Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 11, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


JABALPUR CHUNAV- महापौर और पार्षद के नामांकन कहां जमा होंगे, जमानत राशि और सभी सवालों के जवाब यहां पढ़िए

Posted: 11 Jun 2022 08:51 AM PDT

जबलपुर
। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों को सुविधा रहे और उनके कारण आम नागरिकों को किसी तरह की प्रॉब्लम ना हो इसलिए नामांकन फॉर्म जमा करने का एक सिस्टम बना दिया है। सभी उम्मीदवार सिस्टम को फॉलो करेंगे और बिना किसी शोर-शराबे अपना नामांकन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

महापौर पद के उम्मीदवार कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 3 में

महापौर पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 3 में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो निरंतर सोमवार 18 जून की दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। छुट्टी के दिन भी नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकते हैं।

जबलपुर नगर निगम पार्षद प्रत्याशी नामांकन कहां जमा करेंगे

  • नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के अभ्यर्थी अपने नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 12 में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह को प्रस्तुत कर सकेंगे। 
  • वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 22 में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संयुक्त कलेक्टर एवं उपायुक्त परिवहन सुनील कुमार शुक्ला को, 
  • वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक के अभ्यर्थी कक्ष क्रमांक 17 में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संयुक्त कलेक्टर एवं भू-अर्जन अधिकारी जबलपुर विकास प्राधिकरण अरविंद सिंह को, 
  • वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक के अभ्यर्थी कक्ष क्रमांक 19 में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डिप्टी कलेक्टर मणीन्द्र सिंह को, 
  • वार्ड क्रमांक 41 से 50 तक के अभ्यर्थी कक्ष क्रमांक 36 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर जेपी यादव को। 
  • वार्ड क्रमांक 51 से 59 तक से पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 3 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रांझी ऋषभ जैन को। 
  • वार्ड क्रमांक 60 से 69 तक के पार्षद पद के अभ्यर्थियों को कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 35 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कलावती ब्यारे को
  • वार्ड क्रमांक 70 से 79 तक के पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 34 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री सृष्टि प्रजापति को जमा करेंगे। 

प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सोमवार 20 जून की सुबह 10.30 बजे से की जायेगी। उम्मीदवारी से बुधवार 22 जून की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार की जायेगी और प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा। 

जबलपुर में नगर पालिका नगर निगम चुनाव की वोटिंग कब होगी

जबलपुर जिले में नगरीय निकायों के चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में नगर निगम जबलपुर, नगर पालिका सिहोरा एवं पनागर तथा नगर परिषद बरेला एवं भेड़ाघाट में बुधवार 6 जुलाई को मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में बुधवार 13 जुलाई को नगर परिषद शहपुरा, पाटन, मझौली एवं नगर परिषद कटंगी में मतदान (सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक) कराया जायेगा। 

जबलपुर नगर पालिका नगर निगम चुनाव में जमानत राशि कितनी 

नगरीय निकायों के निर्वाचन में महापौर पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नाम निर्देशन पत्र के साथ 20 हजार रुपये की निक्षेप राशि जमा करनी होगी। इसी प्रकार पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नगर निगम जबलपुर के मामले में 5 हजार रुपये, नगर पालिका सिहोरा एवं पनागर के मामले में 3 हजार रुपये तथा नगर परिषदों के पार्षद पद के लिए 1 हजार रुपये की निक्षेप राशि नाम निर्देशन पत्र के साथ जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों को इसकी आधी राशि निक्षेप राशि के रूप में जमा करनी होगी। 

नगर निगम नगर पालिका चुनाव प्रचार में कितना खर्चे की लिमिट

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा भी तय की गई है। नगर निगम जबलपुर के महापौर पद का निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए चुनावी प्रचार-प्रसार पर खर्च करने की अधिकतम सीमा 35 लाख रुपये तय की गई है। जबकि नगर निगम जबलपुर के पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम 8 लाख 75 हजार रुपये चुनावी प्रचार पर खर्च कर सकेंगे। 

नगर पालिका परिषदों में पार्षद पद का निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार अपने चुनावी अभियान पर एक लाख से अधिक की जनसंख्या वाली नगर पालिका परिषदों में अधिकतम 2 लाख 50 हजार, पचास हजार से एक लाख तक की जनसंख्या वाली नगर पालिका परिषदों में 1 लाख 50 हजार रुपये तथा पचास हजार से कम जनसंख्या वाली नगर पालिका परिषदों में अधिकतम एक लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। इसी प्रकार नगर परिषदों के पार्षद पद का निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी अपने चुनाव प्रचार-प्रसार पर अधिकतम 75 हजार रुपये व्यय कर सकेंगे। 

