Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- Small business ideas- छोटे शहर में बैठकर बड़े शहरों में कारोबार कीजिए, बड़ा पैसा कमाइए
- मध्य प्रदेश का एक गांव जिसके हर घर में नीम का पेड़ है - GK in Hindi
- Char Dham Yatra online registration वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन एवं टोल फ्री नंबर
- नाबालिग लड़का लड़की को नशीला पदार्थ देने वाले को क्या सजा मिलती है, जानिए- JJ Act,2015
- CM Sir, आप ही हमारी आखिरी आशा हैं, MPPSC परीक्षाएं चुनाव बाद कराएं- Khula Khat
- मध्यप्रदेश में MPTET अभ्यर्थियों में आक्रोश, चुनाव पर असर दिखाई देगा - NEWS TODAY
- MP CHUNAV का खूनी खेल- पांचवे में पंच प्रत्याशी की हत्या, सरपंच प्रत्याशी का भाई है आरोपी
- MPPSC NEWS- परीक्षा स्थगन की मांग पर पढ़िए हाईकोर्ट में कार्यवाही का विवरण
- इलाज के नाम पर गड़बड़ी करने वाला डॉक्टर नहीं हैवान है: मुख्यमंत्री- MP NEWS
- BHOPAL NEWS- 8 साल के मासूम को कुत्तों ने मार डाला, कमर के नीचे के हिस्से खा गए
- NO PARKING में खड़े वाहन का फोटो भेजने पर ₹500 इनाम की घोषणा- Hindi News
- JABALPUR NEWS- 50 से ज्यादा शिक्षकों को अनावश्यक कारण बताओ नोटिस, प्रकोष्ठ नाराज
| Small business ideas- छोटे शहर में बैठकर बड़े शहरों में कारोबार कीजिए, बड़ा पैसा कमाइए Posted: 16 Jun 2022 04:45 PM PDT बड़े शहरों के प्रोडक्ट की छोटे शहरों में बिक्री के जमाना खत्म होने वाला है। अब छोटे शहर के प्रोडक्ट, बड़े शहरों में धड़ल्ले से बिकेंगे। हर रोज लाखों लोग पैसा कमाने के लिए छोटे शहर से बड़े शहरों की तरफ जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि छोटे शहर में प्रोडक्ट बनाकर बड़े शहर में बेचना मुश्किल है। ट्रांसपोर्टेशन पर बहुत पैसा खर्च हो जाता है। ग्राहक को फास्ट डिलीवरी नहीं दे पाते, लेकिन यह सारी प्रॉब्लम 1 साल पहले तक थी। अब इसके दर्जनों सॉल्यूशन मौजूद है। आप छोटे शहर में बैठकर बड़े शहर में कारोबार कर सकते हैं और बड़ा पैसा कमा सकते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि महानगरों में घर और ऑफिस का किराया बहुत ज्यादा होता है लेकिन वेयरहाउस का किराया बहुत कम होता है। इंटरनेट पर सैकड़ों कंपनी मिल जाएंगी। आपको सिर्फ इतना करना है कि जिस शहर में कारोबार करना चाहते हैं। घर बैठे इंटरनेट पर उस शहर की सभी वेयरहाउस कंपनियों के बारे में थोड़ा स्टडी करें। जो सही है उसे अपने लिए चुनें। अब आपको एक रेस्पॉन्सिव वेबसाइट तैयार करनी है और फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, टि्वटर जैसे सोशल मीडिया टूल्स का उपयोग करते हुए उस बड़े शहर में अपना प्रचार प्रसार करना है। कोरियर कंपनी के माध्यम से अपना प्रोडक्ट वेयरहाउस तक पहुंचा देना। जैसे ही कोई आपके प्रोडक्ट के लिए वेबसाइट पर आर्डर करेगा। आप वेयरहाउस को इसकी सूचना देंगे और लोकल डिलीवरी कंपनी बहुत न्यूनतम फीस पर आपका प्रोडक्ट ग्राहक तक पहुंचा देंगे। सबसे खास बात यह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां बहुत कम कीमत पर आपको सेवाएं देती हैं। आपको सिर्फ एक सिस्टम डिजाइन करना है। उस बड़े शहर में अपना ऑफिस बनाने की जरूरत नहीं है। शुरुआती कारोबार के लिए सिर्फ वेयरहाउस काफी है। |
| मध्य प्रदेश का एक गांव जिसके हर घर में नीम का पेड़ है - GK in Hindi Posted: 16 Jun 2022 04:23 PM PDT भारत के हर गांव में कोई न कोई विशेष बात होती है। हम आपको बताने जा रहे हैं मध्य प्रदेश का एक ऐसा गांव जिसके हर घर में नीम का पेड़ लगा हुआ है। यह परंपरा कब से शुरू हुई, किसी को नहीं पता परंतु इस परंपरा का पालन गांव के सभी लोग कर रहे हैं। गांव में कोई भी नया घर बनता है तो उसके सामने नीम का पेड़ जरूर लगाया जाता है। मध्य प्रदेश के देवास जिले में बैरागढ़ नाम का गांव अपने आप में अनूठा है। जहां कुछ गांव में इलाज के लिए झाड़-फूंक पर विश्वास किया जाता है वहीं मध्यप्रदेश का यह गांव ऐसा है जहां