न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 12, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


एक आंगन से उठी दो अर्थियां, बच्चों ने नम आंखों से दी माता-पिता को दी अंतिम विदाई

Posted: 11 Jun 2022 01:24 AM PDT

एक आंगन से उठी दो अर्थियां, बच्चों ने नम आंखों से दी माता-पिता को दी अंतिम विदाई

मंडी। शुक्रवार को लडभड़ोल क्षेत्र के रोपा गांव में एक साथ दो अर्थियां उठीं तो चीखो पुकार मच गय। सिहूण-बैजनाथ-लडभड़ोल सडक़ पर दो दिन पहले कार हादसे में मारे गए गृहरक्षक सतीश कुमार व उनकी पत्नी सीमा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।

12 साल के बेटे अर्णव व सात साल की बेटी अवनी ने नम आंखों से माता-पिता को अंतिम विदाई दी। बेटे अर्णव ने मां सीमा व पिता सतीश को मुखाग्नि दी। दंपती की मौत से हर आंख में आंसू आ गए।

घर के आंगन में एक साथ बेटे और बहू की अर्थी उठते देख मां-बाप बेसुध हो गए। जवान बेटे की दर्दनाक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इस दौरान मृतक सतीश के पिता प्यार चंद व माता कमला देवी बेटे और बहू की अर्थी पर फूट-फूट कर बिलखते रहे। विधायक प्रकाश राणा और पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने भी इस हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।

क्रिकेट इतिहास के 3 बदकिस्मत कप्तान, अपनी गलती से गंवाया ‘वर्ल्ड चैम्पियन’ कहलाने का मौका

Posted: 11 Jun 2022 01:20 AM PDT

क्रिकेट इतिहास के 3 बदकिस्मत कप्तान, अपनी गलती से गंवाया 'वर्ल्ड चैम्पियन' कहलाने का मौका

Unlucky Captains: इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे कप्तान हुए, जिन्होंने अपने कार्यकाल में टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बनाया। पिछले कुछ दशकों में हमने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, भारत के एमएस धोनी और पाकिस्तान के 'इमरान खान' जैसे कई सफल कप्तानों को देखा है। रिकी पोंटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

वहीं, कैप्टन कूल एमएस धोनी ने वनडे और टी-20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में भारत को चैम्पियन बनाया है। इस बीच कुछ कप्तान ऐसे भी रहे, जो लंबे समय तक अपनी टीम की कप्तानी करने के बाद भी इंटरनेशनल क्रिकेट में उतने सफल नहीं हो पाए। हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट के तीन बदकिस्मत कप्तानों (Unlucky Captains) के बारे में यहाँ बता रहे हैं।

1. महेला जयवर्धने
Mahela Jayawardene: Unlucky Captains In History Of World Cricket

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) को साल 2006 में आईसीसी ने बेस्ट इंटरनेशनल कैप्टन ऑफ़ द ईयर के सम्मान से नवाजा था। जरवर्धने की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ने आईसीसी विश्व कप 2007 में के फाइनल में पहुंचने के बाद रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों हार गई।

इसके बाद, श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने टीम में नेतृत्व में फेरबदल करने का फैसला किया है और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा को टीम की कप्तानी सौंपी गई। वहीं, साल 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के उप-कप्तानी पद (Unlucky Captains) से इस्तीफा दिया।

2. इंजमाम उल हक

Inzamamul Haq's: Unlucky Captains In History Of World Cricket

इंजमाम उल हक (Inzamam-ul-Haq) पाकिस्तान के इकलौते कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में साल 2007 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा। वह अपने सबसे बड़े समर्थक कोच बॉब वूल्मर की रहस्यमयी मौत के बाद से ही असुरक्षित स्थिति में फंसे हुए थे।

भारत-पाक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी ने उनके हाथों से कप्तानी छीन ली। उन्हें टीम की कप्तानी के लिए और मौके नहीं दिए गए। पीसीबी ने इंजमाम उल हक़ के बाद टीम के ही अनुभवी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान का अगला कप्तान नियुक्त किया।

3. केन विलियमसन

Kane Williamson: Unlucky Captains In History Of World Cricket

साल 2019 क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की एक गलती कोई नहीं भूल सकता है। केन विलियमसन कीवी टीम की अगुवाई कर रहे थे और यह दूसरी बार था जब विश्व कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड खेल रही थी।

सुपर ओवर के टाई के बाद बाउंड्री के आधार पर परिणाम घोषित किया गया और इंग्लैंड ने ट्राफी जीत ली क्योंकि उनके बल्लेबाजों ने अधिक बाउंड्री लगाई थी। वहीं, साल 2021 के ICC T20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। ऐसे में, केन विलियमसन की बदकिस्मती (Unlucky Captains) के कारण न्यूजीलैंड ने दोनों मौके गंवा दिए।

चंडीगढ़ पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली भर्तियां, 12वीं पास करें आवेदन

Posted: 11 Jun 2022 01:18 AM PDT

चंडीगढ़ पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली भर्तियां, 12वीं पास करें आवेदन

Chandigarh Police Constable Recruitment 2022: अगर आप पुलिस में करियर बनाने के इच्छुक है, तो आपके लिए चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से अच्छी खबर है. चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल (Constable Band) के 39 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cprecruitment.in पर जारी कर दिया गया है और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार 27 जून 2022 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा.

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

इतना है आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि ओबीसी कैटेगरी के लिए यह शुल्क 200 रुपये है. इसके अलावा एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क है. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यमों से जमा किया जा सकता है.

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट www.chandigarhpolice.nic.in पर उपलब्ध लिंक पर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. वह निकटतम नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन पत्र भर सकते हैं. आवेदन शुल्क के भुगतान के साथ नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2022 है.

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Released: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Posted: 11 Jun 2022 01:16 AM PDT

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Released: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 जारी कर दिया है. जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए योग्य हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022) डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी सीबीटी-2 की परीक्षा (RRB NTPC CBT 2 Exam 2022) 12 से 17 जून, 2022 तक वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए आयोजित की जाएगी. बता दें कि बोर्ड (RRB) ने हाल ही में अभ्यर्थियों के लिए दिशानिर्देशों के साथ इन परीक्षाओं के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुंबई, मुजफ्फरपुर, रांची और सिकंदराबाद में पे लेवल 5 की परीक्षा 12 जून को होनी है. लेवल 2 के लिए 13 जून को और लेवल 3 के लिए परीक्षा 14 जून को होगी.

आपको बता दें कि सीबीटी 2 अजमेर, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, बेंगलुरु, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, सिलीगुड़ी, अहमदाबाद, इलाहाबाद, मालदा और तिरुवनंतपुरम में वेतन स्तर 5 के लिए 15 जून को, स्तर 2 के लिए 16 जून को और वेतन लेवल 3 की परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी.

ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
- RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

कॉलेज में बैकबेंचर, अब हैं तमिलनाडु के डीजीपी, जानें शैलेंद्र बाबू के आईपीएस बनने का सफर

Posted: 11 Jun 2022 01:14 AM PDT

कॉलेज में बैकबेंचर, अब हैं तमिलनाडु के डीजीपी, जानें शैलेंद्र बाबू के आईपीएस बनने का सफर

IAS Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्‍जाम निस्संदेह भारत में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि कमजोर छात्रों या बैकबेंचरों के लिए यह परीक्षा पास करना बेहद मुश्किल है, लेकिन आज हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो हैं तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक डॉ. सी. शैलेंद्र बाबू, जिन्होंने कॉलेज बैकबेंचर से आईपीएस अधिकारी बनने का सफर चय किया।

यूपीएससी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा बन चुके शैलेंद्र बाबू कॉलेज के बैकबेंच से निकलकर यूपीएससी परीक्षा पास की और भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने का विकल्प चुना। 59 वर्षीय शैलेंद्र बाबू तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कुझीथुरई के एक सरकारी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखा, जिसे वह पूरा नहीं कर सकें।

महत्वपूर्ण मोड़

कॉलेज के दिनों में यूपीएससी पास करने वाले एक पूर्व छात्र की बातों को सुनने के बाद उन्होंने यूपीएससी को अपना लक्ष्य बनाया। दरअसल, अपने भाषण के दौरान पूर्व छात्र ने कहा था कि जो लोग बैकबेंच पर बैठते हैं, वे भी आईएएस और आईपीएस अधिकारी बन सकते हैं। इसके बाद शैलेंद्र बाबू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

लाखों लोगों के लिए प्रेरणा

शैलेंद्र बाबू ने यूपीएससी की तौयारी के साथ मदुरै से कृषि में बीएससी किया और फिर कोयंबटूर में तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय चले गए। उन्होंने अन्नामलाई विश्वविद्यालय से जनसंख्या अध्ययन में बीजीएल और एमए की डिग्री भी प्राप्त की है। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से 'लापता बच्चों' पर अपनी थीसिस के लिए पीएचडी भी की है और मानव संसाधन में एमबीए हैं। इसके साथ उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।


फिटनेस के लिए जाने जाते हैं शैलेंद्र बाबू

शैलेंद्र बाबू अपनी फिटनेस और एथलेटिक क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 2004 में बैंकाक में एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया। सोशल मीडिया पर नियमित रूप से साइकिलिंग, डिस्टेंस रनिंग की उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं।

धन-दौलत में करना चाहते हैं बढ़ोतरी तो करें ये उपाय

Posted: 11 Jun 2022 01:12 AM PDT

धन-दौलत में करना चाहते हैं बढ़ोतरी तो करें ये उपाय

अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर बनाया जाए तो घर में कभी भी परेशानी नहीं आती और ना ही धन की कमी होती है. लेकिन लोग घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान नहीं रखते हैं, जिस वजह से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और घर में तरह-तरह की परेशानियां होने लगती हैं.

वास्तुशास्त्र में घर में चीजों को रखने के लिए कौन-सी दिशा सही है, इस बारे में बताया गया है. वास्तु शास्त्र में बहुत सी जानकारियां दी गई हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर की सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं. ऐसे ही कुछ वास्तु नियमों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं.

आप जिस तिजोरी या अलमारी में पैसा रखते हैं, उसे हमेशा पश्चिम दिशा में रखना चाहिए और उसका दरवाजा पूर्व दिशा की तरफ खुले, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए. ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी घर में रखी तिजोरी या अलमारी को खाली नहीं रखना चाहिए. तिजोरी में एक शीशा इस तरह से लगाना चाहिए, जिससे धन का प्रतिबिंब उसमें दिखता रहे.

अगर आप घर के उत्तर-पूर्व कोने में एक्वेरियम रखते हैं तो इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं. एक्वेरियम में काले और सुनहरे रंग की मछलियां रखनी चाहिए.

अगर आप घर के कमरे में मोर का पंख रखते हैं तो इससे आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहती है.

इसके अलावा आप चाहे तो घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर और बाहर की तरफ गणेश जी की दो प्रतिमाएं लगाए. प्रतिमा इस तरह से लगाएं क मूर्तियों की पीठ एक-दूसरे से जुड़ी रहे. ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए, तुलसी का पौधा ईशान कोण में लगाया जाना चाहिए और हर रोज सुबह-शाम तुलसी की पूजा करनी चाहिए.

इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से मिल जाती है पापों से मुक्ति,यहां भगवान शिव भक्त की पुकार पर हुए थे प्रकट

Posted: 11 Jun 2022 01:10 AM PDT

इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से मिल जाती है पापों से मुक्ति,यहां भगवान शिव भक्त की पुकार पर हुए थे प्रकट

भगवान भोलेनाथ के भक्तों की दुनिया भर में कमी नहीं है. ऐसा कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ की जिस किसी पर भी कृपा होती है, उसकी सारी परेशानियां खत्म हो जाती है. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिनमें से अगर व्यक्ति किसी एक के दर्शन कर ले तो उसकी किस्मत चमक जाती है और उसे सभी पापों से मुक्ति भी मिल जाती है. आज हम आपको 10वें ज्योतिर्लिंग नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के बारे में बता रहे हैं, जो गुजरात प्रांत में द्वारकापुरी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

धर्म शास्त्रों में इस पवित्र ज्योतिर्लिंग के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है. ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करता है और इसकी उत्पत्ति और माहात्म्य की कथा श्रद्धा भाव से सुनता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और उसकी जिंदगी सुखों से भर जाती है.

भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार सुनकर प्रकट भी हो जाते हैं. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग को लेकर भी यह मान्यता है कि यह मंदिर ढाई हजार साल पुराना है. शिव पुराण में वर्णन किया गया है कि नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है.

पौराणिक कथा के मुताबिक, गुजरात में सुप्रिय नाम का एक व्यक्ति रहता था, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था. वह भगवान शिव की पूजा किए बिना कुछ भी ग्रहण नहीं करता था. वह एक बार नाव से कहीं जा रहा था. उसकी नाव दारूक राक्षस के वन की तरफ चली गई, जहां दारूक के अनुचरों ने उसे कारागार में डाल दिया.

लेकिन कारागार में सुप्रिय भगवान शिव की आराधना करता रहा. इस वजह से दारूक बहुत ज्यादा गुस्सा हो गया और उसने अपने अनुचरों को सुप्रिय का वध करने का आदेश दिया. लेकिन वह भगवान शिव से लगातार प्रार्थना करता रहा. तब परिवार सहित भगवान शिव का एक शिवलिंग प्रकट हुआ और भगवान ने सुप्रिय को पाशुपत प्रदान किया, जिससे उसने राक्षसों का वध कर दिया और वह शिवधाम को चला गया. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के पीछे देवी पार्वती की मूर्ति भी स्थापित है.

गरुण पुराण के अनुसार करें ये 5 काम, जीवन मे कभी नही आएगा दुख

Posted: 11 Jun 2022 01:08 AM PDT

गरुण पुराण के अनुसार करें ये 5 काम, जीवन मे कभी नही आएगा दुख

गरुड़ पुराण वेद व्यास जी द्वारा लिखित एक पुराण है। सनातन धर्म में 18 पुराण होते हैं। गरुण पुराण उन्हीं में से एक पुराण है। यह पुराण हमारे मृत्यु के पश्चात होने वाले घटनाओं का वर्णन है। गरुण पुराण हमें हमारे जीवन काल के कर्मों का लेखा जोखा से अवगत कराता है।

इसको पढ़ने से यह ज्ञान मिलता है, कि हमें कैसे कर्म करने चाहिए और कैसे कर्म नहीं करने चाहिए। इसमें यह भी वर्णन है कि हमारे बुरे तथा अच्छे कर्मों की सजा हमें कैसे प्राप्त होती है। इससे मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म में यह पुराण का बहुत महत्व है मृत्यु के पश्चात यह पाठ कराया जाता है। गरुण पुराण में यह भी बताया गया है कि किस तरह इंसान अच्छे कर्म कर के अपने जीवन को सुखमय बना सकता है। इस प्रकार हमें धैर्य, संतोष, शांति मिलता है

गरुण पुराण के पांच महत्वपूर्ण कारण जिसे करने से आपके जीवन में सुख ही सुख आ जाएंगे जो इस प्रकार

1 दान करना
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है तथा गरुण पुराण में भी हम अपने बुरे कर्मों से छुटकारा पाने तथा मोक्ष तथा शांति प्राप्त करने के लिए दान करना बहुत जरूरी है। अन्न का दान,ब्राह्मणों को दान, गरीबों को दान, जरूरत मंदों को दान, करने से इंसान के जीवन में सुख आ जाता है

2 इनको खिलाए भोजन
गरीबों को गाय को रोटी, चीटियों को चीनी, कुत्तों को रोटी, पक्षियों को दाना, मछलियों को आटा खिलाना चाहिए।

3 ईश्वर भक्ति तथा श्रद्धा
गरुण पुराण के अनुसार ईश्वर भक्ति ही एक ऐसा कार्य है, जिससे मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोह माया से दूर हो सकते हैं। किसी भी परिवार में प्रतिदिन ईश्वर भक्ति किए जाने से घर में सूख शांति बनी रहती है।

4 वेद ग्रंथों का अध्ययन
ग्रंथों महापुराण, रामायण, महाभारत सभी हमें जीवन का सही मतलब बताते हैं। इंसान और प्रकृति के बीच रिश्ते को बताते हैं इसलिए वेदो-ग्रंथों का ज्ञान लेना तथा नई पीढ़ी को भी ज्ञान देना बहुत जरूरी है।

5 ब्राह्मणों का सम्मान तथा सदाचार का पालन
हमारे धर्म में ब्राह्मणों का सम्मान उनको दान उनकी पूजा से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है। सबसे सदाचार व्यवहार रखना भेदभाव की भावना को दूर रखना चाहिए तभी आप पुण्य के भागीदारी बन सकते हैं।

लाल केला सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद, जानिए इसके लाभ

Posted: 11 Jun 2022 01:05 AM PDT

लाल केला सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद, जानिए इसके लाभ

केला दुनिया में सबसे अधिक खाएं जाने वाले फलों में से एक है. लेकिन अधिकांश लोग केवल पीले छिलके वाले केले के बारे में ही जानते हैं लाल के बारे में नहीं, लेकिन इस किस्म का भी केला होता है और वो भी सेहत के गुणों से भरपूर. इसमें 11 खनिज, 6 विटामिन, बहुत सारे फाइबर और अच्छे कार्बोहाइड्रेट होते हैं. यही वजह है कि इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है. लाल केले के ऐसे ही गुणों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

कैसा है स्वाद

इस केले को रेड डक्का के नाम से भी जाना जाता है. इसमें सामान्य केले से अधिक पोषक तत्व होते हैं. इसका स्वाद पीले छिलके वाले केले से अधिक मीठा और रसबेरी जैसी मिठास लिए होते हैं. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरा यह केला दक्षिण पूर्व एशिया से केले के एक उपसमूह में आता है. ये पीले केले की तुलना में छोटे होते हैं.

वजन कम करने में कारगर

लाल केले में बहुत सारा फाइबर होता है जो आपको अधिक समय तक भरा हुआ रखता है.एक पूरे लाल केले में केवल 90 से 100 कैलोरी और अच्छे कार्बोहाइड्रेट होते हैंं. जो आपको जल्दी भूख नहीं लगने देते और खाने की क्रेविंग कम करते हैं. इससे वजन घटाने के में मदद मिलती हैं.

किडनी स्टोन से बचाव

लाल केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है. इससे किडनी स्टोन को बनने से रोकने में मदद मिलती है. कैल्शियम को शरीर में रोकने में मदद करता है. इससे हड्डियां मजबूत ही नहीं होती बल्कि उनकी अच्छी ग्रोथ भी होती हैं.

ब्लड प्रेशर सही रखता है

रोजाना लाल केले खाने से ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता हैं. इससे हृदय रोग को खतरों को कम करने में मदद मिलती है.

निकोटीन से बचाव

मैग्नीशियम और पोटैशियम को निकोटीन की वापसी में मदद के लिए जाना जाता है. इससे आपके स्मोक करने की इच्छा कम होती है. इसे खाने से केवल एनर्जी ही नहीं मिलती बल्कि इससे पूरा होने का अहसास होता है, जिससे मनोवैज्ञानिक परेशानियों से निपटने में मदद मिलती है.

रेड ब्लड सेल बढ़ाता है

ये केला एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर होता है जो रक्त की गुणवत्ता और आपके हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है. लाल केला आपकी प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.लाल केले में विटामिन बी -6 होता है जो प्रोटीन के टूटने और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

लाल केले न केवल खाने के लिए ही अच्छे नहीं होते है, इनसे आपकी स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं. इससे तैयार फेस मास्क चेहरे को गजब की चमक देता है. इसे बनाने के लिए मसला हुआ लाल केला, ओट्स और शहद की कुछ बूंदों को मिलाएं.इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें और फिर इसे धो लें.

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गये है काले धब्बे, तो अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय

Posted: 11 Jun 2022 01:03 AM PDT

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गये है काले धब्बे, तो अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय

आज के समय में लोगो का ज्यादातर समय कमंप्यूटर पर काम करते हुए या फिर फोन चलाते हुए बीतता है। जिसका सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। कंप्यूटर और फोन से निकलने वाली लाइट की वजह से आंखो की रोशनी कम होने लगती है। इसलिए आपको अपने चारो तरफ ज्यादातर लोग चश्मा पहने हुए दिख जाएंगे हो सकता है कि आप भी चश्म पहनते हो। जब हम चश्मा पहनते हैं तो उसका स्टैंड हमारी नाक पर रहता है लगातार कई घंटो तक रोज चश्मा पहनने की वजह से हमारी नाक पर काले निशान पड़ जाते हैं, जो देखने में बेहद खराब लगते हैं। इन धब्बों को हटाने के लिए आपको ब्यूटी पार्लर जाकर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है। घर में ही मिलने वाली कुछ चीजों का उपयोग करके आप आसानी से इन धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।

