सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 13, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पहली पत्नी के रहते कांस्टेबल ने रचाई दूसरी शादी, नौकरी से बर्खास्त

Posted: 10 Jun 2022 09:16 PM PDT

 


लखनऊ गौतमबुद्ध नगर जिले में एक कांस्टेबल को पहली पत्नी के होते हुए धोखाधड़ी कर दूसरा विवाह करने और दूसरी पत्नी के साथ बलात्कार करने के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यान ने शुक्रवार को बताया कि बिसरख थाने में तैनात कांस्टेबल चित्रसेन कुमार ने पहली पत्नी पूजा रानी के होते हुए खुद को अविवाहित बताकर दूसरी महिला से विवाह कर लिया।उन्होंने बताया कि दूसरी पत्नी ने 2020 में बिसरख थाने में कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर देकर धोखाधड़ी, धोखे से शादी करने और बलात्कार का मामला दर्ज कराया।उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जा रही थी लेकिन कांस्टेबल लंबे समय तक बगैर अनुमति लिए अनुपस्थित रहा और जांच में सहयोग नहीं किया। कात्यान ने बताया कि इस मामले की जांच करने के बाद पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) के पर्यवेक्षण ने कांस्टेबल चित्रसेन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को कांस्टेबल चित्रसेन कुमार को बर्खास्त कर दिया गया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम (29) का उल्लंघन कर, पुलिस जैसे अनुशासित बल में रहते हुए आरक्षी का यह कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने का कारक बनी है।

टकराव और पथराव पर CM योगी सख्त, अब तक 136 उपद्रवी गिरफ्तार

Posted: 10 Jun 2022 09:14 PM PDT


लखनऊ यूपी में
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुईं हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपने सरकारी आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अपराधियों एवं शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के शांतिप्रिय माहौल को जो भी खराब करने को कोशिश करे प्रशासन उस के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। लिहाजा, प्रशासन आज भी एक्शन में रहेगा और धर-पकड़ की कार्रवाई जारी रहेगी। पूरे मामले में अबतक पुलिस ने 136 लोगों की गिरफ़्तारी की है। यही नहीं पूरे मामले को लेकर एसीएस (गृह), कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को मामले पर पैनी नजर रखने की निर्देश जारी किए गए हैं।

शुक्रवार को हुई इन घटनाओं में पुलिस ने सहारनपुर से 45, प्रयागराज से 37, हाथरस से 20, मुरादाबाद से सात, फिरोजाबाद से चार और अंबेडकरनगर से 23 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है उधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी लोक भवन से और कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान व एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार पुलिस मुख्यालय से प्रयागराज समेत अन्य शहरों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने भी जिलों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।एडीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि जुमे के नमाज के बाद बाहर निकले कुछ लोग प्रयागराज के अटाला इलाके में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पथराव किया और आगजनी करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एडीजी ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शाम 7.30 बजे तक कुल 109 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सबसे अधिक 38 लोगों को सहारनपुर में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज में 15, हाथरस में 24, मुरादाबाद में 07, फिरोजाबाद में 02, और अंबेडकर नगर में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Post Bottom Ad

Pages