न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 6, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


धन संबंधी मामलों में बेहद भाग्यशाली होती हैं ये 3 राशियां, हर क्षेत्र में मिलता है अपार सफलता

Posted: 04 Jun 2022 06:50 PM PDT

धन संबंधी मामलों में बेहद भाग्यशाली होती हैं ये 3 राशियां, हर क्षेत्र में मिलता है अपार सफलता

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास जीवन भर धन-धान्य की कमी ना हो. लेकिन हर किसी की किस्मत में आलीशान जिंदगी जीना लिखा नहीं होता है. व्यक्ति कठोर परिश्रम करता है, ताकि धन-दौलत कमा सके. बहुत से लोगों को फिर भी धन पर्याप्त धन नहीं मिल पाता. लेकिन आज हम आपको तीन ऐसी राशियों के बारे में बता रहे हैं जो धन संबंधी मामलों में भाग्यशाली मानी जाती हैं और इन राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहते हैं.

मेष राशि
इस राशि के जातक बहुत भाग्यशाली होते हैं जिनको जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी नहीं देखनी पड़ती. इस राशि के लोग बहुत ही चतुर होते हैं और आर्थिक मामलों में लाभ उठाने में भी बहुत होशियार होते हैं. यह लोग कभी भी आलस नहीं करते. परिश्रम से किसी ना किसी तरह धन कमा लेते हैं.

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को जिंदगी में कभी भी पैसों से संबंधित कोई समस्या नहीं झेलनी पड़ती है. इस राशि के लोगों का जीवन आराम से गुजरता है. इस राशि के लोग जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां इन्हें सफलता मिल ही जाती है. इस राशि के लोग बहुत ही प्रतिभावान होते हैं.

मीन राशि
मीन राशि के जातक विशेष रूप से भाग्यशाली माने जाते हैं. इस राशि के जातकों को जीवन में कभी भी पैसों से संबंधित कोई समस्या नहीं देखनी पड़ती है. इस राशि के लोगों के साथ किसी ना किसी तरह पैसा आ ही जाता है. यह लोग पैसे कमाने में बहुत माहिर होते हैं और पैसों को सही जगह निवेश कर और भी अमीर बन जाते हैं.

अगर आपके भी घर में हैं ये 5 चीजें तो तुरंत कर दें बाहर, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Posted: 04 Jun 2022 06:49 PM PDT

अगर आपके भी घर में हैं ये 5 चीजें तो तुरंत कर दें बाहर, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि रहे. उसके घर कभी भी धन की कमी ना हो. लेकिन कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा की वजह से धन हानि होने लगती है. अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घर में कभी भी नहीं रखना चाहिए. इससे आपके घर में कंगाली आने लगती है.

घर में ना रखें कबाड़, जालों को भी करते रहें साफ
घर में साफ-सफाई रखना ना केवल सेहत की दृष्टि से जरूरी है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा भी उत्पन्न करता है, जिससे मां लक्ष्मी घर में वास नहीं करती हैं. अगर आपके घर में जाले हैं तो उन्हें भी साफ करते रहे.

झाड़ू को रखें छिपाकर
घर में झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. घर में कभी भी शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. झाड़ू हमेशा घर में अंदर से बाहर की तरफ लगाएं.

घर में कबूतर का घोंसला होता है अशुभ
अगर आपके घर में कबूतर घोंसला बना लेते हैं तो उसे बाहर कर दें. कबूतर का घोंसला घर में रहने पर दरिद्रता आती है और अगर घर में कबूतर का अंडा फूट जाए तो यह बहुत ही अशुभ संकेत होता है.

कांटेदार पौधे ना लगाएं
घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. इससे आर्थिक समस्याएं होने लगती हैं. इसके अलावा जिन पौधों से दूध निकलता है, उन्हें कभी घर में नहीं लगाना चाहिए.

सीलन से बचें
अगर घर में सीलन रहती है या पानी टपकता है तो यह अशुभ संकेत होता है. जिन घर की दीवारों में सीलन रहती है, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता. घर के नलों से पानी टपकता है तो इससे घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

चावल के ये साधारण उपाय आपके घर से दूर कर देंगे सारी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से घर भर जाएगा

Posted: 04 Jun 2022 06:48 PM PDT

चावल के ये साधारण उपाय आपके घर से दूर कर देंगे सारी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से घर भर जाएगा

हर व्यक्ति को कोई ना कोई समस्या रहती है. लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को पैसों से जुड़ी समस्या रहती है. बहुत से लोग दिन रात मेहनत करते हैं, फिर भी उन्हें पैसा नहीं मिल पाता. अगर आप भी धन संबंधित किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसके पीछे का कारण दरिद्रता भी हो सकती है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है जिनको करके आप अपने घर से सारी परेशानियों को दूर कर सकते हैं.

हिंदू धर्म में चावल को पवित्र माना जाता है और इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी होता है. आप चावल के कुछ उपाय करके अपने घर से दरिद्रता दूर कर सकते हैं, जिससे आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी और धन की कमी दूर हो जाएगी.

चावल के 21 अखंडित दाने हल्दी मिलाकर लाल कपड़े में रख दीजिए और कपड़े को बांध लीजिए. माता लक्ष्मी जी की विधि-विधान पूर्वक चौकी बनाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें और इसके ऊपर वहां लाल कपड़े की पोटली रखकर इसकी पूजा करें. फिर पूजा करने के बाद ये लाल कपड़ा अपने पर्स या तिजोरी में रख लें. इससे धन की कमी दूर हो जाती है.

हर सोमवार को शिवलिंग की पूजा करें. लेकिन पूजा करते समय लगभग आधा किलो चावल का ढेर लगा कर लें. पूजा पूरी होने के बाद एक मुट्ठी चावल शिवलिंग पर चढ़ाएं और बचे हुए चावलों का दान कर दें. ऐसा 5 सोमवार तक करने से सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी.

अगर आप धन से संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं तो माथे पर चावल का तिलक लगा ले. ऐसा करने से धन लाभ होता है.

पुरुष जरूर खाएं मखाना, कमाल के फायदे से भरपूर है ये ड्राई फ्रूट

Posted: 04 Jun 2022 06:45 PM PDT

पुरुष जरूर खाएं मखाना, कमाल के फायदे से भरपूर है ये ड्राई फ्रूट

मखाना कई रोगों को दूर करने में मददगार है. यदि आप भी इसे खाना शुरू करेंगे तो जबरदस्त फायदे मिलेंगे. खासकर पुरुषों के लिए तो यह बहुत फायदेमंद है. ऐसे पुरुष जो अपनी शादीशुदा लाइफ में परेशान हो गए हैं और बेहतर रिश्ता कायम नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें अपनी डाइट में मखाना जरूर शामिल करना चाहिए. इससे आपका स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे आपके पार्टनर के साथ संबंध बनाते हुए कोई दिक्कत भी नहीं होगी.
 
हड्डियां भी होगी मजबूत

बता दें कि मखाने में पोटेशियम, मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सिडेंट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके सेवन से न सिर्फ स्पर्म काउंट बढ़ता है बल्कि हड्डियां भी मजबूत होती हैं. यानी पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए.
तनाव भी होगा दूर

इसके अलावा तनाव दूर करने में भी मखाना बेहद ही लाभदायक है. इससे पुरुषों को तनाव नहीं होता है, जिससे वह आसानी से संबंध बनाते और उनकी शादीशुदा लाइफ बेहतर होती है. इसके साथ ही ये पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है.
मसल्स बनाने में मददगार

ऐसे लोग जिन्हें मसल्स बनाने हैं वह इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा. दरअसल, मखाने में फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो वजन बढ़ने नहीं देता और मसल्स बनाता है. इसके साथ ही हार्ट के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है. हार्ट को फिट रखने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं. जिन लोगों को बुखार की समस्या है, वह भी डॉक्टर की सलाह पर इसे अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं.


