Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 11, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


INDORE शूट एंड सुसाइड केस में TI की पत्नी सहित 4 पर मामला दर्ज

Posted: 11 Jul 2022 08:34 AM PDT

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में टीआई हाकम सिंह शूट एंड सुसाइड केस में पुलिस ने उनकी तीसरी पत्नी गौतमपुरा (इंदौर) निवासी रेशमा समेत 4 को आरोपी बनाया है। चारों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। 

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि रेशमा के अलावा एएसआई रंजना खांडे, रंजना के भाई कमलेश खांडे (इनकी मौत हो चुकी) और कपड़ा कारोबारी गोविंद जायसवाल पर धारा 306 के तहत छोटी ग्वालटोली थाने में केस दर्ज किया गया है। कमलेश खांडे की जलने से पिछले सप्ताह मौत हो चुकी है।

इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में भोपाल टीआई हाकम सिंह ने एक महिला एएसआई को गोली मारकर खुद आत्‍महत्‍या कर ली थी। घटना के एकमात्र चश्मदीद कमलेश खांडे आग में झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई

विदिशा बाढ़ हेल्पलाइन नंबर - Vidisha flood helpline number

Posted: 11 Jul 2022 08:18 AM PDT

विदिशा शहर एवं आसपास की कॉलोनियों में आई बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये संपर्क सूत्र :
1. जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम
07592-237880
07592-181
7400507766

2. तहसील विदिशा बाढ़ कंट्रोल रूम 
07592-230142, 9630554594
3. श्री मनोज बघेल, पटवारी कस्बा विदिशा
8319597383
4. श्री विपुल शर्मा, पटवारी शेरपुर मुंजप्ता
9685332484
5. श्री चंद्रप्रकाश शर्मा, राजस्व निरीक्षक विदिशा
9399684689

6. श्री दिनेश बरगले, नायब तहसीलदार विदिशा
8109097954
7. श्री अभिषेक पाण्डेय, नायब तहसीलदार विदिशा
9399543741
8. श्रीमती सरोज अग्निवंशी, तहसीलदार, विदिशा नगर
7587977628
9. श्री सीपी राय, सीएमओ नपा विदिशा
9425834981

10. श्री एस डी पिल्लई, कंपनी कमांडर होमगार्ड, विदिशा
7648860619
11. श्री प्रमोद खरे, सीईओ जनपद विदिशा
7000934599
12. श्री गोपाल वर्मा, एस.डी.एम. विदिशा
7415545655

विदिशा बाढ़ में और शिवराज सिंह जनसैलाब में- MP NEWS

Posted: 11 Jul 2022 07:47 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नया घर विदिशा बाढ़ में डूब गया है। कल रात से लेकर आज शाम 8:00 बजे समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी थे। एक व्यक्ति पानी में डूब गया। इधर विदिशा के संरक्षक शिवराज सिंह चौहान चुनावी रैलियों के जनसैलाब में गोते लगा रहे हैं। 

शिवराज सिंह चौहान अक्षर बताते हैं कि यदि मध्य प्रदेश में कहीं कोई नागरिक संकट में होता है तो वह रात भर सो नहीं पाते। उनका अपना विदिशा शहर पिछले 24 घंटे से संकट में है। हजारों घरों में बाढ़ का पानी भर गया। सैकड़ों लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे। सुबह से लेकर रात तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं। लोगों की जान बचाने के लिए, सक्षम लोग एवं प्रशासनिक टीम जान का जोखिम उठा रहे हैं। 

ताजा समाचार यह है कि द्वारकापुरी गेट के पास 26 साल का बाबूलाल अहिरवार बाढ़ के पानी में डूब गया। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। ऐसी स्थिति में जबकि मुख्यमंत्री का पूरा फोकस बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का होना चाहिए था, शिवराज सिंह ने सुबह पौधारोपण किया और दिन भर चुनावी रैलियों में स्वागत करवा रहे हैं। 

लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि यदि कभी संकट आया तो आपका शिवराज हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी विदिशा के लिए कोई विशेष नहीं किया गया है। कलेक्टर को उनके पास उपलब्ध संसाधनों की भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में और दूसरी जगह शिविर बनाकर ठहराया गया है। 

समाजसेवी संस्थाएं और जागरूक नागरिक उनके लिए भोजन पानी का प्रबंध कर रहे हैं। शिवराज सिंह की टीम के भारतीय जनता पार्टी के नेता भी लोगों की मदद करते हुए नजर नहीं आए।








