Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- Small business ideas- 15000 रुपए महीने, घर से पार्ट टाइम कर सकते हैं
- प्रत्येक स्मार्टफोन में ऐसी लाइन क्यों होती हैं, सिर्फ डिजाइन या टेक्नोलॉजी पढ़िए- GK in Hindi
- सीएम शिवराज सिंह देहरादून कंट्रोल रूम पहुंचे, उत्तराखंड हादसा रेस्क्यू ऑपरेशन- MP NEWS
- घोटाला और गबन में क्या अंतर है, गबन करने वाले कर्मचारी को दंड प्रावधान क्या है- CP Act,1988
- मध्य प्रदेश चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी गाइडलाइन जारी- MP NEWS TODAY
- MP NEWS- प्रत्याशी के भाई ने पत्नी की हत्या करके फांसी लगा ली
- CBI BHOPAL ने इटारसी में बड़े रेलवे अधिकारी को गिरफ्तार किया - NEWS TODAY
- INDORE में अलीगढ़ की महिला से रेप, पति के दोस्त पर FIR
- उत्तराखंड में मध्यप्रदेश की बस खाई में गिरी, 22 तीर्थ यात्रियों की मौत, 6 शव मिले - MP NEWS
- SEHORA में शिवराज सिंह के खिलाफ मुंडन कराया- JABALPUR NEWS
- CM RISE SCHOOL स्कूल में एडमिशन कैसे मिलेगा, अपर संचालक डीपीआई ने बताया
- MP NEWS- रेलवे के सीनियर DME रिश्वत लेते गिरफ्तार, इटारसी में 3.5 लाख मांगे थे
- BHOPAL NEWS- विधायक पीसी शर्मा ने निगम कर्मचारियों को पीटा, FIR दर्ज
- MP karmchari news- रिटायरमेंट के साथ सरकारी क्वार्टर की रजिस्ट्री भी मिलनी चाहिए
- GWALIOR महापौर- कांग्रेस का टिकट, सिकरवार फाइनल, शर्मा नाराज - NEWS TODAY
- अतिथि शिक्षक भर्ती- पुरानों को यथावत, अनुभवी को प्राथमिकता की मांग- MP karmchari news
- मध्य प्रदेश वर्ग 3 शिक्षक भर्ती- कमलनाथ ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए- MP NEWS
- BU BHOPAL NEWS- चुनाव के कारण परीक्षा का टाइम टेबल बदला
- GWALIOR का एक भी वार्ड कांग्रेस को नहीं दूंगा, सिंधिया ने जिला अध्यक्षों को तलब किया- NEWS TODAY
- ज्योतिरादित्य सिंधिया- योगी के साथ फोटो राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया - MP NEWS TODAY
- शिवराज, वीडी और भूपेंद्र सिंह को सजा होगी तब पता चलेगा: विवेक तंखा- MP NEWS
- RDVV EXAM TIME TABLE- परीक्षा कार्यक्रम जारी
| Small business ideas- 15000 रुपए महीने, घर से पार्ट टाइम कर सकते हैं Posted: 05 Jun 2022 01:40 PM PDT यह बिल्कुल छोटा सा बिजनेस है। भारत के हर शहर में किया जा सकता है। एक शहर में बहुत सारे लोग कर सकते हैं। एक व्यक्ति एक यूनिट पर काम करता है और महीने का 15000 कमा सकता है। आप इसे बड़े स्केल पर कर सकते हैं। 10 व्यक्ति 10 मिनट पर काम करेंगे और महीने का 15000 कमाएंगे। डिजाइनर दीपक बनाने का बिजनेसदीपक आजकल केवल दीपावली के समय नहीं बिकते बल्कि हर तीज त्यौहार पर बिकते हैं। करवा चौथ पर तो एक डिजाइनर दीपक की कीमत ₹250 तक होती है। जन्मदिन के अवसर पर भी दीपमाला बनाने का फैशन फिर से शुरू हो गया है। इसके लिए सबसे अच्छी मशीन ₹10000 की आती है। शुरुआत ₹6000 से हो जाती है। बड़े स्केल पर भी कर सकते हैं, अपना ब्रांड बना सकते हैंएक व्यक्ति एक मशीन पर काम कर सकता है। 1 दिन में 250 दीपक बनाना बड़ा आसान है। कई तरह के डिजाइन बनाए जा सकते हैं। एक दीपक बनाने में ₹1 का खर्चा भी नहीं आता। बाजार में कम से 5-50 रुपए तक का बिकता है। कोई भी अपने घर से पार्ट टाइम कर सकता है। यदि आप बड़े स्केल पर करना चाहते हैं तो लोगों को जॉब दीजिए। 10 यूनिट लगाइए। एक व्यक्ति से ₹15000 का नेट प्रॉफिट आता है। यदि उसकी सैलरी ₹8500 निकाल दी जाए तब भी आपके पास 6500 रुपए प्रति व्यक्ति बचेगा। |
| प्रत्येक स्मार्टफोन में ऐसी लाइन क्यों होती हैं, सिर्फ डिजाइन या टेक्नोलॉजी पढ़िए- GK in Hindi Posted: 05 Jun 2022 01:12 PM PDT लोग स्मार्टफोन की हर चोट चीज पर ध्यान देते हैं परंतु ज्यादातर लोग स्मार्ट फोन के फीचर्स पर ध्यान देते हैं। स्मार्टफोन का लुक और वजन भी देखते हैं। यदि आप भोपाल समाचार के नियमित पाठक ने तो आपने जरूर ध्यान दिया होगा। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में कुछ ब्लैक या ग्रे कलर की लाइन होती है। आइए जानते हैं कि यह लाइन क्यों होती है:- इस तरह की लाइन, कोई डिजाइन तो नहीं हो सकती। हर स्मार्टफोन कंपनी अपने मोबाइल फोन का अपने तरीके से डिजाइन बनाती है। लेकिन ब्लैक या फिर ग्रे कलर की लाइन प्रत्येक स्मार्टफोन में होती है। दरअसल यह लाइन कोई डिजाइन नहीं होती बल्कि आपके स्मार्टफोन का एंटीना होती हैं। स्मार्टफोन का एंटीना भी स्मार्ट होता है। इंजीनियर ने उसे पुराने एंटीने की तरह आपके फोन के ऊपर एक तार के रूप में नहीं लगाया बल्कि आपके स्मार्टफोन में बड़ी ही चतुराई के साथ एक डिजाइन की तरह सेट कर दिया है। बहुत सारे लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती और कई बार लोग इस लाइन को खुरच कर देख लेते हैं। बाद में बड़ी मासूमियत के साथ कहते हैं कि पता नहीं कैसे मेरे स्मार्टफोन में नेटवर्क कम आता है। एक खास बात कि यदि आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां नेटवर्क कम आ रहा है तो आपको अपने मोबाइल फोन का बैक कवर निकाल देना चाहिए। कुछ तो राहत मिलेगी। |
