न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 5, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


इन चीजों को सुबह के वक्त देखने से आपके सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

Posted: 05 May 2022 07:18 AM PDT

इन चीजों को सुबह के वक्त देखने से आपके सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

अक्सर अपनी निजी जिंदगी में हम शुभ अशुभ को मानते हैं। ज्योतिष शास्त्रों में भी शुभ अशुभ की बातें बताई गई है। जीवन में बहुत सारी चीजों को अपशगुन या अशुभ माना गया है। ऐसा भी कहा गया है कि कई ऐसी सारी चीजें होती है जिसे देखने से शुभ संकेत होते हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं।

रास्ते में सिक्का मिलना भी शुभ संकेत में शामिल है। कहते हैं इसे पूर्वजों का आशीर्वाद कहा जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर पूर्वजों का आशीर्वाद आपके साथ होता है। ऐसे में मेहनत के साथ आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता हाथ लगेगी और तरक्की मिलेगी।

किसी शुभ कार्य के लिए जाते समय गाय का दिखना भी शुभ माना जाता है। गाय को शास्त्रों में पूजनीय माना गया है। ऐसे में गाय को प्रणाम करके ही आगे बढ़े। ऐसा करने से काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और काम आसानी से बन जाएगा। इसके अलावा पान का पत्ता और मछली का दिखना भी शुभ माना जाता है।

ज्योतिष के अनुसार घर से बाहर निकलते समय अगर भिखारी दिख जाता है, तो उसे कुछ देने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से बहुत जल्दी आपको कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है।

घर से बाहर निकलते समय अगर आपकी नजर किसी की अर्थी पर पड़ जाती है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा दिखने पर हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करना चाहिए और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। कहते हैं किसी की मृत्यु के बाद उसके दुख के लिए प्रार्थना करने से आत्मा दुख को साथ ले जाती है।

आज के बाद कभी नहीं आएंगी परेशानियां, आपको बस करना होगा ये छोटा सा काम

Posted: 05 May 2022 07:16 AM PDT

आज के बाद कभी नहीं आएंगी परेशानियां, आपको बस करना होगा ये छोटा सा काम

अगर आपकी बदकिस्मती आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो बस आज के बाद आपकी हर समस्या का समाधान होने जा रहा है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टोटते बताने जा रहे हैं। जिन्हें आजमाकर आप हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ये बात आपको थोड़ा चौंका सकती है, लेकिन यकीन मानिए ये खबर पूरी तरह से सच है। आप इसे एक बार आजमाकर तो देखिए , आपको हर समस्या से छुटकारा पा लेंगे।

अगर आपकी सेहत ठीक नहीं रहती है तो बस आज ही इस टोटके को आजमाएं। रात को सोते समय एक रुपये का सिक्का तकिए के नीचे रखकर सोएं। सुबह उठते ही रुपये को श्मशान में डाल आएं। फिर देखिए आपको किस तरह से बीमारियों छुटकारा मिलता है।

सोमवार को प्रातः शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक करते हुए "ऊं नमःशिवाय" मंत्र को दोहराते रहें। अगर आप हर सोमवार को ऐसा करते हैं तो बहुत जल्द आपको बीमारियों से राहत मिल जाएगी।

रविवार की रात को गाय का दूध एक गिलास में भरकर सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह उठकर सबसे पहले ये दूध बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इससे आपके घर की हर परेशानी निजात मिल जाएगी।

एक मुट्ठी साबुत हरे मूंग लें और दोनों चीजों को एक साफ हरे रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। उस पोटली को किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं। ये कार्य करते समय किसी को भी इस बारे में न बताएं। ऐसा हर शनिवार और मंगलवार को करें आपको ऐसा करने से आराम मिलेगा।

अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है तो चार चांदी की कीले लें और किसी सोमवार की रात में चंद्रोदय होने के बाद ये चार कीलें अपने पलंग के चारों कोनों पर ठोंक दें। आपके ऐसा करने से बहुत जल्द आर्थिक समस्याओं से निजात मिल जाएगा।

क्या आपका भी गर्मियों में बढ़ जाता है Stress और मूड डिसऑर्डर? तो आज से ही अपने डायट में ये बदलाव करे

Posted: 05 May 2022 07:13 AM PDT

क्या आपका भी गर्मियों में बढ़ जाता है Stress और मूड डिसऑर्डर? तो आज से ही अपने डायट में ये बदलाव करे

सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में दिमाग में मौजूद 'कॉर्टिसॉल' नामक स्ट्रेस हॉर्मोन्स बहुत अधिक चार्ज हो जाते हैं जिसके चलते इनकी अग्नि गुस्से के रूप में बाहर निकलती है। इसकी वजह से व्यक्ति Stress और मूड डिसऑर्डर की स्थिति से गुजरता है। स्ट्रेस एक द्वन्द है जो मन और भावनाओं के बीच गहरी दरार पैदा करता है। स्ट्रेस से मन अशांत, भावना अस्थिर और शरीर अस्वस्थता का अनुभव करता है। इसका असर कार्यक्षमता और शारीरिक व मानसिक विकास पर भी पड़ता है।

डायट में बदलाव कर, स्ट्रेस करें दूर
सैलमन फिश, फ्लैक्स सीड्स, अखरोट जैसी चीजों को डायट में शामिल करें। ये चीजों में ओमेगा-3 युक्त लीन प्रोटीन और अमीनो ऐसिड होता है, जो मूड ठीक करने में मदद करता है। फ्लैक्स सीड्स, अखरोट या रसभरी के सेवन से स्ट्रेस दूर होता है लिहाजा दिनभर में एक बार सूखे मेवे या फल जरूर खाएं।

विटमिन बी12 की कमी न होने दें
दूध, पनीर, दही और अंडे में विटमिन बी-12 की भरपूर मात्रा होती है। विटमिन बी-12 की कमी से स्ट्रेस लेवल बढ़ता है। इसलिए ऐसे पदार्थों का सेवन करें, जिनमें इस विटमिन की मात्रा भरपूर हो।

डार्क चॉकलेट से मूड होगा ठीक
मूड डिसऑर्डर या Stress की स्थिति में थोड़ी सी चीनी खाएं या फिर डार्क चॉकलेट का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखें। इससे खराब मूड को ठीक करने में मदद मिलती है।

फील गुड हॉर्मोन को बढ़ाएं
फॉलिक ऐसिड से भरपूर ओटमील, सनफ्लावर सीड्स, संतरा, दालें और सोयाबीन से सेरोटोनिन हॉर्मोन को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह सेरोटोनिन फील गुड हॉर्मोन है जो हमें खुश रखने में मदद करता है।