नगर पालिका नगर निगम चुनाव में ऑनलाइन नामांकन भर सकते हैं

नगरीय निकायों के अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। अभ्यर्थी स्वयं लेपटॉप-डेस्कटॉप या सायबर कैफे, एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क अथवा लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना नाम निर्देशन-पत्र भर सकता है। ऑनलाइन भरे गए नाम निर्देशन-पत्र की हार्ड कापी निर्धारित समयावधि में रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। 

MP खेल एकेडमी में एडमिशन की तारीख घोषित, संबंधित सलाहकार के नाम एवं नंबर

Posted: 11 Jun 2022 08:25 AM PDT

जबलपुर। मप्र की एक खेल अकादमी एक बार फिर खिलाड़ियों की तलाश कर रही है जिन्हें तराशा जा सके। प्रवेश प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा हो गई है। मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मप्र राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में सेलिंग और रोइंग विधा के लिए विभिन्न ज़िलों में प्रतिभा चयन किया जा रहा है। प्रतिभाओं का चयन तीन चरणों में वॉटर स्पोर्ट्स चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

सेलिंग और रोइंग विधा के लिए 13 जून को भिंड में मुरैना, भिंड और ग्वालियर ज़िले के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। गुना में 14 जून को अशोकनगर, गुना और टीकमगढ़, 15 जून को दतिया में शिवपुरी और दतिया तथा 16 जून को उज्जैन में रतलाम, उज्जैन, नीमच, देवास, मंदसौर और आगर मालवा के खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा चयन प्रक्रिया निर्धारित है।

अकादमी चयन प्रक्रिया में 17 जून को इंदौर में प्रतिभा चयन प्रक्रिया में देवास जिले के खिलाड़ी भी शामिल हो सकेंगे। इसी दिन धार में आयोजित प्रतिभा चयन प्रक्रिया में बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खंडवा ज़िले के हनुवंतिया में 18 जून को प्रतिभा चयन प्रक्रिया में ओंकारेश्वर, हनुवंतिया, महेश्वर और खरगोन के खिलाड़ी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रतिभा चयन के दूसरे चरण में 21 जून को जबलपुर में सागर, दमोह और जबलपुर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। डिंडोरी में 22 जून को कटनी, डिण्डोरी और बालाघाट के खिलाड़ी, 23 जून को मंडला में रीवा, मंडला और सिवनी के खिलाड़ी तथा 24 जून को होशंगाबाद में हरदा, बैतूल और होशंगाबाद के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर सकेंगे। तीसरे चरण में 26 जून को भोपाल के जल क्रीड़ा केंद्र, बड़ी झील में भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन और राजगढ़ के खिलाड़ियों के ट्रायल्स होंगे। भोपाल में ही 27 से 29 जून तक अंतिम चयन प्रक्रिया होगी। 

प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी के लिए तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक वॉटर स्पोर्ट्स (सेलिंग) जी.एल. यादव मो. न. 9479848776 तथा कैप्टन दलबीर सिंह राठौर मुख्य प्रशिक्षक वॉटर स्पोर्ट्स (रोइंग) मो.नं. 8319360206 पर संपर्क कर सकते हैं।

MP NEWS- कांग्रेस में सतना से बड़ी बगावत शुरू, कमलनाथ का खुला विरोध

Posted: 11 Jun 2022 08:20 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में बड़ी बगावत शुरू हो गई है। सतना में कमलनाथ के लाडले नेता सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ अजय सिंह राहुल के समर्थकों द्वारा बागी प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली गई है। उल्लेख अनिवार्य है कि ग्वालियर और बुरहानपुर में भी कमलनाथ के अधिकृत प्रत्याशी को कांग्रेस पार्टी का एक वर्ग मंजूर नहीं कर रहा है। देवास से भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आक्रोश की गर्मी भोपाल तक पहुंच रही है। 

सिद्धार्थ कुशवाहा कौन है, जिसके कारण राहुल भैया, कमलनाथ से नाराज

सिद्धार्थ कुशवाहा ने 2 साल पहले अजय सिंह राहुल को अपना नेता बताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। कुछ समय पहले जब कमलनाथ ने अजय सिंह राहुल के खिलाफ अपनी लॉबी को मजबूत करने का अभियान शुरू किया तो सिद्धार्थ कुशवाहा, कमलनाथ के नजदीक पहुंच गए। 

कमलनाथ ने यह जानते हुए भी कि अजय सिंह राहुल, सिद्धार्थ कुशवाहा को पसंद नहीं कर रहे हैं। टिकट देने से पहले किसी भी तरह के समन्वय की कोशिश नहीं की। 2 दिन पहले सतना महापौर का टिकट दिया और आज मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। 

अजय सिंह राहुल के समर्थक इसलिए नाराज हैं क्योंकि चुनाव में टिकट और पार्टी में पद, किसी भी लिस्ट में उनका नाम नहीं है। कमलनाथ ने अजय सिंह राहुल को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया है। इसी के चलते सतना में कमलनाथ के प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

NISHTHA FLN शैक्षिक संवाद कार्यक्रम की तारीख घोषित: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र

Posted: 11 Jun 2022 06:49 AM PDT

MP Education Department news portal

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सूचित किया गया है कि दिनांक 26 मई 2022 को आयोजित NISHTHA FLN शैक्षिक संवाद स्थगित कर दिया गया था, की नवीन तारीख घोषित कर दी गई है। 

श्री लोकेश कुमार जांगिड़ अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दिनांक 7 जून 2022 को हस्ताक्षरित एवं क्रमांक 3634 दिनांक 10 जून 2022 को जारी सूचना पत्र में बताया गया है कि जिला स्तरीय NISHTHA 3.0 FLN का अंतिम शैक्षिक संवाद जो दिनांक 26 मई 2022 (अंतिम सप्ताह) कोर्स 7 से 12 हेतु आयोजित किया जाना था। कतिपय कारणों से आयोजित नहीं किया जा सका था। 

एमपी एजुकेशन पोर्टल पर दिनांक 11 जून 2022 को अपलोड किए गए पत्र में बताया गया है कि NISHTHA FLN शैक्षिक संवाद जो स्थगित कर दिया गया है दिनांक 20 जून 2022 को आयोजित किया जाएगा। 

GWALIOR NEWS- श्रीमंत महाराजा सिंधिया का जलवा, भाजपा की गाइडलाइन शिथिल, लास्ट मिनट पर लिस्ट बदली

Posted: 11 Jun 2022 06:14 AM PDT

ग्वालियर
। कांग्रेस हो या भाजपा, ग्वालियर में श्रीमंत महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया का जलवा कायम रहता है। भारतीय जनता पार्टी को भी अपनी गाइडलाइन शिथिल करते हुए नगर निगम चुनाव की संभागीय चयन समिति में उनके सिपहसालार मंत्री को सह संयोजक बनाना पड़ा। 

एक बार फिर साबित हो गया कि यदि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के साथ घुल मिल जाते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि जय विलास पैलेस महल का महत्व कम हो जाता है। यदि महाराज पार्टी का सम्मान करते हैं तो पार्टी को भी महाराज का ध्यान रखना पड़ेगा। ग्वालियर नगर निगम चुनाव संभागीय चयन समिति में पार्टी के नेताओं ने महाराजा की मंशा बताने वाले किसी भी नेता को शामिल नहीं किया। नतीजा, लिस्ट बदलनी पड़ी। 

पार्टी की तरफ से ग्वालियर की संभागीय चयन समिति में विवेक शेजवलकर को संयोजक, लाल सिंह आर्य को सह संयोजक बनाया गया। यशोधरा राजे सिंधिया, केपी यादव, रणवीर रावत, वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश चौधरी, अरविंद भदौरिया, शिवमंगल सिंह तोमर, जयसिंह कुशवाह, योगेश सक्सेना, दुर्गालाल विजय को सदस्य बनाया गया। नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा और जयभान सिंह पवैया को पदेन सदस्य बनाया गया।

जब इसकी जानकारी महाराज तक पहुंची तो लास्ट मिनट पर लिस्ट बदलनी पड़ी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को सह संयोजक बनाना पड़ा। भाजपा ने मध्य प्रदेश में कुल 7 संभागीय चयन समितियों की घोषणा की है। इनमें से मात्र ग्वालियर की चयन समिति ऐसी है जिसमें 2 सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

BHOPAL NEWS- डॉक्टर की हाउस हेल्पर का चेहरा काट डाला, मनचलों की हिमाकत

Posted: 11 Jun 2022 05:40 AM PDT

भोपाल
। यह घटनाक्रम पुलिस डिपार्टमेंट पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। शहर में मनचलों की हिम्मत इतनी अधिक बढ़ गई कि यदि उनका विरोध करो तो वह जानलेवा हमला तक कर सकते हैं। एक डॉक्टर की हाउस हेल्पर महिला का चेहरा काट डाला, क्योंकि उसने भद्दे कमेंट करने वाले लड़के को पकड़ कर चांटा मार दिया था।

