Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 7, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: भर्ती में गजब फर्जीवाड़ा, पढ़े कहीं, प्रमाण पत्र किसी स्कूल के

Posted: 07 May 2022 04:40 AM PDT

हरिद्वार: जिला सहकारी बैंक भर्ती घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। जिला सहकारी बैंक रुड़की में 2016-17 में गार्ड के 19 पदों पर हुई भर्ती की जांच में घपला सामने आया है। मामले में कुछ अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र और खेलकूद प्रमाणपत्र अलग-अगल स्कूलों के मिले हैं। निबंधक सहकारी बैंक आलोक कुमार पांडे के मुताबिक प्रकरण में राज्य सहकारी बैंक के महाप्रबंधक

उत्तराखंड: घर और मंदिर के बाद अब चोरों ने तोड़े स्कूलों के ताले

Posted: 07 May 2022 03:40 AM PDT

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। घरों और मंदिरों के ताले तोड़ने के बाद अब चोरों ने स्कूल के ताले तोड़ डाले। जबकि एक दूसरे स्कूल में खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। चोर स्कूल से सिलेंडर, बर्तन सहित कई अन्य सामान चुरा ले गए। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बावजूद इसके पुलिस जांच से आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे चोरों के हौसलें

उत्तराखंड: शिक्षिका की पिटाई से चली गई आंखों की रोशनी, मुकदमा दर्ज

Posted: 07 May 2022 02:40 AM PDT

  काशीपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका के सिर गुस्सा ऐसे सवाल हुआ कि उसने कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम छात्रा की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने उसकी आंखें फोड़ दी। आरोप है कि टीचर आभा शर्मा की मारपीट के बाद 7 वर्षीय मासूम की दायीं आंख की रोशनी चली गई। मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने

उत्तराखंड: मिर्ची डालकर लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली, तलाश जारी

Posted: 07 May 2022 01:40 AM PDT

  देहरादून: एक दिन पहले स्टेट बैंक आफ इंडिया की शिमला बाइपास शाखा के बाहर हुई लूट मामले में अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है। यहां एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपये की लूट लिए थे, लेकिन लोगों के पीछा करने के बाद आरोपी बैग में से कुछ रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस की कई टीमें रात भर सर्च अभियान व सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर लगी रहीं। लेकिन, कुछ पता नहीं लगा पाई। पुलिस को अब

राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह से मिली मिस उत्तराखंड ऐश्वर्या बिष्ट

Posted: 07 May 2022 12:40 AM PDT

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शुक्रवार को राजभवन में मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने मुलाकात की। इस दौरान मिस उत्तराखण्ड-2022 की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड सहित सभी

BIG BREAKING: देहरादून में यहां दिनदहाड़े लूट, तीन लाख ले उड़े

Posted: 06 May 2022 05:40 AM PDT

  देहरादून में फिर एक बार पुलिस के इकबाल को चुनौती मिली है। लुटेरों ने देहरादून में फिर एक बार लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि देहरादून के पटेलनगर थाना इलाके के शिमला बाइपास में स्थित एक बैंक के बाहर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। डीजीपी ने एसएसपी से पूछा, एसएसपी ने थानेदार से… जानकारी के अनुसार शिमला बाइपास पर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा से एक बुजुर्ग तीन लाख रुपए

EXCLUSIVE : उत्तराखंड में साल दर साल महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, आपकी आंखें खोल देगी ये रिपोर्ट

Posted: 06 May 2022 04:40 AM PDT

हिमांशु चौहान। देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि हर साल महिलाओं पर अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बलात्कार से लेकर छेड़खानी और घरेलू हिंसा के मामले उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे हैं, पिछले तीन साल में लगातार मामले बढ़ रहें हैं। वही डायल 112 में भी प्रतिदिन 100 से अधिक महिलाओं से संबंधित शिकायतें आ रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया

VIDEO: घर से निकलने से पहले योगी ने खाई खीर, मां के पैर छुए

Posted: 06 May 2022 03:40 AM PDT

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा गुरुवार को खत्म हो गया। सीएम योगी ने उत्तराखंड के दौरे पर दो दिन अपने पैतृक आवास पौड़ी के पंचूर में बिताए। इस दौरान योगी ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और परिवार के लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही वो पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात में भी सीएम योगी अपने पैतृक आवास में ही रुके। इसके बाद सुबह अपनी दिनचर्या पूरी

उत्तराखंड : दिवंगत सब इंस्पेक्टर धीरज चौहान को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Posted: 06 May 2022 02:40 AM PDT

  बड़कोट: उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक की बनाल पट्टी के बखरेटी गांव निवासी उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर धीरज चौहान को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सब इंस्पेक्टर धीरज सिंह चौहान विधायक मुन्ना सिंह चौहान के सुरक्षा अधिकारी के तौर पर तैनात थे। धीरज चौहान की बेटी की शादी एक मई को हुई थी। इन दिनों वो अपने गांव में ही थे, जहां अचानक उनकी तबीयत

उत्तराखंड : शर्मनाक घटना, चाचाओं ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

Posted: 06 May 2022 01:40 AM PDT

तीन चाचाओं ने मिलकर नाबालिक भतीजी से कई बार दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पीड़िता के पेट में तेज दर्ज हुआ और उसकी मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई. बच्ची के गर्भवती होने की सूचना से परिजनों के होश उड़ गए. पीड़िता ऋषिकेश के एक हॉस्पिटल में भर्ती है. जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के लम्बगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की के साथ

उत्तराखंड : 10वीं का रिजल्ट आए बगैर 11वीं में आज से एडमिशन शुरू, यह है नियम

Posted: 05 May 2022 04:40 AM PDT

देहरादून: अगर आपने भी दसवीं की परीक्षा दी है तो आपको 11वीं में एडमिशन लेने के लिए दसवीं के परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार नहीं करना होगा। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है इस आदेश के तहत छात्रों को दसवीं का रिजल्ट आए बगैर ही 11वीं में एडमिशन दे दिया जाएगा। आज से 11वीं कक्षा में एडमिशन शुरू हो गए हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए

आज हरिद्वार में योगी, यूपी के नए होटल का करेंगे लोकार्पण

Posted: 05 May 2022 03:40 AM PDT

यूपी के सीएम योगी के तीन दिन के उत्तराखंड दौरे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। हरिद्वार में सीएम योगी यूपी के पर्यटन विभाग के नए होटल का लोकार्पण करेंगे। यूपी के सीएम योगी का तीन दिन का उत्तराखंड दौरा आज खत्म हो रहा है। दौरे के तीसरे और अंतिम दिन सीएम योगी हरिद्वार में रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी यूपी के पर्यटन विभाग के नव निर्मित भागीरथी होटल का लोकार्पण करेंगे। आपको बता दें कि राज्य निर्माण से

उत्तराखंड: पिछले 24 घंटे में कोरोना के इतने नए मामले, राजधानी दून में सबसे ज्यादा

Posted: 05 May 2022 02:40 AM PDT

  देहरादून: कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। कोरोना के मामले राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि छह मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 114 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1113 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो जिलों में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून में 16 और हरिद्वार जिले में 2

Post Bottom Ad

Pages