ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Pathargama News: बाल मजदूरी रोकथाम हेतु छापामारी की गई
- Godda News: बजरंगबली मंदिर का घंटा चोर गिरफ्तार
- Godda News: दुष्कर्म का दो आरोपी गिरफ्तार
- Pathargama News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो व्यक्ति घायल
- Pathargama News: अवधेश शाह बने प्रमुख तो गायत्री देवी बनी उप प्रमुख
- Jamshedpur News : हाथियों के झुंड ने जाहेरथान की घेराबंदी तोड़ी, दहशत का माहौल
- मेहरमा न्यूज :- मेहरमा प्रखंड से प्रमुख पद से निर्वाचित घोषित हुई कंचन कुमारी। ग्रामीणों में जश्न का माहौल?
- Sirsa News : डबवाली नगर पालिका से गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के पक्ष में अजय चौटाला ने चुनावी जनसभा की
| Pathargama News: बाल मजदूरी रोकथाम हेतु छापामारी की गई Posted: 17 Jun 2022 04:47 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार को पथरगामा चौक और उसके आसपास के इलाके में स्थित होटल, ढाबा, मिठाई दुकान, मोटर गैरेज, टायर पंचर की दुकान, किराना दुकान, कपड़े की दुकान, रेडीमेड की दुकान, चाय पान की दुकान आदि अन्यान्य कार्य स्थलों पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पथरगामा गीता, विधि परिविक्ष पदाधिकारी राजेश गुप्ता, चाइल्ड हेल्पलाइन के सत्य प्रकाश तथा श्रमिक मित्र सरवन साह और जयप्रकाश यादव के द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के अनुपालन हेतु औचक निरीक्षण किया गया | हालांकि किसी भी प्रतिष्ठान में बाल मजदूरों से कार्य लेते हुए नहीं देखा गया | बाल श्रम उन्मूलन हवा दल के द्वारा सभी अधिष्ठान के मालिकों को निर्देश दिया गया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का कार्य लेना अथवा 14 से 18 वर्ष के किसी भी बच्चे को खतरनाक नियोजनों में कार्य कराना बाल श्रम कानून के उल्लंघन के दायरे में आता है जो एक दंडनीय अपराध है| अमन राज:- |
| Godda News: बजरंगबली मंदिर का घंटा चोर गिरफ्तार Posted: 17 Jun 2022 03:58 AM PDT
ग्राम समाचार, बोआरीजोर ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के बोआरीजोर प्रखण्ड अंतर्गत लालमटिया थाना क्षेत्र के लोहंडिया बाजार स्थित रिहैब साइड स्थित नया हनुमान मंदिर से गत 14 जून की रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया गया मंदिर का होम थिएटर, चार स्पीकर, टुल्लू पंप तथा मंदिर का घंटा महज दो दिनों के अंदर बरामद कर लिया गया तथा एक चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज भी दिया गया| लालमटीया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि चोरी की घटना 14 जून रात्रि की है| मामले के उद्भेदन के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना कांड संख्या 48/22 भादवी की धारा 461/ 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस निरीक्षक कमलेश प्रसाद, थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, अवर निरीक्षक गिरधर गोपाल, एएसआई उपेंद्र सिंह, जितेंद्र पांडे, आरक्षी नंबर 63 कमलेश सिह का एक संयुक्त जांच दल बनाया गया था| अनुसंधान के क्रम में अप्राथमिकी अभियुक्त बंसडीहा निवासी समूल अंसारी के स्वीकारोक्ति बयान पर अप्राथमिकी अभियुक्त बंसडीहा के नसीर अंसारी के पुत्र जावेद अंसारी के घर छापामारी कर मंदिर से चोरी गए तमाम सामानों की बरामदगी कर दी गई| हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही जावेद अंसारी भागने में सफल रहा| जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है| नसीर अंसारी को न्यायिक अभिरक्षा में गोड्डा भेज दिया गया| |
| Godda News: दुष्कर्म का दो आरोपी गिरफ्तार Posted: 17 Jun 2022 03:14 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के बोआरीजोर प्रखंडअंतर्गत राजा भीठा थाना के प्रभारी अमित अभिषेक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के दो आरोपी ललमटिया थाना क्षेत्र के बड़ा धाना भिंडी निवासी देवनार साह का पुत्र जितेंद्र साह और सरगुन साह का पुत्र राजू साह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया| पथरगामा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह और राजा भीठा थाना प्रभारी अमित अभिषेक ने पत्रकारों को बताया कि गत 16 जून को बकरी खोजने निकली एक महिला को अकेली पाकर उक्त दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था| महिला के लिखित फर्द बयान के आधार पर थाना कांड संख्या 14/22 भादवि की धारा 341/ 376 (डी) 506 एवं 3 (2) (V क) अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था| |
| Pathargama News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो व्यक्ति घायल Posted: 16 Jun 2022 08:17 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार रात्रि 8:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के गोड्डा पथरगामा मुख्य पथ एनएच 133 पर खैरबनी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्ति घायल हो गए l मिली जानकारी के अनुसार बड़ी कल्याणी निवासी सुरेंद्र ठाकुर का पुत्र विप्लव ठाकुर एवं सोनेलाल हाँसदा बारकोप हाट से सब्जी बेचकर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 जी 0 157 से अपने घर वापस जा रहा था| इसी क्रम में खैरबनी मोड़ के समीप गोड्डा की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए| मोटरसाइकिल में धक्का मारने के बाद चार चक्का वाहन चालक अनियंत्रित होकर अवैध कोयला लदे साइकिल में जोरदार टक्कर मार कर भागने में सफल रहा, जिससे कोयला साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एवं मौके से कोयला साइकिल चालक फरार हो गया l पथरगामा प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घायल व्यक्ति को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया l ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर गोपाल यादव ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया| सोनेलाल हाँसदा के सीने में जहां गंभीर चोटे आई है वही विप्लव ठाकुर का बाया हाथ टूट गया है| दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों को सदर अस्पताल गड्डा रेफर कर दिया गया| अमन राज:- |
| Pathargama News: अवधेश शाह बने प्रमुख तो गायत्री देवी बनी उप प्रमुख Posted: 16 Jun 2022 06:52 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को पथरगामा प्रखंड सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा सह निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज की निगरानी में एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजीव मिश्रा की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया l चुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त थीl अनावश्यक प्रवेश वर्जित था| प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट के समीप मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी ताकि पंचायत समिति सदस्य के अलावे कोई भी प्रवेश नहीं कर पाए प्रखंड प्रमुख पद के लिए अवधेश शाह एवं प्रीति कुमारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया l नामांकन के बाद सभी सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया l चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा कराया गया l मतगणना के उपरांत अवधेश शाह 13 मत पाकर प्रखंड प्रमुख पद पर आसीन हुए वही प्रीति कुमारी को 10 वोट पर संतोष करना पड़ा l उपप्रमुख पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया लगभग 1:00 बजे प्रारंभ किया गया| उप प्रमुख पद के लिए अनंत सिंह, सुबोध कुमार यादव एवं गायत्री देवी ने नामांकन भरा l मतगणना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने गायत्री देवी को 12 मत प्राप्त होने पर जीत की घोषणा की वही बताया कि 10 वोट सुबोध कुमार यादव को प्राप्त हुए और अनंत सिंह को एक मत से संतोष करना पड़ा l जीत के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया| प्रमुख एवं उप प्रमुख के समर्थकों ने अबीर गुलाल के साथ विजय जुलूस निकाला| चुनावी प्रक्रिया के दौरान मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार, अंचलाधिकारी संतोष बैठा, थाना प्रभारी बलिराम रावत, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिहर प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार मंडल मौजूद थे l अमन राज:- |
| Jamshedpur News : हाथियों के झुंड ने जाहेरथान की घेराबंदी तोड़ी, दहशत का माहौल Posted: 16 Jun 2022 04:59 AM PDT |
| Posted: 15 Jun 2022 07:42 AM PDT
ग्राम समाचार, मेहरमा :- मेहरमा प्रखंड से प्रमुख पद से निर्वाचित घोषित हुई कंचन कुमारी। ग्रामीणों में जश्न का माहौल। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि आज मेहरमा प्रखंड मुख्यालय में प्रवेक्षक अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार भावुनिया के अध्यक्षता में प्रमुख पद का चुनाव किया गया। वहीं बताया गया कि कुल 29 पंचायत समिति सदस्य को वोट करना है। जिसमें कंचन कुमारी को कुल 28 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात्र 1वोट प्राप्त हुआ। जिससे कंचन कुमारी को प्रमुख पद से निर्वाचित घोषित किया है। एवम कंचन कुमारी को मेहरमा प्रखंड प्रमुख बनाया गया। वहीं इस जीत को लेकर सिंघाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदू राम एवम स्थानीय लोगों ने माला पहना कर सम्मानित किया गया। एवम इस जीत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। संवाददाता :- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा, ग्राम समाचार। |
| Posted: 15 Jun 2022 07:38 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : डबवाली नगर पालिका चुनाव मे भाजपा, जजपा गठबंधन के चेयरमैन पद के संयुक्त उम्मीदवार श्री परवीन सोनी के पक्ष में डबवाली गैस एजेन्सी के मालिक श्यामसुंदर सभरवाल द्वारा गैस एजेन्सी परिसर में आयोजित नुक्कड़ मीटिंग को जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजयसिंह चौटाला द्वारा मीटिंग को सम्बोधित किया । इस मौके पर श्री सभरवाल ने भी 19 जून को चाबी का बटन दबाकर गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष मे व छतरी का बटन दबाकर वार्ड न 19 व 20 के एमसी उम्मीदवार को वोट कर विजयी बनाने की अपील की। इस मौक़े पर जजपा जिलाध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह मसीता, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर राणा, भाजपा के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, सरपंच गंगा गुरपाल सिंह, चेयरमैन मार्किट कमेटी नरेंद्र बराड, जेजेपी प्रवक्ता रणदीप मटदादू व अन्य सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |













