ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 29, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : आजाद हिंद फौज के गुमनाम सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने हेतु मुख्यमंत्री से मांग की गई

Posted: 29 Jun 2022 09:17 AM PDT



आजादी के अमृत महोत्सव पर आजाद हिंद फौज के हरियाणा राज्य के  गुमनाम सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से  स्वतंत्रता सम्मान समिति का गठन करनें हेतु मांग पत्र सौंपकर हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता एवं सैनिक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश यादव को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने जिमखाना क्लब में भेंट कर मांग की गई| इस अवसर पर डॉ. विश्वकर्मा नें मंत्री जी को बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में गठित आजाद हिंद फौज के हरियाणा राज्य के गुमनाम  सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने और गौरव पदों पर उनका नामकरण होने पर हीं उनका उचित सम्मान होगा| उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के नियमानुसार राज्य में स्वतंत्रता सम्मान समिति की सिफारिश पर ही गुमनाम सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया जा सकता है|"तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" के प्रणेता  नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनके 86000 सेनानियों का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है|



देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप में 78 साल पहले भारतीय तिरंगा फहराने का श्रेय नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ही जाता है| उन्होंने 30 दिसंबर 1943 कों झंडा फहराकर सरकार का गठन किया जिसे जापान सहित 9 देशों की मान्यता प्राप्त थी| नेताजी नें सेल्यूलर जेल जाकर बंदी बनायें गयें भारतीय क्रांतिकारियों और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की थी| हां हां बने संग्रहालय में उन अस्त्रों को देखा जा सकता है जिनसे स्वतंत्रता सेनानियों पर अत्याचार किए जाते थे|आजाद हिंद फौज सरकार ने ही जनरल लोकनाथ को यहां अपना गवर्नर नियुक्त किया था| इस अवसर पर डॉ. विश्वकर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने हेतु मंत्री महोदय से हरियाणा राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान हेतु राज्य स्तरीय प्रस्तावित कार्यक्रम गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य आतिथ्य हेतु स्वीकृति प्रदान करने बारे आग्रह पत्र भी सौंपकर मांग की गई| माननीय मंत्री महोदय ने गुमनाम सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की कार्रवाई का आश्वासन दिया|इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राजेश कुमार, रजनीश शर्मा, विनय सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, महेंद्र सिंह, विजय कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे|      

Sohna News : उदयपुर में बर्बर इस्लामिक जेहाद व जघन्य हत्याकांड के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन

Posted: 29 Jun 2022 05:54 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े हिन्दू युवक कन्हैया लाल की दुकान में घुस कर नृशंस हत्या की गई है। उदयपुर में हत्या के बाद स्लामिक जेहादी हत्यारों ने धमकी भरा विडीओ जारी करना  देश की संप्रभुता को चुनौती है, जिसे भारत की जनता, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल कभी बर्दाश्त नहीं करेंगें। 



इस जघन्य घटना व बर्बर इस्लामिक जिहाद व आतंकवाद के विरूद्ध विहिप और बजरंगदल सडक पर आ गया है। हिन्दू जनता इस बर्बरता के बाद चुप नही बैठेगी। इन हत्यारो ने एक सोशल मीडिया की पोस्ट मात्र से एक सज्जन मजदूर हिन्दू का गला रेत दिया। यह सामान्य बात नही है । हिन्दू अब अपने ही देश, शहर, गली-मुहल्ले मे सुरक्षित नही हो। इस जघन्य अपराध पर सरकार न केवल कानून की सहायता से अपराधियो को मृत्युदण्ड की सजा दे बल्कि हिन्दू समाज को सुरक्षित करने की ओर ठोस कदम भी उठाये। ऐसा न होने पर देश मे अराजकता का माहौल हो सकता है। कन्हैयालाल की हत्या पर हिन्दू समाज चुप नही बैठेगा । 



गुरुग्राम के कमला नेहरू से सोहना चौक तक विरोध प्रदर्शन किया गया व पुतला फूंका। विहिप के प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, महावीर भारद्वाज प्रांत प्रचार प्रमुख, ब्रहम्म प्रकाश कौशिक प्रांत सेवा प्रमुख, मन्त्री यशवंत शेखावत, अनुराग कुलश्रेष्ठ, बजरंगदल से अभिषेक, प्रवीण हिंदु, अमित हिंदू, सतपाल  राघव, सुरेंदर तंवर, कुलभूषण भारद्वाज, भोले नाथूपुर, गनदीप चौहान, प्रवीन यादव सरहौल आदि अपनी पूरी टीम के साथ थे। 

Rewari News : युवाओं और सेना के हित में है अग्निपथ : वन्दना पोपली

Posted: 28 Jun 2022 09:37 PM PDT


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने अग्निपथ योजना का विरोध करने पर कांग्रेस को घेरा है सेना तथा केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना जैसी ऐतिहासिक योजना को लाकर देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम लिया था जोकि कुछ लोगों को सहन नहीं हुआ इसलिए तमाम तरह के भ्रामक प्रचार किए जा रहे थे। राहुल गाँधी से इडी द्वारा पूछताछ पर सत्याग्रह निकालने वाले कांग्रेसियों के किसी भी सत्याग्रह पर जनता को विश्वास नहीं रहा है। राहुल गाँधी और इडी प्रकरण में कांग्रेस ने बताया की भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह किया जा सकता है।



आज के युवा किसी छलावे में नहीं है  वो जानते है कि अग्निपथ योजना राष्ट्रहित में है, अग्निवीर के हित में है। दुनिया में बहुत सारे देशों द्वारा अपनाई जा रही डिजिटल युद्ध प्रणाली को देखते हुए भारत को भी अपनी सेना को आधुनिक तकनीक से लैस करने की आवश्यकता थी। दुश्मन के इरादों को भांपते हुए आक्रमण का त्वरित व ठोस जवाबी कार्रवाई के लिए युवा फौज समय की बड़ी जरूरत है। भारत सरकार के मार्गदर्शन मेंं तीनों सेनाओं ने काफी सोच समझकर अग्निपथ योजना तैयार की है।

अग्निपथ योजना के अंतर्गत नियमित भर्ती से 3 गुना ज्यादा भर्ती की जानी है। अग्निवीर में से 25% जवानों को नियमित किया जाएगा तथा बाकी युवा जो प्रशिक्षित होकर निकलेंगे उन्हें चार साल बाद रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे जिस की गारंटी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने भी दी है।

साढ़े 17 साल से 23 वर्ष तक आयु में अग्निवीर बनने पर चार वर्ष देश सेवा का अवसर मिलेगा और जब युवा 21 साल के बाद बाहर आएगा तो उसके पास प्रशिक्षण सर्टिफिकेट और तकरीबन 23 लाख रुपए की कमाई भी होगी। सामान्यता युवा 21 साल की उम्र तक पढ़ाई कर रहा होता है और उसके बाद नौकरी या व्यवसाय की तरह की तरफ बढ़ता है लेकिन अग्निवीर 10 वी पास भर्ती होने पर 12 वीं पास का सर्टिफिकेट और 12 वींं पास भर्ती होने पर स्नातक डिग्री, जो रोजगार के लिए देश व विदेश मेंं मान्यता प्राप्त होगी, लेकर तथा देश सेवा को 4 साल देकर एक पूंजी के साथ अगले कदम की तरफ बढ़ सकता है।

अग्निपथ तमाम तरह से देश के हित में है अब युवाओं को शार्ट सर्विस कमीशन की तरह ही अग्निवीर बनने का अवसर मिला है। अग्निवीर सेना में रहकर विभिन्न तकनीकों से कौशल युक्त व अनुशासित नागरिक बनकर आएंगे। केंद्र सरकार को अर्धसैनिक बलों मेंं प्रशिक्षित जवान मिलेंगे वहीं राज्य सरकारों को भी अपने पुलिस बल के लिए सेना द्वारा प्रशिक्षित जवान मिलेंगे। एक चौथाई अग्निवीर सेना मेंं ही रहेंगे और तीन चौथाई अग्निवीरों को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

Rewari News : आशियाना फाउंडेशन की ओर से आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों दिखाया देशभक्ति का जलवा

Posted: 28 Jun 2022 07:00 PM PDT


आशियाना फाउंडेशन रेवाड़ी के तत्वावधान में 26 जून 2022 को गुरु चौक के नजदीक पुष्पांजलि कंपलेक्स में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मास्टर हुकमचंद जी रहे। अति विशिष्ट अतिथि की भूमिका पंडित छाजुराम शर्मा ने निभाई एवं श्रीमती सरोज भारद्वाज (पूर्व नगर परिषद चेयरमैन ) ने भी उपास्थि दर्ज करवाई । उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता नीरू भारद्वाज ने बताया कि आशियाना फाउंडेशन की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप में बच्चों ने नृत्य, गायन,  पेंटिंग एवं कई अन्य गतिविधियां सीखी।  इस प्रतियोगिता में इन बच्चों के साथ साथ शहर के बाकी बच्चों को भी आमंत्रित किया गया।  प्रतियोगिता में मंच संचालन की भूमिका संस्था के प्रमुख सलाहकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी अरविंद भारद्वाज ने की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनिल  ठक्कर,  प्रवीण जलवा सर व चित्रा भारद्वाज ने की । प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार रंगारंग एवं देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां दी गई । छोटे-छोटे बच्चों ने वंदे मातरम गाने पर देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य करके सबका मन मोह लिया । इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में गुंजन प्रथम स्थान, धान्या कौशिक द्वितीय स्थान एवं प्रतीक तृतीय स्थान प्राप्त किया। विक्रय वरिष्ठ वर्ग में भी मोहित लिरिकल बॉय प्रथम स्थान , अक्षिता द्वितीय स्थान एवं  साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि महोदय मास्टर हुकम चंद जिला अध्यक्ष भाजपा रेवाड़ी ने इस कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा और अपने अनुभव साझा किए। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यमान पंडित छाजुराम शर्मा जी ने भी आशियाना फाउंडेशन द्वारा बच्चों को दिए जा रहे अवसरो की खूब सराहना की और उन्होंने पिछले दिनों कोरोना विकट दौर में भी आशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित पौधारोपण , गरीब एवं असहाय लोगों को सहायता, मॉस्क वितरण, नेबुलाइजर वितरण एवं कोरोना यौद्धाओ के सम्मान की सराहना की। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपा भारद्वाज जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के विषय में सभी को परिचित करवाया और उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारी गण नीरू भारद्वाज, चित्रा भारद्वाज, तपेश्वर भारद्वाज, भावना भारद्वाज अरविंद भारद्वाज, रेणु ढींगरा, शशि जुनेजा, आशु आहूजा, कंचन,  मुकेश प्रधान, सतीश मुदगिल, रचना शर्मा, हरीयोम शर्मा, स्वीटी चौहान, गोल्डी, इत्यादि भी मौजूद रहे।


Bounsi News: नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने कूड़ा डंपिंग के लिए किया स्थल का निरीक्षण

Posted: 28 Jun 2022 08:02 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पहुंचकर कूड़ा डंपिंग के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुखनिया पुल समीप, रेलवे फाटक सहित अन्य जगहों पर पहुंचकर कचरा डंपिंग के लिए जगह को चिन्हित किया। बताया गया कि 

कचरा डंप करने के लिए अभी फिलहाल इन्हीं दोनों जगहों पर रखा जाएगा। बाद में अस्थाई रूप से जमीन को चिन्हित कर कचरा डंप जोन बनाया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से व्यवसाई संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, नगर पंचायत के लिपिक आकाश चक्रवर्ती सहित अन्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: नदी में डूबने से हुई बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Posted: 28 Jun 2022 08:00 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दलिया गांव निवासी रमेश महोली की 10 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी अपने ननिहाल अपने मामा की शादी में बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला गांव निवासी बिजेंद्र महोली के पुत्र अमित कुमार की शादी में गई थी । मंगलवार को बारात लौटकर आनी थी। इसी दौरान सुबह मृतिका एकोरिया बीयर में नहाने चली गई। बताया जाता है कि, पानी गहरा होने के कारण मृतिका की डूबने से मौत हो गई। पिता के द्वारा बारात आने से पहले ही पुत्री के शव को घर लाया गया। बच्ची का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मालूम हो कि, तीसरी कक्षा में कन्या मध्य विद्यालय की छात्रा मृत 10 वर्षीय दिव्या 