स्वास्थ्य के लिए प्रकृति को आधार बना लिया गया है। इस गांव के लोग अपनी विशेषता पर प्राउड फील करते हैं। अपने गांव को नीम वाला गांव बताते हैं। गांव के बुजुर्ग अशोक प्रह्लाद और ठाकुर सिंह बताते हैं कि यह परंपरा कब से शुरू हुई हमें भी नहीं मालूम लेकिन हम यह मानते हैं कि किसी तपस्वी ऋषि मुनि के कारण गांव को यह आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। साइंस कॉलेज के प्रोफेसर नागर का कहना है कि गांव में नीम का पेड़ होने के कारण बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियां इस गांव के लोगों को प्रभावित नहीं कर पाती। नीम को सर्वरोग निवारिणी के नाम से जाना जाता है जिसका मतलब होता है सभी बीमारियों का इलाजकर्ता। गांव के लोग नीम का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं। इसके कारण उन्हें डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती। गांव में कच्चे मकान टूटकर पक्के मकान बन रहे हैं। गांव आधुनिक होता जा रहा है लेकिन नीम के प्रति लोगों का लगाव कम नहीं हो रहा है। पक्के मकानों में भी हर घर की बाउंड्री में नीम का पेड़ जरूर लगा हुआ है। बताते हैं कि 80 साल पहले यहां महामारी का प्रकोप हुआ था। उससे बचने के लिए हर घर में नीम का पेड़ लगाया गया। 500 परिवारों के इस गांव में 1000 से ज्यादा नीम के पेड़ हैं। (यह भी पढ़ें: नीम फायदेमंद होता है तो उसका स्वाद कड़वा क्यों होता है) |
| Char Dham Yatra online registration वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन एवं टोल फ्री नंबर Posted: 16 Jun 2022 03:48 PM PDT भारत के उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा के लिये पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही यात्रा के लिए आएं। ताकि उनकी यात्रा को व्यवस्थित किया जा सके। Char Dham Yatra And Hemkund Sahib Registrationउत्तराखंड शासन की ओर से बताया गया है कि चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। इसके अलावा मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच की गई, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। यदि रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या आती है तो टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके सहायता ले सकते हैं। यहां क्लिक करके ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 01351364 है। यहां क्लिक करके Char Dham Yatra हेतु संचालित Tourist Care Uttarkhand MOBILE APP DOWNLOAD कर सकते हैं। |
| नाबालिग लड़का लड़की को नशीला पदार्थ देने वाले को क्या सजा मिलती है, जानिए- JJ Act,2015 Posted: 16 Jun 2022 03:14 PM PDT भारत में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नाबालिग माना गया है। इनके संरक्षण के लिए किशोर न्याय अधिनियम बनाया गया है। जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि इनके पालक/ अभिभावक की जानकारी और मर्जी के बिना कोई व्यवहार नहीं किया जा सकता। आइए जानते हैं कि यदि कोई व्यक्ति नाबालिक लड़के लड़की को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराता है, सेवन करने के लिए प्रेरित करता है, अथवा किसी अप्रत्यक्ष माध्यम से ऐसा करता है, तब ऐसे व्यक्ति के लिए क्या दंड का प्रावधान किया गया है। किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 77 की परिभाषाअगर कोई व्यक्ति स्वयं किसी बालक को लोक स्थान या सार्वजनिक स्थान में किसी भी प्रकार की मादक मदिरा, शराब, स्वापक ओषधि, गुटखा, तंबाकू उत्पाद या कोई मन: प्रभावी नशीला पदार्थ देगा या किसी से दिलवाएगा तब ऐसे व्यक्ति को अधिकतम सात वर्ष की कारावास एवं एक लाख रुपए के जुर्माने से दण्डित किया जा सकता है। विशेष नोट:- अगर कोई योग्य डॉक्टर की सलाह से किशोर बालक के हित में कोई ऐसे नशीली दवा दी गई है जो बालक के लिए उपयोगी साबित हो सकती थी, तब यह धारा लागू नहीं होगी। |
