Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- BHOPAL NEWS- निचली पट्टी पर बाढ़ जैसे हालात थे, परिवारों को रेस्क्यू किया
- आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करना चाहिए- Avoid and Forecast Thunderstorms
- एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिज़न इंजीनियरिंग में रजिस्ट्रेशन की सूचना - MP ROJGAR SAMACHAR
- MP NEWS- सप्ताह में 1 दिन बिना बैग के स्कूल चलाएं, बाल आयोग का प्रस्ताव
- MP NEWS- मंत्री जी के टिंकू राजा चुनाव हार गए, श्रीमंत की छवि भी प्रभावित
- MP NEWS- बिजली बिलों में सुधार के लिए क्या करना होगा, सर्कुलर जारी
- Zomato- 14वीं बर्थडे पर 10 करोड़ में से मात्र 14 ग्राहकों को फ्री कूपन, उस पर भी शर्तें लागू
- MPMSU परीक्षा घोटाला- रिजल्ट के बाद पैसे मिले तो रिवैल्युएशन में पास कर दिया
- MP NEWS- स्थिति गंभीर, मध्यप्रदेश में वज्रपात से अब तक 90 लोगों की मौत
- Small Bussiness Idea- मम्मियों की प्रॉब्लम सॉल्व कीजिए, पैसा ही पैसा है
- पुरुषों की रिंग फिंगर, इंडेक्स फिंगर से लंबी क्यों होती है- GK in Hindi
- MP karmchari news- सिवनी कलेक्टर के अटैचमेंट ऑर्डर को हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया
- MP CPCT July 2022- रजिस्ट्रेशन एवं एप्लीकेशन का लास्ट चांस
- व्हाट्सएप पर पर्सनल फोल्डर बनाने, खुद को मैसेज करने का तरीका- Tech News n Knowledge
- जेलर कब किसी कैदी को कोर्ट में पेश करने से इंकार कर सकता है जानिए- CrPC 269
- INDORE RAILWAY स्टेशन के बाथरूम में शॉवर से लटकी मिली महिला की लाश
- MP NEWS- छिंदवाड़ा में युवक की हत्या, आधा सिर मूंडकर गला रेता
- BHOPAL NEWS- सिपाही, एसआई और अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग
- BHOPAL में IAS अफसर का अंडर कंस्ट्रक्शन रिसॉर्ट सुर्खियों में- TODAY NEWS
- VIT यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की: कांग्रेस का सवाल- MP NEWS
- MP NEWS- संस्कृत स्कूलों में बेस्ट ऑफ 5-6 नीति के बारे में स्पष्टीकरण
- BHOPAL NEWS- स्मार्ट सिटी की एड़ियां फटने लगी हैं, जनता के 5 करोड रुपए बर्बाद
- DAVV NEWS- MSc काउंसलिंग की तारीख एवं शेड्यूल जारी
- JABALPUR NEWS- कोर्ट ने ARTO और LDC पति पत्नी के खिलाफ जांच के आदेश
- संविदा शिक्षक बेरोजगार हुआ तो नकली नोट छापने लगा- MP NEWS
| BHOPAL NEWS- निचली पट्टी पर बाढ़ जैसे हालात थे, परिवारों को रेस्क्यू किया Posted: 10 Jul 2022 12:41 AM PDT भोपाल। हर साल की तरह इस साल भी नगर निगम के घटिया मैनेजमेंट के कारण भोपाल के निचले इलाकों में मात्र 1 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर की निचली पट्टी के कई इलाके पानी में डूब गए, क्योंकि एक तो ड्रेनेज सिस्टम नहीं है दूसरा लोगों ने मनमानी बाउंड्री वॉल बना रखी है। शनिवार रविवार की दरमियानी रात राजधानी भोपाल में इस सीजन की सबसे ज्यादा और सबसे तेज बारिश हुई। मात्र 1 घंटे में सवा 5 पानी गिरा। अनेक स्थानों पर बिजली गिरती हुई दिखाई दी लेकिन शुक्र है कि ज्यादातर इलाके जंगल या मैदान थे। गांधीनगर क्षेत्र में एक पूरा घर पानी में डूब गया। परिवार छत पर फंसा हुआ था। फायर बिग्रेड से पूरे परिवार को रेस्क्यू किया गया। शाहजहांनाबाद से लेकर करोंद, अशोका गार्डन, ऐशबाग, जहांगीराबाद, गांधी नगर समेत अधिकांश निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। लोगों की रात दहशत और मुसीबत भरी रही। रात करीब 1 बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। थोड़ी देर में भारी बारिश होने लगी। सड़कें लबालब हो गईं। जगह-जगह जलभराव हो गया। बिना परमिशन के बनाई गई कबर्ड कॉलोनियों के कारण दूसरे इलाकों के घरों में पानी भर रहा है। आजाद नगर में घरों में पानी घुसने से रहवासी पूरी रात परेशान होते रहे। बस स्टैंड से मॉल तरफ जाने वाली बंद रोड पर डेढ़-डेढ़ फीट पानी भरने से उससे लगे घरों में पानी घुस गया। इंद्रा नगर, बाग मुफ्ती साहब, टीलाजमालपुरा और वसुंधरा काॅलोनी में बाढ़ जैसे हालात रहे। बैरागढ़ कला की आहूजा काॅलोनी और वार्ड 71 सुंदर नगर अशोका गार्डन में भी पारी भर गया।
|
| आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करना चाहिए- Avoid and Forecast Thunderstorms Posted: 10 Jul 2022 12:10 AM PDT Avoid and Forecast Thunderstormsआकाशीय बिजली (ठनका अथवा बज्रपात) एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसमें पलक झपकते ही मृत्यु हो जाती है। इस मामले में सिर्फ बचाव ही उपाय है। शिकार व्यक्ति जीवित नहीं रहता। इस मामले में ज्ञान बढ़ाने की नहीं जान बचाने की जरूरत है इसलिए हम आपको बताएंगे कि जब आसमान से बिजली गिरती है तो हमें क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए? बज्रपात का खतरा किन लोगों पर ज्यादा होता हैसबसे पहले यह समझ लीजिए कि वज्रपात का खतरा उन लोगों पर सबसे ज्यादा होता है जो मौसम खराब होने पर भी खेतों में काम कर रहे होते, किसी पेड़ के नीचे छुपे होते हैं या फिर नदी तालाब अथवा ऐसे किसी जलाशय में उपस्थित होते हैं। इस मौसम में सभी लोगों को यह हमेशा याद रहना चाहिए कि बिजली गिरने से खुद को कैसे बचाएं। घर के अंदर वज्रपात से बचने के लिए क्या करें
घर के बाहर आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें
बज्रपात का पूर्वानुमान कैसे लगाएंयदि आकाशीय बिजली चमक रही है और आपके सिर के बाल खड़े हो जाएं व त्वचा में झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे झुककर कान बंद कर लें। क्योंकि यह इस बात का सूचक है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है। बज्रपात के शिकार व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कैसे करेंबिजली का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को सीपीआर, कार्डियो पल्मोनरी रेसिटेंशन यानि कृत्रिम सांस देनी चाहिए। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने की व्यवस्था करनी चाहिए। क्या मोबाइल फोन पर बिजली गिर सकती हैमोबाइल फोन एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है और स्मार्टफोन में काफी पावरफुल एंटीना होता है जो तरंगों को अपनी और आकर्षित करता है। तकनीकी विशेषज्ञ की सलाह देते हैं कि बादलों की गड़गड़ाहट होने पर यदि आप किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां पर बिजली गिरने की संभावना है तो आपको तत्काल अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर देना चाहिए। आकाशीय बिजली कब गिरती हैआकाशीय बिजली हमेशा धरती से ऊष्मा मिलने के बाद गिरती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी, वहां घटना से पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। यानी कि यदि आप किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां पर उमस बहुत ज्यादा है और अचानक बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो जाती है तो समझ लीजिए कि आप खतरे में हैं। |
| एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिज़न इंजीनियरिंग में रजिस्ट्रेशन की सूचना - MP ROJGAR SAMACHAR Posted: 10 Jul 2022 12:08 AM PDT भोपाल। Department of Technical Education, Skill Development & Employment, Government of MP द्वारा एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिज़न इंजीनियरिंग एक वर्षीय सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन का ऐलान कर दिया गया है। दिनांक 11 जुलाई सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। MP TESDE डिपार्टमेंट द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस कोर्स में एडमिशन के लिए आईटीआई (टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, ग्राइंडर, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस) डिप्लोमा या बी.ई. / बी.टेक (मैकेनिक, इंडस्ट्रियल, प्रोडक्शन) आवेदन कर सकते हैं एवं CLC राउंड जुलाई 2022 में भाग ले सकते हैं। बताया गया है कि सभी आवेदकों का gsp.mponline.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रवेश के लिए आवेदक, ग्लोबल स्किल्स पार्क, सिटी कैंपस, भोपाल में 11 से 26 जुलाई के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करें। अधिक जानकारी के लिए कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें: 0755-2925649, 9893346258, 9713992665 |
| MP NEWS- सप्ताह में 1 दिन बिना बैग के स्कूल चलाएं, बाल आयोग का प्रस्ताव Posted: 10 Jul 2022 12:01 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्राइमरी स्कूल स्टूडेंट्स के काफी ज्यादा वजनी स्कूल बैग के मामले में संज्ञान लेते हुए कहां है कि अब सप्ताह में एक दिन बच्चों को बिना बैग के स्कूल बुलाया जाए। गौरतलब है कि बाल संरक्षण बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सप्ताह में 1 दिन बच्चों को बिना बैग स्कूल आने की सुविधा दी है। आयोग के सदस्य बृजेश चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री चाहें तो मध्यप्रदेश में भी इस पर अमल किया जा सकता है। आयोग की टीम ने पिछले दिनों जब कई जिलों के स्कूलों का निरीक्षण किया तो 15 से 20 किलो के बैग छोटी क्लास के बच्चों के साथ पाए गए। जबकि 5 किलो से ज्यादा वजन के बैग इन बच्चों के पास नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2020 में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूल बैग पॉलिसी जारी की गई थी। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बृजेश चौहान के मुताबिक सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि दिसंबर 2020 की पॉलिसी पर अमल कराया जाए। आयोग की टीम आचार संहिता के बाद स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेगी। |
| MP NEWS- मंत्री जी के टिंकू राजा चुनाव हार गए, श्रीमंत की छवि भी प्रभावित Posted: 09 Jul 2022 11:49 PM PDT भोपाल। यह बड़ी खबर इसलिए है क्योंकि एक तो सागर में गोविंद सिंह राजपूत नेता बड़े हैं, दूसरे उनके पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया खड़े हैं और तीसरे टिंकू राजा को चुनाव जिताने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। फिर भी चुनाव हार गए। वह भी 5000 से ज्यादा वोटों से। ना केवल गोविंद सिंह राजपूत बल्कि सागर में ज्योतिरादित्य सिंधिया की छवि भी प्रभावित हुई है। अरविंद सिंह उर्फ टिंकू राजा, सागर वालों के लिए यह बड़ा जाना पहचाना नाम है। जब नामांकन भरा था तो सब ने मान लिया था कि टिंकू राजा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 से चुनाव लड़ रहे थे। उनके समर्थकों ने तो उन्हें जिला पंचायत का अध्यक्ष घोषित कर दिया था। टिंकू राजा के पिता गुलाब सिंह राजपूत, राहतगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। उनको चुनाव हराने वाले प्रत्याशी सरबजीत सिंह लोधी ना केवल उम्र में उनसे छोटे हैं बल्कि अनुभव भी बहुत ज्यादा नहीं है। निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह के भतीजे हैं। वे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह के समर्थक हैं। यानी कि इस चुनाव में डॉक्टर गोविंद सिंह राजपूत और प्रह्लाद पटेल के बीच में दरार थोड़ी और चौड़ी कर दी है। टिंकू राजा तो मिलनसार है, हार का कारण कुछ और होगालोगों का कहना है कि टिंकू राजा तो बड़े मिलनसार आदमी है। वार्ड क्रमांक 5 के कई गांव में तो उनके व्यक्तिगत संबंध है। वर्षों से उठना-बैठना, आना-जाना है। चुनाव हारना और इतने बड़े वोटों के अंतर से हारना, स्थानीय लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि हार का कारण कुछ और होगा। यदि टिंकू राजा, अपने दम पर मैदान में उतरते तो शायद इससे ज्यादा वोट मिल जाते। |
