न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 8, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


हिमाचलः मनचले ने कॉलेज से लौट रही छात्रा संग किया कुछ ऐसा कि नहीं निकल रही घर से बाहर

Posted: 08 Jun 2022 06:18 PM PDT

हिमाचलः मनचले ने कॉलेज से लौट रही छात्रा संग किया कुछ ऐसा कि नहीं निकल रही घर से बाहर

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के संग घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले के खुंडियां तहसील की लगड़ू उपतहसील के तहत आते हरदीपपुर क्षेत्र का है। जहां कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने एक युवक पर रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

अकेली नहीं जा रही कॉलेज

हैरत की बात तो ये है कि इस घटना को हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। परंतु अभी तक पुलिस आरोपित को पकड़ने में असफल रही है। वहीं, इस घटना के बाद युवती इतनी डर चुकी है कि वह कॉलेज तक अकेली नहीं जा रही है। कॉलेज में पेपर लगे हुए हैं। ऐसे में युवती के परिजन उसे कॉलेज ले जाकर पेपर दिलवा रहे हैं।
भाग कर बचाई जान

मिली जानकारी के मुताबिक हरदीपपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की बीते 26 मई 2022 को जब शाम के समय कॉलेज से घर लौट रही थी तो इस बीच रास्ते में एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही। इस बीच युवती ने उसके चंगुल से छूटकर वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
लोगों ने की सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता के चाचा ने बताया कि बेटी इतनी डर गई है कि वह कॉलेज में अकेली जाने से मना कर रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार तथा लड़की को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
डीएसपी बोलेः जल्द पकडा जाएगा आरोपित

उधर, इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि जल्द ही युवक को पकड़ लिया जाएगा और आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल आने से पहले ही कमजोर हुआ मानसून: जानें 15 तक का हाल

Posted: 08 Jun 2022 06:16 PM PDT

हिमाचल आने से पहले ही कमजोर हुआ मानसून: जानें 15 तक का हाल

हिमाचल प्रदेश में पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इस सब के बीच आम जन बारिश होने का इंतज़ार करने में लगा हुआ है। वहीं, बारिश है कि आने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी कड़ी में सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार 15 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।

9 को होने वाली बारिश टली

वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में दस्तक देने से पहले मानसून कमजोर पड़ गया है। अभी तक जहां इस बात का अनुमान था कि सूबे में आगामी नौ जून से संभावित प्री मानसून बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि, अब बताया जा रहा है कि 9 तारीख को होने वाली यह बारिश टल गई है।

हालांकि, इसके बावजूद भी प्रदेश के उंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलने और हल्की बारिश का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश के निचले और माध्यम उंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 5-6 दिन तक लोगों को गर्मी का सामना करना ही पड़ जाएगा।
आज साफ रहा मौसम, बढ़ गई गर्मी

इस सब के बीच आज के दिन राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ़ बना रहा। उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बुधवार को गर्म हवाएं चलने से गर्मी और अधिक बढ़ गई है। इसके साथ ही साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है।


Ind Vs Sa T20 Series: कैसे बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड? अफ्रीका के खिलाफ घर में ही ढेर हो जाती है टीम इंडिया

Posted: 08 Jun 2022 06:13 PM PDT

अफ्रीका के खिलाफ घर में ही ढेर हो जाती है टीम इंडिया

Ind Vs Sa T20 Series: टीम इंडिया को 9 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ का पहला टी-20 मुकाबला खेलना है. यह मैच भारत के लिए काफी खास है क्योंकि यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. टीम इंडिया अभी तक 12 टी-20 मैच लगातार जीत चुकी है, अगर दिल्ली वाला मैच भी जीत लिया तो लगातार 13वीं जीत का रिकॉर्ड होगा.
लेकिन टीम इंडिया के लिए यह आसान नहीं है, क्योंकि सामने साउथ अफ्रीका की टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ आ रही है. साथ ही रिकॉर्ड भी साउथ अफ्रीका का ही साथ देते दिख रहे हैं. साउथ अफ्रीका और भारत के बीच भारत में जो भी टी-20 मैच हुए हैं, उसमें साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी है.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मैच (भारत में)

• कुल मैच- 4
• भारत जीता- 1
• साउथ अफ्रीका जीता- 3

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को घर में जो इकलौती जीत मिली है, वह साल 2019 में मोहाली में हुए मैच में मिली थी. इस मैच में विराट कोहली ने 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. हालांकि, अगर भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ओवरऑल टी-20 मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का ही पलड़ा भारी है.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मैच

• कुल मैच- 15
• भारत जीता- 9
• साउथ अफ्रीका जीता- 6

एक जीत से बनेगा विश्व रिकॉर्ड

केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम के पास लगातार 13वीं जीत दर्ज करने का अवसर है. टीम इंडिया ने अपने पिछले 12 टी-20 मैच में जीत ही हासिल की है. इसमें टी-20 वर्ल्डकप के आखिर में मिली तीन जीत और उसके बाद न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज़, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में मिली जीत शामिल है. अभी यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत, रोमानिया और अफगानिस्तान के पास है.

हिमालय हिमकोलिन जेल लगाने का तरीका, प्रयोग के फायदे और नुकसान

Posted: 08 Jun 2022 06:08 PM PDT

हिमालय हिमकोलिन जेल लगाने का तरीका, प्रयोग के फायदे और नुकसान

हिमालय हिमकोलिन जेल लगाने का तरीका – यह हिमालय हर्बल कंपनी द्वारा निर्मित एक आयुर्वेदिक दवा है. हिमकोलीन जेल एक क्रीम है जिसका प्रयोग विशेष रूप से जननांग और लिंग के ऊतक में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के लिए किया जाता है. यह जेल इस प्रकार निर्मित किया गया है कि यह लिंग के ऊतक की रक्त वाहिका को फेलाने में मदद करता है जिससे रक्त लिंग तक पहुँचता है. यह लिंग को मजबूत तनाव प्रदान करता और लिंग में लम्बे समय तक तनाव रखने की शक्ति को बढ़ाने के साथ स्खलन का समय भी बढ़ाता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमालया हिमकोलिन जेल मुख्यतः नपुंसकता के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है. Himalaya Himcolin Gel के मुख्य घटक ज्योतिषमति, लताकस्तूरी, वाथादा, निर्गुन्डी, कर्पासा, जातिफलम, जातिपत्री, लवंगा और तजा है. हिमालया हिमकोलिन जेल में वासोडिलेशन के गुण होते हैं और यह संवेदनशील वेंस को उत्तेजित करने और उन्हें मजबूत करने में बहुत उपयोगी होता है.

Himalaya Himcolin Gel लिंग की ओर खून के बहाव को प्रोत्साहित करके पेनिल इरेक्शन की अनुमति देता है, जिससे लंबे समय तक एजेकुलेशन होता है. 

हिमालय हिमकोलिन जेल लगाने का तरीका

बहुत से लोगों को हिमकोलिन जेल को लिंग पर कैसे लगाएं? इसके जानकारी नहीं होती है. इसलिए इस पोस्ट में आपको इसकी जानकारी मिलेगी. हिमालय हिमकोलिन जेल को लगाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें…सबसे पहले अपने लिंग को साफ़ पानी धोकर सुखा लें.
अब ट्यूब से पर्याप्त मात्रा में जेल निकालें.
इसे लिंग के साथ साथ प्यूबिक एरिया पर लगाएं.
जेल को लगाने के बाद हलके हाथों से मालिश करें.
ध्यान रहें जेल लगाने के बाद यौन क्रिया न करें.
हिमालय हिमकोलिन जेल कैसे काम करती है?