पढ़िए, भोपाल में मनचलों की हिमाकत बताती सीमा सोलंकी की कहानी

मेरा नाम सीमा सोलंकी है। तीन बच्चों के साथ सरवेन्ट क्वार्टर शिवाजी नगर (भोपाल) में रहती हूं। एक डॉक्टर की हाउस हेल्पर हूं। 9 जून की रात साढ़े 8 बजे की बात होगी। मैं और पति सुनील टीटी नगर इलाके में होटल श्री पैलेस से पानी की बोतल खरीदने गए थे। पति होटल के अंदर चले गए। मैं होटल के सामने ही बाइक के पास खड़ी थी। इतने में ऑटो में तीन लड़के आए। मुझे देखकर सीटी बजाने लगे। एक अश्लील कमेंट करना लगा। मैं चिल्लाई- सीटी क्यों बजा रहे हो? वे तीनों गाली देने लगे। मुझे गुस्सा आया तो एक लड़के को दो-तीन थप्पड़ मार दिए। तब तक भीड़ जमा हो गई। ऑटो से तीनों भाग निकले।

थोड़ी देर बाद पति के साथ बाइक पर घर जाने के लिए होटल से आगे निकले। हम थोड़ा ही आगे पहुंचे, तभी वही तीनों लड़के पीछे आ गए। एक ने ब्लेड से चेहरे पर हमला किया। मैं खून से पूरी तरह नहा गई थी। थोड़ी देर बाद बेसुध होकर गिर गई। इसके बाद मुझे याद नहीं है। जब होश आया तो अस्पताल में थी। आज ही छुट्‌टी मिली है।

मैं न तो उनको जानती हूं, न ही पहचानती हूं। उन्हें गलती की तो सजा मिलनी चाहिए। मेरे तीन बच्चे हैं, आज मुझे कुछ हो जाता तो उन्हें कौन संभालता? मुझे पुलिस से कोई भी मदद नहीं मिली। मैं चाहती हूं कि आरोपियों को सजा मिले। ऐसी सजा मिले कि दोबारा किसी के साथ ऐसी हरकत न कर सकें। 

यह मामला टीटी नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपियों की पहचान की थी और ना ही उनको पकड़ने के लिए किसी भी प्रकार के प्रयास किए जा रहे थे।

INDORE- ट्रेन में महिलाओं को मिर्च स्प्रे देगी रेलवे पुलिस

Posted: 11 Jun 2022 05:29 AM PDT

इंदौर।
मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश मेंट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के साथ ट्रेन में कई बार लूट, छेड़छाड़ की वारदातें सामने आती हैं। महिला यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब रेलवे स्टेशनों पर मिर्च स्प्रे उपलब्ध होगा। छेड़छाड़, लूट जैसी वारदात की आशंका होने पर वे आरोपितों पर मिर्च स्प्रे कर सकेंगी। 

मिर्च स्प्रे खुद रेलवे पुलिस उन्हें ट्रेन में सवार होने से पहले उपलब्ध कराएगी। इसके लिए उन्हें दाम चुकाने होंगे। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, ब्यावरा, मेघनगर, नीमच, शामगढ़, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की निगरानी में ये मिर्च स्प्रे बेचे जाएंगे। जीआरपी ने इसके लिए स्टेशनों पर इसे बेचने के लिए वेंडर की तलाश भी शुरू कर दी है। फिलहाल मिर्च स्प्रे कितनी कीमत में मिलेगा यह तय नहीं है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसे न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में यह जीआरपी यूनिट के दस थाना स्टेशन पर उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरे चरण में महू, देवास, चंद्रावतीगंज, मक्सी, शाजापुर, नागदा, रतलाम को भी योजना में शामिल कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक शासकीय रेलवे पुलिस, इंदौर निवेदिता गुप्ता के अनुसार ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिर्च स्प्रे उपलब्ध करवाया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। स्प्रे बेचने के लिए वेंडर की तलाश जारी है। जीआरपी की निगरानी में ही इसे बेचा जा सकेगा।

यह है मिर्च स्प्रे - मिर्च स्प्रे (काली मिर्च पाउडर) को छिड़कने से आंखों में जलन होती है और आंसू आ जाते हैं। जिस पर इसे छिड़का जाता है उसे सास लेने में दिक्कत होती है। नाक से पानी बहने लगता है और खांसी आने लगती है। इसके साथ ही आंखों में तेज दर्द के साथ कुछ देर के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। इसका असर छिड़कने के 30 से 40 मिनट तक रहता है।

MP NEWS- बीजेपी नेता, सरपंच प्रत्याशी पति का गला काटा, चुनावी हत्या

Posted: 11 Jun 2022 05:15 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की रंजिश में दूसरी हत्या की खबर आ रही है। यह मामला अलीराजपुर जिले का है। भारतीय जनता पार्टी का नेता, निवर्तमान सरपंच एवं सरपंच प्रत्याशी के पति की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला सीट होने के कारण सरपंच ने इस बार अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाया था।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। ग्राम कुकावाट के राधु जमरा (37 साल) अपने घर की छत पर सोया हुआ था। सुबह उसका शव खून से सना पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पीएम करवाया। सोरवा थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई का कहना है कि जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल आलीराजपुर में पीएम करवाया गया। 

मृतक राधू जमरा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था। राधू ने पिछली बार ग्राम खेरवड़ से सरपंच का चुनाव जीता था। इस बार उसने अपनी पत्नी को ग्राम कुकावाट से सरपंच पद का उम्मीदवार बनाया था। समाचार लिखे जाने तक इस हत्याकांड में पुलिस ने किसी को भी नामजद नहीं किया था।

MP NEWS- मां को मार कर लाश जंगल में फेंक आई बेटी, पति को साथ ले गई

Posted: 11 Jun 2022 01:27 AM PDT

बैतूल।
 मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बेटी 5.89 लाख रुपए के लालच में मां की हत्या कर उसकी लाश जंगल में फेंक आई दरअसल परासिया स्टेट हाईवे पर 6 जून को जंगल में बंजारी माई के पास मिले बुजुर्ग महिला के शव के मामले का खुलासा हो गया है। बुजुर्ग महिला की हत्या बेटी और दामाद ने की थी। शव पॉलीथिन में लपेटकर कार में रखा और रानीपुर के जंगल में फेंक आए। बड़ी बहन से बोली- हम लोग नर्मदा स्नान करने गए थे, वहां मां नदी में बह गई। आरोपियों ने नर्मदापुरम में महिला की गुमशुदगी तक दर्ज करा दी थी।   

हत्याकांड का खुलासा करते हुए SP सिमाला प्रसाद ने बताया कि भागिरती छोटी बेटी ऊषा और दामाद करन वाईकर के पास एक महीने से रह रही थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने गांव की जमीन 5 लाख 82 हजार रुपए में बेची थी। ये रुपए उन्होंने ऊषा के खाते में जमा करवा दिए थे। भागिरती की दो बेटियां हैं। इसीलिए तय किया था कि रकम दोनों में बराबर बांट देंगी। यह बात ऊषा को बताई तो वह गुस्से में आ गई। बोली- जब वह उसके साथ रह रही है तो फिर आधी रकम दीदी रेखा पाटिल को क्यों देगी।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 29 मई को मां-बेटी में जमकर विवाद हुआ। गुस्से में ऊषा ने बड़ा पत्थर उठाकर मां के सिर पर मार दिया। पत्थर लगते ही वह बेहोश होकर गिर गई। पति के साथ मिलकर लाश को पॉलीथिन में लपेटा और कार में रखकर बंजारी माई के आगे पीपल खूटा की ढलान में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए 1 जून को कोतवाली थाने पहुंचकर नर्मदापुरम में गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहीं, जब बहन ने पूछा तो बता दिया कि मां के साथ नर्मदा नहाने गए थे, जहां वह नहाते समय नदी में बह गई।

BHOPAL NEWS- पत्नी के कारण तनाव चल रहा था, कारोबारी की किडनैपिंग दोस्त ने कराई थी

Posted: 11 Jun 2022 05:16 AM PDT

भोपाल
। पिछले दिनों BHEL एरिया से एक कारोबारी की जिस फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग हुई और 3000000 रूपए टेरर टैक्स मांगा गया। चिंता बढ़ गई थी कि भोपाल में अपराधियों का कोई गिरोह सक्रिय हो गया है परंतु राहत भरी खबर यह है कि पुलिस ने इस केस को सॉल्व कर लिया है। दावा किया है कि कारोबारी की किडनैपिंग उसके अपने दोस्त ने करवाई थी। 

