Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 20, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP NEWS- शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरहानपुर से 22वीं गिरफ्तारी

Posted: 20 Jun 2022 09:31 AM PDT

इंदौर
। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर कोतवाली थाना पुलिस ने वर्ष 2018 के शिक्षक भर्ती घोटाले में एक और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। प्रकरण में अब तक 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस की शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपियों की गिरफ़्तारी की कार्यवाही लगातार जारी है। 

पुलिस ने फ़र्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले वर्ष 2018 के प्रकरण में सोमवार को 22वें आरोपी मनोज करौले (40) को गिरफ्तार किया है। शिक्षक भर्ती घोटाले में अबतक 22 गिरफ्तारियां हो चुकी है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जिसमें लगातार विवेचना जारी है। पुलिस के अनुसार शिक्षा विभाग से मिली जानकारी व दस्तावेजों की जांच की जाकर आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि पूरे मध्यप्रदेश में इसी प्रकार के घोटाले हुए हैं। सैकड़ों मामलों में अभी जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ग्वालियर संभाग में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में पूरे मध्यप्रदेश में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की गिरफ्तारी होगी।

GWALIOR NEWS- नगर निगम कर्मचारी की मौत, अधिकारी के प्रताड़ना का आरोप, चक्काजाम

Posted: 20 Jun 2022 08:51 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश ग्वालियर शहर में नगर निगम कर्मचारी ने कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर कंपू स्थित ईरगाह तिराहे पर पहुंचे, यहां चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि सफाई दरोगा पर कार्रवाई की जाए, साथ ही पवन की पत्नी को नौकरी दी जाए। पवन के चार बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी उस पर थी।

स्वजनों का आरोप था- सफाई दरोगा उसे प्रताड़ित कर रहा था, सड़क हादसे में घायल होने की वजह से वह ड्यूटी नहीं जा पाया, इसके चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। परिजन सफाई दरोगा पर कार्रवाई और मृतक की पत्नी को नौकरी की मांग कर रहे थे। कंपू पुलिस और निगम अफसरों ने समझाकर इन्हें शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला। ़

थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि कंपू का रहने वाला पवन पुत्र रामभरोसे वाल्मीक नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। तीन माह पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसके चलते वह ड्यूटी नहीं जा सका। इसी के चलते सफाई दरोगा ने गैरहाजिर रहने पर उसे नौकरी से निकाल दिया, जबकि उसने हादसे में घायल होने की सूचना दी थी। वह कई दिनों से सफाई दरोगा के घर चक्कर लगा रहा था। रात में उसने फांसी लगा ली। जब परिजनों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। 

MP NEWS- वर्ग 3 भर्ती वालों के पास फोन आ रहे हैं, रिश्वत मांग रहे हैं

Posted: 20 Jun 2022 08:42 AM PDT

शहडोल
। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि वर्ग 3 भर्ती वालों के पास फोन आ रहे हैं। रिश्वत की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि बिना रिश्वत के नौकरी नहीं मिल पाएगी। इसके अलावा अन्य कई मांगों को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मांग की गई है कि, विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस को वापस लिया जाए। कुछ विभाग के स्टाफ के अभद्र व्यवहार किए जाने की बात कहते हुए उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही उपलब्ध हॉस्टल को जल्द से जल्द खोले जाने की बात रखी गई है, ताकि वहां रहकर छात्र अपनी पढ़ाई आसानी के साथ कर सकें।

विश्वविद्यालय की साइट का सर्वर बहुत धीमा चल रहा है, जिसकी वजह से विद्यार्थियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिसकी सुधार की मांग की गई है। साथ ही विश्वविद्यालय में वर्ग 3 की भर्ती प्रक्रिया में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

भर्ती में बैठे हुए अभ्यार्थियों के पास लगातार कई नंबरों से फोन कॉल आ रहे हैं। जिनसे भर्ती किए जाने को लेकर पैसों की बात की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया की गोपनीयता भंग हो चुकी है। जिसके कारण विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। मांग की गई है कि परीक्षा एजेंसी पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।

परिषद के प्रांत सह मंत्री डॉक्टर सिंह मार्को ने मांग की है कि, जो एफआईआर विश्वविद्यालय ने कराई है, उसे सार्वजनिक किया जाए। वहीं इस मामले में जांच कराए जाने की बात भी रखी गई है। कहा गया कि, जब तक जांच पूरी न हो जाती है, तब तक वर्ग 3 की भर्ती को स्थगित किया जाए।

ज्ञापन देते समय शिवम वर्मा, आशीष चौहान, उदित पाण्डेय, वात्सल्य जैसवाल, प्रियांशु त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, ऋषभ सेन, देवी सिंह, शिवम भगत, नम्रता द्विवेदी, साक्षी शिंदे, मानसी कहार, सौरभ तिवारी, आकाश सिंह, देवेंद्रकांत तिवारी, कृष्णा गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MP NEWS- कांग्रेस की लिस्ट नहीं बदलेगी, नाराज कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे

Posted: 20 Jun 2022 08:31 AM PDT

Madhya Pradesh election news


भोपाल
। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सीएम कैंडिडेट कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि अधिकृत प्रत्याशियों की जो भी लिस्ट MPPCC से जारी हुई है उसे बदला नहीं जाएगा। उन्होंने स्थानीय विधायक और जिला अध्यक्षों को आदेश दिया है कि नाराज कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बात करें और उन्हें पार्टी के लिए प्रचार के काम में लगाएं। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा रतलाम सतना और खंडवा सहित कई नगर निगम नगरपालिका क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने, कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। कमलनाथ ने आदेश दिया है कि इस प्रकार के सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत करके 22 जून दोपहर 3:00 बजे से पहले नाम वापसी कराएं। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि निकाय चुनाव के रिजल्ट के आधार पर विधानसभा चुनाव 2023 के टिकट का निर्धारण होगा। जो जिलाध्यक्ष निकाय चुनाव में काम नहीं करेंगे उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले बदल दिया जाएगा। विधानसभा टिकट के दावेदारों से भी कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में निकाय चुनाव के रिजल्ट के साथ अपना दावा प्रस्तुत करेंगे।

BHOPAL NEWS- मानसून का आनंद उठाने हजारों BAYA BIRD कोलार पहुंची

Posted: 20 Jun 2022 08:07 AM PDT

भोपाल। पर्यटक और अतिथि तो सभी को अच्छे लगते हैं लेकिन जब कोई पक्षियों का दल सात समंदर पार से मेहमान बनकर आए तो उस का आनंद ही कुछ और होता है। भोपाल के नागरिक अपने मित्र और रिश्तेदारों को शान से बता सकते हैं कि दक्षिण एशिया के मेहमान भोपाल पहुंच गए हैं। कोलार में बस्ती बनाएंगे और 4 महीने तक यही रहेंगे। 

बया पक्षी मानसून का आनंद लेने दक्षिण एशिया से भोपाल आता है

मानसून का मौसम आते ही पक्षियों का कलरव बढ़ गया है और दूसरे देशों के पक्षी भी नजर आने लगे हैं। दक्षिण एशिया के पक्षियों की भी मध्यप्रदेश में आमद हो गई है और वे तो अपने आशियाने भी बनाने में जुट गए हैं। दक्षिण एशिया का यह बया पक्षी हल्के पीले रंग का होता है और मानसून के वक्त ही वह यहां आते हैं और अपनी बस्तियां बनाते हैं। राजधानी के कोलार इलाके में भी ऐसी ही बस्तियां यह पक्षी बनाने में जुटे हैं। 

बच्चों को बताइए यह चिड़िया हजार किलोमीटर दूर से आई है

एक मान्यता है कि यदि मानसून के प्रारंभ में प्रवासी पक्षी आ जाते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि क्षेत्र में अच्छी वर्षा होगी। राजधानी भोपाल में मानसून की शुरुआत भी अच्छी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 21 जून 2022 तक 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और गरज चमक के साथ वर्षा होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

राजस्व विभाग के कर्मचारियों को हथियार दिए जाने की मांग- MP employees news

Posted: 20 Jun 2022 07:50 AM PDT

जबलपुर
। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि सरकारी कर्मचारियों को बिना सुरक्षा के उपकरण दिए खतरनाक स्थानों में डियूटी लगाकर कार्य करवाये जा रहे है। सुरक्षा के लिए अथियार ना होने से यह अपनी सुरक्षा भी नहीं कर पा रहे है। 

वन विभाग,पुलिस और राजस्व विभागों के कर्मचारियों को जंगली जानवरों के बीच,पुलिस कर्मचारियों को गंभीर मुजरिमों को गिरफ्तार करने और राजस्व विभाग के अधिकारियों को जंगली क्षेत्र में खेतों की नपाई करने का कार्य करवाया जा रहा है लेकिन अप्रिय स्थिति से सामना करने के लिए हथियार नहीं दिए जा रहे है।

वाहन चालकों ,समयपालों और उपयंत्रियों के खतरनाक स्थानों पर डियूटी करवाई जा रही जे लेकिन सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के साधन उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर संरक्षक योगेंद्र दुबे,जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय,धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम,प्रसांत सोंधिया ,रविकांत दहायत, नरेस शुक्ला, संतोष मिश्रा, संजय गुजराल विश्वदीप पटेरिया, यू एस करोसिया,देव दोनेरिया,एस के बांदिल, प्रदीप पटेल,अजय दुबे,योगेंद्र मिश्रा,आसुतोष तिवारी, नरेंद्र सेन,चंदू जाऊ लकर ने सभी विभागों के अधिकारियों से सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध करवाने की  मांग की है । जिससे हमले से बचाब कर सकें कर्मचारी।

DAVV ADMISSION- रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट बढ़ाई

Posted: 20 Jun 2022 07:08 AM PDT

Madhya Pradesh College admissions 

Devi Ahilya University में पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। पहले यह लास्ट डेट 19 जून 2022 थी। उल्लेखनीय है कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पीजी कोर्स में CUET के माध्यम से एडमिशन होंगे। परीक्षा का आयोजन NTA द्वारा किया जा रहा है। 

NTA ने यूनिवर्सिटी के 18 पीजी कोर्स को शामिल किया है। इन 18 पीजी कोर्स की 1262 सीटें हैं, जिन पर CUET के माध्यम से प्रवेश होना है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले साल CET में जहां 17 से 18 हजार स्टूडेंट्स ही एग्जाम में शामिल हुए थे। वहीं इस बार CUET होने से यह संख्या तीन गुना तक बढ़ चुकी है।

यूनिवर्सिटी में CUET एग्जाम देख रहे डॉ. कन्हैया ओझा ने बताया कि यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोग्राम की तरह ही पीजी प्रोग्राम के लिए आई डिमांड को लेकर NTA को ईमेल भेजा है। NTA को ईमेल कर यह पूछा गया है कि अब कितने स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। NTA ने रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 5 जुलाई 2022 कर दी है।

JABALPUR NEWS- कलेक्टर ने तहसीलदार के लीडर को सस्पेंड किया, EOW की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई

Posted: 20 Jun 2022 07:21 AM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में EOW ने तहसीलदार का रीडर को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामला दर्ज होने के बाद कलेक्टर ने नियमानुसार तहसीलदार के रीडर को सस्पेंड कर दिया ताकि मामले की जांच प्रभावित ना हो।

जबलपुर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने लालबर्रा तहसील के सहायक ग्रेड-3 रीडर प्रेमेंद्र हरिनखेड़े को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर के दल ने रंगे हाथों पकड़े जाने एवं गिरफ्तार किए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वारासिवनी निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर के दल ने 19 जून 2022 को सहायक ग्रेड-3 प्रेमेंद्र हरिनखेड़े को उनके निवास पर बाटनिकल काॅलोनी गर्रा तहसील लालबर्रा के आदेवक अरुण जेठवा से 35 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है।

MP BOARD- कक्षा 10 हाई स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख बदली

Posted: 20 Jun 2022 06:36 AM PDT

भोपाल
। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल ने कक्षा 10 हाई स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले यह परीक्षा दिनांक 1 जुलाई 2022 को निर्धारित थी। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव के हस्ताक्षर से दिनांक 20 जून 2022 को सभी कलेक्टरों के नाम जारी अत्यंत महत्वपूर्ण पत्र क्रमांक 2498 के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 की समय अनुसूची कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए हाई स्कूल पूरक परीक्षा 2022 के विषय विज्ञान का प्रश्न पत्र दिनांक 1 जुलाई 2022 के स्थान पर दिनांक 2 जुलाई 2022 दिन शनिवार को आयोजित होगा। 
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव ने स्पष्ट किया कि हाई स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 विज्ञान विषय को छोड़कर शेष सभी पेपर दिनांक 6 जून 2022 को जारी टाइम टेबल के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। उनमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।

MP EMPLOYEE NEWS- 3 कर्मचारियों पर कार्यवाही, चुनाव प्रभावित कर रहे थे

Posted: 20 Jun 2022 06:32 AM PDT

छतरपुर।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 3 शासकीय सेवकों को स्थानीय निर्वाचन शाखा छतरपुर में अटैच किया गया। निर्वाचन अधिकारी छतरपुर ने बताया कि 3 शासकीय सेवकों के विरूद्ध चुनाव में आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने पर शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कार्यालय स्थानीय निर्वाचन छतरपुर में संबद्ध किया गया है।

शिवपूजन शुक्ला, समिति प्रबंधक जिसके संबंध में उसी क्षेत्र से इनके नातेदार जिला पंचायत सदस्य हेतु उम्मीदवार है। शिक्षक गीता पवया छतरपुर जिनके विरूद्ध चुनाव प्रचार संबंधी शिकायत आने पर। रामप्रकाश त्रिपाठी शिक्षक प्रा.मा. सिसोलर में पदस्थ है एवं इनकी पत्नी ग्राम पंचायत खड्डी से सरपंच पद की प्रत्याशी है, नजदीकी ग्राम होने के कारण इनके द्वारा प्रचार प्रसार करने की शिकायत प्राप्त हुई है।

प्राप्त शिकायतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए सभी तीनों शासकीय सेवकों को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने एवं चुनाव प्रभावित किये जाने पर कार्यालय स्थानीय निर्वाचन छतरपुर में संबद्ध किया गया है। सभी शासकीय सेवकों को कड़ी हिदायत दी गई है कि आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराएं। उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

MP WEATHER FORECAST- 16 जिलों में भारी बारिश होगी, कई इलाकों में वज्रपात की चेतावनी

Posted: 20 Jun 2022 06:21 AM PDT

मध्य प्रदेश मानसून समाचार

भोपाल। दक्षिण पश्चिम मानसून के बादलों का दल शिवपुरी से लेकर रीवा तक के आसमान पर छाया हुआ है। हवाओं के साथ बादल यहां वहां उड़ रहे हैं। मानसूनी बादलों के सीधे प्रभाव में आने वाले 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। जबकि हवाओं के कारण यहां वहां बिखरने वाले बादल 10 संभागों के कई जिलों में बरसेंगे। मध्य प्रदेश के लगभग 40 जिलों में वज्रपात की संभावना है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- कहां-कहां भारी वर्षा होगी 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार डिंडोरी छिंदवाड़ा बालाघाट छतरपुर विदिशा रायसेन सीहोर राजगढ़ नर्मदापुरम बैतूल नीमच आगर मालवा शाजापुर गुना शिवपुरी और श्योपुर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वह अपने गांव शहर के बाहर यात्रा पर निकलना चाहते हैं तो मौसम की गतिविधियों को ध्यान में रखकर निर्णय लें। भारी वर्षा से बचने के इंतजाम अपने पास रखें। 

एमपी मौसम समाचार- 10 संभागों के सभी जिलों में बारिश होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार रीवा शहडोल सागर जबलपुर भोपाल नर्मदा पुरम ग्वालियर चंबल इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिलों में हल्की वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उपरोक्त सभी संभागों के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि आम नागरिक सावधान रहें। 

मध्य प्रदेश के 8 जिलों में मानसून का इंतजार

जहां एक और श्योपुर जिले में बाढ़ के हालात बन गए वहीं दूसरी ओर ग्वालियर दतिया नीमच मंदसौर रतलाम झाबुआ उज्जैन और आगर मालवा जिलों में मानसून के बादल अभी तक नहीं पहुंचे।

लड़की ने SI से कहा- 5 लाख मिलेंगे, ढाई तुम्हारे ढाई मेरे, 376 की FIR दर्ज करो - INDORE NEWS

Posted: 20 Jun 2022 05:35 AM PDT

इंदौर
। सब इंस्पेक्टर रूपाली श्रीवास्तव ने एक ऐसे रैकेट का खुलासा किया है जो लोगों को झूठे बलात्कार के मामलों में फंसाकर लाखों रुपए की वसूली करता है। रैकेट की मुख्य कर्ताधर्ता लड़की एकता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है जिनमें एक खुद को वकील बताता है। 

एरोड्रम पुलिस थाने के टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पहले एक लड़की उनके यहां बलात्कार का मामला दर्ज कराने के लिए आई थी। उसने बताया कि राहुल नाम के एक लड़के ने 80 फिट रोड स्थित एक कैफे में उसका रेप किया। सबूत जुटाने के लिए सब इंस्पेक्टर रूपाली श्रीवास्तव बताए गए कैफे में पहुंची। सीसीटीवी रिकॉर्ड में घटना तो दूर की बात लड़की भी दिखाई नहीं दी। 

इधर एकता ने अपनी शिकायत में घटनास्थल बदल दिया। मामला संदिग्ध हो गया है इसलिए FIR दर्ज करने से पहले शिकायत की पुष्टि की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी दौरान एकता ने इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर रूपाली श्रीवास्तव को ऑफर करते हुए बताया कि यदि वह बताई गई FIR दर्ज कर लेती है तो राहुल से ₹500000 की वसूली करेंगे। ढाई लाख रुपए तुम्हें दे देंगे। ढाई लाख रुपए हम लोग रख लेंगे। 

एसआई रूपाली श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी टीआई संजय शुक्ला को दी। इसी दौरान पता चला कि एकता नाम की यह लड़की एमआईजी थाने भी गई थी। वहां काम नहीं बना तो एरोड्रम थाने आ गई। शिकायतकर्ता लड़की के फोन में राहुल नाम के लड़के से चैटिंग का रिकॉर्ड मिला। एकता, राहुल को धमका रही थी। ब्लैकमेल कर रही थी। इसी दौरान एकता के फोन से उसके दूसरे साथियों के बारे में भी पता चला। इनमें से एक व्यक्ति खुद को वकील बताता है। 

पुलिस अभी इन्वेस्टिगेशन कर ही रही थी कि तभी लड़की ने एक वीडियो वायरल कर दिया जिसमें बताया कि पुलिस वाले बलात्कार का मामला दर्ज करने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। इधर राहुल की बहन ने पुलिस को बताया कि एकता नाम की लड़की उसके भाई को ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस ने एकता के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

INDORE में JSM डोर के मालिक ने अकाउंटेंट को कार में 3 घंटे पीटा, FIR

Posted: 20 Jun 2022 05:07 AM PDT

इंदौर। 
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में JSM डोर के मालिक ने अपने ही अकाउंटेंट को किडनैप कर उसकी पिटाई कर दी। परिवार वालों से 6 लाख रुपए मिलने के बाद ही उसे छोड़ा। पुलिस ने प्लायवुड व्यापारी पर केस दर्ज कर लिया है। इधर, व्यापारी ने अकाउंटेंट पर 6 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया है। फिलहाल व्यापारी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TI शंशिकांत चौरसिया के मुताबिक शरद कुमार प्रजापत की शिकायत पर सोनू छाबड़ा और मनीष आसुदानी के खिलाफ कार में बैठाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शरद ने पुलिस को बताया कि रविवार को मुझे सोनू और मनीष ने बुलाया। मुझे दो-तीन घंटे तक कार में घुमाते रहे और पीटते रहे। मुझे फोन देकर कहा कि 6 लाख रुपए नहीं दोगे तब तक नहीं छोड़ेंगे। इसके चलते मैंने कार में बैठे-बैठे ही मां और भाई को फोन लगाया। वे छह लाख रुपए लेकर आए और सोनू व मनीष को फिरौती दी तब जाकर उन्होंने मुझे छोड़ा।

मामले में सोनू छाबड़ा ने बताया कि उनकी पालदा में जेएसएम डोर के नाम से फैक्ट्री है। यहां दो साल पहले शरद को अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त किया था। कंपनी को पैसों के लेनदेन के मामले में शक हो रहा था। हमने कुछ दिन पहले अपने खाते चेक करवाए। जांच में पता चला कि शरद ने लेनदेन में गड़बड़ी की है और अपने ही रिश्तेदारों को पैसे दे दिए हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद हमने शनिवार को शरद को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद रविवार को हमने उसे कंपनी में बातचीत के लिये बुलाया था।

व्यापारी सोनू ने बताया कि गबन पकड़ में आने के बाद शरद ने पहले खुद रुपए चुकाने की बात कही थी। रविवार को हमने उसे बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन उसने अपनी मां और भाई को भी बुला लिया। उन्होंने हमसे कहा कि शरद की तीन माह बाद शादी है, हम थोड़ा-थोड़ा पैसा करके चुका देंगे। यह कहकर वे तीनों वहां से चले गए। और बाहर जाकर मेरे ही खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी।

गुल्टईयां खाती तेज रफ्तार कार बाइक सवारों को कुचलते हुए गिरी, 2 मौतें, 5 घायल- JABALPUR NEWS

Posted: 20 Jun 2022 04:49 AM PDT

सिहोरा/जबलपुर।
सिहोरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीन से चार बार पलटने के बाद दूसरी तरफ से आ रही मोटरसाइकिल पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस में कार चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है सभी घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम महगवां निवासी सूरज यादव (32) अपने साथी मोनू कोल (21) के साथ 10:30 बजे के लगभग मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनएन 5229 से गोसलपुर पल्लेदारी के लिए जा रहे थे। दोनों धनगवां शालीमार ढाबा के पास पहुंचे ही थे, उसी समय जबलपुर तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 1060 अनियंत्रित हो गई। दो बार पलटने के बाद कार दूसरी तरफ की पटरी से होते हुए मोटरसाइकिल पर पलट गई। कार में दबने से मोनू और सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार पांच घायल, चालक की हालत नाजुक