| MP NEWS- बिजली बिलों में सुधार के लिए क्या करना होगा, सर्कुलर जारी Posted: 09 Jul 2022 11:48 PM PDT भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिलों में सुधार को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि यदि 15 दिन के अंदर कंप्लेंट की गई तो ही सुधारा जाएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने अपने सर्कुलर में कहा है कि 15 दिन के भीतर कॉल सेंटर के नंबर 1912 पर कंप्लेंट करनी होगी। इसके बाद यदि शिकायत की गई तो बिल में सुधार की गुंजाइश नहीं होगी। यह सर्कुलर कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर कमर्शियल द्वारा जारी किया गया है। सर्कुलर में कंपनी के अधिकारियों को बिलों में सुधार के मद्देनजर निर्देश दिए गए हैं। इसमें बिलिंग सॉफ्टवेयर के दो मॉड्यूल CC4 और CCB का भी जिक्र किया गया है। CC4 में यह प्रावधान है कि यदि बिल में किसी कारण से यदि रीडिंग गलत हुई तो उसे सुधारा जा सकता है। |
| Zomato- 14वीं बर्थडे पर 10 करोड़ में से मात्र 14 ग्राहकों को फ्री कूपन, उस पर भी शर्तें लागू Posted: 09 Jul 2022 11:22 PM PDT कुछ सालों पहले तक जब किसी कंपनी का स्थापना दिवस होता था तो वह अपने ग्राहकों को उपहार दिया करती थी। सभी नियमित ग्राहकों को उनके यथायोग्य कुछ ना कुछ दिया जाता था। छोटे-छोटे दुकानदार भी कम से कम भगवान की फोटो तो दे ही देते थे, परंतु Zomato अपने 14वें स्थापना दिवस पर भी अपनी बिक्री बढ़ाने का ऑफर देकर आई है। नियमित ग्राहकों को 14 पैसे का भी फायदा नहीं दिया जा रहा है। Zomato ने अपने सभी नियमित ग्राहकों को एक ईमेल किया है। सब्जेक्ट में लिखा है, We are treating you to free food entire July 😍। इसका स्पष्ट अर्थ है कि ई-मेल प्राप्त करने वाले व्यक्ति को कुछ ना कुछ फ्री में मिलने वाला है। उम्मीद थी कि हर आर्डर पर कम से कम एक मिठाई का टुकड़ा फ्री में आएगा, लेकिन जब ई-मेल ओपन हुआ तो ऐसा लगा मानो ठगी का शिकार हो गए हैं। गूगल प्ले स्टोर पर Zomato मोबाइल एप्लीकेशन के 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड है। सभी ग्राहकों को कहा गया है कि वह बड़े से बड़ा ऑर्डर प्लेस करें। फिर एक प्रतियोगिता में भाग लें। इसमें जीतने वालों का लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। उसमें से पहले 14 लोगों को उनके आर्डर की कीमत के बराबर कूपन गिफ्ट किया जाएगा। जिसका उपयोग करके वह पिछला वाला ऑर्डर फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। मतलब, गजब कर दिया। ऐसा भी क्या धंधा करना। खुशी की बात है खुशी मनाओ। नहीं दे सकते मत दो। उल्लू तो मत बनाओ। सब्जेक्ट में लिखा है We are treating you to free food entire July 😍 और अंदर पूरे चक्रव्यूह रच दिया। 10 करोड़ में से 14 ग्राहकों का चुनाव, उसके लिए भी प्रतियोगिता, लकी ड्रा और इनाम में फ्री कूपन, हद कर दी आपने। |
| MPMSU परीक्षा घोटाला- रिजल्ट के बाद पैसे मिले तो रिवैल्युएशन में पास कर दिया Posted: 09 Jul 2022 11:03 PM PDT जबलपुर। Madhya Pradesh Medical Science University, Jabalpur परीक्षा एवं रिजल्ट घोटाले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बच्चे कितनी भी पढ़ाई करें, पास वही होता था जिसके पैसे आ जाते थे। जो स्टूडेंट्स परीक्षा से पहले पैसे नहीं देते थे तो उन्हें फेल कर दिया जाता था, रिजल्ट आने के बाद पैसे मिल जाने पर रिवैल्युएशन में पास कर देते थे। कुल मिलाकर यूनिवर्सिटी, मार्कशीट और डिग्री छापने का केंद्र बन गई थी। नियम ना कानून, स्पेशल री-वैल्यूएशन कराकर 13 स्टूडेंट्स पास कर दिएगड़बड़ी करने वालों में विवि के तत्कालीन कुलपति डॉ. टीएन दुबे और इंचार्ज रजिस्ट्रार डॉ. जेके गुप्ता के नाम लिए जा रहे हैं। आरोप है कि इन दोनों ने विवि की एग्जाम कंट्रोलर डॉ. वृंदा सक्सेना को 12 रोल नंबर लिखकर दिए और कहा कि इन्हें पास करना है। वीसी दुबे के ऊपर खुद की हैंड राइटिंग में रोल नंबर लिखकर देने के आरोप हैं। इनके अलावा एमबीबीएस, बीडीएस और एमडीएस के 13 स्टूडेंट को स्पेशल री-वैल्यूएशन का फायदा देकर पास कर दिया गया, जबकि यूनिवर्सिटी के अध्यादेश में स्पेशल री-वैल्यूएशन का नियम ही नहीं है। यह वे स्टूडेंट थे, जो री-वैल्यूएशन में भी दो बार फेल हो गए थे। इन री-वैल्यूएशन की कॉपियों की जांच की गई तो इसमें ओवर राइटिंग मिली। रिकॉर्ड में मिला 278 मुन्ना भाई मिलेइसके अलावा 278 स्टूडेंट के नाम मैच नहीं हुए। यह ऐसे स्टूडेंट हैं, जिनका नामांकन दूसरे नाम से हुआ और एग्जाम अलग स्टूडेंट ने दिए। यानी एनरोलमेंट अलग नाम से और एग्जाम देने वाला अलग स्टूडेंट। यानी कि 278 मुन्ना भाई थे जो घर पर बैठे थे और उनकी जगह कोई दूसरा डॉक्टर पर पर लिख रहा था। इस तरह के मामलों में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ FIR का प्रावधान है। डॉ. वृंदा सक्सेना- इनके पास से नियम विरुद्ध ग्रेस के नंबर मिलते थेयूनिवर्सिटी के तत्कालीन एग्जाम कंट्रोलर डॉ. वृंदा सक्सेना पर आरोप है कि उन्होंने अवकाश पर रहते हुए सरकारी ई-मेल के बजाय जी-मेल का उपयोग करके कॉलेजों में प्रैक्टिकल के नंबर दिए। इतना ही नहीं, स्टूडेंट को जमकर थ्योरी और प्रैक्टिकल में ग्रेस दिए गए, जबकि एक भी सब्जेक्ट में ग्रेस का नियम नहीं है। यह तमाम खुलासे उस पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट में हुए, जो हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश पर शासन ने गठित की थी। कुलसचिव डॉ. प्रभात बुधौलिया ने जांच में बाधा उत्पन्न कीजांच समिति ने रिपोर्ट में यह भी लिखा- रजिस्ट्रार ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी से रिश्वत की मांग की, कुलपति 'वन मेन शो' चलाते थे। रजिस्ट्रार डॉ. जेके गुप्ता ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी से रिश्वत मांगी। वर्तमान कुलसचिव डॉ. प्रभात बुधौलिया ने दस्तावेज उपलब्ध कराने में असहयोग किया। सरकारी ई-मेल के बजाय जी-मेल के इस्तेमाल से एग्जाम की विश्वसनीयता कम हुई है। सभी एग्जाम को संदेह के घेरे में बताया। यूनिवर्सिटी अपने अधिनियम के तहत संचालित नहीं हो रही है। कुलपति अपनी मनमानी करते थे। एजेंडे से हटकर चलाते हैं अपना एजेंडा। वन मेन शो चलाते थे। MPMSU NEWS- कौन-कौन सी परीक्षाओं में घोटाला हुआ हैप्रदेश में वर्ष 2011 में मेडिकल यूनिवर्सिटी की शुरुआत जबलपुर में की गई। वर्ष 2015 में पहली बार परीक्षा ली गई। इसमें एमबीबीएस, डेंटल, नर्सिंग, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्ध, पैरामेडिकल और अन्य मेडिकल डिग्री व डिप्लोमा संचालित करने वाले कॉलेजों की परीक्षा कराई जाती थी। परीक्षाओं में गड़बड़ियां की शिकायत मिलने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर 14 अक्टूबर 2021 को पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। |
| MP NEWS- स्थिति गंभीर, मध्यप्रदेश में वज्रपात से अब तक 90 लोगों की मौत Posted: 09 Jul 2022 10:09 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में स्थिति गंभीर होती जा रही है। अभी तो मानसून शुरू हुआ है और आकाशीय बिजली गिरने से 90 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उल्लेख अनिवार्य है कि 2021 के पूरे सीजन में 116 लोगों की मृत्यु हुई थी। यानी कि इस सीजन में वज्रपात और उसका शिकार होने वाले नागरिक दोनों की संख्या बहुत ज्यादा है। वज्रपात का खतरा किन लोगों पर ज्यादा होता हैइस मामले में ज्ञान बढ़ाने की नहीं जान बचाने की जरूरत है इसलिए हम आपको बताएंगे कि बादलों से गिरने वाली बिजली से बचने के क्या उपाय हो सकते हैं। सबसे पहले यह समझ लीजिए कि वज्रपात का खतरा उन लोगों पर सबसे ज्यादा होता है जो मौसम खराब होने पर भी खेतों में काम कर रहे होते, किसी पेड़ के नीचे छुपे होते हैं या फिर नदी तालाब अथवा ऐसे किसी जलाशय में उपस्थित होते हैं। घर के अंदर वज्रपात से बचने के लिए क्या करेंयदि आप घर के अंदर हैं और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है तो तत्काल सभी इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। केवल स्विच ऑफ करने से काम नहीं चलता। डिस्कनेक्शन जरूरी है। खिड़कियां एवं दरवाजे बंद कर दें। खुले बरामदे और छत पर ना जाएं। ऐसी हर चीज से दूर रहें जहां करंट आने की संभावना है। रबर की स्लीपर या प्लास्टिक की चप्पल पहने। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहे। घर के बाहर आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करेंवृक्ष बिजली को आकर्षित करते हैं। इसलिए मौसम खराब होने पर उनके पास ना जाएं। ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय न लें। समूह में खड़े होने के बजाय अलग- अलग हो जाएं। किसी निर्मित भवन में आश्रय लेना बेहतर है। यदि आप किसी वाहन में है तो मौसम खराब होने पर भी उसी में बने रहे। खुली छत वाले वाहन की सवारी न करें। धातु से बने वस्तुओं का उपयोग न करें। बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा तार की बाड़ और मशीन आदि से दूर रहें। तालाब और जलाशयों से दूर रहें। यदि आप पानी के भीतर हैं, अथवा किसी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं। वज्रपात का पूर्वानुमान कैसे लगाएंयदि आकाशीय बिजली चमक रही है और आपके सिर के बाल खड़े हो जाएं व त्वचा में झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे झुककर कान बंद कर लें। क्योंकि यह इस बात का सूचक है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है। वज्रपात के शिकार व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कैसे करेंबिजली का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को सीपीआर, कार्डियो पल्मोनरी रेसिटेंशन यानि कृत्रिम सांस देनी चाहिए। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने की व्यवस्था करनी चाहिए। |
| Small Bussiness Idea- मम्मियों की प्रॉब्लम सॉल्व कीजिए, पैसा ही पैसा है Posted: 09 Jul 2022 02:41 PM PDT यदि आप अपने घर से कोई बिजनेस करना चाहते हैं। यदि आप एक महिला हैं और इंडिपेंडेंट होना चाहती हैं। तो यह स्टार्टअप आइडिया आपके लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी हो सकता है। वैसे तो मम्मियों को बच्चों को स्कूल भेजना काफी इंट्रेस्टिंग जॉब लगता है, परंतु कभी-कभी मम्मी बीमार हो जाती है। उन्हें अचानक बाहर जाना पड़ता है। यदि वह वर्किंग वुमन है तो उनके लिए काफी टिपिकल हो जाता है। बच्चों को यूनिफॉर्म तो घर में पापा भी कर देते हैं लेकिन उनका लंच बॉक्स सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। आजकल स्कूल वाले भी लंच बॉक्स में सब कुछ अलाउड नहीं करते। आप एक ऐसी सर्विस शुरू कर सकते हैं जो इस प्रॉब्लम को सॉल्व करती हो। बच्चों के लिए लंच बॉक्स तैयार कर सकते हैं। रात में आर्डर मिल जाएगा। सुबह-सुबह इमरजेंसी में भी 1-2 आर्डर मिल सकते हैं। आपको उनके लिए लंच बॉक्स तैयार करना है और राइट टाइम डिलीवरी करनी है। घर-घर जाने की जरूरत नहीं है, स्कूल बस के स्टॉप पर भी डिलीवरी की जा सकती है। धीरे-धीरे कुछ रेगुलर कस्टमर से मिल जाएंगे, जो मंथली लंच बॉक्स बुक किया करेंगे। सुबह-सुबह के 3-4 घंटे की मेहनत एक अच्छा इनकम सोर्स हो सकती है। बड़े लेवल पर करें तो बिजनेस है। छोटे लेवल पर करना चाहते हैं तो पार्ट टाइम बिजनेस हो सकता है। |
