सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 28, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवालय व गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

Posted: 28 Jun 2022 08:43 AM PDT


सुलतानपुर  मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पकड़ीकला, विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा में नवनिर्मित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल में 36 गोवंश (20 नर व 16 मादा) संरक्षित पाए गए तथा लगभग 100 कुंतल भूसा स्टॉक में पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा अधिकाधिक गोवंश संरक्षण हेतु सचिव, ग्राम पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । 

 तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 विद्यालय आनापुर नरायनगंज का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय में ताला बंद पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा आधिकारी को निर्देशित किया  की वेतन अदेय करते हुये स्पष्टीकरण प्राप्त कर कृत कार्यवाही से अवगत कराएं।  सीडीओ द्वारा ग्राम पंचायत कोथराखुर्द के प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर में मनरेगा से निर्मित बाउंड्रीवॉल का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य संतोषजनक पाया गया। ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित सचिव, ग्राम पंचायत को पंचायत भवन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु इन्वर्टर लगवाने तथा पंचायत भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने के निर्देश दिए गए।

अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा युवक को मंहगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted: 28 Jun 2022 08:34 AM PDT


सुलतानपुर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा युवक को मंहगा। पुलिस ने मामले के लिया संज्ञान। मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार। अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद। बल्दीराय थानाक्षेत्र केवटली गांव का रहने वाला है आरोपी युवक। बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह बोले,तमंचा सहित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर समाज में दहशत फैलाने का काम किया है। बल्दीराय पुलिस ने बताया  कि  पुलिस टीम द्वारा एक  अभियुक्त तिरसन निषाद पुत्र रामसुख निवासी ग्राम केवटली  थाना बल्दीराय  के कब्जे से एक  देशी तमंचा .315 बोर  व 01 जिन्दा कारतूस  .315 बोर बरामद हुआ । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 206/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।

सुल्तानपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी

Posted: 28 Jun 2022 05:57 AM PDT

 


लंभुआ में दिनदहाड़े घर में घुसकर मां-बेटी की बदमाशों ने की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। यहां लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े मां-बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। नवागंतुक पुलिस कप्तान के चार्ज लेते ही दोहरे हत्याकांड से पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना लंभुआ कोतवाली अंतर्गत स्थानीय कस्बे की है। कस्बा निवासी रामसुख मौर्य के घर पर बदमाशों ने घुसकर मां-बेटी की नृशंस हत्याकर बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वही थानाध्यक्ष लंभुआ एके सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह सामने आएगी।

पुलिस एक सेवा है और जनता को सेवा देना हमारा पहला कर्तव्य-सोमेन वर्मा

Posted: 28 Jun 2022 04:03 AM PDT

सुलतानपुर जिले में बीते वर्षों में लूट की घटनाओ में हत्या होना गंभीर बात है । थोड़े रुपए के लिए जान ले लेना गंभीर आर्थिक स्थिति की ओर इशारा करता है । कमिश्नरेट प्रणाली से उलट यहां जमीनी विवादों के हल के लिए मजिस्ट्रेट पावर नहीं है और थाना व तहसील दिवस में भी पुलिस के साथ प्रशासन का योग है । जमीनी विवादों में पुलिस और प्रशासन के अधिकार सीमित है न्यायालय में ही सारी शक्तियां निहित है । फिर भी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा । मुख्यमंत्री  के द्वारा दिए गए 100 दिन के लक्ष्य को प्राथमिकता पर अनुपालन कराया जाएगा । पत्रकारों के साथ व सहयोग से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा । उक्त बातें नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पत्रकारों के साथ भेंटवार्ता में कहीं । सन 2012 बैच के आईपीएस श्री वर्मा पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं । उनकी शिक्षा दीक्षा असम में हुई है । उन्होंने एनआईटी असम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है । आईपीएस बनने से पहले वह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में भर्ती होकर मिनिस्ट्री आफ पावर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं । लखनऊ कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर आए सोमेन वर्मा ने कहा महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता से देखा जाएगा । इसके अलावा साइबर क्राइम से निपटने के लिए पुलिस मैकेनिज्म , आईपीसी के अधिकार, केंद्र व प्रदेश सरकार के कानून का समायोजन करते हुए अपराध के हिसाब से प्रयोग किया जाएगा । उन्होंने कहा कमिश्नरेट प्रणाली में पुलिस को ज्यादा अधिकार है यहां पुलिस की संख्या कम है और काम का बोझ ज्यादा है । उनका मानना है पुलिस एक सेवा है और हर विभाग में सर्विस शब्द जुड़ा है इसे जनता को हर हाल में दिया जाना है । हर जिले की वहां के नागरिकों की अपनी समस्याएं और परेशानियां हैं । जनपद की सभी समस्याओं और परेशानियों पर फोकस कर उसे कम करने का प्रयास किया जाएगा । यदि जनपद को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके तो रोजगार बढ़ेगा और अपराध कम होंगे । उन्होंने सभी पत्रकारों से सहयोग की अपील की । आसपास के जिलों के अपराधियों के जनपद में अपराध की घटनाएं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनपद में दो बड़े हाईवे हैं उनका प्रयास होगा अपराधी जनपद में प्रवेश ना करें और यहां से दूर रहे । उन्होंने कहा मैं उन्होंने कहा मेरा मानना है कि जिस जनपद में तेजी से आर्थिक विकास होता है वहां अपराध घटता जाता है

