Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 20, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार कविता के कवि का नाम क्या है- GK in Hindi

Posted: 20 Jun 2022 01:48 PM PDT

दुनिया की सबसे लोकप्रिय पोयम में से एक है Twinkle Twinkle Little Star. दुनिया भर का शायरी कोई बच्चा हो जिसे यह पोयम याद ना हो, लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि इस कविता के कवि का नाम क्या है। 

यह एक मजेदार जानकारी है जो आपको अपने सर्कल में स्पेशल बनाती है। दुनिया में किसी भी कवि ने ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार कविता नहीं लिखी है। यह कविता अंग्रेजी की एक अन्य कविता द स्टार के कुछ हिस्से को लेकर बनाई गई है। द स्टार कविता के कवि का नाम जेन टेलर है जो एक बेहद खूबसूरत लड़की थी। 

दोहे के रूप में लिखी गयी यह कविता पहली बार 1806 में एक संग्रह राइम्स फॉर द नर्सरी में प्रकाशित हुई, जिसे टेलर और उनकी बहन ऐन ने मिलकर बनाया है। कितनी मजेदार बात है। मूल कविता THE STAR के बारे में किसी को पता ही नहीं है जबकि उसके एक दोहे और कुछ लाइनों को निकाल कर बनाई गई नई कविता, ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार- वर्ल्ड फेमस हो गई है। 

नवजात शिशु को खरीदने वाले को किस धारा के तहत कितनी सजा होती है पढ़िए- JJ Act, 2015

Posted: 20 Jun 2022 12:53 PM PDT

Juvenile justice act 2015 section 81 definition and punishment in Hindi

नवजात शिशु के चोरी होने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। इन्वेस्टिगेशन में पता चलता है कि किसी निसंतान दंपति द्वारा नवजात शिशु को खरीद लिया गया। यह तो कॉमन सेंस की बात है कि नवजात शिशु को चोरी करना और उसे बेचना गंभीर अपराध है परंतु हम आपको बताते हैं कि नवजात शिशु को खरीदना अथवा बिना वैधानिक प्रक्रिया के प्राप्त करना भी गंभीर अपराध है।

किशोर न्याय (बालकों की देख रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 81 की परिभाषा

1• कोई व्यक्ति किसी बालक (किशोर) को पैसों में बेचता है या कोई किसी किशोर बालक को खरीदता है या प्राप्त करता है तब ऐसे व्यक्ति को अधिकतम पाँच वर्ष की कारावास एवं एक लाख रुपए के जुर्माने से दण्डित किया जा सकता है।

2• अगर ऐसा किशोर बालक किसी संस्था, कोई संरक्षक व्यक्ति, किसी अस्पताल के प्रसूति वार्ड या कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है तब अधिकतम सात वर्ष की कारावास से दण्डित होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)
:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

नक्सलियों का एनकाउंटर करने वालों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलंट्री अवॉर्ड- MP NEWS

Posted: 20 Jun 2022 12:40 PM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा में नक्सलवादियों का एनकाउंटर करने वाले सभी जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलंट्री अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिसकर्मी और जवानों की कर्त्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश को आप जैसे साहसी वीरों पर गर्व है।''

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस ऑपरेशन को बालाघाट के एडिशनल एसपी ने लेट किया। उनके साथ हॉक फोर्स और मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी मौजूद थे। एसपी बालाघाट रेंज और सीओ हॉक फोर्स ने पूरी कार्यवाही का मार्गदर्शन किया। 

इस मुठभेड़ में नक्सलवाद से जुड़े एक डीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेम्बर) और दो एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) मनोज और रामे (महिला), जिन पर 30 लाख रूपए से अधिक का इनाम है, ढेर हो गए। इनके पास से एके-47, थ्री नॉट थ्री और 12 बोर की एक्शन गन बरामद हुई है। 

MPPSC-2021 कश्मीर के बारे में विवादित प्रश्न को लेकर बवाल

Posted: 20 Jun 2022 12:25 PM PDT

इंदौर
। madhya Pradesh Public Service Commission द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 पहले ही दिन विवादित हो गई। रविवार 19 जून को आयोजित परीक्षा में कश्मीर को लेकर बड़ा ही विवादित प्रश्न पूछा गया है। इसे लेकर बवाल शुरू हो गया है। 

MPPSC-2021 का विवादित प्रश्न

एमपीपीएससी परीक्षा में 48 नंबर पर पूछा गया है कि 
  • क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को देने का निर्णय कर लेना चाहिए। ऑप्शन में 
  • तर्क नंबर 1- हां, इससे भारत का बहुत सदन बचेगा। 
  • तर्क नंबर 2- नहीं, ऐसे निर्णय से इसी तरह की और भी मांगे बढ़ जाएंगी। 

इस प्रश्न के तरीके और विकल्प में मौजूद दोनों तर्कों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि इस प्रश्न की आवश्यकता ही क्या थी। भारत की भूमि पर इस तरह का प्रश्न उपस्थित नहीं हो सकता। लोगों का कहना है कि दोनों विकल्प गलत तरीके से दिए गए हैं। किसी भी विकल्प में देश प्रेम और कश्मीर के प्रति अपने संकल्प का प्रदर्शन नहीं होता। 

सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि इस प्रश्न को शामिल करने वाले सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि यह प्रश्न लोगों में कश्मीर के प्रति स्वाभाविक प्रेम और लगाव को कम करता है।

Post Bottom Ad

Pages