Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 15, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


INDORE के संजय शुक्ला- 3 साल में 70 करोड की संपत्ति बढ़ाई, पढ़िए जनसेवा में कैसे हुई करोड़ों की कमाई

Posted: 15 Jun 2022 08:49 AM PDT

इंदौर।
कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने आज अपने नामांकन फॉर्म के साथ संपत्ति का हिसाब भी दिया। ऐसा ही हिसाब 3 साल पहले 2018 में भी दिया था। तब से लेकर अब तक विधायक संजय शुक्ला की संपत्ति में लगभग ₹700000000 का इजाफा हुआ है। यह वृद्धि संपत्ति में हुई है, कमाई इससे कहीं ज्यादा होगी। यह नोट करने वाली बात है कि कमलनाथ द्वारा घोषित की गई संपत्ति का कुल मूल्य 125 करोड़ रुपए के आसपास है।

विधायक संजय शुक्ला ने 3 साल में 66 करोड़ों से ज्यादा कमाए

नवंबर 2018 में विधानसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन फॉर्म जमा करते समय संजय शुक्ला ने बताया था कि उनके पास 103.71 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है। 15 जून 2022 को महापौर प्रत्याशी के रूप में जमा कराए गए नामांकन फॉर्म में संजय शुक्ला ने बताया है कि उनकी संपत्ति का मूल्य 170 करोड रुपए है। पिछले 3 सालों में संजय शुक्ला की संपत्ति के मूल्य में ₹660000000 की वृद्धि हुई है। यह ऑडिट का विषय हो सकता है कि पुरानी संपत्ति के मूल्य में वृद्धि हुई है या फिर नई संपत्ति खरीदी गई है। 

संजय शुक्ला इंदौर की करोड़ों की कमाई का राज क्या है 

संजय शुक्ला की संपत्ति के विवरण में उनकी करोड़ों की कमाई का राज में छुपा हुआ है। सबका ध्यान उनके पास मौजूद 9000 नंबर वाली लग्जरी कारों की तरफ जा रहा है लेकिन 6 क्रेन, 8 हाइड्रा क्रेन, 16 ट्रेलर, 8 ट्रक, पांच डंपर, 5 कंटेनर, एक बोलेरो मैक्सी ट्रक, एक जेसीबी एवं पांच ट्रैक्टर ट्रॉली उनकी मोटी कमाई का जरिया है। ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने अपनी पत्नी को मात्र डेढ़ करोड़ रुपए के आभूषण दिलवाए हैं। ज्यादातर पैसा या तो कमाने वाली मशीनों में लगाया गया है या फिर परमानेंट प्रॉपर्टी में। 

संजय शुक्ला इंदौर की स्थाई संपत्ति 2018 में

  • 44 करोड 44 लाख का खेत। 
  • 11000000 की खाली जमीन। 
  • ₹280000000 की कमर्शियल बिल्डिंग। 
  • 14-25 करोड रुपए की रेजिडेंशियल बिल्डिंग।

GWALIOR NEWS- ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली बड़ी शिकस्त, महाराज का मायाजाल टूटा

Posted: 15 Jun 2022 08:17 AM PDT

ग्वालियर
। नगर निगम से महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी की घोषणा कोई बड़ी बात नहीं है परंतु मीटिंग के बीच में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुंबई से भोपाल इमरजेंसी लैंडिंग ने मामले को हाई वोल्टेज कर दिया था। महाराज के मायाजाल ने कुछ समय के लिए तो बाकी सब कुछ धुंधला कर दिया था परंतु बुधवार की शाम होते-होते महाराज की माया का जाल टूट गया। सुमन शर्मा को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा का केंद्र बन गए थे 

मध्य प्रदेश के सभी नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशियों का चयन किया गया। इंदौर का ड्रामा भी कम हाई वोल्टेज नहीं था लेकिन एक बात कॉमन थी कि जो कुछ भी हो रहा था संगठन के दायरे में हो रहा था। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस चुनाव में पहले दिन से ही चर्चा का केंद्र बन गए थे। कोर ग्रुप की बैठक से पहले ग्वालियर पहुंचे और हेडलाइंस में छा गए। 

सिंधिया की मुंबई से भोपाल इमरजेंसी लैंडिंग ने सबका ध्यान खींच लिया था

भोपाल में जब कोर ग्रुप की बैठक चल रही थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंबई में बैठकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल थे। ग्वालियर की बात आई और उनकी मर्जी के मुताबिक माया सिंह के नाम पर सहमति नहीं बनी तो अचानक सिंधिया मुंबई से भोपाल आ गए। यह इतना फास्ट था कि भोपाल में कोर ग्रुप की बैठक खत्म होने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंबई से भोपाल पहुंच चुके थे। इस बात में सबका ध्यान खींच लिया। 

उन्होंने एक शब्द नहीं कहा लेकिन उनकी इस हवाई यात्रा ने 'सिंधिया अड़े, सबसे बड़े' जैसी हेडलाइंस बनाने का मौका दिया। एक-एक करके सारे विवाद खत्म होते चले गए, लेकिन ग्वालियर का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। आधिकारिक रूप से बयान दिया गया था कि बुधवार सुबह तक नाम घोषित कर दिया जाएगा परंतु यह भी संभव नहीं हो पाया। इसके कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा का केंद्र बने रहे। 

अब जबकि उनकी तरफ से प्रस्तावित प्रत्याशी माया सिंह को टिकट नहीं मिला है तो इसे भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली बड़ी शिकस्त माना जाएगा।

BHOPAL में 24 घंटे में 24 अपहरण, इनमें 2 इंजीनियर, 9 नाबालिग- NEWS TODAY

Posted: 15 Jun 2022 07:52 AM PDT

भोपाल।
भोपाल में बच्‍चों की गुमशुदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। पिछले 24 घंटे में नौ नाबालिग बालिका-बालिकाएं लापता हो गए। परिजनों ने उनको काफी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिले। बाद में पुलिस ने पूरे प्रकरण में जांच कर अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस को लापता बच्‍चों के बारें में अब तो कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।

पुलिस का कहना है कि एक-दो बच्चों के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन अभी उनकी बरामदगी नहीं हो जाती, तब तक उनके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस ने सभी मामलों में न्यायालय की गाइडलाइन के मुताबिक अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार लापता बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस के आला अधिकारी भी इस पूरे मामले में निगरानी कर रहे हैं।