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सचिन अतुलकर ने बताया कि किडनैप हुआ कारोबारी अंकुर मित्तल और आरोपी कारोबारी मनन, दोनों आपस में दोस्त हैं। अंकुर मित्तल की पत्नी कुछ दिनों पहले उससे नाराज होकर अपने मायके नागपुर चली गई। अंकुर को लगता था कि मनन के कारण उसकी पत्नी उससे गुस्सा हो गई है। दोनों के बीच तनाव की स्थिति चल रही थी। 

इसी दौरान मनन ने अपने दो दोस्तों (रायसेन निवासी समीर खान, अब्बास उर्फ सबलू) के साथ मिलकर एक साजिश रची। दोनों दोस्तों को अपनी बाइक लेकर भेजा और फिल्मी स्टाइल में अंकुर मित्तल को किडनैप करवा दिया। उसने दोस्तों को बताया था कि अंकुर 25-30 लाख रुपए तक आसानी से दे देगा। पुलिस के पास नहीं जाएगा। अंकुर पैसा देने के लिए राजी हो गया था लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उसे पैसे का इंतजाम करने के लिए बहुत कम समय दिया। 

जयपुर निर्धारित समय पर पैसे का इंतजाम नहीं कर पाया तो अपनी जान बचाने के लिए उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मामले का खुलासा कर दिया।

BHIND- दूध कारोबारी दंपती बच्चों का गला घोंट फांसी पर झूल गए

Posted: 11 Jun 2022 01:07 AM PDT

भिंड।
मध्यप्रदेश के भिंड के गोहद में दूध कारोबारी दंपती ने दोनों बच्चों का गला घोंट फांसी लगा ली। गला घोंटने के दौरान बेटे की मौत गई। बेटी बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर दंपती फंदे पर झूल गए। सुबह लोगों की नजर जब घर के अंदर पड़ी तो आत्महत्या का पता चला। गांव वालों ने दरवाजा तोड़कर दंपती को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दंपती के घर के बाहर करीब 300 लोग इकट्ठा हो गए हैं।

गोहद थाना प्रभारी राजेश सत्नाकर ने बताया कि गांव कटवा गुर्जर में दूध कारोबारी धर्मेंद्र पुत्र मान सिंह गुर्जर(32), पत्नी अमरेश(30) ने बेटे प्रशांत(12) और बेटी मीनाक्षी(10) का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। जिसमें मीनाक्षी बेहोश हो गई। सुबह कोई आहट नहीं होने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा। दंपती अंदर फंदे पर लटके थे। बेटा बेसुध पड़ा था। बेटी गंभीर हालत में सिसक रही थी। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद इलाज के लिए भेजा गया।

गोहद SDOP आर. के. एस. राठौर ने बताया, अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। बच्ची की जान बच गई है, इलाज के बाद सच सामने आ पाएगा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है, उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

INDORE NEWS- अधिकारी ने माना UPSC छात्रा से अफेयर था, बॉयज हॉस्टल में मिलते थे

Posted: 11 Jun 2022 05:41 AM PDT

इंदौर
। UPSC MAINS EXAM कि ठीक पहले प्रीलिम्स क्लियर कर चुकी लड़की द्वारा सुसाइड करने के मामले में उसके सुसाइड नोट के बाद आरोपी अधिकारी पुष्कर नाथ का बयान भी सामने आया है। उसने स्वीकार किया है कि छात्रा के साथ उसका अफेयर था। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन थे। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी अधिकारी ने 2014-15 में MPPSC राज्य सेवा परीक्षा पास कर ली थी। वह मूल रूप से दुल्हरा गांव अनूपपुर का रहने वाला है। रीवा में ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर पदस्थापना मिली थी। 2019 में उसकी शादी हो गई थी और पत्नी सरकारी शिक्षक है। 2021 में उसके दोस्त ने अपनी बहन से मिलवाया था। बताया था कि वह UPSC की तैयारी कर रही है, इसलिए उसे गाइड कर देना। पुष्कर नाथ भी UPSC की तैयारी कर रहा था। 

पुलिस ने बताया कि पढ़ाई के बहाने दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए। अधिकारी लड़की को अपने घर पर बुलाता था परंतु लड़की उसके बेडरूम में उसकी पत्नी की जगह असहज हो जाती थी। इसलिए प्लान बनाया गया की परीक्षा की तैयारी के बहाने इंदौर शिफ्ट हो जाएंगे। लड़की ने एक गर्ल्स हॉस्टल में एडमिशन ले लिया। पुष्कर नाथ ने पत्नी से कहा कि जबलपुर कोचिंग करने जाना है और इंदौर पहुंच गया। उसने नजदीक के बॉयज हॉस्टल में रूम ले लिया। 