रोज एक केला खाएं
केले में नैचरल शुगर, कार्ब और पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है और यह एक परफेक्ट ब्रेकफस्ट माना जाता है। इसके सेवन से एंग्जाइटी कम होती है जो स्ट्रेस का एक कारण है। इसलिए गर्मियों में रोज एक केला जरूर खाएं।

ये चीजें भी फायदेमंद
– रोज कम से कम 30 मिनट सुबह धूप में बैठें। सुबह वक्त न मिले तो दिन में कुछ देर धूप में बैठें। इससे पर्याप्त विटमिन डी मिलेगा।
– परिवार के साथ मिल कर कोई भी इंडोर गेम खेलें और हंसने का मौका न छोड़ें।
– ट्रेडमिल, साइक्लिंग के अलावा ध्यान और योग भी Stress दूर करने में फायदेमंद है।

गर्मी के दिनों में सुबह खाली पेट पिएं मिश्री का पानी, इन रोगों का है रामबाण इलाज

Posted: 05 May 2022 07:10 AM PDT

गर्मी के दिनों में सुबह खाली पेट पिएं मिश्री का पानी, इन रोगों का है रामबाण इलाज

मिश्री सिर्फ आपके मुंह के स्वाद को अच्छा ही नहीं करती है, बल्कि सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है। मिश्री अर्थात् रॉक शुगर (Rock Sugar) चीनी का दूसरा विकल्प माना जाता जाता है। दरअसल, शक्कर के जमे हुए कण को ही मिश्री कहते हैं। यूं तो अक्सर आप खाना खाने के बाद मिश्री और सौंफ का सेवन करते होंगे, लेकिन इसके कई और स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

खांसी-जुकाम में फायदेमंद- सर्दी के मौसम में व्यक्ति को कई बीमारियों का खतरा रहता है, जिसमें खांसी, जुकाम सबसे आम हैं। ठंड में अक्सर लोगों को खांसी- जुकाम की समस्या सताती है। ऐसे में मिश्री के पाउडर में काली मिर्च का पाउडर और घी मिलाकर पेस्ट बना लें और रात के समय इसका सेवन करें। इसके अलावा मिश्री और काली मिर्च के पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करने से भी खांसी में आराम मिलता है।

गर्मी के दिनों भारतीय गांवों में लोग मिश्री के पानी का सेवन करते हैं। दरअसल इन लोगों का मानना होता है कि गर्मियों में सुबह-सुबह मिश्री का पानी से पीने से शरीर में ठंडक पहुंचती है और व्यक्ति को लू नहीं लगती। वहीं जो लोग मॉर्निंग वॉक या दौड़ने जाते हैं उनके लिए तो ये प्री और पोस्ट दोनों वर्कऑउट ड्रिंक के रूप में हो सकता है क्योंकि इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

मिश्री का पानी
मिश्री का पानी वैसे तो शिशुओं को दिया जाता है पर अगर बड़े भी इसी पिएं तो इसका उन्हें बहुत लाभ मिल सकता है। मिश्री में मिठास और ठंडक दोनों गुण होते हैं। तेज गर्मी में मिश्री का प्रयोग ठंडा ताजा पेय बनाने के लिए किया जाता है। एक गिलास पानी में मिश्री को मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही एनर्जी भी प्राप्‍त होती है। वहीं अगर इनमें सौंफ पीस कर मिला लिया जाए, तो ये और फायदेमंद हो सकता है।

मिश्री का पानी कैसे तैयार करें?
मिश्री का पानी तैयार करने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। इसे तैयार करने के लिए आपको रात में एक लोटे या मग में मिश्री और पानी भर के रख दें। उसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर उसमें पुदीना पीस कर मिला लें। फिर आप चाहें तो इसमें हल्का काला नमक भी मिला सकते हैं। अब इन सबको अच्छे से मिला लें और बर्फ डालकर पी लें।

मिश्री का पानी हाथ और पैरों की जलन दूर करे
सुबह-सुबह मिश्री का पानी पीने से गर्मी में होने वाली हाथ-पैरों की जलन दूर होती है। दरअसल जिन लोग के पैरों और हाथों में दर्द रहता है या अकड़ रहती है उनके लिए मिश्री का पानी बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसके कारण उनके पैर में दर्द और जलन की समस्या रहती है। ऐसे में सुबह उठते ही मिश्री का पानी पीने से उन्हें इससे निजात मिल सकता है।

हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाता है
शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से खून की कमी होती है, बिना कुछ किए थकान महसूस होती है। ऐसे लोगों को गर्मी में बहुत चक्कर भी आते हैं। इसके लिए मिश्री में इन सभी समस्याओं का समाधान छुपा है। ऐसे लोगों को सुबह उठकर नियमित तौर पर मिश्री के पानी का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ता ही है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।

फूटी किस्मत से हो चुके हैं परेशान तो बस 1 रूपए से करें ये काम , हर काम हो जाएगा आसान

Posted: 05 May 2022 07:08 AM PDT

फूटी किस्मत से हो चुके हैं परेशान तो बस 1 रूपए से करें ये काम , हर काम हो जाएगा आसान

अगर आपकी बदकिस्मती आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो बस आज के बाद आपकी हर समस्या का समाधान होने जा रहा है। क्योंकि आज हम आपको 1 रूपए से जुड़े हुए कुछ ऐसे टोटते बताने जा रहे हैं। जिन्हें आजमाकर आप हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ये बात आपको थोड़ा चौंका सकती है, लेकिन यकीन मानिए ये खबर पूरी तरह से सच है। आप इसे एक बार आजमाकर तो देखिए , आपको हर समस्या से छुटकारा पा लेंगे।

बीमारी से छुटकारा

अगर आपकी सेहत ठीक नहीं रहती है तो बस आज ही इस टोटके को आजमाएं। रात को सोते समय एक रुपये का सिक्का तकिए के नीचे रखकर सोएं। सुबह उठते ही रुपये को श्मशान में डाल आएं। फिर देखिए आपको किस तरह से बीमारियों छुटकारा मिलता है।

बच्चे की नजर

अगर आपके घर में किसी बच्चे को नजर लग गई है और वह रोता ही जा रहा है तो एक रुपये का मिर्चा खरीद कर लाएं और नजर उतारें। इससे बच्चे को बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

परेशानियों से मुक्ति

अगर आपके ऊपर से परेशानियां हटने का नाम नहीं ले रही हैं तो एक रुपये के सिक्के और मौली को एक साथ नाप करके रखें बिस्तर के पास रखें। सुबह इसे शिव जी को चढ़ाएं। ऐसा तीन दिन करने से आपको हर समस्या से निजात मिल जाएगी।

घरेलू कलह

अगर आपके घर मे बहुत अधिक लड़ाई झगड़ा होता है तो किसी जरूरतमंद को शनिवार और मंगलवार को एक रूपए दान करें। ऐसा करने से आपके घर का कलह खत्म हो जाएगा और घर में शांति बनी रहेगी।

तो देखा आपने किस तरह से आप 1 रूपए से हर मुसीबत से निजात पा सकते हैं।

लो हो गया खुलासा,क्यों महंगी हो रही है दाल

Posted: 05 May 2022 07:02 AM PDT

लो हो गया खुलासा,क्यों महंगी हो रही है दाल

अप्रैल में पड़ी भीषण गर्मी ने राजस्थान की दलहन फसलों को झुलसा दिया है। आलम यह है कि इस बार थाली से दाल गायब होने की आहट सुनाई देने लगी है। गौरतलब हैकि दलहन सबसे ज्यादा राजस्थान में होती है लेकिन इस बार भीषण गर्मी, गर्म हवाओं (हीटवेव) यानी लू के चलने से गेहूं, आलू, टमाटर जैसी सब्जियों के साथ आम और तरबूज जैसे कई फलों की पैदावार घटी है।

तापमान बढ़ने से गेहूं समय से पहले पक गए और दाने सिकुड़ गए। हीटवेव ने गर्मियों में उगने वाली जायद फसलों- दलहन, तिलहन और पोषण अनाज को झुलसा दिया है। इससे किसानों में मायूसी है। इसका असर ऐसा है कि केंद्र सरकार ने भी गेहूं उत्पादन के लक्ष्य को 11.10 करोड़ टन से घटाकर 10.5 करोड़ टन कर दिया है।
दलहन पर सबसे ज्यादा असर

तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि हीटवेव का मूंग और उड़द की फसल पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, क्योंकि तापमान ज्यादा होने से इन दालों की फलियां नहीं बन पाएंगी। हीटवेव का सब्जियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जायद फसलों के लिए अधिकतम तापमान 35 डिग्री होना चाहिए।

अतिरिक्त आमदनी का जरिया खत्म

जायद फसलों की बुआई मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होती है और मई-जून तक इनकी कटाई होती है। जायद फसलों को किसानों की अतिरिक्त आमदनी का जरिया माना जाता है, क्योंकि इसे रबी व खरीफ सीजन के बीच में लगाया जाता है। इस दौरान गर्मियों में सब्जियों की खेती भी होती है, लेकिन हीटवेव ने किसानों को मायूस किया है। उनकी आमदनी घटने का खतरा मंडरा रहा है।

ये हैं देश के सबसे कम उम्र के ‘बड़े ऑफिसर’ किसी की उम्र 21 तो किसी की 22

Posted: 05 May 2022 06:58 AM PDT

ये हैं देश के सबसे कम उम्र के 'बड़े ऑफिसर' किसी की उम्र 21 तो किसी की 22

1. अनन्या सिंह (IAS Ananya Singh)- प्रयागराज की रहने वाली 22 साल की अनन्या सिंह (Ananya Singh IAS) ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) क्लियर कर सबके लिए मिसाल पेश की है।

अनन्या बताती है कि उन्होंने प्लानिंग के साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी की। इसी का नतीजा था कि उनका चयन पहले ही प्रयास में हो गया और उन्हें ऑल इंडिया 51वीं रैंक मिली। अनन्या सिंह ने साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) दी थी। हालांकि, रिजल्ट आने के बाद उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ था।

IAS Success Story: Ananya Singh passed the UPSC exam in the first attempt, became an IAS officer at the age of 22

2. टीना डाबी (IAS Teena Dabi)- सबसे कम उम्र में UPSC पास करने वाले युवाओं में टीना डाबी का नाम भी शामिल है। टीना अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 2015 में टीना डाबी UPSC की ऑल इंडिया टॉपर थीं। उन्होंने 20 साल की उम्र में ग्रैजुशन किया और 2 साल तैयारी के बाद IAS बनीं। टीना ने रिजल्ट के बाद बताया था कि बचपन से उसे न्यूज पेपर पढऩे की आदत थी, जिससे परीक्षा में काफी मदद मिली

IAS Topper Tina Dabi Proves Her Talent Once Again, Bags Gold Honor During 2-Year Training

3. स्वाति मीणा (IAS Swati Meena)- राजस्थान के अजमेर में जन्मीं स्वाति मीणा वस्क ने 2007 में UPSC परीक्षा दी और 260 रैंक प्राप्त किया। मध्य प्रदेश कैडर के लिए चुनी गईं स्वाति मीणा एक निडर और दबंग अधिकारी के रूप में उभर कर सामने आईं। उनकी मां पेट्रोल पंप चलाती हैं, 8वीं कक्षा के दौरान उन्होंने अपनी मौसी के अधिकारी बनने के बाद खुद भी अधिकारी बनने का सपना देखा।

Ias Swati Mena Naik Success Story Profile Family Husband – Ias Swati Meena: 22 साल की उम्र में बनीं कलेक्टर, इस आईएएस के नाम से ही खनन माफिया खाते हैं खौफ –

4. अम्रुतेश औरंगाबादकर (IAS Amrutesh Aurangabadkar)- पुणे, महाराष्ट्र के रहने वाले अम्रुतेश औरंगाबादकर का नाम भी देश के सबसे युवा आईएएस अधिकारियों में आता है। उन्होंने 2011 में UPSC की परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में 10वां रैंक हासिल कर लिया।

Meet Amrutesh- who cracked civil services at a young age of 21, let's praise him | The Youth

5. रोमन सैनी (IAS Roman Saini)- राजस्थान के जयपुर शहर के रहने वाले रोमन सैनी देश के सबसे युवा IAS अधिकारी बने थे। उन्होंने 2013 में UPSC की परीक्षा दी थी और सिर्फ़ 22 साल की उम्र में 18वां रैंक हासिल किया था। रोमन सैनी ने सिविल्स की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाने का निर्णय लिया, IAS की नौकरी छोड़कर उन्होंने Unacademy कोचिंग शुरु की।


