Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- कड़की के टाइम अधिकारियों का वेतन रोका जाए, कर्मचारियों का नहीं: हाई कोर्ट - Employees news
- गुजरात की इस लड़की ने अपने आप से शादी कर ली, अपनी ही दुल्हन बन गई- Hindi News
- BHOPAL NEWS- टीचर ने 6वीं की छात्रा का अपहरण कर करंट लगाया, कर्ज चुकाने बेचने की तैयारी थी
- CM RISE NEWS- 30 शिक्षकों की पदस्थापना पर हाईकोर्ट की रोक
- Mahakal bhasmarti- फ्री में दर्शन होंगे, बुकिंग की जरूरत नहीं, व्यवस्था बदली है
- मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में कैसे-कैसे चुनाव चिन्ह, यहां पढ़िए - MP NEWS
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का परिवारवाद की राजनीति पर बयान पढ़िए - GWALIOR NEWS
- NCHM JEE-2022- एग्जाम सिटी एडवांस इंटीमेशन नोटिस डाउनलोड करें
- BHOPAL NEWS- 11वीं की छात्रा फंदे पर लटकी मिली, पिता विश्वकर्मा मंदिर में पुजारी है
- पुरानी पेंशन के लिए देशभर में बैंक हड़ताल, 3 दिन बंद रहेंगे, 9 कर्मचारी यूनियन एकजुट
- INDORE NEWS- नवविवाहिता और फल व्यापारी के शव फांसी पर लटके मिले
- DAVV campus placement- इंफोसिस आएगी, केवल पूर्व छात्रों के लिए- ROJGAR SAMACHAR
- MP NEWS- मध्यप्रदेश का प्रजातंत्र खतरे में और नेता प्रतिपक्ष आराम कर रहे हैं
- मध्य प्रदेश मानसून- इंदौर में उम्मीद की बूंदे गिरीं, नर्मदापुरम में हवा चली- MP WEATHER FORECAST
- GWALIOR NEWS- भाजपा जिलाध्यक्ष का मदिरा पर चर्चा का वीडियो वायरल
- MP NEWS- जमीन से निकलीं 2 अप्सराएं, उम्र 1100 साल लगभग, हाइट 3 फुट
- LIC निवेशकों की हालत खराब, 1.4 लाख करोड़ रुपए दौलत स्वाहा, ऐसा हाथी जो डांस नहीं कर सकता
- Small business ideas- ना मशीन ना दुकान, टीम बनाओ पैसे कमाओ
- CAR या BIKE को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं, और क्यों, पढ़िए- GK in Hindi
- मध्य प्रदेश चुनाव ड्यूटी- क्या बीमार कर्मचारी को कलेक्टर VRS दे सकता है- MP employees news
- मजिस्ट्रेट समन मामले को वारंट मामले में कब बदल सकता है, CrPC 1973-259
- CTET जुलाई 2022 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा, यहां पढ़िए
- MP karmchari news- पदोन्नति वाले पदों पर सीधी भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
- RDVV NEWS- फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स के लिए लास्ट चांस
- MP GST NEWS- मध्य प्रदेश के 2757 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
| कड़की के टाइम अधिकारियों का वेतन रोका जाए, कर्मचारियों का नहीं: हाई कोर्ट - Employees news Posted: 09 Jun 2022 08:38 AM PDT नई दिल्ली। वित्तीय संकट के समय कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अवरोध के संबंध में हाई कोर्ट ऑफ़ केरल ने महत्वपूर्ण डिसीजन दिया है। कहा है कि यदि वित्तीय संकट की स्थिति बनती है तो सबसे पहले वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन रोका जाए। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन किसी भी स्थिति में रुका नहीं जाना चाहिए। केरल का राज्य सड़क परिवहन निगम घाटे में चल रहा है। इसलिए मैनेजमेंट ने कर्मचारियों का वेतन भुगतान रोक दिया। मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई करने के बाद कहा कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन की अत्यंत आवश्यकता होती है। उनका जीवन यापन वेतन पर निर्भर करता है। प्रबंधन की कानूनी जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन उपलब्ध कराएं। हाईकोर्ट ने कहा कि यदि वित्तीय संकट की स्थिति बन रही है और खर्चों में कटौती के बाद भी स्थिति पर नियंत्रण नहीं बन रहा है तो सबसे पहले मैनेजमेंट और वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन एवं अन्य भुगतान रूप दिए जाने चाहिए। एक आईएएस ऑफिसर का जीवन वेतन पर निर्भर नहीं करता। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि यदि निगम ने व्यवस्था को लागू नहीं किया तो न्यायालय को अधिकारियों का वेतन भुगतान रोकने के आदेश जारी करने पड़ेंगे। |
| गुजरात की इस लड़की ने अपने आप से शादी कर ली, अपनी ही दुल्हन बन गई- Hindi News Posted: 09 Jun 2022 08:14 AM PDT खुद से शादी करने का इरादा जाहिर करने के बाद सुर्खियों में आई गुजरात की लड़की क्षमा बिंदु ने अपने आवास पर एक निजी समारोह में अपनी शादी कर ली है। जीवनसाथी के नाम पर एक ही प्राणीक्षमा ने मेहंदी, हल्दी की रस्में निभाईं और बुधवार को अपने दोस्तों और सहकर्मियों सहित दस लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली। यानी कि बिंदु अब पति भी है और पत्नी भी। जीवनसाथी के नाम पर एक ही प्राणी है। कल मैं अपनी ही दुल्हन बन गईइंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए 24 साल की क्षमा ने हिंदी में पोस्ट किया, "खुद से मोहब्बत में पड़ गई, कल मैं अपनी ही दुल्हन बन गई।" |
| BHOPAL NEWS- टीचर ने 6वीं की छात्रा का अपहरण कर करंट लगाया, कर्ज चुकाने बेचने की तैयारी थी Posted: 09 Jun 2022 08:09 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया में एक योगा टीचर ने साथी के साथ मिलकर 12 साल की बच्ची को अगवा करलिया। दोनों बच्ची के मोहल्ले में ही रहते हैं। आरोपियों ने बच्ची को करंट भी लगाया। हालत बिगड़ने के बाद बच्ची को बोरे में भरकर बंधक बना कर रखा। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आई। 