| CM Sir, आप ही हमारी आखिरी आशा हैं, MPPSC परीक्षाएं चुनाव बाद कराएं- Khula Khat Posted: 16 Jun 2022 02:49 PM PDT माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्य प्रदेश शासन। उपरोक्त विषय में लेख है कि अत्यंत दुखी मन से आपको बताने जा रहा हूं कि पिछले 4 सालों से मैं इस परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। इस परीक्षा के लिए मैंने बहुत मेहनत की। कई सालों से और मैं सोया तक नहीं। महोदय ऐसे में परीक्षा चुनाव के समय में कराई जा रही है। महोदय, मैं मध्यप्रदेश शासन में पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभा रहा हूं। शासकीय सेवक होने के नाते मैं अपनी जिम्मेदारी तथा अपनी में पढ़ाई में तालमेल बनाया जा रहा हूं। महोदय, आपसे निवेदन है मेरी तरह हजारों शासकीय सेवक के मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत कार्यरत हैं। उनके साथ इस प्रकार का अन्याय ना होने दें। महोदय, परीक्षाएं चुनाव पश्चात कराए जाएं क्योंकि एक अतिरिक्त दबाव जो है हमारे ऊपर है किस प्रकार से चुनाव ड्यूटी के चुनाव के साथ-साथ रिवीजन किया जाए। महोदय, किसी भी परीक्षा में अंतिम दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। वह महत्वपूर्ण दिन हमें प्रदान नहीं हो रहे हैं। महोदय, आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारी वेदना को समझो कि किस प्रकार से हम परेशान हैं। इसलिए महोदय राज्य सेवा परीक्षा हो या राज्य अभियांत्रिकी सेवा एवं अन्य परीक्षाएं, चुनाव के पश्चात संपन्न कराई जाएं। आपका बहुत आभार रहे। महोदय पहले यह परीक्षा नियत समय में होना थी किंतु अन्य राज्यों के उम्मीदवारों द्वारा अपील करके इसको चुनावों के बीच में ला खड़ा कर दिया गया है। इससे हमारे मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के साथ बहुत ही अन्याय हो रहा है। क्योंकि अन्य राज्य के अभ्यार्थियों द्वारा तैयारी से अच्छे मार्क्स लाए जा सकते हैं। ऐसे में जो शासकीय सेवक पूरी निष्ठा से शासकीय कार्य कर रहे हैं उनकी दो-तीन साल की मेहनत खराब हो जाएगी। महोदय अत्यंत गंभीर विषय है एवं मुझे दुख हो रहा है कि इस संदर्भ में अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। महोदय आप ही हमारी अंतिम आशा है। कृपया करके परीक्षा को चुनाव के पश्चात कराए जाने का निर्णय लें। आपका समस्त शासकीय सेवक आभारी रहेगा। आपको सादर नमन। |
| मध्यप्रदेश में MPTET अभ्यर्थियों में आक्रोश, चुनाव पर असर दिखाई देगा - NEWS TODAY Posted: 16 Jun 2022 02:36 PM PDT भोपाल। इस बार नवीन शिक्षण सत्र 17 जून से 'प्रवेशोत्सव' एवं 'स्कूल चले अभियान' के साथ शुरू होने जा रहा है वहीं प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अभी भी स्थाई शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है जिसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने नवीन शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए पुन:अतिथि शिक्षकों के पंजीयन शुरू कर दिए हैं। अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का विरोध भी शुरू हो चुका है। शिक्ष पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन-पत्र सौंपकर अतिथि शिक्षकों की जगह समस्त रिक्त पदों पर पदवृद्धि के साथ द्वितीय काउंसलिंग कराते हुए स्थाई शिक्षक भर्ती 2018 को पूर्ण कराने की मांग की है। शिक्षक पात्रता परीक्षा संघ के प्रदेश संयोजक रंजीत गौर एवं अन्य अभ्यार्थियों के अनुसार स्थाई शिक्षक भर्ती पिछले 4 वर्षों से लंबित है। अतःसरकार को उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए द्वितीय काउंसलिंग कराते हुए स्थाई शिक्षक भर्ती पूर्ण करना चाहिए उसके बाद शेष रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था करना चाहिए। MPTET-2018 के पात्र अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति कराने के लिए बार-बार राजधानी भोपाल में धरना प्रदर्शन करने मजबूर हैं।प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए भी इस बर्ष पात्रता परीक्षा आयोजित हो चुकी है परंतु अभी तक उसका भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया जिससे परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। यह आक्रोश नगरीय निकाय चुनाव में दिखाई दे सकता है। |
| MP CHUNAV का खूनी खेल- पांचवे में पंच प्रत्याशी की हत्या, सरपंच प्रत्याशी का भाई है आरोपी Posted: 16 Jun 2022 08:04 AM PDT सतना। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले सतना जिले में एक पंच प्रत्याशी की हत्या कर दी गई। यही नहीं आरोपित ने पहले खुद के हाथ में भी गोली मारी फिर आदिवासी पंच प्रत्याशी की जमकर पिटाई की गई जिसके बाद उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई है। घटना जिले के सिंहपुर थाना अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के कुड़िया गांव की है। जहां पंच प्रत्याशी को सरपंच प्रत्याशी के भाई ने उसके ही घर के सामने लात घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा जिसके कारण इलाज के दौरान पंच प्रत्याशी की मौत हुई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली है। इसके विरोध में गुरुवार को गांव की महिलाओँ ने थाना को भी घेरा जिसके बाद विवाद की स्थिति अधिक न बढ़े इसे देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। कुड़िया निवासी राजमणि कोल को मारपने का आरोप सरपंच प्रत्याशी दर्पण सिंह के भाई सन्नी सिंह पर है। मृतक राजमणि ग्राम पंचायत दुर्गापुर के वार्ड क्रमांक 14 से पंच पद के उम्मीदवार था। पूरे घटनाक्रम के बाद मृतक राजमणि की भाभी रानी बाई कोल ने सिंहपुर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में रानी ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि बुधवार रात लगभग 3 बजे मुनीम कोल और सन्नी सिंह उसके घर आए थे। मृतक की भाभी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सबसे पहले मुनीम ने घर के बाहर आकर पानी मांगा और राजमणि को किसी तरह बहाना बनाकर बाहर बुलाया। इसके बाद सन्नी ने राजमणि को गालियां देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। घर के बाहर हो-हल्ला सुनकर जब वह अपने देवर को बचाने गई और तो आरोपित मौके से भाग गए। जिसके बाद घायल अवस्था में राजमणि को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। |
| MPPSC NEWS- परीक्षा स्थगन की मांग पर पढ़िए हाईकोर्ट में कार्यवाही का विवरण Posted: 16 Jun 2022 02:57 PM PDT Madhya Pradesh Public Service Commission Indore द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 दिनांक 19 जून को स्थगित करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल हुई जनहित याचिका पर सुनवाई की गई। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग को फटकार लगाई परंतु परीक्षा स्थगित नहीं की है। उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रस्तुत अधिवक्ता से कहा कि आप लोग 6 से 8 साल तक लगा देते हैं और किसी एक परीक्षा को भी पूरा नहीं करवा पाते हैं। यह जनहित याचिका आकाश पाठक की ओर से प्रस्तुत की गई थी। इस जनहित याचिका का उद्देश्य मध्य प्रदेश पीएससी के द्वारा लगातार की जा रही संवैधानिक नियमों की अवहेलना और हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश की अवमानना है। याचिका दर्ज करने वाले आकाश पाठक ने बताया कि हाईकोर्ट के नियम के अनुसार जो अंतरिम आदेश दिया गया है उसी को आधार बनाते हुए सभी परीक्षा करवाएंगे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2019 और 2020 पीएससी परीक्षा को विवाद में डाल दिया है 2019 की परीक्षा हाई कोर्ट द्वारा 7 अप्रैल 2022 को असंवैधानिक घोषित कर दी गई है उसके बावजूद अभी तक उसका प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी नहीं किया गया है। इसी प्रकार से 2020 की प्रारंभिक परीक्षा में भी हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश की अवमानना करते हुए ओबीसी को 27% आरक्षण दिया गया है ठीक इसी प्रकार से 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के नोटिफिकेशन में ओबीसी को 31% आरक्षण दिया गया है जोकि संवैधानिक नियमों के खिलाफ है और हाई कोर्ट की अवमानना है। |
| इलाज के नाम पर गड़बड़ी करने वाला डॉक्टर नहीं हैवान है: मुख्यमंत्री- MP NEWS Posted: 16 Jun 2022 07:02 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजना में जो गड़बड़ करता है, वह डॉक्टर हो ही नहीं सकता, हैवान है। मरीज के इलाज के नाम पर गड़बड़ी करने वालों के प्रति Zero Tolerance का रवैया रखेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आयुष्मान भारत योजना के संबंध में समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मात्र 47 अस्पतालों की जांच में 18 अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पाई गई है। जांच के दौरान पाया गया कि पैसा कमाने के लिए डॉक्टरों ने सामान्य बीमारी के मरीजों को भी ICU में भर्ती कर दिया। जरूरत नहीं थी फिर भी ऐसी दवाइयां दी गई जो महंगी थी और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती थी। पूरे मध्यप्रदेश में जांच होनी चाहिए, डॉक्टरों पर FIR होनी चाहिएमध्य प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री डॉक्टरों के प्रति सख्त होते हुए दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में त्राहि-त्राहि की स्थिति है। कोई सुनवाई नहीं होती इसलिए लोगों ने शिकायत करना बंद कर दिया है। सक्षम लोग मध्यप्रदेश में इलाज कराना पसंद नहीं करते। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता और प्राइवेट अस्पतालों में भले चंगे लोगों को भर्ती कर लिया जाता है, छुट्टी नहीं मिलती।
|
| BHOPAL NEWS- 8 साल के मासूम को कुत्तों ने मार डाला, कमर के नीचे के हिस्से खा गए Posted: 16 Jun 2022 06:57 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 साल के मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। कुत्ते बच्चे की कमर के नीचे के हिस्से को खा गए। घटना मिलिट्री एरिया की है। बच्चा बुधवार रात से लापता था। बच्चे को ढूंढने जब मां पहुंची, तो उसके होश उड़ गए। निशातपुरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया। इधर, नगर निगम कुत्तों के साथ ही जंगली जानवर द्वारा शिकार किए जाने की आशंका भी जता रहा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। दिलदहलाने वाली ताजा घटना द्रोणांचल मिलिट्री एरिया में रात 11 से सुबह 4 बजे के बीच की है। 8 साल का रितेश भमोरे उसकी मां प्रीति के साथ मिलिट्री स्टेशन के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बच्चे की मां मिलिट्री अफसर के यहां काम करती है, जबकि पिता भीमा खंडवा में मजदूरी करते हैं। घर में प्रीति अपने दो बेटों के साथ रहती है। इसमें से रितेश बड़ा था। छोटे बेटे की उम्र 4 साल है। निशातपुरा टीआई महेंद्र सिंह ने बताया कि रितेश रोजाना रात 9 से 12 बजे के बीच साइकिल चलाता था। बुधवार रात में 9 बजे वह साइकिल चलाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान मां की नींद लग गई। वह छोटे बेटे के साथ सो गई। सुबह 4 बजे उसकी नींद खुली, तो बेटा रितेश नहीं दिखा। वह बेटे की तलाश में निकली। घर से करीब 500 फीट दूर जाकर देखा, तो झाड़ियों में बच्चे के शरीर को 5-6 कुत्ते नोंच रहे थे। ये देखते ही प्रीति चीख उठी। जानकारी लगने पर निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे के शव का निचला हिस्सा पूरी तरह से खा लिया था। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से चर्चा की तो पता चला कि इलाके में कुत्तों के कई झुंड हैं, जो पांच-छह की संख्या में घूमते हैं। कई बार राहगीरों के पीछे काटने के लिए दौड़ते हैं। |
