न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 26, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव

Posted: 26 Jun 2022 08:00 AM PDT

 

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय खेमे से एक बुरी खबर है। एकमात्र टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गए है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।

 बयान में कहा गया कि शनिवार को रोहित शर्मा का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया था। वह इस समय टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम के कप्तान होंगे। हालांकि BCCI की ओर से इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, हिमखंड की चपेट में आई बस, एक की मौत 7 घायल

Posted: 26 Jun 2022 07:49 AM PDT

Road Accident: यह हादसा साच से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है. सूचना मिलने पर तीसा प्रशासन ने मौके पर दो एंबुलेंस भेजीं. एसडीएम तीसा गिरीश शर्मा ने बताया कि चार घायलों को तीसी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है. अन्य घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

चंबा. हिमाचल के चंबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. पांगी से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस हिमखंड की चपेट में आ गई. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, हिमखंड की चपेट में आने से कैंटर पिकअप और बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. कहा जा रहा है कि किलाड़-चम्बा मार्ग पर साच जोत के पास बस व बोलेरो पर चट्टानें गिरने से यह हादसा हुआ है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है.


इन 3 कोच के युग में चमकी भारतीय क्रिकेट टीम की किस्मत, लिस्ट में एक भी भारतीय शामिल नहीं!

Posted: 26 Jun 2022 03:33 AM PDT

इन 3 कोच के युग में चमकी भारतीय क्रिकेट टीम की किस्मत, लिस्ट में एक भी भारतीय शामिल नहीं!

क्रिकेट में कोच की भूमिका एक गुरु के समान होती है. एक अच्छा कोच अपने खिलाड़ियों को यह दिखाता है कि वे क्या हो सकते हैं, बजाय इसके कि वे क्या हैं. टीम की सफलता में कोच का योगदान भी बहुत अहम होता है. खेल में हार और जीत के प्रमुख कारणों में कोच की निर्णायक भूमिका होती है. वह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के बाद उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता में भी कोचों का अहम योगदान रहा है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट की नित-नई उचाईयों तक पहुंचाने के लिए खिलाड़ियों के साथ काफी मेहनत की है.पहली बार साल 1992 में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Team Coaches) के कोच की नियुक्ति की गई. आइये जानते हैं कि उन तीन प्रसिद्ध कोच (Indian Team Coaches) के बारे में जिन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत को नई पहचान देने का काम किया.

1. Indian Team Coaches: गैरी कस्टर्न टीम इंडिया को 2007 विश्व कप में अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा था. उस समय ग्रेग चैपल भारतीय टीम के कोच थे. टीम इंडिया की हार के बाद चैपल का करियर भी खतरे में पड़ा था. इसी दौरान गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) की भारतीय टीम में एंट्री हुई. वह भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी के हर समय कूल रहने की अपनी काबिलियत से हैरान थे. धोनी-कर्स्टन की जोड़ी का ही कमाल था कि साल 2009 में भारतीय टीम ने टेस्ट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की.

उन्होंने हमेशा सीनियर और जूनियर दोनों खिलाड़ियों के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाए रखा और एक अच्छी संतुलित विनिंग टीम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्हें अब तक के सबसे महान भारतीय कोच के रूप में कई लोगों द्वारा सराहा गया. साल 2011 में भारत ने उनके नेतृत्व में 28 साल बाद ICC ODI विश्व कप जीता. इसके बाद कर्स्टन ने भारतीय टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया. बता दें कि उन्हें 'गुरु' गैरी के रूप में भी जाना जाता है.

2. Indian Team Coaches: जॉन राइट

जॉन राइट (John Wright) भारत के पहले विदेशी कोच थे. साल 2000 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया था. टीम इंडिया के कोच के रूप में उनका कार्यकाल सफल रहा. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 की टेस्ट सीरीज जीती. उस दौरान भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे. इस विशेष जीत ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैच जीतने के रिकॉर्ड पर विराम लगा दिया.

राइट ने साल 2000 से 2005 तक भारतीय टीम के कोच रहे. उनकी कोचिंग में टीम में काफी सुधार हुआ. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ 2-1 से जीत दर्ज की. साल 2003-04 में, कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने एक श्रृंखला जीती. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में 2003 के एकदिवसीय विश्व कप में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया.

3. Indian Team Coaches: डंकन फ्लेचर

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर डंकन फ्लेचर (Duncan Fletcher) को 27 अप्रैल, 2011 को भारतीय टीम के कोच के रूप में नियुक्त किया गया था. फ्लेचर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 24 साल बाद इंग्लैंड में अपनी पहली द्विपक्षीय श्रृंखला जीती. साल 2011-2012 में हुए टेस्ट मैच भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों से भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 2012-13 सीज़न में एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में एक अहम बदलाव किया.

5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया को 'ब्राउनवॉश' करने के बाद, भारत ने 2013 में हर एकदिवसीय टूर्नामेंट जीता, जिसमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, दो सेलकॉन मोबाइल कप और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सात मैचों की घरेलू श्रृंखला शामिल थी. कप्तान एम.एस. धोनी और कोच फ्लेचर ने भारत को ICC ODI टीम रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंचा दिया.

साल 2014 में कोच के रूप में फ्लेचर का करियर डगमगा गया. इसका मुख्या कारण था भारत को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों से विदेशी दौरों पर मिलने वाली हार. एकदिवसीय श्रृंखला में भी इन टीमों से शर्मनाक हार के बाद, भारत की साल 2015 के एकदिवसीय विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. ठीक ऐसा ही हुआ विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का मुँह देखना पड़ा. लिहाजा, फ्लेचर ने इस हार के साथ ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है गाजर, जाने इसके और अन्य फायदे

Posted: 26 Jun 2022 03:22 AM PDT

आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है गाजर, जाने इसके और अन्य फायदे

गाजर की केवल सब्जी ही नहीं, इससे हलवा, अचार, मुरब्बा, पाक आदि अनेक व्यंजन भी बनाए जाते हैं। गाजर वन्यज और कृषिजन्य दो प्रकार की होती है। रंग भेद से भी यह लाल, पीली, काली आदि अनेक तरह की होती है। प्रकृति से गाजर तीखी, मधुर, कड़वी होती है। गाजर खून में पित्त और वात कम करने में, बवासीर, दस्त और कफ से राहत दिलाने में मदद करती है।

गाजर आपके शरीर के बीपी यानी कि ब्‍लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल में रखता है। इसमें मौजूद पोटैश‍ियम ब्‍लड प्रेशर को घटने या बढ़ने नहीं देता।

आप जितना ज्यादा गाजर का सेवन करेंगे उतनी ही ज्यादा आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होगी। आपको आंखों से लेकर मोतियाबिंद या फिर किसी भी प्रकार की कोई भी बीमारी नहीं होगी यदि आप रोजाना दो या तीन गाजर का सेवन करते हैं तो।

अगर आपको बहुत सारी स्किन से जुड़ीं समस्याएं हैं तो गाजर जूस पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपकी स्किन अच्छी होती है। गाजर में विटामिन सी होता है जिससे हीलिंग करने का गुण होता है।

पुरुषों को भी अपने खून की सफाई करनी जरुरी है। गाजर का जूस पीने से खून की सफाइ होती है।

गाजर का ज्यूस शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा करने के साथ साथ शरीर को पर्याप्त मात्रा में केल्सियम भी प्रदान करके हड्डियों को मजबूती देता है।

हड्डियों से आती है कट कट की आवाज तो हो जाएं सावधान, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Posted: 26 Jun 2022 03:19 AM PDT

हड्डियों से आती है कट कट की आवाज तो हो जाएं सावधान, डाइट में शामिल करें ये चीजें

क्या आपको अपनी हड्डियों के जोड़ों से कट-कट की आवाज सुनाई पड़ती है? यदि हां, तो सचेत हो जाइए. क्योंकि यह आवाज यूं ही नहीं आती. यह बीमारी के संकेत हो सकते हैं. दरअसल, यह आवाज हमारे शरीर की हड्डियों के जॉइंट से आती है जहां दो या दो से ज्यादा हड्डियां आपस में मिलती हैं. यह हड्डियां एक लचीली और मजबूत कार्टिलेज से कवर होती हैं, जिसकी मदद से यह आपस में बिना टकराए मूवमेंट करती हैं. ओस्टियोआर्थराइटिस इन जोड़ों पर चढ़ी हुई कार्टिलेज की परत को कमजोर कर देता है, जिससे जोड़ों का सरफेस खुरदुरा हो जाता है और उसके मूवमेंट पर कट-कट की आवाज आती है.

