NATION WATCH |
| सिद्धार्थनगर - प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वाले 161 अपात्र घोषित Posted: 27 Jun 2022 07:57 AM PDT संतोष कौशल *डीपीआर 524 में 79 और डीपीआर 480 में 82 लोगो किया गया अपात्र घोषित* बिस्कोहर । प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवेदन करने वाले 161 लोगो को जियोटेक के दौरान अपात्र घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी अपात्र घोषित किए गए लोग पांच जुलाई तक पात्रता साबित कर सकते हैं। डूडा के डीसी हिमांशु तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगर पंचायत बिस्कोहर में जियोटेक के दौरान डीपीआर 524 में 79 और डीपीआर 480 में 82 कुल 161 अवेदकों को अपात्र घोषित किया गया है । इसकी सूची संबंधित नगर पंचायत कार्यालय में चस्पा करवा दी गई है। हालांकि पात्रता सिद्ध करने के लिए पांच जुलाई तक का समय दिया गया है। यदि कोई अपात्र घोषित किया गया व्यक्ति पात्रता के साक्ष्य प्रस्तुत करता है तो उसे पात्र घोषित कर दिया जाएगा और योजना का लाभ दिया जाएगा। |
| You are subscribed to email updates from NATION WATCH (MAGZINE). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