MPMSU में BAMS एनाटॉमी का पेपर लीक, परीक्षा नियंत्रक सहित 3 को नोटिस

Posted: 11 Jul 2022 08:12 AM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में पदस्थ परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव और एसोसिएट प्रोफेसर की शिकायत मध्यप्रदेश स्टूडेंट यूनियन ने की है सहायक कुलसचिव, परीक्षा कंट्रोलर के साथ मिलकर मॉडरेटर ने गोपनीय पेपर को लीक किया है। एमपी स्टूडेंट की तरफ से की गई शिकायत पर प्रभारी कुलसचिव बी. चंद्रशेखर ने रतलाम के केंद्राध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की है। साथ ही, मेडिकल यूनिवर्सिटी में पदस्थ मॉडरेटर को छुट्टी में होने के बाद भी पेपर सेट करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्राइवेट कॉलेज के लिए पेपर लीक

मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन मेडिकल विश्वविद्यालय में पदस्थ अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 जून 2022 को BAMS के एनाटॉमी विषय का पेपर सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे दोपहर के बीच तक होना था। इस पेपर को परीक्षा नियंत्रक डॉ. सचिन कुचया ने डॉक्टर निधि श्रीवास्तव से सेट करवाया। पेपर सेट करने वाला कभी भी प्रश्न पत्र का मॉडरेशन नहीं करता। बावजूद निधि श्रीवास्तव को ही एनाटॉमी विषय के पेपर का मॉडरेटर नियम विरुद्ध बनाया गया।

एमपी स्टूडेंट यूनियन ने BAMS की एनाटॉमी की परीक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि 10 जून 2022 को जो पेपर 11:00 बजे से शुरू होना था। उसे जानबूझकर 11:20 पर प्रारंभ किया गया। यही नहीं, परीक्षा शुरू होने के पहले ही तकरीबन 10:30 बजे डॉ. निधि श्रीवास्तव स्ट्रांग रूम से गायब हो गई, जबकि नियमानुसार पेपर प्रारंभ होने के आधे घंटे तक उनका रुकना अनिवार्य होता है। ऐसे में समझा जा सकता है कि उनके द्वारा ही पेपर आउट किया गया है।

एमपी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि बीएएमएस के एनाटॉमी विषय के पेपर को आउट कराने के लिए 11:00 की जगह पेपर 11:20 पर शुरू करवाया गया। यही नहीं, रतलाम के प्राइवेट कॉलेज के परीक्षार्थियों को फायदा पहुंचाने के लिए वहां दोपहर 1:30 बजे एनाटॉमी का प्रश्नपत्र प्रारंभ करवाया गया। इस प्रकार से जो प्रश्न पत्र 11:20 पर शुरू होना था। वह रतलाम में 1:30 पर शुरू हुआ। परीक्षार्थियों के पास यह पेपर पहले ही स्पष्ट रूप से उपलब्ध हो चुका था।

एमपी स्टूडेंट यूनियन के अभिषेक पांडे ने परीक्षा को लेकर खुलासा किया है कि इसमें ना सिर्फ गंभीर अनियमितताएं हैं, बल्कि छुट्टी में होने के बावजूद भी कर्मचारी स्ट्रांग रूम में पेपर मॉडरेटर और परीक्षा केंद्र ऑब्जर्वर का काम करता है। 10 जून 2022 को डॉ. निधि श्रीवास्तव अवकाश पर थी। इसके बाद भी उन्होंने छुट्टी के दिन यूनिवर्सिटी आकर पेपर मॉडरेटर और परीक्षा करवाने का कार्य किया जो कि गलत है।

मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति और जबलपुर संभाग कमिश्नर वी.चंद्रशेखर ने देर से परीक्षा करवाने पर रतलाम महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई की है। इसके साथ ही प्रोफेसर निधि श्रीवास्तव को छुट्टी में रहने के बावजूद पेपर सेट करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

MP NEWS- अनुभवी IAS ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी

Posted: 11 Jul 2022 07:26 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारी जगदीश चंद्र जटिया ने VRS- स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की है। वह अब शासकीय सेवा में नहीं रहना चाहते। उल्लेख अनिवार्य है कि जगदीश चंद्र जटिया और भारतीय जनता पार्टी के बीच वैचारिक मतभेद शुरुआत में ही सामने आ गए थे।

जगदीश चंद्र जटिया 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास 13 वर्ष का अनुभव है। फिलहाल श्रम विभाग में उप सचिव है। इससे पहले कलेक्टर के पद पर भी रहे हैं। श्री जगदीश चंद्र JNU के स्टूडेंट रहे हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का का उपयोग करने के पक्षधर भी रहे हैं। 

मंडला कलेक्टर रहते हुए जगदीश चंद्र की अभिव्यक्ति का काफी विरोध हुआ था। स्वयं शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासनिक हलकों में जगदीश चंद्र को कांग्रेस पार्टी का समर्थन और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विरोध करने वाला ब्यूरोक्रेट माना जाता है।

खबर मिली है कि सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव श्रीमती मधु नाहर ने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की है। श्रीमती मधु भी राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोशन प्राप्त करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुई थी।

INDORE NEWS- दुबई से सोने की कुर्सी पर बैठ कर आया यात्री गिरफ्तार

Posted: 11 Jul 2022 06:46 AM PDT

इंदौर
। एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट द्वारा एक ऐसे यात्री को गिरफ्तार किया गया है जो दुबई से इंदौर तक 65 लाख रुपए मूल्य की सीट पर बैठ कर आया था। पूरी फ्लाइट में केवल एक उसकी सीट थी। जिसमें गोल्ड भरा हुआ था। 

पकड़े गए युवक का नाम दीपचंद निवासी झुंझुनू राजस्थान बताया गया है। दीपचंद ने इसी फ्लाइट से इंदौर से दिल्ली तक का टिकट रिजर्व करवा रखा था। सब कुछ बड़ी प्लानिंग के साथ किया गया था। फ्लाइट जब इंदौर में खाली हुई तो सभी यात्रियों की चेकिंग की गई। किसी के पास कुछ नहीं था। शायद इस तरीके से पहले भी सोने की तस्करी होती रही है। इस बार भी सफल हो जाती लेकिन इस बार मामला कुछ और था। 

दुबई से जब तस्करी का सोना फ्लाइट में चढ़ा, इंटेलिजेंस ने इसकी रिपोर्ट कस्टम डिपार्टमेंट को दे दी थी। कस्टम डिपार्टमेंट इंदौर में पहले से तैयार था। यात्रियों की चेकिंग करने पर जब कुछ नहीं मिला तो फ्लाइट की चेकिंग की गई। इसमें एक सीट के अंदर गोल्ड भरा हुआ मिला। बरामद किए गए गोल्ड का वजन 1 किलो 233 ग्राम है। 

इस सीट पर दीपचंद दुबई से इंदौर आया था और इंदौर से दिल्ली जाने वाला था। इंदौर में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल उठ गए हैं। क्या दिल्ली में फ्लाइट की सीट से गोल्ड निकालकर एयरपोर्ट से बाहर ले जाना आसान है। या फिर कोई सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी तस्करों की मदद कर रहा है।

MP chunav news- पढ़िए 13 को मध्य प्रदेश में कहां-कहां मतदान होगा

Posted: 11 Jul 2022 06:15 AM PDT

भोपाल
। नगरपालिक निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में 13 जुलाई को मतदान होगा। इसी दिन नगरपालिका परिषद बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्‍टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद और सबलगढ़ में मतदान होगा।

इसी तरह नगर परिषद कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, ओबेदुल्‍लागंज, सुलतानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्‍लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाड़ल्‍याखुर्द, बिस्‍टान, मूंदी, पंधाना, माण्‍डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुंगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्‍यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकडोन, उन्‍हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्‍वर, 

रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया, पोलायकलां, कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलां, बड़ागांव, मल्‍हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्‍यामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ, पीपलरावां, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्‍दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, वक्स्वाहा, प‍टेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्‍वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्‍नौर, गोविन्‍दगढ़, गूढ़, 

मनगंवा, सिरमौर, बैकुन्‍ठपुर, सेमरिया, त्‍यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्‍यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्‍योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्‍डपुरा, कैलारस, और जौरा में मतदान होगा।

MP NEWS- नगर पालिक निगम चुनाव के मतदाताओं के लिए आवश्यक सूचना

Posted: 11 Jul 2022 08:00 AM PDT

भोपाल
। नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में दूसरे और अंतिम चरण में 13 जुलाई को 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कुल 6 हजार 829 मतदान केंद्रों पर 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला और 292 अन्य मतदाता हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में मतदान होगा। मतदान ई.व्‍ही.एम. के माध्यम से होगा। ई.व्‍ही.एम. में महापौर के लिए सफेद, नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा। 

मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है। नगरपालिक निगम के लिए महापौर एवं पार्षद के निर्वाचन के लिए नोटा सहित 15 या 15 से कम अभ्‍यर्थी होने पर एक कंट्रोल यूनिट एवं 2 बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। किसी भी पद के लिए 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाएगी। 

नगर पालिका और नगर परिषदों में 15 या 15 से कम अभ्यर्थी होने पर एक कंट्रोल और एक बैलेट यूनिट तथा 15 से अधिक अभ्‍यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाएगी।

GWALIOR NEWS- हाईकोर्ट ने ADG की क्लास लगा डाली

Posted: 11 Jul 2022 05:35 AM PDT

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने एडीजी श्रीनिवास वर्मा की क्लास लगा डाली। उनसे पूछा गया कि ग्वालियर गुना में कुल कितने पुलिस थाने हैं। उत्तर देते हुए जैसे ही उन्होंने Approx (लगभग) शब्द का उपयोग किया, बेंच ने उनकी क्लास लगा डाली। 

सन 2017 में गुना जिले में एक अवयस्क लड़की के माता पिता ने उसके अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी युवक का नाम भी बताया गया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था परंतु बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को अन्याय पूर्ण पक्षपात मानते हुए लड़की के माता-पिता ने हाई कोर्ट में याचिका प्रस्तुत की थी। अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव उनका पक्ष रख रहे थे। 

इसी मामले में हाईकोर्ट ने एडीजी श्रीनिवास वर्मा को बुलाया था। अधिवक्ता का दावा है कि पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में बहुत सारी गंभीर गड़बड़ियां हैं। हाई कोर्ट द्वारा एडीजी वर्मा से सवाल जवाब किए जा रहे थे इसी दौरान उनसे थानों की संख्या पूछी गई लेकिन वह सही उत्तर नहीं दे पाए। अगली तारीख 20 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।

JABALPUR HIGHCOURT NEWS- मेडिकल यूनिवर्सिटी के VC व रीवा मेडिकल के डीन को नोटिस

Posted: 11 Jul 2022 05:36 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी में मनमानी के आरोप पर जवाब-तलब कर लिया गया है। मामला MBBS सेकेंड ईयर की पूरक परीक्षा देने वाले छात्रों को तृतीय वर्ष की परीक्षा में शामिल न किए जाने के रवैये को चुनौती से संबंधित है। 

हाई कोर्ट ने पूछा है कि परीक्षा में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के VC, सागर व रीवा मेडिकल कालेज के डीन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विकास सिसोदिया, मनीष किरार व अन्य ने याचिका दायर कर बताया कि उन्होंने छह से 27 जून तक पूरक परीक्षा दी है। अभी उनके सेकेंड ईयर के प्रेक्टिकल एग्जाम जारी हैं। 

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता वेद प्रकाश नेमा ने बताया कि विवि प्रशासन ने 16 जून को अधिसूचना जारी कर तृतीय वर्ष की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी। इसके बाद 30 जून को अधिसूचना जारी कर पूरक छात्रों को थर्ड ईयर की परीक्षा में शामिल करने से अपात्र घोषित कर दिया। उन्होंने दलील दी कि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की स्पष्ट गाइडलाइन है कि परिणाम घोषित होने के छह से आठ सप्ताह में पूरक परीक्षा कराएं और उसके बाद 10 दिन में उसका रिजल्ट घोषित करें ताकि छात्र अगले सत्र की परीक्षा में शामिल हो सकें।

चूंकि इस गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है, अत: हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। बहस के दौरान तामम तर्क रखे गए। इनके जरिये यह साबित करने की कोशिश की गई कि मनमानी की जा रही है। इससे छात्रों का भविष्य खराब होने की हालत बन गई है। इस रवैये पर अंकुश लगना चाहिए। ऐसा न होने से छात्र हलकान हैं। वे दिन-रात आशंका से ग्रस्त हैं। उनका करियर बनने की आस टूटने की कगार पर पहुंच रही है।

मध्य प्रदेश मानसून- 33 जिलों में मूसलाधार बारिश, बाढ़ का खतरा- MP WEATHER FORECAST

Posted: 11 Jul 2022 05:18 AM PDT

भोपाल
। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश के 33 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सभी इलाकों में 8 इंच बारिश की संभावना जताई गई है। यानी कि निचले इलाकों में जलभराव का खतरा है। बरसाती नदी नालों में बाढ़ आ सकती है। यह स्थिति दिनांक 14 जुलाई तक बने रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान- कितने जिलों में बाढ़ का खतरा

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, सागर, रतलाम, उज्जैन एवं देवास जिलों में भारी से भी अति भारी वर्षा होगी। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इन इलाकों में 204 मिलीमीटर (लगभग 8 इंच) बारिश हो सकती है। 