शहर से 15 वयस्क लोगों के गुम होने पर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इनमें से अधिकांश वाद-विवाद के बाद लापता हुए है। इनमें से दो तो इंजीनियर है। उनके परिजनों ने उनकी जानकारी संबंधित थाने को दी। इस पर पहले तो पुलिस ने उनके संबंधित रिश्तेदारों के घरों पर जाकर तलाश की इसके बाद पुलिस ने उनके लापता होने की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की है।

BHOPAL NEWS- डॉक्टर मरावी के कैरेक्टर की जांच के लिए समिति गठित

Posted: 15 Jun 2022 07:09 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित हमीदिया अस्पताल की नर्सों ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी पर चरित्र हीनता का आरोप लगाया है। मामला सुर्खियों में आ जाने के बाद कमिश्नर गुलशन बामरा ने डॉक्टर मरावी के चरित्र की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक कमेटी गठित कर दी है। 

हमीदिया हॉस्पिटल के अधीक्षक के खिलाफ कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की जांच

कमिश्नर ने ने बुधवार को जीएमसी पहुंचकर डीन, अधीक्षक और सीनियर फैकल्टी के साथ बैठक की। संभागायुक्त ने अधीक्षक पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतिशोध) अधिनियम 2013 के तहत समिति बनाई है। डीन द्वारा गठित की गई समिति में जीएमसी के एनेस्थीसिया विभाग की एचओडी डॉ.शिखा मेहरोत्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। जीएमसी के फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ.आशीष जैन, एनजीओ की प्रतिनिधि प्रार्थना मिश्रा, महिला बाल विकास विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर नकीजहां कुरैशी के अलावा भोपाल की डिप्टी कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी को सदस्य बनाया गया है।

जांच समिति पीड़ित नर्सों के बयान दर्ज करेगी

संभागायुक्त के निर्देश पर बनाई गई कमेटी डॉ.दीपक मरावी पर आरोप लगाने वाली नर्सों के साइन के मुताबिक उनसे बातचीत कर बयान दर्ज करेगी। नर्सों के बयान में आरोप सही पाए जाने पर अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

मानवाधिकार आयोग ने कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा से जवाब तलब किया

हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. दीपक मरावी पर 50 से ज्यादा नर्सों द्वारा अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाने के बाद मानव अधिकार आयोग ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त से दस दिनों में जवाब मांगा है। नर्सों द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक डाॅ. मरावी रात के वक्त शराब के नशे में हाॅफ पेंट पहनकर उनके चेंजिंग रूम में बिना दरवाजा खटखटाए घुस आते हैं और अश्लील हरकत करते हैं। पीड़ित नर्सों ने लिखित शिकायत चिकित्सा शिक्षा मंत्री, मप्र शासन से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय मंत्री ने संभागायुक्त, भोपाल को जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्हें दस दिन में जांच पूरी करने को कहा गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, मप्र शासन से दस दिन में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

MPPSC NEWS- संभागीय पर्यवेक्षकों की लिस्ट में संशोधन

Posted: 15 Jun 2022 06:52 AM PDT

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए घोषित की गई संभागीय पर्यवेक्षकों की सूची में संशोधन किया गया है। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इंदौर संभाग के संभागीय पर्यवेक्षकों के प्रभार वाले जिलों में संशोधन किया गया है। श्री राजकुमार पाठक को इंदौर धार अलीराजपुर एवं झाबुआ का प्रभार दिया गया है जबकि श्री कृष्ण मोहन गौतम को खरगोन बड़वानी खंडवा एवं बुरहानपुर का प्रभार दिया गया है। इससे पहले श्री राजकुमार पाठक को इंदौर जिला और श्री कृष्ण मोहन गौतम को इंदौर संभाग का प्रभार दिया गया था। 

एमपीपीएससी-2021 संभागीय पर्यवेक्षकों की संशोधित लिस्ट

  1. श्री रविंद्र कुमार मिश्रा चंबल संभाग। 
  2. श्रीमती मधु खरे ग्वालियर संभाग। 
  3. श्री सीबी सिंह उज्जैन संभाग। 
  4. श्री राजकुमार पाठक इंदौर संभाग (इंदौर धार अलीराजपुर एवं झाबुआ)। 
  5. श्री कृष्ण मोहन गौतम इंदौर संभाग (खरगोन बड़वानी खंडवा एवं बुरहानपुर)। 
  6. श्री एसएस वरवड़े भोपाल संभाग। 
  7. श्री भास्कर चौबे जबलपुर संभाग। 
  8. श्री एनसी नागराज नर्मदापुरम संभाग 
  9. श्री एनएस भटनागर सागर संभाग। 
  10. श्री बीआर नायडू रीवा संभाग। 
  11. श्री मनोहर दुबे शहडोल संभाग। 

अतिथि शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन एवं eKYC की लास्ट डेट बढ़ाई- MP karmchari news

Posted: 15 Jun 2022 06:45 AM PDT

भोपाल।
लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिथि शिक्षक पोर्टल (Guest Teacher Portal) में नवीन पंजीयन, आधार - EKYC, पूर्व पंजीकृत आवेदन में योग्यता में संशोधन तथा सत्यापन की तिथि वृद्धि करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। अब इस तिथि को 15 जून से बढ़ाकर 21 जून 2022 कर दिया गया है।

गौरतलब है की अतिथि शिक्षक पोर्टल में नवीन पंजीयन आधार ईकेवाईसी, पूर्व पंजीकृत आवेदन में योग्यता में संशोधन तथा सत्यापन की अंतिम तिथि 16 जून 2022 निर्धारित की गई थी परंतु  अब इस तिथि को बढ़ाकर 21 जून 2022 कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि इस आदेश का पालन करना समस्त प्राचार्य हाई हायर सेकेंडरी स्कूल, मध्य प्रदेश समस्त संकुल प्राचार्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत समस्त जिले मध्य प्रदेश प्रदेश के लिए, विशेष सहायक माननीय मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश ,प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश ,संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल मध्य प्रदेश, प्रबंध, संचालक एमपीएसईडीसी स्टेट आईटी सेंटर, अरेरा हिल्स ,भोपाल की ओर सूचनार्थ ,कलेक्टर समस्त जिले मध्य प्रदेश, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मध्य प्रदेशके लिए अनिवार्य है।

GWALIOR HIGHCOURT- IPS की मौत की CBI जांच कराने पिता ने लगाई याचिका

Posted: 15 Jun 2022 06:43 AM PDT

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले एक पिता ने अपने आइपीएस बेटे की मौत के कारणों की जांच सीबीआइ से कराने के लिए ग्वालियर हाइकोर्ट की एकलपीठ में याचिका लगाई है। पिता का कहना है कि मार्च 2022 में उनका बेटा शिवपुरी से ग्वालियर की ओर अपनी कार से निकला था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि घाटीगांव के पास रेहट नामक स्थान पर एक सड़क हादसे में उसकी मौत हुई है। उन्हें इस बात की सूचना भी पोस्टमार्टम के बाद दी गई। पुलिस ने इसे एक साधारण दुर्घटना बताया है।

किस वाहन से गाड़ी टकराई व मौत कैसे हुई। पुलिस ने इसके कारणों का पता नहीं लगाया है। पिता ने बताया कि निधन के बाद ही उन्हें पता चला कि उनका बेटा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआइए) की साइबर शाखा में था। उसने भारत के लिए पड़ोसी देश के साथ-साथ कई देशों में गुप्तचर आपरेशन में हिस्सा लिया। आशंका है कि उसकी मौत सामान्य नहीं है। उन्हें आशंका है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी कर पुलिस से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। 

याचिका में बताया गया है कि शिवपुरी के रहने वाले अभिषेक शर्मा का चयन 2012 में आइपीएस के लिए हुआ। ट्रेनिंग के बाद उसे 2014 में आतंकवादी निरोधी दस्ते में मिली थी। वह एनआइए की साइबर सेल में रहे। इस दौरान उन्होंने विशेष आपरेशन पर काम किया। वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। मार्च 2022 में वह छुट्टी पर शिवपुरी आए थे, 22 तारीख को शिवपुरी से ग्वालियर आते वक्त सड़क दुर्घटना में अभिषेक की मौत हो गई (जैसा पुलिस ने अभिषेक के पिता को बताया) । जब पुलिस ने जांच में गंभीरता नहीं दिखाई तो अभिषेक की मौत को लेकर पिता राकेश शर्मा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पिता का कहना है कि उनका बेटा ऐसे दस्तावेज छोड़ गया है, जो देश के लिए काफी अहम है। इसलिए यह मामला सीबीआइ को सुपुर्द किया जाए।

अभिषेक शर्मा ने सात अगस्त 2012 को भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) में ज्वाइनिंग दी। दो साल के प्रशिक्षण के बाद 15 सितंबर 2014 को उन्हें आतंकवादी निरोधी दस्ते में असिस्टेंट कमिश्नर आफ पुलिस के रूप में पदस्थापना मिली। यहां उन्होंने 25 जनवरी 2015 तक काम किया। इसके बाद 14 जुलाई 2015 तक उन्होंने विशेष अपराध शाखा में सेवाएं दी। 19 अगस्त 2015 से 20 मार्च 2016 तक उन्होंने एनआइए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) की साइबर सेल में काम किया। इस दौरान अभिषेक ने इजराइल और पड़ोसी देशों में कई गुप्तचर आपरेशनों में हिस्सा लिया।कोर्ट ने याचिकाकर्ता को शासकीय अधिवक्ता दीपक खोत को याचिका की कापी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

GWALIOR JOBS- 200 आईटीआई के लिए JCB जयपुर में वैकेंसी, बिरलानगर में कैंपस

Posted: 15 Jun 2022 05:53 AM PDT

ग्वालियर
। दिनांक 17 जून 2022 को प्रात: 10 बजे से शासकीय संभागीय आईटीआई बिरलानगर ग्वालियर में जयपुर राजस्थान की JCB India Ltd में 200 अप्रेंटिस (आयु सीमा 18 से 23 वर्ष) एवं टेक्निकल ट्रेनी (आयु सीमा 18 से 25 वर्ष) की भर्ती हेतु कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। 

इसमे मध्य प्रदेश के शासकीय आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, टूल एण्ड डाई मेकर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कन्डिशनिंग (RAC), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक एवं इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक ट्रेड से वर्ष 2018 से 2022 तक आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला  प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते है। अप्रेंटिस एवं टेक्निकल ट्रेनी पद हेतु आवेदकों का 10वीं मे 50% अंक एवं आईटीआई मे 60% अंक अनिवार्य है। 

टेक्निकल ट्रेनी पद हेतु अप्रेन्टिसशिप या 1 वर्ष का औद्योगिक अनुभव आवेदकों के पास होना अनिवार्य है। अप्रेंटिसशिप हेतु सफल आवेदकों को रु.12000/- (Canteen@500 and Bus@850 Per month) प्रतिमाह स्टाइपेन्ड प्राप्त होगा एवं टेक्निकल ट्रेनी हेतु सफल आवेदकों को रु. 19780/- CTC प्रतिमाह (Canteen@500 and Bus @850Per month) प्राप्त होगा। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा। 

कैंपस ड्राइव के दौरान सभी को कोविड19 सुरक्षा मानको का पालन करना अनिवार्य है एवं सभी आवेदक फॉर्मल वेशभूषा में ही आना सुनिश्चित करे। कैंपस ड्राइव के दौरान शासकीय संभागीय आईटीआई बिरलानगर ग्वालियर के अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा काउंसलिंग भी की जाएगी। कैंपस ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक CLICK HERE पर पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते है। चयनित आवेदकों को राजस्थान के जयपुर प्लांट मे पदस्थ किया जाएगा। 

अधिक जानकारी के लिए आप कौशल विकास संचालनालय  मध्यप्रदेश भोपाल के कॉल सेंटर नंबर 155267 पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे के मध्य अथवा शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर के कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार श्री भागीरथ अग्निहोत्री से संपर्क कर सकते है।

JABALPUR NEWS- शिक्षक सहित छात्र और छात्रा भेड़ाघाट में डूबे, सीएम ने शोक जताया

Posted: 15 Jun 2022 05:36 AM PDT

जबलपुर
। जबलपुर में एडमिशन के लिए आए शिक्षक और छात्र छात्राओं का एक दल हादसे का शिकार हो गया। भेड़ाघाट में पर्यटन के दौरान एक शिक्षक, एक छात्र एवं एक छात्रा संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर गए और नर्मदा के तेज बहाव में बह गए। लड़की का शव मिल गया है। 

तिलवारा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग विजयराघवगढ़ जिला कटनी के रहने थे। जबलपुर में कॉलेज में एडमिशन के सिलसिले में आए थे। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पर्यटन के लिए भेड़ाघाट पहुंचे। यहां एक शिक्षक, एक छात्र एवं छात्रा सेल्फी ले रहे थे तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। तीनों नीचे गिरे और नर्मदा के तेज बहाव में बह गए। 

मौजूद लोगों ने सहायता के लिए आवाज लगाई परंतु मौके पर कोई गोताखोर मौजूद नहीं था। बाद में पुलिस पहुंची। घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर लड़की का शव चट्टान पर पड़ा हुआ मिला है। शिक्षक और छात्र लापता है।

GWALIOR में फ्लाइंग आफिसर फांसी पर लटका मिला, सुसाइड नोट में हैप्पी बर्थ डे पापा… लिखा

Posted: 15 Jun 2022 06:11 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित महाराजपुरा एयरबेस परिसर में फ्लाइंग आफिसर जयदूत पी सरवइया की लाश फांसी पर लटकी मिली है। घटना की जानकारी लगते ही परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी गाेला का मंदिर थाना पुलिस काे दी गई।

एसआइ ब्रजमाेहन शर्मा ने बताया कि फ्लाइंग आफिसर जयदूत पी सरवइया पिता प्रद्युम्न सिंह एम सरवइया उम्र 25 साल अभी एयरफाेर्स में प्राेवीजनल पीरियड पर हैं। वह इस समय अकेले ही एयरबेस के मैस में बने कमरे में रहते हैं। राेजाना वह सुबह जल्दी कमरे से बाहर आ जाते थे, लेकिन आज सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले ताे स्टाफ काे कुछ चिंता हुई। जब दरवाजा खटखटाया ताे काेई जवाब नहीं मिला। इससे स्टाफ की टेंशन अधिक बढ़ गई, क्याेंकि दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में स्टाफ दरवाजे की कुंदी ताेड़कर अंदर दाखिल हुआ ताे देखा कि फ्लाइंग आफिसर का शव फंदे पर लटका हुआ था। 

घटना की सूचना तत्काल एयरबेस के अधिकारियाें काे दी गई। इसके बाद एयरफाेर्स के अधिकारियाें ने माैके पर जांच पड़ताल की। फिर घटना की जानकारी गाेला का मंदिर थाना पुलिस काे दी गई। मृतक मूलतः भावनगर गुजरात के रहने वाले थे। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस को स्पाॅट पर डायरी से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि हैप्पी बर्थ डे पापा… सॉरी। इसका मतलब पुलिस नहीं समझ पा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आज उसके पिता का जन्मदिन है या आने वाला है। परिवार वालों के ग्वालियर आने के बाद आगे की स्थिति साफ हो सकेगी। एएसपी शहर राजेश दंडौतिया के मुताबिक जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उस आधार कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश शासकीय कर्मचारियों को प्रधान महालेखाकार की सूचना- MP karmchari news

Posted: 15 Jun 2022 04:57 AM PDT

ग्वालियर
। प्रधान महालेखाकार कार्यालय-लेखा एवं हकदारी ग्वालियर ने एक जनवरी 2005 से पूर्व के ऐसे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से आवेदन करने का आग्रह किया है, जिनको सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक आवंटित नहीं किया गया है। 

ऐसे अधिकारी-कर्मचारी खाता क्रमांक आवंटित करने और खाते में सुधार संबंधी आवेदन पत्र अपने विभाग से सत्यापित करा कर संपूर्ण विवरण सहित कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 8827409410 पर भेज सकते हैं। 

शासकीय अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अपने सामान्य भविष्य निधि से संबंधित विवरण कार्यालय की वेबसाइट https://smswebservicemadhyapradesh2.cag.gov.in पर लॉगिन रजिस्टर कर प्राप्त किया जा सकता हैं।

MP EMPLOYEE NEWS- 6 शिक्षक सस्पेंड, 3 का प्रस्ताव भेजा, परिवहन अधिकारी को नोटिस

Posted: 15 Jun 2022 04:34 AM PDT

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सात दिवसीय चुनाव ट्रेनिंग के दूसरे दिन भी 9 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इनमें से 6 को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निलंबित कर दिया है। तीन के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव उनके वरिष्ठ अफसरों को भेजे गए हैं। 

एडीएम एचबी शर्मा के मुताबिक सोमवार को ट्रेनिंग के दौरान अर्चना राजपूत हाईस्कूल सुपावली, अशोक यादव आंतरी स्कूल, रविकांत पांडेय अमरोल स्कूल, अजय शंकर शर्मा, निर्मला भगत उमावि घाटीगांव व बृजेश कुमार अंब पिछोर स्कूल को गैर हाजिर रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ आरोप एवं आधार पत्र जिला शिक्षा अधिकारी से मांगे गए हैं। इनके अलावा जीडीए के लेखाधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा भी ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे। इनके निलंबन का प्रस्ताव संभाग आयुक्त को भेजा गया है। एमआईटीएस के जयमाला झा और रेणुका दस्यमयकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्थान के संचालक को पत्र लिखा गया है

संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना ने अशोकनगर के जिला परिवहन अधिकारी हीरालाल सैमरिया को नोटिस जारी किया है। आयुक्त सक्सेना जब दौरे पर थे, तब उन्होंंने चंदेरी में चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक ली थी। इसमें परिवहन अधिकारी की चुनाव संबंधी तैयारी में कमी मिली और वे आयुक्त के सवालों का जवाब भी नहीं दे पाए थे। इसी आधार पर आयुक्त सक्सेना ने सैमरिया को दो वार्षिक वृद्धि रोकने का कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

BHOPAL में BSC की छात्रा को बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर पीटा, 5 साल तक रेप की FIR

Posted: 15 Jun 2022 03:56 AM PDT

भोपाल। 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक छात्रा से उसके बॉयफ्रेंड ने 5 साल तक दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर उसने घर पर रेप करने के बाद गर्लफ्रेंड से जमकर मारपीट की। छात्रा ने पिपलानी पुलिस से आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिपलानी इलाके में रहने वाली 22 साल की लड़की BSC फाइनल ईयर की छात्रा है। उसने बताया कि 24 साल का ओंकेश कुमार पहले उसके पड़ोस में रहता था। करीब 5 साल पहले उसकी उससे दोस्ती हुई थी। पहले तो उनकी फोन पर बात होती थी, लेकिन फिर उनकी मुलाकात होने लगी। अकेले होने पर वह घर आता था। शादी करने का झांसा देकर उसने तीन जनवरी 2017 में उससे ज्यादती की। उसके बाद वह लगातार ज्यादती करता रहा। करीब 5 साल तक वे रिलेशन पर में रहे। बीच में ओंकेश पिपलानी से कटारा हिल्स इलाके में रहने चला गया। उसके बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह एक फर्नीचर के शोरूम में जॉब करता है। पिपलानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से ओंकेश उससे दूरी बनाने लगा था। उसने कहा कि अब काफी दिन हो गए हैं। उसे शादी करना होगा। उसने दो दिन अपने पुराने घर पर बुलाया। यहां उसने पहले जबरन दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर बोला कि अब वह उससे शादी नहीं करेगा। वह किसी और से शादी करेगा। विरोध करने पर ओंकेश ने उसकी जमकर पिटाई की। दो दिन बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

JABALPUR रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम पार्किंग की सुविधा, चार गुना शुल्क में शेड और पानी मिलेगा

Posted: 15 Jun 2022 03:01 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम पार्किंग बनाई जा रही है,प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर जगह भी चिहिंत कर ली गई है। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों के साथ अब वीआइवी यात्रियों की सुविधा पर भी जोर दिया है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों के बाहर प्रीमियम पार्किंग की सुविधा देगा, जहां वाहन खड़े करने वाले वाहन चालक को साधारण पार्किंग शुल्क से तीन से चार गुना ज्यादा किराया देगा होगा। 

प्लेटफार्म नंबर एक और छह में से सबसे ज्यादा व्हीआइपी से लेकर दो और चार पहिया वाहन, प्लेटफार्म नंबर छह से आते हैं, लेकिन इन्हें भी साधारण वाहनों की तरह कहीं भी खड़ा कर दिया जाता है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। प्रीमियम पार्किंग की मदद से इस समस्या का समाधान होगा। रेलवे अब पार्किंग स्थल पर साधारण पार्किंग के साथ स्टेशनों में प्रीमियम पार्किंग भी बनाने जा रहा है। जबलपुर रेल मंडल इसकी शुरूआत जबलपुर रेलवे स्टेशन से करेगा। इस पार्किंग में वाहनों को आने-जाने पर्याप्त जगह होगी। उन्हें वाहनों के लिए शेड होगा। यहां तक इन वाहनों के ड्राइवर को बैठने और पीेने के लिए पानी की व्यवस्था होगी। इनकी सुरक्षा कैमरों से की जाएगी। हर आने-जाने वाले वाहनों को रिकार्ड होगा। इसके लिए वाहन चालक को साधारण पार्किंग में लगने वाले शुल्क से चार गुना ज्यादा किराया देना हाेगा, जो निर्धारित घंटे के हिसाब से बढ़ेगी।

हाल ही में रेलवे स्टेशन को रिडवलपमेंट के तहत विकसित किया गया है। यहां पर प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेशन एरिया तक यात्री सुविधाओं को बढ़ाया गया है। इस योजना में प्लेटफार्म एक और छह, दोनों ओर की पार्किंग स्थल को भी बेहतर किया गया है, लेकिन इसके बाद भी पार्किंग नहीं सुधरी। सबसे ज्यादा बुरा हाल प्लेटफार्म छह पर है। यहां पर अभी तक रेलवे वन वे प्लान नहीं कर सकता है। साथ ही ड्राप एंड गो को लेकर भी काम नहीं हुआ। इस वजह से ट्रेन आने या फिर रवाना होने के दौरान यहां कई बार अव्यवस्थति पार्किंग की वजह से लंबा जाम लगता है, जिसमें व्हीआइपी के वाहन भी फंस जाते हैंं ।

RAIL SAMACHAAR- ट्रेन टिकट में छूट फिर से शुरू, सीनियर सिटीजन, दिव्यांग सभी का फायदा

Posted: 15 Jun 2022 03:21 AM PDT

नई दिल्ली।
 Indian Railway में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि कोविड 19 के बाद रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में यात्रा के दौरान मिलने वाली सभी तरह की छूट को रद कर दिया गया था। लेकिन जल्द ही यह व्यवस्था फिर से बहाल होने की संभावना है। 

माना जा रहा है कि रेल मंत्रालय पहली जुलाई 2022 से अलग-अलग श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा के दौरान छूट का लाभ दे सकती है। इस संबंध में एक पत्र भी इन दिनों इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि इस पत्र को लेकर फिलहाल रेलवे ने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया करने से इंकार किया है। 

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी भी फिलहाल इस मामले को लेकर कोई कमेंटस नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस संबंध में अभी तक रेलवे बोर्ड से कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही सबसे पहले रेलवे रिर्जेवेशन सिस्टम को अपडेट किया जाएगा।  पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि यदि पत्र वायरल हो रहा है तो उसकी कुछ सत्यता तो हो ही सकती है। उनकी ओर से भी रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर श्रेणीवार यात्रा में छूट की मांग की गई है।

ये रही श्रेणीवार यात्रा में मिलने वाली छूट


सीनियर सिटीजन - 

पुरुष 60 से ऊपर 40%, महिला 58 से ऊपर 50% राजधानी, शताब्दी व जन शताब्दी सहित सभी तरह के ट्रेनों में  छूट

दिव्यांग यात्री 

हड्डी रोग के मरीज, मानसिक रूप से बीमार, आंखों से नहीं देख पाने वाले दिवयांग, सुन व बोल नहीं पाने वाले दिव्यांग जो बिना सहायता के यात्रा नहीं कर सकते हैं)- सेकेंड सिटिंग, चेयरकार व स्लीपर क्लास में 75 प्रतिशत।

1 एसी व 2 एसी के टिकट के दाम में 50 प्रतिशत। राजधानी व शताब्दी के ट्रेनों में थर्ड एसी व एसी चेयरकार के टिकट में 25 प्रतिशत, मंथली सीजन टिकट व क्वार्टरली सीजन टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट। संबधित मरीज के साथ यात्रा करने वाले सहयोगियों को यात्रा में समान रियायत मिलेगी।

कैंसर मरीज

सेकेंड सीटिंग, फस्ट क्लास व एसी चेयर कार के टिकट में 75 प्रतिशत। स्लीपर व थर्ड एसी में 100 प्रतिशत जबकि मरीज साथ देखभाल करने वाले को स्लीपर व थर्ड एसी के टिकट में 75 प्रतिशत की छूट।

थैलीसिमिया, ह्दय संबंधी मरीज व किडनी के मरीज

इस तरह के मरीज व उनके स्कार्ट : सेकेंड सीटिंग, फस्ट क्लास, स्लीपर, थर्ड एसी व एसी चेयर कार के टिकट में 75 प्रतिशत। फस्ट व सेंकेंड एसी में 50 प्रतिशत। साथ चलने वाले को भी पूरी छूट।

हेमोफिलिया

सेकेंड क्लास, स्लीपर, फस्ट क्लास, थर्ड एसी व एसी चेयर कार के टिकट में 75 प्रतिशत। मरीज के साथ चलने वाले को भी यही रियायत।

टीबी व लुपास वाल्गर्स -

मरीज को सेकेंड सीटिंग, स्लीपर व फस्ट क्लास एसी में के टिकट 75 प्रतिशत। मरीज के साथ चलने वाले को भी यही रियायत। मंथली व क्वार्टर सीजन पास पर 50 प्रतिशत की छूट

कलाकार व स्पोर्टस मैन

प्रदर्शन को जाने वाले कलाकार - स्लीपर व सेकेंड सिटिंग में 75 प्रतिशत, फस्ट एसी, एसी चेयर कार, थर्ड व सेकेंड एसी के टिकट में 50 प्रतिशत।

आल इंडिया व स्टेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले व राष्ट्रीय खिलाड़ी -सेकेंड सिटिंग व स्लीपर में 75 प्रतिशत, फस्र्ट क्लास में 50 प्रतिशत

प्रेस- 

प्रेस का काम करने वाले पत्रकार, हेड क्वार्टर, सेंट्रल, स्टेट, केंद्र शासित प्रदेश, जिले में काम करने वाले, उनके आश्रित, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे व साथी :मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी व जन शताब्दी सहित सभी तरह के ट्रेनों में 50 प्रतिशत की छूट।

मध्य प्रदेश मानसून- बंगाली बादलों ने रफ्तार पकड़ी, 6 जिलों में भारी 29 में आंधी बारिश होगी- MP WEATHER FORECAST

Posted: 15 Jun 2022 04:29 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश में मानसून को लेकर दो समाचार है। एक गुड न्यूज़ और दूसरा चिंता बढ़ाने वाला है। गुड न्यूज़ यह है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाले बादलों ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर हलचल होने लगी है। चिंता बढ़ाने वाली खबर जाएगी अरब सागर से आने वाले बादलों पर पाकिस्तानी हवाओं का हमला हो गया है। वह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की तरफ आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर पहुंचे बंगाल की खाड़ी के मानसून वाले बादल

पश्चिम बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रदेश की तरफ आने वाले बादल शुरुआत में अपनी सामान्य गति से भी धीमी चल रहे थे। डर लग रहा था कि समय पर मध्यप्रदेश में पहुंच पाएंगे या नहीं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि मध्यप्रदेश के आसमान में बंगाल की खाड़ी के बादलों की हलचल शुरू हो गई है। सतना और छिंदवाड़ा में बारिश के समाचार हैं। उम्मीद की जा रही है कि 18 जून तक मानसून के बादल भोपाल पहुंच जाएंगे। इस प्रकार 40% मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। 

अरब सागर के बादलों पर पाकिस्तानी हवाओं का हमला

अरब सागर से मानसून के बादल तेज गति से मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहे थे। बादलों के कुछ दल मध्य प्रदेश के आसमान तक पहुंच भी गए थे लेकिन अचानक पाकिस्तान की हवाओं ने हमला कर दिया। आसमान में दोनों का संघर्ष जारी है। यह लड़ाई महाराष्ट्र की आसमान में हो रही है। जीतने के बाद ही अरब सागर के मानसून के बादल मध्यप्रदेश में प्रवेश कर पाएंगे। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान, 29 जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार मध्य प्रदेश के उमरिया कटनी जबलपुर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा रीवा सतना सिंगरौली सागर दमोह छतरपुर टीकमगढ़ पन्ना नर्मदापुरम हरदा बैतूल अनूपपुर शहडोल डिंडोरी मंडला बालाघाट रायसेन बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी अलीराजपुर धार देवास गुना अशोकनगर शिवपुरी ग्वालियर एवं श्योपुर जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश और वज्रपात यानी बिजली गिरने की संभावना है। यह स्थिति दिनांक 18 जून 2022 तक बनी रहेगी।

INDORE लोकायुक्त कार्रवाई- खरगोन BMO रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted: 15 Jun 2022 12:51 AM PDT

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग में झिरन्या बीएमओ दीपक जायसवाल को लोकायुक्त इंदौर ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बीएमओ दीपक जायसवाल ने गांव में क्लिनिक चलाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

अंकित बिरला पिता इंदरलाल बिरला ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि वह आभापुरी गांव में क्लिनिक चलाता है। क्लिनिक संचालित करने के एवज में झिरन्या, खरगोन बीएमओ डॉक्टर दीपक जायसवाल ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने अंकित के साथ मिलकर डॉक्टर दीपक के खिलाफ सबूत जुटाए और फोन पर उससे बात करने के लिए कहा। 

रिश्वत संबंधी बात रिकार्ड होने के बाद। उसे रिश्वत में मांगी गई राशी की एक किश्त लेने के लिए बुलवाया गया। बुधवार को अंकित ने जैसे ही रिश्वत का हिस्से चार हजार रुपये डॉक्टर दीपक को दिए, लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पढ़िए भाव्या मित्तल का PA कितना पावरफुल और मालदार है- INDORE NEWS

Posted: 15 Jun 2022 06:54 AM PDT

इंदौर
। EOW की कार्रवाई की जद में आए इंदौर नगर निगम के दरोगा मुकेश पांडे की पहचान केवल अपर आयुक्त भव्या मित्तल के निजी सचिव की नहीं है बल्कि उससे भी कहीं ज्यादा है। पांडे जी नगर निगम में भले ही सफाई कर्मचारियों के टीम लीडर के पद पर पदस्थ हैं परंतु उनकी पावर के चर्चे कम नहीं है। EOW ने छापा मारा है तो मालदार भी हैं। 

EOW को मुकेश पांडे के यहां से महंगा प्राइवेट स्कूल, लग्जरी कार, ब्रांडेड ज्वेलरी और जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। 26 साल की नौकरी में पांडे जी को ₹55 वेतन मिला। इसमें न्यूनतम खर्चा काट दे तो 2500000 रुपए के आसपास सेविंग होनी चाहिए परंतु पांडे जी के यहां से अब तक दो करोड़ की संपत्ति का हिसाब मिल चुका है। नगर निगम में कहा जा रहा है कि पांडे जी बड़े पावरफुल आदमी हैं। 

मुकेश पांडे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष है। विष्णु प्रसाद शुक्ला इस समाज के अध्यक्ष है। कहा जा रहा है कि मुकेश पांडे, कांग्रेस विधायक एवं महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के लिए काम करते हैं। एसपी धनंजय शाह का कहना है कि पांडे की पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। जिनकी जांच की जा रही है। 

इशिता के लिए MBBS की फीस कहां से आई, EOW ने हिसाब मांगा

पांडे की बेटी इशिता के भोपाल में एक कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की जानकारी सामने आई है। जिसमें दो साल की फीस 17 लाख के बराबर है। वहीं फ्लैट से करीब 8 लाख रुपए कीमत की 165 ग्राम ज्वेलरी भी EOW को मिली है। इसके साथ ही सवा दो लाख रुपए नकद और घर में करीब 25 लाख रुपए कीमत के विलासिता का सामान मिला है।

MPPSC NEWS- शिवपुरी और शहडोल के परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन

Posted: 14 Jun 2022 11:45 PM PDT

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore
द्वारा शिवपुरी एवं शहडोल के परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन की विज्ञप्ति जारी की गई है। इससे पहले अनूपपुर के परीक्षा केंद्र परिवर्तन की सूचना जारी की गई थी (पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)। सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों की लिस्ट (पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) जारी की गई थी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 3564 दिनांक 14 जून 2022 के अनुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 19 जून 2022 को किया जा रहा है। उक्त परीक्षा हेतु जारी प्रवेश पत्र में शिवपुरी जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 36/10 St Benedicts School का पता ग्वालियर रोड जीवन ज्योति आश्रम शिवपुरी प्रकाशित हुआ है जबकि सही पता St Benedicts School भारतीय विद्यालय रोड शिवपुरी है। 

इसी प्रकार शहडोल में परीक्षा केंद्र क्रमांक 34/12 St jude CM Higher Secondary School का पता सिंहपुर रोड गोरतारा शहडोल प्रकाशित हो गया है जबकि सही पता St jude CM Higher Secondary School का पता सिंहपुर रोड शहडोल है। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वह कृपया संशोधित पते वाले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। 

मध्यप्रदेश आयुष्मान योजना घोटाला- 45 से ज्यादा अस्पतालों में छानबीन- BHOPAL NEWS

Posted: 14 Jun 2022 11:29 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर हुए आयुष्मान योजना घोटाला में अब छानबीन शुरू हो गई है। स्टेट हेल्थ एजेंसी की 25 से ज्यादा टीमों ने पिछले 24 घंटों में भोपाल के 45 से ज्यादा अस्पतालों में छानबीन की है। 

आयुष्मान भारत निरामयम मप्र के सीईओ अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वैष्णों मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना घोटाला के खुलासे के बाद पूरे प्रदेश में छानबीन शुरू कर दी गई है। निरीक्षण दल में शामिल एक अफसर ने बताया कि स्टेट हेल्थ एजेंसी द्वारा बंद लिफाफे देकर टीमों को अलग-अलग हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया था।

सभी जानते हैं कि मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत ब्लॉक लेवल तक घोटाले हुए हैं। ना केवल फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए गए बल्कि आयुष्मान योजना का पैसा हजम करने के लिए स्वस्थ नागरिकों को भी अस्पताल में भर्ती दिखाया गया। कुछ किसान मंडी में फसल बेचने जाते हैं तो किसी धर्मशाला या टीनशेड के नीचे रात नहीं बताते। शानदार अस्पताल में जाते हैं और एक रात के लिए भर्ती हो जाते हैं। 

देखना यह है कि आयुष्मान भारत निरामयम एमपी के सीईओ अनुराग चौधरी क्या सचमुच उस घोटाले के सबूत जुटा पाते हैं, जिसकी जानकारी पूरे मध्य प्रदेश को है। 

MP NEWS- हत्यारे ने व्यापारी को गोली मारी फिर पत्रकार को इंटरव्यू दिया

Posted: 14 Jun 2022 10:58 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश के सतना से कमजोर पुलिस और पनपते माफिया राज की खबर आ रही है। शिवचरण गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने व्यापारी दिलीप जैन की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर भरे बाजार में पत्रकारों को बुलाकर इंटरव्यू देते हुए बताया कि उसी ने हत्या की है। 

मध्य प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट के लिए शर्मसार कर देने वाली खबर है। शिवचरण गुप्ता ने पत्रकारों को बुलाकर बताया कि उसने कारोबारी दिलीप जैन की हत्या कर दी। यह भी बताया कि वह (शिवचरण गुप्ता) सट्टा संचालित करता है। कारोबारी ने उसके पैसे नहीं दिए थे। कॉलर पकड़कर उसकी दाई मताई कर दी थी। दो पिस्तौल से एक साथ दो गोली मारी। दोनों व्यापारी में जाकर लगी। दिलीप जैन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

हत्या करने के बाद अपराधी फरार नहीं हुआ। शहर में आराम से घूमता रहा। फिर पत्रकारों को बुलाकर हत्या का खुलासा किया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसके चेहरे पर किसी भी प्रकार का डर दिखाई नहीं दे रहा था। शायद पत्रकार को इंटरव्यू देने से पहले उसकी पुलिस से बात हो गई थी। वह सतना में खुद को एक डॉन के रूप में प्रतिष्ठित कर रहा है।

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ाई, स्पोर्ट्स डबल, स्काउट गाइड ट्रिपल- MP NEWS

Posted: 14 Jun 2022 10:35 PM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने जनता से टैक्स वसूल कर संचालित किए जाने वाले स्कूलों की फीस बढ़ा दी है। खेलकूद की फीस डबल और स्काउट गाइड की फीस ट्रिपल कर दी है। यह फीस वृद्धि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए की गई है। 

एमपी एजुकेशन डिपार्टमेंट के सूत्रों ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में फीस वृद्धि का प्रस्ताव सन 2020 में ही बनाकर भेज दिया गया था। वित्त विभाग ने मंजूरी नहीं दी थी। शिक्षा सत्र 2022-23 से वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसलिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हर साल लगभग 1000000 विद्यार्थी कक्षा 9 में प्रवेश लेते हैं। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक लगभग 3000000 विद्यार्थी पढ़ते हैं। 

प्रायवेट स्कूलों में FREE ADMISSION

भोपाल। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सत्र 2022-23 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। RTE PORTAL www.educationportal.mp.gov.in/Rte Portal पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र का प्रारूप उपलब्ध कराया गया है। आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा 5 जुलाई को किया जायेगा। 

BHOPAL NEWS- डॉक्टर मरावी फिर बदनाम, हमीदिया की नर्सें लामबंद

Posted: 14 Jun 2022 10:06 PM PDT

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल  के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी पर 50 से ज्यादा नर्सों ने अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाया है। नर्सों ने बताया कि डॉ. मरावी रात के वक्त शराब के नशे में हाफ पेंट पहनकर उनके चेंजिंग रूम में बिना दरवाजा खटखटाए घुस आते हैं और अश्लील हरकत करते हैं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा

पीड़ित नर्सों ने लिखित शिकायत चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सारंग ने संभाग कमिश्नर गुलशन बामरा को जांच के आदेश दे दिए हैं। 10 दिन में जांच पूरी करने को कहा गया है। मामले में जब डॉ. मरावी से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं अभी बहुत व्यस्त हूं। थोड़ी देर के बाद बात करूंगा।

नर्सों ने अपने आवेदन में लिखा

डॉ. मरावी कभी सीएल सेंशन के बहाने तो कभी छुट्‌टी से लौटने पर ज्वाइनिंग के पहले उपस्थित होने के बहाने चैंबर में बुलाकर गंदी बातें करते हैं। वे हमें छूते हैं और मिलने के लिए मजबूर करते हैं। उन्होंने 30 मई 2022 को एक नर्स को ऑफिस के बगल वाले कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ की और बलात्कार की कोशिश की।

नर्स ने विरोध किया तो धमकाया। कहा- 'मेरा कुछ नहीं होने वाला, क्योंकि मुझे मुख्यमंत्री ने अधीक्षक बनाया है। मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा और कहीं जीने लायक नहीं छोड़ूंगा।' आवेदन की हमीदिया या फिर जीएमसी के बाहर के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए। 
शिकायत पर हस्ताक्षर

Small business ideas- 5 सरकारी बैंकों की फ्रेंचाइजी, मात्र 2 लाख रुपए में

Posted: 14 Jun 2022 02:55 PM PDT

यदि आप अपना कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपके पास कोई घर या दुकान ऐसी लोकेशन पर है यहां आस-पास कोई बैंक नहीं है तो यह अपॉर्चुनिटी आपके लिए बहुत खास हो सकती है। भारत के पांच प्रतिष्ठित सरकारी बैंकों में से किसी का भी कस्टमर सर्विस प्वाइंट शुरू कर सकते हैं। 

बैंकों के कस्टमर सर्विस प्वाइंट आपने खुद भी देखे होंगे। इनको शुरू करना काफी आसान है। दुकान और कंप्यूटर के अलावा 0 पैसा से लेकर अधिकतम ₹200000 खर्चा आता है। 2 लाख रुपए वाली फ्रेंचाइजी में एक एटीएम भी मिलता है। उसमें जितना भी ट्रांजैक्शन होता है उस पर कमीशन मिलता है। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया अपने कस्टमर सर्विस प्वाइंट ओपन कर रहे हैं। बोलचाल की भाषा में इन्हें बैंक की फ्रेंचाइजी कहा जाता है। 

भारत में कुल 26 कंपनियां हैं जो इन पांच बैंकों की फ्रेंचाइजी के सेट पर काम करती हैं। हम सलाह देंगे कि कृपया इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने से पहले उपरोक्त 5 में से किसी भी बैंक के मैनेजर से जाकर मिले और कस्टमर सर्विस प्वाइंट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। उनके मार्गदर्शन के बिना आप किसी अपराधी का शिकार भी बन सकते हैं।

बैंकों के कस्टमर सर्विस प्वाइंट कौन-कौन सी सेवाएं दे सकते हैं 

  • नया बैंक खाता खोल सकते हैं। 
  • नई बीमा पॉलिसी शुरू कर सकते हैं। 
  • बैंक खाते से संबंधित सभी व्यवहार कर सकते हैं। 
  • बीमा पॉलिसी का प्रीमियम जमा कर सकते हैं। 
  • आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आपका बैंक अपनी पॉलिसी के अनुसार कई अन्य सुविधाएं देता है।

गिरगिट कितने रंग बदल सकता है और मतलबी इंसान को गिरगिट क्यों कहते हैं- GK in Hindi

Posted: 14 Jun 2022 02:56 PM PDT

यह तो हम सभी जानते हैं कि गिरगिट रंग बदलता है, लेकिन क्या कोई जानता है कि गिरगिट कितने रंग बदल सकता है। दूसरी बात, मतलबी इंसान को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले इंसान क्यों कहा जाता है। आइए आज दोनों सवालों के जवाब पता करते हैं:- 

गिरगिट अपना रंग कैसे बदल पाता है

दरअसल, गिरगिट के शरीर पर खासकर पीठ की तरफ फोटोनिक क्रिस्टल की एक परत होती है। अपने शरीर को ढीला छोड़ना और मांसपेशियों को कस लेना, यह तो इंसान भी कर लेते हैं। गिरगिट थोड़ा ज्यादा अच्छे तरीके से करते हैं। फोटोनिक क्रिस्टल की परत परावर्तन के सिद्धांत पर काम करती है। गिरगिट जब भी रंग बदलना चाहता है वह अपनी मांसपेशियों को कस लेता है। जिसके कारण फोटोनिक क्रिस्टल की परत फ्लेट हो जाती है और प्रकाश को परिवर्तित करने लगती है। 

गिरगिट कितने रंग बदल सकता है 

इस प्रकार गिरगिट का रंग बिल्कुल वैसा ही हो जाता है जहां पर वह खड़ा होता है। यदि गिरगिट हरी पत्तियों के आसपास है तो हरा हो जाएगा। सूखी लकड़ियों के पास है तो लकड़ी जैसा हो जाएगा। किसी पत्थर के पास है तो उसके जैसा हो जाएगा। कुल मिलाकर गिरगिट रंग नहीं बदलता बल्कि फोटोनिक क्रिस्टल की परत प्रकाश का परावर्तन करती है और अपन को गिरगिट का रंग दिखाई देता है। इस प्रकार गिरगिट अनलिमिटेड रंग बदल सकता है। 

मतलबी इंसान को गिरगिट क्यों कहते हैं

फोटोनिक क्रिस्टल के कारण गिरगिट जिस चीज के साथ खड़ा होता है उसी चीज के रंग का दिखाई देने लगता है। यानी कि दूसरे के रंग में रंग जाता है, जबकि असल में वह गिरगिट होता है। इसी प्रकार ऐसा इंसान जो जिस व्यक्ति के साथ हो उस व्यक्ति की हां में हां मिलाए। उसका अपना कोई सिद्धांत ना हो। तो ऐसे व्यक्ति को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला इंसान कहा जाता है।

अब नया सवाल यह है कि क्या फोटोनिक क्रिस्टल की कोई ड्रेस नहीं बनाई जा सकती। जिसे पहनकर अपन जंगल में हरे और आग के पास लाल पीले हो जाएंगे। सबसे मजेदार बात तो यह है कि यदि दीवार से टक्कर खड़े हुए तो दीवार के कलर के हो जाएंगे। WOW, यह तो मिस्टर इंडिया जैसा हो जाएगा।

:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

Post Bottom Ad

Pages