10 घंटे में बच्ची को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि उन पर कर्ज हो गया था। ऐसे में बच्ची को बेचकर कर्ज चुकाने की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक शांतिकुंज में रहने वाली 12 साल की बच्ची 6वीं की छात्रा है। उसके पिता टीचर हैं। बुधवार शाम करीब 6 बजे उसकी मां टेलर की दुकान गई थी। इसी बीच बच्ची भी मां के पीछे-पीछे जाने लगी। इसी दौरान घर के सामने खड़ा योगा टीचर नर्मदा प्रसाद जाटव (24) ने बच्ची को अपने घर में खींच लिया। इसके बाद ग्रीन मैट से उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह को कपड़े से बांध दिया। इसके बाद आरोपी रिश्तेदार राजकुमार जाटव को बुला लिया। दोनों ने लड़की को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। लड़की के बेहोश होने के बाद उसे बोरे में भरकर बाइक से दोनों करीब एक किलोमीटर दूर पंडित दीनदयाल कॉलोनी स्थित रिश्तेदार के मकान पर लेकर पहुंचे। यहां बच्ची को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसे करंट के झटके दिए। थोड़ी देर बाद दोनों ने कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। शाम करीब सात बजे तक जब बेटी नहीं आई, तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की। इसके बाद रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। गुरुवार तड़के करीब चार बजे बच्ची को पुलिस ने राजकुमार जाटव के घर से बरामद किया। एसपी देहात किरणलता केरकट्टा ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के बारे में इलाके में पूछताछ की। इस बीच मुख्य आरोपी नर्मदा के घर के पास रहने वाली एक महिला ने बताया कि टीचर के घर से बच्ची के चीखने की आवाज आ रही थी। इसी बीच, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें दोनों आरोपी बाइक से जाते दिखे। दोनों बीच में बोरी में कुछ सामान रखे थे। शक के आधार पर पुलिस ने नर्मदा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि सब्जी खरीदने गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया। बताया कि रिश्तेदार के घर में बच्ची है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने नर्मदा का मकान ढहा दिया। वह अतिक्रमण कर बनाया गया था। आरोपी लड़के के आने-जाने पर दो तीन दिन से नजर रख रहा था। बुधवार को जैसे ही बच्ची अकेली जाते दिखी, तभी आरोपी ने उसे घर में खींच लिया। |
| CM RISE NEWS- 30 शिक्षकों की पदस्थापना पर हाईकोर्ट की रोक Posted: 09 Jun 2022 07:56 AM PDT जबलपुर। जैसी की उम्मीद थी, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सीएम राइज स्कूल में शिक्षकों की मनमानी पदस्थापना के खिलाफ हाईकोर्ट में दर्जनों याचिकाएं दाखिल हो रही हैं। आज वेकेशन बेंच जस्टिस श्रीमती नंदिता दुबे एवं जस्टिस श्री सुजय पाल की अलग-अलग कोर्ट ने 30 शिक्षकों की पदस्थापना पर रोक लगा दी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सत्येंद्र ज्योतिषी ने पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष बताया कि मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइस स्कूल की स्थापना करना था जिसका प्रमुख उद्देश्य उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना था तथा योग्य शिक्षकों के द्वारा तकनीकी शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रमुख उद्देश्य था। स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए थे एवं यह निश्चित किया गया था कि सीएम राइस स्कूल में पदस्थापना के लिए निश्चित मापदंड के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ेगा। जो अभ्यर्थी सफल होंगे उन्हें चॉइस के आधार पर सीएम राइस स्कूल में पदस्थापना कर दी जाएगी एवं उन्हें उन शिक्षकों से चॉइस फिलिंग के आधार पर प्रथम सीएम राज स्कूल में नियुक्त करने का प्रमुख उद्देश्य था परंतु नियमों की अनदेखी करते हुए अधिकारियों के द्वारा चयनित शिक्षकों को सीएम राइस स्कूल से लगभग 50 से 100 किलोमीटर दूर उनका स्थानांतरण अन्य जिलों में भी कर दिया गया। जिसके विरुद्ध आवेदक गण आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय भोपाल को एक लिखित अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था परंतु नियत समय पर कोई निर्णय नहीं होने पर आवेदक गणों ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की। माननीय न्यायालय ने आवेदकों को जो शासन के द्वारा स्थानांतरण पदस्थापना आदेश जारी किया गया था उसे नियम विरुद्ध मानते हुए उस पर रोक लगा दी है। स्थानांतरण आदेश में रोक लगाने के पश्चात शासन को यह आदेशित किया है कि शीघ्र ही इनके आवेदन का निराकरण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट प्रवीण दुबे एडवोकेट सत्येंद्र ज्योतिषी एडवोकेट सौरभ सोनी अमित चतुर्वेदी एडवोकेट विशाल यादव एवं अन्य अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष माननीय न्यायालय के समक्ष रखा। |
| Mahakal bhasmarti- फ्री में दर्शन होंगे, बुकिंग की जरूरत नहीं, व्यवस्था बदली है Posted: 09 Jun 2022 07:06 AM PDT Mahakaleshwar Jyotirling temple Ujjain bhasmarti darshanमध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती के दर्शन करने के लिए देश विदेश से आने वाले शिव भक्तों को अब किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। ना तो उन्हें ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ेगी और ना ही ऑफलाइन टिकट के लिए धक्के खाने पड़ेंगे। जितने वक्त आएंगे सभी को फ्री में दर्शन मिलेंगे। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक गुरुवार को हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अनुमति नहीं मिलने से कई भक्त भस्म आरती के दर्शनों से वंचित रह जाते हैं। नई व्यवस्था से ऐसा नहीं होगा। बुकिंग कराने वालों को भस्म आरती में बैठने की सुविधा मिलेगीबिना अनुमति वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति द्वारा बैरिकेडिंग की 3 लाइन से चलायमान व्यवस्था लागू की जाएगी। पहले की ऑनलाइन और ऑफलाइन अनुमति की व्यवस्था भी लागू रहेगी। अंतर सिर्फ इतना है कि अनुमति लेने वाले परिसर में बैठ सकेंगे। |
| मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में कैसे-कैसे चुनाव चिन्ह, यहां पढ़िए - MP NEWS Posted: 09 Jun 2022 06:52 AM PDT भोपाल। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 10 जून को अपरान्ह 3 बजे के बाद अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किये जायेंगे। किसी भी चुनाव में चुनाव चिन्ह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि अशिक्षित और जिनकी आंखें कमजोर होती हैं, ऐसे सभी मतदाता चुनाव चिन्ह देखकर ही वोट देते हैं। आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को कैसे-कैसे चुनाव चिन्ह मिल रहे हैं:- जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन प्रतीकतीर कमान, दो पत्तियाँ, ऊगता सूरज, पतंग, छाता, गाड़ी, लालटेन, फावड़ा और बेलचा, बिजली का बल्ब, सिलाई की मशीन, हाथ चक्की, टेबल पंखा, स्लेट, रेडियो, हारमोनियम, दो तलवार और एक ढाल, पिचकारी, मटका, अंगूठी, बल्ला, चाबी, मोमबत्तियाँ, कढ़ाई, सीटी, सिर पर टोकरी सहित औरत, लड़का-लड़की, नाव, बेंच, गैस सिलेण्डर, गैस स्टोव, सिगड़ी, संडसी, गैस बत्ती, गुब्बारा, मेज, कुर्सी, मोरपंख, पीपल का पत्ता और सूरज-मुखी। जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन प्रतीकब्लेक बोर्ड, बरगद का पेड़, झोपड़ी, ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, तराजू, फसल काटता हुआ किसान, मशाल, अलमारी, छत का पंखा, टेलीविजन, रेल का इंजन, टेलीफोन, डीजल पंप, प्रेशर कुकर, कप प्लेट, लेटर बाक्स, आरी, कंघी, ढोलक, ड्रम, भोंपू, चारपाई और दरवाजा। सरपंच के लिये निर्वाचन प्रतीकचश्मा, कांच का गिलास, फलों सहित नारियल का पेड़, हस्तचलित पंप, ताला और चाबी, अनाज बरसाता हुआ किसान, सब्जियों की टोकरी, घंटी, टेबल लेंप, खंभे पर ट्यूब लाइट, हार, किताब, स्टूल, कलम दवात, कुआँ, गेहूँ की बाली, बस, पुल, नल, लट्टू, जग, हॉकी और गेंद, टोप और वायलिन। पंच के लिये निर्वाचन प्रतीकसीढ़ी, फावड़ा, बाल्टी, हल, कुल्हाड़ी, बिजली का स्विच, मक्के का भुट्टा, कैंची, केतली और बेलन। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर आवंटित किये जाने वाले अतिरिक्त प्रतीक बनियान, कमीज, फ्राक, गुलाब का फूल, पोत, स्कूटर, जीप, वायुयान, रोड-रोलर, सेव, मूली, आम, केला और लेडी पर्स। |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया का परिवारवाद की राजनीति पर बयान पढ़िए - GWALIOR NEWS Posted: 09 Jun 2022 06:42 AM PDT ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद को लेकर बड़े सवाल जवाब हो रहे हैं। इस सपने में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की परिवारवाद वाली पॉलिसी और अपने परिवार की राजनीति के बारे में पहली बार बयान दिया है। मैं इस पर नहीं पड़ना चाहता: ज्योतिरादित्य सिंधियाज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं इस पर नहीं पड़ना चाहता कि नेता की फैमिली में टिकट मिले या ना मिले, लेकिन सिंधिया घराने में सिर्फ एक ही व्यक्ति राजनीति करता आ रहा है। यह सिंधिया परिवार 40 साल से अपने परिवार की परंपरा निभा रहा है और यह एक महत्वपूर्ण कदम भी है। भारतीय राजनीति में सिंधिया राजवंशकुछ इतिहासकार बताते हैं कि भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के तत्काल बाद ग्वालियर के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया राजनीति की एक विशेष विचारधारा को समर्थन करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू के दबाव के कारण तत्कालीन महारानी विजयाराजे सिंधिया को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करनी पड़ी। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और उनके सुपुत्र महाराजा माधवराव सिंधिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उनकी दोनों बहने वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान में और यशोधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुईं। सिंधिया राजवंश के वर्तमान महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। युवराज महा आर्यमन सिंधिया ने भाजपा की राजनीति शुरू कर दी है। |
| NCHM JEE-2022- एग्जाम सिटी एडवांस इंटीमेशन नोटिस डाउनलोड करें Posted: 09 Jun 2022 06:26 AM PDT राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने (NCHMJEE-2022) नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए एक्जाम सिटी के संबंध में एडवांस इंटीमेशन नोटिस जारी कर दिया है। यह परीक्षा दिनांक 18 जून 2022 दिन शनिवार को आयोजित होगी। गौरतलब है की यह एडमिट कार्ड नहीं है। यह सिर्फ एग्जाम सिटी के बारे में सूचना दी गई है। जिससे यदि अभ्यर्थियों को एग्जाम देने के लिए यदि किसी दूसरे शहर में जाना हो तो वह पहले से ही जा सकें। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। यदि अभ्यर्थी को एग्जामिनेशन सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है या अन्य किसी प्रकार की क्वेरी होने पर 011- 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या nchmn@nta.ac.in पर ई मेल भी भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और nchmjee.nta.nic.in पर visit करें। |
| BHOPAL NEWS- 11वीं की छात्रा फंदे पर लटकी मिली, पिता विश्वकर्मा मंदिर में पुजारी है Posted: 09 Jun 2022 06:13 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से वजह का खुलासा नहीं हो सका। बुधवार रात 11 बजे छात्रा ने 8 भाई-बहनों और मम्मी-पापा के साथ खाना खाया। इसके बाद वह मां से बोली- सोने जा रही हूं। आधे घंटे बाद मां ने देखा तो वह कमरे में फंदे पर लटकी मिली। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। अमराई, बागसेवनिया में रहनी वाली मुस्कान भगत (18) इसी साल 10वीं में पास हुई थी। वह 11वीं में दाखिला लेने वाली थी। पिता मनोज भगत विश्वकर्मा मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात सभी आठों बच्चों ने खाना खाया। इसके बाद मुस्कान समेत सभी बच्चे कमरे में सोने चले गए। रात साढ़े 11 बजे पत्नी माला देवी की नींद खुली। वह बच्चों को चादर देने कमरे में गई। देखा तो मुस्कान फंदे पर लटकी है। चीख सुनकर मैं भी कमरे में पहुंचा। बेटी को फंदे से उतार कर एम्स लेकर आए। तब उसकी सांसें चल रही थीं। अस्पताल में थोड़ी देर तक चले उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मनोज भगत के 6 बेटियां, दो बेटे हैं। उन्होंने बताया कि मुस्कान उनकी चौथे नंबर की संतान थी। वह बागसेवनिया इलाके में 10वीं पढ़ रही थी। इसके साथ ही मंदिर में फूलों का ठेला लगाती थी। घर खर्च में सहयोग के लिए वह पार्ट टाइम जॉब भी बीच-बीच में करती थी। मनोज भगत ने बताया कि बेटी ने कोई परेशानी नहीं बताई। |
| पुरानी पेंशन के लिए देशभर में बैंक हड़ताल, 3 दिन बंद रहेंगे, 9 कर्मचारी यूनियन एकजुट Posted: 09 Jun 2022 05:55 AM PDT Bank strike in India for old pension scheme and 5 day weekइंदौर। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन और फाइव डे वीक के मुद्दे पर बैंक कर्मचारियों की 9 यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल सिर्फ 1 दिन की होगी लेकिन इसके कारण 3 दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। NPS के खिलाफ पूरे भारत में बैंक कर्मचारियों की हड़तालइस हड़ताल का समर्थन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU), अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC), अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (NOBW) सहित नौ बैंक यूनियनों (Bank Union Strike) की एक अंब्रेला ऑर्गेनाइजेशन ने किया है। AIBEA के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने UFBU की बैठक के बाद कहा कि उनकी मांगों में सभी पेंशनभोगियों के लिए पेंशन का अद्यतन और संशोधन और राष्ट्रीय पेंशन योजना को खत्म करना और सभी बैंक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना शामिल है। OPS के लिए 700000 बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगेAIBOC की महासचिव सौम्या दत्ता ने कहा कि अगर सरकार और बैंकों का प्रबंधन यूनियनों की मांगों के प्रति असंवेदनशील है तो देश भर के करीब 7 लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। तीन दिन बंद रह सकते हैं बैंकअगर यह हड़ताल होता है तो देश भर में बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है। 25 और 26 जून, 2022 को चौथा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है और 27 जून को हड़ताल होगी। जिससे बैंक तीन दिन लगातार बंद रह सकते हैं। |
| INDORE NEWS- नवविवाहिता और फल व्यापारी के शव फांसी पर लटके मिले Posted: 09 Jun 2022 05:42 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के गायत्री नगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता पूजा और अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक फल व्यापारी माधव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पूजा की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद परिवार के बयान में बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम माधव (45) पुत्र मोहनदास केसवानी निवासी सिल्वर पैलेस कॉलोनी है। बुधवार को वह काम पर नहीं गए थे। वहीं पत्नी और बेटा भी रिश्तेदार के यहां चले गए थे। दोपहर में बेटी कुछ काम से बाहर गई थी। शाम को वापस आई तो पिता को फंदे पर लटके देखा। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। मामले में जांच जारी है। फोन पर मां से बात नहीं कर पाई तो आत्महत्या कर लीTI शशिकांत चौरसिया के मुताबिक मृतका का नाम पूजा (20) पति कैलाश भार्गव है। दोनों गायत्री नगर तेजाजी चौक में मंगलवार के दिन किराए से रहने आए थे। बुधवार सुबह पूजा की मां का कॉल आया था। जिस पर उसके पति कैलाश ने मोबाइल पर बात नहीं कराई। इस बात को लेकर पूजा नाराज हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों की कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद पति फैक्ट्री चला गया था। बुधवार शाम करीब 7 बजे जब वह घर पहुंचा तो पूजा ने गेट नहीं खोला। बाद में गेट तोड़ा तो पूजा अदंर फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों मूल रूप से देवास के रहने वाले हैं। तीन माह पहले ही पूजा की पारिवारिक राजी मर्जी से शादी हुई थी। मामले में पूजा के मायके पक्ष के लोगों ने कैलाश पर विवाद करने को लेकर आरोप लगाया है। इस मामले में अस्पताल में भी पोस्टमार्टम को लेकर भी दोनो पक्षों का विवाद हुआ था। यहां से पति कैलाश पत्नी को छोड़कर चला गया था। पूजा के शव को परिजन अपने साथ लेकर चले गए थे। |
| DAVV campus placement- इंफोसिस आएगी, केवल पूर्व छात्रों के लिए- ROJGAR SAMACHAR Posted: 09 Jun 2022 05:31 AM PDT Devi Ahilya Vishwavidyalaya Indore द्वारा Ex Students के लिए केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। Infosys बैंगलुरु 23 वैकेंसी के लिए रिक्रूटमेंट करेगी। सभी नौकरियां दिव्यांग कोटे के लिए आरक्षित हैं। दिव्यांग, बौने एवं एसिड अटैक पीड़ितों के लिए नौकरियांदीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ. माया इंग्ले ने बताया कि इस प्लेसमेंट प्रकिया में दिव्यांग स्टूडेंट के साथ ही बौने और एसिड अटैक पीड़ित DAVV के पूर्व छात्र- छात्राएं शामिल हो सकते हैं। इस प्रकिया में DAVV के वह पूर्व स्टूडेंट जिन्होंने सत्र 2019-20, 2020-21, 2021-22 में B.Com, BBA, B.Sc., BCA जैसे कोर्स किए हैं तथा वह ऑफिस मे कार्य करने मे सक्षम हों। नि:शुल्क ऑनलाइन क्लासेसप्लेसमेंट प्रकिया के पहले दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र द्वारा छात्र- छात्राओं के लिए 13 जून से 18 जून तक शाम 4 बजे से 7 बजे तक ऑनलाइन क्लासेस का आयोजन भी किया जा रहा है। जो पूरी तरह से नि:शुल्क है। इस क्लास में शामिल होने के लिए छात्र- छात्राएं पर www.dauniv.ac.in रजिस्ट्रेशन करा सकते है। |
| MP NEWS- मध्यप्रदेश का प्रजातंत्र खतरे में और नेता प्रतिपक्ष आराम कर रहे हैं Posted: 09 Jun 2022 01:33 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने एक बयान जारी करके बताया है कि टीकमगढ़ में आदिवासी प्रत्याशी को बंधक बना लिया। पुलिस का दुरुपयोग किया गया है। लोकतंत्र खतरे में है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इतना सब होने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष अपने सरकारी बंगले में आराम कर रहे हैं। अब तक धरने पर नहीं बैठे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी अजीब स्थिति है। कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता चाहते हैं कि जनता आंदोलन करें और सरकार उनकी बन जाए। कमलनाथ चाहते हैं कि पत्रकार लोकतंत्र की रक्षा करें, सरकार की पोल खोलें और मुख्यमंत्री वह खुद बन जाए। डॉक्टर गोविंद सिंह को पद मिलने के बाद उम्मीद थी कि मध्यप्रदेश में विपक्ष दिखाई देगा परंतु लगता है, डॉक्टर गोविंद सिंह की उम्र हो गई है। गंभीर से गंभीर मामलों में चिट्ठी लिखते हैं और बयान जारी करते हैं। डॉक्टर गोविंद सिंह का आरोप है कि भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के विधायक भतीजे राहुल सिंह लोधी ने थाने की पुलिस को अपने साथ ले जाकर पंचायत चुनाव में एक आदिवासी प्रत्याशी को बंधक बना लिया, क्योंकि उनकी पत्नी ने जिला पंचायत के लिए नामांकन भरा है और निर्विरोध जीतना चाहती हैं। डॉ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। थाने की पुलिस भाजपा के लिए काम कर रही है। यदि यही सब कुछ कमलनाथ की सरकार के समय हो रहा होता है तो शिवराज सिंह चौहान अब तक पुलिस हेडक्वार्टर के अंदर आचार संहिता का पालन करते हुए धरने पर बैठ गए होते। पूरे प्रदेश में भाजपा के नेता सड़कों पर आ गए होते। डॉक्टर गोविंद सिंह लग्जरी सरकारी आवास से 1.18 मिनट का वीडियो जारी कर रहे हैं। अब तक धूप में निकल कर ना तो राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत की है और ना ही पुलिस वालों की शिकायत करने डीजीपी से मिले हैं। शायद तापमान कम होने का इंतजार कर रहे हैं। यह जोर लगाकर ध्यान दिलाना जरूरी है कि राज्य और देश में लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व विपक्षी दल का होता है। इसी काम के लिए उन्हें सरकारी सुविधाएं और सरकारी आवास दिए जाते हैं। बयान तो अपने गांव से भी जारी कर सकते थे। |
| मध्य प्रदेश मानसून- इंदौर में उम्मीद की बूंदे गिरीं, नर्मदापुरम में हवा चली- MP WEATHER FORECAST Posted: 09 Jun 2022 05:12 AM PDT भोपाल। पंचांग की गणनाओं में शायद कुछ गड़बड़ हुई है, तापमान वाला मीटर बता रहा है कि नौतपा चल रहा है, अब खत्म होने वाला है। इंदौर में उम्मीद की बूंदे गिरीं है। नर्मदापुरम में आशाओं की हवा चली है। यदि वायु देव का आशीर्वाद बना रहा तो 10 जून को भोपाल, जबलपुर और सागर में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। पिछले 3 सालों में प्रकृति के कई दंड भोग चुके आम नागरिक भयभीत थे। मौसम वैज्ञानिकों की तमाम भविष्यवाणियां गलत साबित हो रही थी। पंडित जी ने बताया कि नौतपा खत्म हो गए लेकिन उसी दिन से तापमान बढ़ने लगा, जैसे शुरू हुए हो। कोई कह नहीं पा रहा था लेकिन दिल में सूखे का डर सता रहा था। हर कोई भीतर ही भीतर प्रार्थना कर रहा था। गुड न्यूज़ यह है कि प्रार्थना स्वीकार हो गई है। 8 जून को इंदौर में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह प्री मानसून एक्टिविटी है। यानी कि पीछे-पीछे मानसून वाले बादल भी आने वाले हैं। मध्य प्रदेश में मानसून की नई तारीखमौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि प्रदेशभर में प्री-मानसून आगामी 20 जून तक सक्रीय रहने वाला है। इसके बाद प्रदेशभर में मानसून सेट हो जाएगा। यानी, 20 जून के बाद कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अबकी बार मानसून खूब बरसेगा। जून-जुलाई में अच्छी बारिश के आसार हैं। |
| GWALIOR NEWS- भाजपा जिलाध्यक्ष का मदिरा पर चर्चा का वीडियो वायरल Posted: 09 Jun 2022 05:14 AM PDT ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी शराब पीते हैं यह तो सभी को मालूम है लेकिन शराब के साथ पार्टी की रणनीतियां तय की जाती हैं, यह पहली बार पता चल रहा है। घर पर चल रही एक मीटिंग का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जिलाध्यक्ष शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। सरकार कहती है कि शराब पीना कोई बुरी बात नहीं है। यदि बुरी बात होती तो संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक मध्यप्रदेश में शराब को प्रतिबंधित कर चुके होते। माननीय मुख्यमंत्री बता चुके हैं कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए शराब की बिक्री महत्वपूर्ण है। इसके कारण बड़ी मात्रा में पैसा मिलता है जिसका उपयोग विकास के लिए किया जाता है। इस हिसाब से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी या कोई भी भाजपा कार्यकर्ता शराब पीता है तो वह एक प्रकार से मध्य प्रदेश के विकास में योगदान कर रहा होता है। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में शराब पीना कोई आपत्तिजनक बात नहीं है लेकिन वायरल वीडियो में भाजपा के जिलाध्यक्ष किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। शायद चुनाव में जीत के लिए पार्टी की रणनीति बनाई जा रही है। यह अपने आप में बिल्कुल नई बात है। भाजपा की बैठक में नींबू पानी की जगह शराब। |
| MP NEWS- जमीन से निकलीं 2 अप्सराएं, उम्र 1100 साल लगभग, हाइट 3 फुट Posted: 08 Jun 2022 11:59 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक विदिशा शहर के किरी मोहल्ले में अपने लिए भवन निर्माण कर रहे एक व्यक्ति को पता ही नहीं था कि वह जिस जमीन पर अपना मकान बनाने की कोशिश कर रहा है, 1100 साल पहले यहां पर अप्सराएं रहा करती थीं। खुदाई के दौरान 2 अप्सराएं मिली है। इनकी उम्र लगभग 1100 साल है। दोनों की ऊंचाई 3 फिट है। विदिशा में जमीन के नीचे 1100 साल पुराना मंदिर मिलादोनों मूर्तियों को सरकारी संग्रहालय में पहुंचा दिया गया है। पुरातत्वविद डाॅ.अहमद अली का कहना है कि दोनों प्रतिमाओं को देखकर यह जान पड़ता है कि यह मूर्ति 11 वीं से 12वीं शताब्दी के मध्य की है। उन्होंने बताया कि पहले मंदिर के चारों ओर के स्तंभों पर नायिकाओं अप्सराओं की मूर्तियां बनाई जाती थीं। इस प्रतिमा की भावमुद्रा रतिका की तरह प्रतीत होती है। मूर्ति के एक भाग में सिंह का टूटा हुआ अवशेष भी दिखाई दे रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि यह किसी मंदिर का ही टूटा हुआ अवशेष है। किरी मोहल्ले में घर बनेगा या मंदिरफिलहाल स्थितियां असामान्य हैं। प्लॉट के नीचे मंदिर होने की संभावना जताई गई है। इसका अपना पुरातत्व महत्व है। सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन मूर्तियों के बारे में विशेषज्ञों से कोई अनुसंधान करवाएगा और यदि सचमुच प्लॉट के नीचे किसी मंदिर के होने की संभावना है तो क्या प्लॉट की खुदाई करवाई जाएगी। |
| LIC निवेशकों की हालत खराब, 1.4 लाख करोड़ रुपए दौलत स्वाहा, ऐसा हाथी जो डांस नहीं कर सकता Posted: 09 Jun 2022 05:02 AM PDT नई दिल्ली। निजीकरण की खबरों के के बीच भारत की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम की बाजार में इज्जत लगातार गिरती जा रही है। BSE की स्क्रीन पर एलआईसी के शेयर की कीमत 723.7 रुपए दिखाई दी जो इसके इश्यू प्राइस 949 रुपए से ₹226 कम है। LIC में निवेशकों की 1.4 लाख करोड़ रुपए दौलत स्वाहाभारत में LIC के प्रत्येक शेयर धारक को अब तक लगभग 25% का घाटा हो चुका है। पॉलिसीहोल्डर्स (policyholders) और रिटेलर्स (retailers) को इश्यू प्राइस पर 60 रुपये और 45 रुपये की छूट मिली थी। लेकिन उन्हें भी अब तक करीब 20 फीसदी घाटा हो चुका है। एलआईसी का शेयर जब लिस्ट हुआ था तो कंपनी का मार्केट कैप छह लाख करोड़ रुपये था जो अब घटकर 4.6 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह एलआईसी के निवेशकों की 1.4 लाख करोड़ से अधिक वेल्थ स्वाहा हो चुकी है। LIC में अभी भी दम बाकी हैयह टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाटा स्टील (Tata Steel), महिंद्रा एंड महिंदा (Mahindra and Mahindra) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के मार्केट कैप से अधिक है। इसके बावजूद एलआईसी देश की सातवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। LIC में लोगों को मुनाफा नहीं दिखा, भारी बिकवाली के कारण गिरावटएलआईसी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई थी जिसका आकार करीब 21 हजार करोड़ रुपये था। इस पर पैसा लगाने के लिए कई निवेशकों ने पहली बार डीमैट अकाउंट खोले थे। कंपनी का शेयर 17 मार्च को लिस्ट हुआ था। उसके बाद से केवल चार सेशन में ही कंपनी का शेयर तेजी के साथ बंद हुआ। बाकी दिनों में भारी बिकवाली के कारण इसमें गिरावट आई। अधिकांश एनालिस्ट्स ने इसे न्यूट्रल रेटिंग दी है और उनका कहना है कि इसमें ज्यादा संभावना नहीं है। LIC एक ऐसा हाथी है जो डांस नहीं कर सकताEmkay Global ने पिछले हफ्ते एलआईसी की कवरेज शुरू की थी। उसका कहना है कि एलआईसी एक ऐसा हाथी है जो डांस नहीं कर सकता। उसका कहना है कि कंपनी का साइज, इंडस्ट्री में दबदबा और विरासत इसके रास्ते में सबसे बड़ी अड़चन है। एलआईसी की सबसे बड़ी ताकल 13 लाख एजेंट्स का नेटवर्क है। Emkay ने इसे होल्ड पर रखने की सलाह दी है और इसा टारगेट प्राइस 875 रुपये रखा है। |
| Small business ideas- ना मशीन ना दुकान, टीम बनाओ पैसे कमाओ Posted: 08 Jun 2022 02:47 PM PDT यह जमाना एंटरप्रेन्योरशिप का है। भारत के युवा ट्रेडिशनल बिजनेस को भी कुछ नए तरीके से कर रहे हैं। बिना पूंजी या बहुत कम लागत वाला स्टार्टअप शुरू करते हैं लेकिन एक बात का ध्यान रखते हैं कि पोटेंशियल बहुत ज्यादा होना चाहिए। यदि किस्मत अच्छी हुई तो करोड़ों का कारोबार। यह एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया है। ना मशीन ना दुकान, टीम बनाओ और पैसे कमाओ। स्कूल और कॉलेज के टाइम में ज्यादातर स्टूडेंट्स की टीम लीडरशिप निखर कर सामने आ जाती है। आज के जमाने में जो व्यक्ति एक टीम को लीड कर सकता है, वह अनलिमिटेड पैसा कमा सकता है। लोकल डिलीवरी कंपनी एक ऐसा स्टार्टअप है जो मेट्रो सिटीज में काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। कहीं ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च हो चुके हैं। करोड़ों का कारोबार भी हो रहा है। अब बारी, छोटे शहरों की है। जोमाटो और स्विग्गी का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह भी डिलीवरी कंपनी है। हजारों करोड़ का कारोबार करने वाली कंपनी अभी आप के बाजार में 100% पकड़ नहीं बना पाई हैं। आज भी लोग अपने आसपास की दुकानों से सामान खरीदना पसंद करते हैं। अपने शहर की परिचित दुकान से सामान खरीदते हैं। सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है डिलीवरी की। दुकानदार डिलीवरी ब्वॉय अप्वॉइंट नहीं कर सकता, क्योंकि उसके पास इतने आर्डर नहीं होते। लोगों के पास टाइम नहीं है। आपको इसी प्रॉब्लम को सॉल्व करना है। अपनी कंपनी का एक बहुत अच्छा सा नाम रखना है और सोशल मीडिया के जरिए सबको बताना है। लोग आपको आर्डर देंगे। बताएंगे कि उन्हें किस दुकान से क्या सामान चाहिए। सामान का पैसा दुकानदार को ट्रांसफर हो जाएगा। डिलीवरी चार्ज आपको मिलेगा। धीरे-धीरे दुकानदार भी आप को हायर करने लगेंगे और अपने परमानेंट ग्राहकों के यहां डिलीवरी के लिए आपको कॉन्ट्रैक्ट देने लगेंगे। काम थोड़ा सा भी बढ़ जाएगा तो आप अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च कर सकते हैं। काम बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो आप अपना वेयरहाउस बना सकते हैं। यह कारोबार आपको अपने शहर में फेमस कर देगा, जिसकी शुरुआत के लिए आपको केवल एक टीम की जरूरत है। जो विश्वसनीय हो। और हां, यूनिफॉर्म जरूरी है। |
| CAR या BIKE को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं, और क्यों, पढ़िए- GK in Hindi Posted: 08 Jun 2022 11:38 PM PDT भारत में बहुत सारे लोग जब कोई नई कार या बाइक खरीदते हैं तो उसे हमेशा क्लीन और चमकदार बनाए रखने के लिए शैंपू का उपयोग करते हैं। कुछ विशेषज्ञ बताते हैं कि किसी भी मैटेलिक कलर वाले व्हीकल को शैंपू से नहीं धोना चाहिए। वह एक स्पेशल लिक्विड रिकमेंड करते हैं। आइए जानते हैं कि क्या वह सचमुच सही बोल रहे होते हैं या फिर यह उनका एक मार्केटिंग फंडा है:- हम इंसान अपने बाल धोने के लिए जिस शैंपू का उपयोग करते हैं उसमें sodium laureth sulfate काफी मात्रा में होता है। SLES अधिक कोमल होता है और किसी भी अतिरिक्त नमी (moisturizer) के एपिडर्मिस को नहीं हटाता है, जिससे आपको अपने सिर की त्वचा नरम, चिकना और पोषित महसूस होता है, लेकिन यह केमिकल मैटेलिक कलर के लिए काफी हार्मफुल होता है। आजकल जो कार, बाइक अथवा स्कूटर बाजार में आ रहे हैं उनमें मैटेलिक कलर यूज किए जाते हैं। उनमें एक खास किस्म की शाइनिंग होती है। sodium laureth sulfate केमिकल इस शाइनिंग का दुश्मन है। यदि आप अपनी कार वॉश करते समय अपना शैंपू यूज़ करते हैं और वह किसी कारण से कार पर सूख जाता है तो उतने हिस्से में आपके कार की चमक खत्म कर देता है। यही कारण है कि टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर को धोने के लिए स्पेशल लिक्विड लॉन्च किया गया है। |
| मध्य प्रदेश चुनाव ड्यूटी- क्या बीमार कर्मचारी को कलेक्टर VRS दे सकता है- MP employees news Posted: 09 Jun 2022 01:12 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव चल रहे हैं। 2 जिलों के कलेक्टरों ने सर्कुलर जारी किया है। प्रचारित किया जा रहा है कि यदि कोई कर्मचारी अपनी बीमारी के कारण चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहने के लिए आवेदन करता है तो उसे VRS दे दिया जाएगा। सवाल यह है कि क्या किसी बीमार कर्मचारी को कोई कलेक्टर सिर्फ इसलिए VRS दे सकता है, क्योंकि उसने एक अतिरिक्त दायित्व निभाने से इनकार कर दिया है। बहानेबाज कर्मचारियों के लिए इस तरह की धमकियां अच्छी बात है लेकिन कई बार इस प्रकार की अफवाहें किसी बीमार आदमी की बीमारी को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। यह बिल्कुल संभव है कि कोई कलेक्टर अपने अधीनस्थ कर्मचारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर सकता है परंतु यहां नोट करना होगा कि कलेक्टर केवल कार्रवाई प्रचलित कर सकता है। अनिवार्य सेवानिवृत्ति नहीं दे सकता। उल्लेख अनिवार्य है कि किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति चुनाव कराने के लिए नहीं होती। अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए यह अनिवार्य होता है कि, साबित किया जाए कि वह कर्मचारी जिस पद पर नियुक्त किया गया है, उसकी जिम्मेदारी निभाने के लिए फिजिकली अनफिट हो गया है। एक क्लर्क ऑफिस में बैठकर काम करता है। यदि वह किसी ऐसी बीमारी से ग्रस्त है जिसके कारण यात्रा नहीं कर सकता। तो निश्चित रूप से वह मतदान दल में शामिल होने से इंकार कर सकता है। इसके आधार पर उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति नहीं दी जा सकती। उद्घोषणा:- चुनाव एक आवश्यक काम है और शासन के पास अधिकार सुरक्षित हैं कि वह अपने कर्मचारियों का आवश्यक कार्यों में उपयोग कर सकता है। कर्मचारी का कर्तव्य है और वह अतिरिक्त जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकता परंतु दोनों जिलों के कलेक्टरों द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के बाद मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। सचमुच बीमार कर्मचारी परेशान हो गए हैं और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि उन्हें अवगत कराया जाए, क्योंकि हर कर्मचारी कामचोर नहीं होता और हर कलेक्टर के पास कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों की लिस्ट नहीं होती। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है कि किस प्रकार के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। किस प्रकार के कर्मचारियों को मतदान दल में शामिल नहीं किया जाएगा। बीमार कर्मचारियों को चुनाव के दूसरे कामों में लगाया जाएगा। |
| मजिस्ट्रेट समन मामले को वारंट मामले में कब बदल सकता है, CrPC 1973-259 Posted: 08 Jun 2022 01:15 PM PDT सामान्य मामलों में आरोपी को समन के जरिए बुलाया जाता है और गंभीर मामलों में वारंट के जरिए लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सामान्य मामलों में कोर्ट के द्वारा वारंट जारी कर दिया जाता है। आइए जानते हैं कि ऐसा कब होता है जब मजिस्ट्रेट किसी सावन मामले को वारंट मामले में परिवर्तित कर सकता है:- दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 259 की परिभाषा:-किसी समन मामले के ऐसे अपराध का दण्ड जो छः माह के कारावास से ऊपर हो और मजिस्ट्रेट को लगता है की ऐसे अपराध की सुनवाई वारण्ट के बिना नहीं हो सकती है तब मजिस्ट्रेट को धारा 259 के अनुसार यह शक्ति प्राप्त है कि वह समन मामलों की वारण्ट मामलों में परिवर्तन कर सकता है एवं अगर चाहे तो वह साक्षियो को पुनः गवाही के लिए बुलवा सकता है। रिवीजन हमने आपको पहले ही बताया है कि समन मामले ऐसे होते हैं जिसमे आरोपी को मजिस्ट्रेट समन जारी कर न्यायालय बुलाता है एवं कुछ मामलों में आरोपी की उपस्थिति भी अनिवार्य नहीं होती है। परिवादी आपने वाद को भी मजिस्ट्रेट की आज्ञा से वापस ले सकता है। वारण्ट मामले में मजिस्ट्रेट आरोपी को वारण्ट द्वारा पुलिस के माध्यम से बुलवाता हैं एवं वारण्ट मामले में विचारण के दौरान परिवादी को वाद वापस लेने की आज्ञा मजिस्ट्रेट द्वारा नहीं दी जा सकती है। वारण्ट मामले में मजिस्ट्रेट यह देखता है की आरोपी को पुलिस रिपोर्ट, FIR या NRC एवं अपराध जिस का उस पर आरोप लगा है उसे जानकारी है या नहीं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 |