इस बैंक में मैनेजर समेत इन पदों नौकरी करने का सुनहरा मौका

Posted: 05 May 2022 06:53 AM PDT

इस बैंक में मैनेजर समेत इन पदों नौकरी करने का सुनहरा मौका

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने Credit Analyst, Manager & Other पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे | उम्मीदवार निचे दिए गये लिंक से आवेदन कर सकते है ।
Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

Graduation/ B.E/ B.Tech/ CA/ MBA/ PGDBM/ PGDM/ PGBM/ PGDBA या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 696 पद
क्रेडिट एनालिस्ट (नियमित आधार पर) - 53
क्रेडिट ऑफिसर (नियमित आधार पर) - 484
आईटी ऑफिसर - डाटा सेंटर (नियमित आधार पर) - 42
मैनेजर आईटी (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर)- 21
सीनियर मैनेजर (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर) - 23

Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 22-04-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 10-05-2022

Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

उम्मीदवार की आयु 20 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)ग्रुप डिस्कशन (GD), ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी ₹175000/- से ₹218000/- प्रति माह होगी |


Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Offline करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

SC/ST/PWD: ₹175/-
General/Other: ₹850/-
Important LinksNotification PDF & Application Form Click Here
Apply Online Registration | Login


हिमाचल: सड़क हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Posted: 05 May 2022 06:47 AM PDT

हिमाचल: सड़क हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शिमला जिले के रोहड़ू के छुपाड़ी गांव के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए रहे हैं।

मृतकों की पहचान देविंदर देवेंद्र अत्री (48) पुत्र नोखराम, त्रिलोक राक्टा (35) पुत्र स्वगीय कलम सिंह, आशीष (28) पुत्र स्वर्गीय हुमा नंद और कुलदीप (35) पुत्र स्वर्गीय अर्ग सिंह गांव भोलाड़ जुब्बल के रूप में हुई है।

सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लोग समोली गांव में एक शादी समारोह में गए थे। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान सभी लोग शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

5 गेंदबाज, जो तोड़ सकते हैं Shoaib Akhtar की सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड; लिस्ट में एक भारतीय भी

Posted: 05 May 2022 06:41 AM PDT

5 गेंदबाज, जो तोड़ सकते हैं Shoaib Akhtar की सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड; लिस्ट में एक भारतीय भी

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) अपने जमाने के सबसे मशहूर तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाते थे, हालांकि शोएब अख्तर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) काफी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह चुके थे।

मगर उनके द्वारा फेंकी गई एक सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अब तक कोई भी गेंदबाज ध्वस्त नहीं कर पाया है। हम बात कर रहे हैं साल 2003 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के विरुद्ध शोएब अख्तर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के द्वारा फेंकी गई 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की जिससे तेज गेंद आज तक कोई भी गेंदबाज नहीं फेंक पाया है।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का रिकॉर्ड अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। मगर एक समय ऐसा भी आया था जब लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शान टैट और ब्रेट ली उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे मगर यह दोनों भी शोएब अख्तर की इस गेंद का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हालांकि क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से ब्रेट ली और शान टैट के नाम पर है।

अगर बात करें मौजूदा दौर में तेज गेंदबाजों की तो कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में वे शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं। ऐसे में हम उन पांच गेंदबाजों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो ऐसा करने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं या फिर शोएब द्वारा फेंकी गई गेंद की रफ्तार के आसपास भी पहुंच सकते हैं।

1-ओशेन थॉमस (Ocean Thomas)

वेस्टइंडीज के 21 साल के युवा खिलाड़ी ओशेन थॉमस (Ocean Thomas) ने अपनी तेज गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। दिनों भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सीरीज के दौरान इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन को पवेलियन भेजने में सफलता पाई थी।

यह कैरेबियाई गेंदबाज 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है। हालांकि, ये कैरेबियाई खिलाड़ी सिर्फ 21 वर्ष का है और ऐसे में स्वाभाविक है कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी गति में भी तेजी आएगी। ओशेन थॉमस ने अपनी तेजी और उछाल के साथ टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों को परेशान किया था।

2-लॉकी फर्ग्यूसन (Lauki Ferguson)

लॉकी फर्ग्यूसन (Lauki Ferguson) कीवी स्टार हैं। जो मुकाबलों की बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। ये कीवी तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं देता है।

इसकी भी खिलाड़ी ने अब तक कुल 36 वनडे मुकाबले खेल पर 67 विकेट हासिल किए। इतना ही नहीं वह कीवी टीम के उन गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं जो तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने अब तक के क्रिकेट करियर में लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है और उन्होंने फर्स्ट क्लास मुकाबलों के दौरान 153 किलोमीटर की रफ्तार से भी गेंदबाजी की हैं।

इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन अपने गेंदबाजी में मिश्रण करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में हम इस गेंदबाज से शोएब अख्तर के द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने की आशा कर सकते हैं।

3-कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada)

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज का कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को अपनी गेंदबाजी से मुश्किलों में डालने का माद्दा रखते हैं।

23 साल के अफ्रीकी गेंदबाज को खेलना हर बल्लेबाज के बस की बात नहीं है। कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।और उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान कई बार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी अधिक की गेंदबाजी कर चुके हैं।

इस अफ्रीकी गेंदबाज के पास बाउंसर और यॉर्कर गेंदे डालने का शानदार अनुभव है। ऐसे में अगर यह क्रिकेटर अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान चोटों से ग्रस्त नहीं होता है तो वे शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

4-जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं। इस गेंदबाज के पास तेज गेंद करने के साथ ही सटीक यॉर्कर डालने की भी क्षमता है।

जसप्रीत बुमराह अपने अब तक के क्रिकेट करियर के दौरान 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह अब तक वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक विकेट हासिल कर चुके हैं। अगर जसप्रीत बुमराह इसी तरह रेगुलर क्रिकेट खेलते रहे तो वे शोएब अख्तर के रिकॉर्ड के पास पहुंच सकते हैं।

5-मिचेल स्टार्क (Michel starc)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell starc) दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिने जाते हैं। इस कंगारू खिलाड़ी ने अपना वनडे डेब्यू भारत के खिलाफ साल 2011 में किया था। इस मुकाबले में उन्होंने अपनी पेस से सबका अपनी तरफ ध्यान खींचा था।

मिचेल स्टार्क मिचेल स्टार्क (Mitchell starc) कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 85 वनडे मुकाबले खेलकर 172 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में यदि वह अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हैं और चोटों से मुक्त रहते हैं तो वे शोएब अख्तर द्वारा सबसे तेज फेंकी गई गेंद का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

