Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 4, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड। छुट्टी की अप्लिकेशन पर SSP के फर्जी सिग्नेचर, सिपाही सस्पेंड

Posted: 04 Jun 2022 05:40 AM PDT

रुद्रपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही ने अपनी छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। मामला रुद्रपुर पुलिस लाइन का है। मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला राकेश कुमार यहां पिछले दस सालों से तैनात है। राकेश को दो हफ्तों की छुट्टी की दरकार थी। इस संबंध में राकेश ने अप्लिकेशन लिखी। ये अप्लिकेशन उन्होंने अपने सीनियर को दी। सीनियर ने एसएसपी से अप्लिकेशन पर साइन

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़े, मास्क पहनना अनिवार्य किया गया

Posted: 04 Jun 2022 04:40 AM PDT

देश में एक बार फिर से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों के बढ़ने के बाद अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड 19 के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की सलाह दी है। देहरादून में इस तारीख से शुरु होगा विधानसभा का

देहरादून में इस तारीख से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र

Posted: 04 Jun 2022 03:40 AM PDT

उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तारीख तय हो गई है। इस संबंंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अब विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। सत्र के पहले दिन वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा।   आपको बता दें कि पहले सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा का सत्र कराने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आखिरकार बजट सत्र को देहरादून में ही कराने का फैसला

उत्तराखंड। जारी है पुलिस का लाउडस्पीकर हटाओ अभियान

Posted: 04 Jun 2022 12:40 AM PDT

  उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतारने का काम लगातार जारी है। पुलिस ने तीन दिनों के भीतर ही 258 धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतरवा दिए हैं। हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर लॉउडस्पीकर उतारने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस की कार्रवाई जारी है। उत्तराखंड के डीजीपी के अनुसार धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतारने के लिए एक जून से अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 258 लॉउडस्पीकर

बड़ी खबर। UKPSC की ये परीक्षा रद्द घोषित, पूछे थे सैंकड़ों गलत सवाल

Posted: 03 Jun 2022 11:40 PM PDT

उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की एक और परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस परीक्षा में आयोग ने रिकॉर्ड बनाते हुए 400 गलत सवाल पूछ लिए थे। दरअसल सितंबर 2021 में आयोग ने सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा), लेखाकार, सहायक लेखाकार, कैशियर, लेखा परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) के 662 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी। इस संबंध में फरवरी में विज्ञप्ति जारी की थी। चंपावत में हार के बाद कांग्रेस ने उठाई

Post Bottom Ad

Pages