MP WEATHER REPORT AND FORECAST

यदि ऐसा हुआ तो बरसात वाले इलाके जलमग्न हो जाएंगे। जनजीवन प्रभावित होगा। बरसाती नदी नालों में बाढ़ आ जाएगी। जिन शहरों का ड्रेनेज सिस्टम खराब है वहां सड़कों पर पानी भर जाएगा। घरों और दुकानों में पानी भर जाएगा। जैसा कि भोपाल और विदिशा में हो चुका है। नागरिकों से अपील की गई है कि सावधान रहें। 
1. इलेक्टॉनिक और बिजली के उपकरणों को उपयोग करने से बचे / अनप्लग कर दें। 
2. दो पहिया वाहनों के उपयोग से बचे और पेडों के नीचे आश्रय ना ले।
3. बजपात के समय अगर आप पानी में है तो तुरंत बाहर आ जाए। 
4. भारी वर्षा के दौरान रेन कोट और छाते का उपयोग करें।
5. मौसम खराब होने की स्थिति में सभी इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इलेक्ट्रिक प्लग से डिस्कनेक्ट कर दें। 
6. यदि बादलों में गड़गड़ाहट होती है तो मोबाइल स्विच ऑफ कर दें। बारिश हो या ना हो। 
7. बरसाती नदी नालों के पास बिलकुल न जाएं। 

मध्य प्रदेश में कहां कितनी बारिश हुई- मानसून की रिपोर्ट

नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानो पर ग्वालियर एव चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानो पर शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर तथा रीवा संभाग के जिलों में कही कही वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश विदिशा में 20 सेंटीमीटर, अलीराजपुर 18, इटारसी, सौसर 17 पिपरिया 16, सुलतानपुर 13, डोलारिया 12, घोडाडोगरी, सोहागपुर 11, बनखेडी, पचमढी, श्योपुर 10, बुधनी, सतवास, रायसेन, सिवनीमालवा 9 चिंचोली, सीहोर, शाहपुर, अमरवाडा हर्राई 8 तमिया, गौहरगंज, बैतूल, सोनकच्छ, नर्मदापुरम, टिमरनी, सैलाना, माखनगर 7 सेमी हुई है। 

इस समाचार में निम्न जानकारियां हैं 

  • मौसम की जानकारी मध्यप्रदेश 2022
  • लाइव मौसम की जानकारी
  • मौसम भोपाल, मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश में आज बारिश होगी
  • मध्य प्रदेश का 10-दिन का मौसम
  • मौसम अगले हफ़्ते मध्य प्रदेश
  • स्थानीय मौसम पूर्वानुमान 10-दिन

MP NEWS- गर्लफ्रेंड आईफोन मांग रही थी, ज्वेलर ने हत्या कर दी

Posted: 11 Jul 2022 02:21 AM PDT

बैतूल।
मध्यप्रदेश के बैतूल में आमला निवासी पुनीत पिता सुनील सोनी (28) का अपनी ही दुकान की महिला कर्मचारी के साथ संबंध थे। महिला कर्मचारी उससे आए दिन आईफोन के लिए ब्लैकमेल करने लगी। परेशान पुनीत अपने ही दुकान के नाबालिग नौकर के साथ युवती को आईफोन दिलवाने के नाम पर नागपुर ले गया। वहां नाबालिग नौकर के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। 

करीब 7 दिन पहले नागपुर ग्रामीण पुलिस को महिला कर्मचारी की लाश मिली। इस मामले को सुलझाते हुए टीम ने पुनीत और नाबालिग नौकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला आमला में ही कृष्णा ज्वेलर्स में काम करती थी। महिला के माता-पिता ने बताया कि वह अक्सर दुकान का काम बताकर शहर से बाहर जाती थी। इस दौरान दुकान के मालिक पुनीत से प्रेम संबंध और फिर शारीरिक संबंध भी बन गए।

महिला के माता-पिता के बयान के बाद पुलिस ने पुनीत और उसके नाबालिग नौकर को हिरासत में ले लिया। दोनों से ही पुलिस ने कड़ी पूछताछ की। दोनों ने मुस्कान की हत्या की कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारी आए दिन ब्लैकमेल करती थी। वह पैसों की मांग करती थी। उसकी धीरे-धीरे डिमांड बढ़ने लगी। एक दिन उसने महंगा आईफोन मांग लिया। उसने कहा कि मोबाइल नहीं दिया, तो बदनाम कर दूंगी। परेशान होकर अपने नाबालिग नौकर के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बना लिया।

3 जुलाई को आईफोन खरीदने के लिए कार से नागपुर चलने को कहा। इस दौरान उसका नाबालिग नौकर भी साथ में था। काटोल रोड पर आते ही दोनों ने मुस्कान का सिर पटककर हत्या कर दी। लाश को काटोल के पास चारगांव रोड पर ईंट भट्टी के पास फेंक वापस आमला चले गए। हालांकि टैटू के जरिए महिला की पहचान ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया।

Post Bottom Ad

Pages