न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- हिमाचल शर्मसार: पिता ने अपनी बेटी को ही नहीं छोड़ा, 9 वर्षीय संग किया
- साऊथ आफ्रिका के खिलाफ, ये होगी भारत कि संभावित प्लेइंग इलेवन
- भारतीय सेना में 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी, ऐसे करें आवेदन
- देख नहीं सकते, फिर भी बने IAS अफसर; UPSC Exam में हासिल की 7वीं रैंक
- पंत के चलते तबाह हुआ इस खिलाड़ी का करियर, अब रिटायरमेंट के अलावा नहीं कोई चारा!
- 40 की उम्र के बाद पुरुष दिल को फिट रखने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान
- मुंह से लेकर दिमाग तक, तंबाकू धीरे-धीरे पूरे शरीर को यूं कर देता है खोखला
- इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी ना पिएं दूध, सेहत के लिए खतरनाक
- बेडरूम में कभी ना करें ये गलतियां, छिन जाएगी घर की सुख-शांति
- शादी से पहले लड़के के बारे में जान लें ये 5 बातें, वरना जिंदगी भर लड़की को पड़ेगा पछताना
- आर्थिक संकट दूर करने के लिए गुरुवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी का भी प्राप्त होगा आशीर्वाद
- वोडाफोन-आइडिया ने पेश किए 5 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान, कीमतें 29 रुपये से शुरू
- नौकरी चाहिए तो 6 जून को आएं चुवाड़ी, 150 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
| हिमाचल शर्मसार: पिता ने अपनी बेटी को ही नहीं छोड़ा, 9 वर्षीय संग किया Posted: 01 Jun 2022 06:28 PM PDT हिमाचल प्रदेश का सिरमौर जिला दुष्कर्म के मामलों का हब बनता जा रहा है। जिले से दो दिनों के भीतर अब तीसरे दुष्कर्म का मामला रिपोर्ट किया गया। इस बार तो यहां एक शख्स ने बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार कर डाला। यह मामला भी पांवटा साहिब से जुड़ा हुआ है। पीड़िता 9 साल की बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपी पिता को अरेस्ट भी कर लिया है। पीड़ित बच्ची की मां द्वारा इस बात की शिकायत पुलिस को दी गई थी। प्यार करने की बात कह उतार दिया कपड़ा पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस के पास दी गई शिकायत में बताया कि 31 मई को जब वो निजी कंपनी से डयूटी कर के घर लौटी तो उसकी बेटी ने बताया कि 27 तारीख जब वो स्कूल से लौटी तो पापा ने प्यार करने की बात कह उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ गलत काम किया। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी पिता पहले भी उसके साथ ऐसा कर चुका है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। अब मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 376एबी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। दूसरी तरफ मेडिकल में बच्ची से दुराचार की पुष्टि हो गई है। |
| साऊथ आफ्रिका के खिलाफ, ये होगी भारत कि संभावित प्लेइंग इलेवन Posted: 01 Jun 2022 06:25 PM PDT इंडियन प्रीमियर लीग को 29 मई 2022 को पूर्ण विराम लग गया है। 10 टीमो में से गुजरात टाइटन्स ने, आईपीएल ट्रॉफी पर अपना नाम अर्जित किया है। डेब्यू सीज़न में ट्रॉफी नाम करने वाली वो राजस्थान के बाद दुसरी टीम बनी है। बीसीसीआई के चयन समिति ने 18 खिलाड़ियों की टीम जारी की है। जिसमे 2 नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं और 2 पुराने खिलाड़ियों ने कमबैक किया है। भारतीय सीनियर खिलाड़ी को बीसीसीआई के चयन समिति ने आराम दिया है। जिसमे रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह शमील है। भारतीय टीम को सीरीज में, "केएल राहुल" के रूप में नया कप्तान मिला है। उसके साथ ऊप कप्तान की जिमेदारी ऋषभ पंत पर आ गई है। सीनियर खिलाड़ी के गैहजारी के चलते, पूरी जिम्मेदारी टीम में बचे सीनियर खिलाड़ी पर हैं. जिसमे भुवनेश्वर कुमार, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या शामिल है। अगर भारत ये सीरीज जीतता है, तो एक विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा। लगातर 13 टी20 सीरीज जीतने वाली इंडिया पहली टीम बन जाएगी। उन्होन ऑस्ट्रेलिया के साथ 12 के रिकॉर्ड की बाराबारी कर ली है। सीनियर प्लेयर्स के अनुपलाब्धि के चलते भारत क्या ये रिकॉर्ड बना पाएंगे? प्लेइंग इलेवन की बात करे तो, सलामी बल्लेबाज खुद कप्तान केएल राहुल सलामी करने उतरेंगे। आईपीएल 2022 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किये हुए राहुल टीम का अगला नेत्रत्व करेंगे। आईपीएल में 41 के औसत से 616 रन उन्होने जडे हुए हैं। वो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उनकी कप्तानी भी सार्थक हो रही है। ये देखने में मजा आएगा अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो भारत जीत पाता है। दुसरे सलामी बल्लेबाज की बात करे तो सबसे ऊपर नाम आता है ईशान किशन का। 15 करोड़ से नीलामी में नवाजे गए सबसे मेहेंगे खिलाड़ी इतने अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आए। लेफ्ट राइट का कॉम्बिनेशन सामने रखते हुए, ईशान को सबसे पहले मौका मिलने की पूरी संभावना है। अगर किशन नहीं चल पाए या चोटील हो जाते हैं. तो ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह मिलने की आशा है। मध्य क्रम के बल्लेबाजो की बात करे तो केकेआर के कप्तान अय्यर यादी में है। आईपीएल से पहले हुई श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में, "मैन ऑफ द टूर्नामेंट" का किताब हासिल करने वाले अय्यर नजर आएंगे। 14 मैच में 414 रन किए हुए श्रेयस अय्यर वन डाउन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। चौथे नंबर की बात करे तो खुद उप कप्तान ऋषभ पंत आएंगे, आईपीएल 2022 में बल्लेसे खामोश नजर आऐ ऋषभ, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फॉर्म में आते नजर आ सकते हैं। वो एक बड़े गेम के बड़े खिलाड़ी है इसमे कोई दो राय नहीं है। "सुपर स्ट्रायकर ऑफ सीजन" का किताब हासिल करने वाले दिनेश कार्तिक नजर आ सकते हैं के। फिनिशिंग टच देने में हमें माहिर देखने वाले दिनेश कार्तिक की ये सीजन काफी शानदार गुजरा है। नंबर 6 के बात करे आईपीएल विजेता, दमदार ऑल राउंडर में से एक हार्दिक पांड्या खेलते हुए देख सकते हैं। गेंदाबाजी तो वो बेखुब कर सकते हैं, जो की हमें आईपीएल में देखा। फिरकी ऑलराउंडर की बात आई तो भारत के पास 2 विकल्प है, भारत में दीपक हुड्डा के साथ जा सकती है। जो बल्लेसे तबादोड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। या अक्सर पटेल जो जडेजा की कमी भर सकते हैं। ऐसे दो विकल्प राहुल द्रविड़ के पास उपलब्ध है। गेंदबाजी की बात करे तो भुवनेश्वर कुमार, जो अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए काफी फेमस है। उसके बाद धीमी गेंद के बादशाह हर्षल पटेल नजर आएंगे। ये दोनो भी पिचले भारत के सीरीज में शामिल हैं और दोनो बल्लेसे भी अपना कमाल दिखा सकते है। नंबर 9 की बात करे तो हमें सीरीज में कम से कम एक नया खिलाड़ी तो गेंदाबाजी करते हुए दिख सकता है। अगर भारत को दाये हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत होगी, जो डेथ ओवर में गेंदबाजी कर खातिर तो अर्शदीप सिंह के सीवा और कौन होगा। नहीं तो उमरान मलिक जो 'कश्मीर बुलेट' कहे जाते है, उन्हे हम सीरीज में गेंदाबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उसके बाद आखिरी खिलाड़ी। भारत के वर्तमान सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर 'युजी चहल' के सीवा होगा कौन? टी20 वर्ल्ड कप 2021 ड्रॉप होने के बाद सुरखियो में रहे चहल। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजो को घुमाते हुए देखेंगे। संभावित प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल (सी), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (वीसी) (डब्ल्यू), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा/अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह/उमरान मलिक, युजी चहल। पूरी टीम : केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (वीकी) (उप कप्तान), दिनेश कार्तिक (वीकी), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजी चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल , आर बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक। |
| भारतीय सेना में 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी, ऐसे करें आवेदन Posted: 01 Jun 2022 06:22 PM PDT ![]() Indian Army Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय सेना (Indian Army) में काम करने का सुनहरा मौका है. रक्षा मंत्रालय के अधीन 36 फील्ड एम्यूनिशन डिपो में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. भारतीय सेना में इन पदों पर निकली नौकरी भारतीय सेना (Jobs in Indian Army) में मैटेरियल असिस्टेंट (Material Assistant), लोवर डिविजन क्लर्क (LDC), फायरमैन, ट्रेड्समैन मेट, एमटीएस (गार्डेनर), एमटीएस (मैसेंजर) और ड्रॉफ्ट्समैन के कुल 383 पदों पर भर्ती की जानी है. ऐसे करें आवेदन इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अप्लीकेशन फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आप फॉर्म भारतीय सेना (Indian Army) के ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in से डाउनलो कर सकते हैं. पदों के अनुसार निर्धारित अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. फॉर्म को भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 36 फील्ड एम्यूनिशन डिपो, पिन– 900484 सी/ओ 56 एपीओ के लिए साधारण डाक से भेजना होगा. सभी उम्मीदवारों को रोजगार समाचर में विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा. इन पदों पर भर्ती के लिए योग्यता? मैटेरियल असिस्टेंट (Material Assistant): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या मैटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या किसी भी ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा. लोवर डिविजन क्लर्क (LDC): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास. फायरमैन: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास. ट्रेड्समैन मेट: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास. एमटीएस (गार्डेनर): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास. एमटीएस (मैसेंजर): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास. ड्राफ्ट्समैन: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और ड्राफ्ट्समैनशिप (सिविल) में दो वर्ष का डिप्लोमा / सर्टिफिकेट. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्र सीमा भारतीय सेना (Indian Army) में इन सभी पदों पर भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 साल से 25 निर्धारित की गई है. आवेदन की आखिरी तारीख को उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से कम और 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. |
| देख नहीं सकते, फिर भी बने IAS अफसर; UPSC Exam में हासिल की 7वीं रैंक Posted: 01 Jun 2022 06:20 PM PDT Success Story: कहते हैं कि अगर ठान लिया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. इस बात को सच साबित किया है सम्यक जैन (Samyak Jain) ने. सम्यक जैन देखने में सक्षम नहीं है इसके बाद भी उन्होंने हर बाधा को पार किया और यूपीएससी (UPSC-2021) की परीक्षा में 7वां स्थान हासिल किया. सम्यक का कहना है कि सिविल सर्विसेज एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों की काफी मदद की जा सकती है. इसलिए उन्होंने सिविल सर्विसेस को चुना है. सम्यक की स्कूली शिक्षा मुंबई से हुई है और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है. UPSC में चुना इंटरनेशनल रिलेशनशिप विषय यूपीएससी के लिए सम्यक ने इंटरनेशनल रिलेशनशिप और राजनीति शास्त्र जैसे विषय चुने. सम्यक अन्य लोगों को प्ररेणा देते हुए कहते हैं कि न देख सकने वाले व्यक्तियों को निराश होने की कतई आवश्यकता नहीं है. आवश्यकता बस मेहतन करने की है. जो छात्र देख नहीं सकते उनके लिए भी सभी प्रकार की किताबें उपलब्ध है. ये किताबें ऑनलाइन भी उपलब्ध है. यहां ऑनलाइन माध्यमों पर तो यह पुस्तकें बकायदा निशुल्क है. उन्होंने अपने जैसे अन्य छात्रों को आत्मविशवास सदैव ऊंचा बनाए रखने की सलाह दी है. परिवार को दिया सफलता का श्रेय सम्यक जैन दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं. यूपीएससी में मिली कामयाबी के बाद सम्यक का कहना है इस सफलता का बड़ा श्रेय उनके परिवार को जाता हैं. परिवार में भी सबसे अधिक वह अपनी मां को अपनी कामयाबी का श्रेय दे रहे हैं. मां ने हर पल दिया साथ सम्यक जैन ने बताया कि यूपीएससी के नियमों के मुताबिक परीक्षा में उन्हे उत्तर लिखने के लिए लेखक की आवश्यकता थी और यह आवश्यकता सम्यक की मां वंदना जैन ने पूरी की. यानी सम्यक प्रशनों के उत्तर बोलते थे और उनकी मां इन उत्तरों को आंसरशीट पर लिखती थीं. वो याद करते हुए बताते हैं कि परिवार के सभी सदस्य इस मिशन में उनके साथ जुटे रहे. उनके मामा उन्हें कोरोना काल में परीक्षा दिलाने ले जाया करते थे. उनके उनके पिता एअर इंडिया में नौकरी करते हैं. IIMC और JNU से की पढ़ाई सम्यक को स्कूली पूरी करने तक यह समस्या नहीं थी तब वह भली-भांति देख सकते थे. 20 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी कम होना शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे उन्हें सब कुछ दिखना बंद हो गया. बावजूद इसके उनका हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने दिल्ली के IIMC से आगे की पढ़ाई की. पढ़ाई का सिलसिला इसके बाद भी नहीं रुका और उन्होंने जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशन की डिग्री हासिल की. |
| पंत के चलते तबाह हुआ इस खिलाड़ी का करियर, अब रिटायरमेंट के अलावा नहीं कोई चारा! Posted: 01 Jun 2022 06:18 PM PDT टीम इंडिया के घातक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बेहद कम समय में एक बड़ा नाम बना लिया है. टीम में पंत की जगह अब एकदम पक्की है और ऐसा माना जाता है कि वो लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन पंत की जगह पक्की होने से कई विकेटकीपर बल्लेबाजों का करियर संकट में पड़ चुका है. वहीं एक खिलाड़ी तो जल्द रिटायरमेंट का ऐलान भी कर सकता है. पंत के चलते इस खिलाड़ी को नहीं मिलता मौका जिस खिलाड़ी की हम अपनी रिपोर्ट में बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा हैं. साहा को अब फिर टीम इंडिया में मौका मिलना नामुमकिन है. साहा महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद लगातार टीम में खेलते थे, लेकिन फिर पंत की ऐंट्री के बाद उनको टीम में मौका नहीं मिल पाया है. अब साहा के पास रिटायरमेंट ही एक आखिरी चारा बचा हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ भी कटा पत्ता साहा को टेस्ट टीम में अब लंबे समय से मौका नहीं मिला है. वो हाल ही में साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए टीम में नहीं चुने गए थे. टीम में ऋषभ पंत को प्राथमिकता दी जाती है. इसके अलावा श्रीकर भगत को अब साहा की जगह रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर जगह दी जाने लगी है. इसका सीधा सा मतलब यही जाता है कि सेलेक्टर्स यंग खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देना चाहते हैं. साहा वैसे भी 37 साल के हो चुके हैं और उनकी उम्र में ज्यादातर क्रिकेटर खेल को अलविदा कह देते हैं. पंत का टेस्ट में नहीं कोई तोड़ वहीं अगर हम ऋषभ पंत की बात करें तो ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर बनकर सामने आया है. किसी भी फॉरमेट में पंत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खेल का रुख पलट देते हैं. वहीं विदेशी पिचों पर तो पंत का कोई तोड़ ही नहीं है. ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में भी शतक ठोक चुका है. यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी तक ऐसा करने में नाकाम रहे थे. टेस्ट हो, टी20 हो या फिर वनडे, पंत तीनों फॉर्मेट में हिट हैं. |
| 40 की उम्र के बाद पुरुष दिल को फिट रखने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान Posted: 01 Jun 2022 06:15 PM PDT 40 की उम्र के बाद पुरुषों के शरीर में कुछ बदलाव आने लगते हैं. ये वो उम्र है जिसमें कि शरीर में गिरावट नजर आने लगती है. इसलिए आपको इस उम्र में अपनी हेल्थ चेकअप्स को बढ़ा देना चाहिए और अपनी डाइट व लाइफस्टाइल (Lifestyle) में कुछ हेल्दी बदलाव कर लेने चाहिए.बता दें महिलाओं की तरह पुरुषों के शरीर में 40 के बाद कुछ बदलाव होते हैं पर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं जिससे कि उन्हें बाद में गंभीर स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं का सामना करना पड़ता है.जैसे हाई बीपी (High BP) और दिल से जुड़ी समस्याएं. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां पर आपको बताएंगे कि 40 की उम्र में अपने दिल को और अपने आपको कैसे फिट रखना चाहिए.चलिए जानते हैं. 40 के बाद पुरुषों को हो सकती हैं ये परेशानियां1-हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol) जिसके कारण दिल की धड़कनें अनियमित हो जाती हैं. 2-दिल की बीमारियों का खतरा 3-हाई बीपी और डायबिटीज (diabetes) 4-होमोसिस्टीन का स्तर बढ़ने से दूसरी बीमारियों का खतरा 5-किडनी, लिवर और कॉलन की बीमारियां. 40 के बाद पुरुषों की डाइट 1- नाश्ते में कम कर दें डेयरी प्रोडक्ट्स नाश्ता हर उम्र में हर दिन करना जरूरी है. ये आपके मेटाबोलिज्म को रेगुलेट करने में मदद करता है.वहीं 40 की उम्र में जब आपका मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है. ऐसे में सबसे पहले तो नाश्ते में डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा कम करें क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं. 2-लंच में फलों और सब्जियों को शामिल करें- फल और सब्जियां कैलोरी में कम होती हैं और पोषक तत्वों से भरी होती है जो बीमारी से लड़ने में मदद करती हैं इसलिए 40 की उम्र के बाद पुरुषों को लंच में फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. 3- स्नैक्स में ले नट्स और स्प्राउट्स 40 के बाद पुरुषों के लिए स्नैक्स खाने में पकोड़े और भजिया खाएंगे तो ये आपका शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल बढ़ाएगा और साथ ही मोटापा और एसिडिटी का कारण बनेगा. इसलिए स्नैक्स में आपको नट्स और स्प्राउट्स को शामिल करना चाहिए. 4- डिनर में खाएं प्रोटीन से भरपूर फूड्स आपको कभी भी अपनी कोई भी मील नहीं छोड़नी चाहिए. इसलिए रात का खाना जरूर खाना चाहिए. वहीं 40 की उम्र में पुरूषों को रात को अपने खाने में प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. |