| सीएम शिवराज सिंह देहरादून कंट्रोल रूम पहुंचे, उत्तराखंड हादसा रेस्क्यू ऑपरेशन- MP NEWS Posted: 05 Jun 2022 12:45 PM PDT भोपाल। उत्तराखंड में हुए बस हादसे के बाद मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं देहरादून पहुंच गए हैं। रात्रि 12:44 बजे उन्होंने अपने देहरादून पहुंचने की पुष्टि की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, मैं देहरादून पहुंच गया हूं और चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस दुघर्टना के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान की जानकारी लेने हेतु सीधे पुलिस कंट्रोल रूम जा रहा हूं। उसके बाद घायलों की कुशल क्षेम पूछने के लिए मैं मैक्स हॉस्पिटल जाऊंगा। इससे पहले रात 10:40 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि उत्तराखंड में जब इतना बड़ा हादसा हुआ है, तो मुझे नींद आ ही नहीं सकती। मैं तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, डीजीपी, गृह सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी जा रहा है। उन्होंने बताया था कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव लगातार उत्तराखंड के मुख्य सचिव के संपर्क में हैं। हमारी एक टीम दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हुई है, जो राहत, बचाव, इलाज के अलावा मृतक श्रद्धालुओं के शव परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राहत राशि दी जाएगी। घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है। सीएम सचिवालय लगातार काम कर रहा है उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश का सीएम सचिवालय इस मामले में लगातार काम कर रहा है। न केवल घायलों को अस्पताल का इंतजाम किया गया है बल्कि गहरी खाई में से मृतकों के शव को निकालने के लिए जो रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, उसे मध्य प्रदेश का सीएम सचिवालय लगातार बैकअप दे रहा है।
|
| घोटाला और गबन में क्या अंतर है, गबन करने वाले कर्मचारी को दंड प्रावधान क्या है- CP Act,1988 Posted: 05 Jun 2022 12:35 PM PDT The Prevention of Corruption Act, 1988 section 13घोटाला और गबन में अंतर होता है। यदि कोई अधिकारी किसी ठेकेदार को नियम विरुद्ध ठेका देता है तो इसे घोटाला कहेंगे लेकिन यदि वही अधिकारी मजदूरों को देने के लिए या सामान खरीदने के लिए निर्धारित शासकीय धन का व्यक्तिगत हित में खर्चा कर देता है, या फिर अपने अथवा किसी अन्य के बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेता है। तब इसे गबन कहा जाएगा। यह भी कर्मचारी का भ्रष्ट आचरण है जिसके लिए उसे दंडित किया जाता है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 की परिभाषायदि किसी लोकसेवक को उसकी पदावधि के दौरान कोई शासकीय संपत्ति सौपी गई हैं जो किसी सार्वजनिक कार्य या लोकहित के विकास के लिए उपयोगी है। उस संपत्ति को लोकसेवक अपने उपयोग के लिए बेईमानी से खर्च कर लेता है या उस संपत्ति को संपरिवर्तित (परिवर्तित) कर लेता है या किसी अन्य व्यक्ति को शासकीय संपत्ति दे देता है तब ऐसा लोकसेवक अधिनियम की धारा 13 के अंतर्गत दोषी होगा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 की धारा 13 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधानयह अपराध संज्ञेय एवं अजमानतीय होंगे। इनकी सुनवाई विचारण का अधिकार राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किसी विशेष न्यायाधीश के द्वारा किया जाएगा। सजा- इस अपराध के लिए अधिकतम दस वर्षों की कारावास और जुर्माने से दण्डित किया जा सकता है। उधानुसार:- ग्राम पंचायत में ग्राम विकास एवं मनरेगा के अंतर्गत मिले पैसों को सरपंच, सचिव बेईमानी एवं कपटपूर्ण तरीके से गबन कर लेते हैं तब दोनों अधिनियम की धारा 13 के अनुसार दोषी होंगे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) |
| मध्य प्रदेश चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी गाइडलाइन जारी- MP NEWS TODAY Posted: 05 Jun 2022 12:13 PM PDT भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर पालिका एवं नगर निगम चुनाव में शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि किस प्रकार के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है और चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। केंद्रीय और संविदा कर्मचारियों की भी चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगीयदि किसी जिले में मध्य प्रदेश शासन के नियमित कर्मचारियों की संख्या कम है तो केंद्रीय कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी और 3 वर्ष से अधिक सेवा पूरी करने वाले संविदा कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाए। संविदाकर्मी को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रं 1 पद पर नियुक्त न करें, क्योंकि पीठासीन अधिकारी की अनुपस्थिति में मतदान अधिकारी क्रं. 