| NO PARKING में खड़े वाहन का फोटो भेजने पर ₹500 इनाम की घोषणा- Hindi News Posted: 16 Jun 2022 06:27 AM PDT नई दिल्ली। भारत के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति NO PARKING में खड़ी गाड़ियों के फोटो भेजेगा उसे ₹500 इनाम दिया जाएगा और गाड़ी मालिक पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कानून पूरे देश में जल्दी ही लागू कर दिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 'मैं एक कानून लाने वाले हूं जिसमें रोड पर जो भी वाहन गलत तरीके से खड़ा रहेगा उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं उस गलत तरीके से खड़े किए गए वाहन की तस्वीर खींचकर भेजने वाले को इसमें से 500 रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से इस कानून को लाए जाने के बाद सड़क पर लगने वाले जाम और हादसों में कमी आने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं नितिन गडकरी की कार्यशैली हर कोई तारीफ करता है। उनके मंत्रालय की तरफ से सड़कों, एक्सप्रेस वे और फ्लाईओवर से परिवहन काफी सुगम हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात का दु:ख जताया कि लोग अपने वाहनों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बनाते हैं। इसके बजाय वे अपना वाहन सड़क पर खड़ा रखते हैं। वहीं कुछ हल्के अंदाज में नितिन गडकरी ने कहा कि 'नागपुर में मेरे रसोइये के पास भी दो सेकेंड हैंड वाहन है। आज चार सदस्यों के परिवार के पास छह कार होती है। ऐसा लगता है कि दिल्ली के लोग भाग्यशाली हैं। हमने उनके लिए वाहन खड़ा करने के लिए सड़क बनाई है।' |
| JABALPUR NEWS- 50 से ज्यादा शिक्षकों को अनावश्यक कारण बताओ नोटिस, प्रकोष्ठ नाराज Posted: 16 Jun 2022 06:05 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शिक्षक/अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष मुकेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रभारी BRCC जबलपुर (ग्रामीण) द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर व जिला परियोजना समन्वयक के संयुक्त हस्ताक्षर से आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षकों को अनावश्यक कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी BRCC जबलपुर ग्रामीण द्वारा जिले के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षकों को आपद्वय अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से नोटिस क्र. 1831/जिला शिक्षा केन्द्र/वित्त/2022 जबलपुर दिनांक 08.06.2022 को इनके द्वारा आपके नाम से ऐसे शिक्षकों को भी नोटिस जारी कर दिया है जिनके द्वारा दिनांक 31 मार्च 2022 के पूर्व खरीदारी के बिल नियमानुसार इनके कार्यालय में प्रस्तुत कर दिये हैं। उसके बाद भी इनके द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा जा रहा है कि आपके द्वारा समय सीमा में बिल क्यों नहीं प्रस्तुत किये गये। ऐसे शिक्षकों/शाला प्रभारियों की संख्या आधा सैकड़ा से अधिक है जिन्हें अनावश्यक परेशानी किया जा रहा है जबकि गलती जन शिक्षा केन्द्र ग्रामीण की है। साथ ही इनके द्वारा पूरे विकासखण्ड में जो भी बिल पास किये गये हैं जिसमें अग्निशामक यंत्र के सारे बिल सभी शालाओं के एक ही दुकानदार से अपने कार्यालय में बैठकर बिल काटकर शिक्षकों से राशि वसूल की गई है। जिसकी जांच किसी भी शाला में जाकर की जा सकती है। संघ के मुकेश सिंह, मनीष चौबे, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, श्याम नारायण तिवारी, राकेश दुबे, गणेश उपाध्याय, राकेश पान्डे, प्रणव साहू, संतोष तिवारी, विष्णु पान्डे, विनय नामदेव, प्रियांशु शुक्ला, महेश कोरी, मोहम्मद तारीख, धीरेन्द्र सोनी, संतोष कावेरिया, सतीश पटेल, मनोज पाटकर, राजू पाठक, आदि ने जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर से मांग की है कि तत्काल ऐसे प्रभारी बी.आर.सी.सी. को हटाकर इनके द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जाये तथा आप लोगों के हस्ताक्षर के नोटिस का दुरूप्रयोग करने की कठोर कार्यवाही की जाये अन्यथा संघ तीव्र आंदोलन हेतु बाध्य रहेगा। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