लौकी से कैसे सफेद बाल काले हो सकते हैं? इसके घरेलू उपाय का नहीं है कोई जवाब

Posted: 04 Jun 2022 06:43 PM PDT

लौकी से कैसे सफेद बाल काले हो सकते हैं? इसके घरेलू उपाय का नहीं है कोई जवाब

Home Remedies for White Hair: बालों की सफेदी को काला करने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपना रहे लोगों के लिए लौकी भी फायदेमंद है. इस सब्जी से सफेद बालों को काला किया जा सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि भला लौकी से यह कैसे संभव है, लेकिन बता दें कि ऐसा हो सकता है. इसका बहुत ही आसान तरीका है, जिन लोगों को पहले से यह पता है वह इसका फायदा उठा रहे हैं, जिन्हें नहीं पता है वह इसे महरूम है. तो आइए जानने का प्रयास करते हैं कि लौकी से कैसे उम्र से पहले हुए सफेद बालों को काला किया जा सकता है.
 
लौकी का ऐसे करें इस्तेमाल

लौकी से बालों को काला किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आपको लौकी लेना होगा. इसके बाद इसको सुखा लें. इस प्रोसेस के बाद दोनों को एक साथ उबाल लें. इसके बाद इस तेल को छानकर आप रख लें. नियमित तौर पर इससे बालों की मसाज करने से आपके बाल काले होने लगेंगे.

इन घरेलू तरीकों से भी बाल हो सकते हैं काले

- इसके अलावा आप दही से भी बालों को काला कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको दही लेना होगा, इसके बाद इसमें टमाटर पीस कर डालना होगा. इसके बाद इसमें आप नींबू का रस भी मिला सकते हैं. तैयार किए गए पेस्ट से आप बालों की मालिश हफ्ते में 1 बार करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा.
- क्या आप जानते हैं कि नींबू से भी बालों को फिर से काला किया जा सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले अदरक लेना होगा. इसके बाद इसे पीस लें. इसमें आप आलिव ऑयल मिलाएं. इस पेस्ट को भी आप हफ्ते में 2 बार लाग सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा.

दवाइयों को करें टाटा, घरेलू उपाय से ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

Posted: 04 Jun 2022 06:41 PM PDT

दवाइयों को करें टाटा, घरेलू उपाय से ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर को ही हाइपरटेंशन कहा जाता (Hypertention) है. जैसा की सभी जानते हैं कि आपके शरीर में मौजूद खून नसों में लगातार दौड़ता रहता है और इसी रक्त के माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक ऊर्जा और पोषण के लिए जरूरी ऑक्सीजन, ग्लूकोज, विटामिन्स, मिनरल्स आदि पहुंचते हैं. बता दें कि ब्लड प्रेशर उस दबाव को कहते हैं, जो रक्त प्रवाह की वजह से नसों के आस-पास पर पड़ता है. आमतौर पर ये ब्लड प्रेशर इस बात पर निर्भर करता है कि हार्ट कितनी गति से रक्त को पंप कर रहा है और रक्त को नसों में प्रवाहित होने में कितने अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 120/80 mmHg से ज्यादा रक्त का दबाव हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की श्रेणी में आता है. तो आइए जानते कि बिना दवाइयों के कैसे बीपी कंट्रोल किया जा सकता है.
सोडियम की मात्रा कम करें

ब्लड प्रेशर का सीधा संबंध सोडियम (यानी नमक वाली चीज़ों) को बताया गया है. डाइट में नमक की मात्रा कम रखने से ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाया जा सकता है. बता दें कि सोडियम का प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है. ऐसे में आप ज्यादा नमकीन खाने से परहेज करें.
पोटेशियम के मात्रा को बढ़ाएं

हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को पोटेशियम की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है. पोटेशियम की ज्यादा मात्रा सोडियम के लेवल को कम कर सकती है, जिससे बल्ड प्रेशर की समस्या नहीं होती है. साबुत अनाज, फल, सब्जियां और लो फैट, डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है.
सिगरेट को कहें न

सिगरेट और शराब दोनों हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा करती है. दरअसल, स्मोकिंग करने से भी ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ता है. इससे सांसों की दिक्कत बढ़ती है जिससे आप अस्थमा के शिकार हो सकते है. शराब पीना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है.
नियमित तौर पर व्यायाम करें

बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते अधिकतर लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं. ऐसे में आपको अपनी आदतें बदलनी होगी और रोजाना व्यायाम करना होगा, जिससे आप फिट रहें, क्योंकि कई बार ऐसा नहीं करने के चलते बीपी की समस्या भी होने लगती है. तो बीपी को कंट्रोल रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें.

OPPO ने मिड रेंज में लॉन्च किया तगड़ा स्मार्टफोन, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर सब कुछ है नंबर-1

Posted: 04 Jun 2022 06:37 PM PDT

OPPO ने मिड रेंज में लॉन्च किया तगड़ा स्मार्टफोन, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर सब कुछ है नंबर-1

OPPO ने थाईलेंड में चुपके से मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A77 5G को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के पावरफुल Dimensity 8-सीरीज के 5G प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा है। यहाँ हम आपको OPPO A77 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
OPPO A77 5G स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

OPPO A77 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ़्रेश रेट 90z है। OPPO A77 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 6GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।


ओप्पो के लेटेस्ट OPPO A77 5G स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP का सेंकडरी डेप्थ कैमरा और डुअल LED फ्लैश दिया गया है। ओप्पो के इस फोन का फ्रंट और रियर कैमरा 30fps पर 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। 

ओप्पो का यह फोन Android 12 पर आधारित कंपनी के कस्टमाइज ColorOS 12.1 स्किन पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। फ़ोन में डुअल सिम स्लॉट, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, NFC, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

OPPO A77 5G कीमत

OPPO A77 5G स्मार्टफोन को थाईलेंड में 6GB+128GB के साथ THB 9,999 (करीब 22558 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और ओशियन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

ओपो ए77 5जी स्पेसिफिकेशन
परफॉर्मेंस
आठ कोर(2.4 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 2 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810
6 जीबी रैम
डिसप्ले
6.56 इंच (16.66 सेमी)
269 पीपीआई, आईपीएस एलसीडी
90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
कैमरा
48 एमपी + 2 एमपी डुअल प्राइमरी कैमरा
एलईडी फ्लैश
8 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
5000 एमएएच
सुपर VOOC चार्जिंग
यूएसबी टाइप-सी पोर्ट


ओपो ए77 5जी प्राइस, लॉन्च की तारीख
एक्सपेक्टेड प्राइस: रु. 22,590
रिलीज की तारीख: August 10, 2022 (अनौपचारिक)
वेरियंट: 6 जीबी रैम / 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज
फोन की स्थिति: आने वाला है

"मै शोएब अख्तर की सबसे तेज गति की गेंद का रिकॉर्ड तोडूंगा" उमरान मलिक ने कही बड़ी बात

Posted: 04 Jun 2022 06:34 PM PDT

क्रिकेट खबर

भारतीय क्रिकेट टीम को हर वर्ष आईपीएल द्वारा बहुत से हुनरमंद युवा खिलाड़ियों की पहचान करने का मौका मिलता है। साथ ही खिलाड़ी भी इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करके सेलेक्टर्स का दिल जीतते है और अपने देश के लिए खेलने का अवसर प्राप्त करते है।

इन्ही खिलाड़ियों में से एक जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक। उमरान मलिक ने पीछले आईपीएल सीज़न में कुछ मुकाबलों में ही अपनी पहचान के बारे में क्रिकेट जगत को बता दिया था और इस बार के आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सभी को हैरान कर दिया।

उमरान मलिक अपनी गति के लिए जानें जाते है। वह अक्सर 150 से अधिक की गति से गेंदबाजी करते है और इस बार भी उन्होंने सीजन की दूसरी सबसे तेज गेंद 157 की गति से डाली। उनकी इस गति के बहुत से फैंस दीवाने हो गए। और उनके इस हुनर ने उन्हे भारतीय टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जगह भी मिल गई है।

उमरान मलिक की गति के बहुत से दिग्गज खिलाड़ियों ने तारीफ की। वही जब उनसे यह पूछा गया की क्या वह शोएब अख्तर की सबसे तेज गति की गेंद के रिकॉर्ड जो की उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 की गति से डाली थी को तोड़ना चाहेंगे तो उन्होंने इस पर बड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा की "साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मैं सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान दूंगा और 150 से अधिक की गति से गेंदबाजी करूंगा। अगर ऊपर वाले ने चाहा तो मैं जरूर शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोडूंगा।" ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की क्या वह शोएब अख़्तर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं!