| CTET जुलाई 2022 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा, यहां पढ़िए Posted: 08 Jun 2022 01:01 PM PDT नई दिल्ली। इस बार थोड़ी सी देरी हो गई इसलिए चिंता की स्थिति बन गई है। लोग जानना चाहते हैं कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2022 का आयोजन कब होगा। जून का महीना आधा होने को आया है और अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जब की घोषणा के अनुसार जुलाई के महीने में परीक्षा होनी चाहिए। सीटेट का फॉर्म कब निकलेगा जुलाई 2022कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन नहीं है परंतु सूत्रों का कहना है कि जून के सेकंड वीक में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के लास्ट वीक में परीक्षा का आयोजन होगा। भोपाल समाचार डॉट कॉम पर इसके बारे में ताजा अपडेट एवं आधिकारिक जानकारियां मिलती रहेंगी। ctet july 2022 syllabus in hindiपेपर- I और पेपर- II। CTET पेपर- I परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा I-V को पढ़ाना चाहते हैं और पेपर- II उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा VI-VIII को पढ़ाना चाहते हैं। कक्षा I-VIII को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को दोनों पेपरों को पूरा करने और हल करने की आवश्यकता होती है। CTET परीक्षा में प्रश्नों का कठिनाई का स्तरपेपर I: कक्षा I – V के लिए NCERT के पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों पर आधारित -कठिनाई स्तर: माध्यमिक स्तर तक। पेपर- II: कक्षा VI-VII के लिए NCERT के पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों पर आधारित।- डिफीकल्टी स्तर: वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक। |
| MP karmchari news- पदोन्नति वाले पदों पर सीधी भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक Posted: 09 Jun 2022 06:43 AM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पदोन्नति वाले पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट जस्टिस नंदिता दुबे की एकलपीठ ने नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई 22 जुलाई को निर्धारित की है। पदोन्नति वाले पद पर सीधी भर्ती कब की जा सकती हैगांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में सर्जरी विभाग में नामित एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ डॉ. सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व डॉ. हिमांशु शर्मा की तरफ से अलग-अलग याचिका दायर की गई थीं। इनमें कहा गया है कि एसोसिएट प्रोफसर पद की उन्हें पदोन्नति दिए जाने की बजाए सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है, जो कि अवैधानिक है। याचिका में कहा गया है कि कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति देने की बजाए पदों पर सीधी भर्ती तभी हो सकती है, जबकि कोई वैधानिक बाधा हो या फिर कोई योग्य उम्मीदवार नहीं हो। याचिका में एडीशन चीफ सेक्रेटरी चिकित्सा शिक्षा विभाग, संभागायुक्त चेयरमैन एक्जीक्यूटिव कमेटी ऑटोनामस गांधी मेडिकल कॉलेज व कॉलेज के डीन को पक्षकार बनाया गया है। एकलपीठ ने सुनवाई के बाद सीधी भर्ती से होने वाली नियुक्ति पर रोक लगाते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सौरभ सुंदर ने पक्ष रखा। |
| RDVV NEWS- फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स के लिए लास्ट चांस Posted: 08 Jun 2022 12:32 PM PDT Rani Durgavati Vishwavidyalaya Jabalpur द्वारा फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए लास्ट चांस दिया गया है। सिर्फ 1 दिन के लिए लाइन ओपन होगी। सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे फॉर्म भरने का चांस मिलेगा। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के परीक्षा नियंत्रक द्वारा अधिसूचना क्रमांक 297 दिनांक 8 जून 2022 के माध्यम से बताया गया है कि यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट में पढ़ रहे बीए बीकॉम बीएससी बीबीए बीसीए बीकॉम ऑनर्स एवं बीएचसी प्रथम वर्ष के ऐसे विद्यार्थी जो परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं ₹750 लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। rdvv latest exam news hindi todayरानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट पर दिनांक 9 जून 2022 को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक लाइन ओपन की जाएगी। स्टूडेंट्स ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। यह लास्ट चांस है। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। |
| MP GST NEWS- मध्य प्रदेश के 2757 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू Posted: 08 Jun 2022 12:25 PM PDT भोपाल। वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी चोरी के मामले में मध्य प्रदेश के 2757 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कमिश्नर का कहना है कि आवश्यक हुआ तो माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 69 और 122 के तहत गिरफ्तारी एवं शास्ति संबंधी कार्यवाही की जाए। बताया गया है कि वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री लोकेश कुमार जाटव के निर्देशों पर निरंक कर दायित्व का रिटर्न फाइल करने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। विभिन्न व्यवसायियों द्वारा लाखों के ई-वे बिल डाउनलोड कर माल की आवक दर्शाई गई है। साथ ही उक्त माल में मूल्य संवर्धन कर आउटवर्ड सप्लाई भी दर्शाई गई है। परंतु जीएसटी मासिक विवरण भरते समय वित्तीय संव्यवहारों को छुपा कर, निरंक टर्नओवर दर्शाया गया है। कुछ व्यवसायियों द्वारा फर्जी बिल एवं फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट अन्य व्यवसायियों को दिए जाने की संभावना है। कर अपवंचन की संभावना को देखते हुए इन व्यवसायियों के व्यवसाय स्थलों पर भौतिक सत्यापन का कार्य प्राथमिकता से किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही उनके द्वारा प्रस्तुत विवरण-पत्रों का विभाग के पास उपलब्ध गोपनीय जानकारियों से मिलान कर आगामी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)