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर पलटी मिनी बस चालक समेत 2 की मौत,9 घायल

Posted: 27 Jun 2022 09:07 PM PDT


सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से अंतिम संस्कार के लिए जा रही मिनी बस लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार भोर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पर 11 लोग सवार थे जिसमें चालक समेत दो की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को घायलो को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के खुदरा बाजार निकट दीनदयाल नगर निवासी राजेंद्र अवस्थी पुत्र राम आसरे हादसे में दम तोड़ चुके हैं। जबकि बहराइच जिले के जरवल थाना अंतर्गत करमुल्लापुर निवासी चालक ओंकार नाथ यादव की भी हादसे में मौत हो चुकी है। वहीं अन्य घायलों में एसडी शुक्ला, सत्य प्रकाश मिश्रा, देवांश मिश्रा, शशि भूषण मिश्र चक्रपाणि शुक्ला शिवबालक शुक्ला निवासी गण नवलक्ष्मणगंज, तालकटोरा लखनऊ  और गढ़ी कनौरा के घनश्याम मिश्र, त्रिवेणी नगर के गया प्रसाद शुक्ल और इटौसा ढेलवासी निवासी राजेंद्र कुमार को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए 4 अति जख्मी लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटखौली गांव के निकट हुए हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई और प्रशासनिक अफसर भी आनन-फानन में पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके त्रिपाठी के मुताबिक घायल के परिजनों को सूचित कर उन्हें बुलाया जा रहा है। हादसे में घायलों का इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई। वहीं लखनऊ से वाराणसी के लिए भेजी जा रही डेडबाडी के अंतिम संस्कार की तैयारियां भी तेज कर दी गई। प्रशासन के मुताबिक 2 मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। थानाध्यक्ष लंभुआ एके सिंह ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर लंभुआ बाईपास के निकट सांड अचानक आ जाने से मिनी बस पलट गई चालक समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों का इलाज कराया जा रहा है। चार अति गंभीर को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेज दिया गया है।

ससुराल मे युवक की पिटाई से हुई थी मौत,पत्नी समेत 5 भेजे गए जेल

Posted: 27 Jun 2022 05:48 AM PDT

 


सुल्तानपुर  जिले में 25 दिन पहले ससुराल आऐ युवक की ससुरालीजनो ने लाठी डंडो से पिटाई कर दी। जिसको जिला चिकित्सालय से निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सहित पांच ससुराली जनो पर  छिनैती व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज बरानदी निवासी लालू उर्फ कौशलेन्द्र पाल पुत्र  किशन पाल कोतवाली देहात के भुलकी निवासी वंदना कोरी पुत्री इन्दल कुमार ने दो साल पहले विवाह किया था। 28 मई को वह ससुराल भुलकी आया जहां उसका पत्नी से विदाई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद पत्नी वंदना व ससुरालीजनो ने कौशलेन्द्र की लाठी डंडो से जमकर पिटाई की जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल मे इलाज को भर्ती कराया गया इसकी जानकारी पर पहुंचे परिजन युवक को निजी अस्पताल मे भर्ती कराऐ जहां पर पखवारे भर इलाज के बाद कौशलेन्द्र की मौत हो गयी। घटना की  सूचना परिजन थाने पर दिऐ थे। युवक की मौत के बाद 22 तारीख को मृतक के भाई पप्पू ने कोतवाली देहात मे तहरीर देकर पत्नी सहित ससुरालीजनो पर मारपीट व छिनैती तथा हत्या का आरोप लगाया।जिसके बाद कोतवाली देहात पुलिस ने मृतक की पत्नी वंदना कोरी, पत्नी के भाई अरुण कुमार तथा ससुर इन्दल कुमार कोरी, सासु सुमित्रा देवी तथा एक रिश्तेदार सूरज कुमार निवासी भदैंया फुलवरिया थाना लंभुआ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

अयोध्या में झाड़ियों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड

Posted: 27 Jun 2022 05:04 AM PDT

 


