NATION WATCH - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 23, 2022

NATION WATCH

NATION WATCH


सिद्धार्थनगर - एडीजी ने त्रिलोकपुर थाने का निरीक्षण कर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से किया संवाद

Posted: 22 Jun 2022 10:53 PM PDT








संतोष कौशल, सिद्धार्थनगर 


बिस्कोहर । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने बुधवार शाम साढ़े चार बजे त्रिलोकपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने सीओ डुमरियागंज व एसओ त्रिलोकपुर को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। 


थाना परिसर में परेड की सलामी लेने के साथ ही रिक्रूट की ड्रिल का भी निरीक्षण किया। स्वच्छता के लिए जवानों को प्रेरित किया। आम का पौधा भी लगाया। उन्होंने सबसे पहले आरक्षी बैरक में पहुंच कर वहां रह रहे जवानों से पूछताछ कर जरूरी निर्देश दिए। साइबर क्राइम हेल्प सेल पहुंचकर कर जानकारी ली तो साइबर क्राइम शून्य पाया गया।

महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर दर्ज किए गए मामले और उनमें अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामले में महिला के थाने आने पर उनकी बात को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उचित निस्तारण कराया जाना चाहिए। इसके बाद एडीजी ने अभिलेखों का मुआयना किया और अभिलेखों के सही रखरखाव के निर्देश दिए। एडीजी ने जन शिकायत रजिस्टर को भी देखा। इसके बाद उन्होंने मेस, थाना परिसर , मालखाना  आदि का भी निरीक्षण कर निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि विवेचनाओं का सही और समय से निस्तारण किया जाना चाहिए। छोटे विवादों में भी प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे विवाद आगे न बढ़ सके।






क्षेत्र के प्रधान व संभ्रांत व्यक्तियों के संवाद में पुलिस द्वारा चलाई जा रही आनलाइन वोटिंग को करने का सभी से आवाहन करते हुए कहा कि इससे पुलिस की कार्य प्रणाली का पता लगाया जा सकता है। एसपी यशवीर सिंह से कहा कि डीएम से वार्ता कर एक ऐसा नियम बनाए कि जिस दिन गांव का लेखपाल गांव में पहुंचे उसी दिन बीपीओ व अन्य अधिकारी भी गांव में पहुंचे जिससे सब मिलकर गांव की समस्या गांव में निस्तारण कराए । 

सभी से कहा कि यदि कोई  अवैद्य तमंचा लेकर चलता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे ।




 इस दौरान एसपी डा. यशवीर सिंह , एएसपी सुरेश चन्द्र रावत , सीओ डुमरियागंज अजय कुमार श्रीवास्तव , आनंद कुमार , एसओ विद्याधर कुशवाहा ,  एस आई राम प्रकाश चंद्र , प्रमोद कुमार पांडेय , शिव दास गौतम , अनिल कुमार , राम सुमेर सिंह , विश्व मोहन राय , अजय कुमार सिंह यादव , क्षेत्र के सुधीर कुमार त्रिपाठी , अजय गुप्ता , सदानंद शुक्ला , चौधरी प्रसाद यादव , चंदू , सुलतान अहमद , पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम मिश्र , देवेंद्र मिश्रा , राम संवारो भारती , बालक चौधरी , शिव कुमार गिरि , माधव सोनी , नौशाद शाह आदि मौजूद रहे।

Post Bottom Ad

Pages