इस भीषण हादसे में कार में सवार चालक एवं सुषमा अग्रवाल (60), निशा अग्रवाल (35 ), नंदिनी अग्रवाल (18) और संजू अग्रवाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को पहले इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां कार चालक सहित सभी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।

कार हुई बुरी तरह चकनाचूर

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को टोचन करवाकर थाने पहुचाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए और 184 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

BHOPAL NEWS- टॉपर छात्रा का शव फांसी पर मिला, मैजिक शो देखकर घर लौटी थी

Posted: 20 Jun 2022 04:13 AM PDT

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने 8th में टॉप किया था। मौत से पहले फैमिली के साथ मैजिक शो देखकर घर लौटी थी। पापा को मुस्कुराते हुए चाय दी और कमरे में चली गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी सुसाइड का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। 

खजूरी कला पूर्वांचल फेस- पिपलानी में रहने वाले अवधेश प्रजापति सेना से रिटायर हैं। उनके दो बेटियों और एक बेटे में अंशू (15) दूसरे नंबर की थी। वह CBSE स्कूल में पढ़ती थी। रविवार को वह पेरेंट्स और पड़ोसियों के साथ टीटी नगर मैजिक शो देखने गई थी। शाम साढ़े 5 बजे सभी घर लौट आए। अवधेश ने पुलिस को बताया कि मार्केट जाने के पहले अंशु ने उन्हें चाय बनाकर दी। तब भी वह मुस्कुरा रही थी। चाय देकर वह पहली मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। वह मार्केट चले गए। दो घंटे तक कमरे के बाहर नहीं आने पर पत्नी उसे बुलाने गई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। अंशु पंखे पर दुपट्‌टे के फंदे पर मिली। उसे उतारकर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

SI विजय सिंह ने बताया कि बच्ची ने पलंग पर स्टूल रखकर सीलिंग फैन पर फंदा बांधा था। उसने दुपट्‌टे का फंदा बनाया। फंदे पर लटकने के बाद स्टूल को लात मार दी। इससे वह फंदे पर लटक गई। प्रारंभिक जांच में सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह स्कूल की टॉपर थी। सोमवार से उसे स्कूल जाना था। उसने अपना बैग भी एक दिन पहले ही तैयार किया था। देर रात पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने रात को शव एम्स में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम हुआ।

BHOPAL NEWS- एक इलाके में कांग्रेस नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित, दिग्विजय सिंह के घर पर युवक कांग्रेस का धरना

Posted: 20 Jun 2022 12:44 AM PDT

भोपाल
। नगर पालिका नगर निगम चुनाव में आम जनता प्रत्याशियों के जनसंपर्क से परेशान होकर निवेदन वाले बैनर कई बार टांग देती है परंतु राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। 

कांग्रेस पार्टी के बाहरी प्रत्याशी का विरोध

बाग उमराव दुल्हा भोपाल नगर निगम के वार्ड-40 में आता है। स्थानीय नेताओं की अनदेखी को लेकर आक्रोश उपजा है और वार्ड में कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए हैं। पोस्टर में लिखा है कि 'कांग्रेस नेताओं का आना मना है'। यह इलाका वार्ड-40 का प्रमुख क्षेत्र है। लोगों का कहना है कि इलाके में 14 बूथ के लगभग 18 हजार मतदाता होने के बावजूद पिछले कई चुनाव में यहां का प्रत्याशी कांग्रेस मैदान में नहीं उतारती है। अबकी बार भी पार्षद के चुनाव में बाहरी प्रत्याशी मैदान में उतारा है। जिसका विरोध कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह के घर पर युवक कांग्रेस का धरना 

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आज कांग्रेस पार्टी के दूसरे सबसे दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे पहले रविवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी पीसीसी ऑफिस की छत पर चढ़ गए थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 30% टिकट युवाओं को मिलना चाहिए। जब लाठी-डंडे हम खाते हैं तो टिकट किसी दूसरे को हजम नहीं करने देंगे।

2014 से पहले वालों को हायर पेंशन के आदेश- MP karmchari news

Posted: 20 Jun 2022 08:09 AM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को आदेशित किया है कि 2014 से पहले रिटायर हुए कर्मचारी, हायर पेंशन का अधिकार रखते हैं। उनकी रोकी हुई पेंशन को फिर से शुरू किया जाए। 

मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय में जस्टिस विवेक अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कर्मचारी भविष्य निधि हायर पेंशन विवाद से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई की और सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सन 2014 से पहले रिटायर हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को हायर पेंशन की पात्रता है अतः उनकी रोकी गई पेंशन फिर से शुरू की जाए।

EPFO के कर्मचारी एवं पेंशनरों को प्राइवेट अस्पताल में कैशलेस मेडिकल फैसिलिटी

जबलपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर की ओर से एक खास पहल की गई है। संस्थान में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों-कर्मचारियों के त्वरित उपचार की दिशा में यह प्रयास हुआ है। संस्थान ने इस संबंध में शहर के सर्व सुविधायुक्त अस्पतालों से चिकित्सा-अनुबंध किया है।

क्षेत्रीय आयुक्त क्रमांक-1 राकेश सहरावत ने बताया कि संगठन की सेवाओं से निवृत्त हुए लोगों एवं उनके आश्रितों को बेहतर एवं सरल चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के लिए एक सकारात्मक पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत जबलुपर शहर में स्थित पांच बड़े एवं सर्वसुविधा युक्त अस्पतालों से शुक्रवार को कैशलेस अनुबंध किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सीजीएचएस से मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में ईलाज कराए जाने की अनुमति थी। 

इसके अनुसार सीएसएमए के प्रावधानों के तहत कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चिकित्सा सुविधा बिल का भुगतान स्वयं करना होता था एवं बाद में कार्यालय में बिल जमा किए जाने पर खर्च की गई राशि का भुगतान कर्मचारी एवं पेंशनर को कार्यालय द्वारा किया जाता था।

ताजा अनुबंधों के अनुसार शहर के नेशनल हास्पिटल, जबलपुर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मेट्रो हास्पिटल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर, जामदार हास्पिटल प्राइवेट लिमिटेड एवं स्वास्तिक मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी अपना व परिजनों का उपचार करा सकेंगे। करार के वक्त क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त वर्ग-2 शुभम अग्रवाल, सहायक भविष्य निधि आयुक्त पीके प्रधान भी उपस्थित रहे।

श्योपुर में बाढ़ के हालात, आदिवासी दंपति बह गए, मौत, रात भर जागते रहे कलेक्टर, हजारों लोग परेशान- MP NEWS

Posted: 20 Jun 2022 12:17 AM PDT

ग्वालियर।
श्योपुर में एक बार फिर पिछले साल जैसे बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। सरकार ने साल भर में कोई इंतजाम नहीं किया। यदि इस बार स्थिति बिगड़ी तो भारी पड़ जाएगी। पहली बारिश में नदी नाले उफान पर आ गए। इलाकों में पानी भरने लगा है। कलेक्टर शिवम वर्मा सारी रात जागते रहे ताकि कहीं कोई हादसा ना हो जाए। 

नदी नालों का पानी सड़क पर आ गया है। आम रास्ते पानी में डूब गए। श्योपुर का संपर्क मध्यप्रदेश से टूट गया। ग्वालियर एवं शिवपुरी की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए। रात भर कई लोगों के जलभराव में फंसे होने की खबरें आती नहीं। कलेक्टर कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि वावनदा नदी में फंसे युवक रामजीलाल आदिवासी को होमगार्ड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वह पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को एसडीएम लोकेंद्र सरल लीड कर रहे थे।

आदिवासी दंपति बाढ़ में बह गए, मौत 

रविवार शाम भारी बारिश की वजह से श्योपुर में नदी-नाले उफना गए। देर रात आवदा थाना इलाके में दंपती बरसाती नदी में बह गए। कैलोर पंचायत के केरका गांव के रामस्वरूप आदिवासी और उनकी पत्नी रात 9 बजे जंगल से लौट रहे थे। बरसाती नदी को पार करते वक्त दोनों बह गए। देर रात रामस्वरूप का शव बरामद कर लिया गया। महिला लापता है।

कलेक्टर ने आधी रात में अपील जारी की

मूसलाधार बारिश के कारण जिले में नदी और नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसलिए सभी लोग सावधानी रखें। नदी नालों के आसपास ना जाए। रात में किसी भी स्थिति में किसी विचार और संरचना के आसपास बिल्कुल न जाएं। सावधान रहें। किसी भी प्रकार की संकट की स्थिति में कंट्रोल नंबर 07530222631 रूम से सहायता मांगे। कलेक्टर ने बताया कि किसी भी नदी नाले का जलस्तर खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। इसलिए फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। 

GWALIOR NEWS- पूरा व्हाट्सएप ग्रुप हिरासत में, 12th टॉपर लड़की का फोटो वायरल

Posted: 20 Jun 2022 07:17 AM PDT

ग्वालियर
। एक व्हाट्सएप ग्रुप के सभी सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। कक्षा 12 की एक टॉपर छात्रा का फोटो एडिट करके आपत्तिजनक बनाया गया और इस व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया था। सभी सदस्य इसलिए हिरासत में है क्योंकि सभी सदस्य एडमिन है। पुलिस अपने तरीके से पता लगा रही है कि फोटो किसने शेयर किया था। 

SSP अमित सांघी की ओर से फॉरवर्ड की गई एक शिकायत की इन्वेस्टिगेशन चल रही है। शिकायत में बताया गया है कि लड़की की उम्र 17 वर्ष है। कक्षा 12 में उसने 93% अंक प्राप्त करके टॉप किया था। मूल रूप से भिंड की रहने वाली है और UPSC की तैयारी करने ग्वालियर आई है। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 15 जून को उसका बर्थडे था। एक फोटो उसने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह केक काट रही है और ताऊ जी का बेटा साथ खड़ा हुआ है। 

शरारती तत्वों ने इसी फोटो को कॉपी किया और एडिट करके आपत्तिजनक बना दिया। फोटो को भिंड जिले में स्थित लड़की के गांव के एक व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया है। बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जब परिवार वालों को पता चला तो सभी ने जानकारी जुटाने की कोशिश की। व्हाट्सएप ग्रुप का पता चल गया परंतु ग्रुप का कोई भी सदस्य यह बताने को तैयार नहीं की फोटो किसने शेयर किया था। पुलिस ने ग्रुप के सारे सदस्यों को थाने में बिठा लिया है। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी।

Small business ideas- पहले महीने छोटा प्रॉफिट, दूसरे महीने से बड़ा प्रॉफिट वाला बिजनेस

Posted: 20 Jun 2022 06:38 AM PDT

बाजार में सफलता के दो फंडे हैं। या तो सबसे फर्स्ट बनिए या फिर सबसे फास्ट रहिए। यह एक ऐसा बिजनेस कॉन्सेप्ट है जो सिर्फ एक कैटलॉग से शुरू हो जाएगा और ग्राहकों की तरफ से आपको लाखों के आर्डर दिलाएगा। 

मार्बल शीट्स का बिजनेस कीजिए, तेजी से डिमांड बढ़ रही है 

बाजार में मार्बल शीट्स की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। इनका लुक बिल्कुल मार्बल जैसा होता है। इसे कस्टमाइज किया जा सकता है। इसे गोल पिलर पर भी लगाया जा सकता है जहां मार्बल नहीं लगा सकते। इनको पानी से नुकसान नहीं होता। पानी का दाग भी नहीं पड़ता। 200 डिग्री सेल्सियस तापमान तक इनमें आग नहीं लगती। सबसे खास बात यह है कि मार्बल की तुलना में इनकी कीमत 50% होती है। 

मार्बल शीट्स के बिजनेस में मुनाफा कितना होता है

सबसे पहली बात के मार्बल शीट, मार्बल की तुलना में लगभग आधी कीमत में आती है और दूसरी खास बात यह है कि इसमें सारे खर्चे काटकर कम से कम 40% का प्रॉफिट मार्जिन होता है। आपको एक मार्बल सीट लगभग ₹1500 की मिलेगी और उसका विक्रय मूल्य ₹3000 से कम नहीं होगा। 10X10 का इंटीरियर करने में ग्राहक का लगभग ₹200000 का खर्च आता है। आपका मुनाफा ₹70000 के आस पास होता है।

मार्बल शीट्स का बिजनेस कैसे करें

भारत में कई कंपनियां कई प्रकार की मार्बल शीट बना रही हैं। आपको अपने शहर की डिमांड के हिसाब से कंपनी का सिलेक्शन करना है। कंपनी आपको एक कैटलॉग दे देगी। आपको सिर्फ ग्राहकों से संपर्क करना है और आर्डर कलेक्ट करना है। यह बिल्कुल प्राइमरी स्टेज है। सही तरीका यह है कि आपके पास 200 स्क्वायर फीट की दुकान होना चाहिए। दुकान में कम से कम 200 प्रकार के सैंपल होना चाहिए। 

कृपया ध्यान रखिए, बाजार में मार्बल शीट्स के 1000 से ज्यादा डिजाइन मौजूद हैं। काम समझ में आ जाए। मुनाफा होने लगे तो एक गोदाम जरूरी है। कम से कम ₹1000000 का माल होना चाहिए।

मुर्गी का अंडा मांसाहारी तो गाय का दूध शाकाहारी क्यों मानते हैं- GK in Hindi

Posted: 19 Jun 2022 02:54 PM PDT

एक नया सवाल पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। मुर्गी का अंडा मांसाहारी माना जाता है तो फिर गाय का दूध शाकाहारी क्यों माना जाता है। दावा किया जा रहा है कि दूध गाय या भैंस के शरीर के भीतर से निकलता है इसलिए मांसाहारी होता है। बताया जा रहा है कि प्राचीन काल में दूध को WHITE BLOOD यानी सफेद खून कहा जाता था। इस हिसाब से भी दूध मांसाहारी हुआ। आइए जानते हैं दूध शाकाहारी है या मांसाहारी। 

इस तथ्य को लेकर दुनिया भर में काफी बहस चल रही है और शाकाहार का समर्थन करने वाले वैज्ञानिकों ने खोज करके बताया है कि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, पोटेशियम, फास्फोरस एवं विटामिन B2 B12 होते हैं। यह सारे ऐसे तत्व जो मांसाहार का हिस्सा नहीं होते बल्कि शाकाहार में अनिवार्य रूप से पाए जाते हैं। इन्हीं तत्वों के कारण किसी भी प्रोडक्ट को शाकाहारी माना जाता है। 

अपन इस सवाल के जवाब के लिए लॉजिक का उपयोग करेंगे। यह बात बिल्कुल सही है कि दूध एक जीवित प्राणी से निकलता है। वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया कि वह खून का हिस्सा नहीं होता। यह नोट करने वाली बात है कि पेड़ पौधे भी सांस लेते हैं, जीवित होते हैं। ऊपरवाले लॉजिक के हिसाब से फल और सब्जियां भी मांसाहारी मानी जानी चाहिए। दरअसल शाकाहार और मांसाहार के बीच में अंतर को समझना जरूरी है। 

शाकाहार और मांसाहार के बीच में अंतर 

मांसाहार उसे कहते हैं जिसमें जीवन के अलावा जन्म की प्रक्रिया होती है। मुर्गी के अंडे से एक नए जीव का जन्म होता है। शेष सभी प्रकार के नॉनवेज किसी जीवित प्राणी की हत्या करके तैयार किए जाते हैं। जबकि दूध से कोई नया जीव जन्म नहीं लेता बल्कि जीवित प्राणियों को बल प्राप्त होता है। यानी शाकाहार और मांसाहार हिंसा का अंतर है। 

किसी प्राणी को जन्म लेने से रोकना या फिर जीवित प्राणी की हत्या करके उसका भोजन करना मांसाहार है। दूसरी तरफ किसी जीवित प्राणी से कुछ ऐसा प्राप्त करना, जो उसके जीवन के लिए खतरा नहीं है। किसी की प्राकृतिक मृत्यु के अधिकार का हनन नहीं है तो वह शाकाहार है। 

पृथ्वी पर प्राकृतिक जन्म एवं मृत्यु सभी वनस्पति एवं प्राणियों का अधिकार है। इस प्रक्रिया को रोकना हिंसा है और अपने भोजन के लिए ऐसा करना मांसाहार।

Employees news- अगले 6 महीने में सभी कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ

Posted: 20 Jun 2022 06:40 AM PDT

नई दिल्ली।
भारत के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। अगले 6 महीने में सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलने लगेगा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने गवर्नमेंट हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम पूरे भारत में लागू करने का फैसला लिया है।

central government employees news

श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई ईएसआईसी की 188वीं बैठक में देशभर में चिकित्सा सुविधा और सेवा आपूर्ति तंत्र का विस्तार करने का फैसला किया गया। बैठक में ईएसआई योजना को इस साल के अंत तक पूरे देश में लागू करने का निर्णय किया गया। श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस साल के अंत तक ईएसआई योजना के तहत आंशिक रूप आने वाले और अभी इसके तहत नहीं आने वाले सभी जिलों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।

कर्मचारियों के लिए बीमा अस्पताल इन राज्यों में खुलेंगे

बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य सुविधा सेवाएं नए डिस्पेंसरी सह शाखा कार्यालय (डीसीबीओ) स्थापित कर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा ईसआईसी ने देशभर में 23 नए 100 बिस्तरों के अस्पताल खोलने का भी फैसला किया है। इनमें से छह अस्पताल महाराष्ट्र, चार हरियाणा, दो-दो तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में स्थापित किए जाएंगे। एक-एक अस्पताल आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में खोला जाएगा। 

इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर डिस्पेंसरियां भी खोली जाएंगी। बयान में कहा गया है कि इन अस्पतालों और डिस्पेंसरियों से बीमित कर्मचारी और उनके आश्रितों को बेहतर गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग पर बच्चा गोद लेना और देना कितना बड़ा अपराध है, जानिए JJ Act,2015

Posted: 19 Jun 2022 01:27 PM PDT

Juvenile justice act 2015 Section 80

अधिनियम के अध्याय 8 में दत्तक ग्रहण संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं जैसे कि बालकों को किस दशा में गोद लिया जा सकता है। गोद लेने वाले माता-पिता दोनों की सहमति आवश्यक है। किसी अन्य परिस्थिति में माता स्वंय एकल दत्तक ग्रहण कर सकती है लेकिन किसी भी पुरूष एकल को बालक गोद नहीं दिया जाएगा। 

अधिनियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बाल कल्याण समिति के सिवाय (छोड़कर) बालक गोद लेता है तब उसे विधिक प्रक्रिया अपनाना आवश्यक है, अन्यथा दत्तक ग्रहण प्रक्रिया अमान्य होगी अगर कोई बालक गोद लेने वाले व्यक्ति दत्तक ग्रहण का विधिक पालन नहीं करता है तब उन पर क्या कार्यवाही हो सकती है जानिए।

किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 80 की परिभाषा

यदि कोई व्यक्ति या कोई संस्था, संगठन, किसी अनाथ बालक को, लावारिस बालक को या बाल कल्याण संस्था में छोड़े बालक को या कोई व्यक्ति अन्य व्यक्तिगत प्रक्रिया से  विधिक नियमों को उल्लंघन बालक को गोद देता है या बिना विधिक प्रक्रिया के कोई व्यक्ति बालक को गोद लेता है तब ऐसे व्यक्ति को या संगठन को अधिकतम तीन वर्ष की कारावास या एक लाख रुपए जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है।

विशेष नोट:- यह धारा दत्तक पुत्र देने वाले व्यक्ति पर एवं दत्तक पुत्र लेने वाले व्यक्ति पर दोनों पर लागू होगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)
:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

JABALPUR NEWS- साड़ी में लिपटी, युवक की सिर कटी लाश मिली

Posted: 19 Jun 2022 01:10 PM PDT

सिहोरा
। इंद्राना से कटंगी रोड पर बनखेड़ी और कोनी गांव के बीच में सड़क के किनारे खेत के पास सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश पुरुष की बताई जा रही है वहीं धड़ साड़ी में लिपटा था। 

लाश मिलने की खबर लगते ही मझौली और इंद्राना पुलिस चौकी चौकी के अमले के साथ सिहोरा एसडीओपी भावना मरावी भी मौके पर पहुंची। पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक बनखेड़ी से कोनी गांव के बीच साड़ी में लिपटे धड़ मिलने की सूचना पुलिस को रविवार शाम 6 बजे के लगभग मिली। खबर मिलते ही पुलिस का अमला घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल के आसपास बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि लाश दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि साड़ी में एक पुरुष का शव लिपटा पड़ा था, लेकिन उसका सिर गायब था। 

हत्या कर धड़ नाले में फेंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पुरुष की हत्या करने के बाद उसके धड़ को खेत के पास बने नाले में फेंक दिया गया और उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर को गायब कर दिया गया। धड़ किसका है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर आवश्यक नमूने लेने के लिए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है।

MP karmchari news- पति-पत्नी में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखें

Posted: 19 Jun 2022 01:02 PM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ऐसे पति/पत्नी दोनों ही लोक सेवक हैं तथा जिनकी डयूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लगा दी गई, उनमें से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाना चाहिए। 

शासकीय सेवा में दंपति के आश्रित बच्चे, वृद्ध माता पिता जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, जैसे हृदय रोग, कैंसर, रक्तचाप, गंभीर मघुमेय, लकवा, ब्रेन ट्यूमर, किडनी रोग, डायलेसिस के साथ-साथ अस्थाई द्विव्यांगता से पीडित हैं उन्हें रात में घर अकेले नहीं छोडा जाना कठिन है। ऐसे पति-पत्नी लोक सेवकों में किसी एक की ही चुनाव डयूटी मानवीय आधार पर लगाया जाना चाहिए ताकि ऐसे लोक सेवक अपने चुनावी दायित्व के साथ-साथ अपने पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन कर सकें।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, चन्दु जाउलकर, वीरेन्द्र तिवारी, धनश्याम पटैल, धीरेन्द्र सोनी, सुरेन्द्र जैन, बृजेश मिश्रा, मनोज सेन, श्यामनारायण तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, प्रणव साहू, पवन ताम्रकार, प्रशांत शुक्ला, शुभसंदेश सिंगोर, जयप्रकाश गुप्ता, अनुराग मिश्रा, मनोज पाटकर, राजीव पाठक, सतीश पटैल, संतोष कावेरिया, आदि ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर से गुहार लगाई है कि त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में पति/पत्नी में से किसी एक की ही चुनाव डयूटी लगाई जावे।

Post Bottom Ad

Pages