हिमालय हिमाकोलीन जेल विभिन्न प्रकार की आयर्वेदिक सामग्रियों से मिलकर बना हैं. इसका प्रयोग लिंग में तनाव लाने, लिंग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने और त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ लिंग में तनाव को बनाए रखने के लिए किया जाता है. ज्योतिषमती का उपयोग संधिवाद के इलाज के लिए किया जाता है. लथकस्थुरी एक प्राकृतिक उभयलिंगी और उत्तेजक है. वथदा एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है. करपासा यौन कार्य को बढ़ाता है और एक प्राकृतिक कामोद्दीपक है.

लिंग पर हिमालय हिमकोलिन जेल लगाने के फायदे

हिमालय हिमकोलिन जेल में कई ऐसे प्राकृत गुण पाए जाते हैं जो यौन समस्याओं की दूर करते हैं. यह जड़ी-बूटियों से मिलकर बना हुआ जिसे लिंग पर लगाने से गर्माहट मिलती है और लिंग में रक्त का प्रवाह बढ़ता है. पेनिस पर हिमालय हिमकोलिन जेल लगाने निम्न फायदे होते हैं…यह स्तंभन दोष को दूर करता है.
लिंग को मजबूत और कड़ापन बनाता है.
शीघ्रस्खलन से छुटकारा दिलाता है.
लंबे समय तक यौन सुख देता है.
लंबे समय तक लिंग में तनाव रहता है.

लिंग पर हिमालय हिमकोलिन जेल लगाने के नुकसान

आपको बता दें कि यदि तय किये अनुसार इसे लगाया जाए तो हिमालया हिमकोलिन जेल के कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं. ध्यान रहे इसका उपयोग लिंग के सिर पर नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे जलन हो सकती है. यदि आपको कोई अन्य साइड इफेक्ट्स के लक्षण नजर आये तो दवा का इस्तेमाल बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें.

गुरुवार को इन उपायों से प्रसन्न होंगे श्रीहरि, दूर होगा आर्थिक संकट

Posted: 08 Jun 2022 06:02 PM PDT

गुरुवार को इन उपायों से प्रसन्न होंगे श्रीहरि, दूर होगा आर्थिक संकट

आज साल 2022 के जून महीने का दूसरा और ज्येष्ठ महीने का चौथा गुरुवार है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु को जगत का पालन हार भी कहा जाता है।

गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। गुरु (Guru) एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। धर्मिक ग्रंथों में बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) की आराधना के कई तरीकों बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी कुंडली का बृहस्पति (Brihaspati) मजबूत होगा और आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी।

हिंदू शास्त्रों में बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।

जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं जिनका हम चाहते हुए भी हल नहीं निकल पाते है। कुछ समस्याएं जैसे कड़ी मेहनत करने पर भी हमें उसका फल नहीं मिलता। सही जीवनसाथी की तलाश खत्म नहीं होती। घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार को पूजा करने से सुख शांति मिलती है। इतना ही नही अगर कुंडली में अगर गुरु खराब है तो मनुष्य अपने जीवन में कभी भी तरक्की नही कर सकता। गुरु को धन, वैवाहिक जीवन और संतान का कारक भी माना जाता है।

गुरुवार को केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से गुरु मजबूत होता है, जिससे आरोग्य और सुख की वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप इनका दान नहीं कर पाते हैं तो कोई बात नहीं इन्हें तिलक के रूप में लगाने से भी लाभ मिलता है

तो चलिए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में…

गुरुवार को जरूर करें ये काम (Guruwar Ke Upay)

- ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नान करें।

- स्नान के समय 'ॐ बृ बृहस्पते नमः' का जाप भी करें।
- गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ

- नहाते वक्त "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप जरूर जाप करें।
- वीरवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।

- स्नान के बाद पीले रंग को वस्त्र धारण करें।

- स्नान के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाएं।

- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें।

- अपने माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक धारण करें।

- मान्यता के मुताबिक भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।

- इस दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखें।

- इस दिन को धार्मिक महत्व के लिहाज भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में धन की बरक्कत के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है।

- गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

- अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो, इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़े।

बृहस्पति के दिन इन जरूर करें इस मंत्र का जाप

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।

भारत की महान महिला क्रिकेटर मिताली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया रिटायरमेंट का ऐलान

Posted: 08 Jun 2022 05:58 PM PDT

भारत की महान महिला क्रिकेटर मिताली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया रिटायरमेंट का ऐलान

भारत की महिला वनडे और टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. मिताली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 232 वनडे मुकाबलों में रिकॉर्ड 7805 रन बनाए. उन्होंने 12 टेस्ट और 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया. यह 39 वर्षीय बल्लेबाज पहले ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले चुकी हैं और मार्च में वनडे विश्व कप में भारत का अभियान खत्म होने के बाद उनके संन्यास लेने की उम्मीद की जा रही थी.

उन्होंने एक बयान जारी कर फैंस को अपने इस फैसले की जानकारी दी. मिताली ने लिखा, "इतने सालों से आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. मैं अपनी दूसरी पारी के लिए आपके आशीर्वाद और सपोर्ट चाहूंगी." मिताली ने आगे लिखा, "हर सफर की तरह, मेरे क्रिकेट करियर का भी एक मोड़ पर आकर अंत होना था. आज वो दिन है, जब मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले रही हूं. मैं मन में हमेशा भारतीय टीम को जिताने का इरादा लेकर मैदान में उतरी और उसके लिए पूरी कोशिश भी की. भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला, उसे मैं हमेशा याद रखूंगी. मुझे लगता है कि अब मेरे लिए बल्ला टांगने का सही समय आ गया है. कई युवा खिलाड़ी हैं, जो टीम की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं. भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुनहरा है."

भारतीय वनडे टीम की कप्तान रहीं मिताली ने आगे लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में बीसीसीआई और सचिव जय शाह सर से मुझे जो सपोर्ट मिला, उसकी मैं शुक्रगुजार हूं. इतने सालों तक टीम की कप्तानी करना वाकई सम्मान और गर्व की बात है. मुझे इसने एक बेहतर इंसान बनने में मदद की और उम्मीद करती हूं कि भारतीय महिला क्रिकेट को इसका फायदा हुआ होगा."

मिताली ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा यह सफर भले ही खत्म हो गया है. लेकिन, दूसरा इंतजार कर रहा है. मैं खुद को इस खेल से जोड़े रखना चाहूंगी. मैं भारत और दुनिया में वुमेंस क्रिकेट की बेहतरी और उसे बढ़ावा देने की दिशा में योगदान देने के लिए तैयार हूं. सभी फैंस का मुझे प्यार और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया."

जज्बे के साथ भारतीय टीम की अगुआई करूंगा: पंत

Posted: 08 Jun 2022 05:54 PM PDT

जज्बे के साथ भारतीय टीम की अगुआई करूंगा: पंत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला की शुरुआत से सिर्फ एक दिन पहले भारतीय टीम की कप्तानी मिलने के बाद नव नियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वह जज्बे के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए उप कप्तान बनाए गए पंत को उस समय टीम की कप्तानी सौंपी गई जब कप्तान लोकेश राहुल पहले मैच की शुरुआत से एक दिन पहले दाईं ग्रोइन की चोट के कारण पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए। नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस श्रृंखला से आराम दिया गया है।

पंत ने पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''यह काफी अच्छा अहसास हैं, हालांकि यह जिम्मेदारी अच्छे हालात में नहीं मिली। मुझे भी यह खबर एक घंटा पहले ही मिली इसलिए अभी इस अहसास से गुजर रहा हूं।''

दिल्ली के इस क्रिकेटर ने कहा, ''मैं अब तक इस सूचना को नहीं पचा पाया हूं। यह मौका मिलना शानदार अहसास है, विशेषकर अपने शहर में।''

पंत पिछले दो सत्र से इंडियन प्रीमियर लीग टीम दिल्ली कैपिटल्स की अगुआई कर रहे हैं। हाल में संपन्न आईपीएल के दौरान पंत ने अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर प्रयोग किया था।

यह पूछने पर कि क्या वह अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव जारी रखेंगे, पंत ने कहा, ''मेरा बल्लेबाजी क्रम हालात पर निर्भर करेगा। इन हालात में लगातार बदलाव वाला बल्लेबाजी क्रम नहीं हो सकता क्योंकि हम स्पिनरों के खिलाफ काफी खेलते हैं लेकिन अगर हमें बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जरूरत होगी तो हम ऐसा करेंगे।''

उन्होंने कहा, ''एक कप्तान के रूप में इससे मुझे काफी मदद मिलेगी। जब आप लगातार काफी समय तक एक जैसी चीज करते हो तो आपमें सुधार होता है और आप इससे सीखते हो और मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी।''

चौबीस साल के पंत का मानना है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ''दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी से काफी मदद मिलेगी। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपनी गलतियों से सीखता है।''

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव भी मंगलवार को नेट पर बल्लेबाजी करते हुए दाएं हाथ में चोट लगने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

पंत ने कहा, ''बल्लेबाजी क्रम में अधिक बदलाव नहीं होगा। लोकेश राहुल को पारी का आगाज करना था तो एक बदलाव होगा। हमारे पास काफी सलामी बल्लेबाज नहीं हैं इसलिए आपको पता है कि यह बदलाव क्या होगा।''

पंत ने कहा कि टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम में काफी बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।

उन्होंने कहा, ''एक टीम के रूप में हमने निश्चित लक्ष्यों के बारे में सोचा है जो हमें हासिल करने हैं। हम लगातार उन पर काम कर रहे हैं। हम विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं। आगामी दिनों में आपको काफी बदलाव देखने को मिलेंगे।''

देवभूमि शर्मसार: 9 वर्षीय भांजी बोली- मामा मेरा साथ गलत काम करता है

Posted: 07 Jun 2022 06:19 PM PDT

देवभूमि शर्मसार: 9 वर्षीय भांजी बोली- मामा मेरा साथ गलत काम करता है

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ हो रहे आप्र्दाहिक मामलों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। वहीं, बीते कुछ दिनों से सामने आ रही मामलों में तो घर वाले ही आरोपी निकलते हैं। ताजा मामला सूबे के मंडी जिले से रिपोर्ट किया गया है।

जागरूकता अभियान के दौरान खोल दी पोल

यहां स्थित बल्ह उपमंडल के तहत आते एक स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम जागरूकता अभियान चलाने गई हुई थी। जहां टीम द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को गुड और बैड टाच के बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान एक बच्ची ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसका मामा उसके साथ गलत काम करता है।
बच्ची को काउंसिलिंग के लिए भेजा गया

पीड़िता की उम्र 9 साल बताई जा रही है। वहीं, लड़की द्वारा इस बारे में बताए जाने पर चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी व जेबीटी ने बल्ह पुलिस थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करवाई है। उधर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को काउंसिलिंग के लिए महिला पीड़ित सेंटर मंडी भेज दिया है।

पुलिस आरोपी मामा को किया अरेस्ट

उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री द्वारा की गई है।

मात्र 3499 रुपये में मिल रहा देश का सबसे सस्ता 108 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन, इस ऑफर के बदौलत कम होगी कीमत

Posted: 07 Jun 2022 06:16 PM PDT

मात्र 3499 रुपये में मिल रहा देश का सबसे सस्ता 108 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन, इस ऑफर के बदौलत कम होगी कीमत

108 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको मार्केट में मौजूद किफायती स्मार्टफोन Motorola G60 के बारे में बता रहे हैं। इस समय ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। अगर आप अपने लिए इसे खरीदते हैं तो आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। आइए मोटोरोला जी60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
Flipkart पर सबसे सस्ता 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
Motorola G60 पर ऑफर: कीमत की बात की जाए तो Motorola G60 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट पर 27 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कि 6000 रुपये की बचत की जा सकती है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन को Flipkart Axis बैंक कार्ड द्वारा खरीदने पर 5 प्रतिशत की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 12,500 रुपये की बचत की जा सकती है।

Motorola G60 के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Motorola Moto G60 में 6.80 इंच की डिस्प्ले दी जाती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 768G प्रोसेसर दिया जाता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। अब बात करें तो स्मार्टफोन के सबसे बेस्ट फीचर कैमरा की तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन 3.5mm हेडफोन जैक, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप सी 2.0 दिया गया है।

IPS बनकर भी नहीं रुके कदम, फिर से दी UPSC CSE की परीक्षा और सच कर दिखाया सपना

Posted: 07 Jun 2022 06:13 PM PDT

IPS बनकर भी नहीं रुके कदम, फिर से दी UPSC CSE की परीक्षा और सच कर दिखाया सपना

UPSC Civil Services Exam Results 2022: पिछले हफ्ते हमने यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम (Civil Services Exam Results) देखे, और रिजल्ट्स आने के बाद से, रैंक धारकों की प्रेरक कहानियां हमारे सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक कहानी बिहार से यूपीएससी की उम्मीदवार दिव्य शक्ति (Divya Shakti) की है, जिन्होंने लगातार दूसरी बार परीक्षा में सफलता हासिल की है.

आखिर कौन हैं दिव्य शक्ति? (Who is Divya Shakti)

दिव्य शक्ति सारण के जलालपुर जिले की मूल निवासी हैं. वह एक डॉक्टर के परिवार में पैदा हुई और पली-बढ़ी. वह हमेशा से एक मेधावी छात्रा रहीं, उन्होंने मुजफ्फरपुर से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की, और इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए डीपीएस बोकारो चली गई.

उन्होंने बिट्स पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. दिव्य ने उसी कॉलेज से अर्थशास्त्र में एमएससी भी किया है. दो साल तक एक अमेरिकी कंपनी में काम किया और वह 2019 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुईं.

दूसरे प्रयास में आई और भी अच्छी रैंक (Divya Shakti Rank)

दिव्य ने अपने पिछले प्रयास में 79वीं रैंक हासिल की, और 2019 में एक IPS अधिकारी के रूप में चुनी गई. हालांकि, उसके सपने बड़े थे और वह एक IAS अधिकारी बनना चाहती थी. उसने परीक्षा की तैयारी जारी रखी, और यूपीएससी 2022 की एक बार फिर से परीक्षा दी. दिव्य शक्ति ने आईपीएस में अपने प्रशिक्षण के साथ परीक्षा की तैयारी की, और उसकी मेहनत रंग लाई जब उसने इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर 58वीं रैंक हासिल की.

खबर सुनने के बाद दिव्य शक्ति का परिवार सातवें आसमान पर था.उनके पिता बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) के पूर्व अधीक्षक हैं. उन्होंने कहा कि दिव्य शुरू से ही एक अध्ययनशील बच्ची थी. परिवार वालों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने उन्हें अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा भी कहा.

आईटीबीपी ने 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली बंपर भर्तियां

Posted: 07 Jun 2022 06:11 PM PDT

आईटीबीपी ने 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली बंपर भर्तियां

ITBP Recruitment 2022 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की तरफ से खुशखबरी है. आईटीबीपी ने 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली है. हेड कॉन्स्टेबल (HC) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के 286 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू हो जाएगी. आइटीबीपी की तरफ से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन itbpolice.nic.in पर जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के माध्यम से डायरेक्ट एंट्री एंड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के तहत 286 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

आईटीबीपी के इन विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू हो जाएगी. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है. सभी उम्मीदवारों को 7 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म कंप्लीट करना होगा. इसके बाद आवेदन कर लिंक इनएक्टिव हो जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी की टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए. कुछ पदों पर उम्र सीमा 18 से 25 साल तक निर्धारित की गई है, जबकि कुछ पदों पर अधिकतम उम्र सीमा 35 साल है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

इतनी मिलेगी सैलरी

हेड कॉन्स्टेबल को मासिक वेतन 25500 रुपये से रु. 81100 रुपये के बीच दिया जाएगा. जबकि एएसआई को मासिक वेतन 29200 रुपये से 93200 रुपये के बीच दिया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए आप इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

इस तरह करें अप्लाई

हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर आपको Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना होगा. अब आपके सामने इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक आ जाएगा. नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों को अपनाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.


गर्म दूध में सौंफ मिलाकर पीने से मिलते है ये लाजवाब फायदे

Posted: 07 Jun 2022 06:09 PM PDT

गर्म दूध में सौंफ मिलाकर पीने से मिलते है ये लाजवाब फायदे

हर घर में पाई जाने वाली सौंफ को मीठे स्वाद और सुगंध के कारण आमतौर पर माउथ फ्रेशनर के तौर पर उपयोग क‍िया जाता है। साथ ही इसका कई तरह के पकवानों के साथ और दवा के रूप में भी सेवन क‍िया जाता है। सौंफ में मौजूद फाइबर और कई पोषक तत्व पेट के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। लेकिन सौंफ को दूध के साथ लेने पर हमें और भी कई तरह के सेहत से जुड़े फायदे म‍िलते हैं।

सौंफ का दूध बनाना बेहद आसान है, एक गिलास दूध में एक चम्मच सौंफ डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे पिएं। आइए जानते हैं सौंफ को दूध के साथ लेने के हेल्थ बेनिफिट्स।

सौंफ में मौजूद तेल के कारण, अपच, सूजन और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मि‍लती है, इसलिए पेट की बीमारियों को ठीक करने के लिए सौंफ का दूध काफी कारगर माना जाता है। सौंफ में मौजूद एस्ट्रैगल और एनेथोल के कारण इसे पेट की बीमारियों जैसे मरोड़, दर्द और गैस्ट्रिक विकार के लिए प्रभावी दवा माना जाता है। मसालेदार खाद्य पदार्थों से होने वाली एस‍िड‍िटी और सूजन को कम करने में सौंफ प्रभावी रूप से काम करती है।

फाइबर से भरपूर सौंफ़ के सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है और आराम करते समय भी कैलोरी बर्न करती है। सौंफ खाने से भूख कंट्रोल में रहती है। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको एक चम्मच सौंफ रोज खाना चाहिए। एक स्टडी के अनुसार, महिलाओं को कैलोरी कम करने के लिए लंच से पहले सौंफ का दूध का सेवन काफी फायदेमंद रहा।

सौंफ में मौजूद एसेंशियल ऑयल और फाइबर जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जो ब्लड प्यूरीफायर में भी मददगार साबित होते हैं। एनसीबीआई के एक रिसर्च के अनुसार, सौंफ के जीवाणुरोधी गुण आपके चेहरे केमुँहासों को ठीक करने में मदद करते हैं। यह साफ और बेदाग त्वचा प्रदान करती है और आपके शरीर को रक्त को शुद्ध करने में मदद करती है।

अगर आप कमजोर या धुंधली नजर जैसी आंखों की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो मुट्ठी भर सौंफ आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। सौंफ में विटामिन-ए होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है। पहले मोतियाबिंद में सुधार के लिए सौंफ के सेवन की सलाह दी जाती थी। सौंफ के नियमित सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। रोजाना 5 से 6 ग्राम सौंफ खाने से लिवर और आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है।

सौंफ में मौजूद पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट में रसोर्मिनिक एसिड, क्लोरोजेनिक एसिड, क्वेरसेटिन और एपिजेनिन जैसे यौगिक होते हैं, जिनका सेहत पर काफी असर पड़ता है। एक स्टडी के अनुसार, एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर आहार का सेवन करनेवाले लोगों को मोटापे, कैंसर, न्यूरो प्रॉब्लम्स और टाइप-2 डायब‍िटीज से लड़ने में काफी मदद मिलती है।

सौंफ में पाए जानेवाले फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं जो कि एडवांस लाइफस्टाइल के नतीजतन हो सकते हैं। सौंफ शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी प्रभावी होती है।

सौंफ में मौजूद हाई फाइबर और मैग्नीशियम शरीर में जरूरी हीमोग्लोबिन के लेवल स्तर को बनाए रखने में बहुत उपयोगी होते हैं और एनीमिया से लड़ने में मददगार साबित होते हैं।

नियमित रूप से सौंफ का सेवन करने से आपके शरीर को जिंक, कैल्शियम और सेलेनियम जैसे मिनरल्स मिलते हैं, जो हार्मोन और ऑक्सीजन का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका ठंडा प्रभाव चेहरे पर ग्लो भी लाता है।

सौंफ को भूनकर मिश्री के साथ खाने से आवाज साफ होती है। लंबे समय से खांसी से परेशानी को भी यह दूर करती है। इसके अलावा सौंफ आपकी याददाश्त को भी तेज करती है।

सौंफ के दूध में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स सांस से संबंधित बीमारियों और अस्थमा से लड़ने में मदद करते हैं और उनके लक्षणों को कम करते हैं।

अगर आप रोजाना दूध का सेवन करते हैं तो सुझाव है कि पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए सौंफ दूध का सेवन करना शुरू कर दें। आप दूध के साथ सौंफ को उबालकर इस ड्रिंक को तुरंत तैयार कर सकते हैं और इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते हैं।

रात को नींद ना आने की समस्या से हो परेशान तो अपनाएं ये तकनीक

Posted: 07 Jun 2022 06:08 PM PDT

रात को नींद ना आने की समस्या से हो परेशान तो अपनाएं ये तकनीक

रात को नींद नहीं आती है तो सांस लेने की 4-7-8 तकनीक अपना सकते हैं। इसे अमेरिका के एरिजोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ. एंड्रयू वेल ने तैयार किया है। यह तकनीक प्राणायाम पर आधारित है। लम्बे समय तक इस तकनीक को अपनाते हैं तो जल्दी नींद आने लगती है। जानिए इसे आसानी से घर पर कैसे किया जा सकता है…

ऐसे करें 4-7-8 तकनीक

इसे करने के लिए किसी अच्छे स्थान पर आरामदायक स्थिति में बैठ अथवा लेट जाएं। पॉश्चर सही हो। अगर नींद के लिए इस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं तो लेटना ज्यादा बेहतर है। अब जीभ के अगले हिस्से तो दांतों के ठीक पीछे तालू से लगा लें। पूरी प्रैक्टिस के दौरान इसे ऐसे ही लगाकर रखें।

शरीर में ऑक्सीजन की कमी पूरी हो जाती है
सांस लेने की ज्यादातर तकनीक शरीर को आरामदायक स्थिति में ले जाती हैं। खासकर वो तकनीक, जिनमें सांसों को एक तय समय के लिए रोका जाता है। ये शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करती है। 4-7-8 की यह तकनीक आपके मस्तिष्क और शरीर को सांसों के जरिए कंट्रोल करने की कोशिश करती है। रेग्युलर प्रैक्टिस करने के बाद यह तरीका आपकी आदत बन जाता है।

योग, ध्यान और अनुलोम-विलोम की तरह असरदार
डॉ. वेल कहते हैं, सांस लेने की 4-7-8 तकनीक की तुलना योग की 4 क्रियाओं से की जा सकती है।

1. अनुलोम विलोम: इसमें एक बार में नाक के एक ही छिद्र से सांस ली जाती है जबकि दूसरा बंद रहता है।

2. ध्यान: सांसों पर ध्यान लगाने में जोर दिया जाता है। इंसान वर्तमान क्षण में रहता है।

3. कल्पना: मन पर ध्यान लगात हुए सामान्य तरीके से सांस लेते हैं

4. मार्गदर्शी कल्पना: यह आपको सुखद पलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे सांस लेने के दौरान आप चिंताओं को भूल जाते हैं।

बार बार मुंह के छालों से है परेशान तो करें ये घरेलू उपाय

Posted: 07 Jun 2022 06:06 PM PDT

बार बार मुंह के छालों से है परेशान तो करें ये घरेलू उपाय

मुंह में होने वाले छालों को कोल्ड सोर, अल्सर या तालू में होने वाला घाव भी कहा जाता है. ये एक ऐसा घाव होता है जो आमतौर पर जीभ, होंठों और उसके आसपास मुंह के अंदर ही होते हैं. छोटे, गोल आकार के ये अल्सर जितने छोटे होते हैं, उतने ही दर्दनाक भी. दरअसल ये एक तरह के संक्रामक वायरस के कारण होते हैं, जिसे हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस कहा जाता है. अगर साफ सफाई नहीं रखी गई तो छालों से निकलने वाले तरल के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह यह फैल भी सकते हैं. इसे खुद ठीक होने में कई बार दो से तीन सप्‍ताह भी लग जाते हैं. ऐसे में यहां आपको कुछ घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं, जो आपको तुरंत राहत दिला सकते हैं.

1.जीभ के छाले दूर करने के लिए फिटकरी सबसे सही है. फिटकरी को जीभ पर दिन में 2 बार लगाएं.

2. मुंह में सफेद छाले या फिर जीभ के छालों में तुरंत आराम पाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग किया जा सकता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे छालों पर लगाएं.

3. लौंग के तेल की 4 से 5 बूंदें अगर एक कप गर्म पानी में डाल कर कुल्‍ला किया जाए तो छालों में बहुत राहत मिलती है.

4.अगर 2 चम्‍मच एप्‍पल साइडर विनेगर को एक कप गर्म पानी में डालकर एक चम्‍मच शहद के साथ कुल्‍ला किया जाए तो इससे जीभ के छालों से छुटकारा मिलता है. दिनभर में दो से तीन बार ऐसा करें.

5. दही का सेवन करें. छाले जब दही के संपर्क में आते हैं तो यह छालों के लिए लाभदायी होता है. दरअसल दही हमारी बॉडी में प्रोबायोटिक्‍स को बूस्‍ट करता है और गुड बैक्‍टीरिया को बढ़ाता है. जिससे मुंह और जीभ पर छाले होना बंद हो जाते हैं.

6. भोजन के बाद अगर आप गुड को मुंह में रखते हैं तो इससे भी जीभ को छाले से राहत मिलती है.

7.एक कप गुनगुने पानी में एक चम्‍मच सेंधा नमक मिलाकर मुंह में रखें और एक मिनट तक कुल्‍ला करें. ऐसा दिन भर में तीन से चार बार करें, तुरंत राहत मिलेगी.

8.अगर आपको छाले से बहुत ही मुश्किल हो रही है तो आप लहसुन की कली को पानी के साथ पीसकर उसमें थोड़ा-सा देसी घी मिलाएं. इस मिश्रण को अपने छालों पर लगाएं. इससे राहत मिलेगी.

9. अमरूद के ताजा पत्‍तों में कत्‍था लगाकर आप पान की तरह इन्‍हें चबाएं. ऐसा आप चार पांच बार दिनभर में करें. आपको मुंह के छालों से राहत मिलेगी.

जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं वो लड़कियां, जिनके शरीर की बनावट होती है ऐसी

Posted: 07 Jun 2022 06:04 PM PDT

जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं वो लड़कियां, जिनके शरीर की बनावट होती है ऐसी

ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि किसी व्यक्ति के हाथों की रेखाओं, निशान और उसके शरीर के आकार के आधार पर उसके स्वभाव का पता भी लगाया जा सकता है. सटीक अनुमान तो संभव नहीं है. लेकिन व्यक्ति के बारे में उसकी शारीरिक बनावट से भी बहुत कुछ पता चल जाता है. हालांकि विज्ञान पर भरोसा करने वाले लोग इन सब बातों में विश्वास नहीं करते. लेकिन आज भी बहुत से लोग इन चीजों को मान्यता देते हैं. आज हम आपको उन लड़कियों के बारे में बता रहे हैं जो जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं. ये लड़कियां जिसके घर जाती है, वहां हमेशा खुशहाली रहती है.

सीधी और उन्नत नाक
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लड़कियों की नाक सीधी और ऊंची होती है वह भाग्यशाली होती हैं. साथ ही जिन लड़कियों के होंठ लाल होते हैं, वह भी बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं.

छोटी गर्दन वाली लड़कियां
जिन लड़कियों की गर्दन छोटी और जीभ बड़ी होती है, ऐसी लड़कियों का जीवन सुख-सौभाग्य से भरा रहता है. ये लड़कियां जीवन भर अपने पति का बहुत ज्यादा ध्यान रखती हैं.

उन्नत मस्तिष्क वाली लड़कियां
जिन लड़कियों का सिर आगे से उन्नत होता है वह भाग्यशाली होती हैं और उन पर जीवन भर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है.

तलवे
जिन लड़कियों के पैर सूखे और तैलीय होने के साथ-साथ सपाट नहीं होते हैं, वह बहुत ही शुभ मानी जाती हैं.

बड़े और फूले हुए कान
जिन लड़कियों के कान बड़े-बड़े होते हैं और थोड़े फूले हुए होते हैं, वह जन्म से भाग्यशाली होती हैं. ऐसी लड़कियां जिस घर भी जाती हैं, वहां सौभाग्य आ जाता है.

घर में इस दिशा में लगाएं बांस का पौधा, चमक जाएगी फूटी किस्मत

Posted: 07 Jun 2022 06:03 PM PDT

घर में इस दिशा में लगाएं बांस का पौधा, चमक जाएगी फूटी किस्मत

आजकल लोग घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए इंडोर प्लांट लगाने लगे हैं. इससे घर में चारों तरफ हरियाली भी रहती है और मन भी प्रसन्न होता है. साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और प्रदूषण भी नहीं फैलता. हरे पौधे ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराते हैं. बहुत से लोगों के घर में तो आपने बांस के पौधे भी लगे हुए देखे होंगे, जो सुंदर तो दिखते ही हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में इन्हें शुभ माना जाता है. अगर आप भी घर में बांस का पौधा लगाते हैं तो इससे आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव आ सकते हैं.

अगर आप अपने घर या ऑफिस से नकारात्मक ऊर्जा दूर करना चाहते हैं तो बांस का पौधा लगाएं. इससे तरक्की के मार्ग भी प्रशस्त होते हैं.

बांस के पौधे को सही दिशा में लगाने पर ही अच्छा फल मिलता है. इससे वातावरण भी शुद्ध रहता है. घर में बांस का पौधा हमेशा पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और किस्मत चमक जाती है.
बांस का पौधा घर में लगाने से परिवार वालों को हर कार्य में सफलता मिलती है. यह पौधा बहुत ही शुभ होता है.
बांस का पौधा आप घर में बैठने के स्थान पर भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच रिश्ते मधुर होते हैं.

वास्तु शास्त्र में ऐसा भी माना जाता है कि जहां बांस का पौधा लगा होता है, वहां बुरी आत्माएं नहीं भटकती.
बांस का पौधा घर में लगा रहने से हमेशा धन, यश और समृद्धि का आगमन होता है.

गरुण पुराण के अनुसार करें ये 5 काम, जीवन मे कभी नही आएगा दुख

Posted: 07 Jun 2022 06:02 PM PDT

गरुण पुराण के अनुसार करें ये 5 काम, जीवन मे कभी नही आएगा दुख

गरुड़ पुराण वेद व्यास जी द्वारा लिखित एक पुराण है। सनातन धर्म में 18 पुराण होते हैं। गरुण पुराण उन्हीं में से एक पुराण है। यह पुराण हमारे मृत्यु के पश्चात होने वाले घटनाओं का वर्णन है। गरुण पुराण हमें हमारे जीवन काल के कर्मों का लेखा जोखा से अवगत कराता है।

इसको पढ़ने से यह ज्ञान मिलता है, कि हमें कैसे कर्म करने चाहिए और कैसे कर्म नहीं करने चाहिए। इसमें यह भी वर्णन है कि हमारे बुरे तथा अच्छे कर्मों की सजा हमें कैसे प्राप्त होती है। इससे मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म में यह पुराण का बहुत महत्व है मृत्यु के पश्चात यह पाठ कराया जाता है। गरुण पुराण में यह भी बताया गया है कि किस तरह इंसान अच्छे कर्म कर के अपने जीवन को सुखमय बना सकता है। इस प्रकार हमें धैर्य, संतोष, शांति मिलता है

गरुण पुराण के पांच महत्वपूर्ण कारण जिसे करने से आपके जीवन में सुख ही सुख आ जाएंगे जो इस प्रकार

1 दान करना
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है तथा गरुण पुराण में भी हम अपने बुरे कर्मों से छुटकारा पाने तथा मोक्ष तथा शांति प्राप्त करने के लिए दान करना बहुत जरूरी है। अन्न का दान,ब्राह्मणों को दान, गरीबों को दान, जरूरत मंदों को दान, करने से इंसान के जीवन में सुख आ जाता है

2 इनको खिलाए भोजन
गरीबों को गाय को रोटी, चीटियों को चीनी, कुत्तों को रोटी, पक्षियों को दाना, मछलियों को आटा खिलाना चाहिए।

3 ईश्वर भक्ति तथा श्रद्धा
गरुण पुराण के अनुसार ईश्वर भक्ति ही एक ऐसा कार्य है, जिससे मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोह माया से दूर हो सकते हैं। किसी भी परिवार में प्रतिदिन ईश्वर भक्ति किए जाने से घर में सूख शांति बनी रहती है।

4 वेद ग्रंथों का अध्ययन
ग्रंथों महापुराण, रामायण, महाभारत सभी हमें जीवन का सही मतलब बताते हैं। इंसान और प्रकृति के बीच रिश्ते को बताते हैं इसलिए वेदो-ग्रंथों का ज्ञान लेना तथा नई पीढ़ी को भी ज्ञान देना बहुत जरूरी है।

5 ब्राह्मणों का सम्मान तथा सदाचार का पालन
हमारे धर्म में ब्राह्मणों का सम्मान उनको दान उनकी पूजा से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है। सबसे सदाचार व्यवहार रखना भेदभाव की भावना को दूर रखना चाहिए तभी आप पुण्य के भागीदारी बन सकते हैं।

टीम इंडिया को दूसरा ‘विराट’ मिलने से बढ़ी कोहली की टेंशन, नंबर-3 के लिए है पूरी तरह से फिट

Posted: 07 Jun 2022 05:55 PM PDT

टीम इंडिया को दूसरा 'विराट' मिलने से बढ़ी कोहली की टेंशन, नंबर-3 के लिए है पूरी तरह से फिट

साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले 5 मैचों की टी20 के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज के लिए टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं इनकी जगह टीम में कई युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

वहीं Virat Kohli के इस सीरीज में न होने के वजह से टीम में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मिलने वाली है। ऐसे में अय्यर के शानदार प्रदर्शन के वजह से Virat Kohli के लिए मुश्किलें न खड़ी हो जाये।

विराट की जगह लेगा ये घातक बल्लेबाज

टीम इंडिया 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है जिसके लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्टार बल्लेबाज Virat Kohli को भी आराम दिया गया है। ऐसे में Virat Kohli के टीम में न होने के वजह से उनकी जगह इस सीरीज में श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले हैं। अय्यर की बल्लेबाजी की बात करे तो ये Virat Kohli की ही तरह आक्रमक बल्लेबाजी करते हैं। इसका अंदाजा इसी साल श्रीलंका के खिलाफ हुए टी20 सीरीज से लेकर आईपीएल 2022 में इनके बल्लेबाजी को देखकर लगाया जा सकता है।

श्रीलंका सीरीज में की थी विस्फोटक बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज में Virat Kohli के जगह में पूरी संभावना है कि श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें। इन्होंने इसी साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गेय टी20 सीरीज में भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस सीरीज में भी Virat Kohli टीम का हिस्सा नहीं थे और श्रेयस अय्यर ने इसी बात का फायदा उठाते हुए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 204 रन ठोके थे। इनके इसी विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए उन्हें प्लेय़र ऑफ द सीरीज से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा आईपीएल 2022 में भी श्रेयस अय्यर केकेआर की कप्तानी करते हुए 14 मैचों में 30.85 की औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए 401 रन ठोके थे जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल थे।

टी20 के लिए टीम इंडिया का स्कॉड

के एल राहुल(कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, वेंकटेश अय्यर, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

हिमाचल: बेबस पिता की गुहार- साहब चार बच्चों का बाप मेरी को लड़की को भगा ले गया

Posted: 06 Jun 2022 08:08 PM PDT

हिमाचल: बेबस पिता की गुहार- साहब चार बच्चों का बाप मेरी को लड़की को भगा ले गया

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़कियों के घर से फरार होने के मामले कहीं से भी थमते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के ऊना जीले के तहत आते हरोली उपमंडल से रिपोर्ट हुआ है। जहां पुलिस चौकी पंडोगा के तहत एक गांव में रहने वाली 16 साल की लड़की कहीं लापता हो गई है।

लड़की के पिता ने बताया है कि बीते 10 दिन से उनकी बेटी गायब है। उन्होंने पुलिस के पास इस बात की शिकायत भी दी है और एक प्रवासी शख्स पर उनकी बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उनकी बेटी को भगाकर ले जाने वाला शख्स 4 बच्चों का पिता है।
घर से बाजार को निकली थी पर लौटी नहीं

पुलिस के पास दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बीते 25 साल से अपने परिवार के साथ इसी क्षेत्र में रह रहा है। उसने आगे बताया कि बीते 27 मई को उसकी बेटी घर से बाजार जाने को निकली थी।

इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस बेबस पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आगे बताया गया कि उसी दिन से मेरे मकान से कुछ दूरी पर रहने वाला एक शख्स भी लापता चल रहा है। लापता लड़की के पिता की मानें तो वही शख्स उनकी बेटी को भागकर ले गया है।
तलाश में जुटी पुलिस

उधर, लड़की के पिता द्वारा इस बारे में शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लड़की का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लड़की के लापता होने और इस बारे में मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल पटियाल द्वारा की गई है।

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्ख़े

Posted: 06 Jun 2022 08:06 PM PDT

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्ख़े

बढ़ता वजन हो या फिर पेट की ज्यादा चर्बी दोनों ही चीजें कई लोगों को रह रहकर परेशान करती हैं। कई लोग तो इन दोनों चीजों से इतना ज्यादा परेशान हो गए हैं इसे कम करने के लिए डाइटिंग भी शुरू कर देते हैं। वहीं कुछ लोग खाने से पहले इस सोच में डूब जाते हैं इसे खाने के बाद उनके शरीर में कितनी कैलोरी का इजाफा होगा। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं और किसी घरेलू नुस्खे की तलाश कर रहे हैं तो उसमें अजवाइन और तुलसी का पानी आपकी मदद कर सकता है।

ये तो आप जानते होंगे कि बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में थोड़ा वक्त लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फैट युक्त सभी खाद्य पदार्थ सबसे पहले शरीर के मेटाबॉलिक रेट पर असर डालते हैं। जो आगे चलकर वजन कम करना मुश्किल कर देता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके वजन को घटा सकते हैं। वजन को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में तुलसी और अजवाइन का पानी शामिल करें। ये पानी सिंपल डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करेगा। तुलसी और अजवाइन में कई पोषक तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। बेहतर मेटाबॉलिज्म वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है। ये शरीर में जमा फैट को तेजी से बर्न करता है।

ये है तुलसी अजवाइन पानी बनाने का तरीका

सबसे पहले एक चम्मच अजवाइन लें और उसे एक गिलास पानी में भिगो दें, अगले दिन सुबह तुलसी के करीब 4 से 5 पत्ते लें ।

इसके बाद अजवाइन वाले पानी को किसी बर्तन में करें और धीमी आंच पर चढ़ा दें, इसी बर्तन में तुलसी के पत्ते भी डाल दें
इन दोनों चीजों को करीब 1 मिनट तक खौलाएं।

इसके बाद गैस बंद कर दें और इस पानी को छान लें, हल्का ठंडा होने पर सुबह खाली पेट पीने से आपको जल्दी असर दिखने लगेगा।


किस तरह के बर्तन में खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए रहता है सही, जानिए जरूर

Posted: 06 Jun 2022 08:04 PM PDT

किस तरह के बर्तन में खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए रहता है सही, जानिए जरूर

आज के समय में कई लोग फाइबर की प्लेट्स में खाना पसंद करते हैं। वहीं, अब भी कुछ लोग तांबे व लोहे के बर्तनों में खाते व पकाते हैं। आज के समय में हर कोई चाहता है कि उनकी सेहत अच्छी बनी रहे, इसके लिए लोग तमाम प्रयत्न करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि किचन भी स्वास्थ्य खजाना माना जाता है। केवल वहां रखे मसाले ही नहीं बर्तन भी बीमारियों से दूर रखने में मददगार हैं। हालांकि, आज के समय में ज्यादातर लोग नॉन स्किक व शीशे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में अब भी ऐसा माना जाता है कि पुराने समय में उपयोग में लाए जाने वाले बर्तन स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते हैं।

इनके इस्तेमाल से केवल अच्छी सेहत ही नहीं, शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी ठीक बना रहता है। बता दें कि शरीर में जब हीमोग्लोबिन बेहतर होता है तो इससे मस्तिष्क व शरीर के अन्य हिस्से भी हेल्दी रहते हैं। वहीं, कम होने से लोग आलसी व कमजोर महसूस करते हैं। आइए जानते हैं कि किन बर्तनों का उपयोग लाभदायक साबित होगा –

तांबा: तांबा के बर्तन में आमतौर पर चावल बनाए जाते हैं। तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। साथ ही, कहा जाता है कि तांबे के गिलास या लोटा-जग में पानी पीने से पाचन बेहतर होती है। इतना ही नहीं, घाव जल्दी भरने में और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में ये उपयोगी होता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है। हालांकि, इसमें कुछ एसिडिक पकाने व खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इससे उसका स्वाद प्रभावित होता है।

चांदी: चांदी में एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-माइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में असरदार हैं। पित्त दोष को दूर करने के साथ ही ये मेटाबॉलिज्म और इम्युन सिस्टम को मजबूत करता है। चांदी के बर्तन में खाने-पीने से लोगों का मूड भी बेहतर होता है।

पीतल: पीतल में खाना खाना ठीक हो सकता है मगर पकाना नहीं, ये धातु गर्म होने पर नमक व एसिडिक फूड्स के साथ रिएक्ट कर सकता है, इसलिए इसमें खाना बनाने से परहेज करना चाहिए।

स्टील: खाना पकाने के लिए सबसे उचित धातु स्टील को माना जाता है। इसके नॉन-रिएक्टिव गुण सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सेहत के लिए स्टील में खाना-पीना बेहतर होता है।

लोहे की कड़ाही: लोहे की कड़ाही, तवा और करछी के इस्तेमाल से शरीर में हीमोग्लोबिन बेहतर करने में मदद मिलती है।

घुटने के दर्द से हो परेशान तो आज ही आजमाएं ये घरेलू नुस्खा

Posted: 06 Jun 2022 08:03 PM PDT

घुटने के दर्द से हो परेशान तो आज ही आजमाएं ये घरेलू नुस्खा

सर्दियां आते ही लोगों के जोड़ों में दर्द यानी कि घुटने में दर्द की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ये समस्या तब और बढ़ जाती है जब शीतलहर चलती है। ऐसे में ज्वाइंट पेन और घुटनों के दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस समस्या में आराम के लिए कई लोग दवाओं का सेवन करते हैं। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या में आराम पा सकते हैं।

सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहता जितना की गर्मी के मौसम में रहता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना रहने की वजह से शरीर में गर्माहट नहीं रहती है जिस वजह से हड्डियों में अकड़न आ जाती है। इसी अकड़न की वजह ठंड में ज्वाइंट पेन की समस्या बढ़ जाती है।

ज्वाइंट पेन या फिर घुटने के दर्द में तुलसी का रस आपके लिए लाभदायक हो सकता है। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में असरदार है। इसके लिए बस आप 4 से 5 पत्ते तुलसी के पीस लें और उसका रस निकाल लें। इस रस को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा रोजाना करने से आपको फायदा होगा।

जायफल भी ज्वाइंट पेन में असरदार है। तुलसी की तरह जायफल भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। जो सूजन और दर्द को कम करता है। इसके लिए बस आप जायफल के तेल में नारियल का तेल, तिल का तेल को मिक्स करें। इस तेल के मिश्रण को ज्वाइंट पर लगाकर मालिश करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

त्रिफला भी घुटने के दर्द की समस्या में आपको आराम दिलाएगी। ये भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है। इसके लिए बस आप त्रिफला का आधा चम्मच पाउडर लें और उसमें आधा चम्मच देसी घी मिलाएं। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह उठते ही खाली पेट इसका सेवन करें। इसके अलावा रात में सोने से पहले भी इसका इस्तेमाल करें। ऐसा रोजाना करने से आपको आराम मिलेगा।


भूल से ना करें ये गलतियां, रुक जाएगी आपकी तरक्की

Posted: 06 Jun 2022 08:01 PM PDT

भूल से ना करें ये गलतियां, रुक जाएगी आपकी तरक्की

माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. जिस घर में मां लक्ष्मी की कृपा रहती है वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती. लेकिन लोग अक्सर ऐसी गलतियां करते रहते हैं, जिससे मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती हैं. ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं.

बिस्तर पर बैठकर भोजन करना
बहुत से लोगों को बिस्तर पर बैठ कर खाना खाने की आदत होती है. लेकिन ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है. अगर बिस्तर पर बैठकर खाना खाया जाए तो इससे कर्जा चढ़ता है और बीमारियां भी पनपने लगती है.

किचन में जूठे बर्तन छोड़ना
रात को भोजन करने के बाद बहुत से लोग झूठे बर्तन ऐसे ही छोड़ देते हैं. लेकिन यह मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है. रात को हमेशा बर्तन साफ करके ही रखने चाहिए.

घर के मुख्य द्वार के सामने डस्टबिन रखना
अक्सर देखा जाता है कि लोग घर के मुख्य द्वार के सामने डस्टबिन रख देते हैं. यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है. इससे मां लक्ष्मी तो नाराज होती ही हैं, बल्कि पड़ोसियों से रिश्ते भी खराब होते हैं.

महिलाओं की इज्जत ना करना
जिस घर में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता. उनको अपमानित किया जाता है वहां माता लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं.

पूजा का सामान जमीन पर ना रखें
पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजों को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए, बल्कि हर चीज को थाल में ही रखना चाहिए.

शाम को ना दें ये चीजें
शाम के समय कभी भी किसी को दूध, दही, नमक आदि ना दें. ऐसा करने पर माता लक्ष्मी घर से चली जाती हैं.

बहुत ही चमत्कारी है ये मंदिर, यहां सिर के बल उल्टे खड़े हैं हनुमान जी

Posted: 06 Jun 2022 08:00 PM PDT

बहुत ही चमत्कारी है ये मंदिर, यहां सिर के बल उल्टे खड़े हैं हनुमान जी

राम भक्त हनुमान के करोड़ों भक्त हैं. उनके चमत्कार की कहानियां भी लोगों के बीच मौजूद हैं. आज हम आपको देश के एक ऐसे ही चमत्कारिक मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां पवन पुत्र हनुमान जी की उल्टी मूर्ति स्थापित है. यह मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर से लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव सांवेर में है.

दूर-दूर से लोग यहां हनुमान जी की पूजा करने आते हैं. उल्टे खड़े हनुमान जी की पूजा होती है. ऐसी मान्यता है कि जो लोग मंदिर में 3 या 5 मंगलवार तक लगातार दर्शन करने आते हैं, उनके सभी परेशानी भगवान दूर कर देते हैं. भगवान की कृपा से भक्तों की सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं.

ऐसा भी कहा जाता है कि उल्टे हनुमान जी की चमत्कारिक प्रतिमा पर चोला चढ़ाने से सारी मनोकामना की पूर्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि राम और रावण के बीच युद्ध हुआ था तो रावण अपना रूप बदलकर अहिरावण बनकर भगवान राम की सेना में शामिल हो गया था. रात में रावण राम-लक्ष्मण को मूर्छित करके पाताल लोक ले गया.

जैसे ही इसकी सूचना मिली तो वानर सेना बदहवास हो गई. तब भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण को पाताल लोक से वापस लाने के लिए हनुमान जी वहां गए. अहिरावण का वध किया और भगवान राम और लक्ष्मण को वापस लेकर आए. ऐसा कहा जाता है कि सांवेर में जहां यह मंदिर है, वहीं से हनुमान जी पाताल लोक गए थे और पाताल लोक में प्रवेश करते समय उनका सिर नीचे की तरफ था. इसी वजह से मंदिर में हनुमान जी की उल्टी प्रतिमा स्थापित की गई है.

शरीर के इन अंगों पर मौजूद तिल बताते हैं आप कब बनेंगे धनवान

Posted: 06 Jun 2022 07:59 PM PDT

शरीर के इन अंगों पर मौजूद तिल बताते हैं आप कब बनेंगे धनवान


हर व्यक्ति के शरीर पर तिल कहीं ना कहीं होते जरूर हैं. सामुद्रिक शास्त्र में यह बताया गया है कि शरीर के किस अंग पर तिल होने का क्या मतलब होता है. किस अंग पर तिल का होना शुभ होता है और किस अंग पर अशुभ. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे तिलों के बारे में, जो अगर शरीर पर हैं तो इसका अर्थ है कि वह जल्द ही धनवान होने वाले हैं.

जिस व्यक्ति के माथे की दाईं ओर तिल होता है, उसको जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती. ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं.

जिन लोगों के माथे के बीच में तिल होता है, वह बहुत भाग्यवान होते हैं और कम उम्र में ही अपनी मेहनत की बदौलत अमीर बन जाते हैं.
जिन लोगों के पेट पर तिल होता है, ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती.

कंधे पर तिल होना भी शुभ माना जाता है. ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलता है और पैसों की दिक्कत भी नहीं झेलनी पड़ती.

अगर किसी के नाक के ऊपर तिल है तो ऐसे लोग कार्यक्षेत्र में हमेशा प्रसिद्ध होते हैं और कम उम्र में ही अमीर हो जाते हैं.

दाएं कान पर जिनके तिल है, वह लोग हमेशा सुखी जीवन जीते हैं और धनवान होते हैं.

दाएं गाल पर तिल होना बहुत ही शुभ होता है. ऐसे लोगों की जिंदगी में कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है.

अगर किसी जातक की ठुड्डी पर तिल है तो ऐसे लोगों को मान-सम्मान मिलता है और कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती.

Post Bottom Ad

Pages