Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- GWALIOR NEWS- कंट्रोल मालिक ने कर्मचारी की हत्या कर दी, 5 बोरी गेहूं का हिसाब नहीं दे पाया था
- MP NEWS- डॉ धवल पाटिल, आनंद दीक्षित, महेश मावले और आशीष गौतम के खिलाफ मामले दर्ज
- MP karmchari news- सभी संभागों में जीपीएफ कोर्ट लगेंगी, गीताली तारे खुद सुनवाई करेंगी
- BHOPAL मांगलिक के कारण महिला शिक्षक ने सुसाइड किया - NEWS TODAY
- MP PED संविदा कर्मचारियों को 20% आरक्षण दिया जाए: हाईकोर्ट - Employees news
- कमलनाथ को अपने ही छिंदवाड़ा में पूर्ण बहुमत नहीं- MP NEWS
- SAWAN SOMWAR VRAT- सावन सोमवार के व्रत में क्या खायें-क्या नहीं
- SAWAN SOMWAR VRAT- सावन सोमवार व्रत पूजन विधि एवं सामग्री लिस्ट
- नीतू माथुर आईएएस को मुख्य सचिव ने शिवपुरी भेजा - MP NEWS
- DEO BHOPAL की दो टूक- मैं अपने शिक्षकों को एमएड के लिए नहीं भेजूंगा- NEWS TODAY
- मध्य प्रदेश मानसून- आसमान में आफत टली, लेकिन 26 जिलों में बाढ़ का खतरा- MP WEATHER FORECAST
- CLUB KITCHEN GWALIOR- सेवा में कमी का दोषी, 20,000 जुर्माना - NEWS TODAY
- RDVV NEWS- B COM के परीक्षा आवेदन की लिंक ओपन
- VIKRAM UNIVERSITY UJJAIN में UG परीक्षा की तारीख तय
- BHOPAL NEWS- परेशान रिटायर्ड कर्मचारी, खुद को 10 चाकू मारे, नर्मदा भवन के सामने की घटना
- JABALPUR NEWS- कलेक्टर इलैयाराजा को HIGHCOURT की अवमानना का नोटिस, पंचायत चुनाव
- SHIVPURI एडीएम उमेश शुक्ला हटाए, उज्जैन SDM निधि सिंह पर इंतजार
- RGPV MOOC LIST जारी, 21 कोर्स शामिल, IIT से स्कोर सुधारने का मौका- NEWS TODAY
- CBSE BOARD EXAM के लिए रजिस्ट्रेशन, MANIT BHOPAL पीएचडी एडमिशन और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
- INDORE NEWS- टॉपर छात्रा के मुँह पर बीयर फेंकी, विरोध किया तो हत्या की धमकी दी
- JABALPUR MP NEWS- कांग्रेस विधायक के यहां आयकर के छापे
- Small Business Ideas- मात्र 2 लाख की मशीन से हाई प्रॉफिट वाला कारोबार
- GK in Hindi- गोल्फ की बॉल पर डिंपल्स क्यों होते हैं
- MPTET क्वालिफाइड अभ्यार्थियों को सीधे सीएम राइज स्कूल में नियुक्ति दी जाए - NEWS TODAY
- Caveat क्या है और आपको कानूनी चक्रव्यूह से बचाने कितनी उपयोगी है, पढ़िए CPC 148
| GWALIOR NEWS- कंट्रोल मालिक ने कर्मचारी की हत्या कर दी, 5 बोरी गेहूं का हिसाब नहीं दे पाया था Posted: 14 Jul 2022 09:06 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक कंट्रोल संचालक ने अपने ही कर्मचारी को पीट पीट कर मार डाला। दो कर्मचारियों को कट्रोल मालिक ने बंधक बनाकर चार घंटे तक पीटा। बेल्ट, लेजम व लात-घूसों से इतना पीटा कि दोनों लस्त पस्त हो गए। हालत बिगड़ने पर दोनों कर्मचारियों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां एक कर्मचारी ने दम तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अभी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिजन की मांग है कि आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। उपनगर ग्वालियर के घासमंडी शुक्ला होटल के पास रहने वाला 35 वर्षीय मनमोहन मिश्रा राजा मंडी में नितिन मांझी की कंट्रोल पर काम करता था और उसके साथ ही छोटेलाल रजक भी यहां पर काम करता है। दो दिन पहले कंट्रोल में रखे गेंहू के कट्टों की गिनती हुई तो पांच कट्टे कम निकले। इस पर नितिन नाराज हुआ और छोटे लाल व मनमोहन की मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना से मनमोहन गंभीर घायल हो गया तो उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मनमोहन की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि गरीब परिवार होने और नौकरी जाने के डर से उन्होंने मामले की शिकायत नहीं की थी। इतनी बेरहमी से पीटने के बाद कन्ट्रोल मालिक ने ही घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यही कारण था कि मृतक के परिजन थाने नहीं पहुंचे थे। सीएसपी प्रमोद शाक्य का कहना है कि एक युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है। परिजन का कहना है कि कंट्रोल संचालक द्वारा की गई मारपीट के कारण उसकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। |
| MP NEWS- डॉ धवल पाटिल, आनंद दीक्षित, महेश मावले और आशीष गौतम के खिलाफ मामले दर्ज Posted: 14 Jul 2022 08:32 AM PDT बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय में गबन के मामले में डॉक्टर आनंद दीक्षित, डॉक्टर धवल पाटिल, महेश मावले और आशीष गौतम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले गबन के मुख्य आरोपी प्रतीक नवलखे को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन को राहुल कुमार लोढ़ा आईपीएस एवं एसपी बुरहानपुर लीड कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड डॉक्टर प्रतीक नवलखे के पास से 1100000 रुपए नगद जप्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि डॉ. प्रतीक से पूछताछ में तीन और लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें डॉक्टर धवल पिता गोपाल पाटिल उम्र 34 निवासी राजपुरा, आशीष पिता नरेंद्र गौतम उम्र 37 निवासी तुकईथड़ और महेश पिता बाबूराव मावले उम्र 52 निवासी न्यू इंदिरा कालोनी बुरहानपुर शामिल है। तीनों को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि उनके पास इन्वेस्टिगेशन में सभी आरोपियों के गवर्नर शामिल होने के पुख्ता प्रमाण हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020-21 के दौरान जिला अस्पताल की शासकीय राशि का धोखाधड़ीपूर्वक ग़बन किया था। इस मामले की इन्वेस्टिगेशन अभी जारी है। गिरफ्तार किए गए एवं हिरासत में लिए गए लोगों के साथ पूछताछ की जा रही है। |
| MP karmchari news- सभी संभागों में जीपीएफ कोर्ट लगेंगी, गीताली तारे खुद सुनवाई करेंगी Posted: 14 Jul 2022 08:42 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। एजी ऑफिस ग्वालियर की प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल गीताली तारे ने डिसाइड किया है कि सभी डिवीजन हेडक्वार्टर में जीपीएफ कोर्ट लगाकर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके कारण कर्मचारियों को अपनी पेंशन और जीपीएफ के लिए ग्वालियर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मध्य प्रदेश की सबसे पहली जीपीएफ कोर्ट जबलपुर में लगेगीप्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल गीताली तारे ने बताया कि इसकी टेस्टिंग बीते 15 जून को ग्वालियर डिवीजन में जीपीएफ अदालत लगाकर की गई थी लेकिन विधिवत रूप से इसकी शुरूआत जबलपुर डिवीजन से हो रही है। जबलपुर डिवीजन में यह जीपीएफ अदालत 21 जुलाई को लगाई जाएगी। किस तरह होते हैं कर्मचारी परेशानपुलिस, पीडब्ल्यूडी, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, नगरीय प्रशासन, राजस्व सहित मप्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के रिटायरमेंट से पहले और रिटायरमेंट के बाद उनके जीपीएफ और पेंशन संबंधी मामलों की निगरानी और निराकरण ग्वालियर स्थित एजी ऑफिस के महालेखाकार कार्यालय द्वारा की जाती है। कई बार प्रकरण पेंडिंग हो जाते हैं। इससे कर्मचारी परेशान होते हैं। जीपीएफ अदालत में प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल खुद देखेंगी सारे मामलेसंभागीय मुख्यालयों पर लगने वाली जीपीएफ अदालत में खुद प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल अपने पूरे स्टाफ के साथ बैठेंगी और कर्मचारियों को बुलाकर उनकी परेशानी सुनेंगी। इसकी शुरूआत 21 जुलाई को जबलपुर स्थित स्मार्ट सिटी के मानस भवन में जीपीएफ अदालत लगाकर की जाएगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जीपीएफ अदालत लगाई जाएगी। कर्मचारियों की हेल्पलाइन- एजी ऑफिस ग्वालियर का व्हाट्सएप नंबरग्वालियर स्थित एजी के प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने मप्र के सभी कर्मचारियों के पेंशन और जीपीएफ संबंधी हर तरह की शिकायत, परेशानी, रिटायरमेंट आदि के लिए एक वाट्स एप नंबर जारी किया है। मप्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी प्रधान महालेखाकार कार्यालय के नंबर 8827409410 पर वाट्स एप के जरिए अपनी शिकायत या प्रकरण भेज सकते हैं। इस नंबर पर कॉल नहीं लगेगी लेकिन मैसेज पहुंच जाएगा। जिसे सीधे प्रिसिंपल अकाउंटेंट जनरल गीताली तारे खुद देखेंगी। संभागीय मुख्यालयों पर जीपीएफ अदालत लगाएंगेमैंने देखा है कि अलीराजपुर, झाबुआ, सीधी, सतना, रीवा, सिंगरौली जैसे दूर-दराज स्थित जिलों से प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपने पेंशन और जीपीएफ संबंधी मामलों के निराकरण के लिए ग्वालियर एजी ऑफिस आते हैं। सबसे ज्यादा परेशान होते हैं ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के कर्मचारी। इन लोगों की परेशानी समझते हुए संभागीय मुख्यालयों पर जाकर जीपीएफ अदालत लगाने का निर्णय लिया है। एक वाट्स नंबर जारी किया है। -गीताली तारे, प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल, प्रधान महालेखाकार(लेखा एवं हकदारी) कार्यालय, मप्र |
| BHOPAL मांगलिक के कारण महिला शिक्षक ने सुसाइड किया - NEWS TODAY Posted: 14 Jul 2022 07:52 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 37 वर्षीय महिला शिक्षक इंदु साहू ने आत्महत्या कर ली। अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा, मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। मम्मी-पापा, भैया सॉरी..मेरा मंगल मेरी जान ले गया। पति के फोटो पर उसके लिए मैसेज लिखा, मैं बेवफा नहीं हूं। इंदु मूल रूप से गैरतगंज जिला रायसेन की रहने वाली थी। भोपाल के सुभाष साहू निवासी छोला के साथ 3 साल पहले हिंदू की शादी हुई थी। सुभाष एक म्यूजिक टीचर है जबकि इंदु एक सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक थी। गुरुवार की सुबह सुभाष ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब पुलिस पहुंची, इंदु की बॉडी को उतार लिया गया था। हिंदू के पिता मदन साहू ने बताया कि सुबह इंदु का फोन आया था। उसने अच्छे से बात की थी। कोई परेशानी नहीं थी। दामाद सुभाष के किसी अन्य महिला से संबंध है। इसके कारण व इंदु को प्रताड़ित किया करता था। पिता ने यह भी बताया कि उनका दामाद सुभाष उनकी बेटी को कभी मायके नहीं आने देता था। पिता का दावा है कि हथेली पर जो लिखा है, वह इंदु की लिखावट नहीं है। |
| MP PED संविदा कर्मचारियों को 20% आरक्षण दिया जाए: हाईकोर्ट - Employees news Posted: 14 Jul 2022 07:33 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के हाई कोर्ट ने कहा है कि जब सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी की जा चुकी है तो फिर उसका पालन किया जाए। नियमित भर्ती में संविदा कर्मचारियों को 20% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। याचिका पीएचडी डिपार्टमेंट से संबंधित थी इसलिए डिपार्टमेंट को 90 दिन में आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने याचिकाकर्ताओं की तरफ से उच्च न्यायालय में पक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र 18 जून, 2018 में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शासन स्तर पर की जाने वाली समस्त प्रकार की सीधी भर्तियों में (क्लास वन तथा क्लास टू) को छोड़कर, कम से कम पांच वर्ष से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को 20 फीसद आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग की स्पष्ट गाइडलाइन के बावजूद शासन स्तर पर की जाने वाली सीधी भर्तियो में आरक्षण का लाभ नही दिया जा रहा है। लोक सेवा आयोग द्वारा 2019, 2020 व 2021 की भर्तियो में भी संविदा कर्मियों को आरक्षण का लाभ नही दिया गया है। उक्त याचिका की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एमएस भट्टी की अदालत ने याचिका डिस्पोज़ आफ करते हुए शासन के पीएचई विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सामान्य प्रशासन विभाग का उक्त परिपत्र का पालन 90 दिवस के अंदर सुनिश्चित करें। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी अधिवक्ता रामेश्वर सिंहः ठाकुर, रामभजन लोधी व नरेश कोरी ने की। |
| कमलनाथ को अपने ही छिंदवाड़ा में पूर्ण बहुमत नहीं- MP NEWS Posted: 14 Jul 2022 07:00 AM PDT भोपाल। कांग्रेस पार्टी के घोषित सीएम कैंडिडेट एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के लिए चिंता भरी खबर है। जिस छिंदवाड़ा मॉडल के नाम पर वह पूरे मध्यप्रदेश में वोट मांगते हैं, उसी छिंदवाड़ा में उनको पूर्ण बहुमत नहीं मिला। 26 सदस्यों की जिला पंचायत में कमलनाथ के केवल 12 प्रत्याशी जीत पाए। यह संख्या पूर्ण बहुमत से 2 (लगभग 8%) कम है। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा यानी कमलनाथ और कमलनाथ यानी छिंदवाड़ा कहा जाता है। यहां कांग्रेस पार्टी के सभी डिसीजन हमेशा कमलनाथ ही लेते हैं। भले ही पार्टी की तरफ से टिकट जारी नहीं हुए लेकिन जिला पंचायत के सभी प्रत्याशियों के नाम कमलनाथ के घर शिकारपुर से फाइनल हुए थे। उम्मीद की जा रही थी कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ छिंदवाड़ा में भाजपा का सूपड़ा साफ करके अपनी ताकत दिखाएंगे परंतु पूर्ण बहुमत भी प्राप्त नहीं कर पाए। 26 सदस्यों के सदन में कमलनाथ के पास केवल 12 सदस्य हैं और 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का मजबूत कब्जा हो गया। दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं और एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार को विजय प्राप्त हुई है। यानी कि छिंदवाड़ा में बिल्कुल वही हालत हो गई जो 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में हो गई थी। निर्दलीय सदस्यों का समर्थन कमलनाथ की मजबूरी हो गया है। यहां भी कमलनाथ के सामने चैलेंज है। क्या वह निर्दलीय सदस्यों से समर्थन प्राप्त कर पाएंगे। यदि भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा जिला पंचायत में अध्यक्ष पद जीत लिया तो कमलनाथ के लिए काफी शर्मनाक स्थिति बन जाएगी। 2023 के विधानसभा चुनाव प्रचार में कमलनाथ, छिंदवाड़ा मॉडल का उदाहरण नहीं दे पाएंगे। बात सिर्फ इतनी सी है कि जब उनके अपने छिंदवाड़ा जिले में जनता ने उनके प्रत्याशियों को पसंद नहीं किया तो मध्य प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में उनके प्रत्याशियों को क्यों पसंद करेगी। |
