आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 13, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: तीन अवैध शराब कारोबारियों पर हुई रासुका की कारवाई

Posted: 12 Jun 2022 10:53 PM PDT


मो. नईम उसके भाई मो. फहीम और माहुल निवासी शहबाज पर कार्रवाई

आजमगढ़: तीन अवैध शराब कारोबारियों पर रविवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने रासुका की कार्रवाई की है। इन तीनों आरोपियों के ऊपर अपने घर पर जहरीली शराब बनाकर सरकारी ठेकों के जरिए उसकी सप्लाई करवाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक इनके यहां बनी जहरीली शराब से अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई बीमार होकर अभी भी इलाज करवा रहे हैं। एसओ अहरौला की रिपोर्ट पर डीएम ने रासुका की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर गांव निवासी मो. नईम पुत्र मो. सईद उसका भाई मो. फहीम और माहुल कस्बा निवासी शहबाज पुत्र रियाज पर यह कार्रवाई की गई है। तीनों इस वक्त में जेल में हैं। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में 21 फरवरी 2022 की रात जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग बीमार हो गए थे। बीमार होने वालों में कई तो इलाज के कुछ दिन बाद स्वस्थ हो गए, लेकिन कई लोग आज भी इलाज करवा रहे हैं। घटना के बाद जांच में पता चला कि जिन लोगों की मौत हुई है। वे लोग माहुल कस्बा में स्थित सपा के विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव के ठेके से शराब खरीदकर पीए थे। जबकि यह शराब उन तीन आरोपियों के घर बनाकर सप्लाई की जाती थी। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि तीनों शराब कारोबारियों पर पहले ही गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इनकी करोड़ो की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। अब इन पर डीएम द्वारा रासुका लगाया गया है।

आजमगढ़: पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीशचंद्र के आदर्शों को याद कर मनाई पुण्यतिथि

Posted: 12 Jun 2022 10:38 PM PDT

स्व ० गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव वंचित समाज के रहनुमा थे,उनका योगदान नहीं भुलाया जा सकता

आजमगढ़: दिवंगत पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव की 12वीं पुण्यतिथि पर रविवार की देर शाम स्व. श्रीवास्तव के कुर्मीटोला स्थित पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।यहां पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये जुगलकिशोर जालान ने कहा कि दिवंगत पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव वंचित समाज के रहनुमा थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। यही वजह है कि उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और उनके पुत्र समाजसेवी प्रणीत श्रीवास्तव हनी उनके दिखाये रास्ते पर चलते हुये समर्पित भाव से समाज की सेवा के कार्य में जुटे हुये हैं। डॉ. अफ़ज़ल ने कहा स्व. गिरीश के साथ उनकी गहरी दोस्ती रही। वह जब भी उनसे बात करते तब उनके बातों के केन्द्र में गरीब और वंचित समाज ही होता था। वह सोचते थे कि वंचित समाज के लिये अधिक से अधिक क्या और कैसे कर दिया जाये। मास्टर कलाम ने कहा कि मौजूदा राजनीति से इतर हटकर गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव हमेशा समाज के हर तबके के लिये काम करते रहे। उन्होंने हमेशा विकास को अपना एजेण्डा बनाया। उनका यह मानना था कि यदि विकास कार्य हो जायेंगे तो आम आदमी को किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होगी।वह कभी भी जाति धर्म की राजनीति नहीं किये। वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि शहर के हर परिवार के साथ गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव का पारिवारिक सम्बन्ध था। वह हर परिवार के किसी न किसी व्यक्ति को चेहरे के साथ-साथ नाम से पहचानते थे। उन्होंने कहा कि गिरीश के निधन से समूचे शहर ने अपने परिवार का मुखिया खोया है।पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि यह तो सही है कि महिला होने की वजह से वह अपने पति जितना समाज के लिये नहीं कर पा रही हैं फिर भी उनकी यह कोशिश होती है कि वह अपने पति के दिखाये हुये रास्ते पर अधिक से अधिक चल सके। साथ ही अपने बेटे प्रणीत श्रीवास्तव हनी से वह हमेशा यह अपेक्षा करती हैं कि समाज के प्रति दायित्व निर्वहन में उनसे जो कमी रह जा रही है उसे वह पूरा करें। स्व. गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव के पुत्र प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि वह जीवन पर्यन्त अपने पिता के दिखाये गये आदर्शवादी रास्ते पर चलते रहेंगे और सेवाकार्यो के माध्यम से जनता की सेवा करेंगे। इस मौके पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा, डॉ आरएन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, शाह समीम, अशोक वर्मा, नवीन श्रीवास्तव, सदरुद्दीन प्रधान, आनंद देव, मनोज यादव, पुनीत राय, रईस अहमद, शहजाद कुरैशी, महेंद्र यादव, भोला तिवारी, दीपक सिंह, लड्डन अहमद, सदानंद मौर्य, महावीर श्रीवास्तव,रामाश्रय यादव, प्रभुदेव उपाध्याय एवं नगर के 25 वार्डो के सम्मानित सभासद एवं मनोनीत सभासद गण उपस्तिथ होकर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार संजय पाण्डेय ने किया एवं कार्यक्रम उपरांत प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने सभी के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया।

Post Bottom Ad

Pages