ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 26, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : एम्स संघर्ष समिति मनेठी की आवश्यक बैठक हुई

Posted: 26 Jun 2022 09:40 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी में रविवार को एम्स संघर्ष समिति के प्रधान श्योताज की अध्यक्षता में सब तहसील मनेठी में एम्स संघर्ष समिति मनेठी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे 50 गांवो के किसान मजदूरों ने हिस्सा लिया। बैठक में आए वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से जल्द एम्स निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए अपने अपने विचार रखें। इसके अलावा स्थानीय विधायक और मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल द्वारा दिए गए बयान की भी कड़ी आलोचना की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया जिसमे कहा गया कि मजरा गांव में एम्स निर्माण की प्रक्रिया शुरू करते हुए सरकार माजरा गांव के किसानों को जल्द मुआवजा दे और रजिस्ट्रीया करवाए। यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि बावल के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल द्वारा यह कहना की संघर्ष समिति का एम्स में क्या योगदान रहा है? एम्स संघर्ष समिति को विपक्ष का तमगा लगाते हुए मंत्री जी ने कहा अंगुली कटाकर शहीद होना चाहते है। संघर्ष समिति मंत्री जी से कुछ सवाल जानना चाहती है।



सवाल न 1 डॉ. बनवारी लाल यह बताए की अगर एम्स संघर्ष समिति द्वारा 127 दिन आंदोलन नही चलाया जाता तो क्या यहां एम्स निर्माण की घोषणा संभव थी। एम्स संघर्ष समिति इस इलाके का संघर्ष का औजार है जिसके पीछे हजारों लोग खड़े है क्या आप इसे बयान देकर जनता का अपमान नही कर रहे हो।

सवाल 2 मंत्री जी आप दावा कर रहे है की यह मेरा स्वपन था कि यहां एम्स बने परंतु 2015_18 तक आप खुद स्वपन ही लेते रहे ,तीन साल तक चिर निद्रा में चले गए, आंदोलन के दवाब में आकर जब केंद्र की सरकार ने घोषणा करी तब आपकी नीद खुली थी क्या यह सत्य नही है ?

सवाल न 3 : जब एम्स निर्माण संघर्ष समिति आपसे मिलती थी तो आप एक ही बात कहते थे की एम्स जमीन पर बनेगी, हथेली पर नही  बनेगी ,अन्यथा किसी दूसरी जगह बनाई जाएगी। एम्स संघर्ष समिति का मानना है कि बनवारी लाल खुद एम्स के नाम से राजनीति कर रहे है। इसलिए जनता की भागीदारी और भूमिका को नजरंदाज कर रहे है।

सवाल न 4 डॉक्टर बनवारी लाल को यह भय सता रहा है कि जनता का आंदोलन कभी इसका श्रेय ना ले ले क्या यह सत्य नही है।



एम्स संघर्ष समिति डॉक्टर बनवारी लाल से कहा कि जनता को अपमानित करने वाले बयानों को वापिस ले और इलाका की जनता से माफी मांगे  और रजिस्ट्री प्रक्रिया को तुरंत शुरू करे, अन्यथा 10 जुलाई को बावल में डॉक्टर बनवारी लाल के आवास पर काले झंडो के साथ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा और एम्स निर्माण के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा। बैठक को मुख्य रूप से डॉक्टर एच डी यादव, कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, भूप सिंह, आजाद सिंह नानधा, ओमप्रकाश सैन, भारत मास्टर, एस डी यादव, कर्नल राजेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामकुमार निमोठ, कमल सिंह, मूलचंद महाशय,रमेश पूर्व सरपंच, अमरसिंह राजपुरा अभय सिंह फिदेरी, मनोज कुमार दिलबाग सिंह रमेश, रोशनलाल कप्तान मनफूल सिंह, धर्म सिंह मेहतावास, जितेंद्र सिंह, रोशनलाल आदि ने संबोधित किया।

Gurugram News : बादशाहपुर के अंबेडकर भवन में बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक हुई

Posted: 26 Jun 2022 09:32 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज: बाबा साहेब डॉक्टर बी आर अंबेडकर भवन बादशाहपुर में बहुजन समाज पार्टी की मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष माननीय विजय खटाना जी ने की मीटिंग में प्रदेश सचिव माननीय जगबीर सिंह फुलिया जी मौजूद रहे साथ में जिला व विधानसभा की पूरी टीम भी मौजूद रही इस मीटिंग में सामाजिक कार्यकर्ता जलजीत थुराना ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और बहन जी की नीतियों में विश्वास जताया । 



