Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- BJP MLA आकाश विजयवर्गीय के फोन से लोगों को धमकियां, पुलिस से शिकायत - INDORE NEWS
- GWALIOR NEWS- प्लेटफॉर्म टिकट फाइन ₹800 कर दिया, झांसी रेल मंडल का फैसला
- JABALPUR NEWS- फिशरीज कमेटी की डायरेक्टर के घर EOW का छापा, करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली
- BHOPAL एक्सप्रेस में CRPF जवान की संदिग्ध मौत
- MP NEWS- सरपंच प्रत्याशी पति सहायक शिक्षक सस्पेंड, कलेक्टर की कार्रवाई
- अलीराजपुर उप निर्वाचन अधिकारी का एक्सीडेंट, बाइक सवार भी घायल- MP NEWS
- BHOPAL NEWS- ट्रांसफॉर्मर सेक्शन में भड़की आग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री पहुंचे
- धार अतिथि शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच पूरी, झाबुआ BEO पर लटकी तलवार- MP NEWS
- BHOPAL NEWS- फिजियोथैरेपिस्ट, होम्योपैथी सहित 4 डॉक्टर्स के क्लीनिक सील
- शिवपुरी में अतिथि शिक्षक सत्यापन का ₹500, कियोस्क में सरकारी आईडी पासवर्ड - MP NEWS
- गांधीजी भी कंफ्यूज होंगे, MPPSC वालों ने गद्यांश में मेरा जिक्र क्यों किया- Khula Khat
| BJP MLA आकाश विजयवर्गीय के फोन से लोगों को धमकियां, पुलिस से शिकायत - INDORE NEWS Posted: 22 Jun 2022 05:46 AM PDT इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की चिरंजीव एवं विधायक आकाश विजयवर्गीय के फोन से कई लोगों को धमकियां मिली है। बाद में आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका फोन हैक हो गया है। पुलिस मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि उन्हें भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की तरफ से एक शिकायत मिली है। शिकायत में बताया गया है कि कई लोगों को उनके नाम से फोन किए गए हैं। किसी को धमकी दी गई है तो किसी से विषम परिस्थितियां बताकर पैसों की मांग की गई है। आकाश विजयवर्गीय को आशंका है कि उनका फोन हैक हो गया है। पुलिस ने मामले की इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। फिलहाल कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है लेकिन इन्वेस्टिगेशन की टीम के लोगों का कहना है कि बहुत अधिक संभावना है कि आकाश विजयवर्गीय का फोन हैक नहीं हुआ है बल्कि स्पूफ कालिंग एप के जरिए उनके मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा रहा है। यह एक ऐसी तकनीक होती है जिसमें रिसीवर की स्क्रीन पर वह नंबर दिखाई देता है जो मोबाइल एप का यूजर चाहता है। अपराधी लोग अपना नंबर छुपाकर लोगों की स्क्रीन पर कोई दूसरा नंबर डिस्प्ले कर देते हैं। |
| GWALIOR NEWS- प्लेटफॉर्म टिकट फाइन ₹800 कर दिया, झांसी रेल मंडल का फैसला Posted: 22 Jun 2022 12:56 AM PDT ग्वालियर। झांसी रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट फाइन ₹250 से बढ़ाकर ₹800 कर दिया गया है। दलील दी जा रही है कि ऐसा करने से अग्नीपथ योजना का विरोध कर रहे उपद्रवी रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं करेंगे। झांसी रेल मंडल ने उपद्रवियों के कारण यात्रियों पर जुर्माना बढ़ायाअग्नीपथ योजना के खिलाफ ग्वालियर के बिरला नगर रेलवे स्टेशन में उपद्रव हुआ था। पुलिस ने इसकी साजिश का पता लगा लिया है और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। बीते गुरुवार के बाद (पिछले 1 सप्ताह) से ग्वालियर व आसपास के छोटे स्टेशनों पर किसी प्रकार की कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने इसके बहाने जुर्माने की राशि बढ़ा दी। गैर जिम्मेदार TTE पर जुर्माने का कोई प्रावधान नहीं हैयदि कोई यात्री बिना टिकट के रेलवे स्टेशन के अंदर पाया जाता है तो उस पर ₹800 जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह जुर्माना ₹250 था। डीआरएम ने जारी निर्देश में कहा है कि स्टेशन पर तैनात टीटीई अमले की जिम्मेदारी है कि प्लेटफार्म में अंदर प्रवेश करने वाले हर यात्री का टिकट अनिवार्य रुप से चेक करें। मजेदार बात यह है कि TTE की जिम्मेदारी निर्धारित होने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति बिना टिकट स्टेशन में पाया जाता है तो जुर्माना केवल यात्री पर लगाया जाएगा। गैर जिम्मेदार TTE के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी। |
