न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 23, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


ICICI बैंक में भरे जाएंगे रिलेशनशिप मैनेजर के 57 पद, 27 जून को होगा इंटरव्यू

Posted: 22 Jun 2022 10:06 PM PDT

ICICI बैंक में भरे जाएंगे रिलेशनशिप मैनेजर के 57 पद, 27 जून को होगा इंटरव्यू

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एनआईआईटी लिमिटेड (आईसीआईसीआई बैंक) शिमला, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश में रिलेशनशिप मैनेजर के 57 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में एक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन 27 जून, 2022 को किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह फुल टाइम जॉब आईसीआईसीआई बैंक में ब्रांच बैंकिंग एक्टिविटी की भूमिका में रहेगी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट (न्यूनतम 50 प्रतिशत), पोस्ट ग्रेजुएट पास, फाइनल इयर ग्रेजुएट और आयु वर्ग 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों, रिज्यूम सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में 27 जून, 2022 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 99114-18110 तथा 70189-34656 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

साल भर SIM रहेगा चालू, BSNL ने लॉन्च किया 19 रुपए का Super Validity Recharge

Posted: 22 Jun 2022 10:02 PM PDT

साल भर SIM रहेगा चालू, BSNL ने लॉन्च किया 19 रुपए का Super Validity Recharge

टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले साल सभी प्लान्स को काफी महंगा कर दिया था। इन बदलावों के बाद सिम को एक्टिव रखना भी असहज होने लगा था। लोग जो दो तीन नंबर रखते थे उन्होंने एक पर स्विच कर लिया था। क्योंकि सिम कार्ड को एक्टिव रखना पॉसिबल नहीं हो रहा था। लेकिन बता दें कि अब आपको सिम को एक्टिव रखने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। यूजर्स अब प्रति महीने मात्र 19 रुपये का रिचार्ज करके मोबाइल नंबर को एक्टिव रख पाएंगे।

बता दें कि BSNL ने सिम को एक्टिव रखने के लिए अब तक का सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि यह प्लान मात्र 19 रुपये का है। इस मोबाइल प्लान से 30 दिन तक सिम को एक्टिव रखा जा सकता है। पर Jio, Airtel और Vodafone Idea का सिम एक्टिव रखने के लिए आपको सबसे सस्ता प्लान भी करीबन 90 रुपए का पड़ता है।

कमाल की बात ये हैं कि ये प्लान्स 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ अवेलेबल होगा वैसे तो BSNL 3G कनेक्टिविटी को ऑफर करता है। पर रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL का 4G नेटवर्क 15 अगस्त को भारत में लॉन्च हो जाएगा। और अगर आपको केवल नंबर एक्टिव रखना है तो 19 रुपये का रिचार्ज प्लान इसके लिए बेस्ट रहेगा।

19 रुपये वाले BSNL के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बता करे  तो इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन तक रहेगी। कंपनी ने इस प्लान का नाम VoiceRateCutter_19 दिया है। इस रिचार्ज से आपके सिम का ऑन-नेट और ऑफ नेट कॉल रेट 20 पैसे प्रति मिनट हो जाता है।

खास बात ये रहेगी कि BSNL के इस प्लान के साथ यूजर के पास अगर कोई डेटा प्लान या बैलेंस नहीं है तो भी उनका नंबर एक्टिव रहने वाला है। इससे उन्हें इनकमिंग कॉल फैसिलिटी मिलती रहेगी।

इसकी सालभर की नेट वर्थ निकली जाए तो इसके लिए आपको 19 x 12 = 228 रुपये खर्च करने होंगे। यानी केवल 228 रुपये में आपका BSNL सिम पूरे साल के लिए एक्टिव हो जाएगा।

द्रविड़ के कहने पर विराट कोहली बने टीम इंडिया का कप्तान! रोहित के सामने पूरी टीम मे भर दिया जोश

Posted: 22 Jun 2022 09:17 PM PDT

द्रविड़ के कहने पर विराट कोहली बने टीम इंडिया का कप्तान! रोहित के सामने पूरी टीम मे भर दिया जोश


भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए उड़ान भर चुकी है। इस बार टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व में पहली बार भारतीय टीम इंटरनेशनल दौरे पर है। ऐसे में यह मुकाबला रोहित शर्मा और टीम इंडिया के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है।


इंग्लैंड के खिलाफ जमकर पसीना बहा रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ीIND

बता दें, भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को लीसेस्टरशायर क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाफ चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है। 26 जून से खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया जमकर पसीना बहा रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली समेत बाकी खिलाड़ियों के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं।

विराट की अगुवाई में टीम ने बनाई थी 2-1 से बढ़तIND

मालूम हो, भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेला जाने वाला यह टेस्ट मुकाबले पिछले साल खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ का बचा हुआ मुकाबला है। साल 2021 में विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था। उस दौरान टीम ने इस टेस्ट सीरीज़ में 2-1 से बढ़त बना ली थी। हालांकि, अब टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए इस टेस्ट मुकाबले को जीतना काफी अहम साबित होने वाला है।

खिलाड़ियों को मोटिवेट करते नज़र आए विराट

https://twitter.com/leicsccc/status/1539244572865400834

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जोश भरते नज़र आ रहे हैं। उनकी बातों को टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी बड़े ध्यान से सुनते नज़र आ रहे हैं।

पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते विराट कोहली टीम के बाकी खिलाड़ियों को इस टेस्ट सीरीज़ को जीतने के लिए प्रेरित करते नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है, विराट कोहली के लिए भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेला जाने वाल यह टेस्ट मैच काफी अहम होने वाला है। इस टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करके वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पड़े शतक के सूखे को खत्म कर सकते हैं।


हिमाचल: 25 दिन से लापता 12वीं का छात्र योगेश, पार्वती नदी के किनारे पर मिली जूते और बाइक की टंकी

Posted: 22 Jun 2022 09:12 PM PDT

हिमाचल: 25 दिन से लापता 12वीं का छात्र योगेश, पार्वती नदी के किनारे पर मिली जूते और बाइक की टंकी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शमशी में रहने वाला युवक 25 दिन से लापता है. गुमशुदगी के 25 दिन बीत जाने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. हालांकि, उसकी बाइक की टंकी और कुछ सामान पार्वती नदी के किनारे मिला है और इससे परिवार चिंतित है.

योगेश 31 मई को घर से दोपहर के समय बाइक लेकर निकला था और उसके बाद से लापता हो गया. घर वालों ने योगेश शर्मा की गुमशुदगी की की रिपोर्ट पुलिस थाना भुंतर में दर्ज करवाई है. योगेश का घर ज्याला माता मंदिर शमशी, भुंतर में है. युवक के पिता राजेंद्र शर्मा ने बताया था कि छोटा बेटा योगेश शर्मा (18) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में 12वीं कक्षा में कॉमर्स का छात्र है.

उन्होंने बताया कि 31 मई 2022 की दोपहर योगेश बाइक लेकर घुमने चला गया था और फिर घर वापस नहीं आया. तब से उसका मोबाइल नंबर भी ऑफ है. लापता युवक के भाई राजीव शर्मा ने बताया कि योगेश जिस बाइक में घर से लेकर निकला था, उसके कुछ पार्ट्स मणिकर्ण मार्ग पर चील मोड़ के पास पार्वती नदी की तरफ मिले. वहीं, एक जूता भी मिला है. उसके बाद हमने नदी किनारे खंगालना शुरू किए तो कुछ दिनों बाद झिड़ी में नदी किनारे दूसरे पांव का जूता भी मिला.

Post Bottom Ad

Pages