आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 22, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: मतदान के दौरान इन मार्गों से निकलेंगे भारी वाहन...

Posted: 22 Jun 2022 11:03 AM PDT


पुलिस ने भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया

आजमगढ़ : आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के लिए 23 जून को होने वाले मतदान के कारण पुलिस ने भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया है। एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने बताया कि वाराणसी की तरफ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, डीसीएम व ट्रेलर) मोहम्दपुर, फरिहा चौराहा से निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ चौराहा, हाफिजपुर चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
जौनपुर की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन मोहम्मदपुर, फरिहा चौराहा से निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ चौराहा, हाफिजपुर चौराहा होते हुए निकलेंगे। शाहगंज, फूलपुर रोड सेे आने वाले सभी भारी वाहन को फरिहा चौराहा से निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ चौराहा, हाफिजपुर चैराहा होते हुए निकलेंगे।
अतरौलिया, कप्तानगंज रोड की तरफ से आने वाले वाहन को भंवरनाथ चौराहा से हाफिजपुर, बैठौली तिराहा से सठियांव, जहानागंज होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।गाेरखपुर रोड से आने वाले वाहन जीयनपुर से मुबारकपुर, सठियांव चौराहा से जहानागंज होतेे हुए जाएंगे। मऊ रोड से आने वाले वाहन सठियांव से जहानागंज हाेते हुए गुजरेंगे। गाजीपुर रोड से आने वाले वाहन जहानागंज से सठियांव होते हुए बैठौली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा होते हुए निकलेंगे।

आजमगढ़: उपचुनाव में 18,38,930 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Posted: 22 Jun 2022 06:46 AM PDT


1149 मतदान केेंद्रों के 2176 बूथों पर कल सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान

15 जोन व 137 सेक्टर में विभाजित कर होगी कड़ी निगरानी
आजमगढ़: विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लगभग चार माह बाद सदर संसदीय सीट के लिए 23 जून को उपचुनाव होने जा रहा है। इस बीच नाम कटने व बढ़ने की प्रक्रिया के दौरान कुल 761 नए मतदाता बढ़े हैं, जो पहली बार अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच विधानसभा क्षेत्रों के 18,38,930 वोटर चुनाव में शामिल हो सकेंगे। जिसमें 9,70,935 पुरुष, 8,67,968 महिला व 27 अन्य मतदाता शामिल हैं। 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर सुबह सात बजे से छह बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बूथों को 15 जोन व 137 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
वर्तमान में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या : गोपालपुर में187301 पुरुष, 163453 महिला, एक अन्‍य सहित कुल 350755 मतदाता हैं। सगड़ी में 179297 पुरुष, 156691 महिला, दो अन्‍य सहित कुल 335990 मतदाता हैं। मुबारकपुर में 185221 पुरुष, 168110 महिला, दो अन्‍य सहित कुल 353333 मतदाता हैं। आजमगढ़ में 207581 पुरुष, 187621 महिला सहित कुल 395202 मतदाता हैं। जबकि मेंहनगर में 211535 पुरुष, 192093 महिला, 22 अन्‍य सहित कुल 403650 मतदाता हैं।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन में विधानसभावार वोटरों की संख्या : गोपालपुर में 187029 पुरुष, 163333 महिला व एक अन्‍य सहित कुल 350363 मतदाता हैं। सगड़ी में 179023 पुरुष, 156538 महिला और दो अन्‍य सहित कुल 335563 मतदाता हैं। मुबारकपुर में 185191 पुरुष, 168274 महिला और दो अन्‍य सहित कुल 353467 मतदाता हैं। आजमगढ़ में 207644 पुरुष, 187908 महिला सहित कुल 395552 मतदाता हैं। जबक‍ि मेंहनगर में 211384 पुरुष, 191918 महिला और 22 अन्‍य के साथ कुल 403324 मतदाता हैं। इस प्रकार 970271 पुरुष, 867971 महिला, 27 अन्‍य सहित कुल 1838269 मतदाता हैं।

आजमगढ़: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बूथों को रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Posted: 22 Jun 2022 04:03 AM PDT


पांच विधानसभा क्षेत्र के 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर होगी वोटिंंग

आजमगढ़: 69-आजमगढ़ संसदीय सीट के लिए 23 जून को उपचुनाव हो रहा है। भाजपा, सपा व बसपा सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद अब सभी की निगाहें गुरुवार की सुबह सात से छह बजे तक पांच विधानसभा क्षेत्र के 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर होने वाले वोटिंंग पर टिकी हैं। मतदान केंद्रों को 15 जोन व 137 सेक्टर में बांटा गया है। बुधवार को तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियाें की रवानगी शुरू हो गई। जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हर्रा की चुंगी से विधानसभा गोपालपुर व सगड़ी, श्रीदुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर से मुबारकपुर एवं आजमगढ़ सदर और कृषि महाविद्यालय कोटवा से विधानसभा मेंहनगर (सुरक्षित) की मतदान टोली प्रस्थान कर रहीं थीं।
टोलियों को ईवीएम एवं वीवी पैट उपलब्ध कराने की व्यवस्था एफसीआइ बेलइसा के गोदामों में विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम से सहायक रिटर्निंग अफसर को दी गई थी। सुबह से ही रवानगी के तीनों स्थानों पर मतदान पार्टियां ईवीएव व वीवी पैट के लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच रवाना हो रहे थे।

आजमगढ़: 25 सेक्टरों में बांटा गया लोकसभा क्षेत्र, जवान मुस्तैद

Posted: 22 Jun 2022 02:17 AM PDT



70 कंपनी केंद्रीय बलों के जवान जिले में पंहुचे हैं

आजमगढ़: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 23 जून को होने वाले उपचुनाव में बूथों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम होंगे। बूथों की कमान पैरामिलिट्री जवानों के हाथों में होगी। इसके लिए 70 कंपनी केंद्रीय बलों के जवान जिले में पहुंच गए हैं। तीन कंपनी पीएसी के जवान मिले है। लोकसभा क्षेत्र को पुलिस ने 25 सेक्टरों में बांटते हुए 300 स्थलों पर बैरियर बनाकर जवान तैनात किए हैं। मतदाताओं के अलावा बूथों पर किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव के दिन 17 थाने प्रभावित रहेंगे। इन थानों पर के अलावा सीमाओं पर बैरियर लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि चुनाव के दिन बूथों पर फोर्स की तगड़ी व्यवस्था होगी।

आजमगढ़ : संपत्ति बंटवारे में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या 

Posted: 21 Jun 2022 11:23 AM PDT



रात में नौ बजे कप्तानगंज के गंधारी गांव में हुई घटना

एसपी घटनास्थल पर पहुंचे, हमलावर भाग निकला

जमगढ़ : मंगलवार की देर रात संपत्ति विवाद के मामले में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात करने के बाद आरोपित असलहा समेत भाग निकलने में सफल रहा। गोलियों की गूंज के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। घरों में दुबके ग्रामीण निकले जब कप्तानगंज पुलिस गांव में जा पहुंची। एसपी अनुराग आर्य घटनास्थल पर पहुंच क्राइम सीन देखने के बाद पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने में जुटे थे।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंधारी गांव निवासी श्रीनारायण के पुत्रों में मनोज सिंह, मनीष सिंह और संदीप सिंह है। मनोज का अपने परिवार में ही संपत्ति बंटवारे का मामला चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक पिता श्रीनारायण से मनोज का विवाद मंगलवार की सुबह में हुआ था। लेकिन उस समय गांव के लोगों ने मामले को सुझला दिया। रात हुआ तो दिन की टीस फिर कहासुनी में बाहर निकली तो पिता श्रीनारायण और छोटे भाई मनीष सिंह का खून बहाने के बाद ही शांत हुई। दरअसल, कहासुनी के दौरान गाेली चल गई, जो श्रीनरायण को जा लगी। मनीष उस समय मौके पर नहीं था, लेकिन गोली चलने और पिता की चीख सुन बचाने को दौड़ा तो उसे भी गोली मार दी गई। चाची अवधराजी बचाने को दौड़ी तो उनके ऊपर भी हमला किया गया। गांव होने के कारण रात नौ बजे ही अधिकांश लोग सो रहे थे, लिहाजा गोली चलने की आवाज सुनने के बावजूद बहुत देर तक ग्रामीण घरों में ही दुबके रहे। पुलिस पहुंची तो ग्रामीण एक-एक कर बाहर निकलने की हिम्मत जुटा सके। एसओ एसओ संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एसपी ने बताया कि भूमि विवाद का मामला है। श्रीनारायण के बेटे मनोज ने ही गोली मारी है। पुलिस उसकी तालश में छापेमारी कर रही है। उसके गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है। हालांंकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ बूढ़नपुर लालता प्रसाद साहू, एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद घटनास्थल पर फाेर्स के साथ मौजूद रहे।

आजमगढ़: डेढ़ घंटे खड़ी रही गोदान एक्सप्रेस, बिलबिलाए यात्री

Posted: 21 Jun 2022 07:58 AM PDT


उड़ी रेल मंडल प्रशासन की उड़ी नींद, मऊ से पहुंचे इंजीनियरो ने ठीक किया

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने के दौरान ओएचई में आई तकनीकी गड़बड़ी

आजमगढ़ : गोदान एक्सप्रेस की रफ्तार मंगलवार को रेलवे स्टेशन से एक किमी. पूर्व अचानक थम गई। चालक की कोशिश के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली तो मुख्यालय से इंजीनियरों को बुलाना पड़ गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन रवाना हुई तो यात्री राहत की सांस ले पाए। तीखी धूप में ट्रेन खड़ी रहने से यात्री प्यास के कारण तड़प उठे थे।
11056 अप गोदान एक्सप्रेस गोरखपुर से चलकर लोकमान्य टर्मिनल पहुंचने के लिए रफ्तार भरी थी। सुबह के 10.14 बजे थे कि अचानक ट्रेन की रफ्तार थमनी शुरू हुई तो आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से एक किमी. पूर्व बेलइसा स्थित चिल्ड्रेन स्कूल के पास खड़ी हो गई। चालक ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक दान बहादुर सिंह को सूचना दी तो खबर वाराणसी रेल मंडल प्रशासन तक पहुंच पाई। आरपीएफ व जीआरपी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर जा धमके। मऊ से पहुंचे इंजीनियरों ने गड़बड़ी को दुरुस्त किया तो ट्रेन दिन में 11.15 बजे रवाना हो पाई। वाराणसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया विद्युत सप्लाई में फाल्ट के कारण परिचालन में दिक्कत आई थी। इंजीनियरों ने उसे ठीक कर ट्रेन का परिचालन शुरू करा दिया।

आजमगढ़: कार एक्सीडेंट में महिला की मौत, छह घायल

Posted: 21 Jun 2022 06:24 AM PDT


बाइक सवार को बचाने में खाई में जा गिरी कार

आजमगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जबरदस्त हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत छह घायलों को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है। देवगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच विधिक कार्रवाई में जुट गई थी।देवगांव क्षेत्र के गडौली गांव निवासी बच्ची देवी पड़ोस के ही महेंद्र लाल की कार से सोमवार रात खरीदारी करके घर लौट रहीं थीं। कार महेंद्र चला रहे थे, जबकि उनके पुत्र कृष्णा, गांव की सीतापती देवी, आचल, सोनम बैठी थीं। बुढऊ बाबा बाजार से गुजरने के दौरान एक बाइक सवार के अचानक कार के सामने आ जाने से महेंद्र का स्टेयरिंग से नियंत्रण छूटा तो कार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा पलटी। चीख-पुकार मची तो बाजारवासियों के साथ-साथ देवगांव पुलिस भी आ गई। मशक्कत के बाद घायलों को लालगंज के टीकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बच्ची देवी को मृत घोषित कर दिया।

आजमगढ़: मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस पर किया योगाभ्यास

Posted: 21 Jun 2022 06:20 AM PDT


योगी सरकार के विकास का संदेश देने के लिए एक्सप्रेस वे पर किया योग

आजमगढ़: विश्व योग दिवस के अवसर पर हर तरफ योग की धूम रही। आजमगढ़ जिला भी इससे अछूता नहीं रहा। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ,राधा मोहन सिंह और शलभमणि त्रिपाठी ने रैदोपुर कॉलोनी में तो जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने जिले के एक स्कूल में योग किया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय, डा.सतीश द्विवेदी,अखिलेश मिश्र गुड्डू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस पर योग कर यूपी की योगी सरकार के विकास का संदेश देने की कोशिश की है। प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि योग हमारी पुरानी परंपरा है और विलुप्त हो रही थी। इस परंपरा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीवित करने का काम किया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर योगासन करने के सवाल पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि आजमगढ़ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे वरदान है। आजमगढ़ से लखनऊ की यात्रा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से महज दो घंटे की हो गई है और आजमगढ़ को नजदीक कर दिया गया है। जिले के विकास के लिए यह बड़ा काम है। इस कारण हम लोगों ने योगी सरकार के विकास को जन-जन तक पहंचाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आजमगढ़: बिना परमीशन वाहन से चुनाव प्रचार सामग्री बरामद

Posted: 21 Jun 2022 05:47 AM PDT


दो वाहन सहित 71 झंडा, आठ गमछा, 100 पंंफलेट सीज

आचार संहिता उल्‍लंंघन का मुकदमा दर्ज किया गया

आजमगढ़: लोकसभा उपचुनाव के दौरान बिना परमिशन के चुनाव सामग्री को वाहन में ले जाते समय जांच में दो वाहन सहित 71 अदद झंडा, आठ गमछा, 100 पंंफलेट सीज कर दी गई। इस दौरान जांच टीम ने पूछताछ की तो वाहन चालक और सवार लोग किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सके। इस दौरान जांच में प्रचार सामग्री अवैध पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्‍लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया। मेहनगर में लोकसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के मद्देनजर सोमवार को कस्बे के लखराव पोखरे के समीप समय करीब 10:30 बजे थाना प्रभारी बसंत लाल यादव वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से मेहनगर आ रहे वाहन संख्या यूपी 50 ए एच 4234 नंबर की कार को रोककर जांच की गई तो पिछली शीट पर 71 अदद झंडा, आठ चुनाव प्रचार का गमछा, 100 पंफलेट बरामद किया गया। बरामद की गई सामग्री में लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का नाम उल्लिखित पाया गया। इस दौरान वाहन चालक से नाम पता पूछे जाने पर सौरभ निवासी बीरभानपुर बताया। इस दौरान वाहन में प्रचार सामग्री की बाबत परमिशन के कागजात मांगे जाने पर नहीं दिखा सका। बिना परमिशन के वाहन में चुनाव प्रचार सामग्री रखे जाने पर आचार संहिता का उल्लंघन की संबंधित धाराओं में दंडनीय अपराध माना गया है।
वहीं पकड़े गए वाहन चालक द्वारा वाहन का कागजात न देने की दशा में वाहन को सीज कर दिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वाहनों की जांच के दौरान एक वाहन बिना नम्बर प्लेट की तो दूसरी नम्बर प्लेट के बाबत प‍रमिशन की पूछताछ में वह भी संदिग्‍ध पाया गया तो वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रशा‍सनिक सूत्रों के अनुसार इस बाबत आचार संहिता उल्‍लंंघन को लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आजमगढ़: मिजवां वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

Posted: 21 Jun 2022 03:51 AM PDT



आजमगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में योग के बारे में सकारात्मक जागरूकता पैदा करने की शुरुआत और अभ्यास है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 जून 2022 को मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के तहत चल रहे कार्यक्रम कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से जो की होम आफ होप द्वारा वित्तपोषित है मिजवां गाँव में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमे श्री कैफ़ी आज़मी कन्या इंटर कॉलेज की बच्चियां , चिकनकारी सेंटर की बच्चियां , कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चें एवं गाँव के लोगों सहित लगभग 180 लोगों ने अभ्यास किया । कार्यक्रम का संचालन योद्धा कुमार ने किया । इस अवसर पर मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी , शीला यादव,जय किशन पाण्डेय , तृप्ति सिंह ,संयोगिता, मनोज प्रजापति , पंकज चौबे , चंद्रेश यादव , सुधीर विश्वकर्मा , अनिरुद्ध , प्रियंका , सरस्वती , रोली , आयशा , संगीता , सुनीता ,ओमप्रकाश , सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे ।

Post Bottom Ad

Pages