किसी-किसी को आवाज के साथ जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की शिकायत भी होती है. अगर ऐसा है तो इसके लिए आपको पहले डॉक्टर से संपर्क करने की ज़रूरत है. लेकिन इसके साथ ही आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीज़ों को शामिल करना होगा जो आपको इस तकलीफ से राहत दिलाएंगी. आइये बताते हैं उन चीज़ों के बारे में जिनको डाइट में शामिल करने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और कई अन्‍य परेशानियों से भी राहत मिलेगी.

खाएं गुड़ और भुने चने
हड्डियों की बेहतरी के लिए आपको भुने चने और गुड़ का सेवन हर रोज़ करना चाहिए. चने में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स और आयरन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

मेथी दाना भिगोकर खाएं
हर रोज़ सुबह भीगे हुए मेथी दाने का सेवन करने से हड्डियों को काफी फायदा पहुंचता है. इसके लिए आपको रात में आधा चम्मच मेथी दानों को पानी में भिगोना होगा. सुबह इन मेथी दानों को चबा-चबा कर खाएं और जिस पानी में इनको भिगोकर रखा था, उसको भी पी लें. हर रोज़ ऐसा करें. आपके जोड़ों से आवाज़ आना भी बंद होगी और दर्द से भी राहत मिलेगी.

रोज़ करें दूध का सेवन
एक गिलास दूध को अपनी डेली डाइट में शामिल करें. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे अन्य तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. दूध के नियमित सेवन से हड्डियों से आने वाली आवाज़ कम होती है और हड्डियां भी मज़बूत होती हैं.


ब्लड शुगर को करना है नियंत्रित तो पीये ये वाली चाय

Posted: 26 Jun 2022 03:16 AM PDT

हम अपने भोजन में लहसुन का उपयोग तो करते ही हैं, जो कि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन कई रूपों जैसे- पाउडर, तेल, नमक आदि में उपलब्ध है। जहां एक तरफ लहसुन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये हमें कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने व बचाने का काम भी करता है।  हालांकि, कई लोगों को लहसुन खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आप लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपको निरोगी रखने में काफी मदद कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।  लहसुन की चाय बनाने के लिए आपको एक बर्तन चाहिए, जिसमें पहले तो पीने लायक पानी उबाल लें। इसके बाद इसमें अदरक, काली मिर्च और इसके साथ लहसुन को कूटकर डाल दें। साथ ही अपने स्वाद के हिसाब से इसमें आप नींबू और दालचीनी भी मिला सकते हैं। इसके बाद चाय को कुछ मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आपकी लहसुन की चाय तैयार हो जाएगी। इसे छानकर एक कप में रखकर गर्म-गर्म इसका सेवन करें। ये चाय आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है।  वैसे जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें सामान्य चाय पीने की सलाह नहीं दी जाती। लेकिन इन लोगों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है।  लहसुन की चाय में कैफीन नहीं होता है और इसमें जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें दालचीनी और अदरक मिलाने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन की चाय इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम भी करती है, और साथ ही ये ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और चयापचय में सुधार करने के लिए जानी जाती है।  लहसुन टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। लहसुन की चाय कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करती है और डायबिटीज से जुड़े अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए जानी जाती है।  लहसुन में पाया जाने वाला विटामिन- सी हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और हमारे अंगों को स्वस्थ और उनके कामकाज को बनाए रखता है। इसलिए लहसुन वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है।

हम अपने भोजन में लहसुन का उपयोग तो करते ही हैं, जो कि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन कई रूपों जैसे- पाउडर, तेल, नमक आदि में उपलब्ध है। जहां एक तरफ लहसुन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये हमें कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने व बचाने का काम भी करता है।

हालांकि, कई लोगों को लहसुन खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आप लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपको निरोगी रखने में काफी मदद कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

