प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 15, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


68500 भर्ती : नियुक्ति में क्वालिटी प्वाइंट अंक की अनदेखी, जवाब तलब

Posted: 15 Jun 2022 05:41 PM PDT

68500 भर्ती : नियुक्ति में क्वालिटी प्वाइंट अंक की अनदेखी, जवाब तलब



प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में कम क्वालिटी प्वाइंट अंक पाने वालों को गृह जनपद आवंटित करने और अधिक अंक के बावजूद याची को गैर जिले में नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर राज्य सरकार व बोर्ड से छह हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा है कि जवाब नहीं दाखिल करने की स्थिति में सभी विपक्षी अगली सुनवाई की तिथि 20 जुलाई को हाजिर हों ।


यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने मऊ की निवासी अभिलाषा की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता एमए सिद्दीकी ने बहस की। बताया कि सहायक अध्यापक भर्ती में याची सहित 41,556 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। याची को 63.104 क्वालिटी प्वाइंट अंक प्राप्त हुए। उसने अपने गृह जनपद को वरीयता दी थी, परंतु उसे सोनभद्र जिला आवंटित किया गया। 


कोर्ट ने विपक्षी को विचार करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट ने विपक्षियों को छह हफ्ते में जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है।

जुलाई में आ सकता है सीबीएसई 10वीं का परिणाम

Posted: 15 Jun 2022 05:32 PM PDT

जुलाई में आ सकता है सीबीएसई 10वीं का परिणाम

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षा का कार्य पूरा करा चुका है, लेकिन परिणाम जारी करने की तिथि अभी तक पहेली बनी हुई है। परिणाम तैयार कर लिए जाने और उसे जारी करने की तिथि घोषित नहीं किए जाने से परीक्षार्थियों को पास कराने के नाम पर ठगने की कोशिशें हो रही हैं। इसके बावजूद प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय के अफसर परिणाम जारी करने की तिथि के प्रश्न पर शासन से जानकारी मिलने की बात कहकर मौन हो जाते हैं।


यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर 47,75,749 परीक्षार्थी शामिल हुए। ये परीक्षार्थी और इनके अभिभावक परिणाम जारी करने की तिथि जानने को उत्सुक और परेशान हैं। इसके लिए दैनिक जागरण कार्यालय और यूपी बोर्ड से जुड़े अफसरों को आए दिन फोन कर जानकारी कर रहे हैं। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल परिणाम जारी करने की तिथि के प्रश्न पर सिर्फ इतना बताते हैं कि इस संबंध में शासन जानकारी दे सकेगा। ऐसे में प्रश्न उठने लगे हैं कि आखिर परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि स्पष्ट करने को यूपी बोर्ड मुख्यालय ने क्यों पहेली बनाया हुआ है। जानकार यह बताते हैं कि यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने की प्रस्तावित तिथि शासन को भेज दी है।

परिषदीय शिक्षकों के स्थानांतरण और लम्बित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने DGSE से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Posted: 15 Jun 2022 05:10 PM PDT

परिषदीय शिक्षकों के स्थानांतरण और लम्बित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने DGSE से मिलकर सौंपा ज्ञापन








निजी स्कूलों में पढ़ेंगे 1.23 लाख गरीब छात्र-छात्राएं, निश्शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों का हुआ आवंटन

Posted: 15 Jun 2022 05:49 PM PDT

निजी स्कूलों में पढ़ेंगे 1.23 लाख गरीब छात्र-छात्राएं, निश्शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों का हुआ आवंटन


लखनऊ : सूबे के 34,483 निजी स्कूलों में गरीब व सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के बच्चों को प्रवेश दिलाने का रिकार्ड बनने जा रहा है। निश्शुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अब तक एक लाख 23 हजार 195 छात्र - छात्राओं को स्कूलों का आवंटन किया गया है। आवेदकों को आवंटित स्कूल की सूचना एसएमएस से दी जा रही है, अभिभावकों को तय स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाना होगा।


बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को तीसरी लाटरी जारी की। इसके लिए दो मई से 10 जून तक आनलाइन आवेदन लिए गए थे। 36, 232 आवेदनों में 26,915 सही पाए गए और उनका स्कूल आवंटन जिलावार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए दो से 25 मार्च तक और दूसरे चरण के लिए दो से 23 अप्रैल तक आवेदन लिए गए थे। दोनों चरणों में एक लाख तीन हजार 486 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। उनकी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 


ऐसे में तीनों चरणों में एक लाख 23 हजार 195 छात्र-छात्राओं को स्कूलों का आवंटन हुआ है। जल्द ही सभी को आवंटित विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा है कि निजी विद्यालय अधिक से अधिक बच्चों को लाभ दिलाने में सहयोग करें।