| JABALPUR NEWS- फिशरीज कमेटी की डायरेक्टर के घर EOW का छापा, करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली Posted: 22 Jun 2022 12:52 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मत्स्योद्योग सहकारी समिति टीकमगढ़ की डायरेक्टर मीना रैकवार के घर EOW का छापा पड़ा है। मीना रैकवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा रही है। शिकायत मिली है कि उन्होंने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई है। EOW जबलपुर और सागर की टीम ने आज सुबह टीकमगढ़ में मत्स्याेद्याेग सहकारी समिति की डायरेक्टर मीना रैकवार के घर पर छापा मारा। डायरेक्टर के पति लक्ष्मण रैकवार नगरीय निकाय चुनाव में टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद प्रत्याशी हैं। टीम काे उनके घर से करीब 12 लाख नकद मिले हैं, जबकि 1 कराेड़ 95 लाख रुपये की अचल संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू काे डायरेक्टर के द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जबलपुर ईओडब्ल्यू ने मामले की जांच शुरू की थी। सूचना सही पाए जाने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने आज सुबह टीकमगढ़ में डायरेक्टर मीना रैकवार के घर छापा मारा है। मीना के बारे में पता चला है कि वह 22 सालाें से सहकारी समिति महेंद्र सागर तालाब में डायरेक्टर हैं। कार्रवाई ईओडब्ल्यू सागर व जबलपुर की टीम ने संयुक्त रूप से की है। इस टीम में उप पुलिस अधीक्षक एवी सिंह, निरीक्षक उमा नवल आर्य, निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी, निरीक्षक प्रेरणा पांडेय, निरीक्षक शशिकल मस्कूले आदि शामिल हैं। |
| BHOPAL एक्सप्रेस में CRPF जवान की संदिग्ध मौत Posted: 22 Jun 2022 12:31 AM PDT भोपाल। भोपाल एक्सप्रेस में बुधवार को यात्रा कर रहे CRPF जवान मुरारी लाल सिंह उम्र 51 वर्ष की लाश मिली है। जवान एस-5 कोच में 24 नंबर की बर्थ पर ग्वालियर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की यात्रा कर रहे थे। जवान की मौत ट्रेन के भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही हो गई थी। ऐसा अंदेशा उसके शव को देखने के बाद अधिकारियों ने जताया है घटना ट्रेन के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पता चली। जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। जांच में जुटे आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि जब सभी यात्री उतर गए, तब भी कोच एस-5 से एक यात्री के नहीं उतरने की जानकारी मिली। इस पर जवानों को कोच में भेजा गया। तब पता चला कि उक्त यात्री की तो मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसे कोच से उतारा गया, उसके पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई। इस बारे में सीआरपीएफ के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। मृतक जवान के स्वजनों को भी बुलाया गया है। माना जा रहा है कि मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है, लेकिन इसकी भी तभी पुष्टि होगी, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। अधिकारियों के मुताबिक जवान का शव बाहर से देखने पर किसी तरह कोई चोट दिखाई नहीं दे रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को हमीदिया अस्पताल ले जाया जाएगा। शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। जांच अधिकारियों का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होना साबित नहीं होता है तो जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। उक्त जवान के आसपास की बर्थ पर बैठे अन्य यात्रियों की जानकारी रेलवे के आरक्षण चार्ट से लेकर बयान लेंगे। हर स्तर पर पता लगाएंगे।। |
| MP NEWS- सरपंच प्रत्याशी पति सहायक शिक्षक सस्पेंड, कलेक्टर की कार्रवाई Posted: 22 Jun 2022 12:20 AM PDT दतिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने सहायक शिक्षक संतोष शर्मा पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। संतोष शर्मा अपनी पत्नी आशा शर्मा को उसी गांव से सरपंच पद का चुनाव लड़वा रहे हैं, जहां उनकी पदस्थापना है। ग्राम पंचायत महदुआ से महिला प्रत्याशी आशा शर्मा सरपंच पद के लिए मैदान में है। आशा के पति संतोष शर्मा इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। शिकायत मिली कि संतोष शर्मा अपनी पत्नी का प्रचार कर रहे हैं। दीवार लेखन हो रहा है। जनसंपर्क किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई। इसलिए कलेक्टर ने उन्हें सस्पेंड कर दिया और जिला शिक्षा कार्यालय में अटैच कर दिया है। मीडिया ट्रायल के दौरान यह भी पता चला है कि संतोष शर्मा की चुनाव ड्यूटी नहीं लगी थी। बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसी स्थिति में कलेक्टर की निलंबन की कार्रवाई शिक्षक के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। |
| अलीराजपुर उप निर्वाचन अधिकारी का एक्सीडेंट, बाइक सवार भी घायल- MP NEWS Posted: 22 Jun 2022 12:20 AM PDT अलीराजपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर सीएल चनाप का एक्सीडेंट हो गया। वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी एक बाइक से उनका एक्सीडेंट हुआ। अपर कलेक्टर और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अपर कलेक्टर को इंदौर रेफर कर दिया गया है। अपर कलेक्टर सीएल चनाप का पैर टूटाअपर कलेक्टर चनाप प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह उमराली रोड पर सैर करने निकले थे। इस दौरान दशहरा मैदान के पास ग्राम सोमकुआं निवासी बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों के अनुुसार अपर कलेक्टर का पैर फ्रैक्चर हो गया है। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया है। अस्पताल में भर्ती बाइक सवार गिरफ्तारहादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी मनोज कुमार सिंह, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीओपी श्रद्धा सोनकर सहित अन्य अफसर-कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाली पुलिस के अनुसार बाइक सवार कालू नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में उसे भी सिर पर चोट आई है। युवक का भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। |
| BHOPAL NEWS- ट्रांसफॉर्मर सेक्शन में भड़की आग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री पहुंचे Posted: 22 Jun 2022 12:00 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चांदबड़ क्षेत्र में बिजली कंपनी के ट्रांसफॉर्मर सेक्शन में बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे आग लग गई। नगर निगम के फतेहगढ़, छोला, गोविंदपुरा, पुल बोगदा फायर स्टेशन से 8 दमकलें मौके पर पहुंची हैं। चांदबड़ क्षेत्र में बिजली कंपनी के ट्रांसफॉर्मर सेक्शन में सुबह साढ़े 9 बजे लगी आग पर 11.30 बजे तक काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने की वजह भी सामने नहीं आई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ट्रांसफॉर्मर सेक्शन में करीब 100 ट्रांसफॉर्मर रखे हैं, जो आग की चपेट में आ सकते हैं। जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन बिजली कंपनी का खासा नुकसान हो गया है |
| धार अतिथि शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच पूरी, झाबुआ BEO पर लटकी तलवार- MP NEWS Posted: 21 Jun 2022 11:44 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश के झाबुआ में हुए अतिथि शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच पूरी हो गई है। डिप्टी कमिश्नर ब्रजेश चंद्र पांडे ने इसकी पुष्टि की है। इस जांच की जद में आए विकास खंड शिक्षा अधिकारी शंकर दयाल सिरोठिया पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उल्लेखनीय है कि धार जिले में अतिथि शिक्षकों की फर्जी भर्ती का आरोप लगाया गया था। शिकायत की गई थी कि रजिस्टर पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती दिखाकर उनका वेतन पारित कर लिया गया। लंबे समय से इस मामले की जांच चल रही है। इस मामले में विकास खंड शिक्षा अधिकारी शंकर दयाल सिरोठिया के खिलाफ जांच की गई थी। प्रारंभिक जांच में शंकर दयाल सिरोठिया दोषी पाए गए थे। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया शुरू हुई। मार्च के महीने में शंकर दयाल सिरोठिया को अंतिम सुनवाई का मौका दिया गया था। यह प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। बताया गया है कि 6 जून को संभागीय आयुक्त कार्यालय से शासन के लिए पत्र भेज दिया गया है। अब अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। |
| BHOPAL NEWS- फिजियोथैरेपिस्ट, होम्योपैथी सहित 4 डॉक्टर्स के क्लीनिक सील Posted: 21 Jun 2022 11:42 PM PDT भोपाल। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोलार इलाके में अवैध क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि कोलार के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध तरीके से बिना अनुमति के क्लीनिक चल रहे हैं। इसके बाद सीएमएचओ डॉ.प्रभाकर तिवारी ने टीमों का गठन करके इन क्लीनिक्स की जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को छापे के दौरान कोलार में निरीक्षण के दौरान आयुष पॉली क्लीनिक, एसएस मल्टी हेल्थ केयर सेंटर, पवार डेंटल क्लीनिक एवं पैथोलॉजी सेंटर तथा प्रांजल पॉली क्लीनिक सील किया। CMHO ने इन क्लीनिक के संचालकों पर FIR के लिए कोलार थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। फिजियोथैरेपिस्ट रवेन्द्र, डॉ.लता झां, यूनानी डॉक्टर मो.नईम खान, डॉ दीपक राय, डॉ.ओमप्रकाश परखाडे़ के खिलाफ अवैध तरीके से इलाज कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है। |
| शिवपुरी में अतिथि शिक्षक सत्यापन का ₹500, कियोस्क में सरकारी आईडी पासवर्ड - MP NEWS Posted: 21 Jun 2022 11:05 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों अतिथि शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन का कार्य चल रहा है। शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के दिनारा संकुल के अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि सत्यापन का कार्य शासकीय संकुल से नहीं बल्कि एक कियोस्क संचालक द्वारा किया जा रहा है और वह प्रति सत्यापन के ₹500 ले रहा है। अतिथि शिक्षक नरेंद्र यादव ने शिकायत की है कि उससे ₹350 लिए गए। लोकल न्यूज़ पेपर में संकुल प्राचार्य श्री तेज सिंह जाटव का बयान छपा है। उनका कहना है कि दुकानदार प्राइवेट आदमी है। यदि वह किसी से पैसा ले रहा है तो इसके लिए मेरा क्या दोष। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर करेरा चंद्रभान सोलंकी का बयान छपा है कि कोई भी कियोस्क वाला शासन द्वारा निर्धारित फीस से ज्यादा नहीं ले सकता। यदि ले रहा है तो गलत है। हमारे डिपार्टमेंट का मामला है इसलिए हमें देखना होगा। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि यह सब कुछ एक संयुक्त घोटाला है। पत्रकारों ने सवाल किया इसलिए BEO ने जवाब दे दिया है। संकुल प्राचार्य का यूजर आईडी और पासवर्ड कियोस्क संचालक के पास है। साइबर सेल से जांच करानी चाहिएहाई कोर्ट में कर्मचारी मामलों के वकील सत्येंद्र शर्मा का कहना है कि यह विभागीय व्यवस्था और कर्मचारियों से जुड़ा मामला तो है लेकिन उससे ज्यादा साइबर क्राइम है। यदि किसी शासकीय अधिकारी का यूजर आईडी और पासवर्ड किसी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा उपयोग किया जा रहा है तो यह एक गंभीर अपराध है। इस मामले की जांच साइबर सेल को करनी चाहिए। कोई मुश्किल काम नहीं है। साइबर सेल मात्र 7 दिन के भीतर खुलासा कर सकती है। अतः अभ्यर्थियों को इसकी शिकायत पुलिस और साइबर सेल से भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी कियोस्क संचालक किसी भी सेवा के बदले शासन द्वारा निर्धारित फीस से ज्यादा नहीं ले सकता। यदि वह ऐसा करता है तो उसका कियोस्क तत्काल बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इसके लिए एसडीएम अथवा कलेक्टर से शिकायत करनी चाहिए। |
| गांधीजी भी कंफ्यूज होंगे, MPPSC वालों ने गद्यांश में मेरा जिक्र क्यों किया- Khula Khat Posted: 21 Jun 2022 11:39 PM PDT मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के महान विद्वान पता नहीं कहां से करते हैं अनुसंधान, एक भी पेपर बिना विवाद के संपन्न नहीं होता। अभी एक सनकी विद्वान द्वारा कश्मीर पर पूछे गए सवाल का विवाद खत्म नहीं हुआ था कि एक और तमाशा सामने आ गया। यह गांधीजी को लेकर है। एक गद्यांश इसमें महात्मा गांधी के नाम को कुछ इस तरीके से जोड़ा गया है कि गांधीजी भी कंफ्यूज होंगे, MPPSC वालों ने गद्यांश में मेरा जिक्र क्यों किया। पढ़िए MPPSC 2021 CSAT (PAPER 2) SET A का विवादित गद्यांशलेखांश की शुरुआत भारत की सड़कों पर आवारा कुत्तों की समस्या से हुई। यह भी बताया कि भारत में 30 लाख आवारा कुत्ते सड़कों पर घूम रहे हैं और कोर्ट ने उन्हें मारने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद लिखा है कि, एक मिल मालिक ने 60 आवारा कुत्तों को मार डाला परंतु बाद में पश्चाताप की अनुभूति कर गाँधीजी से भेंट की, जिन्होंने उसके इस कृत्य को अंततोगत्वा उचित प्रतिपादित किया। जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, 'अहिंसा' की प्रतिमूर्ति ने स्वयं इस हिंसा को उचित ठहराया था। सभी प्रकार के जीवित प्राणियों का संरक्षण एवं सम्मान किया जाना चाहिए और उन पर किसी भी प्रकार की हिंसा कि चेष्टा न कि जाकर ही वास्तव में अहिंसा की अवधारणा की नींव का निर्माण करती है। गाँधीजी के द्वारा मिल मालिक के इस हिंसक कृत्य को अहिंसा की वास्तविक व्याख्या के परिप्रेक्ष्य में समझा जा सकता है। उन्होंने सोचा कि उनके इस कार्य से कुत्तों को घोर उपेक्षा की क्रूर स्थिति से गुजरने से भी रोका। 56. निम्न में से कौन- -सा कथन उपर्युक्त अंश से अनुमानित किया जा सकता है ? (A) आवारा कुत्तों को अंधाधुंध मारा जाना चाहिए (B) सभी आवारा कुत्तों को जान से मारना अवैध है (C) हत्या करना कुत्ते की आबादी को सीमित करने के लिए एकमात्र राहत है (D) पागल कुत्तों को मारने की अनुमति दी जा सकती है यह स्क्रीनशॉट पूरे देश में वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर अपना सिरखुजा जा रहे हैं। आवारा कुत्तों की समस्या बताई, सही किया। न्यायालय का निर्णय बताया, सही किया। समस्या का क्या समाधान होना चाहिए यह पूछा, सही पूछा। लेकिन महात्मा गांधी के प्रसंग का जिक्र करने की क्या जरूरत थी। उम्मीदवार कन्फ्यूजन, समझ नहीं पा रहे हैं कि सही उत्तर क्या होगा। और शायद महात्मा गांधी भी कंफ्यूज है, समझ नहीं पा रहे होंगे कि इस प्रश्न में मेरा जिक्र क्यों किया गया। लेखक शैलबाला शर्मा, एक अभ्यर्थी। अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