पेट्रोल पंप वाले खुलेआम ऐसे लगाते हैं आपको चूना, बचने के उपाय जान लीजिए , ये टिप्स अपनाएंगे नहीं होगी ठगी

Posted: 05 May 2022 06:38 AM PDT

पेट्रोल पंप वाले खुलेआम ऐसे लगाते हैं आपको चूना, बचने के उपाय जान लीजिए , ये टिप्स अपनाएंगे नहीं होगी ठगी

देश में इस वक्त पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान पर है, लेकिन फिर भी लोग किसी तरह अपना गुजर-बसर कर रहे हैं, कई बार ऐसा होता है कि लोग पेट्रोल पंप पर ठगी के शिकार हो जाते हैं, उन्हें ठगी का पता तब चलता है, जब 100₹ का पेट्रोल भरवाने पर गाड़ी अपने हिसाब से माइलेज नहीं दे पाता है, उन्हें लगता है कि गाड़ी का माइलेज ही खराब हो गया, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि आपको पेट्रोल पंप वाले ने चूना लगा दिया है, 100₹ की जगह ₹50 का तेल भर दिया है।

तो आज आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि पेट्रोल पंप पर ठगी के शिकार से कैसे बच सकते हैं, उसके लिए आपको पेट्रोल पंप पर तेल लेते वक्त विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी जरा सी भी चूक, आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। तो चलिए बिना किसी देरी कि आप को पूरा टिप्स बताते हैं।


जिस पेट्रोल पंप पर मीटर डिजिटल हो वही तेल भरवाएं: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल लेने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले इन बातों को ध्यान रखना होगा कि यह पेट्रोल पंप का मीटर डिजिटल है या नहीं.. क्योंकी बिना डिजिटल मीटर वाली पेट्रोल पंप मशीनों पर पेट्रोल कम भरे जाने की संभावना ज्‍यादा होती है, इसे पकड़ पाना भी मुश्किल होता है जबकि डिजिटल(digital) मीटर वाले पम्प पर ठगी की संभावना कम होती है।

तेल लेते समय अगर मीटर रुक रुक कर चल रहा है तो अलर्ट रहे: पेट्रोल पंप पर तेल लेते समय कई बार आप लोगों ने देखा होगा मशीन 3 मीटर रुक रुक कर चलता है, तो ऐसे में आपको संभालने की जरूरत है, क्योंकि बार-बार मीटर के रुकने से पेट्रोल का नुकसान होता है, जो असल में आपका ही नुकसान है, इसीलिए जब ऐसा आपके साथ हो तो तुरंत ही मशीन ऑपरेटर को बोलें।

तेल डालने से पहले मशीन के मीटर का जीरो जरूर देख लें: कई बार ऐसा होता है कि आप जल्दबाजी होते हैं, और पेट्रोल पंप बालों को सीधा बोलते हैं तेल भर दीजिए, तो ऐसे समय में पेट्रोल पंप कर्मी तेल भरते समय मशीन को जीरो से न शुरू करके ज्यादा संख्या से शुरू करते हैं। यह ठगी का एक तरीका है, तो ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, जब भी पेट्रोल भरवाएं तो मशीन के मीटर में हमेशा 0 देख लें, 0 दिखे तभी पेट्रोल भरवाएं।

मशीन के रीडिंग स्टार्ट पर ध्यान दें! कई बार ऐसा भी होता है कि पेट्रोल पंप मशीन में जीरो फिगर देखने के साथ-साथ आपको यह भी देखना होगा कि पेट्रोल भरवाते समय मीटर की रीडिंग किस संख्या से शुरू हो रही है, अगर यह रीडिंग सीधे 10, 15 या 20 से शुरू होती है तो समझ लीजिए आपके साथ जरूर ठगी हो रही है, मीटर की रीडिंग ज्यादा से ज्यादा 3 अंक से स्टार्ट होनी चाहिए।

विराट 18 MS और रोहित 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं?

Posted: 04 May 2022 07:01 AM PDT

कोहली 18 धोनी 7 और रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी पहनते है वही विराट कोहली 18 और महेंद्र सिंह धोनी 7नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर खेलने के लिए उतरते हैं. क्रिकेटर और उनके जर्सी के पीछे छपे नंबर का इतिहास रहा है. जहां सचिन तेंदुलकर अपने पूरे कैरियर के दौरान 10नंबर की जर्सी पहनकर खेले वहीं भारत के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर 7 है.

खिलाड़ी अपने हिसाब से अपनी जर्सी का नंबर ले सकता हैं I हर नंबर के पीछे एक कहानी होती हैं. इसी मामले में हम आपके समक्ष लेकर आए हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी के पीछे के नंबर की छिपी दिलचस्प कहानी I

विराट कोहली जर्सी नंबर 18- टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के जर्सी नंबर का राज उनके पिता से जुड़ा हुआ है. विराट कोहली के पिता का निधन 18 दिसंबर, 2006 को हुआ था I इस वजह से विराट अपने पिता की याद में 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं I

महेंद्र सिंह धोनी जर्सी नंबर 7- धोनी के वजह से ही 7नंबर की जर्सी बहुत ज़्यादा फेमस हुई है I धोनी हमेशा 7 नंबर को अपना लकी नंबर मानता है क्योंकि धोनी का जन्मदिन 7 तारीख को साल के 7वें महीने में होता है| इस वजह से वो 7 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं I

रोहित शर्मा जर्सी नंबर 45- टीम इंडिया के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए 45 नंबर बहुत ही लकी रहा है|रोहित शर्मा को अपनी माँ से बहुत ही लगाव है इस बात को लेकर हिटमैन कई बार बातचीत भी कर चुके हैं तो यही वजह से रोहित शर्मा नंबर 45 की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं I

बच्‍चे को चढ़ गया है तेज बुखार, दवा देने का नहीं कर रहा मन, तो इन टिप्‍स से उतारें फीवर

Posted: 04 May 2022 06:56 AM PDT

बच्‍चे को चढ़ गया है तेज बुखार, दवा देने का नहीं कर रहा मन, तो इन टिप्‍स से उतारें फीवर

बच्‍चे बहुत नाजुक होते हैं और जल्‍दी बीमार भी पड़ जाते हैं। बच्‍चों को जब बुखार चढ़ जाता है, तो मां-बाप चिंता में आ जाते हैं। वहीं बच्‍चों को बार-बार या हर चीज के लिए दवा खिलाने से भी मना किया जाता है क्‍योंकि इन दवाओं के साइड इफेक्‍ट्स भी होते हैं जिन्‍हें बच्‍चा झेल नहीं पाता है।

ऐसे में कई मांएं यह जानना चाहती हैं कि क्‍या शिशु के बुखार को कम करने के लिए नॉन-मेडिकल तरीके भी मौजूद हैं?