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, यूपी के इन विभागों में एक साथ आई बंपर वैकेंसी

Posted: 04 Jun 2022 06:31 PM PDT

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, यूपी के इन विभागों में एक साथ आई बंपर वैकेंसी

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के विभागों में भर्ती से जुड़ी अच्छी खबर आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। यूपी के दो विभागों ने एक साथ वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को अच्छी खासी सैलरी मिलेगी। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...

UPRVUNL में कई पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने चीफ केमिस्ट, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और अकाउंट्स क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 जून 2022 तक या उससे पहले UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट यानी uprvunl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता और पदों का डिटेलचीफ केमिस्ट (05 पद ): चीफ केमिस्ट पद के लिए केमिस्ट्री विषय के साथ फर्स्ट क्लास में बीएससी या एमएससी किए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।
एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS के 04 पद ): भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट की डिग्री। हिंदी स्टेनोग्राफी 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी/अंग्रेजी टाइपिस्ट 40-40 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है।
असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO के 09 पद ): भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री। हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।
अकाउंट्स क्लर्क(45 पद): पद के लिए कैंडिडेट के पास कॉमर्स में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उसे हिंदी में 30 सब्द प्रति मिनट और इंग्लिश में 40 शब्द प्रति मिनट के हिसाब से टाइपिंग आनी जरूरी है।

परीक्षा और इंटरव्यू के बाद चयन

चयन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीआरवीयूएनएल की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1180 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी को 826 रुपए और पीएच कैटेगरी को 12 रुपए शुल्क भरना होगा।


UPPSC: खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती

वहीं दूसरी भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से जुड़ी हुई है, जिसमें UPPSC ने 55 पदों के लिए माइंस इंस्पेक्टर परीक्षा 2022 की भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार माइन्स इंस्पेक्टर भर्ती में रुचि रखते हैं और पात्रता को पूरा करते हैं। वे 4 जून 2022 से 1 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती होगी

उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।इन सभी पदों पर इस बार लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी और इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद किसी तरह का इंटरव्यू नहीं किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों के लिए जानिए योग्यता

वहीं योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्था से माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा किया है। मैन एग्जाम के आधार पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। वहीं सैलेरी की बात करें तोचयनित उम्मीदवारों का वेतन 44,900 रुपए से 1,42,40 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

6 बल्लेबाजों के 0 पर आउट होने के बावजूद एक पारी में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाली टीमें

Posted: 04 Jun 2022 06:25 PM PDT

6 बल्लेबाजों के 0 पर आउट होने के बावजूद एक पारी में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाली टीमें

जब किसी टीम के कई सारे बल्लेबाज कम स्कोर पर आउट हो जाएं तो एक बड़ी साझेदारी की आवश्यकता होती है। 23 मई से 27 मई तक ढाका में खेले जा रहे बांग्लादेश बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब मुशफिकुर रहीम और लिटन दास ने 6वें विकेट के लिए 272 रनों की बड़ी साझेदारी की।

मात्र 24 के स्कोर पर 5 विकेट गिर जाने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने बड़ी साझेदारी करके 365 रनों का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले 25 से कम रनों पर 5 विकेट गिर जाने के बाद सबसे बड़ा टोटल स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज था। भारतीय टीम ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 14 रनों पर 5 विकेट गिर जाने के बावजूद 268 का टोटल स्कोर खड़ा किया था।

6 बल्लेबाजों के 0 पर आउट होने के बावजूद एक पारी में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाली टीमें:

नीचे हम आपको 6 बल्लेबाजों के 0 पर आउट हो जाने के बावजूद की एक पारी में सबसे अधिक टोटल स्कोर बनाने वाली टीमों की जानकारी देने जा रहे हैं।

#5. लीसेस्टरशायर vs ग्लूसेस्टरशायर (1961):

साल 1961 में इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशायर ने ग्लूसेस्टरशायर के खिलाफ पहली पारी में 6 बल्लेबाजों के शून्य पर आउट हो जाने के बावजूद 231 रन बनाए थे। इसमें मॉरिस हैलाम (Maurice Hallam) ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ग्लूसेस्टरशायर को इस मैच में 17 रनों से जीत हासिल हुई थी।
#4. नॉटिंघमशायर vs डरहम (1999):

1999 के काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर ने डरहम के खिलाफ 344 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई अपनी दूसरी पारी में 10 विकेट खोकर मात्र 248 रन ही बना सकी। इस दौरान टिम रॉबिन्सन ने 80, पॉल जॉनसन ने नाबाद 70* और कप्तान जेसन गालियान ने 69 रन बनाए थे। इसके अलावा, 6 बल्लेबाज 0 पर भी आउट हो गए थे। इस मैच में डरहम को 95 रनों से जीत मिली थी।


#3. कैंटरबरी vs मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (1922):

1922 में खेले गए एक फर्स्ट-क्लास मैच में कैंटरबरी ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के खिलाफ दूसरी पारी में फॉलो ऑन खेलते हुए 295/10 का स्कोर बनाया था।

इस मैच में रोजर चार्ल्स ब्लंट ने 174 और रूपर्ट वर्कर ने 65 रन बनाए थे। इस मैच में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से जीत हासिल हुई थी।


#2. ससेक्स vs डर्बीशायर (2021):

काउंटी चैंपियनशिप 2021 में सबसे डर्बीशायर के खिलाफ पहली पारी में 10 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे। इस दौरान उनके छह बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे।

इस पारी में सफिक्स की ओर से बेन ब्राउन ने 157, जैक कार्सन ने 64 और ऑलिवर कार्टर ने 51 रन बनाए थे। इस मैच में डर्बीशायर को 9 विकेट से जीत हासिल हुई थी।


#1. बांग्लादेश vs श्रीलंका (2022):

मई 2022 में ढाका में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 10 विकेट खोकर 365 रन बनाए। इस दौरान मुशफिकुर रहीम ने 175 और लिटन दास ने 141 रनों की पारियां खेली। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 272 रनों की बड़ी साझेदारी की।

बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 6 बल्लेबाज 0 के स्कोर पर आउट हो गए थे। इस मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से जीत हासिल हुई थी।

ये है माँ लक्ष्मी के प्रसिद्ध 10 मंदिर, जहां जाने मात्र से दूर हो जाते है आर्थिक संकट

Posted: 03 Jun 2022 06:51 PM PDT

ये है माँ लक्ष्मी के प्रसिद्ध 10 मंदिर, जहां जाने मात्र से दूर हो जाते है आर्थिक संकट

महालक्ष्मी सुख समृद्धि प्रदान करने वाली होती है। कहा जाता है कि महालक्ष्मी जिन से प्रसन्न होती है उनके जीवन में सुख समृद्धि और संपन्नता आती है। मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से जीवन में आई आर्थिक तंगी दूर होती है। शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी जी का दिन माना जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

वैसे तो हमारे देश में मां लक्ष्मी के अनगिनत मंदिर हैं, लेकिन कुछ ऐसे विशेष मंदिर हैं जहां जाकर देवी की पूजा अर्चना करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है और महालक्ष्मी हमारे जीवन के संकट को दूर करती है-

तो चल दिए जानते हैं 10 ऐसे मंदिर-
पद्मावत मंदिर ,आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के तिरुपति नगर में चिंतानूर नामक स्थान में श्री पद्मावती देवी मंदिर है इस स्थान को तिरूचानूर कहते हैं यह देवी लक्ष्मी जी ही है जो यहां अलबेली मंगिया कहलाती है इस विशाल मंदिर के निकट पथ्य सरोवर विराजमान है।

गज लक्ष्मी माता मंदिर ,उज्जैन
उज्जैन में 84 महादेव और 24 महादेवी के बीच गज लक्ष्मी माता का मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा माता कुंती ने भी की थी यहां देवी राजा विक्रमादित्य की आराध्या थी। यहां शुक्रवार को एक विशेष पूजा होती है कहते हैं मां लक्ष्मी चमत्कारी शक्ति से परिपूर्ण है जो दिन में तीन बार रूप बदलती है।

माता महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम
रतलाम में महालक्ष्मी का एक पुराना मंदिर है जो पूरे भारत में फेमस है इस मंदिर की एक खास बात है- इस के कपाट धनतेरस से दिवाली तक खुलते हैं दिवाली में इस मंदिर की सजावट रूपये और गहनों से की जाती है और भक्तो को गहने व रुपए प्रसाद के रूप में मिलते हैं।

आष्टलक्ष्मी मंदिर, चेन्नई
तमिलनाडु में चेन्नई नगर में या मंदिर स्थित है। प्रधान मंदिर में श्री वेंकटेश्वर जी के तरफ श्रीदेवी तो दूसरी तरफ भूदेवी विराजमान है। वेद नारायण जी के मंदिर में पृथक रूप से महालक्ष्मी का मंदिर है इस मंदिर को प्रेमा देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

महालक्ष्मी मंदिर, वेल्लोर
दक्षिण के स्वर्ण मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है ये मंदिर। यहां स्थित महालक्ष्मी पहाड़ पर स्थित है इस मंदिर को बनाने में 1500 किलो सोने का उपयोग किया गया था।

महालक्ष्मी मंदिर, महाराष्ट्र
पालघर में स्थित महालक्ष्मी जी वहां के सारे क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। इस मन्दिर में सारे भक्त अपनी पहली फसल को अर्पित करने आते हैं जहां पर पितृ अमावस्या के दिन एक समारोह का आयोजन किया जाता है जहां सब अपनी पहली फसल सब्जी अनाज को महा लक्ष्मी जी को अर्पित करते हैं।

अंबाबाई मंदिर कोल्हापुर
108 शक्तिपीठों में 59वें स्थान पर और द्वादश प्रधान देव पीठों में पांचवे स्थान पर कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर का नाम आता है। यह पूरे देश में प्रसिद्ध है। राजा करण देव द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया था।

मंगला गौरी महालक्ष्मी मंदिर, गया
यहां पर माता महाकाली,महासरस्वती, महालक्ष्मी तीनों विराजमान है धार्मिक मान्यता के अनुसार गया की मंगला गौरी महालक्ष्मी स्वरूप बताया गया है। यह प्रसिद्ध मंदिर श्री विष्णुपद के आधे योजन की दूरी पर भीष्मपुर पर्वत पर विराजमान है आरा नगर की मां आरण देवी को श्री मां भगवती महालक्ष्मी स्वरूप माना जाता है।

महालक्ष्मी नारायण मंदिर,दिल्ली
दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में से यह एक विशेष मंदिर है। लक्ष्मी नारायण मंदिर को मूल रूप में 1622 में वीर सिंह देव ने बनवाया था। इसके बाद पृथ्वी सिंह ने 1793 में इसकी जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद सन् 1938 में भारत के बड़े औद्योगिक परिवार बिड़ला समूह इसका विस्तार किया था इसलिए इसे बिड़ला मंदिर भी कहा जाता है।

महालक्ष्मी मंदिर इंदौर
इंदौर शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा की शान कहे जाने वाले श्री महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण 1832 में मल्हार राव ने कराया था। फिर 1942 में मंदिर को पुनः जीर्णोद्धार कराया गया था। वर्तमान में मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर का जीर्णोद्धार करके इसे भव्य रुप दिया गया है।

तो इसलिए शमी के पौधे को माना जाता है शुभ, जाने इसे घर मे लगाने के फायदे

Posted: 03 Jun 2022 06:50 PM PDT

तो इसलिए शमी के पौधे को माना जाता है शुभ, जाने इसे घर मे लगाने के फायदे

हिंदू धर्म में पेड़ पौधे को भी देवी-देवताओं की तरह ही दर्जा प्राप्त है।घरों में पेड़ पौधे लगाना उनका ध्यान रखना हमारे गौरवशाली परंपरा का एक अहम हिस्सा है। लेकिन कुछ पेड़ धार्मिक नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं जैसे बरगद का, पीपल का, केले का,आंवले का, तो ऐसे ही शमी का भी एक वृक्ष शामिल है पौराणिक मान्यता के अनुसार शमी का वृक्ष बड़ा ही मंगलकारी माना गया है, लंका पर विजय करने के बाद श्री राम ने शमी के पौधे का ही पूजन किया था नवरात्र में मां दुर्गा का पूजन भी शमी के वृक्ष के पत्तों से किया जाता है। आमतौर पर लोग शमी के फायदे के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं विजयदशमी के दिन शमी के वृक्ष की पूजा की जाती है हवन के द्रव्यों में शमी की लकड़ी का भी प्रयोग किया जाता है।

शमी के वृक्ष किस दिशा में लगाएं
घर में शमी का वृक्ष पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना बहुत लाभकारी माना जाता है इस पेड़ में अग्नि का तत्व पाया जाता है।

शमी के वृक्ष लगाने के कुछ फायदे:-
●शनिदेव को खुश करने के लिए भी शास्त्रों में इस पौधे का उपाय बताएं गया है। शमी के पेड़ की पूजा शनि देव की नजरों से हमें बचाती है।

●शमी एक चमत्कारी पौधा होता है जो भी इसे घर में रखकर उसकी पूजा करता है उसे कभी धन की कमी नहीं होती है।

●इस पौधे का वास्तु दोष में भी बहुत महत्व है इसे घर पर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मकता घर में आती है।

●यदि बार-बार किसी के विवाह में दिक्कत आ रहा है तो उसे अपने घर में शमी का पेड़ लगाकर उसमें जल चढ़ाना चाहिए इससे सारी बधाये दूर होगी।

●इस पौधे को घर में लगाने से साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होता है।

*शमी का पौधा लगाने के नियम*
>>इस पौधे को लगाने से पहले इस बात का ध्यान दें कि इस पौधे को शनिवार के दिन में घर में लाना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है।

>>दशहरे के दिन इस पौधे को घर में लगाया जाए तो यह और भी ज्यादा शुभ माना जाता है।

>>शमी के पौधे को मुख्य द्वार पर भी लगाया जा सकता है यह भी वास्तु की दृष्टि से शुभ होता है लेकिन इस पौधे को मुख्य द्वार पर लगाने में एक बात का ध्यान दें कि जब भी आप घर से बाहर निकले तो यह आपकी दाएं और स्थित होना चाहिए।

>>ध्यान रखें कि इसे साफ सुथरी जगह पर लगाये और पेड़ लगाने के बाद भी ध्यान रखें कि इसके आसपास गंदगी, कूड़ा-करकट ना हो वास्तु की दृष्टि से अशुभ होता है।

>>इस पेड़ को घर के अंदर ना लगाएं हमेशा घर के बाहर आसपास, गार्डन,बगीचे में लगाएं।

रोज 1 कप कॉफी पीने से दूर होता है इस खतरनाक बीमारी का खतरा

Posted: 03 Jun 2022 06:49 PM PDT

रोज 1 कप कॉफी पीने से दूर होता है इस खतरनाक बीमारी का खतरा

अगर आपको भी कॉफी पीना पसंद है तो आपके लिए यह खबर खुशखबरी की तरह हो सकती है और अगर आप कॉफी नहीं पीते हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी कॉफी पीना जरूर शुरू कर देंगे. लेकिन ध्यान सिर्फ ये रखना है कि आपको अति नहीं करनी और सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करना है. बात कुछ ऐसी है कि एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि रोजाना 1 कप कॉफी पीने से हार्ट फेलियर का खतरा कम हो सकता है.

हार्ट फेलियर के रिस्क को कम करती है कॉफी
हार्ट डिजीज से जुड़ी 3 बड़ी स्टडीज की जांच करने के बाद अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने यह सुझाव दिया कि रोजाना 1 कप या इससे अधिक कैफीन वाली कॉफी पीने से हार्ट फेलियर का खतरा कम होता है. स्टडी के नतीजों की मानें तो डीकैफिनेटेड कॉफी यानी बिना कैफीन वाली कॉफी पीने पर यही फायदे नहीं मिलते और हार्ट फेलियर का खतरा कम होने की बजाए बढ़ सकता है.

हृदय के लिए खराब नहीं है कॉफी और कैफीन
इस स्टडी के सीनियर ऑथर डॉ डेविड काओ कहते हैं, 'कैफीन और हार्ट फेलियर रिस्क कम होने के बीच क्या संबंध है इसे जानना हैरान करने वाला था. ज्यादातर लोग कैफीन और कॉफी को हृदय की सेहत के लिए खराब मानते हैं क्योंकि ज्यादा कॉफी पीने से हाई ब्लड प्रेशर और घबराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कैफीन की बढ़ती खपत और हार्ट फेलियर के घटते जोखिम के बीच निरंतर संबंध आम लोगों की इस धारणा को बदल रहा है.' हालांकि जब बात हार्ट को हेल्दी रखने की आती है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप हेल्दी चीजों की जगह सब्स्टिट्यूट के तौर पर कॉफी पीना शुरू कर दें.

1 कप कॉफी से हार्ट फेलियर का रिस्क 12% तक कम
इस स्टडी में काओ और उनके सहयोगियों ने 3 प्रमुख स्टडीज में शामिल हुए 21 हजार से अधिक अमेरिकी वयस्कों के डेटा की जांच की. स्टडी में शामिल प्रतिभागियों पर 10 साल तक नजर रखी गई थी. तीनों ही स्टडी में यह बात सामने आयी कि 1 या अधिक कप कैफीन वाली कॉफी रोजाना पीने का संबंध लॉन्ग टर्म में हार्ट फेलियर के कम रिस्क से है. कॉफी न पीने वालों की तुलना में रोजाना 1 कप कॉफी पीने वालों में हार्ट फेलियर का खतरा 5 से 12 प्रतिशत तक कम हो गया.

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के पेनि क्रिस-एथर्टन की मानें तो बिना चीनी और क्रीम वाली प्लेन कॉफी का सेवन करें लेकिन सीमित मात्रा में और साथ ही में हार्ट को हेल्दी रखने वाले डाइट जैसे- फल और सब्जियां, साबुत अनाज, लो फैट डेयरी, कम सोडियम और कम सैचुरेटेड फैट का सेवन करें.

सुबह पीयें एक गिलास ये पानी, गॉरंटी वजन भी कम होगा और चेहरा भी चमकेगा

Posted: 03 Jun 2022 06:47 PM PDT

सुबह पीयें एक गिलास ये पानी, गॉरंटी वजन भी कम होगा और चेहरा भी चमकेगा

जब भी दिन की शुरुआत करने की बात आती है तो सब यही योगा के बारें में ही सोचते हैं। लेकिन, योगा और मॉर्निंग के बाद भी शरीर को हेल्दी रखने के लिए बहुत सी चीजों की जरूरत होती है। योगा और मॉर्निंग के बाद आप सभी को हेल्दी डाइट लेना हो तो आप सुबह उठने के बाद नींबू पानी अवश्य पिएं। नींबू पानी पिने के बाद आप दिन भर अच्छा महसूस करेंगे साथ ही आपके शरीर में ऊर्जा भी भरपूर मात्रा बनी रहती है। तो आइए जानें नींबू पानी पीने से होने वाले फायदे।

नींबू पानी से होने वाले फायदे
फूड पाइप के जरिये हमारा खाना पास होता है, जब हम नींद से जागते हैं तब कुछ बची हुए चीजें हमारे फूड पाइप में जाम हो जाता है। तो ऐसे में आपको रोजाना नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। ये शरीर के गंदगी को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है।

कहा जाता है कि नींबू पानी में विटामिन और पोटैशियम की मात्रा पायी जाती है, जिससे ये आपके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है। नींबू पानी पीने से आपके शरीर के पोषक तत्व की बढ़ोतरी होती है। इसे पीने से आपका शरीर फिट व स्वस्थ्य रहता है।

अक्सर लोग नींबू पानी अपना वजन कम करने के लिए भी पीते हैं। नींबू पानी आपके मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और साथ ही आपके फैट को बर्न करने में सक्षम होता है। इसलिए रोजाना उठकर नींबू पानी पिएं और इसे अपने डेली रूटीन के हिस्से में शामिल करें।

नींबू में विटामिन सी की मात्रा मौजूद होती है, जो आपके चेहरे को हेल्दी बनाये रखता है। सुबह प्रतिदिन गर्म नींबू पानी पीने से जेहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है।

उड़द दाल से दूर होती है शरीर मे आयरन की कमी, जाने इसके अन्य फायदे

Posted: 03 Jun 2022 06:46 PM PDT

उड़द दाल से दूर होती है शरीर मे आयरन की कमी, जाने इसके अन्य फायदे

उड़द की दाल यानी छिलके वाली काली दाल. यह स्‍वाद में बेहद लजीज होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इस दाल को आयुर्वेदिक दवाओं के रूप में भी प्रयोग किया जाता है. इसका आयुर्वेदिक नाम 'माशा' है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में मिलते हैं. यही वजह है कि उड़द की दाल गर्भवती महिलाओं के लिए भी एक हेल्थ पैकेज की तरह काम करती है. आइए जानते हैं कि उड़द की दाल हमारी सेहत को किस तरह प्रभावित करती है.

डाइजेशन करे बेहतर
डायरिया, कब्ज, पेट में ऐंठन या सूजन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपने खाने में उड़द की दाल को जरूर शामिल करें. उड़द की दाल बवासीर और कॉलिक डिसऑर्डर की समस्याओं को दूर करने और लिवर को हेल्‍दी बनाने में भी कारगर है. फाइबर से भरपूर यह दाल घुलनशील और अघुलनशील, दोनों ही तरह के डाइजेशन को ठीक रखती है.

हार्ट के लिए अच्‍छी
उड़द की दाल में उच्च मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं जो हमारे हार्ट की हेल्थ बनाए रखने में बहुत फायदेमंद हैं. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी ठीक रखता है और एथेरोस्क्लेरोसिस को कंट्रोल में रखता है जिस वजह से हमारा कार्डियोवस्कुलर सिस्टम हेल्‍दी रहता है.

देती है भरपूर एनर्जी
इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है जो आपके शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार है. ऐसे में उड़द की दाल खाने से बॉडी में आयरन के साथ-साथ एनर्जी भी बनी रहती है.

हड्डियों को बनाए मजबूत
यह हड्डियों के मिनरल डेन्सिटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है. नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन करने से हड्डी से संबंधित समस्याओं को रोका जा सकता है.

नर्वस सिस्‍टम को बनाती है मजबूत
उड़द की दाल हमारे नर्वस सिस्‍टम के लिए भी अच्‍छी होती है. हमारे ब्रेन को भी यह दाल हेल्‍दी रखती है. बता दें कि लकवा समेत कई बीमारियों को ठीक करने के लिए आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल किया जाता है. यह आपके तनाव को कम करने में भी मदद करती है.

डायबिटीज को करती है कंट्रोल
इस दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो शुगर और ग्लूकोज के लेवल को नॉर्मल बनाए रखने में मदद करता है जिस वजह से आपकी डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है.

जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में मिलेगा आराम
अगर आप दर्द और सूजन से तुरंत राहत पाना चाहते हैं तो उड़द की दाल का पेस्ट दर्द वाली जगह पर लगाएं. इसके अलावा यह किसी भी तरह की त्वचा की जलन को कम करने, टैन और सनबर्न से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है.

पैसों की समस्या से परेशान है तो घर पर रखे ये चीज, आर्थिक परेशानियां हमेशा के लिए हो जाएगी दूर

Posted: 03 Jun 2022 06:44 PM PDT

पैसों की समस्या से परेशान है तो घर पर रखे ये चीज, आर्थिक परेशानियां हमेशा के लिए हो जाएगी दूर

वास्तु के अनुसार मिट्टी से बनी वस्तुएं सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होती हैं। वास्तु में माना जाता है कि मिट्टी के बर्तन सुख सौभाग्य और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आते हैं आजकल के समय में बहुत मुश्किल से मिट्टी का घड़ा देखने को मिलता है। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के घड़े में पानी रखने से सिर्फ जाल ही शीतल नहीं होता बल्कि इसके कई छुपे हुए फायदे भी हैं।

वास्तु के अनुसार अगर आप अपने घर में एक मिट्टी का घड़ा या सुराही रखते हैं तो आपको दहन की परेशानी बहुत कम होगी और ऐसा आज से नहीं प्राचीन काल से माना जाता है।

मिट्टी का घड़ा
हर घर में कम से कम एक मिट्टी का घड़ा अवश्य होना चाहिए घड़े का पानी पीने से बुध और चंद्रमा का प्रभाव शुभ होता है। वास्तु के अनुसार जो लोग बहुत लंबे समय से आर्थिक स्थिति का संकट देख रहे हैं उनको अपने घर में कम से कम एक मिट्टी का घड़ा अवश्य रखना चाहिए इससे उनकी धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

किस दिशा में रखें घड़ा
ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के घड़े को उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ होता है क्योंकि यह दिशा जल देवता की दिशा होती है।

मिट्टी का घड़ा रखने के फायदे
तनाव को दूर करता हैं
यदि लंबे समय से समय से कोई व्यक्ति आपके घर में तनाव ग्रस्त है या मानसिक रूप से परेशान हैं तो आप उन्हें मिट्टी के घड़े मे लगे किसी भी पौधे को पानी देने के लिए कहे इससे उनको बहुत लाभ मिलेगा।

दीपक जलाएं
अगर आप लंबे समय से धन संबंधी परेशानियां झेल रहे हैं तो घर पर मिट्टी के घड़े के सामने दीपक जलाएं इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी ।

घर पर रखे सजावटी मटकियां
घर पर छोटी छोटी सजावट की मटकिया रखने से भी वास्तु की नज़र से बहुत फयदा होता है और घर के लोगो के बीच प्यार बना रहता है।

अनपढ़ मां के संघर्ष की कहानी, दो बेटे एक साथ बने IAS

Posted: 03 Jun 2022 06:41 PM PDT

अनपढ़ मां के संघर्ष की कहानी, दो बेटे एक साथ बने IAS

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2021 के सोमवार को आये फाइनल रिजल्ट के बाद नागौर जिले के भांवता गांव में जश्न का माहौल है. यहां के दो भाइयों ने एक साथ इस एग्जाम को क्लियर कर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. दोनों की इस कामयाबी के बाद गांव में DJ बज रहे हैं और लोग नाच रहे हैं. दोनों पहले से डॉक्टर हैं.

भांवता गांव के डॉक्टर कृष्णकांत कनवाड़िया और उनके छोटे भाई डॉक्टर राहुल कनवाड़िया ने सिविल सेवा परीक्षा में 382वीं व 536वीं रैंक प्राप्त की है. कृष्णकांत ने अपने चौथे अटेम्प्ट में और राहुल ने दूसरे अटेम्प्ट में इस एग्जाम को क्लियर किया है. दोनों के पिता हीरालाल कनवाड़िया नागौर के इंदोखा गांव की सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य हैं. ग्रामीण इलाके और दलित परिवार के इन दोनों भाइयों की सफलता की कहानी में उनके साथ-साथ माता-पिता का भी संघर्ष छिपा है.

दोनों भाइयों के IAS बनने की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल हो गया है. इस उपलब्धि पर परिवार में तो जश्न जैसा माहौल बना हुआ है. पिता हीरालाल कनवाड़िया ने बताया कि दोनों बेटों की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई है. दोनों भाइयों ने UPSC के लिए कॉम्पिटिशन की तैयारी एक साथ की. पहले कोटा में MBBS की पढ़ाई करके डॉक्टर बने और उसके बाद दोनो भाई दिल्ली चले गए और वहां पर सेल्फ पढ़ाई कर UPSC की ये सफलता प्राप्त की है.

दोनों की माता पार्वती देवी अनपढ़ हैं लेकिन उन्होंने दोनों बेटा व बेटी को पढ़ाई कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने बताया कि शुरू से खुद के अनपढ़ होने की कसक थी. इसके चलते सपना था कि बच्चों को अफसर बनाउंगी. पूरा ध्यान रखकर बच्चों को पढ़ाया इसका फल मिला है और अब तो भगवान से प्रार्थना करती हूं कि दोनों बच्चे और बच्ची हर एक व्यक्ति की सेवा करें और अपनी ईमानदारी से कार्य करें. गौरतलब है कि उनकी बेटी भी पहले से ही डॉक्टर है.

पार्वती देवी ने बताया कि बड़े बेटे कृष्णकांत ने IAS बनने का सपना 2015 में उन्होंने देखा था. आज कृष्णकांत के साथ उसके छोटे भाई राहुल ने भी UPSC क्लियर कर लिया है.

10वीं, 12वीं के लिए भारतीय सेना में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Posted: 03 Jun 2022 06:39 PM PDT

10वीं, 12वीं के लिए भारतीय सेना में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Indian Army 36 FAD Recruitment 2022: भारतीय सेना (Indian Army) ने मैटेरियल असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), फायरमैन, ट्रेड्समैन मेट, एमटीएस (माली), एमटीएस (मैसेंजर) और ड्राफ्ट्समैन के पदों (Indian Army 36 FAD Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Indian Army 36 FAD Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (Indian Army 36 FAD Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Indian Army 36 FAD Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन करने की अंतिम तिथि – 174

Indian Army 36 FAD Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

मैटेरियल असिस्टेंट – 3
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) – 3
फायरमैन – 14
ट्रेड्समैन मेट – 150
एमटीएस (माली) – 2
एमटीएस (मैसेंजर) – 1
ड्राफ्ट्समैन – 1


Indian Army 36 FAD Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

मैटेरियल असिस्टेंट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सामग्री प्रबंधन में डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं पास या समकक्ष होना चाहिए.
फायरमैन, ट्रेड्समैन मेट, MTS (माली), MTS (मैसेंजर) – उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.
ड्राफ्ट्समैन – किसी भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं पास और ड्राफ्ट्समैनशिप (सिविल) में दो साल का डिप्लोमा / सर्टिफिकेट होना चाहिए.

Indian Army 36 FAD Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

Indian Army 36 FAD Recruitment 2022 के लिए चयन मानदंड

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

Indian Army 36 FAD Recruitment 2022 के लिए वेतन

मैटेरियल असिस्टेंट – 29200/- रुपये
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) – 1900/- रुपये
फायरमैन – 1900/- रुपये
ट्रेड्समैन मेट – रु 18000/-
एमटीएस (माली) – रु 18000/-
एमटीएस (मैसेंजर) – रु 18000/-
ड्राफ्ट्समैन – 25500/- रुपये

अब ना जाएं राशन डिपो में KYC अपडेट करने, हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Posted: 03 Jun 2022 06:36 PM PDT

अब ना जाएं राशन डिपो में KYC अपडेट करने, हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक

आप आजकल देखते होंगे कि डिपो में लोगों की भीड़ राशन लेने से ज्यादा केवाईसी अपडेट करने के लिए लगी रहती है, लेकिन प्रदेश हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है।

माननीय हाईकोर्ट ने कहा है कि डिपो संचालक पहले की तरह राशन वितरण का कार्य करते रहें। अगर विभागीय अधिकारी डिपो संचालकों पर केवाईसी अपडेट करने के लिए दबाव बनाता है तो ये कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन होगी।

विभाग के मुताबिक ई-केवाईसी करवाना प्रत्येक राशन कार्ड धारक को आवश्यक होगा। परिवार के प्रत्येक सदस्य को उचित मूल्य की दुकान पर जाना होगा। या उचित मूल्य दुकानदार गांवों में जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

सरकार द्वारा प्रत्येक सफल ई-केवाईसी के लिए उचित मूल्य की दुकान के संचालक को चार रुपये प्रति प्रविष्टि पारिश्रमिक के रूप में दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया के लिए उपभोक्ता के पास राशन कार्ड संख्या या आधार संख्या होना अनिवार्य है।

प्रदेश डिपो संचालक समिति की तरफ से याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और सत्य वैद्य ने यह आदेश दिए हैं। कहा है कि सरकार डिपो होल्डर को कमीशन एजेंट कहती रही है। विभाग ने इस काम के लिए सिम पोज मशीनों में डाली है। लेकिन सिम के लंबे समय से बंद होने की वजह से मशीनों में कनेक्टिविटी नहीं है। बिना कनेक्टिविटी के उपभोक्ता की केवाईसी वेरीफिकेशन नहीं हो सकती।

हाईकोर्ट ने कहा कि डिपो धारक अपनी जेब से पैसा खर्च कर अपनी सिमों के माध्यम से काम चला रहे हैं। साथ ही, समिति की ओर से विभाग के केवाईसी करवाने के आदेशों पर स्टे लगाने की गुहार लगाई गई है। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

गौर रहे कि केंद्र सरकार ने साल 2019 में सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए थे। कोविड-19 के कारण ये काम नहीं हो पाया। अब स्थिति सामान्य होने के कारण शत-प्रतिशत लाभार्थियों की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को नए सिरे से अपना केवाईसी अपडेट की समय सीमा 15 जून 2022 तक के लिए रखी गई है।


भूल गए हैं Gmail का पासवर्ड? बिना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के इस तरह करें रीसेट

Posted: 03 Jun 2022 06:34 PM PDT

भूल गए हैं Gmail का पासवर्ड? बिना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के इस तरह करें रीसेट

Gmail अकाउंट का पासवर्ड भूल जाने पर लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आजकल हर जगह लोग अपनी जीमेल आइडी का यूज करते हैं। कई जरूरी चीजें उसमें सेव होती हैं। ऐसे में लॉग इन नहीं होना, उनके कई काम बिगाड़ सकता है। अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो फोन नंबर और रिकवरी ईमेल के जरिए गूगल अकाउंट रिकवर कर सकते हैं। 
हालांकि, ऐसा तभी हो सकता है, जब आपने अपने गूगल अकाउंट में मोबाइल नंबर या रिकवर ईमेल आईडी ऐड किया हो। यदि आपने ऐसा नहीं किया है और पासवर्ड भूल गए हैं तो परेशान न हों। हम इस आर्टिकल में बिना मोबाइल नंबर और आईडी के ही गूगल अकाउंट रिकवर करने का तरीका बताने वाले हैं। 

Gmail पासवर्ड को बिना मोबाइल नंबर इस तर करें रीसेटबिना मोबाइल नंबर और रिकवरी इमेल आईडी के गूगल अकांउट रिकवर करने के लिए यूजर्स को Google Account Recovery Page पर जाना होगा। या फिर आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

इसके बाद अपनी Gmail आईडी डालें। फिर Next पर क्लिक कर दें।
अब आपको स्क्रीन पर 3 ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें Enter your Password, Get Verification mail on Recovery email और Try Another Way to Sign in शामिल हैं।
अगर आपने उसी अकाउंट से किसी ओर डिवाइस पर लॉग इन किया हुआ है तो आपको Try another way to sign in सिलेक्ट करना होगा।
ऐसा करने से उस अकाउंट पर नोटिफिकेशन आएगा। वहां आपको Yes के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अगर आपने मोबाइल नंबर ऐड किया है तो Send पर क्लिक करें। अगर नहीं तो फिर Try Another Way पर क्लिक कर दें।
अब 72 घंटे के बाद आपको पासवर्ड रीसेट करने के लिए एक लिंक मिलेगा। गूगल यह जानने के लिए 3 दिन लेता है कि वह गूगल अकाउंट आपका ही है या नहीं।
लिंक आने के बाद उसके जरिए आप जीमेल आईडी का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

हालांकि, ध्यान रखें कि ऊपर बताया तरीके तभी काम आता है कि जब आपने किसी अन्य डिवाइस पर उसी जीमेल आईडी से लॉग इन किया होगा। 
इस तरह ऐड करें मोबाइल नंबर

इस झंझट से बचने के लिए लोगों को अपने मोबाइल नंबर को जीमेल आईडी से लिंक करना चाहिए।इसके लिए My Google Account पेज पर जाएं। या फिर आप यहां क्लिक भी कर सकते हैं। गूगल अकाउंट ओपन करें।
फिर लेफ्ट साइड में आ रहे Personal Info के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर आपको Email और Phone का ऑप्शन मिलेगा। वहां, ईमेल आईडी और फोन नंबर डालें।

Vi का बड़ा धमाका, डेली 3GB डेटा के साथ रातभर FREE दे रहा अनलिमिटिड इंटरनेट

Posted: 03 Jun 2022 06:32 PM PDT

Vi का बड़ा धमाका, डेली 3GB डेटा के साथ रातभर FREE दे रहा अनलिमिटिड इंटरनेट

सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए भले ही BSNL कंपनी मशहूर हो, लेकिन प्राइवेट टेलीटकॉम कंपनियां यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आती हैं। Vi (Vodafone Idea) अपने कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को भरपूर डेटा की सुविधा देता है। अगर आप भी कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा डेटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आज आपके काफी काम आने वाला है। 

अगर आपको डेली 1.5GB या फिर 2GB डेटा पूरा नहीं पड़ता है, तो Vi (Vodafone Idea) कंपनी आपके लिए एक सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आती है। इस प्लान की कीमत 400 रुपये से कम की है।
Vi (Vodafone Idea) के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 359 रुपये है, जिसमें आपको डेली 3GB डेटा का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, यह प्लान अनलिमिटिड वॉइस कॉलिंग सुविधा देता है, जिसमें आप लोकल व एसटीडी कॉल का आनंद ले सकते हैं। साथ ही प्लान में आप रोजाना 100 फ्री एसएमएस भेज सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान केवल 28 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आता है। 

भले ही वैलिडिटी कम दिन की हो, लेकिन इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स पैसा वसूल हैं। ऊपर बताए टेलीकॉम बेनेफिट्स के अलावा, यह प्लान आपको कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी देता है। जैसे कि इस प्लान के साथ कंपनी 2GB तक का मंथली बैकअप डेटा देती है, वो भी बिल्कुल फ्री।
इस प्लान में मिलते हैं कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स-

इसके अलावा, प्लान में डेटा रोलओवर और Night data बेनेफिट भी शामिल है। डेटा रोलओवर की बात करें, तो इसके तहत यूजर को सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचे हुए डेटा को वीकेंड (शनिवार और रविवार) में इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। नाइट डेटा बेनेफिट्स में यूजर्स को रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटड फ्री इंटरनेट एक्सेस मिलता है। इसका मतलब यह है कि आप रातभर अनलिमिटिड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और वो डेटा आपके डेली डेटा कोटा से नहीं काटा जाएगा।

आईपीएल इतिहास में कप्तानी को लेकर हुए वो 6 बदलाव जो हुए पूरी तरह फेल

Posted: 03 Jun 2022 06:29 PM PDT

आईपीएल इतिहास में कप्तानी को लेकर हुए वो 6 बदलाव जो हुए पूरी तरह फेल

किसी भी टीम के लिए एक कप्तान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। कप्तान टीम को सफलता की ओर ले जाने का हरसंभव प्रयास करता है। क्रिकेट इतिहास में अब तक अब कई अभूतपूर्व कप्तान हुए हैं जिनका गुणगान होता रहा है। आईपीएल इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे महान कप्तान माना जाता है। और, वह जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं।

आज के इस लेख में आईपीएल इतिहास में कप्तानी को लेकर हुए उन बदलावों के बारे में जानेंगे जो पूरी तरह असफल हुए।

1.) कैमरून व्हाइट:

कैमरून व्हाइट आईपीएल में 2012 में डेक्कन चार्जर्स के कप्तान बने थे। कुमार संगकारा द्वारा टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला करने के बाद उन्हें यह पद सौंपा गया था।

मगर, डेक्कन के चार्जर्स के लिए कुछ भी सुधार नहीं हुआ और फ्रेंचाइजी अगले नौ मैचों में केवल दो मैचों में ही जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। और डेक्कन चार्जर्स उस साल पॉइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर थी।
2.) इयोन मॉर्गन:

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में इयोन मॉर्गन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। दिनेश कार्तिक द्वारा उन्हें कप्तानी सौंपे जाने के बाद मोर्गन से बड़ी उम्मीदें की जा रहीं थीं।

लेकिन, ऐसा नहीं हुआ क्योंकि केकेआर की हालत और खराब होती चली गई। केकेआर ने उस सीजन कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्हें 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
3.) रविचंद्रन अश्विन:

रविचंद्रन अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2018 में खरीदा था और बाद में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। रविचंद्रन अश्विन से टीम को बहुत उम्मीदें थीं क्योंकि वह एक वरिष्ठ खिलाड़ी थे जिन्हें कप्तानी का थोड़ा अनुभव भी था।

हालांकि, अश्विन उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। और पंजाब पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर रहा। अश्विन के नेतृत्व में, पंजाब किंग्स ने अपने 14 मैचों में से केवल 6 मैचों में ही जीत दर्ज की थी।
4.) स्टीव स्मिथ:

बॉल टैंपरिंग कांड में फंसे स्टीव स्मिथ पहले से ही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। इसके बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी और अजिंक्य रहाणे को कप्तान नियुक्त किया गया। रहाणे को कप्तानी मिलने का सीधा मतलब उनके लिए खुद को साबित करने का मौका भी था। लेकिन, रहाणे खुद को साबित नहीं कर सके। और, अगले सीजन स्टीव स्मिथ को वापस कप्तान नियुक्त कर दिया गया।
5.) शिखर धवन:

आईपीएल 2013 में डेक्कन चार्जर्स के खराब प्रदर्शन के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन को अपना कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, धवन कुछ खास नहीं कर सके और वह पूरे सीजन 29 की औसत से 377 रन ही बना सके थे। बतौर कप्तान धवन पूरी तरह फ्लॉफ हुए और फ्रेंचाइजी महज 6 मैच ही जीत सकी। साथ ही, पॉइंट टेबल पर भी 6वें स्थान पर रही।
6.) रवींद्र जडेजा:

रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा तब कप्तान बनाया गया था जब महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 से ठीक 2 दिन पहले कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। निश्चित रूप से रवींद्र जडेजा से चेन्नई सुपर किंग्स को और उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं।

लेकिन जडेजा न तो बतौर कप्तान खुद को साबित कर सके और न ही बतौर ऑल राउंडर। जिस कारण उन्होंने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हुए धोनी को कप्तानी सौप दी है। अब देखना यह है कि, धोनी किस हद तक सफल हो पाते हैं।

4 खिलाड़ी जो आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगे हो सकते हैं

Posted: 03 Jun 2022 06:27 PM PDT

4 खिलाड़ी जो आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगे हो सकते हैं

आईपीएल 2022 खत्म हो चुका हैं और हमे गुजरात टाइटंस के रूप में नया चैंपियन मिल गया है। अब सभी फ्रेंचाइजी आईपीएल 2023 के लिए तैयारियां करने में लग जाएगी।

आईपीएल 2022 में कई युवा खिलाड़ियों उमरान मलिक, मोहसिन खान, जितेश शर्मा और रजत पाटीदार जैसे कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि इनको इस सीजन में ज्यादा रकम नहीं मिली थी लेकिन आईपीएल 2023 के लिए उन्हें मोटी रकम मिल सकती हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है।

1. रजत पाटीदार

रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 में रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं पाटीदार ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।

उन्होंने इस सीजन में 8 मैच खेले है और 152.75 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 333 रन बनाये थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका हाईएस्ट स्कोर 112* है जो प्लेऑफ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाया था। अगर आरसीबी उन्हें रिटेन नहीं करता है तो वह आईपीएल 2023 की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं।
2. मोहसिन खान

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने भी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।

मोहसिन का लाइन और लेंथ पर काफी कंट्रोल है और वह शानदार गति से गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग करा सकते हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 9 मैचों में 5.48 के शानदार इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं। वहीं अगर लखनऊ की टीम उन्हें रिलीज कर देती हैं तो आईपीएल 2023 की नीलामी में कई टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए मोटी रकम खर्च कर सकती हैं।
3. जितेश शर्मा

जितेश शर्मा में बड़ी-बड़ी हिट लगाने की क्षमता है जो टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा जरुरी है। आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन में 12 मैच खेले और 163.64 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 234 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे।

अगर पंजाब की टीम उन्हें रिटेन नहीं कर सकती है तो आईपीएल 2023 की नीलामी में कई टीमें उन्हें बड़ी कीमत में अपनी टीम में शामिल करने के लिए टारगेट कर सकती हैं।
4. डेवाल्ड ब्रेविस

साउथ अफ्रीका के 19 वर्षीय बल्लेबाज ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 3 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन में उन्होंने दिखा दिया की वो बड़ी-बड़ी हिट लगाने की क्षमता रखते हैं।

ब्रेविस ने इस सीजन में 7 मैच खेले है और 142.48 के स्ट्राइक रेट की मदद से 161 रन बनाये है। अगर मुंबई इंडियंस उनको अपने साथ बनाये नहीं रखती है तो वह आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगे खरीदे जानें वाले खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं।

Post Bottom Ad

Pages