| मुंह से लेकर दिमाग तक, तंबाकू धीरे-धीरे पूरे शरीर को यूं कर देता है खोखला Posted: 01 Jun 2022 06:12 PM PDT हर साल 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जागरुक करना है. ग्लोबल एडल्ट टोबेको सर्वे (गैट्स) 2009-10 के अनुसार, करीब 35 प्रतिशत भारतीय किसी न किसी प्रकार से तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं. इनमें 47 प्रतिशत पुरुष और 20.2 प्रतिशत महिलाएं हैं. आइए जानते हैं कि तंबाकू शरीर के लिए किस तरह जानलेवा बन जाता है. तंबाकू से सेहत को नुकसान- डॉक्टरों का मानना है कि तम्बाकू से दांत कमजोर पड़ जाते हैं और समय से पहले ही गिर जाते हैं. इसके सेवन से दांत-मुंह से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं. इसके अलावा, ये आंखों की रौशनी भी कम कर देता है. तम्बाकू फेफड़ों के लिए भी बहुत खतरनाक है. ब्लड प्रेशर बढ़ाता है तंबाकू- तंबाकू का निकोटीन ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है. जब आप धूम्रपान करते हैं तो उसका धुंआ पूरे श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है. ये आंख, कान और फेफड़ों को प्रभावित करता है. इसका सीधा संबंध मुंह से होता है इसलिए ज्यादा तंबाकू खाने से मुंह का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है. माउथ कैंसर का खतरा- तंबाकू खाने वाले ज्यादातर लोग पूरी तरह अपना मुंह नहीं खोल पाते हैं. मुंह के अन्दर दोनों ओर सफेद लाइन कैंसर की तरफ बढ़ने का संकेत हैं. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये खतरनाक हो सकता है. दिमाग पर खतरनाक असर- तंबाकू के सेवन से व्यक्ति को निकोटीन की आदत पड़ जाती है और इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है. तंबाकू खाने वाले व्यक्ति को लगता है कि इसे खाने से उसे एक तरह की दिमागी शांति मिल रही है और वो इसका आदी हो जाता है. ऐसे लोगों को जब तंबाकू नहीं मिलता है तो वो बेचैन और परेशान हो जाते हैं. गर्भपात का खतरा- एक रिपोर्ट के मुताबिक, तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं में गर्भपात की दर सामान्य महिलाओं से तकरीबन 15 फीसदी अधिक होती है. तंबाकू के सेवन के कारण महिलाओं में फेफड़ों का कैंसर, दिल का दौरा, सांस की बीमारी, प्रजनन सम्बन्धी विकार, निमोनिया, माहवारी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती है. |
| इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी ना पिएं दूध, सेहत के लिए खतरनाक Posted: 01 Jun 2022 06:11 PM PDT ![]() दूध में हर तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये सेहत के लिए बहुत जरूरी है. दूध के फायदों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ही वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है. दूध को लोग अपने-अपने तरीके से पीते हैं. किसी को सादा दूध पीना पसंद होता है तो कुछ लोग दूध में कोई फ्लेवर डाल कर पीते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने की कुछ चीजों के साथ दूध पीने से बचना चाहिए क्योंकि ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में. मछली के साथ दूध- दूध में ठंडापन होता है जबकि मछली खाने से शरीर का तापमान बढ़ता है. ये कॉम्बिनेशन शरीर में असंतुलन पैदा करता है और इसकी वजह से बॉडी में केमिकल बदलाव भी आने लगते हैं. मछली-मीट के साथ दूध पीने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है और पेट में भारीपन बना रहता है. केला-दूध- कई लोग दूध और केले के कॉम्बिनेशन को काफी हेल्दी मानते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इस बात से सहमत नहीं हैं. उनके अनुसार केला और दूध साथ में लेना काफी भारी हो जाता है और इसे पचाने में लंबा समय लग जाता है. इन दोनों को साथ में लेने से थकान भी महसूस होती है. इसलिए दूध और केले को अलग-अलग ही लेना चाहिए. फलों के साथ दूध- बहुत सारे फलों के साथ दूध पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. दूध पेट साफ करने का काम करता है जबकि फलों में नेचुरल नमक और पानी होता जो यूरीन