यदि आपके बेबी को बुखार चढ़ गया है और आप उसे दवा नहीं देना चाहती हैं बल्कि घरेलू तरीकों से ही उसका इलाज करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए कुछ तरीकों को अपना सकती हैं। इसके साथ ही इस आर्टिकल में इस टॉपिक के ऊपर डॉक्‍टर की राय भी जानेंगे।

शिशु को नहला दें आप डॉक्‍टर की सलाह पर शिशु को गुनगुने पानी से या स्‍पंज बाथ दे सकती हैं। पानी बॉडी के टेंपरेचर को नीचे लाने में मदद करेगा। बच्‍चे को नहलाने के लिए ठंडे पानी का इस्‍तेमाल न करें वरना बच्‍चे को कंपकपी हो सकती है और उसका टेंपरेचर बढ़ सकता है। यह स्‍टेप पीडियाट्रिशियन से पूछने के बाद ही उठाएं।

​सिर पर रखें गीला कपड़ा शिशु के माथे पर गीला और ठंडा कपड़ा रखें। साफ कपड़े को पानी में भिगोकर बच्‍चे के माथे पर रखें। इससे बुखार को कम करने में काफी मदद मिलती है।

​फ्लूइड्स की मदद लें शरीर को अंदर और बाहर से ठंडा रखने के लिए आप बच्‍चे को खूब फ्लूइड्स पिलाएं और उसकी बॉडी को हाइड्रेट रखें। दूधमुंहे बच्‍चे को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं और फॉर्मूला लेने वाले बच्‍चे को फॉर्मूला मिल्‍क या ठंडा उबला हुआ पानी पिलाएं।

​कपड़ों से लादकर ना रखें आप बच्‍चे को कपड़ों से लादकर न रखें। इससे उसकी स्किन से हीट आसानी से निकल सकती है। उसे बस एक हल्‍का कपड़ा पहनाएं। अगर उसे कंपकपी होती है, तो गरमाई आने तक उसे हल्‍के कपड़े से ढक दें।

​जानें आयुर्वेदिक डॉक्‍टर के टिप्‍स 
बेंगलुरु के जीवोत्तम आयुर्वेद केंद्र के वैद्य डॉ. शरद कुलकर्णी, एम.एस.(आयुर्वेद),(पीएच.डी.) का कहना है कि आधा या उससे कम गिलोय का पत्ता लेकर उसे पहले साफ कर लें। इसे पीसकर पेस्‍ट बनाकर, बच्‍चे को पानी के साथ खिलाएं। इससे बुखार कम होना शुरू हो जाता है।

डॉक्‍टर के टिप्‍स इसके अलावा अृमतारिष्‍टा भी आधा या एक चम्‍मच बच्‍चे को एक दिन में दे सकते हैं। डॉक्‍टर ठंडा खाना देने से मना करते हैं और गर्म खिचड़ी और गर्म पानी देने की सलाह देते हैं।

GT vs PBKS IPL 2022: Liam Livingstone ने मारा 117 मी 'मॉन्स्टर' छक्का, हंसने लगे शमी, खुला रह गया मयंक का मुंह

Posted: 04 May 2022 06:52 AM PDT

GT vs PBKS IPL 2022: Liam Livingstone ने मारा 117 मी 'मॉन्स्टर' छक्का, हंसने लगे शमी, खुला रह गया मयंक का मुंह

मुंबई: पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) मैदान पर उतरे ही थे कि गेंद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के हाथ में आ गई। तरो-ताजा लियाम ने 16वें ओवर की पहली गेंद को फ्रेश एयर लेने के लिए हवाई यात्रा पर भेज दिया। शॉट इतना करारा था कि गेंद डीप स्क्वेयर लेग की दिशा में 117 मीटर दूर जाकर गिरी। यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा छक्का था। इससे पहले मुंबई इंडियंस के बेबी एबी यानी डेवाल्ड ब्रेविस ने राहुल चाहर के खिलाफ 112 मीटर का छक्का मारा था।

शॉट देखकर हैरान हुए कॉमेंटेटर्स, मयंक का मुंह खुल गया
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में जैसे ही लिविंगस्टोन ने गेंद को हिट किया। कॉमेंटेटर्स माइक पर ही चिल्लाने लगे। उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी मैंने इतना लंबा सिक्स नहीं देखा है। दूसरी ओर, डगआउट में बैठे टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल का रिएक्शन देखते बन रहा था। वह पूरी तरह हैरान थे। उनका मुंह खुला का खुला ही रह गया।

दूसरी ओर, शॉट लगाने के बाद लियाम खुद भी हैरान दिखे। लिविंगस्टोन यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगली दो गेंदों को सिक्स, फिर चौका, दो रन और फिर चौका उड़ाते हुए पंजाब को 4 ओवर रहते जीत दिला दी। शमी के इस ओवर में कुल 28 रन बने, जो लियाम के खाते में गए। इस तरह उन्होंने 10 गेंद पर नाबाद 30 रन (2 फोर, 3 सिक्स) बनाकर 16वें ओवर में ही खेल खत्म कर दिया।

मैच की बात करें तो कागिसो रबाडा (4/33) की अगुआई में शानदार बोलिंग के बाद शिखर धवन (62* रन, 53 बॉल, 8 फोर, 1 सिक्स) अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस का पांच मैचों से चला आ रहा विजय रथ थाम कर अपनी पांचवीं जीत हासिल की। पंजाब के साउथ अफ्रीकी पेसर रबाडा ने छठी बार आईपीएल मैच की एक इनिंग्स में चार विकेट चटकाने का कमाल किया। जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने टॉप फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस को 143/8 के सामान्य स्कोर पर रोक दिया जोकि आईपीएल की इस नई टीम का लोएस्ट स्कोर रहा।

दूध बेचकर , रिक्शा चलाकर बने टीचर, रिटायरमेंट के बाद मिले 40 लाख गरीब छात्रों को दान कर दिए

Posted: 04 May 2022 06:47 AM PDT

दूध बेचकर , रिक्शा चलाकर बने टीचर, रिटायरमेंट के बाद मिले 40 लाख गरीब छात्रों को दान कर दिए

हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के एक प्राइमरी स्कूल टीचर, विजय कुमार चंसौरिया का नाम काफी सुर्खियों में रहा है। दरअसल, विजय ने अपने रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले पूरे 40 लाख रुपये, गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए दान कर दिए। उन्होंने बच्चों की मदद के लिए जो फैसला लिया है, लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इसे लेकर विजय कहते हैं, "मैं करीब चार दशकों तक सेवा में रहा। इस दौरान, मुझे लोगों का खूब प्यार मिला। मेरे दोनों बेटे पढ़-लिखकर अपनी जिंदगी में अच्छा कर रहे हैं, तो ऐसे में, मैं रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले इतने पैसों का क्या करता? इसलिए मैंने गरीब बच्चों की भलाई के लिए, जनरल प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी में मिलने वाले 40 लाख को दान करने का फैसला किया।"

पन्ना जिले के टिकुरिया गांव में रहनेवाले विजय बताते हैं कि बात चाहे त्योहारों में बच्चों के बीच नए कपड़े बांटने की हो या ठंड में स्वेटर बांटने की, वह किसी न किसी तरह से हमेशा बच्चों की मदद करते रहते थे। इससे उन्हें एक अलग ही सुकून मिलता था।

कैसे मिली प्रेरणा?

विजय, रिटायरमेंट के आखिरी दिनों में खंदिया स्कूल में थे, जो एक आदिवासी बाहुल्य गांव है। वह बताते हैं कि यह प्राथमिक विद्यालय रक्सेहा संकुल केंद्र के तहत है।

रक्सेहा में 10वीं तक की पढ़ाई होती है। विजय कई सालों से देख रहे थे कि यहां के बच्चे, आर्थिक तंगी के कारण बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा की फीस नहीं भर पाते हैं। बीते साल भी आठ बच्चे पैसों की कमी के कारण, अपनी परीक्षा नहीं दे पाए थे।

यहां के ज्यादातर लोग जंगलों पर आश्रित हैं। इस वजह से हालत यह है कि उनके बच्चों के पास अच्छी शर्ट होती है, तो पैंट नहीं और पैंट होती है, तो शर्ट नहीं।

बच्चों की इसी दशा को देखते हुए, उन्होंने एक साल पहले फैसला किया कि रिटायरमेंट के बाद, वह अपने सारे पैसे दान कर देंगे।वह कहते हैं, "इसे लेकर, मैंने अपनी पत्नी हेमलता से भी सलाह-मशविरा किया और उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कर दी। उनके राजी होने के बाद, मैंने अपने जनरल प्रोविडेंट फंड में हर महीने 10 हजार के बजाय 20 हजार जमा करना शुरू कर दिया।"

संघर्षों से भरी रही जिंदगी

विजय का बचपन काफी गरीबी में गुजरा। वह कहते हैं, "1960 के दौर में देश काफी मुश्किल हालातों से गुजर रहा था और रोजगार के ज्यादा साधन नहीं थे। मैंने जैसे-तैसे करके 8वीं पास की, लेकिन घर की दशा ठीक न होने के कारण मैंने दूध बेचना और रिक्शा चलाना शुरू कर दिया।"

दरअसल, विजय अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और उनके पिता अपनी थोड़ी-सी जमीन पर खेती-किसानी करते थे, लेकिन उनकी कमाई इतनी नहीं होती थी कि वे अपने बच्चों को ठीक से पढ़ा-लिखा सकें।

सिर्फ 14 साल की उम्र में विजय ने अपने परिवार को संभालना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनकी स्थिति कुछ अच्छी हुई और उन्होंने दो-तीन वर्षों के बाद, फिर से अपनी पढ़ाई शुरू कर दी और 1982 में उन्होंने एक स्थानीय कॉलेज से पॉलीटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद, साल 1983 में उनका चयन एक प्राइमरी स्कूल टीचर के तौर पर हो गया।

विजय काफी सिद्धांतवादी शख्सियत हैं। उनका कहना है, "मैंने अपने जीवन को 'देने के लिए दान, लेने के लिए ज्ञान और त्यागने के लिए अभिमान' के सिद्धांत पर जिया है। मैंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किए हैं और उससे एक ही चीज़ सीखी कि अगर हम अच्छी राह पर चलेंगे, तो हमारे साथ हमेशा अच्छा ही होगा।"

विजय के इस फैसले को लेकर, उनके बेटे गौरव j बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हमें उनपर गर्व है।"

विजय अपने इस फैसले को लेकर कहते हैं कि अगर वह अपनी इच्छाओं और महत्वकाक्षांओं को सीमित नहीं करते, तो शायद इतना बड़ा फैसला ले ही नहीं पाते। उन्हें खुशी है कि वह समाज की भलाई के लिए कुछ योगदान कर पाए

वह कहते हैं, "हम पूरी दुनिया की मदद नहीं कर सकते हैं, लेकिन हर व्यक्ति किसी न किसी की मदद जरूर कर सकता है। इससे हमारे समाज का एक अलग विकास होगा।"

वह अंत में कहते हैं कि शिक्षा एकमात्र ऐसा हथियार है, जिससे गरीबी को हराया जा सकता है। वह अपनी आखिरी सांस तक बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद करते रहेंगे।

स्मार्ट एयर कूलर, 50 डिग्री की आग बरसाती गर्मी में भी कमरा रहेगा बर्फ की तरह ठंडा

Posted: 04 May 2022 06:43 AM PDT

स्मार्ट एयर कूलर, 50 डिग्री की आग बरसाती गर्मी में भी कमरा रहेगा बर्फ की तरह ठंडा

एयर कंडीशनर ही एक साधन है जो आपको तपती जलती गर्मी से बचा सकता है। अब जरूरी तो नहीं कि AC हर कोई अफोर्ड कर पाए। ऐसे में हम आपको दो टॉप ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं जिसके तहत आप AC को 1,500 रुपये से कम हर महीने देकर घर ला सकते हैं।

कोई ऐसा वैसा AC नहीं है यह है पोर्टेबल AC… आपको इसे इंस्टॉल करने की भी झंझट नहीं होगी। आप इसे जहां चाहें वहां ले जाना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं इन पोर्टेबल एसी के बारे में। यह ऑफर्स Amazon पर मिल रहे हैं।

Blue Star 1 Ton Portable AC: इसकी वास्तविक कीमत 39,000 रुपये है। लेकिन इसे 9,110 रुपये के डिस्काउंट के साथ 29,890 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 4,480 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यूजर्स को 25,410 रुपये में यह एसी मिल जाएगा।

वहीं, अगर आप इस AC को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो आपको यह AC हर महीने न्यूनतम 1,407 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें हाई एफिशिएंसी रोटेरी कंप्रेसर दिया गया हैै। साथ ही एंटी-बैक्टीरियल सिल्वर कोटिंग भी दी गई है। इसमें ऑटो मोड भी दिया गया है।

Dehumidifier Portable AC: इसकी ओरिजिनल कीमत 34,900 रुपये है। इसे 8,476 रुपये के डिस्काउंट के साथ 26,423 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे EMI के साथ हर महीने न्यूनतम 1,244 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा।

यह 50 डिग्री तक की गर्मी में ठंडक दे सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और हाई डेंसिटी डस्ट फिल्टर दिया गया है। इसमें 2D ऑटो एयर स्विंग, फैदर टच पैनल के साथ LED डिस्प्ले, स्मार्ट वायरलेस रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये खबर भी पढ़ें- 2 हज़ार से कम में मिलेगा ये मिनी AC, कमरा ऐसा करेगा ठंडा कि गर्मी में कंबल ओढ़ना पड़ जाए

गर्मी का सीजन आ चुका है. जैसे-जैसे तपती गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैंl इतनी गर्मी पड़ रही है कि कूलर भी जवाब दे रहे हैंl एयर कंडीशनर ही है, जिससे गर्मी से राहत पाई जा सकती हैl AC भी घर के हर कोने को ठंडा नहीं कर पाता हैl ऐसे में हम आपको ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ सस्ता है बल्कि मिनटों में पूरे कमरे को ठंडा कर सकता हैl

एयर कंडीशनर ही एक साधन है जो आपको तपती जलती गर्मी से बचा सकता है। अब जरूरी तो नहीं कि AC हर कोई अफोर्ड कर पाए। ऐसे में हम आपको दो टॉप ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं जिसके तहत आप AC को 1,500 रुपये से कम हर महीने देकर घर ला सकते हैं।

कोई ऐसा वैसा AC नहीं है यह है पोर्टेबल AC… आपको इसे इंस्टॉल करने की भी झंझट नहीं होगी। आप इसे जहां चाहें वहां ले जाना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं इन पोर्टेबल एसी के बारे में। यह ऑफर्स Amazon पर मिल रहे हैं।

Blue Star 1 Ton Portable AC: इसकी वास्तविक कीमत 39,000 रुपये है। लेकिन इसे 9,110 रुपये के डिस्काउंट के साथ 29,890 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 4,480 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यूजर्स को 25,410 रुपये में यह एसी मिल जाएगा।

वहीं, अगर आप इस AC को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो आपको यह AC हर महीने न्यूनतम 1,407 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें हाई एफिशिएंसी रोटेरी कंप्रेसर दिया गया हैै। साथ ही एंटी-बैक्टीरियल सिल्वर कोटिंग भी दी गई है। इसमें ऑटो मोड भी दिया गया है।

Dehumidifier Portable AC: इसकी ओरिजिनल कीमत 34,900 रुपये है। इसे 8,476 रुपये के डिस्काउंट के साथ 26,423 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे EMI के साथ हर महीने न्यूनतम 1,244 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा।

यह 50 डिग्री तक की गर्मी में ठंडक दे सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और हाई डेंसिटी डस्ट फिल्टर दिया गया है। इसमें 2D ऑटो एयर स्विंग, फैदर टच पैनल के साथ LED डिस्प्ले, स्मार्ट वायरलेस रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये खबर भी पढ़ें- 2 हज़ार से कम में मिलेगा ये मिनी AC, कमरा ऐसा करेगा ठंडा कि गर्मी में कंबल ओढ़ना पड़ जाए

गर्मी का सीजन आ चुका है. जैसे-जैसे तपती गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैंl इतनी गर्मी पड़ रही है कि कूलर भी जवाब दे रहे हैंl एयर कंडीशनर ही है, जिससे गर्मी से राहत पाई जा सकती हैl AC भी घर के हर कोने को ठंडा नहीं कर पाता हैl ऐसे में हम आपको ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ सस्ता है बल्कि मिनटों में पूरे कमरे को ठंडा कर सकता हैl
Mini Air Conditioner

हम जिस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं, वो मिनी एयर कंडीशनर (Mini Air Conditioner) है या फिर उसे पर्सनल एयर कंडीशनर (Personal Air Conditioner) भी कहा जा सकता हैl यह पावरबैंक जितना छोटा है, यानी इसे कहीं भी ले जा सकते हैंl यह छोटा सा मिनी AC शानदार कूलिंग करता हैl यह आपके वर्कप्लेस को मिनटों में ठंडा कर सकता हैl

Portable Air Conditioner Price

Ubersweet Portable Air Conditioner की लॉन्चिंग प्राइज 3,524 रुपये है, लेकिन इसको Amazon से 1,949 रुपये में खरीदा जा सकता हैl यानी इस पर 45 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा हैl अगर आप इसे एक्सेस करना चाहते हैं तो आप इसे यूएसबी केबल की मदद से चला सकते हैं आप इसे लैपटॉप या सीधे पावर से भी एक्सेस कर सकते हैंl इसके साथ एक स्टैंड मिलता है, जिससे AC को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता हैl

Mini Air Conditioner

हम जिस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं, वो मिनी एयर कंडीशनर (Mini Air Conditioner) है या फिर उसे पर्सनल एयर कंडीशनर (Personal Air Conditioner) भी कहा जा सकता हैl यह पावरबैंक जितना छोटा है, यानी इसे कहीं भी ले जा सकते हैंl यह छोटा सा मिनी AC शानदार कूलिंग करता हैl यह आपके वर्कप्लेस को मिनटों में ठंडा कर सकता हैl

Portable Air Conditioner Price

Ubersweet Portable Air Conditioner की लॉन्चिंग प्राइज 3,524 रुपये है, लेकिन इसको Amazon से 1,949 रुपये में खरीदा जा सकता हैl यानी इस पर 45 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा हैl अगर आप इसे एक्सेस करना चाहते हैं तो आप इसे यूएसबी केबल की मदद से चला सकते हैं आप इसे लैपटॉप या सीधे पावर से भी एक्सेस कर सकते हैंl इसके साथ एक स्टैंड मिलता है, जिससे AC को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता हैl


Post Bottom Ad

Pages