इस तरह मिलता लाभ

सरकार मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा एक व अन्य प्राथमिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत तक की सीमा में गरीब बच्चों को आवेदन लेकर प्रवेश करा रही है। प्रदेश में चार लाख सात हजार 978 कुल सीटें हैं। योजना के तहत आवंटित स्कूल को प्रति छात्र 450 रुपये फीस की प्रतिपूर्ति करती है। बच्चों को यूनीफार्म व किताबें लेने के लिए पांच हजार रुपये अभिभावक के खाते में भेजे जाते हैं। चयनित छात्रों के एडमिशन में आनाकानी करने पर निजी स्कूलों पर कार्यवाही भी की जाती है।




RTE : प्रवेश कराने में लखनऊ यूपी में अव्वल होने के बावजूद भी चयन और प्रवेश की संख्या में पचास फीसदी का अंतर

 
लखनऊ :  निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के तहत बच्चों का चयन और प्रवेश कराने के मामले में पूरे प्रदेश में लखनऊ पहले नम्बर पर है। पहले नम्बर पर रहने के बावजूद भी चयन और प्रवेश की संख्या में पचास फीसदी का अंतर है।

लखनऊ में 16496 बच्चों का चयन निजी स्कूल में आरटीई के तहत कराने के लिए किया गया है लेकिन विभाग अभी तक सिर्फ 7538 बच्चों को ही प्रवेश दिला सका है। हालांकि अन्य जिलों से लखनऊ की स्थिति काफी बेहतर है।

इसीलिए लखनऊ प्रवेश कराने के मामले में आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद जैसे जिलों से काफी आगे हैं। आरटीई में प्रवेश कराने के मामले में आगरा 5185 बच्चों के प्रवेश कराकर दूसरे स्थान पर है। वाराणसी में 4908 बच्चों का प्रवेश कराया है। वाराणसी तीसरे स्थान पर है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सत्र 2022-23 में चयनित सभी बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। तीसरी सूची के चयनित 1414 बच्चों की सूची जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजी जा रही है। इसके बाद विद्यालयों को सूची विद्यालयों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार पूरा प्रयास किया जाएगा कि सभी चयनित बच्चों को दाखिला मिले।

UP Board Exam Result: कब आएगा यूपी बोर्ड का परिणाम? मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Posted: 15 Jun 2022 04:26 PM PDT

UP Board Exam Result: कब आएगा यूपी बोर्ड का परिणाम? मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम समय से जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को टीम-9 के साथ बैठक में यह निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर अफसरों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परिणाम समय से जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री बुधवार को अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओंं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों और परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई तारीख नहीं बताई गई है।


यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1,27,586 विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला इस परिणाम से होगा। परिणाम को www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसे लेकर बोर्ड कार्यालय में चल रही तैयारियां आखिरी चरण में हैं।


ग्रीवांस सेल का गठन 
विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले छात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में भी परिणाम के बाद मार्कशीट समेत परीक्षा परिणाम संबंधी अन्य कागजातों को तैयार करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कराने की दिशा में कार्रवाई चल रही है।

हर साल की तरह इस बार भी अंकपत्र, प्रमाण पत्र की गड़बड़ी दूर करने के लिए ग्रीवांस सेल का गठन भी किया जाना है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। 

UP Board Result 2022 : कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

◆ सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
◆ यहां होम पेज पर आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
◆ इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
◆ इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
◆ अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

यूपी : मदरसा शिक्षिकाओं को भी मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, मदरसा बोर्ड ने बैठक में लिया फैसला

Posted: 15 Jun 2022 03:49 PM PDT

यूपी : मदरसा शिक्षिकाओं को भी मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, मदरसा बोर्ड ने बैठक में लिया फैसला

डॉ. इफ्तिखार ने बताया कि बैठक में केजी की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए 25 राज्यानुदानित मदरसों को चिह्नित कर जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।


प्रदेश में मदरसा शिक्षिकाओं को भी अब मातृत्व अवकाश मिल सकेगा। मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में अनुदानित व गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों की शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा राज्य से अनुदानित मदरसों में मातृत्व अवकाश एवं बाल्य देखभाल आदि अवकाश का लाभ दिए जाने के लिए शासन स्तर से आदेश निर्गत कराने के लिए मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार को अधिकृत किया गया।

डॉ. इफ्तिखार ने बताया कि बैठक में केजी की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए 25 राज्यानुदानित मदरसों को चिह्नित कर जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विनियमावली 2016 में स्थानांतरण की व्यवस्था न होने की वजह से आ रही कठिनाइयों को देखते हुए विनियमावली में संशोधन होने तक स्थानांतरण के लिए कार्यकारी आदेश शासन स्तर से निर्गत कराने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनुरोध पर मदरसों में शिक्षा ले रहे छात्र छात्राओं का सर्वे कराने का भी बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक में मदरसा बोर्ड के सदस्य कमर अली, तनवरी रिजवी, डा. इमरान अहमद, असद हुसैन, वित्त एवं लेखाधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय आशीष्ज्ञ आनंद, बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह मौजूद रहे।

Post Bottom Ad

Pages