लहसुन की चाय बनाने के लिए आपको एक बर्तन चाहिए, जिसमें पहले तो पीने लायक पानी उबाल लें। इसके बाद इसमें अदरक, काली मिर्च और इसके साथ लहसुन को कूटकर डाल दें। साथ ही अपने स्वाद के हिसाब से इसमें आप नींबू और दालचीनी भी मिला सकते हैं। इसके बाद चाय को कुछ मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आपकी लहसुन की चाय तैयार हो जाएगी। इसे छानकर एक कप में रखकर गर्म-गर्म इसका सेवन करें। ये चाय आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है।

वैसे जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें सामान्य चाय पीने की सलाह नहीं दी जाती। लेकिन इन लोगों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है।

लहसुन की चाय में कैफीन नहीं होता है और इसमें जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें दालचीनी और अदरक मिलाने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन की चाय इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम भी करती है, और साथ ही ये ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और चयापचय में सुधार करने के लिए जानी जाती है।

लहसुन टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। लहसुन की चाय कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करती है और डायबिटीज से जुड़े अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए जानी जाती है।

लहसुन में पाया जाने वाला विटामिन- सी हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और हमारे अंगों को स्वस्थ और उनके कामकाज को बनाए रखता है। इसलिए लहसुन वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है।

Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए निकलीं सरकारी नौकरी, हजारों में मिलेगी सैलरी

Posted: 26 Jun 2022 03:14 AM PDT

Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए निकलीं सरकारी नौकरी, हजारों में मिलेगी सैलरी

मुंबई ने स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और ड्राइवर पदों के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है. भर्ती कलपक्कम, तारापुर और मुंबरी में स्थित न्यूक्लियर रीसायकल बोर्ड (NRB) के लिए की जाएगी. 10वीं पास उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन 01 जुलाई 2022 से recruit.barc.gov.in पर जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है.

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू होगी. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है. इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 79 पद भरे जाने हैं. कैटेगरी वाइज पदों की बात करें तो वर्क असिस्टेंट के 72 पद हैं इसमें UR के 20, SC के 15, ST के 12, OBC के 15 और EWS कैटेगरी के लिए 3 पद हैं.
Educational Qualification

वर्क असिस्टेंट के लिए कैंडिडेट 10वीं पास होना चाहिए. वहीं स्टेनो के लिए कैंडिडेट कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही 8 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी में स्टोनोग्राफ और 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए. वहीं ड्राइवर के पद के लिए कैंडिडेट 10वीं पास होना चाहिए साथ ही उसके पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.

स्टेनोग्राफर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 25500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वेतन दिया जाएगा. जबकि ड्राइवर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपये और वर्क असिस्टेंट पदों पर 18000 रुपये माह का वेतन दिया जाएगा. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की इस भर्ती लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि सरकारी मानदंडों के मुताबिक, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

सुबह उठकर भूल से भी नहीं देखना चाहिए ये चीजें, पूरा दिन होता है खराब

Posted: 26 Jun 2022 03:08 AM PDT

सुबह उठकर भूल से भी नहीं देखना चाहिए ये चीजें, पूरा दिन होता है खराब

वास्तु शास्त्र में सुबह का समय बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, इसीलिए कहा जाता है कि सुबह की शुरुआत अच्छी होनी चाहिए जिससे सारा दिन अच्छा जाए। हर कोई चाहता है कि उसका हर दिन अच्छा जाए लेकिन भविष्य में क्या लिखा हुआ है यह किसी को नहीं पता होता है। लेकिन हम किसी बातों को ध्यान दे तो ये सब काफी हद तक सुधर सकता है। हम जो सुबह सुबह देखते है उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनो प्रभाव पडता है। तो आज हम बात कर रहे है उन चीज़ो की जिन्हे सुबह-सुबह देखना अशुभ होता है इन चीजों को देखने से आपका पूरा दिन खराब हो जाता है इसलिए ऐसी चीजों को देखना अवॉइड करें —

बंद घड़ी को देखना होता है अशुभ यदि आपके कमरे में या फिर आपके घर में कहीं पर भी बंद घड़ी लटकी हुई है तो उसे तुरंत ही निकाल दे सुबह के समय अगर धोखे से भी आपका ध्यान बंद घड़ी की ओर चला जाता है तो यह बहुत ही अशुभ होता है बंद घड़ी देखने से पूरा दिन खराब जाता है।

शीशा देखना भी होता है अशुभ आमतौर पर लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही शीशा देखते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार यह बहुत ही अशुभ होता है सुबह उठकर सबसे पहले शीशा नहीं देखना चाहिए इससे आपका पूरा दिन खराब होता है।

झूठे बर्तन भी ना देखें यदि आप रात को झूठे बर्तन छोड़ देते हैं सुबह के लिए तो ध्यान दे वास्तु के अनुसार यह अच्छा नहीं माना गया है सुबह सुबह उठकर आपकी आंखों में अगर झूठे बर्तन दिखाई देते हैं तो यह शुभ नहीं है। रात को झूठे बर्तन छोड़ने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किचन में रखे बर्तन से बिगड़ सकता है आपका भविष्य, इन बर्तनों को तुरंत हटा दे

Posted: 26 Jun 2022 03:05 AM PDT

किचन में रखे बर्तन से बिगड़ सकता है आपका भविष्य, इन बर्तनों को तुरंत हटा दे

वास्तु शास्त्र की मानें तो हमारे आसपास स्थित सारी वस्तु का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है इसमें पेड़ पौधे, घर की बनावट दरवाजे, खिड़की, सीढ़ियां,किचन पूजा का कमरा की बनावट शामिल होते हैं।

हिंदू धर्म में रसोई घर को पूजा स्थान से कम नहीं माना गया है। किचन हमारे लिए एक पूजनीय स्थल में से एक है। वास्तु में भी किचन का एक विशेष महत्व है, घर में रहने वाले लोगों के जीवन में इसका नकारात्मक व सकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं किचन के बर्तन भी व्यक्ति की किस्मत को चमकाने में अपना योगदान देते हैं टूटे बर्तनों, दरार बड़े बर्तनों से वास्तु दोष लगता है चलिए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं-

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने घर में टूटे-फूटे बर्तन रख लेते हैं जो एक तरह से गलत है। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत गलत बताया है वास्तु के अनुसार यदि किसी बर्तन में कोई जरा सा भी दरार या खरोच का निशान आ जाए तो उसमें कभी भोजन नहीं करना चाहिए उसे किचन पर नहीं रखना चाहिए। इससे पूरे घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है वास्तु के अनुसार पुराने टूटे-फूटे बर्तन को स्टोर रूम में भी नहीं रखना चाहिए या अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि टूटे-फूटे बर्तन से दरिद्रता आती है और जो ऐसे बर्तन अपने घर में रखता है उसके घर में दरिद्रता बढ़ती जाती है और आर्थिक तंगी आने लगती है।

वास्तु शास्त्री आचार्य इंदु प्रकाश जी टूटे हुए बर्तन व अष्टकोणीय आईने के बारे में बताया है-
उनका कहना है कि घर में टूटे बर्तन वाले बर्तनों को कभी भी जगह नहीं देनी चाहिए। ऐसे बर्तनों में खाना खाने से दरिद्रता बढ़ती है जिसमें कई बार कर्ज लेने की नौबत आ जाती है इसलिए कभी भी टूटे दरार वाले बर्तनों के अलावा टूटी हुई खाट का भी उपयोग नहीं करना चाहिए।

अष्टकोणीय आईना लगा लगाए
कर्ज और अन्य प्रकार की परेशानियों से बचने के लिए उत्तर पूर्व दिशा की तरफ अष्टकोणीय यानी 8 कोण वाला आईना लगाना चाहिए घर में इस तरह का आईना लगाने से बहुत से शुभ फल मिलते हैं इसलिए अष्टकोणीय ये आइना जरूर लगाएं।

शिव जी की पूजा में भूलकर न करें ये गलतियां, जाने व्रत-पूजा का सही नियम

Posted: 26 Jun 2022 03:03 AM PDT

शिव जी की पूजा में भूलकर न करें ये गलतियां, जाने व्रत-पूजा का सही नियम

हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित है ऐसे में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। संसार में शिव संघार के देवता माने जाते हैं वही इन्हें शंकर, आशुतोष, महादेव, भोलेनाथ सहित अनेक नामों से जाना जाता है। ऐसे में शिवजी की पूजा के लिए सोमवार का दिन श्रेष्ठ माना गया है इसलिए सोमवार के दिन ही शिवजी की पूजा की जाती हैम सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से मनवांछित फल मिलता है।

लेकिन हर पूजा और व्रत को करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि उस व्रत की पूजा किस नियम से किया जाता है शास्त्रों के हिसाब से ही पूजा करने से मन वांछित फल मिलता है इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोमवार की पूजा की सरल विधि

सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें साफ-सुथरे वस्त्र ग्रहण करें फिर मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद व्रत करने का संकल्प लें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करें और व्रत की कथा सुने। शास्त्रों के हिसाब से सोमवार के व्रत में तीन पहर में एक बार भोजन कर लेना चाहिए और इस व्रत में फलाहार लिया जा सकता है।

सोमवार व्रत के प्रकार
सोमवार का व्रत तीन प्रकार के होते हैं साधारण हर सोमवार को करने वाला व्रत शोम प्रदोष व्रत और 16 सोमवार व्रत। यदि आप सोमवार का व्रत करना चाहते हैं तो ये गलतियां ना करे

>>महादेव पर जरा भी आस्था विश्वास कम ना करें और ना ही श्रद्धा में कोई कमी रखें।
>>महादेव की पूजा सोमवार को करते समय काला वस्त्र धारण ना करें ऐसा माना जाता है कि महादेव को काला रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं।
>>शिवजी की पूजा में केतकी का फूल तुलसी नहीं कभी ना चढ़ाएं।
>>शिवजी का जलाभिषेक कभी भी शंख से ना करें।
>>महादेव को कभी भी खंडित चावल ना चढ़ाएं इसे पाप लगता है।
>>शिवजी की पूजा करते समय कभी भी कुमकुम और हल्दी का तिलक ना करें।

15,000mAh बैटरी के साथ दमदार रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत सिर्फ 8 हजार रुपये

Posted: 26 Jun 2022 02:57 AM PDT

15,000mAh बैटरी के साथ दमदार रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत सिर्फ 8 हजार रुपये

लंबे समय बाद कम बजट में तगड़े फीचर्स वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। यह Hotwav W10 रग्ड स्मार्टफोन है। इस फोन में आपको मिल्ट्री-ग्रेड फीचर्स के साथ-साथ बैटरी नहीं बल्कि बैटरी का 'बाप' मिलने वाला है। जी हां, कंपनी इस फोन के साथ 1 नहीं बल्कि एक-साथ 3 स्मार्टफोन की बैटरी का एक्सपीरियंस दे रही है। यह फोन 15,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो कि 5,000mAh बैटरी के साथ आने वाले तीन स्मार्टफोन के बराबर है। 
Hotwav W10 Specifications

-13MP का डुअल रियर कैमरा

-15000mAh बैटरी

-18W फास्ट चार्जिंग


स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Hotwav W10 रग्ड स्मार्टफोन में 6.53 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के रेजलूशन 720×1,600 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन Mediatek Helio A22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ कंपनी ने 4GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया है। फोन की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस रग्ड स्मार्टफोन में 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलता है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस फोन में मिल्ट्री-ग्रेड फीचर्स दिए हैं। फोन MIL-STD810H सर्टिफाइड है, जो कि मिल्ट्री-ग्रेड ड्यूरिबिल्टी देता है। साथ ही फोन IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।

अब बात करते हैं फोन के सबसे तगड़े फीचर की, जो है इसकी बैटरी। इस फोन में 5000mAh बैटरी वाले 3 स्मार्टफोन के समान एक बैटरी मौजूद है, जो कि 15000mAh की है। कंपनी का दावा है कि यह लगातार 28 घंटे यूजर को वीडियो प्लेटाइम प्रोवाइड करता है। इसके अलावा, फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Hotwav W10 Price

केवल फोन की बैटरी ही नहीं बल्कि इस फोन की कीमत भी इसे सबसे खास बनाती है। इस फोन को आप $99.99 (लगभग 8,000 रुपये) में खरीद सकते हैं, जिसकी सेल कल यानी 27 जून से शुरू होकर 1 जुलाई तक चलेगी। 1 जुलाई के बाद फोन को $139 (लगभग 11,000 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। यह फोन ग्रे और ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है।

जूते की दुकान पर काम करने वाले ने खड़ा किया 150 करोड़ का साम्राज्य, जानें पूरी कहानी

Posted: 26 Jun 2022 02:53 AM PDT

जूते की दुकान पर काम करने वाले ने खड़ा किया 150 करोड़ का साम्राज्य, जानें पूरी कहानी

"मंजिले उन्हें ही मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है". इस पंक्ति को तो आपने सुना ही होगा. यह पंक्ति अरुण खरात पर पूरी तरह से फिट बैठती है, जो एक समय में जूते की दुकान पर काम किया करते थे, उन्होंने आज अपना खुद का बिजनस खोल कर 150 करोड़ से अधिक का विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया है.

अरुण का जन्म पुणे के एक छोटे से गांव खड़की के मराठी परिवार में हुआ था. उनके पिता एक स्वास्थय अधीक्षक थे. अरुण बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह रखते थे. उनका एक सपना था कि वे अपने पिता की रॉयल एनफील्ड पर पूरे विश्व का भ्रमण करें.

एसटीडी बूथ से की शुरुआत: अरुण कक्षा 10वीं पास करने के बाद अपने चाचा की जूते की दूकान पर जाकर उनका हाथ बटाया करते थे. इसके अलावा वे मन ही मन बड़े होकर अपना खुद का बिजनेस खोलने के बारे में सोचा करते थे. कुछ सालों बाद अरुण ने एक सरकारी कॉलेज से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा हासिल कर लिया. इसके बाद उन्होंने कई सारी जॉब्स की लेकिन उनका मन कहीं न लगा क्योंकि उनका सपना खुद के आईडिया पर बिजनेस खोलने का था. उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत एक एसटीडी बूथ खोल कर की, जहां वे ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने का काम भी किया करते थे.

अरुण ने एसटीडी बूथ पर काम करते हुए कुछ पैसे इकट्ठा किए और उन पैसों की मदद से "विंग्स ट्रैवल्स" के नाम से अपना नया बिजनेस शुरू कर डाला.

विंग्स ट्रैवल्स के नाम से शुरू की कैब सर्विस: अपने ट्रैवल्स बिजनेस को ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए अरुण ने इतनी मेहनत करी कि आज की तारीख में उनका बिजनेस भारत में अन्य कैब सर्विस से बिना प्रभावित हुए देश के 9 बड़े महानगरों मुंबई, पुणे, गुरुग्राम, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, वड़ोदा और इसके अलावा विदेशो में भी जैसे - म्यांमार, थाईलैंड,और वियतनाम आदि स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुका है.

इसकी शुरुआत उन्होंने कई बैंको से लोन लेकर की थी. आज इस बिजनेस ने इतनी सफलता हासिल कर ली है की लगभग 600 से ज्यादा स्टाफ मेंबर्स इस बिजनेस के साथ जुड़े हुए हैं और इसका टर्न ओवर 150 करोड़ से अधिक का हो गया है. अरुण के इस आईडिया को पखं उस समय भी लगे, जब उन्होंने ट्रैकमैल के साथ मिलकर काम किया और स्टाफ ट्रांसपोर्ट सर्विस का प्रस्ताव स्वीकार किया.

महिलाओं और समलैंगिक समुदाय को भी दिया रोजगार अरुण खरात ने कार रेंटल सर्विस की भी शुरुआत करी. जब उनका यह बिजनेस काफी चलने लगा, तब उन्होंने मालिक चालक नाम की एक स्कीम चलाई, इसके तहत गाड़ी खरीदने के लिए ड्राइवर 20 से 30 प्रतिशत तक अपने खुद के पैसे लगाता है और विंग्स ट्रैवल्स अपनी गारंटी पर बाकि की कीमत बैंक से फाइनेंस करवाता है और तीन साल के बाद कार ड्राइवर की हो जाती है. इसके अलावा विंग्स ट्रैवल्स ने एक विंग्स सखी नाम की कैब सर्विस शुरू की, जिसमें ड्राइवर एक महिला होती है. साथ ही विंग्स रेनबो नाम की कैब सर्विस भी शुरू की गई है, जिसमें समलैंगिक समुदाय के लोग ड्राइवर हैं.

विदेशों में भी जमाया सिक्का: आज अरुण की कंपनी विदेशों में रेडियो टैक्सी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिसमें म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम जैसे बड़े-बड़े देश शामिल हैं.

Post Bottom Ad

Pages