के जरिए कीडनी साफ रखने का काम करता है. इन्हें साथ में लेने पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में टॉक्सिन बढ़ सकता है. इसकी वजह से उल्टी-दस्त की समस्या भी हो सकती है. इसलिए इन्हें अलग-अलग ही खाएं. मूली और दूध- आयुर्वेद के अनुसार मूली खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि मूली गर्म होती है और दूध के साथ लेने से पेट में जलन हो सकती है. दूध और मूली का सेवन अलग-अलग करना चाहिए क्योंकि एकसाथ ये पाचन प्रक्रिया में रुकावट डाल सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार मूली या इससे बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही दूध पिएं. दूध के साथ खट्टी चीजें- एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूध में खट्टी या एसीडिक चीजें नहीं मिलानी चाहिए. विटामिन C वाले फ्रूट्स भी मिल्क के साथ खाने से बचें. दूध को पचने में समय लगता है. दूध के साथ नींबू या कोई खट्टा फल खाने से ये पेट में जाकर गाढ़ा होने लगता है. इससे कन्जेशन, सर्दी, खांसी, चकत्ते और एलर्जी भी हो सकती है. |
| बेडरूम में कभी ना करें ये गलतियां, छिन जाएगी घर की सुख-शांति Posted: 01 Jun 2022 06:09 PM PDT प्यार, केयर और रिस्पेक्ट, हर पति-पत्नी के हेल्दी रिलेशन का आधार होता है. लेकिन कई बार शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के रिलेशन में मनमुटाव होने लगते हैं. वे लोग खुद इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते कि आखिर क्यों उनके बीच ऐसा हो रहा है. कई मामलों में वास्तु दोष के कारण भी ऐसा होता है. दरअसल, वास्तु दोष हर चीज को प्रभावित करता है. इसके कारण घर में अशांति, कलह आदि भी हो सकता है. अगर आपका बेड गलत दिशा में रखा हो, रूम में कुछ गलत चीजें रखी हों, यह भी वास्तु दोष को बढ़ाते हैं. इसलिए आज हम एक्सपर्ट के बताए हुए कुछ ऐसे बेडरूम वास्तु टिप्स बता रहे हैं, जिनका ध्यान रखेंगे तो पति-पत्नी की लाइफ में प्यार बना रहेगा. 1. बेड की स्थिति सुधारें कई लोग रूम के मुताबिक, अपने बेड की जगह बदलते रहते हैं. लेकिन ऐसा करने से रिलेशन में मनमुटाव शुरू हो जाता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि पति-पत्नी के रूम में बेड की दिशा या तो दक्षिण की ओर या दक्षिण-पश्चिम में होनी चाहिए. अगर बेड की स्थिति इन दोनों दिशा में होती है तो नेगेटिविटी दूर रहती है. वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेड रहने से पति-पत्नी के पॉजिटिव वाइब्स को बढ़ावा मिलता है. 2. सही आकार में हो बेडरूम जिस कमरे में पति-पत्नी सोते हैं उस कमरे का आकार सही होना चाहिए. कमरे में कट या नुकीले कोने नहीं होने चाहिए. अगर ऐसा होता है तो उसमें नेगेटिविटी आती है, जो झगड़े का कारण बन सकता है. 3. मेटल के बेड पर सोने से बचें एक्सपर्ट बताते हैं कि कभी भी पति-पत्नी को किसी धातु के बेड पर नहीं सोना चाहिए. ऐसा करने से रिश्ते में तनाव बढ़ता है. इसके साथ ही कभी भी डबल बेड पर 2 अलग-अलग गद्दे डालकर नहीं सोना चाहिए. अगर 2 सिंगल गद्दों को मिलाकर डबल बेड पर लगाया जाता है तो इससे कपल के बीच अनबन पैदा होती है. 4. बेडरूम की दीवारों का रंग पति-पत्नी को अपने बेडरूम की दीवारों के रंगों पर भी खास ध्यान देना चाहिए. कमरे की दीवारों का रंग हल्का होना चाहिए जिससे माहौल अच्छा रहे. बेडरूम का रंग हल्का गुलाबी, हल्का लाल रंग का होगा तो और भी बेहतर होगा. 5. पत्नी को बाईं ओर सोना चाहिए वास्तु के अनुसार रिलेशन में प्यार और रोमांस बनाए रखने के लिए पत्नी को पति के बाईं ओर सोना चाहिए. इसलिए हमेशा इस बात का खास ख्याल रखें, ताकि पति-पत्नी में प्यार बना रहे. 6. कमरे के शीशों की स्थिति बेडरूम में शीशे की स्थिति भी काफी महत्वपूर्ण होती है. कभी भी बिस्तर के सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से मैरिड लाइफ में झगड़े बढ़ सकते हैं. दर्पण जितना बड़ा होगा, वैवाहिक संबंधों में तनाव की संभावना उतनी ही अधिक होगी. |