छह बहनों एवं एक भाई में तीसरे स्थान पर थी। घरवालों को नहीं पता था कि, विवाह की खुशियां मातम में तब्दील हो जाएंगी। पुत्री की मौत के बाद मां प्रियंका देवी के साथ-साथ बहन लक्ष्मी, करिश्मा, राखी, पिंकी, दीपा और एकमात्र पुत्र प्रेम कुमार सहित अन्य का रो रो कर बुरा हाल है। पड़ोसियों के द्वारा मृत माता पिता एवं भाई बहनों को सांत्वना देने का कार्य किया गया। बताया जाता है कि, चार बच्चों के साथ बच्चे नदी में स्नान करने गई थी। नदी में डूब कर एक और बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान ककबारा गांव निवासी धनेश्वर महोली की 10 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि, नदी में डूबकर दोनों बच्ची की मौत के बाद दोनों मृत बच्चियों के परिजनों अपने अपने मृत बच्ची के शव को गांव लेकर चले गए। वहीं मृत बच्ची का मंदार तराई स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मंदार की तराई में 120 मीटर लंबा बनाया गया है सस्पेंशन ब्रिज, निर्धारित शुल्क देकर सैलानी ले सकेंगे इसका आनंद

Posted: 28 Jun 2022 08:00 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार तराई में वन विभाग के द्वारा बनाए जा रहे बायोडायवर्सिटी पार्क में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में अभी से ही सैलानी भ्रमण करने के लिए पहुंचने लगे हैं। खासकर पार्क के अंदर बने सस्पेंशन ब्रिज पर युवाओं के द्वारा फोटो खिंचवाने और छोटे-छोटे वीडियो बनाने की भीड़ अभी से ही दिखाई देने लगी है। मालूम हो कि करोड़ों रुपए की लागत से जैव विविधता पार्क का निर्माण यहां पर कराया जा रहा है। पार्क के अलावे यहां पर युवाओं को एडवेंचर्स का आनंद कैसे मिले, इसकी तैयारी भी की जा रही है। यही वजह है कि पार्क के अंदर 120 मीटर लंबा सस्पेंशन ब्रिज को बनाकर तैयार कर दिया गया है। चेक डैम के ऊपर से ऊंचाई पर स्टील की पट्टियों से बना यह ब्रिज का 


आकर्षण ही लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। 120 मीटर सस्पेंशन ब्रिज के दोनों और लोहे के गेट भी बनाए गए हैं। मालूम हो कि पार्क में बना यह ब्रिज अंग क्षेत्र का पहला ब्रिज होगा। जानकारों की मानें तो इस बृज की दूरी को तय करने में करीब 5 मिनट का समय लगेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके दोनों और मजबूत प्लास्टिक के रस्से लगाए गए हैं। जबकि ऊपरी हिस्से में लोहे का केवल इस पार से उस पार तक लगाया गया है। बताया गया कि, पुल पर चलने वाले सैलानियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेफ्टी बेल्ट लगाया जाएगा। जिसके हुक का दूसरा सिरा केवल से लगा रहेगा। विभाग के द्वारा तय रकम देने के बाद लोग इसका आनंद उठा पाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इसके निर्माण की बात कही गई थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : बाल भवन में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह कल होगा

Posted: 28 Jun 2022 10:13 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज: बाल भवन रेवाड़ी मे ग्रीष्म कालीन शिविर (संगीत/नृत्य/आर्ट)-2022 संचालित है और 29 जून को सांय 07 बजे बाल भवन रेवाड़ी मे ग्रीष्म कालीन शिविर-2022 का समापन समारोह व पारितोषिक वितरण कार्यक्रम होगा! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक गर्ग, उपायुक्त रेवाड़ी होगें! इस अवसर पर एक माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चो के द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तत किया जायेगा ।

Post Bottom Ad

Pages