लखनऊ अयोध्या जिले के छावनी क्षेत्र में निर्मली कुंड के निकट झाड़ियों में एक साथ 18 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने सभी ग्रेनेड को डिफ्यूज करा दिया है। बड़ी लापरवाही व सुरक्षा में चूक का अंदेशा होने पर विभागीय जांच भी शुरू की गई है।छावनी क्षेत्र में सेना की फायरिंग अभ्यास करने वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रेनेड फलों की तरह बिखरे मिले। एक साथ करीब 18 ग्रेनेड होने की सूचना मिलिट्री इंटेलिजेंस को किसी नागरिक ने दी।सूचना पर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने छानबीन की तो पेड़ों की झाड़ियों में इधर-उधर बिखरे 18 ग्रेनेड पाए गए। हालांकि, सभी ग्रेनेड से पिन निकली हुई थी। फिर भी एहतियात के तौर पर टीम ने सभी ग्रेनेड को डिफ्यूज कराया।मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने बताया कि अमूमन प्रैक्टिस के दौरान मिस होने के बाद इन्हें फेंक दिया जाता है, लेकिन इस तरह से एक साथ इतने ग्रेनेड कहां से आए, यह जांच का विषय है। इसलिए विभागीय जांच की जा रही है कि यह ग्रेनेड किस बैच के थे, किसे अलॉट किए गए थे, आदि पहलुओं पर टीम जांच कर रही है।छावनी परिषद के राममिलन निषाद ने बताया कि निर्मली कुंड के रहने वाले एक स्थानीय युवक ने इन हैंड ग्रेनेड को देखा था। जिसने मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचित किया था। बताया कि यह ग्रेनेड जहां मिले हैं, वहां पर शूटिंग रेंज है। यहां पर ग्रेनेड की प्रैक्टिस नहीं होती है। ऐसे में यह ग्रेनेड कहां से आए, एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।मिले ग्रेनेड का एक पहलू और है कि हो सकता है कि कबाड़ी इन्हें बिनकर लाया हो और बाद में भयभीत होकर झाड़ियों में फेंक गया हो। प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा का कहना है कि निर्मली कुंड क्षेत्र में ग्रेनेड मिलने की सूचना थी, जिन्हें मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने डिफ्यूज करा दिए हैं। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण उन्होंने अधिक जानकारी साझा नहीं की।

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई आयोजित

Posted: 27 Jun 2022 04:21 AM PDT


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बन्धु की बैठक  आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निवेशमित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।  बैठक में विभाग द्वारा संचालित वित्त पोषित योजनाओं एवं उद्यमियों के समस्याओं पर चर्चा हुई तथा पी0एम0ई0जी0पी0, एम0वाई0एस0वाई0, ओ0डी0ओ0पी0 के प्रगति की समीक्षा की गयी तथा अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं उपायुक्त उद्योग को समय से लक्ष्य पूर्ति करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। भारत सरकार द्वारा एक स्टेशन एक उत्पाद योजनान्तर्गत मूंज प्रोडक्ट हेतु सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर 01.07.2022 से 15 दिन की अवधि हेतु स्टाल लगाने के लिये आवेदन पत्र 29 जून, 2022 तक स्टेशन अधीक्षक के यहॉ जमा करने के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को बताया गया। उन्होंने उद्यमी सारथी एप के बारे में समिति को उपायुक्त उद्योग द्वारा जानकारी देते हुए उद्यमी/औद्योगिक संगठनों से अधिक से अधिक लोगों को उद्यमी सारथी एप डाउनलोड करने हेतु अनुरोध किया गया। ग्रामीण औद्योगिक आस्थान पयागीपुर के उद्यमियों द्वारा विद्युत की समस्या बताये जाने पर बैठक में उपस्थित अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम द्वारा आश्वासन दिया गया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जायेगा।   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) बी0 प्रसाद, उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव, सीओ सिटी, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त वाणिज्यकर, अग्रणी जिला प्रबन्धक बैक ऑफ बड़ौदा, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी सहित जनपद के उद्यमी एवं आद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

6 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर एबीवीपी ने कार्रवाई की मांग

Posted: 27 Jun 2022 04:10 AM PDT


सुल्तानपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया । विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सूरज ने बताया कि जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक के ऑफिस द्वारा 92 कोचिंग सेंटर के रजिस्ट्रेशन की बात कही गई है ,लेकिन स्थिति जमीन पर इसके ठीक उलट है ।लगभग 10 गुना कोचिंग संस्थान चल रहे हैं जिनके पास रजिस्ट्रेशन है नहीं कोई सरकार द्वारा निर्धारित मानक को भी पूरा नहीं करते ऐसे संस्थानों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख संतोष सिंह अंश ने बताया कि जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम द्वारा निर्धारित किसी एक प्रकाशन की किताबें निर्धारित नहीं की जाती जो कि यह नियम विरुद्ध है विभिन्न विद्यालय विभिन्न प्रकाशन के पुस्तकों को विद्यार्थियों को खरीदने के लिए बाध्य करते हैं जिससे विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण हो रहा है इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए ।प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख विष्णु प्रताप मिश्रा ने बताया कि बिना मान्यता एवं बिना मानक के चल रहे हैं सभी शिक्षण संस्थानों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभेंद्र सिंह ने बताया कि वित्त पोषित संस्थान के शिक्षकों द्वारा जिले में बड़ी मात्रा में अवैध कोचिंग संस्थानों का संचालन हो रहा है ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर तत्काल कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रांत कार्यसमिति सदस्य शिवम दुबे  ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गए मांग पत्र पर तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करनी चाहिए ऐसे संस्थान जिले में विद्यार्थियों आर्थिक एवं मानसिक शोषण कर रहे हैं ज्ञापन का नेतृत्व जिला सहसंयोजक ओम सिंह ने किया इस अवसर पर विपुल मिश्रा  प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु जायसवाल फरहीन बानो ,शिवानी गौतम, प्रभात सिंह, आदित्य तिवारी, सताक्षी , मुस्कान, आंशिका, कीर्ति, शिखा, स्नेहा, लक्ष्मी, सृष्टि, पूर्व जिला सह संयोजक वैभव प्रताप सिंह ,नगर संयोजक तेजस्व पांडे ,नगर सह मंत्री रुद्र प्रताप सिंह ,सौरभ,पाठक,अभय सिंह , राज,विधान,सत्यम चौरसिया,शुभम,देवेंद्र, शरद,अमन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

गोमती मित्रों द्वारा बच्चियों का किया गया सम्मान

Posted: 27 Jun 2022 12:41 AM PDT


सुलतानपुर गोमती मित्र मंडल द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार रविवार देर शाम सीता कुंड धाम पर आदि गंगा मां गोमती की आरती के पूर्व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवा एवं छठवां स्थान पाने वाली श्री विश्वनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज कलान की दोनों छात्राओं श्रेया सोनी व रीशु दुबे का सम्मान समारोह आयोजित किया,समारोह में उपस्थित रहे जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ वी.पी.सिंह,सह जिला विद्यालय निरीक्षक आर.जे. मौर्य व कॉलेज के प्राचार्य आनंद प्रकाश सिंह  ने बच्चियों को शील्ड देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चियों के परिवारी जनों को भी किया गया सम्मानित,उपनिदेशक बचत संतोष कुमार सिंह, कमलाकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेश्वर शुक्ला, अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अमर बहादुर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह टिन्नू ने भी दिया बच्चियों को आशीर्वाद, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक  व सह जिला विद्यालय निरीक्षक  ने बच्चियों के उज्जवल भविष्य के साथ साथ गोमती मित्र मंडल परिवार को भी ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई प्रेषित की,परिवार के संरक्षक डॉ सुधाकर सिंह ने धन्यवाद प्रेषित किया,कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक राजेंद्र शर्मा द्वारा किया गया,मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,युवा मंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा,सेनजीत कसौधन दाऊजी, दीपक मोदनवाल,बिपिन सोनी,आलोक तिवारी,सोनी कसौधान,संध्या सोनी,मिथिलेश पांडे,राधा मौर्या,अन्नपूर्णा शर्मा आदि ।

डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted: 26 Jun 2022 11:16 PM PDT


सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य  उपस्थित रहे।

G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में आज शामिल होंगे पीएम मोदी

Posted: 26 Jun 2022 10:08 PM PDT

 


नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी  के म्यूनिख  पहुंचे हैं। जर्मनी के म्यूनिख में आज होने वाली G-7 देशों की बैठक में पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।इससे पहले रविवार को उन्होंने म्यूनिख में पहुंच कर भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की थी और उन्हें संबोधित किया था।जर्मनी के म्यूनिख पहुंचें पीएम मोदी ने रविवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। आज वह G-7 की बैठक का हिस्सा बनेंगे और G-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। दुनिया की 7 सबसे बड़ी और विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों के संगठन की बैठक में पीएम मोदी वेश्विक पर्यावरण परिवर्तन के साथ ही हो रहे जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करेंगे और ऊर्जा को लेकर अपना एक्शन प्लान रखेंगे।इसके अलावा पीएम मोदी G-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात के दौरान खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधी विषय पर चर्चा कर सकते हैं और आतंकवाद जैसे वैश्विक मुद्दे को भी प्रमुखता से उठा सकते हैं।जर्मनी के म्यूनिख में पीएम मोदी आज G-7 देशों की बैठक में शामिल होने वाले सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और आमंत्रित सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षी संबंधों पर भी चर्चा करेंगे।

कोरोना टीकाकरण-यूपी में 16 करोड़ को मिला दोनों डोज का कवच

Posted: 26 Jun 2022 10:06 PM PDT


लखनऊ प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब तक 17 करोड़ 54 लाख 89 हजार 656 को पहली डोज और 16 करोड़ 2 लाख 66 हजार 806 को दोनों डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कुल टीकाकरण 33 करोड़ 92 लाख से अधिक हो चुका है। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।प्रदेश में टीकाकरण के लिए हर स्तर पर सक्रियता दिखाई जा रही है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 34 लाख 23 हजार 852 तथा दूसरी डोज 14 करोड़ 24 लाख 63 हजार 191 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 1 करोड़ 39 लाख 51 हजार 198 तथा दूसरी डोज 1 करोड़ 21 लाख 21 हजार 879 दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 81 लाख 9 हजार 860 तथा दूसरी डोज 56 लाख 20 हजार 640 दी गई है। इसी तरह 35 लाख 18 हजार 680 प्रीकॉशन डोज दी गई है। प्रदेश सरकार की सक्रियता का नतीजा है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या न के बराबर है। संक्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्धता, टेस्ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है।

24 साल से फरार 50 हजार रुपये का इनामी डकैत गिरफ्तार

Posted: 26 Jun 2022 08:38 PM PDT

 


लखनऊ औरैया जिले के अयाना पुलिस ने 24 सालो से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी डाकू को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार डाकू लालाराम गिरोह का मुख्य सदस्य था जो कि भेष बदलकर साधु बनकर जिंदगी जी रहा था।औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर औरैया व अयाना पुलिस ने लालाराम गिरोह के मुख्य सदस्य, 24 वर्षो से फरार 50 हजार रुपये के घोषित इनामिया छेदा सिंह उर्फ छिद्दा निवासी भासौन को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस डाकू पर साल 2015 में 50000 का इनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तार डाकू के पास से बृजमोहन दास पुत्र राम बालक दास के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा राशन कार्ड भी बरामद हुए है। गिरफ्तार छेदा सिंह उर्फ छिद्दा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लालाराम गैंग का सक्रिय सदस्य था। इस गैंग के साथ मिलकर उसने फिरौती के लिए दर्जनों अपहरण और लूट की घटनाएं की थीं। उसने वर्ष 1998 में गैंग के साथ मिलकर थाना अयाना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव के 4 लोगों का अपहरण किया था, जिसमें कुछ लोगों को फिरौती लेकर छोड़ा गया था। इसके अलावा एक अपहर्ता को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छुड़वाया था। छिद्दा इसी मुकदमें में फरार चल रहा था।उसने बताया कि धीरे-धीरे जब गैंग समाप्त होने लगा तो पिछले 15-20 सालों से वह अपना नाम पता बदल कर चित्रकूट में बाबा बनकर रह रहा था।पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार डाकू का आपराधिक इतिहास बताते हुए कहा कि उस पर औरैया, जालौन, भिण्ड व कानपुर देहात जनपदों में वर्ष 1997 से 2000 के बीच 24 मुकदमा दर्ज है। फरार इनामी डाकू को पकड़ने वाली टीम को उचित धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। चंबल में एक समय लाला राम और श्री राम के नाम का एक खूंखार डाकू गैंग हुआ करता था। पहले पुलिस ने अपने अभियान के तहत श्री राम को ठिकाने लगाया और उसके बाद साल 2000 में लालाराम को एक मुठभेड़ में तब धराशाई कर दिया जब वह महिला डाकू सीमा परिहार के साथ अपनी जिंदगी वेश बदल कर बिता रहा था।

योगी सरकार ने बढ़ाया प्राइमरी के बच्चों के लिए बजट

Posted: 26 Jun 2022 08:35 PM PDT

 


 लखनऊ अब कॉपी, पेंसिल के लिए सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। इस सत्र में राज्य सरकार यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे के साथ ही स्टेशनरी और पेंसिल का पैसा भी देगी। इसके लिए 100 रुपये डीबीटी के रूप में दिए जाएंगे। 1100 रुपये की जगह 1200 रुपये देने की तैयारी है। अभी तक कॉपी-पेंसिल के लिए अभिभावकों को अपना पैसा खर्च करना पड़ता था। अभिभावक इसमें रुचि नहीं लेते थे। कुछ जगहों पर शिक्षक अपने निजी प्रयासों से कॉपी-पेंसिल मुहैया करवाते थे लेकिन अब सरकार ने 100 रुपये इसके लिए अलग से देने जा रही है।इस 100 रुपये में विद्यार्थियों को चार कॉपी, दो पेंसिल, दो पेन, दो रबड़ और दो शार्पनर खरीदना होगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तकें व अभ्यास पुस्तिकाएं दी जाती हैं लेकिन बड़ी कक्षाओं में कॉपियों की जरूरत होती थी।इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। इसका लाभ लगभग पौने दो करोड़ बच्चों को मिलेगा।

आज से बदलेगा मौसम

Posted: 26 Jun 2022 08:34 PM PDT


लखनऊ गर्मी और उमस से राहत देने वाली फुहारें मंगलवार से पड़ सकती हैं। पर मौसम में बदलाव सोमवार से ही देखने को मिलेगा। मंगलवार से चार-पांच दिन बदली और बरसात की संभावना जताई है। पारा में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। यह मानसून पूर्व की गतिविधियों का हिस्सा होगा। स्थानीय कारकों का सहयोग ना मिलने से मानसून अभी सोनभद्र के इलाकों में ही ठहरा है। मंगलवार से मानसून की बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक शुरुआत भारी बारिश से हो सकती है। पहले दिन हल्की और मध्यम, दूसरे दिन तेज बारिश के आसार हैं।लखनऊ रविवार को भी गर्मी और उमस से जूझता रहा। उमस इतनी थी पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सुबह आर्द्रता 66 फीसदी थी। शाम को इसमें कमी आई। दिन में हवा भी ना के बराबर चल रही थी। इससे गर्मी और उमस अधिक महसूस हो रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में गर्मी थी। न्यूनतम पारा 30.1 डिग्री रहा।मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार से मौसम में बदलाव नजर आएगा। कहीं-कहीं बदली रहेगी। पारे में ज्यादा फर्क नहीं आएगा। पर मंगलवार को बदली,एक-दो चरणों में बरसात होगी। दिन के पारे में कमी होगी। 28 ले 30 जून तक बरसात की पूरी संभावना है। इन तीन दिन में पारा 31 से 35 डिग्री तक रहेगा।मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से शुरू होने वाली बारिश कई स्पैल में होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद दो दिन भारी बारिश की संभावना है। 30 जून तक यह सिलसिला चलेगा। इसके बाद बादल छाए रहेंगे। हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होते रहने के आसार हैं।

घर के बाहर खड़ी विधायक की स्कॉर्पियो कार चोरी

Posted: 26 Jun 2022 06:23 AM PDT

 


लखनऊ आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में चोरों ने हाथरस के सादाबाद से रालोद विधायक प्रदीप चौधरी की स्कॉर्पियो कार को चोरी कर लिया। यह कार घर के सामने खड़ी थी। चोर कार से आए थे। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। विधायक के छोटे भाई सुरेश बाबू ने मुकदमा दर्ज कराया है।सादाबाद के गांव नौपुरा मई के रहने वाले प्रदीप चौधरी उर्फ गु्डू चौधरी राष्ट्रीय लोकदल से विधायक हैं। वह कमला नगर के ब्लाक डी- 534 में रहते हैं। 19 जून को छोटे भाई सुरेश बाबू उनसे मिलने आए थे। उन्होंने अपनी स्कार्पियो यूपी 86 आर 6951 को घर के दरवाजे पर खड़ा किया था।रात में स्कॉर्पियो चोरी कर ली गई। अगले दिन सुबह पता चला। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें रात लगभग दो बजे सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार सवार दो से तीन चोर नजर आए। 20 मिनट में उनकी स्कार्पियो का लॉक खोल उसे लेकर चले गए। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता किया जा रहा है।

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में जीत पर बोले सीएम योगी

Posted: 26 Jun 2022 05:40 AM PDT

 


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए जनता का संदेश बताया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लिए लोगों के विश्वास का परिणाम है। दोनों सीटों पर रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बिना नाम लिये अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर भी हमला  बोला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दंभी, नकारात्मक सोच रखने वालों और परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों और पेशेवर माफियाओं को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दलों को स्वीकार करने वाली नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए सबके विश्वास को अर्जित किया है। यह जनादेश उसी विश्वास का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का अभियान है। 2024 में विजयश्री के लिए यह दूरगामी संदेश भी है। 2024 में यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। भाजपा यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतेगी। आज के विजय में यह संदेश स्पष्ट रूप से आया है। सीएम योगी ने कहा कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार की सकारात्मक, सर्वसमावेशी और कल्याणकारी योजनाओं, गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए जो काम किए गए हैं वो जनता ने हाथों हाथ लिए हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा के दो उपचुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है। 

बर्ड हिट के बाद सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Posted: 25 Jun 2022 10:21 PM PDT

 


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चॉपर में बर्ड हिटिंग की घटना के कारण वाराणसी पुलिस लाइन में चॉपर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। रविवार सुबह पुलिस लाइन से चॉपर से वह लखनऊ रवाना हो रहे थे। उड़ान के 5 मिनट बाद ही पायलट चॉपर वापस लैंड कराया गया। मुख्यमंत्री को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस सर्किट हाउस ले जाया गया  सर्किट हाउस से सड़क मार्ग से वह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकले। अब लखनऊ रवानगी के लिए स्टेट प्लेन मंगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण के लिए दो दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। शनिवार शाम विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण के बाद रविवार सुबह पुलिस लाइन से चॉपर के जरिए लखनऊ रवाना होना था। निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से पुलिस लाइन के लिए निकले  सुबह 9:12 पर चॉपर ने उड़ान भरा। पांच मिनट बाद 9:17 पर चॉपर की आपात लैंडिंग कराई गई। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि बर्ड हीटिंग की घटना के कारण आपात लैंडिंग कराई गई है। मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से स्टेट हवाई जहाज से रवाना होंगे।

इश्क के जुनून में लड़की ने बदलवाया जेंडर

Posted: 25 Jun 2022 10:15 PM PDT

 

 लखनऊ माधुरी (परिवर्तित नाम) एक लड़की के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी। मगर सामाजिक ताने-बाने को देखते हुए यह मुमकिन नहीं था। लिहाजा माधुरी ने अपना जेंडर यानी सेक्स चेंज कराया है। अब वह लड़की से लड़का बन चुकी है।मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों ने यह ऑपरेशन किया है। माधुरी का सेक्स चेंज का ऑपरेशन 14 जून को एसआरएन अस्पताल की ओटी में हुआ था। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। उसे करीब 6 माह तक डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। मामला प्रयागराज के फाफामऊ का है।करीब 20 साल की माधुरी BA की छात्रा है और एक लड़की से प्रेम करती है। दोनों ने साथ जीने-मरने का वादा किया। माधुरी ने अपने परिवार के लोगों से बताया कि वह एक लड़की से शादी करना चाहती है, तो माता-पिता चौंक गए। इसे पागलपन बताते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन माधुरी नहीं मानी।अंत में परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर उसने जेंडर चेंज कराने का फैसला किया और स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंच गई। सरकारी अस्पताल में सेक्स चेंज कराने के लिए माधुरी सिर्फ सरकारी चार्ज ही देना पड़ा। इसमें करीब 15 से 20 हजार रुपए का खर्च आया है। डॉक्टरों ने बताया कि एक से डेढ़ साल के अंदर वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगी और फिर शादी कर सकेगी।माधुरी ने प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन से मुलाकात की। डॉ. जैन ने बताया, "जब लड़की उनके पास आई तो हाथ जोड़कर कहा, 'डाक्टर साहब- प्लीज मुझे लड़का बना दीजिए।' इस पर मैं चौंक गया।" उन्होंने माधुरी को काउंसिलिंग के लिए मनोचिकित्सक के पास भेजा।मनोचिकित्सकों ने काउंसिलिंग की तो पता चला कि माधुरी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर है। यानी वह लड़की बनकर जीने में घुटन महसूस कर रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के कुछ दिन बाद उसका जेंडर चेंज कराने की तैयारी शुरू हुई।डॉ. मोहित बताते हैं कि अब उसके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ उगाने के साथ उसकी आवाज भी लड़कों की तरह की जाएगी। इसके लिए उसे हार्मोनल थेरेपी दी जाएगी, ताकि वह पूरी तरह से लड़के की तरह ही दिखे।स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया ने कहा, "इस तरह का ऑपरेशन हमने पहली बार किया है। उसका गर्भाशय निकाल दिया गया है। माधुरी को लड़का बनाने के लिए जरूरी ऑपरेशन किए गए। वह अब लड़के के रूप में आ चुकी है।

फेसबुक पर युवती से हुआ प्यार, युवक पहुंचा सीमा पार

Posted: 25 Jun 2022 10:13 PM PDT

 


 लखनऊ कासगंज के सहावर कस्बा से 6 जून को लापता हुआ युवक बांग्लादेश पहुंच गया है। पुलिस की जांच में यह जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले की जानकारी विदेश मंत्रालय को दी है। बताया गया है कि युवक फेसबुक दोस्त के चक्कर में सीमा पार पहुंचा है। उसकी फेसबुक पर किसी युवती से दोस्ती थी। उससे बातें होती थीं। इधर युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने उसकी वतन वापसी की गुहार लगाई है। सहावर के नवीनगर निवासी भट्ठा कारोबारी नसीम अहमद का पुत्र जुबैर अचानक लापता हो गया था। थाना सहावर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक पश्चिम बंगाल से 6 माह के टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश चला गया है। बांग्लादेश में युवक कहां है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले की जानकारी विदेश मंत्रालय को दी। मामला विदेश मंत्रालय में पहुंचने के बाद अब खुफिया टीम सक्रिय हो गई है। शनिवार को खुफिया एजेंसियों की टीम ने परिवार के लोगों से संपर्क किया और युवक जुबैर के बारे में जानकारी जुटाई। जुबैर के परिजनों ने युवती की फेसबुक आईडी का स्क्रीनशॉट दिखाते हुए कहा कि एंजिल क्वीन सिमी नाम से बनी फेसबुक प्रोफाइल से जुबैर संपर्क में था। परिजनों ने कहा कि बेटे की वतन वापसी कराई जाए। कासगंज के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बांग्लादेश पहुंचे सहावर के युवक के मामले में जांच पड़ताल जारी है। खुफिया टीम तहकीकात कर रही है। जब तक जांच पड़ताल पूरी नहीं हो जाती तब तक स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

शुरूआती रुझानों में रामपुर व आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी आगे

Posted: 25 Jun 2022 09:17 PM PDT

 


लखनऊ दो लोकसभा सीटों रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव के लिए 23 जून को हुए मतदान के बाद रविवार को नतीजा आएगा दोनों सीटों के लिए हुए मतदान की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई मतदान में काम वोटिंग प्रतिशत ने सभी दलों की चिंता बढ़ा दी है रामपुर में 41.39 फीसदी तो आजमगढ़ में 49.43 फीसदी मतदान हुआ हैरामपुर से 6 तो आजमगढ़ से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं हालांकि असल मुकाबला समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच ही मानी जा रही  है बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों ही सीटों पर सपा का कब्ज़ा रहा था आजमगढ़ से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो रामपुर से आजम खान की जीत हुई थीv लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक बनने के बाद दोनों ही नेताओं ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसकी वजह से उपचुनाव हुआरामपुर में सपा की तरफ से आसिम राजा और बीजेपी के घनश्याम लोधी मैदान में हैं जबकि बसपा ने यहां से उम्मीदवार नहीं उतरा। आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है सपा ने धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी की तरफ से दिनेश लाल यादव निरहुआ मैदान में हैं. बसपा ने शाह आलम और गुड्डू जमाली भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान जहां एक ओर अखिलेश यादव नजर नहीं आए वहीं बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही सीटों पर प्रचार करने पहुंचे और बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे बैलट पेपर की गिनती में आगे चल रहे सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ईवीएम के खुलते ही पीछे हो गए हैं बीजेपी के दिनेश लाल निरहुआ धर्मेंद्र यादव से करीब 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर हैं उन्हें 1000 वोट अब तक मिले हैंरामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा बीजेपी के घनश्याम लोधी से 800 वोटों से आगे चल रहे हैंआजमगढ़ और रामपुर दोनों ही सीटों सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं फ़िलहाल बैलट पेपर की गिनती चल रही हैआजमगढ़  बैलेट पेपर की दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई हैसपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1721 वोटों से आगे चल रहे हैं भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से धर्मेंद्र यादव चल रहे हैं आगे।

15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Posted: 25 Jun 2022 04:54 AM PDT


लखनऊ योगी सरकार ने शुक्रवार की देर रात 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया । इसमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी भी शाम‍िल हैं। नए आदेश के मुताबिक, मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं
।यूपी सरकार की ओर से देर रात जारी आदेश के मुताबिक, सुलतानपुर में तैनात व‍िप‍िन कुमार म‍िश्रा की तैनाती च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में डीआईजी के रूप में कर दी गई है। वहीं च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में तैनात आईपीएस अधिकारी एसके भगत को पुल‍िस महान‍िरीक्षक भवन एवं कल्‍याण मुख्‍यालय लखनऊ भेजा गया है। वहीं आईपीएस राकेश प्रकाश‍ स‍िंह को सीतापुर से ट्रांसफर करके मीरजापुर का पुल‍िस उपमहान‍िरीक्षक बनाकर भेजा गया है।इसके अलावा मऊ के पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।वहीं सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से तैनात आईपीएस अविनाश पांडे को चंद्रभान की जगह मऊ का एसपी नियुक्त किया गया है।मिर्जापुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर तैनात आईपीएस आरके भरद्वाज को बस्ती पर‍िक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाकर भेजा गया है। जबकि बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक मोदक राजेश डी राव को लखनऊ सीबीसीआईडी पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।वहीं वर्तमान में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र में तैनात अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक नयिुक्‍त क‍िया गया है। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात आईपीएस कवीन्‍द्र प्रताप सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनाती दी गई है।सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात आईपीएस यशवीर सिंह को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। वहीं लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस अमित कुमार आनंद को सोनभद्र जिले का कप्तान बना कर भेजा गया है।आईपीएस सूर्यकांत त्रिपाठी की वर्तमान तैनाती मेरठ में सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी में है। उन्हें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी बनाकर भेजा गया है।

शादी का झांसा देकर युवक ने बनाया हवस का शिकार, दूसरी शादी रचाने पर खुला राज

Posted: 25 Jun 2022 04:07 AM PDT


सुल्तानपुर जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार सालों तक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया।आरोपी युवक की इस करतूत का पता तब चला जब उसने दूसरी शादी रचाई। अंत में किशोरी ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक की हैवानियत का ऑडियो भी वायरल हुआ है।मामला सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लगभग 16 साल की किशोरी का आरोप है कि धम्मौर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव का निवासी अजय (25) पुत्र राजेंद्र उसका यौन शोषण करता रहा।

आरोप तो यह भी है कि उसे मुंबई ले जाकर यौनाचार के साधन के रूप में उपयोग किया गया। लंबे समय बाद शादी से इनकार करने और दूसरी शादी कर लेने पर युवक के काले कारनामे का पर्दाफाश हुआ है। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर आरोपी अजय पुत्र राजेंद्र के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में बल्दीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच पड़ताल के दौरान उसका ऑडियो पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें उसने यह स्वीकार किया है कि 4 साल तक उसने युवती को यौनदासी बना कर बंधक बनाए रखा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए रिमांड लिया। जहां पर स्पेशल जज पवन कुमार शर्मा ने मुलजिम अजय पुत्र राजेंद्र को जेल भेजने का आदेश दिया है।थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 4 साल तक किशोरी  से दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

महिला दरोगा को 50 हजार की घूस लेते क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Posted: 24 Jun 2022 09:05 PM PDT

 


 लखनऊ कानपुर कमिश्नर पुलिस में एडिशनल डीसीपी पूर्वी राहुल मिठास के कार्यालय में तैनात महिला दरोगा को शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच ने 50 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोप है कि महिला दारोगा कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड के साथ पनकी स्थित एक घर में रैकेट की सूचना पर छापा मारने गई और मौके से जालौन के दो कारोबारियों को पकड़कर उन्हें बंधक बना लिया था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह दोनों कारोबारियों को करीब तीन घंटे तक अपनी कार में बैठा कर शहर भर में घूमती रहीं और छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपये मांगे।किसी तरह से दोनों कारोबारी महिला दारोगा के चंगुल से छूटे और पुलिस आयुक्त से मिलकर पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया।इसके बाद पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को लगाकर महिला दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार करा दिया। महिला दोरागा होमगार्ड और रैकेट चलाने वाली महिला के खिलाफ पनकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।इस मामले में पुलिस ने महिला दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका साथी होमगार्ड अभी भी फरार है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पनकी इलाके में बने घर में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था जहां बाहर से आए व्यापारियों को देह व्यापार में संलिप्त युवतियां उपलब्ध कराई जाती हैं।अब पुलिस सेक्स रैकेट चलाने वाले संचालक और संचालिका से भी दरोगा के जोड़े तारों की जांच करेगी।पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि बिना किसी शिकायत के और अपने कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर सिर्फ वसूली के उद्देश्य से महिला दरोगा ने छापेमारी की थी जबकि महिला दरोगा संबंधित थाने में ना तो तैनात है न हीं सेक्स रैकेट से जुड़े किसी मामले की वह जांच कर रही थी।

Post Bottom Ad

Pages