यहां पर दोनों के बीच रेगुलर रिलेशन बने। UPSC MAINS की परीक्षा के ठीक पहले पुष्कर नाथ अचानक लड़की को छोड़कर रीवा वापस लौट गया। उससे बात करना बंद कर दिया। ब्रेकअप कर लिया। लड़की डिप्रेशन में चली गई और उसने सुसाइड कर लिया।

MP NEWS - कमलनाथ से गद्दारी करने लगे थे नरेंद्र सलूजा, इसलिए हुआ इस्तीफा, बड़ा सवाल

Posted: 11 Jun 2022 12:33 AM PDT

भोपाल
। इसे डैमेज कंट्रोल कहे या कुछ और लेकिन कमलनाथ कैंप की तरफ से खबर आई है कि उनके मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा, भाजपा के दो नेताओं के कांटेक्ट में थे। कुछ गोपनीय जानकारियां लीक कर रहे थे। इसलिए कमलनाथ ने उन्हें किनारे कर दिया और अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए नरेंद्र सलूजा को इस्तीफा देना पड़ा। जैसा कि हमेशा होता है, इन दावों के समर्थन में कोई तथ्य और प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

भोपाल में नरेंद्र सलूजा को कमलनाथ का सबसे पहला कट्टर समर्थक माना जाता था। सलूजा के इस्तीफे से कमलनाथ की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। कहा गया कि वह अपने वफादार साथियों का ध्यान नहीं रखते। इन खबरों के बाद कमलनाथ कैंप की तरफ से पत्रकारों को बताया गया कि कमलनाथ ने दिल्ली की एक कंपनी से नरेंद्र सलूजा की जांच करवाई थी। पिछले 1 साल के ट्वीट इन्वेस्टिगेशन में शामिल किए गए। 

जांच एजेंसी ने कमलनाथ को बताया कि नरेंद्र सलूजा और भाजपा के दो नेताओं के बीच केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। कमलनाथ के विशेषज्ञों ने इस विषय पर अनुसंधान किया और निष्कर्ष निकाला कि भाजपा के दो नेताओं के साथ नरेंद्र सलूजा ने व्यक्तिगत संबंध बना लिए हैं। वह गोपनीय जानकारी लीक कर रहे हैं। जिसके कारण कमलनाथ को नुकसान हो रहा है। 

इस पूरी प्रक्रिया की कोई रिपोर्ट और रिकॉर्ड नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि इसी के आधार पर कमलनाथ ने नरेंद्र सलूजा को किनारे कर दिया। मीडिया विभाग में चेयरमैन नहीं बनाया। वाइस प्रेसिडेंट होने के बावजूद उनकी नेम प्लेट पीसीसी से हटा दी गई। उनका कमरा किसी और को आवंटित कर दिया क्या। शायद कमलनाथ को पता था कि नरेंद्र सलूजा इस्तीफा देंगे। पहले भी तीन बार दे चुके हैं। इस बार इस्तीफा मंजूर कर लिया क्या। 

बात सही है या गलत यह तो पता नहीं लेकिन एक चर्चा के बाद दूसरी चर्चा शुरू हो गई है। इंतजार इस बात का है कि नरेंद्र सलूजा क्या करते हैं।

MP NEWS- अधिकारी ने विभाग के ग्रुप में वो वाला वीडियो डाला, सस्पेंड

Posted: 10 Jun 2022 11:45 PM PDT

ग्वालियर
। अपर आबकारी आयुक्त द्वारा मध्य प्रदेश के खंडवा में सहायक आबकारी अधिकारी आरपी अहिरवार को सस्पेंड कर दिया गया है। एक से अधिक महिला कर्मचारियों ने उनकी शिकायत की थी।

शिकायत में बताया गया कि डिपार्टमेंट के ऑफिशियल ग्रुप में खंडवा के सहायक आबकारी अधिकारी आरपी अहिरवार ने एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। आपत्ति उठाने पर भी डिलीट नहीं किया। इसी कारण बात बढ़ गई। पूरे स्टाफ ने मिलकर इस घटना की शिकायत कलेक्टर और आबकारी आयुक्त से की थी। इस कृत्य के लिए अपर आबकारी आयुक्त आशीष भार्गव ने ADEO आरपी अहिरवार को सस्पेंड कर दिया है। 

कार्यालय आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश, मोतीमहल, ग्वालियर

E-mail-ec.ecogwl@mp.gov.in / / आदेश //  ग्वालियर, दिनांक 10 /06/2022
जिला आबकारी अधिकारी जिला खण्डवा के पत्र कमाक / आय / स्था / 2022 / 1030 दिनाक 08:062022 मे उल्लेखित तथ्यों अनुसार आबकारी विभाग खण्डवा में विभागीय सदशों के आदान-प्रदान हेतु व्हाटस ग्रुप बनाया गया है, जिसमे समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक और ऑफिस स्टाफ को जोड़ा गया है जिसमे 04 महिला अधिकारी / कर्मचारी भी सदस्य है। 

दिनाक 23.05.2022 को साय 6:15 मिनिट पर श्री आरपी अहिरवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी जिला खण्डवा द्वारा उक्त ग्रुप में एक अश्लील विडियो पोस्ट किया गया तथा 24 घन्टे व्यतीत होने के उपरात भी वह विडीयो डिलीट नहीं किया गया जिससे ग्रुप के समस्त अधिकारी / कर्मचारी सदस्य की शालीनता एवं मर्यादा भंग हुई है। इसके पूर्व भी महिला आरक्षक विजेता बरडे के द्वारा श्री आरपी अहिरवार की मानसिक प्रताडना की शिकायत कलेक्टर खण्डवा को प्रस्तुत की गई है। 

जिला आबकारी अधिकारी जिला खण्डवा के प्रतिवेदन अनुसार श्री आरपी अहिरवार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी का उक्त कृत्य शासन नीतियों के विपरीत कार्य करना, अनुशासनहीनता एवं महिला नीति के विरूद्ध है जो कि मध्यप्रदेश सिवलि सेवा ( आचरण नियम 1965 के नियम - 3 (क) (क). (ग). 3 (ख) (ख) का उल्लधन है। उपरोक्त अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए श्री आर.पी अहिरवार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी जिला खण्डवा को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी सभागीय उडनदस्ता सभाग इंदौर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। (आबकारी आयुक्त द्वारा आदेशित)
आशीष भार्गव, अपर आबकारी आयुक्त "मध्यप्रदेश
पृष्ठा क / 2 (ब) / वि.जा./ -2022 / 609
ग्वालियर दिनांक 10/06/2022

अधिकारी हो तो ऐसे, चतुराई से पकड़ लिया महिला कर्मचारी का झूठ- MP NEWS

Posted: 11 Jun 2022 05:41 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में चुनाव के कारण कलेक्टर तनाव में है। वह धमकी भरे निर्देश जारी कर रहे हैं लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जो बड़ी ही चतुराई के साथ चुनाव के लिए कर्मचारियों का प्रबंधन सफलतापूर्वक कर रहे हैं। यह मामला कटनी जिले का है, जो अब पूरे मध्यप्रदेश की सुर्खियों में आ रहा है। 

महिला शिक्षक की गोद में 6 माह का बच्चा था, छुट्टी मांगने आई थी

कटनी में एक महिला शिक्षक अपनी गोद में 6 माह का बच्चा लेकर अधिकारियों के सामने प्रस्तुत हुई। उसने निवेदन किया कि उसकी गोद में बच्चा है इसलिए वह चुनाव ड्यूटी नहीं कर पाएगी। कृपया उसे चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। अधिकारी उसके निवेदन से सहमत थे लेकिन तभी महिला शिक्षक की गोद में बच्चा रोने लगा। महिला शिक्षक ने उसे चुप कराने का प्रयास किया तो और तेज रोने लगा। महिला शिक्षक से दूर हटने की कोशिश करने लगा।

ना धमकाया, न कानूनी डंडा दिखाया, कुछ सवाल किए और एनकाउंटर हो गया

समझने में देर नहीं लगी कि यह बच्चा महिला शिक्षक का नहीं है, लेकिन ऐसा सवाल भी नहीं कर सकते थे। इसलिए प्रश्नोत्तरी शुरू हुई। अधिकारियों ने महिला शिक्षक की बातों से सहमति जताते हुए बच्चे के टीकाकरण के बारे में पूछा। बस फिर क्या था, महिला शिक्षक फंस गई। उसके पास अधिकारियों के सवालों का जवाब नहीं था। अधिकारियों ने पूछा मात्र वंदना योजना के तहत कितने रुपए मिले हैं। महिला शिक्षक को समझ में आ गया था। उसने सब कुछ सच-सच बता दिया। 

एक कार्रवाई से सभी कर्मचारियों को मैसेज मिल गया

उसमें बताया कि चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए एक रिश्तेदार का बच्चा लेकर आई है। कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने इस मामले की विभागीय जांच और नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Post Bottom Ad

Pages