Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 18, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


सहिया में खुली पुलिस चौकी, SSP ने किया उद्घाटन

Posted: 18 Jun 2022 05:40 AM PDT

  देहरादून की कालसी तहसील के सहिया में अब पुलिस चौकी खोल दी गई है। अभी तक यहां राजस्व पुलिस की चौकी काम कर रही थी लेकिन अब यहां रेगुलर पुलिस चौकी भी काम करेगी। दरअसल पिछले काफी दिनों सहिया इलाके में पुलिस चौकी खोलने की मांग चल रही थी। लोगों की भारी मांग को देखते हुए अब यहां रेगुलर पुलिस चौकी काम करेगी। देहरादून के एसएसपी ने साहिया पुलिस चौकी का उद्घाटन किया है। इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी भी

ये क्या, एक ही नंबर के दो टेंपो ट्रैवलर? चमोली पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Posted: 18 Jun 2022 04:40 AM PDT

चमोली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। चमोली पुलिस ने एक ही नंबर पर अलग अलग गाड़ियों को सड़कों पर उतारने के बड़े गोरखधंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने एक ही नंबर की दो टेंपो ट्रैवेलर को बरामद किया है। दरअसल इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में इन यात्रियों के वाहन भी राज्य में पहुंच रहें हैं। उत्तराखंड पुलिस इन यात्रियों के पंजीकरण

बहुत दुखद खबर। ‘चैता की चैत्वाली’ के संगीतकार गुंजन डंगवाल का निधन, सड़क दुर्घटना में गई जान

Posted: 18 Jun 2022 03:40 AM PDT

  उत्तराखंड के संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर है। उत्तराखंडी म्यूजिक इंडस्ट्री को नए जमाने की रिद्म देने वाले युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। गुंजन महज 26 साल के थे। बताया जा रहा है कि गुंजन अपनी स्वीफ्ट कार से देहरादून के बंजारावाला स्थित टिहरी विस्थापित कॉलोनी से चंडीगढ़ में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। वहां वो एक अपने आने वाले

पिता के इलाज के लिए सड़क पर चंदा मांग रहीं थी बेटियां, सीएम धामी का दिल पसीजा, दिए ये आदेश

Posted: 18 Jun 2022 02:40 AM PDT

  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक मानवीय चेहरा देखने को मिला है। उन्होंने हल्दवानी की सड़कों पर पिता के इलाज के लिए चंदा मांग रही दो बेटियों की पीड़ा को देखकर आहत मुख्यमंत्री धामी ने बेटियों के पिता के इलाज का जिम्मा उठाने का ऐलान किया है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट में दो बच्चियां अपने पिता के इलाज के लिए सड़क पर लोगों से आर्थिक मदद मांगती हुईं

बड़ी खबर। देहरादून से जाने वाली ये रोड बनेगी एलिवेटेड, सरकार ने बनाया प्रोजेक्ट

Posted: 18 Jun 2022 01:40 AM PDT

  उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा काम हो रहा है। राज्य में रोड और रेल कनेक्टिविटी को लेकर पिछले कुछ सालों में खासा काम हुआ है। जहां एक ओर दिल्ली से देहरादून के बीच अब विश्वस्तरीय रोड का निर्माण हो रहा है तो वहीं देहरादून से हिमाचल प्रदेश को जाने वाली पांवटा साहिब मार्ग को भी फोर लेने करने की तैयारी है। खुशखबरी। देहरादून में बनेगी एलिवेटेड रोड, आसान होगा सफर, पढ़िए

जम्मू कश्मीर में फिर हुई टारगेट किलिंग, पुलिस अधिकारी की हत्या

Posted: 17 Jun 2022 11:40 PM PDT

  जम्मू-कश्मीर के पंपोर इलाके में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से काम के लिए खेतों में गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (मंत्रिस्तरीय विंग) फारूक अहमद मीर का शव आज सुबह खेतों में मिला। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने पंपोर के संबूरा स्थित सब-इंस्पेक्टर को उसके घर से अगवा कर पास के खेतों में उसकी हत्या कर दी। कश्मीर

दुर्लभ खोज। भारत में यहां मिला डायनासोर का अंडा, वैज्ञानिकों ने बताया अनोखा

Posted: 17 Jun 2022 06:40 AM PDT

  दिल्ली यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक बेहद दुर्लभ खोज की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक दुर्लभ डायनासोर के अंडे की खोज की है। दुर्लभ ये है कि इस अंडे के भीतर भी एक अंडा है। माना जा रहा है कि जीवाश्म इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इस तरह की खोज की गई है। रिजल्ट जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स के ताजा अंक में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खोज की सबसे दुर्लभ बात अंडे के अंदर एक और

उत्तराखंड विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट पर लगी मुहर

Posted: 17 Jun 2022 05:40 AM PDT

  उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चिकाल के लिए स्थगित हो गया है। इसके साथ ही राज्य के आम बजट पर भी मुहर भी लग गई है। विधानसभा ने आम बजट को पास कर दिया है। उत्तराखंड की धामी सरकार के पहले आम बजट पर विधानसभा की मुहर लग गई है। विभागवार बजट पर विधानसभा ने मुहर लगाई है। इसके साथ ही उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश ओर भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 संशोधन विधेयक 2022, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा

अग्निपथ योजना को हरीश रावत ने बताया ढकोसला योजना, विरोध में रखा उपवास

Posted: 17 Jun 2022 04:40 AM PDT

  देश के साथ साथ उत्तराखंड में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। वहीं इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी इस योजना पर सवाल उठाए हैं। हरीश रावत ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि, जो पिछले कई वर्षों से, चार-पांच वर्ष से भी ज्यादा से सेना में रेगुलर भर्ती निकलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और उसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। सरकार ने एक ढकोसला योजना घोषित कर जिसको अग्निपथ

विरोध दरकिनार, 24 जून से भर्ती होंगे अग्निवीर, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Posted: 17 Jun 2022 02:40 AM PDT

  देश भर में भले ही अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार ने फिलहाल साफ कर दिया है कि वो इस मसले पर पीछे हटने वाली है। केंद्र अगले दो दिनों में अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर ली है। 24 जून से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। भारतीय सेना के अध्यक्ष मनोज पांडे और इंडियन एयर फोर्स प्रमुख वीआर चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कामों में तेजी लाने के निर्देश, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Posted: 17 Jun 2022 01:40 AM PDT

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ भगवान के दर्शन किए और धाम के मास्टर प्लान को लेकर अपडेट लिया है। सीएम ने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान सीएम ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण, लूप रोड व बीआरओ

अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में बवाल, ट्रेने फूंकी, पथराव, तोड़फोड़

Posted: 16 Jun 2022 11:40 PM PDT

केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध तेज और उग्र हो गया है। विरोध का सबसे अधिक असर यूपी, बिहार और हरियाणा में हो रहा है। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी योजना का विरोध हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया है। बिहार से समस्तीपुर और लखीसराय में युवाओं की भीड़ ने रेलवे स्टेशनों पर जमकर उत्पात मचाया है। बक्सर के डुमराव रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने जमकर हंगामा काटा है।

बड़ी खबर। हल्दवानी में युवाओं पर लाठीचार्ज, अजय भट्ट के आवास के घेराव की कोशिश

Posted: 16 Jun 2022 10:40 PM PDT

हल्दवानी में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध शुरु हो गया है। योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पूरे देश के साथ साथ उत्तराखंड में भी अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध तेज होता दिख रहा है। अब हल्दवानी में भी युवा विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। सुबह ही युवाओं का बड़ा हुजूम सड़क पर उतर आया। युवाओं ने तिकुनिया चौराहे पर नेशनल हाईवे में जाम लगाकर केंद्रीय मोदी

राज्य में अग्निपथ योजना का विरोध तेज, डैमेज कंट्रोल को उतरे सीएम धामी

Posted: 16 Jun 2022 04:40 AM PDT

उत्तराखंड में अग्निपथ योजना का विरोध तेज होता दिख रहा है। अब विरोध की नई तस्वीरें सामने आईं हैं। ऐसे में अब सीएम धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है। पूरे देश के साथ साथ उत्तराखंड में भी अग्निपथ योजना का भी विरोध हो रहा है। देहरादून में विरोध के साथ ही अब चंपावत, खटीमा और पिथौरागढ़ में भी अग्निपथ योजना का विरोध होने लगा है। पिथौरागढ़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध

उत्तराखंड। कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस से धक्कामुक्की, कई हिरासत में

Posted: 16 Jun 2022 03:40 AM PDT

  उत्तराखंड में कांग्रेस ने राहुल गांधी से ED की पूछताछ के मसले पर जमकर प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन घेराव की कोशिश की है। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लगातार हो रही ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी राज्यों में राजभवन

बड़ी खबर। उत्तराखंड में अग्निपथ योजना का विरोध, सड़क पर युवा

Posted: 16 Jun 2022 02:40 AM PDT

  उत्तराखंड में भी अब केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध शुरु हो गया है। देश के कई अन्य हिस्सों में पहसे से ही विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी के साथ अब उत्तराखंड का नाम भी जुड़ गया है। गुरुवार की सुबह देहरादून के घंटाघर पर सैंकड़ों युवा केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर उतर आए। युवाओं ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। युवाओं का आरोप है कि केंद्र की योजना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़

देहरादून में ऑनलाइन कैसिनो का भंडाफोड़, लाखों की क्वाइन और कैश बरामद

Posted: 16 Jun 2022 01:40 AM PDT

  देहारादून के सहसपुर इलाके में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने ऑनलाइन कैसिनो(Online Casino) पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के छापे में बड़ी मात्रा में कैश और कैसिनो क्वाइन बरामद हुए हैं। पुलिस को सहसपुर के संजीवनी रिजार्ट में कैसिनो चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर काम करते हुए पुलिस ने बुधवार की रात सहसपुर इलाके में संजीवनी रिजार्ट पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस अंदर

उत्तराखंड में मौसम। जारी हुआ यलो अलर्ट, रहिए सावधान

Posted: 15 Jun 2022 11:40 PM PDT

उत्तराखण्ड में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार रात को चारधाम समेत ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, देहरादून सहित कई इलाकों में रात में झमाझम बारिश हुई है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 16 और 17 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। उत्तराखंड STF के हाथ लगा पचास हजार

Post Bottom Ad

Pages