| शादी से पहले लड़के के बारे में जान लें ये 5 बातें, वरना जिंदगी भर लड़की को पड़ेगा पछताना Posted: 01 Jun 2022 06:07 PM PDT आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने पराक्रम के बल पर एक छोटे से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को समूचे भारतवर्ष का सम्राट बना दिया था। ऐसे में उनकी नीतियां न सिर्फ शासन के लिए बल्कि मनुष्य के जीवन के लिए आज भी काफी मददगार साबित हो रही है। आज हम आचार्य चाणक्य के उन बातों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिसमें उन्होंने जीवनसाथी चुनने को लेकर बताई हैं। दरअसल शादी करना हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई चाहता है कि उसके लाइफ में एक ऐसा इंसान आए जो उसे हर तरह का प्यार दे सके और उसका ख्याल रख सके। कहते हैं कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां ला सकता है। अगर आप भी जीवनसाथी चुनने की तैयारी में हैं तो आचार्य चाणक्य के मुताबिक आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और खुशनुमा होती है मगर कई लोगों की शादी के बाद उनके बीच विवाद बढ़ने लगते हैं। कई बार इंसान के आकर्षण के पीछे हम बाकी सारी चीजें छोड़ देते हैं और उससे शादी कर लेते हैं। हम उस इंसान के अंदरूनी चीजों को समझ भी नहीं पाते। शादी के लिए लड़का चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 1- स्त्री हो या पुरुष शादी के लिए सुंदरता के पीछे नहीं भागना चाहिए। स्त्री या पुरुष का सुंदर होना उनता महत्वपूर्ण नहीं है जितना गुणवान होना जरूरी होता है। जो स्त्री-पुरुष गुणवान होते हैं वह विकट परिस्थितियों में भी परिवार को संभाल सकती हैं और दुखों से बाहर निकाल सकती हैं। 2- जीवनसाथी चुनते समय व्यक्ति की बाहरी सुंदरता पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि उसके आंतरिक गुणों पर ध्यान देना जरूरी होता है। 3- स्त्री हो या पुरुष उनमें धैर्य होना जरूरी है। धैर्यवान व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में खुद को और अपने घर को संभाले रहता है। 4- गुस्सा किसी भी रिश्ते को और परिवार को जला सकता है। इसलिए शादी से पहले ही अपने पार्टनर को गुस्से को परख लें। कहीं, ऐसा ना हो कि आपको इसके लिए बाद में पछताना पड़ें। 5- धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाला इंसान मर्यादित होता है। इसलिए विवाह से पहले ये जान लेना चाहिए कि उन्हें धर्म-कर्म में कितनी आस्था है। |
| आर्थिक संकट दूर करने के लिए गुरुवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी का भी प्राप्त होगा आशीर्वाद Posted: 01 Jun 2022 06:04 PM PDT आज साल 2022 के जून महीने का पहला और ज्येष्ठ महीने का दूसरा गुरुवार है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु को जगत का पालन हार भी कहा जाता है। गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। गुरु (Guru) एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। धर्मिक ग्रंथों में बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) की आराधना के कई तरीकों बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी कुंडली का बृहस्पति (Brihaspati) मजबूत होगा और आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी। हिंदू शास्त्रों में बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है। जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं जिनका हम चाहते हुए भी हल नहीं निकल पाते है। कुछ समस्याएं जैसे कड़ी मेहनत करने पर भी हमें उसका फल नहीं मिलता। सही जीवनसाथी की तलाश खत्म नहीं होती। घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार को पूजा करने से सुख शांति मिलती है। इतना ही नही अगर कुंडली में अगर गुरु खराब है तो मनुष्य अपने जीवन में कभी भी तरक्की नही कर सकता। गुरु को धन, वैवाहिक जीवन और संतान का कारक भी माना जाता है। गुरुवार को केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से गुरु मजबूत होता है, जिससे आरोग्य और सुख की वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप इनका दान नहीं कर पाते हैं तो कोई बात नहीं इन्हें तिलक के रूप में लगाने से भी लाभ मिलता है तो चलिए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में… गुरुवार को जरूर करें ये काम (Guruwar Ke Upay) - ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नान करें। - स्नान के समय 'ॐ बृ बृहस्पते नमः' का जाप भी करें। - गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ - नहाते वक्त "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप जरूर जाप करें। - वीरवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती। - स्नान के बाद पीले रंग को वस्त्र धारण करें। - स्नान के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाएं। - भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें। - अपने माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक धारण करें। - मान्यता के मुताबिक भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें। - इस दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखें। - इस दिन को धार्मिक महत्व के लिहाज भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में धन की बरक्कत के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है। - गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। - अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो, इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़े। बृहस्पति के दिन इन जरूर करें इस मंत्र का जाप (Guruwar Ke Mantra) ॐ बृं बृहस्पतये नम:। ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:। ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:। ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:। ॐ गुं गुरवे नम:। |
| वोडाफोन-आइडिया ने पेश किए 5 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान, कीमतें 29 रुपये से शुरू Posted: 01 Jun 2022 06:01 PM PDT VI Recharge Plan: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea, VI) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए पांच नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। नए प्रीपेड प्लान 29 रुपये से 319 रुपये के बीच हैं और इन्हें आपकी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले साल (2021) सेवा प्रदाता (VI) ने एयरटेल (Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance JIO) जैसे अन्य सेवा प्रदाताओं के साथ टैरिफ दरों में एक बड़ा संशोधन किया था। Vodafone Idea अपने ग्राहकों को 29 रुपये, 39 रुपये, 98 रुपये, 195 रुपये और 319 रुपये के प्लान पेश करता है। Vodafone Idea 29 रुपये का प्लान VI का यह प्लान एक ऐड-ऑन प्लान है जो 2GB इंटरनेट का डेटा और 2 दिनों की वैधता प्रदान करता है। हालांकि, योजना का कोई अन्य लाभ नहीं है। Vodafone Idea 39 रुपये का प्लान VI का यह प्लान एक 4G डेटा वाउचर है और एक सप्ताह के लिए उपयुक्त है (यदि आपके पास भारी खपत नहीं है)। डेटा प्लान अन्य लाभों के साथ 7 दिनों के लिए 3GB डेटा प्रदान करता है। हालाँकि यह योजना गुजरात सर्कल में उपलब्ध है। Vodafone Idea 98 रुपये का प्लान Vodafone Idea का 98 रुपये का प्लान गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में उपलब्ध है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में योजना के लाभ अलग-अलग हैं। गुजरात सर्कल में, योजना 21 दिनों की अवधि के लिए 9GB डेटा का लाभ प्रदान करती है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र और गोवा सर्किल में, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ, 200MB डेटा के साथ 15 दिनों की वैधता मिलती है। Vodafone Idea 195 रुपये का प्लान वोडाफोन आइडिया के 195 रुपये के प्लान में 31 दिनों की वैधता के लिए 2GB डेटा मिलता है। योजना के अन्य लाभों में 300 एसएमएस और असीमित वॉयस कॉलिंग शामिल हैं। Vodafone Idea 319 रुपये का प्लान Vodafone Idea के 319 रुपये के टैरिफ प्लान में 2GB डेली डेटा, रोजाना 100 SMS और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। योजना के अन्य लाभों में बिंज ऑल नाइट, डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स लाइव टीवी आदि शामिल हैं। ग्राहकों को सलाह दि जाती है कि रिचार्ज करने से पहले कृपया सेवा प्रदाता की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक ऐप में योजनाओं की जांच करें। |
| नौकरी चाहिए तो 6 जून को आएं चुवाड़ी, 150 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू Posted: 01 Jun 2022 05:57 PM PDT जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एलाइंस ग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा बद्दी व परवाणू में 150 पदों को भरा जाएगा। मासिक वेतन 10 हजार 500 से 12 हजार रखा गया। शैक्षिक योग्यता 10वीं 12वी आरटीआई (फिटर, मकैनिस्ट, टर्नर,ब्लैडर,इलेक्ट्रिकल) डिप्लोमा मैकेनिकल रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक (केवल पुरुष) अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा लेकर जिला रोजगार कार्यालय चंबा के उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में 6 जून को प्रातः 11 बजे उपस्थित हो जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आवेदकों से निवेदन है की सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें, भीड़ भी ना करें, एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।a |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |












