सुल्तानपुर टाइम्स |
- डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण
- राष्ट्रपति चुनाव-25 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं द्रौपदी मुर्मू
- कल 10 लाख ग्रामीणों को घरौनी सौंपेंगे मुख्यमंत्री योगी
- बेटे ने मोबाइल पर खेला ऑनलाइन गेम, पिता के खाते से कट गए 39 लाख रुपये
| डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण Posted: 21 Jun 2022 10:28 PM PDT सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य उपस्थित रहे। |
| राष्ट्रपति चुनाव-25 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं द्रौपदी मुर्मू Posted: 21 Jun 2022 10:17 PM PDT
नई दिल्ली देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीते मंगलवार को NDA और विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का एलान कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष ने मिलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। ANI ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि द्रौपदी मुर्मू 25 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दिन भाजपा ने 24 और 25 जून को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। जबकि 18 जुलाई को मतदान होगा। वहीं 21 जूलाई को मतगणना की जाएगी। पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं।मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं। मैं बहुत आभारी हूं। इस वक्त ज्यादा बात करने की इच्छा नहीं है।साथ ही यह भी कहा कि संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां होंगी मैं उन्हीं के अनुसार काम करुंगी। बता दें कि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।द्रौपदी मुर्मू अपने राजनीतिक करियर में लगातार बाधाओं को तोड़ती हुई आगे बढ़ रही हैं। इससे पूर्व वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं और साल 2015 से 2021 तक पद पर काम किया। ओडिशा के मयूरभंज जिले के गरीब आदिवासी परिवार में 20 जून, 1958 को जन्मी द्रौपदी मुर्मू जीवन में आए अड़चनों के बीच अपनी पढ़ाई पूरी की। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। |
| कल 10 लाख ग्रामीणों को घरौनी सौंपेंगे मुख्यमंत्री योगी Posted: 21 Jun 2022 10:12 PM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली बड़ी आबादी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत 10 लाख 81 हजार 62 ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने वाला दस्तावेज (ग्रामीण आवासीय अभिलेख यानी घरौनी प्रमाण पत्र) सौंपेंगे।योजना का लाभ पाने वाले ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र मिलने से काफी राहत मिलेगी। उनके लिए बैंकों से लोन प्राप्त करना आसान हो जाएगा। साथ ही आवश्यक सेवाओं को प्राप्त करने में भी घरौनी के दस्तावेज उनके काम आ सकेंगे।राज्य सरकार स्वामित्व योजना के तहत सभी 75 जनपदों में घरौनियां तैयार करने का काम बड़ी तेजी से कर रही है। अभिलेखों को तैयार करने के लिए 1,10313 ग्रामों को चिन्हित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 24 अप्रैल 2020 को शुरू की गई स्वामित्व योजना का लाभ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों को भी बड़े पैमाने पर दिला रहे हैं।सरकार विकास योजनाओं को आसानी से संचालित कर सकेगी।ये होगा फायदा आबादी क्षेत्र का प्रारंभिक डाटा तैयार होगा।न्यायालय में चल रहे विवादों का निस्तारण जल्द होगा।ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पत्ति संबंधी विवाद काफी कम होगे। |
| बेटे ने मोबाइल पर खेला ऑनलाइन गेम, पिता के खाते से कट गए 39 लाख रुपये Posted: 21 Jun 2022 10:11 PM PDT
लखनऊ आगरा के खंदौली में बेटे के गेम खेलने की लत की वजह से सेवानिवृत्त फौजी के खाते से 39 लाख रुपये कट गए। जब तक पता चला, देर हो चुकी थी। पीड़ित की शिकायत पर रेंज साइबर थाना पुलिस ने जांच की। इसमें मामला सामने आने के बाद गेम प्रोवाइडर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।सेवानिवृत्त फौजी ने एक महीने पहले रेंज साइबर थाना में शिकायत की। इसमें कहा कि उनके खाते से 39 लाख रुपये निकल गए हैं। मगर, यह रकम कैसे निकली ? पता नहीं चला है। उन्होंने किसी को कोई जानकारी नहीं दी है। कोई ऐप भी डाउनलोड नहीं किया। मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू की। इससे पूर्व फौजी के खाते हुए भुगतान की जानकारी मिल गई।पता चला कि पहले रकम PTM से कोडा पेमेंट में गई। इसके बाद सिंगापुर की बैंक के खाते में चली गई। यह खाता क्रॉफ्टन कंपनी का है। कंपनी बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नाम से ऑनलाइन गेम खिलाती है। यह गेम पिछले कुछ महीने पहले भारत में काफी प्रचलित हुआ था।गेम में हथियार और अन्य सुविधाएं भुगतान करके ली जा सकती है। सेवानिवृत्त फौजी का बेटा गेम खेलता था। इस लत की वजह से उसने गेम में भुगतान कर दिया। ऑटो मोड पर भुगतान करने की वजह से रकम कटती गई। इसका पता काफी समय बाद हुआ। बेटे की वजह से खाते से 39 लाख रुपये निकल गए।साइबर रेंज थाना के प्रभारी निरीक्षक आकाश सिंह के मुताबिक, सेवानिवृत्त फौजी की तहरीर पर क्रॉफ्टन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल पर बच्चे ऑनलाइन गेम खेलते हैं। कई बार गेम में सुविधाएं बढ़ाने के लिए रुपयों की मांग की जाती है। मोबाइल में ई वॉलेट भी होते हैं। जब बच्चे गेम में सुविधाएं बढ़ाने के लिए ओके करते हैं तो रकम कटने लगती है। इसका पता बच्चों को भी नहीं चल पाता है। इसलिए बच्चों को अकेले में गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं देना चाहिए। वह कौन सा गेम खेल रहे हैं, इस पर नजर रखें। जिस मोबाइल में बच्चे गेम खेल रहे हैं, उसमें ई वॉलेट नहीं होना चाहिए। बच्चों को ATM कार्ड का नंबर, CVV नंबर और OTP नहीं बताना चाहिए। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