थुराना को माननीय जगबीर फूलीया जी के नेतृत्व में वह विजय खटाना जी की अध्यक्षता में बादशाहपुर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है । जलजीत थुराणा ने कहा की मैं सबसे निचली कड़ी से आज अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहा हूं और यह पारी मैं अपनी बहुजन समाज पार्टी से कर रहा हूं आने वाले समय में भी मैं बहुजन समाज पार्टी के लिए कड़े लगन और मेहनत से काम करूंगा। मीटिंग में विधानसभा बादशाहपुर वह जिला गुड़गांव की पूरी टीम मौजूद रही।

Rewari News : रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन को एलिट क्लब के अवार्ड से नवाजा गया

Posted: 26 Jun 2022 09:25 AM PDT

 


ग्राम समाचार न्यूज: रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3021 की तरफ से आयोजित दिल्ली के ताज पैलेस होटल में सभी रोटरी क्लबों को उनके काम के लिए अवार्ड दिए गए जिसमें रोटरी क्लब रेवाड़ी  मेन को इलीट क्लब के अवार्ड से सम्मानित किया गया. प्रधान जी पी चौहान को एलिट प्रधान, ज्योति अदलखा को एलिट सचिव, क्लब ट्रेनर अरुण गुप्ता को एलिट डिस्टिक टीम के सदस्य तथा जोनल चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा को सर्वोच्च सुपर एलिट डिस्टिक टीम के सदस्य के तौर पर सम्मानित किया गया. इसके अलावा विभिन्न तरह की 11 कैटेगरी में क्लब को सम्मानित किया गया. विदित हो कि रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने पिछले साल विभिन्न तरह के ब्लड डोनेशन कैंप में 12 सौ से अधिक ब्लड एकत्रित किया.  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनूप मित्तल ने अपने संबोधन में क्लब के द्वारा विभिन्न तरह के कार्यों की की खुले दिल से तारीफ की तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट की तरफ से आगे भविष्य में भी हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया. क्लब की उपलब्धियों के लिए एडवोकेट सचिन मलिक, महेंद्र छाबड़ा, हरीश अरोड़ा, नरेंद्र गुगनानी, हरीश मेंदीरत्ता, डॉ. पवन गुप्ता,डॉ. डिंपल गुप्ता, मनीष अरोड़ा, अतुल बत्रा, रुचि चौहान, सुषमा गुप्ता, नेहा शर्मा, अनुराधा सैनी, दिलीप, सुरेंद्र राव, अनिल यादव तथा अन्य क्लब के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी. प्रधान जी पी चौहान तथा सचिव ज्योति अदलखा ने क्लब के सभी मेंबर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया।

Rewari News: गांव खोरी स्थित सिद्ध बाबा सूरज गिरी महाराज झोपड़ी वाले मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन

Posted: 26 Jun 2022 09:19 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज: रेवाड़ी : गांव खोरी में श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा सूरजगिरि जी महाराज झोपड़ी वाले के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर सभरवाल साथ मे शहरी प्रधान टेकचंद सैनी, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन पूरनसिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव एवम सीएम विंडो एमिनेंट सिटीजन शीला यादव, सीएम विंडो एमिनेंट सिटीजन एडवोकेट अरुण यादव, युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी संदीप श्योराण, एस.डी स्कूल के निदेशक श्री जवाहरलाल दुहन, समाजसेवी सतबीर खोरी आदि उपस्थित रहे।



इस अवसर पर ग्रामवासीयो ने सम्मानस्वरूप पटका पहना व राधाकृष्ण की तस्वीर भेंट कर सभी का सम्मान किया।

Rewari News: "एमरजैन्सी-काल" भारतीय लोकतन्त्र का काला अध्याय था : डा. वेद प्रताप वैदिक

Posted: 25 Jun 2022 11:27 PM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी, 25 जून -- एमरजैन्सी की 47वी बरसी पर आज चन्डीगढ मे एक  "वैबिनार" का आयोजन किया गया ।  जिसमे मुख्य वक्ता के तौर पर  डा. वेद प्रताप वैदिक, अन्तरराष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार, नई दिल्ली ने *"एमरजैन्सी की 47वी बरसी"* विषय पर अपने  विस्तृत विचार रखे और आपातकाल को भारतीय लोकतन्त्र का एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस समय प्रैस  पर सेन्सरशिप लगा कर, नागरिक अधिकारों का गला घौन्ट दिया गया था । श्री अजय बिश्नोई, पूर्व कैबिनेट मन्त्री, मध्य प्रदेश सरकार.. एवं.. वर्तमान भाजपा विधायक, जबलपुर ने विशिष्ट वक्ता के तौर पर, आपातकाल की अपनी 19 महीने 2 दिन की जेल-यात्रा के अनुभव श्रोताओ से साझा किए।  इनके अतिरिक्त पवन कुमार बंसल, जनसत्ता-फेम, वरिष्ठ पत्रकार,  गुरुग्राम ने बताया कि एमरजैन्सी लगने के दिन वह नरवाना मे कालेज मे पढता था । उन दिनो यह नारा सब की जुबान पर था - "एमरजैन्सी के तीन दलाल--इन्दिरा, सन्जय, बन्दी लाल ।  रिवाडी के सोशल -एक्टिसिट एवम  एडवोकेट श्री नरेश चौहान "राष्ट्रपूत"ने कहा कि "बरसी" दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मनाई जाती है । मृतक के अच्छे बुरे कामों को बरसी पर याद किया जाता है । आज आपातकाल की घोषणा की 47वीं बरसी पर हम उसी भाव से आपातकाल के दौर की अच्छाई व  बुराई का अपना अनुभव सांझा कर रहे हैं । भाई अरुण जोहर साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने इस मीटिंग में ऑनलाइन जुड़ने का हम सबको अवसर प्रदान किया । 25 जून 1975 को मेरा बी.ए फाइनल का रिजल्ट आया था । वैश्य कॉलेज भिवानी से मैंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी । आपातकाल लगने से पहले तानाशाही व मुख्यमंत्री के छोटे पुत्र सुरेंद्र सिंह की शासन प्रशासन में बेलगाम दखलअंदाजी को बहुत नजदीक से देखने और भुगतने का अवसर प्राप्त हुआ । 1974 का रिवासा कांड जिसने बंसीलाल की सरकार को हिला दिया था । पूरे देश का विपक्ष भिवानी में डेरा जमाए हुए था । उस दौर को भुलाया नहीं जा सकता । रिवासा कांड का पीड़ित भंवर सिंह कॉलेज में हमारा सहपाठी था । कर्नल वीरेंद्र सिंह परमार, ठाकुर बीर सिंह एडवोकेट किस प्रकार उस तानाशाही दौर में शासन से लड़ने में एक सफल नेतृत्व दे पाए, भले ही आपातकाल में ठाकुर बीर सिंह के परिवार के चार-चार मैैम्बर 19 महीने जेल की यातनाऐं भुगत कर आए । आपातकाल के बाद ठाकुर बीर सिंह भिवानी से विधायक बने और हरियाणा सरकार में एक प्रभावशाली मंत्री भी बने । 



 राजनीतिक नंबर बनाने के चक्कर में पुलिसिया दमनकारी चक्कर चला कर नसबंदी के आंकड़े जुटाना जहां सरकार को बहुत महंगा पड़ा वहीं आपातकाल में रेलों का आवागमन, सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी अधिकारियों की समय पर हाजिरी, बाजार में दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना, भ्रष्टाचार व जमाखोरी पर अंकुश आदि कुछ अच्छे काम भी देखने को मिले । परिवार नियोजन और नसबंदी आज लोग स्वेच्छा से पालना कर रहे हैं । 

एक बार पुनः आपातकाल की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से प्रार्थना है कि देश में फिर किसी हुक्मरान की ऐसी तानाशाही व आपातकाल लगाने की हिम्मत ना हो  । 

वैबिनार के सन्योजक अरुण जौहर बिश्नोई,  एडवोकेट, पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट, चन्डीगढ (हिसार वाले)  तथा चन्डीगढ की प्रोफेसर डा. मोनिका  अग्रवाल ने भी एमरजैन्सी-काल के काले  दिनो को याद किया ।

Rewari News : प्रॉपर्टी आईडी में खामियों को दूर करने के लिए वार्ड वाइज कैंप का आयोजन

Posted: 25 Jun 2022 10:37 PM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : प्रॉपर्टी आईडी में कमियों को सुधारने के लिए वार्ड वाइज कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में याशी कम्पनी द्वारा प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित जो कमियां है उनको ठीक करवा सकते हैं।



इसके लिए 26 जून से 30 जून तक सुबह 10 बजे से 4 बजे तक वार्ड नंबर 20 में कृष्णा नगर स्थित पूर्व प्रधान विजय राव के कार्यालय पर कैंप लगाया जा रहा है जिसमें प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित दस्तावेज़ लेकर प्रॉपर्टी आइडी में किसी भी प्रकार की गलती ठीक करा सकते हैं।

Post Bottom Ad

Pages