ज्यादातर लोगों के घरो में एलोवेरा लगा होता है। ऐलोवेरा हमारी त्वचा और बालों दोनों के लिए ही फायदेमंद होता है। ये आपकी त्वचा तो नमी प्रदान करता है। बाजार में भी ऐलोवेरा जैल मिल जाता है, लेकिन आप घर पर ही ऐलोवेरा की पत्ती को बीच से काटकर उसके गूदे का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अच्छी तरह से नाक पर बने हुए निशान पर लगाकर हल्के हाथों मसाज करें। कुछ ही दिनों में इसके उपयोग से आपके नाक के काले धब्बे दूर हो जाएंगे। इसके अलावा आप इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं।

आलू एक ऐसी सब्जी है जो हर घर में मिल जाएगी। आलू के रस का उपयोग करके आसानी से आप चश्मे के निशान से छुटकारा पा सकते हैं। कच्चे आलू को घिसने के बाद इसका रस निकाल लें। कुछ देर तक आलू के रस को धब्बों पर लगाकर रखें। कुछ ही दिनों में नाक के काले धब्बे दूर हो जाएंगे।

शहद त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के काले धब्बे दूर करने में मददगार होते हैं। आप शहद का उपयोग करके भी अपनी नाक के काले धब्बों से निजात पा सकते हैं।

टमाटर चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत कारगर होता है। इसमें एक्सफोलिएशन का गुण पाया जाता है। जिससे आपके चेहरे की मृत त्वचा हट जाती है। अपने चेहरे और नाक के काले धब्बे हटाने के लिए टमाटर का पेस्ट बनाकर लगाएं। इसके उपयोग से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे के दाग दूर हो जाएंगे।

नाक पर पड़े हुए काले धब्बों को दूर करने के लिए आप संतरे के ताजे छिलका को उपयोग भी कर सकते हैं। संतरे के छिलके पीसकर इसमें दूध मिलाकर पेस्ट की तरह तैयार करें और हल्के हाथों से निशान वाली जगह पर लगाकर मसाज करें। इससे आपकी नाक पर पड़े हुए काले निशान कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे।

इन लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Posted: 11 Jun 2022 01:01 AM PDT

इन लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

कोरोनाकाल में विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए लोगों ने संतरे का सेवन तो बहुत किया होगा। संतरे में मौजूद विटामिन सी, फाइबर, टामिन A, B, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस इत्यादि पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद करते हैं। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं इसका अधिक सेवन करने पर आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किन 5 परिस्थितियों में संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए।

पाचन क्रिया से संबंधित परेशानी
अगर आपको पाचन संबंधी कोई परेशानी है, तो संतरा का सेवन करना छोड़ दें। संतरे का अधिक सेवन करने से पेट में ऐंठन, दस्त, अपच जैसी दिक्कतें आपको परेशानी कर सकती है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद फाइबर की अधिकता से आपको डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।

दांत हो सकते हैं खराब-
संतरे में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति के दांतों में कैविटी होने से उसके दांत धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।

एसिडिटी की समस्या-
संतरे में मौजूद एसिड का सेवन अगर आप अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। एसिडिटी होने पर व्यक्ति को सीने और पेट में जलन की परेशानी बढ़ सकती है।

पेट दर्द-
शिशुओं को संतरे का सेवन नहीं करवाना चाहिए। संतरे में मौजूद एसिड उन्हें पेट संबधित परेशानी पैदा कर सकता है।

खाली पेट –
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो खाली पेट संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे में मौजूद अमिनो एसिड की वजह से पेट में बहुत गैस बनने लगती है। इसके अलावा रात में भी संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए, संतरे की तासीर ठंडी होने की वजह से आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है।

Post Bottom Ad

Pages