ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Chandan News: 14 जूलाई से होने वाली कांवरिया मेला को लेकर कांवरिया पथ में चला बुलडोजर
- Godda News: गोड्डा में प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा
- Bhagalpur news:भागलपुर की 20 क्रिकेट प्रतियोगिता, मिरजान किंग्स और बूढ़ानाथ टाइगर्स ने जीते अपने अपने मैच
- Chandan News: चांदवारी पंचायत में सड़क व नाली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
| Chandan News: 14 जूलाई से होने वाली कांवरिया मेला को लेकर कांवरिया पथ में चला बुलडोजर Posted: 03 Jun 2022 09:23 AM PDT ग्राम समाचार, चांदन, बांका। जिला अधिकारी बांका अंशुल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार 3 जून को अंचलाधिकारी प्रशांत सांडिल्य के अगुवाई में प्रखंड अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र के टोनापाथर गांव स्थित कावंरिया पथ में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर दुकानदारों ने आननफानन में दुकान समेटना शुरु कर दिया। विदित हो कि इससे पूर्व भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला था।लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने फिर भी सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगा ली थी। जिसे लेकर सीओ प्रशांत सांडिल्य ने सभी दुकानदारों को अंतिम अल्टीमेटम दिया है कि सड़क को 52 फिट तक अवरुद्ध नही करें अन्यथा कार्रवाई की जाऐगी। मौके पर राजस्व कर्मचारी अरबिंद कुमार,राजस्व पदाधिकारी आरती भूषण सहित सभी अंचल कर्मचारी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, चांदन सिओ प्रशांत शांडिल्य के संयुक्त में दक्षिणी बारने पंचायत के आनन्द पुर ओपी के समीप अतिक्रमण मुक्त करने करने का अल्टिमेटम जारी किया गया। सिओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि गैर मजरूवा जमीन पर कुछ व्यक्ति ने अतिक्रमण कर रखा है जिसे 10 दिनों की मोहलत दी गई है। 10 दिन के बाद अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
|
| Godda News: गोड्डा में प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा Posted: 03 Jun 2022 08:07 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार को जिला मुख्यालय के प्लस टू हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की दोपहर प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरसल एक युवती एक युवक के भागने से रोकने के लिए युवक के कपड़े को पूरी ताकत से पकड़ कर हंगामा करती नजर आई। युवक युवती को बीच सड़क पर देख लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले की सूचना नगर थाने को दी गई। प्रशासन ने त्वरित कार्यवाई करते हुए घटना स्थल से प्रेमी जोड़े और उसके दोस्त को उठा थाने ले आई। वहीं पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि वो ललमटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका प्रेमी पथरगामा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की माने तो अनजाने नंबर से दोनों के बीच करीब 3 वर्ष पहले दोस्ती हुई थी। दोनो के बीच एक वर्ष तक अच्छे संबंध थे| बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। प्रेमिका ने बताया कि दोनों के घरवालों को भी इस संबंध के बारे में पता है और युवक द्वारा युवती को कई बार कुछ दिनों के लिए घर पर भी रखा था। पर कुछ दिन रहने के बाद घर से युवक फरार हो जाता था, जिसका विरोध युवती करती थी। युवती का कहना था कि प्रेमी भी उसके साथ उसके घर पर कई बार रहा है। युवती ने बताया कि जब इसने कुछ दिनों तक हमे साथ रखा तो हमारे घर वाले भी हमे नही रखने लगे। घर वालों का कहना हैं कि तुम उसी लड़के के साथ रहो| पर अब ये मुझे नही ले जा रहा। आज भी प्रेमी युवक हमसे मिलने आया था और मिल कर हमें छोड़ फरार हो रहा था। इस वजह से हमने इसे जबरन पकड़ लिया। इधर युवक की माने तो शादी के लिए उसकी उम्र अभी थोड़ी कम है और उसके पास संसाधन का भी अभाव है इसलिए वो प्रेमिका को अपने साथ नही रख पा रहा हैं। |
| Posted: 03 Jun 2022 07:59 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के आठवें लीग मुकाबले में शुक्रवार को मिरजान किंग्स ने घंटाघर चैंपियंस को 6 विकेट से पराजित किया। नौवें लीग मुकाबले में बूढ़ानाथ टाइगर्स ने तिलकामांझी फाइटर्स को 17 रनों से हराया। दोनों मैच के हीरो रहे मिर्जान किंग्स के कप्तान बासुकीनाथ एवं बूढ़ानाथ टाइगर्स के गौरव भारती को समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा। सुबह खेले गए मैच का टॉस घंटाघर चैंपियंस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में मो शहाबुद्दीन ने 2 चौके व एक छक्के की मदद से 39 रन और मो अरशद ने नाबाद एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन, मो नाजिश और रोहित ने क्रमश: 13-13 रन बनाए। गेंदबाजी में पीयूष ने दो विकेट, विष्णु, विवेक, आकाश और अभिषेक ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिरजान किंग्स की टीम 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में बासुकीनाथ ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। दीपक ने नाबाद तीन चौकों की मदद से 26 रन, राकेश ने 20 रन और अमरजीत ने नाबाद 11 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित रमन, बिहारी, मो शहाबुद्दीन, मो टुनमुन ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। दोपहर को खेले गए मैच का टॉस बूढ़ानाथ टाइगर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में सचिन ने सात चौके और एक छक्के की मदद से तेज 46 रन बनाए। अनुभव सिंह ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन, सचिन अंचल ने चार चौके की मदद से 22 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक ने तीन विकेट, विकास कुमार ने दो विकेट, चंदन और रवि झा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिलकामांझी फाइटर्स की टीम 17.2 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में रवि झा ने 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 29 रन बनाए। कुणाल ने नाबाद 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन, कप्तान विकास यादव ने एक चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन टीम के लिए जोड़े। गेंदबाजी में गौरव भारती ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिया। रोशन ने 2 विकेट, सचिन, जस्टिन और अनुभव ने क्रमशः एक-एक विकेट झटका। शनिवार को सुबह 8 बजे से घंटाघर चैंपियंस बनाम चंपानगर वॉरियर्स के बीच मुकाबला होगा। अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अभय कुमार व राजेश मंडल ने निभाई। कॉमेंटेटर मो सादिक हुसैन, अनीषा कुमारी, पीएन शेखर व संजीव चौधरी थे। स्कोरर धर्मजय व अंकित थे। पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के हिमांशु रॉय थे। मौके पर बीडीसीए के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो फारूक आजम, मो हसन खान, मो मेहताब मेहंदी, डॉ अर्जुन कुमार, कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, करुण सिंह, मुरारी आदि उपस्थित थे। |
| Chandan News: चांदवारी पंचायत में सड़क व नाली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण Posted: 03 Jun 2022 05:50 AM PDT ग्राम समाचार, चांदन, बांका। चांदवारी पंचायत के मोहनडीह,भोरसार,केन्दुआर के अलावा 13 वार्ड हिरारायडीह गांव के लोग सड़क व नाली की समस्या से जूझ रहे है। इस पंचायत की पुर्व मुखिया रेखा देवी व इनके पति सहेंन्दर दास जो लगातार 2006 से लेकर 2021 तक मुखिया बनी रही। लेकिन यहां पर सड़क, पानी, नाली एवं विवाह भवन की समस्या आज तक बनी हुई है। उपरोक्त गाँवो में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हिरारायडीह के ग्रामीण टेकन साह, अमरनाथ साह, गोपाल ठाकुर,प्रितम ठाकुर, रामबालक साह, अरविंद साह आदि का कहना है कि सड़क किनारे नाली नहीं रहने से थोड़ी से बरसात हो जाने से रास्ते मे पूरा पानी भर जाता है, क्योंकि यहां पर जलनिकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जल निकासी नही होने के कारण रास्ते पर जलभराव से सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे बन गए हैं। इसमें लोग गिरकर आए दिन लोग चोटिल हो रहे। रास्ते पर गंदा पानी हमेशा रहता है ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सड़क के किनारे नाली निर्माण न होने से गांव का पानी रोड पर रहता है। इससे मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के मुख्य सड़क होने से रात के अंधेरे में कई लोग इस रास्ते से होकर आने जाने में गिर कर घायल हो जाते हैं। वहीं चांदवारी पंचायत के निवर्तमान पंचायत समिति अनिता देवी ने बताई कि जल्द नाली निर्माण शुरू कर जल जमाव समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
|
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |







