ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 30, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : भगवान श्री जगन्नाथ जी का जागरण हुआ,1जुलाई को निकलेगी रथयात्रा

Posted: 30 Jun 2022 08:03 AM PDT

 


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज की शोभा रथयात्रा का शुभारंभ बुधवार को रात्रि जागरण के साथ किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने बुधवार की रात्रि को जागरण का शुभारंभ सुरेन्द्र  यादव द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर करवाया। जागरण में विष्णु सोनी एड मयूजिकल पार्टी नीमराना और रेवाड़ी के गायक कलाकारों विजय त्यागी, पंडित त्रिलोक रामायणी, संजय शर्मा, गोपाल वर्मा, मुरारीलाल सोनी, राजू अग्रवाल, बबलू, हरिओम सैनी, बसन्त लाल, सुरेंद्र मुंडावर, मुदित शर्मा, बिन्नू पंडित, हेमा शर्मा, दीप्ति शर्मा, उमा शर्मा, बाल गायिका मानवी भारद्वाज व स्वामी टेकचंद गौड द्वारा गाये भजनों पर सुर ताल के बेहतरीन प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने जागरण का आनन्द लिया। 

Pages