| पुरुषों की रिंग फिंगर, इंडेक्स फिंगर से लंबी क्यों होती है- GK in Hindi Posted: 09 Jul 2022 02:24 PM PDT क्या आपने कभी गौर किया है। पुरुषों की रिंग फिंगर उनकी इंडेक्स फिंगर से लंबी होती है जबकि महिलाओं की रिंग फिंगर और इंडेक्स फिंगर बराबर साइज की होती है। आइए पता लगाते हैं कि ऐसा क्यों होता है:- अपने सवाल का जवाब साइंस की किताब में मिलेगा। बताया गया है कि पुरुषों में पाए जाने वाले एक हार्मोन टेस्टोस्टेरोन (testosterone) के कारण ऐसा होता है। पुरुषों में इसकी मात्रा अधिक होती है। इसलिए उनकी रिंग फिंगर, उनकी अपनी इंडेक्स फिंगर से लंबी होती है। इसका विकास पुरुषों में गर्भ काल से ही होने लगता है। टेस्टोस्टेरोन क्या हैटेस्टोस्टेरोन एक ऐसा हॉर्मोन है, जिसे आमतौर पर पुरुषों की पहचान के रूप में देखा जाता है। इसी हार्मोन के कारण पुरुषों में आक्रामकता होती है। उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ में आती है। मजेदार बात यह है कि इसी हार्मोन के कारण पुरुषों के सिक्स पैक बनते हैं। जबकि जिम में पसीना बहाने के बाद भी महिलाओं के सिक्स पैक नहीं बनते। |
| MP karmchari news- सिवनी कलेक्टर के अटैचमेंट ऑर्डर को हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया Posted: 09 Jul 2022 01:44 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कलेक्टर ने अज्ञात व्यक्ति की शिकायत के आधार पर एक कर्मचारी को जिले के दूसरे कार्यालय में अटैच कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने हाई कोर्ट में कलेक्टर के आदेश को चुनौती दी और हाईकोर्ट ने कलेक्टर के आदेश को स्थगित कर दिया। श्री मनीष कुमार जैन, सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जनपद पंचायत, घंसौर, जिला सिवनी में पदस्थ है। कलेक्टर, सिवनी द्वारा कथित शिकायतों एवं कथित एकपक्षीय जांच के आधार पर, श्री जैन को दिनाँक 13/05/22 को जनपद पंचायत, क़ुरई में सलग्न कर दिया था। अपने अटैचमेंट से पीड़ित होकर, उच्च न्यायालय जबलपुर के समक्ष श्री जैन के द्वारायाचिका प्रस्तुत की गई थी। श्री जैन की ओर, से पैरोकार वकील श्री अमित चतुर्वेदी ने उच्च न्यायालय के समक्ष तर्क देते हुए, बताया कि याचिकाकर्ता को, अज्ञात व्यक्ति की शिकायत के आधार पर, सुनवाई के अवसर दिये बिना एवं एकपक्षीय कथित जाँच विचाराधीन होने के कारण दंडस्वरूप , जनपद पंचायत क़ुरई संलग्न किया गया है। जबकि दंडस्वरूप ट्रांसफर विधि विरुद्ध है एवं सीईओ, जनपद पंचायत, घंसौर द्वारा इस बात का खंडन किया गया है, श्री जैन के विरुद्ध कोई शिकायत लंबित है। कोर्ट का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट किया गया कि, सामान्य प्रशासन की ट्रांसफर नीति के क्लॉज़ 56 के अनुसार, द्वारा सभी प्रकार के संलग्नीकरण पर प्रतिबंध है। अपितु, कर्मचारी को संलग्न कर दिया है। उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी की दलीलों से सहमत होकर , विभाग सहित कलेक्टर एवं अन्य लोगो से जबाब तलब करते हुए, संलग्नीकरण आदेश दिनाँक 13/05/22 को स्टे कर दिया गया है एवं श्री जैन को जनपद पंचायत, घंसौर में कार्य मे कार्य करने की अनुमति प्रदान की है। |
| MP CPCT July 2022- रजिस्ट्रेशन एवं एप्लीकेशन का लास्ट चांस Posted: 09 Jul 2022 01:27 PM PDT Computer proficiency certificate contest का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यदि वह चुनाव में लगे हैं तो उन्हें तत्काल समय निकालना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन एवं एप्लीकेशन फाइल करने का लास्ट चांस बचा है। mp cpct exam calendar 2022-23Madhya Pradesh state electronics Development Corporation द्वारा आयोजित CPCT (कंप्यूटर दक्षता प्रमाण पत्र प्रतियोगिता) का आयोजन दिनांक 29 जुलाई से 31 जुलाई तक शेड्यूल्ड किया गया है। लाइव ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं एवं फ्रेश एप्लीकेशन फाइल कर सकते हैं। इसके लिए लास्ट डेट 10 जुलाई 2022 यानी कि सिर्फ आज है। उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाकर सबसे पहले Register now विकल्प का चयन करके एक नया अकाउंट क्रिएट कर रहा होगा। उसके बाद HOME PAGE पर ही Click Here fill fresh Application Form का विकल्प उपलब्ध है। इसका उपयोग करके एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। |
| व्हाट्सएप पर पर्सनल फोल्डर बनाने, खुद को मैसेज करने का तरीका- Tech News n Knowledge Posted: 09 Jul 2022 01:04 PM PDT क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप के थ्रू अब आप खुद को भी किसी ज़रूरी फोटो या वीडियो का मैसेज भेज सकते हैं। कई बार जब कोई जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो या वीडियो होता है तो हम उसे अपने किसी परिवार के सदस्य या दोस्त को भेज देते हैं परन्तु अब इस नई तकनीक के साथ आप वॉट्सऐप सेल्फ चैट फीचर से खुद को भी मैसेज कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा। WhatsApp पर सेल्फ चैट करने का सबसे आसान तरीका1.व्हाट्सएप पर खुद को मैसेज भेजने का सबसे अच्छा तरीका है वॉट्सएप सेल्फ चैट फीचर लेकिन यह फीचर केवल वेब वर्जन पर ही उपलब्ध है। 2.इसके लिए आपको वेबसाइट (https://web.whatsapp.com) पर जाना होगा। इसके अलावा आप गूगल सर्च बार में wa.me//91********** (यहां** से तात्पर्य आपका मोबाइल नंबर) टाइप करके डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकते हैं। 3. अब आपको भारत के ISD 91 के बाद * की जगह अपना व्हाट्सएप मोबाइल नंबर डालना है। 4. उसके बाद आपको दो ऑप्शन्स कंटिन्यू टु चैट या कंटिन्यू टु वेबचैट के साथ एक नया वेबपेज दिखाई देगा। 5. यदि आपके पास पहले से ही एक डेस्कटॉप एप है तो आप दूसरा विकल्प चुनें। एक बार जब आप वेबसाइट का विकल्प चुन लेते हैं तो आप अपने फ़ोन नंबर की चैट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। 6. बस इसके बाद Hi भेजकर अपने आपसे चैट शुरू कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर पर्सनल फोल्डर बनाने का तरीका-1.वॉट्सएप मोबाइल ऐप में कोई ऐसा फीचर नहीं है जो आपको खुद के नंबर पर मैसेज करने का ऑप्शन देता है। 2.व्हाट्सएप पर सेल्फ चैट शुरू करने का सबसे आसान तरीका है कि आप एक ग्रुप बनाए। इसमें अपने अलावा एक अन्य सदस्य को जोड़ें और फिर उसे हटा दें। 3. अब यह व्हाट्सएप ग्रुप आपके लिए एक प्रकार चाहिए पर्सनल फोल्डर हो गया। 4. इसकी मदद से आप नोट्स लेना, वीडियो और इमेज शेयर करना और यहाँ तक कि वॉइस नोट्स रिकॉर्ड करना जैसे काम भी कर सकते हैं। 5.आप अपनी सुविधा के लिए इन फ़ाइलों को बाद में वॉट्सऐप वेब के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। ये फ़ाइलें साझा करने और बाद में इन्हें डाउनलोड करने का आपका सबसे तेज़ तरीका भी हो सकता है। |
| जेलर कब किसी कैदी को कोर्ट में पेश करने से इंकार कर सकता है जानिए- CrPC 269 Posted: 09 Jul 2022 12:54 PM PDT मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जेल में बंद व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए जेल अधीक्षक को आदेश देता है। तब जेल अधीक्षक का कर्तव्य होता है कि वह आदेश का पालन करे एवं बन्दी व्यक्ति को पूर्ण सुरक्षा के साथ न्यायालय के समक्ष पेश करे एवं पुनः कारागार में लेकर आए लेकिन दण्ड प्रक्रिया संहिता में जेल अधीक्षक को कुछ ऐसी शक्ति भी प्राप्त है जो बंदी व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी जेल में बंद रख सकता है जानिए। दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 269 की परिभाषाअगर किसी बंदी व्यक्ति को न्यायालय में पेश करने के आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 267 के अनुसार जेल अधीक्षक को दिए गए हैं तब जेल अधीक्षक निम्न परिस्थितियों में बंदी व्यक्ति न्यायालय नहीं भेज सकता है:- 1. कोई बंदी व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो या कोई अंगशैथिल्य (हाथ, पैर आदि का न चलना) हो गया। 2. समय अवधि के अनुसार न्यायिक हिरासत में हो तब उससे पहले नहीं ले जा सकता या आरोपी प्राम्भिक अन्वेषण की प्रक्रिया में हो तब न्यायालय नहीं भेज सकता है लेकिन अगर न्यायालय 25 किलोमीटर की दूरी से कम पर हो तब उपर्युक्त स्थिति में भेज सकता है। 3. राज्य सरकार द्वारा किसी बंदी व्यक्ति को जेल से न्यायालय ले जाने की रोक लगा दी गई हो तब। जेल अधीक्षक का कर्त्तव्य है कि उपर्युक्त शक्ति का प्रयोग करने के बाद न्यायालय को कारण दर्शाएगा की किन परिस्थिति में बंदी व्यक्ति को न्यायालय में पेश नहीं कर रहे हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| INDORE RAILWAY स्टेशन के बाथरूम में शॉवर से लटकी मिली महिला की लाश Posted: 09 Jul 2022 08:45 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में रेलवे स्टेशन पर एक महिला के शव के बाथरूम में लटके होने की सूचना मिली थी। शुक्रवार रात करीब दो बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर उपचार के लिये MY अस्पताल भेजा है। महिला की शिनाख्त अभी नही हो पाई है। जीआरपी पुलिस के मुताबिक प्लेट फार्म नंबर 1 के बाथरूम में एक महिला के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को वहां से एमवाय अस्पताल पहुंचाया। महिला के पास से किसी तरह का पहचान पत्र नही मिला है। उम्र 30 साल के लगभग है। बताया जाता है कि रात में यहां किसी सफाईकर्मी ने मामले में पुलिस को सूचना दी थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने उसे शिनाख्त के लिये रखवाया है। |
| MP NEWS- छिंदवाड़ा में युवक की हत्या, आधा सिर मूंडकर गला रेता Posted: 09 Jul 2022 08:30 AM PDT छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र बॉर्डर पर जंगल के पास स्थित पुराने गिट्टी खदान में शनिवार की सुबह गौरव नाम के युवक की लाश मिली, लाश पानी मे तैरती दिखाई देने से लोगो मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDOP रोहित लखारे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस टीम को युवक की हत्या करने में उपयोग में शराब की बोतलें, रस्सी बरामद हुई हैं जब लाश को पानी से बहार निकाला तो मृतक का आधे सिर का मुंडन किया था वही गला रेंता हुआ था वही मृतक को रस्सियों से बांधकर पानी मे फेंका गया था। मृतक के हाथ पर लिखा हैं गौरव, मृतक कौन हैं और वह कहां का निवासी है और उसकी हत्या कौनसे कारणों से हुई इसका खुलासा शनिवार की शाम तक नही हुआ हैं लेकिन के दोनों हाथों पर गौरव नाम लिखा हैं जो हिंदी और इंग्लिश में दर्ज हैं। |
| BHOPAL NEWS- सिपाही, एसआई और अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग Posted: 09 Jul 2022 08:23 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर, पैरा मिलिट्री फोर्सेज और इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग शुरु हो गई है। कैंडीडेट्स डायरेक्ट टीटी नगर स्टेडियम में संपर्क करके एडमिशन ले सकते हैं। खेल और युवा कल्याण विभाग के भोपाल टी.टी. नगर स्टेडियम में पुलिस आरक्षक, सब इंस्पेक्टर, आर्मी के लिए अग्निवीर और पैरामिलिट्री फोर्स की भर्ती शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण फोर्स की शारीरिक परीक्षा के लिए निर्धारित विधाओं दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक आदि का प्रशिक्षण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के माध्यम से संचालित हो रहा है। इस प्रशिक्षण के जरिए भी कई प्रतियोगी पुलिस और आर्मी में चयनित होते रहे हैं। भर्ती प्रशिक्षण में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार टी.टी. नगर स्टेडियम के कार्यालय से सदस्यता फॉर्म प्राप्त कर निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। |
| BHOPAL में IAS अफसर का अंडर कंस्ट्रक्शन रिसॉर्ट सुर्खियों में- TODAY NEWS Posted: 09 Jul 2022 08:03 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी का निर्माणाधीन रिसॉर्ट सुर्खियों में आ गया है। साहब रिटायर होने वाले हैं, इसलिए रिसॉर्ट बनवा रहे हैं। ताकि रिटायरमेंट के बाद बिजनेस कर सकें। इसमें किसी को आपत्ति नहीं है लेकिन एक इंजीनियर को आपत्ति है क्योंकि साहब ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसी लोकेशन पर इंजीनियर के रिसॉर्ट का निर्माण रुकवा दिया था। बिशनखेड़ी में 7 एकड़ जमीन पर लग्जरी रिजॉर्ट बनाया जा रहा है। बताने की जरूरत नहीं की इस रिसोर्ट में साहब के लेवल के लोगों की पार्टियां होंगी। सब कुछ हाईप्रोफाइल और लग्जरी होगा। सूत्रों का कहना है कि आपकी बड़ी लंबी प्लानिंग थी। उन्होंने यह जमीन तक खरीदी थी जब कौड़ियों के दाम बिक रही थी और कोई खरीदने वाला नहीं था। इसी इलाके में एक इंजीनियर ने भी इसी तरह का रिसॉर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। उनका कंस्ट्रक्शन भी शुरू हो गया था। जैसे ही आईएएस अफसर को इस बात का पता चला उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इंजीनियर के रिसोर्ट का कंस्ट्रक्शन रुकवा दिया था। उस समय तो बात आई गई हो गई, लेकिन अब जब साहब का कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया तब इंजीनियर को पता चला कि उनके साथ क्या खेल खेल लिया गया है। अब इंजीनियर अपनी पॉलिटिकल एप्रोच का उपयोग करते हुए साहब के रिसोर्ट के कंस्ट्रक्शन को रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं। मामला हाई प्रोफाइल है और सब कुछ हाई लेवल पर चल रहा है। सबका रिटायरमेंट दिसंबर में है। देखते हैं दिसंबर तक क्या होता है। |
| VIT यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की: कांग्रेस का सवाल- MP NEWS Posted: 09 Jul 2022 07:21 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के नजदीक सीहोर में संचालित VIT Bhopal जो खुद को India's Best Private University in Madhya Pradesh घोषित करते हैं, के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सवाल किया है कि जब हनुमान चालीसा के कारण महाराष्ट्र में सरकार पलट दी गई तो फिर मध्यप्रदेश में एक यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। कांग्रेस पार्टी मीडिया डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसिडेंट अजय सिंह यादव ने एक प्रेस नोट जारी करके कहा कि VIT द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले विद्यार्थियों पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला काम किया गया है। भाजपा के नेताओं ने इस मामले में बयान तो जारी किए परंतु सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी प्रेस नोट में आरोप लगाया गया है कि VIT कॉलेज में भारी अव्यवस्था का आलम है, दूषित भोजन, पानी छात्रों को दिया रहा है। छात्र लगातार बीमार पड़ रहे हैं, बहुत सारे बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित स्टूडेंट्स के समर्थन में सोशल मीडिया पर सवाल उठाया गया है कि सरकार यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के खिलाफ एक्शन लेने में देरी क्यों कर रही है। यूनिवर्सिटी कैंपस की नापतोल क्यों नहीं की जा रही है। अब तक JCB रवाना क्यों नहीं हुई है। |
| MP NEWS- संस्कृत स्कूलों में बेस्ट ऑफ 5-6 नीति के बारे में स्पष्टीकरण Posted: 09 Jul 2022 07:02 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान से संबंधित संस्कृत विद्यालयों में बेस्ट ऑफ फाइव और बेस्ट ऑफ सिक्स पॉलिसी के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया गया है। पत्र क्रमांक 1519 दिनांक 8 जुलाई 2022 को निदेशक महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के हस्ताक्षर से जारी स्पष्टीकरण के अनुसार कक्षा 9 एवं कक्षा 10 के लिए बेस्ट ऑफ सिक्स पॉलिसी और कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के लिए बेस्ट ऑफ फाइव पॉलिसी लागू की गई है। प्रभात राज तिवारी डायरेक्टर महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन किस प्रकार होगा एवं रिजल्ट तैयार करने में किस फार्मूले का उपयोग किया जाएगा। कक्षा 9 एवं कक्षा 10 के लिए बेस्ट ऑफ सिक्स पॉलिसीकक्षा 11 एवं कक्षा 12 के लिए बेस्ट ऑफ फाइव पॉलिसी |
| BHOPAL NEWS- स्मार्ट सिटी की एड़ियां फटने लगी हैं, जनता के 5 करोड रुपए बर्बाद Posted: 09 Jul 2022 06:47 AM PDT भोपाल। स्मार्ट सिटी कंपनी ने जनता के 5 करोड रुपए बर्बाद कर दिए। भोपाल स्मार्ट सिटी की एड़ियां फटने लगी है। यहां बात हो रही है उस साइकिल ट्रैक की जिसे बनाने में ₹50000000 खर्च किया गया लेकिन मेंटेनेंस नहीं किया गया। दरारें नजर आने लगी है। साइकिल ट्रैक पर साइकिल के अलावा काफी कुछ आपत्तिजनक नजर आता है। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएससीडीसीएल) द्वारा आरआरएल तिराहे से मिसरोद तक सड़क के दोनों ओर पांच साल पहले पांच करोड़ रुपये खर्च बनाया गया साइकिल ट्रैक बर्बाद हो गया है। इसमें बड़े-बड़े गढ़़डे़ हो गए। इन्हें छिपाने के लिए मरम्मत करने के बजाय लाल पेंट करवा दिया गया लेकिन बरसात ने लापरवाही की परतें खोल दी, अब सड़कों में गिट्टयां उखड़ी पड़ी हैं। साइकिल प्रेमियों के लिए बनाया गया लाल रंग का ट्रैक अब गड्ढों की भेंट चढ़ता जा रहा है। ट्रैक पर हर जगह गड्ढे, कीचड़ और जानवरों का अड्डा नजर आता है। यहां साइकिल चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुसीबत हो गया है। याद दिलाना जरूरी है कि स्मार्ट सिटी कंपनी ने इस साइकिल ट्रैक को स्मार्ट सिटी की पहचान बताया था। साइकिल ट्रैक पर बिखरी निर्माण सामग्रीहाेशंगाबाद रोड के किनारे ट्रैक पर विद्यानगर, बागसेवनियां व मिसरोद समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने गिट्टी, सीमेंट, ईंट व लोहे के सरिये पड़े हुए हैं। इससे कई स्थानों पर रास्ता बंद है। यहां लोगों का साइकिल चलाना मुश्किल हो गया है। गुमठी व हाथठेले वालों ने अतिक्रमण कर लियाकरोड़ो रुपये के इस ट्रैक पर साईकिल चलाते लोग तो दिखते नहीं हैं, लेकिन यहां हाथठेले व गुमठियां संचालित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेकर अतिक्रमण करवा दिया गया है। विद्यानगर, बागसेवनियां, बावड़िया कला, आशिमा माल और मिसरोद के आसपास दो दर्जन से अधिक हाथठेलों का अतिक्रमण हैं। |
| DAVV NEWS- MSc काउंसलिंग की तारीख एवं शेड्यूल जारी Posted: 09 Jul 2022 06:21 AM PDT इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की ओर से MSc (Data Science and Analytics) में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग दिनांक 12 जुलाई 2022 सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी। जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 17 जुलाई 2022 है। गौरतलब है कि इस काउंसलिंग लिस्ट के लिए जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उन्हें ईमेल भेज दिया गया है। उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स लेकर दिनांक 12 जुलाई 2022 को सुबह 11: 30 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल आफ डाटा साइंस एंड फोरकास्टिंग में उपस्थित होना है। उम्मीदवारों के डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद मेरिट बेसिस पर प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dauni.ac.in पर विजिट करें। |
| JABALPUR NEWS- कोर्ट ने ARTO और LDC पति पत्नी के खिलाफ जांच के आदेश Posted: 09 Jul 2022 06:11 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एआरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं। एआरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी एलडीसी रेखा पाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। इसी को लेकर पिछले दिनों ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त की विशेष अदालत में एक परिवाद दायर किया गया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पति पत्नी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने ईओडब्ल्यू के एसपी को कहा है कि जांच रिपोर्ट 11 अगस्त 2022 तक पेश करें। जबलपुर निवासी धीरज कुकरेजा और स्वप्निल सराफ ने परिवाद दायर कर दोनों खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। जिस पर अधिवक्ता मनीष मिश्रा ने कोर्ट को दलील देते हुए कहा कि आरटीओ पर इस तरह का आरोप लगना बेहद गंभीर है। लिहाजा इसकी जांच की जानी चाहिए। जिस पर न्यायाधीश ने सहमति जारी करते हुए इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों एक ऑटो वाले को धमकी देते हुऐ भी आरटीओ का वीडियो भी सामने आया था। जिसको लेकर आरटीओ की काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था। लेकिन उस वक्त भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जबकि ऑटो वालों ने आरटीओ के खिलाफ़ काफ़ी प्रर्दशन भी किया था। प्रभारी आरटीओ संतोष पाल का विवादों से पुराना नाता है। बीजेपी के पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह से भी भिड़ चुके हैं। काफी वक्त पहले संतोष पाल ने पूर्व विधायक से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल कर दी थी। जिसके बाद पूर्व विधायक को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा था। और आलम ये हुआ था कि मजबूरी में आरटीओ को हटाने के लिए पूर्व विधायक द्वारा चलाया जा रहा धरना वापस लेना पड़ा था। |
| संविदा शिक्षक बेरोजगार हुआ तो नकली नोट छापने लगा- MP NEWS Posted: 09 Jul 2022 05:40 AM PDT भोपाल। यह एक ऐसा मामला है जिसमें पकड़ा गया आरोपी, गलत संगति के कारण अपराधी नहीं बना बल्कि सरकार की पॉलिसी का शिकार होकर मजबूरी में अपराध की तरफ बढ़ गया। आईटीआई कॉलेज खरगोन, मंदसौर, नीमच और शिवपुरी में संविदा शिक्षक के पद पर काम कर चुके राकेश सर को पुलिस ने नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राकेश सर ने बीएससी के साथ मैकेनिकल और कंप्यूटर्स में आईटीआई पास किया है। स्वयं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि राकेश टेक्नीकली स्किल्ड आदमी है। खरगोन पुलिस ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जब शिक्षण संस्थान लॉकडाउन किए गए तब मध्यप्रदेश में संविदा शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया था। नैतिकता के नाते सभी को आधा वेतन दिया जाना चाहिए था परंतु अस्थाई कर्मचारियों के प्रति मध्यप्रदेश शासन की पॉलिसी काफी कठोर है। गुजर बसर करना काफी मुश्किल हो गया था। किसी ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेल कर पैसा कमाए जा सकता है। राकेश सर ने ट्राई किया लेकिन कमाने की जगह 4-5 लाख रुपए का कर्जा हो गया। अब कोई रास्ता नहीं था। जिस टेक्निकल स्किल का उपयोग राकेश सर बच्चों को पढ़ाने में करते थे। उसी तकनीकी विशेषज्ञता का दुरुपयोग करते हुए कर्जा चुकाने के लिए नकली नोट छापने लगे। विशेषज्ञता होने के कारण प्रिंटिंग इतनी अच्छी आती थी कि कोई समझ नहीं पाता था। सरकार ने तब से लेकर अब तक वैकेंसी ओपन नहीं की। राकेश सर को कोई पकड़ नहीं पाया इसलिए उन्होंने जीवन यापन के लिए नकली नोट छापने का कारोबार जारी रखा। एक टीम बना ली, जो बाजार में नकली नोट खपाने का काम करती थी। अंततः पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.png)
.png)


.jpg)
.jpg)
.png)

.png)
.png)




.png)
.jpg)
.jpg)
.png)