न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 19, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


Oppo A57 4G 2022 भारत में 21 जून को हो सकता है लॉन्च, फुल स्पेसिफिकेशन लीक

Posted: 19 Jun 2022 07:15 AM PDT

Oppo A57 4G 2022 भारत में 21 जून को हो सकता है लॉन्च, फुल स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo A57 4G 2022 को पिछले महीने थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इसकी भारत लॉन्चिंग खबरों में बनी हुई है। लेटेस्ट लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की जानकारी सामने आई है। लीक की मानें, तो यह फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8GB तक RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। 
Oppo A57 4G 2022 India launch date leak

Rootmygalaxy की लेटेस्ट रिपोर्ट में Oppo A57 4G 2022 के फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, टिप्सटर Paras Guglani ने फोन की इंडिया लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। टिप्सटर की मानें, तो भारत में यह फोन 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने इससे जुड़ी किसी प्रकार की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ऐसे यह केवल अफवाह मात्र भी साबित हो सकता है।

Oppo A57 4G 2022 Specifications leak

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Oppo A57 4G 2022 फोन Android 12 OS बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करेगा। इसमें 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz होगा।
Oppo A57 4G 2022 Performance

इसके अलावा, जैसे कि हमने बताया फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8GB तक RAM और मिलेगी। इसके अलावा, इस फोन में 3GB एक्सपेंडेबल रैम का विकल्प भी मिलेगा। स्टोरेज की बात करें, तो यह 64GB होगी , जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Camera and Battery

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13MP का और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा भी मिल सकता है। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

इन लोगों का साथ हो तो सुखी जीवन में भी लग जाता है दुखों का अंबार! तुरंत बना लें दूरी

Posted: 19 Jun 2022 07:10 AM PDT

इन लोगों का साथ हो तो सुखी जीवन में भी लग जाता है दुखों का अंबार! तुरंत बना लें दूरी

आचार्य चाणक्‍य ने जीवन जीने के कई ऐसे तरीके बताए हैं, जिन पर अमल करके व्‍यक्ति बहुत अच्‍छा जीवन जी सकता है. चाणक्‍य नीति में आचार्य चाणक्‍य ने लिखा है कि कई बार हम जाने-अनजाने ऐसे लोगों के साथ रहने लगते हैं, जो हमारे जीवन को दुखों से भर देते हैं. इन लोगों का साथ अच्‍छे-खासे जीवन को जहन्‍नुम बना देता है. ऐसे में इन लोगों से समय रहते दूरी बना लेना ही बेहतर होता है.
इन लोगों का साथ कर देता है जीवन बर्बाद

आचार्य चाणक्य की बातें भले ही कड़वी लगें लेकिन ये बहुत काम की होती हैं. इन नीतियों का पालन करके व्‍यक्ति ढेरों मुसीबतों से बच सकता है. आज हम ऐसी नीतियों के बारे में जानते हैं, जिनमें आचार्य चाणक्‍य ने कुछ लोगों से दूर ही रहने के लिए कहा है. वरना इन लोगों का साथ सुखी आदमी के जीवन को भी दुखों से भर देता है.

मूर्ख शिष्‍य: गुरु कितना भी योग्‍य हो, उसकी दूर-दूर तक कितनी भी कीर्ति क्‍यों न हो यदि उसका कोई शिष्‍य मूर्ख हो तो गुरु का जीवन दुखी होने में देर नहीं लगती है. मूर्ख शिष्‍य न केवल गुरु को लज्जित कराता है, बल्कि अपनी मूर्खता से गुरु के जीवन में कई अड़चनें भी डालता है.

दुखी-रोगी लोगों के बीच रहने वाला व्‍यक्ति: जो व्‍यक्ति हर समय दुखी और रोगी लोगों के साथ रहे, वह विद्वान और सुखी होने के बाद भी कुछ ही समय में निराशा का शिकार हो जाता है. उसका जीवन भी दुख में बीतने लगता है.

दुष्‍ट महिला: जिस तरह अच्‍छी, चरित्रवान, शिक्षित महिला का साथ पुरुष के जीवन को सफलता और सुखों से भर देता है, वैसे ही दुष्‍ट महिला का साथ दुखों से भर देता है. यदि पत्‍नी दुष्‍ट-झगड़ालू हो तो दुनिया का कोई भी सुख-संपत्ति जीवन के दुखों को कम नहीं कर सकता.

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी होगी दूर, बस ऐसे करें लहसुन का इस्तेमाल

Posted: 19 Jun 2022 07:08 AM PDT

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी होगी दूर, बस ऐसे करें लहसुन का इस्तेमाल

ऐसे पुरुष जिन लोगों की शादी अच्छी नहीं चल रही है उन्हें अपनी डाइट में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए. इससे आपकी कमजोरी दूर होगी और बीवी के साथ संबंध अच्छे बनेंगे. यानी जिन पुरुषों को शरीरिक कमजोरी होती रहती है उनके लिए लहसुन काफी उपयोगी है. ऐसे में आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. हालांकि. नियामित तौर पर इसका आपको सेवन करना होगा, तभी जाकर इसका पूरा फायदा मिलेगा.

लहसुन खाने के मिलेंगे ये फायदे

- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए भी रात के समय लहसुन खाया जाता है.
- वजन कम करने में भी यह काफी उपयोगी होता है.
- जिन लोगों सर्दी जुकाम और बुखार है तो वह इसका उपयोग कर सकते हैं.
- हड्डियों के विकास के लिए भी यह काफी फायदेमंद है.
- इतना ही नहीं इससे इन्यूनिटी भी बूस्ट होती है.
- याददाश्त को बढ़ाने लहसुन काफी उपयोगी है.

बीमारियां भी रहेंगी दूर

लहसुन का सेवन करने से जबरस्त फायदे मिलते हैं. इससे कई बड़ी बीमीरियां आपसे दूर रहती हैं. यानी आपको फिट रखने में लहसुन बहुत उपयोगी है. यानी आपको अपनी डाइट में यह जरूर शामिल करना चाहिए. अगर इसको रात में खाएंगे तो अधिक फायदेमंद होगा.

Karthik की टीम इंडिया में वापसी को लेकर रोहित ने की थी भविष्यवाणी

Posted: 19 Jun 2022 07:05 AM PDT

Karthik की टीम इंडिया में वापसी को लेकर रोहित ने की थी भविष्यवाणी

आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए कमाल की बल्लेबाजी करने के बाद आक्रमक फिनिशर के तौर पर उभरे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) अब टीम इंडिया में धमाल मचा रहे हैं। इनके आईपीएल के प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया में शामिल तो किया गया और इन्होंने सेलेक्टर्स के दिये इस मौके का फायदा उठाते हुए शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए घातक फिनिशर बन कर निकले हैं। हालांकि Dinesh Karthik ने पूरे 3 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है। इन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2019 में के विश्व कप सेमीफाइनल में ही खेला था। इसके बाद से इन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया था। कार्तिक के टीम से बाहर होने पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भविष्यवाणी की थी कि कार्तिक टीम इंडिया में वापसी करेंगे जिसका खुलासा अब जाकर हो रहा है।
रोहित ने कार्तिक की वापसी पर की थी भविष्यवाणी

Dinesh Karthik साल 2019के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन आईपीएल 2022 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सेलेक्टर्स को इन्हें टीम इंडिया में वापस लाना ही पड़ा। आज से ठीक एक साल पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और Dinesh Karthik के बीच बातचीत हुई थी जिसका चैट अब वायरल हो रहा है। इस चैट में रोहित ने कार्तिक को कहा था कि उनमें अब भी क्रिकेट बचा हुआ है।
कार्तिक ने रोहित के कमेंट का दिया था जवाब


Dinesh Karthik और रोहित शर्मा के एक साल पहले का चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, उस समय कार्तिक इंग्लैंड में कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने इस दौरान अपनी एक तस्वीर शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा था- "जस्ट मी बीइंग मी।"

कार्तिक के इस कैप्शन का रिप्लाई देते हुए रोहित शर्मा ने लिखा था- "तुममें अब भी कुछ क्रिकेट बाकि है।"

रोहित के इस कमेंट पर Dinesh Karthik ने स्माइल वाली इमोजी के साथ रिप्लाई देते हुए कहा- इस पर कभी संदेह नहीं।

कार्तिक ने मैदान में बरपाया कहर

Dinesh Karthik पूरे 3 साल तक टीम इंडिया से बाहर होने के बाद आईपीएल 2022 में धमाल मचाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इन्होंने इस सीजन में 55.00 की औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाये थे। इस दौरान इन्होंने आरसीबी के लिए कई बार घातक फिनिशर का रोल अदा करते हुए मैच जीताऊं पारियां खेली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में इन्होंने 27 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था। इनके इसी बल्लेबाजी को देखते हुए फैंस इन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करने की डिमांड कर रहे हैं।


खुशखबरी! अचानक इतनी सस्ती हो गई ईंट, सरिया और सीमेंट, जानिए क्या है ताजा रेट

Posted: 19 Jun 2022 07:02 AM PDT

खुशखबरी! अचानक इतनी सस्ती हो गई ईंट, सरिया और सीमेंट, जानिए क्या है ताजा रेट

कम डिमांड (Low Demand), रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) की बदहाली और सरकार के दखल से बीते कुछ दिनों में घर बनाने के सामानों (Construction Building Materials) के दाम तेजी से कम हुए हैं. अभी न सिर्फ सरिया (Iron Rod) अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आया हुआ है, बल्कि सीमेंट (Cement) और ईंट (Bricks) जैसी भवन निर्माण सामग्रियों के दाम में भी गिरावट आई है.

इन कारणों से यह ड्रीम होम का कंस्ट्रक्शन (Dream Home Construction) कराने का सबसे अच्छा समय बन गया है. ये सारे फैक्टर मिलकर मकान के कंस्ट्रक्शन का शुभ मुहूर्त बना रहे हैं.

दिल्ली में इतनी कम हुई ईंटों की कीमत
ईंट की कीमतों की बात करें तो अभी दिल्ली में इसके भाव में 1-2 हजार रुपये प्रति हजार यूनिट की गिरावट आई हुई है. दिल्ली-एनसीआर में ईंटों का कारोबार करने वाली कंपनी DBF Bricks के अनुसार, दिल्ली में अभी एक नंबर की 1000 ईंटें 5000 रुपये में मिल रहे हैं.

इसी तरह दो नंबर की हजार ईंटों का भाव 4000 रुपये और नरम अब्बल किस्म की हजार ईटों का भाव 4,700 रुपये हो गया है. वहीं यूपी ब्रिक्स 5,300 रुपये प्रति हजार यूनिट में और हरियाणा ब्रिक्स 5,500 रुपये प्रति हजार यूनिट की दर से उपलब्ध है. महीने भर पहले इनके भाव कम से कम 6000 रुपये के पार थे.

सीमेंट के भाव में भी आई गिरावट
कारोबारियों के अनुसार, सरिया के बाद बाजार में सीमेंट का भाव (Cement Prices) भी पिछले दो-तीन सप्ताह में 100 रुपये तक कम हुआ है. बिड़ला उत्तम (Birla Uttam) सीमेंट की एक बोरी पहले 400 रुपये में मिल रही थी, अब इसका भाव कम होकर 380 रुपये हो गया है.

नींद की कमी बना सकती है पुरषों को हार्ट का मरीज, जानिए कितने देर सोने की की होती है

Posted: 18 Jun 2022 06:44 AM PDT

नींद की कमी बन सकती है पुरुषों को हार्ट के मरीज, जानिए कितने देर सोने की की होती है आवश्य्कता

आजकल कि डाइट और लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, नींद की कमी हो जाती है तो पुरषों में अक्सर हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। ये हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, इससे इन्सुलिन प्रतिक्रोध भी बढ़ जाता है। अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के हाल के बयान के मुताबिक वेट का बढ़ना, मोटापा, ब्लड प्रेशर का हाई होना ये सारी ऐसी चीजें हैं जो हार्ट के जोखिम से जुड़ी होती हैं, वहीं इन बीमारियों का मुख्य नींद की कमी के कारण होता है।

heart health tips

जानिए की नींद की कमी के कारण कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं
बढ़ सकती है मोटापा की समस्या
दिल की बीमारी और नींद की कमी का कारण मोटापे का बढ़ना तय होता है, नींद की कमी के कारण व्यक्ति का वजन बढ़ने लग जाता है, इसके आलावा अपर्याप्त नींद विभिन्न मस्तिष्क प्रणालियों को भी क्षति पहुंचाने का काम करती है। इसलिए नींद की पूर्ती करना चाहते हैं तो कम से कम 8-10 घंटों के नींद की पूर्ती की आवश्य्कता होती है, पुरुषों को कोशिश करना चाहिए कि रोजाना 8 घंटे की नींद की पूर्ती तो अवश्य करें।

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर
आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ ही पुरषों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ रहता है, वहीं ये समस्या जब ज्यादा होती है जब व्यक्ति नींद को पूरा नहीं करता है और कम से कम 6-7 घंटे सही से नहीं सोता है, अनिद्रा की कमी के कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा सा रहता है , वहीं ये रक्तचाप के जैसी विभिन्न समस्या को भी बढ़ाते हैं। इसलिए व्यक्ति कम से कम से 6-7 घंटे नींद पूरी करने की जरूरत होती है।

जानिए नींद खराब होने की मुख्य कारण कौन-कौन से होते हैं
पुरषों में अक्सर नींद की पूर्ती की आवश्य्कता होती है, जो व्यक्ति कम से कम 6 घंटे से कम सोते हैं उनकी मृत्यु दर का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए कोशिश के कि लगभग 7-8 घंटे की नींद की पूर्ती जरूर करें, समय से सोएं व समय से उठें। वहीं कोशिश करें कि मोबाइल या लैपटॉप में ज्यादा देर तक काम न करें और सोने से पहले कभी भी कॉफी या चाय के सेवन को भी अवॉयड करें।

इन दो चीजों को रोजाना के डाइट में करें शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Posted: 18 Jun 2022 06:40 AM PDT

इन दो चीजों को रोजाना के डाइट में करें शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Lemon Turmeric Benefits: स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों को शरीर से दूर रखना रखना चाहते हैं तो हल्दी के साथ नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, ये दोनों ही चीजें एंटी इन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बायोटिक के जैसे कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम, पोटैशियम जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जानिए कि रोजाना नींबू के साथ हल्दी के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं और इनका रोजाना सेवन क्यों करना चाहिए।

amazing health benefits of lemon and turmeric

जानिए हल्दी के साथ नींबू के होने वाले इन फायदों के बारे में
हार्ट को रखता है स्वस्थ
हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो हल्दी के साथ नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके रोजाना सेवन से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या दूर हो जाती है, आप रोजाना हल्दी के साथ नींबू का सेवन कर सकते हैं।

वेट को करता है नियंत्रित
वजन को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो रोजाना नींबू पानी के साथ में हल्दी के एक चम्म्च का सेवन कर सकते हैं, इससे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें शहद को भी मिला सकते हैं, रोजाना नींबू, शहद और हल्दी के सेवन से स्वास्थ्य को बहुत सारे लाभ मिलते हैं।

स्ट्रेस को करता है कम
हल्दी और नींबू ये दोनों चीजें कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती है, इसके रोजाना सेवन से मानसिक तनाव दूर होता जाता है, वहीं ये शरीर से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में भी असरदार होती हैं, इसलिए रोजाना के डाइट में आप इन्हें शामिल कर सकते हैं।

इम्युनिटी को बनाता है दुरुस्त
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं और इम्युनिटी से जुड़ी समस्यायों को दूर करना चाहते हैं तो नींबू के साथ हल्दी का रोजाना सेवन कर सकते हैं, इनके सेवन से संक्रमण की समस्या दूर हो जाती है, आप इनका सेवन वहीं काढ़े के रूप में भी कर सकते हैं।

हिमाचल: IAS बनना चाहती है 12वीं की टॉपर वाणी गौतम, बोली- पढ़ाई कितने घंटे करते है ये मायने नहीं रखता, ज़रूरी है मन लगाकर पढ़ना

Posted: 18 Jun 2022 06:29 AM PDT

हिमाचल: IAS बनना चाहती है 12वीं की टॉपर वाणी गौतम, बोली- पढ़ाई कितने घंटे करते है ये मायने नहीं रखता, ज़रूरी है मन लगाकर पढ़ना

हिमाचल प्रदेश में कक्षा बाहरवीं मे परिणाम घोषित हो गया है जिसमें बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा है । कला संकाय में पूरे हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर के उपमड़ल घुमारवी के शहीद विजयपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय घुमारवी की छात्रा वाणी गौतम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। बेटी गौतम ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है तथा भविष्य में समाजिक दायित्व का निर्वाहन करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं । उन्होंने ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि हम पढ़ाई कितने घंटे करते हैं, पर यह जरूरी है कि जब हम पढ़ते हैं तो मन लगाकर पढ़ना चाहिए जिससे जो भविष्य के लिए जो बनना निर्धारित किया गया है उसे पाया जा सके ।
हिमाचल: IAS बनना चाहती है 12वीं की टॉपर वाणी गौतम, बोली- पढ़ाई कितने घंटे करते है ये मायने नहीं रखता, ज़रूरी है मन लगाकर पढ़ना

इस बेटी ने सात घंटे पढ़ाई करने के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जो घुमारवी उपमड़ल के गांव सौग से सबंध रखती हैं।बेटी की माता निजी स्कूल में अध्यापिका है और पिता पंचायत इंस्पेक्टर झंडूता मे अपनी सेवाएं दे रही हैं तथा एक छोटी बहिन है जो निजी स्कूल में पढ़ती है ।मंत्री राजेंद्र गर्ग ने स्कूल पहुंचकर बेटी को आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा स्कूल प्राधानाचार्य व स्टॉप को बधाई दी है।

इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे मैच में 498 रन बना दिए, इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बनें

Posted: 18 Jun 2022 06:23 AM PDT

इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे मैच में 498 रन बना दिए, इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बनें

इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे मैच में 498 रन बना दिए। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बनें। जोस बटलर से लेकर लियाम लिविंगस्टोन तक ने कमाल किया।

498 रन, 3 शतक, 2 दर्जन से ज्यादा छक्के... इंग्लैंड ने लगा दी रिकॉर्ड की भरमार

इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स (Netherlands vs England) के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लिश टीम ने नीदरलैंड्स को कोई मौका नहीं दिया और पहले खेलते हुए 498 रन ठोक दिए। टीम के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतक और एक बल्लेबाज ने फिफ्टी लगाई। जिसकी वजह से मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने। हम आपको उन्हें रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

​वनडे में सबसे बड़ा टीम स्कोर

इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 498 रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टीम एक स्कोर है। इससे पहले 481 का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के ही नाम दर्ज था। टॉप-3 सबसे बड़े स्कोर इंग्लिश टीम के नाम ही दर्ज हैं।

​वनडे में दूसरा सबसे तेज 150 का स्कोर

जोस बटलर ने 65 गेंदों पर अपने 150 रन पूरे किए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज 150 रन का स्कोर है। एबी डिविलियर्स ने 2015 में 64 गेंदों पर 150 रन पूरे किए थे।

​लिविंगस्टोन ने जड़ी वनडे की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 17 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी। यह वनडे क्रिकेट की संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज फिफ्टी है। 14 गेंद पर 48 रन बनाने के बाद उन्होंने दो डॉट गेंदें खेलीं। इसकी वजह से डिविलियर्स के सबसे तेज फिफ्टी (16 गेंद) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके।

​एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस पारी में 26 छक्के लगाए। यह भी वनडे क्रिकेट का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड भी पहले इंग्लिश टीम के नाम ही था। टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप में 25 छक्के लगाए थे।

​तीनों फॉर्मेट में मलान का शतक

डेविड मलान इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे इंग्लिश पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा जोस बटलर ही ऐसा कर सके हैं। ओवरऑल पुरुष क्रिकेट में वे ऐसा करने वाले 19वें खिलाड़ी हैं।



Post Bottom Ad

Pages