1 ही पीठासीन अधिकारियों के दायित्वों की पूर्ति करता है। संविदा कर्मियों को मतदान अधिकारी क्रमांक 2 तथा 3 एवं 4 के पद पर मतदान दल में सम्मिलित किया जा सकता है। मध्य प्रदेश चुनाव में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी गाइडलाइनयदि पुरुष कर्मचारियों की कमी की वजह से महिला कर्मचारी की नियुक्ति करना आवश्यक हो तो कम से कम 2 महिला कर्मचारियों को मतदान दल में रखा जाए। महिला मतदान अधिकारी की ड्यूटी उसी विकासखण्ड में लगायी जाये, जिसमें वह कार्यरत है। ऐसी महिला मतदान अधिकारी को मतदान की पूर्व संध्या से ही मतदान केन्द्र में उपस्थित रहने की अनिवार्यता से छूट देते हुए मतदान प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व मतदान केन्द्र पर उपस्थित होने की अनुमति दी जाये। मध्य प्रदेश के इन विभागों के कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी नहीं लगेगीअत्यावश्यक सेवाओं जैसे लोक-स्वास्थ्य, जल-प्रदाय, परिवहन, दुग्ध-प्रदाय, वाणिज्यिक कर, आबकारी पंजीयन एवं मुद्रांक तथा विद्युत प्रदाय में संलग्न फील्ड स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान दलों में सम्मिलित नहीं किया जाये। इन विभागों के उन कर्मचारियों की निर्वाचन में ड्यूटी लगायी जा सकती है, जो कार्यालय में कार्य करते हैं। न्यायिक सेवा के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। अत: उनकी ड्यूटी निर्वाचन में नहीं लगायी जाये। श्री सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे कर्मचारी जिनकी सेवानिवृत्ति में 6 माह या उससे कम समयावधि शेष हो, उन्हें मतदान दल में शामिल नहीं किया जाये। ऐसे कर्मचारियों से निर्वाचन सम्बंधी अन्य कार्य कराये जा सकते हैं। दिव्यांग/नि:शक्त कर्मचारियों को मतदान दल में शामिल न किया जाये। ऐसे कर्मचारियों से निर्वाचन संबंधी अन्य कार्य कराया जा सकता है। कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी उसके गृह क्षेत्र में नहीं होनी चाहिएकिसी विकासखंड में पदस्थ किसी अधिकारी/कर्मचारी को उसी विकासखंड के किसी मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के तौर पर नियुक्त न किया जाये। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी जो किसी विकासखंड का मूल निवासी हो उसे, उस विकासखंड में आने वाले किसी मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्त न किया जाये। किस प्रकार के कर्मचारी को पीठासीन अधिकारी बनाया जा सकता हैनिर्वाचन के पश्चात प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ही पंच/सरपंच पद के मतों की गणना का कार्य "आपवादिक मामलों को छोड़ कर'' किया जायेगा। यह कार्य पीठासीन अधिकारी के पर्यवेक्षण तथा निर्देशन में मतदान अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। पीठासीन अधिकारी का चयन वरिष्ठता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए सावधानी पूर्वक किया जाना चाहिए, ताकि वह मतदान तथा मतगणना के समय महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य को निर्भीकता, विश्वास और दक्षता के साथ सम्पन्न कर सके। यदि जिलों में मतदान दल की कमी हो तो जिले के कलेक्टर अपने संभागीय आयुक्त से समीप के जिलों से मतदान दल उपलब्ध कराने के लिए निवेदन कर आयोग को सूचित कर सकते हैं। |
| MP NEWS- प्रत्याशी के भाई ने पत्नी की हत्या करके फांसी लगा ली Posted: 05 Jun 2022 08:46 AM PDT बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रत्याशी के भाई ने पहले पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या की फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। इस दौरान पति का पैर पत्नी के सीने के उपर था। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। पंचायत चुनाव के प्रत्याशी रामकिशन का कहना है कि कालुराम हमारा भाई लगता है। मैं शनिवार को खकनार ब्लॉक में सरपंच का फार्म भरने जा रहा था। तभी उनके मौत की जानकारी मिली। रामकिशन का कहना है कि हम एक ही समाज के हैं नाते वह मेरा भाई लगता है कालुराम मानसिक रूप से अस्वस्थ था। आए दिन उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। दोनों के 4 बच्चे हैं । पांगरी निवासी कालुराम रीगा (37) गुजरात में ईंट भट्टे में काम करता था और कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। शुक्रवार को वह किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया था। कालु की पत्नी नीला बाई (37) ने उसकी तलाश की फिर पता चला कि वह अपने जीजा के यहां है, तो पत्नी वहां पहुंच गई। दोनों ने वहीं साथ में रात बिताई। शनिवार सुबह बस से दूधियाखेड़ा आ गए। रास्ते में किसी विवाद के चलते पति ने सिर कुचलकर जान से मार दिया। फिर पति भी खुद पेड़ पर फांसी लगाकर झूल गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीओपी यशपाल ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह बुरहानपुर जिला अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। नावरा चौकी एसआई अमित हनोतिया ने बताया कि पांगरी के रहने वाले पति-पत्नी डाभियाखेड़ा आए थे। पैदल रास्ते से जा रहे थे। प्राथमिक तौर पर पता चला कि उनका झगड़ा हुआ और पति ने पत्नी को मारा और खुद फांसी लगा ली। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| CBI BHOPAL ने इटारसी में बड़े रेलवे अधिकारी को गिरफ्तार किया - NEWS TODAY Posted: 05 Jun 2022 08:32 AM PDT भोपाल। सीबीआई भोपाल की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने रविवार को इटारसी में छापामार कार्रवाई करते हुए सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर अजय ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया। दावा किया है कि इंजीनियर ताम्रकार को ₹50000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि उनके बंगले पर तैनात चपरासी ने सीबीआई भोपाल से शिकायत की थी। आरोप है कि इंजीनियर ताम्रकार ने उसे नौकरी से निकाल दिया था और सेवा में वापस लेने के बदले ₹50000 की मांग कर रहे थे। चपरासी की शिकायत पर प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन की गई। शिकायत सही पाई गई। सीबीआई ने छापामार कार्रवाई की रणनीति बनाई। डीएसपी अतुल हलेजा के नेतृत्व में सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया। उनके साथ इंस्पेक्टर सतीश बरवाल, अभिषेक सोनकर, विजय मेहरा, हिमांशु चौबे और एसआई तोमर भी थे। बताया गया है कि अजय ताम्रकार राजधानी भोपाल एवं जबलपुर में भी पदस्थ रह चुके हैं। उनके पास हमेशा महत्वपूर्ण विभाग रहे हैं। सीबीआई की टीम ने उनके घर की तलाशी भी ली है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को अजय ताम्रकार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। |
| INDORE में अलीगढ़ की महिला से रेप, पति के दोस्त पर FIR Posted: 05 Jun 2022 08:22 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सरवटे बस स्टैंड इलाके की एक होटल में महिला से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाला आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त ही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई महादेव सिंह भदौरिया के मुताबिक घटना गुलजार कॉलोनी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ हुई। अपने पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वली मोहम्मद निवासी ग्रीन पार्क, धार रोड और रिजवान निवासी हमीदिया रोड, भोपाल ने मदनी होटल के ऊपर स्थित शांति निकेतन होटल के कमरा नंबर 105 में उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद पुलिस ने वली मोहम्मद और रिजवान दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ठेला लगाते हैं। पुलिस के मुताबिक मार्च 2022 में पीड़िता का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर अपने मायके अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) चली गई थी। इसके बाद रिजवान ने उसे कई बार फोन किया। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह पति से उसका समझौता करा देगा। इसके लिए बस एक बार उसे इंदौर आना पड़ेगा।रिजवान की बात पर भरोसा करके पीड़िता इंदौर पहुंची, तो आरोपी ने उसे होटल शांति निकेतन में बुलाया। जहां उसे रिजवान और वली मोहम्मद मिले। महिला बार-बार उनसे अपने पति के बारे में पूछती रही। दोनों कहते रहे कि थोड़ी ही देर में आ जाएगा। इसके बाद वली मोहम्मद ने महिला से जबरदस्ती संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि रिजवान भी उसका रेप करना चाहता था, लेकिन वह फटे कपड़ों में ही भाग निकली। उसने जैसे-तैसे खुद को संभाला। महिला ने बताया कि उसने बाद में खुद ही पति से समझौता किया और उन्हें साथ लेकर दुष्कर्म की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें |
| उत्तराखंड में मध्यप्रदेश की बस खाई में गिरी, 22 तीर्थ यात्रियों की मौत, 6 शव मिले - MP NEWS Posted: 05 Jun 2022 09:09 AM PDT भोपाल। डीजीपी अशोक कुमार, उत्तराखंड ने बताया कि मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी ज़िले के दमटा के पास खाई में गिर गई। 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 6 घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार के संपर्क में हैं। घायलों का इलाज और मृतकों के शव मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। उत्तराखंड के पत्रकारों ने बताया 22 यात्रियों की मौतपत्रकार विशाल प्रजापति ने बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। करीब 500 मीटर गहरी खाई में मिनी बस गिर गई। घटना के वक्त मिनी बस में 32 लोग सवार थे। सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत की खबर है। यमुना घाटी में खाई में गिरी लोगों से भरी बस। राहत-बचाव के काम में जुटा स्थानीय प्रशासन। घटनास्थल का वीडियो
|
| SEHORA में शिवराज सिंह के खिलाफ मुंडन कराया- JABALPUR NEWS Posted: 05 Jun 2022 07:48 AM PDT जबलपुर। स्वतंत्र जिला बनाने की मांग कर रहे सिहोरा के लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के व्यवहार से नाराज होकर मुंडन कराया और अपना आक्रोश प्रकट किया। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के बैनर तले चल रहे धरने का 35 वा दिन था। सिहोरा जिला आंदोलन के चार सदस्यों ने मुंडन करायामुख्यमंत्री के बयान से आक्रोशित समिति के विकास दुबे, कृष्ण कुमार कुररिया, रामजी शुक्ला और जयप्रकाश तिवारी ने मुंडन कराकर समिति के आर पार की लड़ाई के मंसूबे साफ कर दिये। आंदोलनकारियों ने कहा कि हम घर घर जाकर बताएंगे कि मंच से मीठी-मीठी बातें करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम हाउस में लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। नगरीय निकाय चुनाव में सबक सिखाने आह्वानलक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने सिहोरा की जनता से आह्वान किया कि सत्तारूढ़ सरकार सिहोरा की जनता को अपनी जागीर मान बैठी है।सिहोरा वासियों को मुख्यमंत्री और सरकार को सबक सिखाने का मौका सामने है।समिति ने आह्वान किया कि नगरपालिका और जनपद जिला के चुनावों में सत्ताविरोधी मतदान कर अपना आक्रोश व्यक्त करें। धरना स्थल पर नागेंद्र कुररिया,अनिल जैन,सियोल जैन,अमित बक्शी,ए के शाही,पन्नालाल,सुधीर अवस्थी,आर के दुबे,शरद सेठ,अजय कुमार,गुड्डू कटेहा, नत्थू पटेल,सचिन पांडे सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे। |
| CM RISE SCHOOL स्कूल में एडमिशन कैसे मिलेगा, अपर संचालक डीपीआई ने बताया Posted: 05 Jun 2022 07:42 AM PDT भोपाल। सीएम राइज स्कूल बनकर तैयार हो गए हैं। प्रिंसिपल और शिक्षकों का चयन भी हो गया है। अब बच्चों के एडमिशन की बारी है। बड़ा सवाल यह है कि सीएम राइज स्कूल में एडमिशन कैसे मिलेगा। मेरिट के आधार पर, पहले आओ पहले पाओ या कोई एंट्रेंस टेस्ट होगा। लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक डी एस कुशवाहा का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा। CM RISE SCHOOL स्कूल में प्रवेश की पात्रताकोई भी विद्यार्थी सीएम राइज स्कूल में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकता है। यदि उपलब्ध सीटों से कम आवेदन आए तो सभी को प्रवेश मिल जाएगा। यदि उपलब्ध सीटों की संख्या से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए तो लॉटरी निकाली जाएगी। स्कूल में प्रवेश का आधार ना तो मेरिट होगा और ना ही कोई एंट्रेंस एग्जाम। उल्लेखनीय है कि मॉडल स्कूलों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। सीएम राइज स्कूलों में सुविधाएं
|
| MP NEWS- रेलवे के सीनियर DME रिश्वत लेते गिरफ्तार, इटारसी में 3.5 लाख मांगे थे Posted: 05 Jun 2022 07:22 AM PDT इटारसी। मध्य प्रदेश के इटारसी शहर में सीबीआई टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर डीजल शेड के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सीनियर DME) अजय कुमार ताम्रकार को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से 500 के नोट बरामद किए गए हैं, जो 50,000 रुपए के बताए जा रहे हैं। सीबीआई के डीएसपी अतुल हजेला ने बताया कि सीनियर डीएमई के बंगले पर काम करने वाले प्यून को दोबारा नौकरी दिलाने के नाम पर यह रिश्वत मांगी जा रही थी। CBI ने बताया कि 3 लाख 50 हजार रुपए में बातें तय हुई थी। आज पहली किस्त ₹50 हजार देने प्यून आया था जिसकी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- विधायक पीसी शर्मा ने निगम कर्मचारियों को पीटा, FIR दर्ज Posted: 05 Jun 2022 07:25 AM PDT भोपाल नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी कमर साकिब के साथ रईस और सलीम ने हबीबगंज थाने में कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और उनके समर्थकों पर मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 332 और 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पता चला है कि विधायक पीसी शर्मा की तरफ से भी निगम कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को एक आवेदन मिला है। मामला जेपी हॉस्पिटल के पास अतिक्रमण की कार्रवाई का है। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बिना कोई चेतावनी दिए तुलसी नगर इलाके में रिमूवल की कार्रवाई शुरू कर दी। यहां पर कुछ लोगों ने फल, जूस, चाय और नाश्ते की दुकान लगा रखी है। अस्पताल के मरीजों और उनके अटेंडरों के लिए कम दाम में सामग्री उपलब्ध कराते हैं। नगर निगम की टीम ने ठेले वालों का सामान फेंकना शुरू कर दिया। इसके कारण महिलाएं आक्रोशित हो गई। बताया गया है कि लोगों के बुलाने पर विधायक पीसी शर्मा भी मौके पर पहुंचे। नगर निगम की टीम अतिक्रमण में खड़े हुए हाथों को जप्त कर रही थी। महिलाओं का कहना था कि उन्हें सामान समेटने का मौका मिलना चाहिए। नगर निगम के कर्मचारियों ने उनके फल और खाने पीने की चीज सड़क पर फेंक दी। इसी बात को लेकर विधायक और नगर निगम अधिकारियों के बीच बहस हुई। बाद में दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे। |
| MP karmchari news- रिटायरमेंट के साथ सरकारी क्वार्टर की रजिस्ट्री भी मिलनी चाहिए Posted: 05 Jun 2022 07:04 AM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी 35 से 40 वर्ष सरकारी आवास में रह रहे है। उन्होंने किराए से रहते हुए करीबन 30 लाख रुपये विभागों को दे दिये है ,रिटायरमेंट के पश्चात वह रिक्त सरकारी आवास उन्हें रजिस्ट्री कर दे देना चाहिए। कर्मचारियों को जिस समय सरकारी आवास आवंटित किए गए थे उस समय आवास की कीमत जितनी थी उससे अधिक कर्मचारी किराया दे चुके है। अनेक कर्मचारियों ने आवास में अयस्थाई निर्माण करवाये है अपने खर्चे पर मरम्मत के अनेकों कार्य करवाये है। भारत सरकार की स्वयं का आवास देने की योजना है।इस दिशा में 250 लाख सरकार छूट भी दे रही है। आज लंबे समय सरकारी नोकरी करने वाले अनेक कर्मचारियों के स्वयं के आवास नहीं है रिटायर मेन्ट के पश्चात वह महंगे आवास नहीं नहीं खरीद पाएंगे। उसके परिवार को जीवन भर किराये के आवास में रहना पड़ेगा। शंकर शाह नगर,मेडिकल कालोनी,पुलिस क्वाटर,वन, शिक्षा,आई टी आई,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बरगी हिल्स, स्वास्थ, महिला आई टी आई,विभाग के हजारों कर्मचारी किराये के आवास में रहकर रिटायर हो रहे है। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा केयोगेंद्र दुबे, अटल उपाध्याय, रविकांत दहायत ,विश्वदीप पटेरिया,मुकेश मरकाम, संतोष मिश्रा, नरेस शुक्ला,संजय गुजराल, , प्रसांत सोंधिया,यू एस करोसिया,देव दोनेरिया,एस के बांदिल, प्रदीप पटेल,धीरेन्द्र सिंह,अजय दुबे,योगेंद्र मिश्रा,संदीप नेमा, मनोज रॉय,आसुतोष तिवारी, नरेंद्र सेन,चंदू जाऊ लकर,मनोज खन्ना,रवि बांगड़ ने रिटायर होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिस आवास में वह लंबे समय से किराये से रह रहे है , कुछ ग्रेच्यूटी या पेंसन से मिलने वाली राशि लेकर उस आवास की रजिस्ट्री उसके नाम करने की मांग की है जिससे कर्मचारी के परिजनों को जीवन भर किराये के मकान में ना रहना पड़े। |
| GWALIOR महापौर- कांग्रेस का टिकट, सिकरवार फाइनल, शर्मा नाराज - NEWS TODAY Posted: 05 Jun 2022 06:54 AM PDT ग्वालियर नगर निगम चुनाव में महापौर के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से शोभा सिकरवार का नाम सर्वसम्मति से फाइनल हो गया। कांग्रेसी नेताओं में इस एकता को देखकर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा इतने नाराज हो गए की मीटिंग छोड़कर चले गए। ग्वालियर में कांग्रेस के नगरीय निकाय प्रभारी मुकेश नायक के नेतृत्व में महापौर का चेहरा तलाशने बैठक हुई। बैठक में विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार के नाम पर सभी ने सहमति जताई। सतीश सिकरवार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं लेकिन दमदार नेता है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मुन्नालाल गोयल को उपचुनाव में हराया। उनकी पत्नी भी एक्टिव है। समाज सेवा के अलावा अपने वार्ड से पार्षद भी हैं। कांग्रेस नेताओं में सर्वसम्मति बनते देख जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा नाराज हो गए। दरअसल, देवेंद्र शर्मा को उम्मीद थी कि वह जिलाध्यक्ष हैं। सभी नेता उनकी पत्नी रीमा शर्मा के नाम पर सहमति जता देंगे। उनके प्रभाव के कारण कोई उनकी पत्नी के नाम का विरोध नहीं करेगा। इससे पहले की उनकी पत्नी का नाम प्रस्तावित होता, शोभा सिकरवार का नाम न केवल प्रस्तावित हुआ बल्कि उसे जबरदस्त समर्थन भी मिल गया। |
| अतिथि शिक्षक भर्ती- पुरानों को यथावत, अनुभवी को प्राथमिकता की मांग- MP karmchari news Posted: 05 Jun 2022 08:46 AM PDT भोपाल। विगत सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को यथावत रखा जाय एवं वर्षों तक अध्यापन का अनुभव रखने वाले अतिथि शिक्षकों को रिक्त पदों पर पुनः अवसर दिया जाय। गौरतलब है कि सरकार की गलत नीति के कारण हजारों अतिथि शिक्षक वर्षों तक अध्यापन करवाने के बाद भी बेरोजगार हो गए हैं। यदि उनको स्कोर कार्ड में सत्र एवं कार्यदिवस के आधार पर बोनस अंक दिए जाते तो एक भी अनुभवी अतिथि शिक्षक बेरोजगार नहीं होता लेकिन तत्कालीन कमलनाथ की सरकार ने नए लोगों से मेरिट सूची तैयार करवा दी थी। इस तरह से वर्षों तक सेवा देने वाले अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है। संगठन की ओर से कई बार आवेदन दिए गए हैं कि अनुभव के आधार पर अतिथि शिक्षकों को लाभ दिया जाय। अपडेशन के लिए पोर्टल खोलने के लिए धन्यवाददो वर्ष से अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड में संसोधन के लिए भटक रहे थे। हजारों लोगों को योग्यता जुड़वाना है। अपडेशन की तारीख को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। ताकि अतिथि शिक्षकों को स्कोर कार्ड अपडेशन के लिए और समय मिल सके। हरियाणा या छतीसगढ़ की भांति नीति बनाये सरकारहरियाणा सरकार ने अतिथि शिक्षकों की सेवा को 58 वर्ष तक यथावत रखने एवं स्थाई शिक्षकों के बराबर वेतन देने का आदेश जारी किया है । प्रतिवर्ष वेतनवृद्धि की लगाई जाती है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने अतिथि शिक्षकों का पद स्थाई करते हुये आदेश जारी किया है कि जहां अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं उस पद पर सीधी भर्ती, स्थानांतरण या पदोन्नति से कोई भी शिक्षक नही आ सकता। अतिथि शिक्षकों को मुख्यमंत्री जी से उम्मीद है शीघ्र अतिथि शिक्षकों के हित में नीति बनाकर भविष्य सुरक्षित करेंगे। |
| मध्य प्रदेश वर्ग 3 शिक्षक भर्ती- कमलनाथ ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए- MP NEWS Posted: 05 Jun 2022 05:41 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सीएम कैंडिडेट एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश वर्ग 3 शिक्षक भर्ती मामले में शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि सरकार घोटाले को दबाना चाहती है इसलिए चुनाव के नाम पर पूरी प्रक्रिया को पेंडिंग कर दिया गया है। कमलनाथ ने ट्वीट करके कहा कि पीईबी (व्यापम) की शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग-3 में हुए फ़र्ज़ीवाडे की जाँच के नाम पर समय खराब कर भाजपा सरकार प्रदेश के लाखों नौनिहालों और बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, जबकि जांच पूरी होने की ख़बरें पहले आईं थीं फिर भी सरकार कोई निर्णय क्यों नहीं ले पा रही है ? क्या भाजपा सरकार नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में लाभ लेने के लिए युवाओं को गुमराह रखना चाहती है या भर्ती में हुए घोटाले को दबा छुपा रही है। क्या संगठित तरीक़े से इस घोटाले को अंजाम नहीं दिया गया है और क्या अब संगठित तरीक़े से इसे दबाया जा रहा है। भाजपा सरकार में लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ा दंड क्यों नहीं मिलता। क्या पहले की भाँति लीपापोती ही होगी और इस सरकार की रही परम्परा अनुसार अगले घोटाले का इन्तिज़ार होगा। प्रदेश के लाखों युवक-युवतियों का क्या दोष है जो अपने सुनहरे भविष्य के सपने को लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा में बैठे थे। उन्हें न्याय कब मिलेगा। कभी मिलेगा भी या नहीं। सरकार को तत्काल निर्णय कर प्रदेश के लाखों युवाओं को न्याय औऱ रोज़गार तथा प्रदेश के नौनिहालों को शिक्षा की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए। |
| BU BHOPAL NEWS- चुनाव के कारण परीक्षा का टाइम टेबल बदला Posted: 05 Jun 2022 12:13 PM PDT Barkatullah University undergraduate exam new time tableभोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के कारण Barkatullah Vishwavidyalaya,Bhopal में होने वाले फर्स्ट ईयर के एग्जाम में बड़ा बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) लागू होने के बाद पहली बार हो रहे फर्स्ट ईयर एग्जाम की तारीख में बदलाव करना पड़ा है। पहले यह एग्जाम 8 जून 2022 से शुरू होकर 15 जुलाई 2022 तक चलने वाले थे परंतु अब इलेक्शन के कारण यह एग्जाम 10 जून 2022 से शुरू होकर 9 अगस्त 2022 तक चलेंगे। यानी अब एग्जाम 25 दिन और देरी तक चलेंगे। इसका असर बीए, बीकॉम ,बीएससी, बीबीए और बीसीए फर्स्ट ईयर के करीब 85000 छात्रों को होगा। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले इस एग्जाम को लेकर शुक्रवार को एक बैठक हुई। जिसमें एग्जाम आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया क्योंकि कॉलेज प्राचार्यो की ड्यूटी चुनाव में लगी है। इसके साथ ही कुछ कॉलेज को वोटिंग सेंटर भी बनाया जाना है। जानकारी के मुताबिक फर्स्ट ईयर के फाउंडेशन कोर्स हिंदी और अंग्रेजी के पेपर अब ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट के जरिए होंगे। जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे इनमें से सही पर ही गोले को काला करना है। यदि एक से अधिक बोले काले किए गए तो नंबर 0 हो जाएंगे।
|
| GWALIOR का एक भी वार्ड कांग्रेस को नहीं दूंगा, सिंधिया ने जिला अध्यक्षों को तलब किया- NEWS TODAY Posted: 05 Jun 2022 12:08 AM PDT ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के दोनों जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी व कौशल शर्मा को अचानक दिल्ली तलब कर लिया। 10 मिनट की मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों को नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि ग्वालियर शहर का एक भी वार्ड कांग्रेस को नहीं मिलना चाहिए। यह मीटिंग चर्चा का विषय बन गई क्योंकि शनिवार को सुबह 11:00 बजे मुखर्जी भवन में टिकट के दावेदारों के साथ संगठन की बैठक होने वाली थी। इसके ठीक पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुला लिया। जब दावेदार मुखर्जी भवन पहुंचे तो पता चला कि जिलाध्यक्ष दिल्ली में हैं। इसी के साथ स्पष्ट हो गया कि ग्वालियर नगर निगम चुनाव में भाजपा का टिकट वितरण ज्योतिरादित्य सिंधिया की मर्जी से होगा। यह भी स्पष्ट हो गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर नगर निगम चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद यह पहला स्वतंत्र चुनाव है। सूत्रों का कहना है कि महाराज नहीं चाहते कि यहां पर भाजपा थोड़ी सी भी कमजोर दिखाई दे। बल्कि वह चाहते हैं कि भाजपा पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई दे। चुनाव परिणाम से स्पष्ट होना चाहिए कि महाराज के भाजपा में आने से भाजपा को कितना फायदा हुआ है। |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया- योगी के साथ फोटो राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया - MP NEWS TODAY Posted: 04 Jun 2022 11:05 PM PDT ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बहुत तेजी से अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। फिजिक्स के नियम कहते हैं कि गति में संतुलन की आवश्यकता होती है। यदि संतुलन बिगड़ा तो दुर्घटना और सत्यानाश संभावित है। श्रीमंत ने आज एक फोटो वायरल कर दी है। अब इस फोटो के मायने निकाले जा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, योगी आदित्यनाथ को लीड कर रहे हैंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इन दिनों सबसे चर्चित युवा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर एक फोटो अपलोड करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। फोटो बोलता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, योगी आदित्यनाथ को लीड कर रहे हैं। जैसे कोई सीनियर, अपने जूनियर को करता है। किसी भी फोटो में बॉडी लैंग्वेज बहुत इंपॉर्टेंट होती है। मोदी और योगी की केमिस्ट्रीउत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा ही एक फोटो वायरल हुआ था। इस फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक अनुभवी प्रोफेसर की तरह समझा रहे हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ किसी पीएचडी स्कॉलर की तरह ध्यान पूर्वक उनकी बात सुन रहे हैं। फोटो से पैदा हुए सवालसवाल यह है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस फोटो को वायरल करके क्या संदेश देने की कोशिश की है। क्या भारतीय जनता पार्टी में सिंधिया का कद योगी से बड़ा हो गया है। क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी में मोदी के समकक्ष लोकप्रिय हो गए हैं। ग्वालियर चंबल के लोगों को इस फोटो में महाराज वाली फीलिंग नजर आ रही है। |
| शिवराज, वीडी और भूपेंद्र सिंह को सजा होगी तब पता चलेगा: विवेक तंखा- MP NEWS Posted: 04 Jun 2022 10:33 PM PDT Madhya Pradesh politics- news todayजबलपुर। मध्यप्रदेश में खांग्रेस के पास बची एकमात्र सीट से राज्यसभा में भेजे गए सांसद विवेक तंखा का कहना है कि शिवराज जी, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ क्रिमिनल केस दायर किया है। इनको जब सजा होगी तब आपको पता चलेगा कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन। सांसद विवेक तंखा भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई विश्वास नहीं करेगा कि विवेक तन्खा ने ओबीसी वर्ग का कोई अहित किया है। मैं तो कोर्ट में ओबीसी वर्ग का वकील हूं। कोर्ट से जो राहत मिली है वह भी मेरी ही पैरवी से मिली है। उन्होंने कहा कि मैंने बीजेपी नेताओं पर 10 करोड़ का मानहानि का दावा भी लगाया है। शिवराज जी जीवन भर लीडर नहीं रहेंगे, कभी तो सामान्य नागरिक बनेंगे। जब कोर्ट में उनका ट्रायल होगा तब पता चलेगा कि विवेक तन्खा झूठ बोल रहे हैं या नहीं?। उल्लेखनीय है कि ओबीसी आरक्षण मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के सांसद एवं वकील विवेक तन्खा को जिम्मेदार ठहराया था। इस प्रक्रिया में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी बयान दिए थे। विवेक तन्खा ने तीनों नेताओं के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस फाइल किए हैं। |
| RDVV EXAM TIME TABLE- परीक्षा कार्यक्रम जारी Posted: 04 Jun 2022 08:36 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की परीक्षा 6 जून से प्रारंभ होने जा रही है। इसमें करीब 34 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। विवि ने स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष प्राइवेट तथा नियमित विद्यार्थी बीए, बीकॉम और बीएससी के लिए परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है। एमपी ऑनलाइन नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक बदली हुई प्रणाली में विद्यार्थियों को 9 की जगह कुल 10 पेपर देना होगा। इसमें आधार पाठ्यक्रम जिसके तीन पेपर होते थे। उन्हें अब चार पेपर में बदल दिया गया है। ये सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। एक दिन में दो पेपर होंगे। प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए समय सारणीबीकॉम द्वितीय वर्ष प्राइवेट परीक्षा 7 जून से 21 जून तक होगी। बीकॉम तृतीय वर्ष प्राइवेट परीक्षा 6 जून से 20 जून तक होगी। परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे के बीच होगी। बीए द्वितीय वर्ष प्राइवेट परीक्षा 7 जून से 9 जुलाई तक होगी।बीए तृतीय वर्ष प्राइवेट परीक्षा 6 जून से 8 जुलाई तक होगी। परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे के बीच होगी। नियमित परीक्षार्थियों के लिए समय सारणीबीए प्रथम वर्ष नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा 11 जून से 17 जुलाई तक होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच होगी। बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष की परीक्षा 11 जून से 26 जून के बीच होगी। दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे के बीच परीक्षा होगी। बीएससी प्रथम वर्ष परीक्षा 11 जून से 6 जुलाई तक होगी। परीक्षा सुबह सात बजे से 10 बजे के बीच होगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