| SAWAN SOMWAR VRAT- सावन सोमवार के व्रत में क्या खायें-क्या नहीं Posted: 14 Jul 2022 08:42 AM PDT सावन के महीने में बहुत से लोग सोमवार को व्रत भी रखते हैं। यह व्रत शिवजी के लिए रखा जाता है। सावन के महीने में व्रत रखने का जहां धार्मिक महत्व है वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी ऐसा करना अच्छा होता है। बारिश के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी वीक होती है। ऐसे में व्रत रहना और हल्का खाना सेहत के लिए बेस्ट है। फूड्स में आंवला और नींबू के अलावा सीजनल फल जरूर खाएं। आप दूध की बनी चीजें जैसे पनीर खा सकते हैं। डायट में मेवे जैसे किशमिश, खजूर, अखरोट और बादाम शामिल करें। सावन के महीने में हरी स3ब्जियां ज्यादातर लोग नहीं खाते। वजह बारिश में इनमें कीड़े,मकौड़े, बैक्टीरिया और फंगस वगैरह होने के चांसेज ज्यादा रहते हैं। हो सके तो ऐसी सब्जियां अवॉइड करें। आप लौकी बिना झिझक खा सकते हैं। सावन के महीने में व्रत रहने के कई फायदे होते हैं। अब साइंस भी मान चुकी है कि व्रत रहने से आप कई बड़ी बीमारियों से बचते हैं। इसके अलावा डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक रहता है। इसे साइंस की भाषा में इंटरमिटेंट फास्टिंग कहते हैं। अगर आप 16 घंटे कुछ नहीं खाते तो सिस्टम को रेस्ट मिलता है और शरीर डिटॉक्स होता है। कई लोग जो ऐसे ही खाना छोड़ने में कतराते हैं वे व्रत के बहाने इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं। अगर आप व्रत रहते हैं तो आलू, साबूदाना, फल, दूध, पनीर, मेवे, कुट्टू का आटा वगैरह एक टाइम खा सकते हैं। |
| SAWAN SOMWAR VRAT- सावन सोमवार व्रत पूजन विधि एवं सामग्री लिस्ट Posted: 14 Jul 2022 06:17 AM PDT SAWAN SOMWAR- सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो गया है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया जाता है। इससे आपकी सभी मनोकानाएं पूर्ण होंगी और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। सावन के महीने में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है और पहला सोमवार का व्रत 18 जुलाई है। आइए जानते हैं सावन में सोमवार को किस विधि से पूजन करना चाहिए। सावन 14 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और पहला सोमवार 18 जुलाई है। सावन सोमवार की पूजन सामग्री- SAWAN MONDAY KI POOJA SAMGRI LISTसावन के सोमवार को भगवान शिव का पूजन कर रहे हैं तो पूजन सामग्री में कच्चा दूध, गंगाजल, बेलपत्र, काले तिल, धतूरा, बेलपत्र, मिठाई आदि शामिल करें। सावन सोमवार की पूजन विधिसावन के सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषे करें। जलाभिषेक के लिए जल में गंगाजल और दूध मिलाएं। साथ ही शहद और शक्कर भी चढ़ाएं। फिर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं। भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा प्रिय हैं, इसलिए पूजा करते समय इन्हें अर्पित करना ना भूलें। फिर घी का दीपक जलाएं और भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। पूजा करते समय 'ऊँ नमः शिवाय' का जाप करते रहें। |
| नीतू माथुर आईएएस को मुख्य सचिव ने शिवपुरी भेजा - MP NEWS Posted: 14 Jul 2022 05:36 AM PDT भोपाल। एडीएम मुकेश शुक्ला का वीडियो वायरल होने के बाद शिवपुरी जिले में कुछ और प्रशासनिक गड़बड़ियों का पता चला। सिस्टम को सुधारने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी नीतू माथुर को शिवपुरी भेजा गया है। इकबाल सिंह बैंस मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती नीतू माथुर (आईएएस 2016 बैच) जो फिलहाल संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) ग्वालियर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर कार्यरत थी, को अपर कलेक्टर बनाकर शिवपुरी जिले में भेजा गया है। स्वभाविक है नीतू माथुर, एडीएम उमेश शुक्ला की कुर्सी संभालेंगी परंतु मंत्रालय में चर्चा है कि शिवपुरी के सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी का प्रदर्शन भी ठीक नहीं है। इन्हें बदला जाना है। सवाल यह है कि क्या नीतू माथुर, शिवपुरी की नई सीईओ जिला पंचायत होंगी। |
| DEO BHOPAL की दो टूक- मैं अपने शिक्षकों को एमएड के लिए नहीं भेजूंगा- NEWS TODAY Posted: 14 Jul 2022 05:19 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने ना केवल अपने अधीनस्थ शिक्षकों को एमएड की ट्रेनिंग पर जाने से रोक दिया है बल्कि राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस को ज्ञान भी दिया है। बताया है कि शिक्षकों को MEd करा रिजल्ट सुधरता नहीं है बल्कि बिगड़ जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग एमएड को अच्छा मानता हैस्कूल शिक्षा विभाग के विद्वानों एवं नीति नियंताओं के अनुसार बीएड, एमएड व डीएलएड जैसे कोर्स करने से किसी भी व्यक्ति का स्तर सुधरता है और वह अच्छे दर्जे का शिक्षक बन जाता है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि एक आम आदमी और एक शिक्षक में बीएड, एमएड व डीएलएड जैसी डिग्री का ही अंतर होता है, क्योंकि इन्हीं कोर्स में विद्यार्थियों को पढ़ाना सिखाया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं इस प्रकार के अवसर देता रहता है। इसके लिए शासन की ओर से विधिवत छुट्टी मिलती है और पूरा वेतन भी मिलता है। इस बार भी एमएड के लिए आवेदन मंगवाए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल ने तक कोई सर्कुलर जारी करके अपने शिक्षकों को आवेदन करने से नहीं रोका। अब जबकि शिक्षकों का चयन हो गया है और उन्हें प्रशिक्षण के लिए जाना है तो जिला शिक्षा अधिकारी ने अचानक उनकी रिलीविंग पर रोक लगा दी। DEO BHOPAL नितिन सक्सेना का पत्र जो सुर्खियों में आ गयाडीईओ सक्सेना ने संचालक राज्य शिक्षा केंद्र को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2022-23 में एमएड प्रशिक्षण हेतु चयनित शिक्षक व माध्यमिक शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सभी प्राथमिक या माध्यमिक शिक्षक डीएलएड या बीएड की अर्हता भर्ती नियमों के अनुसार पूर्व से रखते है। उक्त शिक्षकों के दो वर्ष एमएड प्रशिक्षण कराने से विभाग द्वारा इनका वेतन या भत्तों के भुगतान के साथ-साथ अतिथि शिक्षक की व्यवस्था शासन द्वारा करनी पड़ती है। जिससे शासन पर अत्यधिक वित्तीय बोझ आता है। भोपाल जिले में पूर्व परीक्षा परिणाम में आपेक्षित बढ़ोतरी न होकर गिरावट आई है। साथ ही शाला की शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित होती है। अत: छात्रहित को देखते हुए एमएड के लिए चयनित शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। |
| मध्य प्रदेश मानसून- आसमान में आफत टली, लेकिन 26 जिलों में बाढ़ का खतरा- MP WEATHER FORECAST Posted: 14 Jul 2022 04:52 AM PDT भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट वापस ले लिया है। यानी मध्यप्रदेश के आसमान में घनघोर काली-घटाओं की संख्या कम हो गई है लेकिन 26 जिलों में मूसलाधार बारिश एवं बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अनुमान लगाया गया है कि 17 जुलाई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- 26 जिलों में मूसलाधार बारिश होगीमौसम केंद्र भोपाल के अनुसार जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिला में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम 64 और अधिकतम 204 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है। मध्य प्रदेश मौसम समाचार- पिछले 24 घंटे में कहां क्या हुआपिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर सागर संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा रीवा संभाग के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सबसे ज्यादा वर्षा खकनार में 18 सेमी. गोगांवां, खण्डवा 17. झिरन्या, नेपानगर 16. ठीकरी 14, भीमपुर 13 चाचरीयापाटी, मोहखेडा 12. भगवानपुरा, खरगौन, भीकनगॉव 11, इछावर पंधाना, अंजड, बडौद, कुरई 10, संघवा, उदयनगर, खातेगॉव 9 चिंचोली, भैसदेही, सीहोर, सैलाना 8 सेमी दर्ज की गई। |
| CLUB KITCHEN GWALIOR- सेवा में कमी का दोषी, 20,000 जुर्माना - NEWS TODAY Posted: 14 Jul 2022 12:27 AM PDT ग्वालियर। जीवाजी क्लब में संचालित क्लब किचन एवं फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को उपभोक्ता फोरम ने सेवा में कमी का दोषी मानते हुए ₹20000 का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि इन दोनों ने शाकाहारी ग्राहक के यहां मांसाहारी भोजन भेज दिया था। उपभोक्ता फोरम में एलएलबी स्टूडेंट सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने शिकायत की थी। प्रकरण की जानकारी देते हुए एडवोकेट राज श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बेटे सिद्धार्थ ने 26 जून 2021 को क्लब किचन से कढ़ाई पनीर तंदूरी, दाल तड़का और रोटी ऑर्डर की थी। इसके एवज में कुल 260 रुपए का भुगतान भी किया गया। जोमेटो का डिलीवरी बाॅय पार्सल देकर गया, जिसे शिकायतकर्ता व उसकी मां ने किचन में ले जाकर खोला। तब पता चला कि वेज की जगह नाॅन-वेज पार्सल कर दिया गया है। उपभोक्ता ने जब क्लब किचन से शिकायत की तो उन्होंने शिकायत को महत्व नहीं दिया। परेशान होकर ग्राहक को उपभोक्ता फोरम में शिकायत करनी पड़ी। क्लब किचन ने उपभोक्ता फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिकायत करने वाला एलएलबी का स्टूडेंट है और सस्ती लोकप्रियता के लिए शिकायत कर रहा है। फोरम ने क्लब किचन के इस तर्क को खारिज कर दिया। फोरम ने इस मामले में जीवाजी क्लब के सचिव और जोमेटो को भी संयुक्त रूप से उत्तरदायी माना है। सिद्धार्थ श्रीवास्तव की शिकायत को सही मानते हुए उपभोक्ता फोरम ने क्लब किचन को मानसिक, शारीरिक आघात पहुंचाने और खाने से वंचित करने के मामले में 20 हजार रुपए देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही प्रकरण खर्च के एवज में भी ढाई हजार रुपए देने का निर्देश दिया। |
| RDVV NEWS- B COM के परीक्षा आवेदन की लिंक ओपन Posted: 14 Jul 2022 12:08 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) प्रशासन ने बीकॉम प्रथम वर्ष के परीक्षा आवेदन के लिए विवि प्रशासन ने बुधवार को ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया। छात्र 30 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। छात्रों के लिए नामांकन शुल्क 330 रुपए देय होगा। मध्य प्रदेश से बाहर के बोर्ड और विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों को 330 रुपए इमीग्रेशन शुल्क देना होगा। छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रदत्त नामांकन, रोल नंबर के आधार पर एमपी ऑनलाइन किओस्क के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। बीए प्रथम सेमेस्टर और बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षाएं क्रमशः 18 और 19 जुलाई को होंगी। बताया गया कि बीए प्रथम सेमेस्टर 2021-22 (नई शिक्षा नीति) के रिवाइज प्रोग्राम के तहत ऑफिस ऑर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट की परीक्षा 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। |
| VIKRAM UNIVERSITY UJJAIN में UG परीक्षा की तारीख तय Posted: 14 Jul 2022 12:16 AM PDT उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विक्रम विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की परीक्षा जुलाई माह में शुरू होंगी। UG प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 22 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। इस बार करीब 45 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल होंगे। विक्रम विश्वविद्यालय के वार्षिक पद्धति की परीक्षाओं में यह पहला मौका है कि स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं जुलाई महीना भी आधा बीत जाने के बाद शुरू होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीए बीकॉम बीएससी बीएचएससी प्रथम वर्ष रेगुलर और प्राइवेट की परीक्षाएं 22 जुलाई से शुरू करने की तैयारी कर ली है। परीक्षा विभाग ने परीक्षाओं का टाइम टेबल भी तैयार किया है। प्रथम वर्ष की परीक्षा 3 सत्र में सुबह 7 से 10 दोपहर 11 से 2 और अपराहन 3 से 6 तक संचालित होंगी। हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का टाइम टेबल जारी नहीं किया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। परीक्षा में देरी से होने के कारण परीक्षाओं के बीच ज्यादा गैप भी नहीं दिया गया है। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम सभी कॉलेजों और परीक्षा केंद्रों पर भेजने के साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। विक्रम विद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही स्नातक स्तर की प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी हो गया है। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षेत्र के अंतर्गत सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों को मिलाकर कुल 62 केंद्र परीक्षा के लिए बनाए गए हैं। निर्धारित केंद्रों पर तीन पाली में परीक्षाएं संचालित होगी। |
| BHOPAL NEWS- परेशान रिटायर्ड कर्मचारी, खुद को 10 चाकू मारे, नर्मदा भवन के सामने की घटना Posted: 13 Jul 2022 11:36 PM PDT भोपाल। मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मैं 2003 से अधिकार की लड़ाई लड़ रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मुझे रिटायरमेंट के 70 हजार रुपए भी नहीं मिले। अब जान दे रहा हूं।, यह सुसाइड नोट एक ऐसे कर्मचारी का है जिसने राज्यपाल की अपील पर सन 2003 में VRS ले लिया था। मध्य प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के आंदोलन के बीच सन 2003 में तत्कालीन राज्यपाल रामप्रकाश गुप्त ने लिखित आदेश के माध्यम से घोषणा की थी कि जो भी कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लेगा, उसे एक मुश्त ₹70000 दिए जाएंगे। राज्यपाल की अपील पर जल संसाधन विभाग के ओम प्रकाश भार्गव ने VRS ले लिया। डिपार्टमेंट ने उन्हें रिटायर तो कर दिया परंतु उसके बदले ₹70000 का भुगतान नहीं किया। पिछले 18 साल से ओम प्रकाश भार्गव अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे थे। 13 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन हार गए। ओमप्रकाश बुधवार दोपहर 4 बजे वह नर्मदा भवन पहुंचे। थोड़ी देर बाद यहीं झाड़ियों में छिपकर खुद पर चाकू से हमला कर लिया। वह खून से लथपथ होकर बेसुध जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ भदौरिया समेत दो तीन लोगों को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह सभी अधिकारी तो रिटायर हो चुके होंगे। इस प्रकार पुलिस, अधिकारियों के बचाव का प्रयास कर रही है क्योंकि आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला तो रिटायर अधिकारी के खिलाफ भी दर्ज हो सकता है। यदि किसी अधिकारी ने सेवा में रहते हुए कोई अपराध किया है तो रिटायरमेंट के बाद उसे निर्दोष नहीं माना जा सकता। |
| JABALPUR NEWS- कलेक्टर इलैयाराजा को HIGHCOURT की अवमानना का नोटिस, पंचायत चुनाव Posted: 14 Jul 2022 04:24 AM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने जिले की ग्राम पंचायत मझंगवा में सरपंच पद के चुनाव की पुनर्मतगणना के मामले में जबलपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर इलैयाराजा टी को अवमानना नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। प्रारंभिक तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने कलेक्टर को जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता सरपंच प्रत्याशी शशि यादव की ओर से अधिवक्ता सुशील मिश्रा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि हाईकोर्ट ने 4 जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर को निर्देश दिए थे कि ग्राम पंचायत मंझगवा के सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणनाके सबंध में लंबित अभ्यावेदन पर निर्णय लें। कलेक्टर ने यह कहते हुए आवेदिका का अभ्यावेदन अस्वीकार कर दिया कि उसके पास चुनाव याचिका दायर करने का विकल्प मौजूद है। अधिवक्ता मिश्रा ने अवमानना याचिका में दलील दी कि अभ्यावेदन का निराकरण करते समय उनके मुवक्किल को नहीं बुलाया। यह भी तर्क दिया कि चुनाव याचिका दायर की जाती है जब किसी प्रत्याशी को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाता है। |
| SHIVPURI एडीएम उमेश शुक्ला हटाए, उज्जैन SDM निधि सिंह पर इंतजार Posted: 13 Jul 2022 10:55 PM PDT भोपाल। शिवपुरी जिले के डीएम उमेश शुक्ला को हटा दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी आदेश दिए गए हैं। उनके अलावा उज्जैन एसडीएम निधि सिंह का भी एक वीडियो वायरल हुआ है। इंतजार किया जा रहा है कि शासन निधि सिंह के मामले में क्या करता है। राज्य प्रशासनिक सेवा के उमेश शुक्ला- अनुशासनात्मक कार्रवाईहाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शिक्षक कर्मचारियों के लिए निर्धारित डाक मतपत्र मांग रहा था, जो खत्म हो गए थे। इस दौरान शिवपुरी एडीएम उमेश शुक्ला ने कहा कि आज तक हमने वोट डालकर क्या किया। कितने भ्रष्ट नेता पैदा कर दिये। हालांकि उन्होंने यह सब कुछ केवल डाक मतपत्र की डिमांड खत्म करने के लिए कहा था परंतु बात का बतंगड़ बन गया और शुक्ला जी कार्रवाई की जद में आ गए।
एसडीएम निधि सिंह मामले में सरकार के फैसले का इंतजारएक और वीडियो वायरल हुआ जो उज्जैन के बड़नगर का है। एसडीएम निधि सिंह सार्वजनिक स्थल पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई के साथ असंसदीय शब्दों का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस के लोग उन्हें शाबाशी दे रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के लोग मर्यादा की बात कर रहे हैं। देखना यह है कि सरकार क्या करती है।
|
| RGPV MOOC LIST जारी, 21 कोर्स शामिल, IIT से स्कोर सुधारने का मौका- NEWS TODAY Posted: 13 Jul 2022 10:21 PM PDT भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अपने स्टूडेंट के लिए 21 मूक (MOOC- Massive Open Online Courses) की लिस्ट जारी की है। यह वे कोर्स होते हैं जो स्टूडेंट के किसी एक सब्जेक्ट छोड़ने के बाद अपने क्रेडिट स्कोर को बरकरार रखने के लिए ऑनलाइन करने होते हैं। 4 साल के बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कोर्स के जुलाई से दिसंबर 2022 के सेकशन के लिए यह सूची जारी की गई है। इसमें बीटेक के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग, डाटा साइंस इंजीनियरिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड साइबर सिक्योरिटी, इंक्लूडिंग ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी 3D एनीमेशन समेत करीब 12 कोर्स शामिल हैं। इनमें पढ़ने वाले किसी स्टूडेंट की बैक लगती है या फिर कोई एक को छोड़कर दूसरा करना चाहता है, उनके लिए 8 से 12 Week के ये 21 कोर्स जारी किए गए हैं। गौरतलब है आरजीपीवी के स्टूडेंट्स देश की 7 आईआईटी से वैकल्पिक कोर्स कर सकेंगे। यह कोर्स ऑनलाइन पद्धति से आईआईटी के, आईआईटी पटना, आईआईटीएम, आईआईटी केजीपी, आईआईटीडी, आईआईटी रोपड़, आईआईटीजी के जरिए होंगे। |
| CBSE BOARD EXAM के लिए रजिस्ट्रेशन, MANIT BHOPAL पीएचडी एडमिशन और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार Posted: 14 Jul 2022 07:08 AM PDT नई दिल्ली। CBSE- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 है। गौरतलब है कि इस बार इस बार परीक्षार्थी अपनी जानकारी अच्छी तरह देख कर भरें क्योंकि इस बार पोर्टल पर दर्ज जानकारी को सुधार के लिए नहीं खोला जायेगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022- जिला चयन समिति के पास लास्ट चांसराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के अंतर्गत पात्र शिक्षकों की सिफारिश के लिए जिला चयन समिति के पास सिर्फ 3 दिन और बाकी है। शिक्षकों से इसके लिए 21 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। तय प्रावधान के अनुसार स्थानीय निकाय, अनुदान प्राप्त स्कूल, सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों के अलावा निजी ICSE एवं CBSE से जुड़े स्कूल के टीचर ने भी इस पुरस्कार के लिए नामांकन किया है। MANIT BHOPAL NEWS- पीएचडी एडमिशन डॉक्युमेंट वेरीफिकेशनमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में पीएचडी के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों को 25 जुलाई 2022 तक इंस्टिट्यूट में फीस जमा करनी होगी। इसके लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 20 से 29 जुलाई तक भरना होगा। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों और उनकी फोटो कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 1 से 3 अगस्त 2022 तक MANIT BHOPAL में रिपोर्ट करनी होगी। इसके लिए 9 तरीके के डाक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी की गई है। यहां कोर्स वर्क की क्लास 16 अगस्त 2022 से शुरू होंगी। |
| INDORE NEWS- टॉपर छात्रा के मुँह पर बीयर फेंकी, विरोध किया तो हत्या की धमकी दी Posted: 13 Jul 2022 10:05 PM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बदमाशों ने बीच चौरोहे पर दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं के भाई ने विरोध किया तो गालियां और जान से मारने की धमकी दी। उनके मुंह पर बियर फेंकी। इस दौरान छात्राओं ने वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंपा। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना का वीडियो सामने आया है। दरअसल एक प्रतियोगी परीक्षा में टॉप 10 में आने पर छात्रा अपनी बहन और इंजीनियर भाई के साथ सेलिब्रेट करने 56 दुकान पहुंची थी। लौटते वक्त गीता भवन चौराहे पर बदमाशों ने छेड़छाड़ की। आरोपी खुलेआम बियर पी रहे थे। उन्होंने लड़कियों पर कमेंट किए। जब उन्हें टोका तो गालियां देने लगे। उनके मुंह पर बियर फेंकी। पीड़ित भाई-बहन तुकोगंज थाने वीडियो के साथ इस मामले की शिकायत की। मामले में टीआई कमलेश शर्मा ने छात्राओं को बुधवार शाम थाने बुलाया। यहां मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए। ऑल इंडिया टॉपर छात्रा ने बतायामैं एक प्रतियोगी परीक्षा में ऑल इंडिया में टॉप 10 में आई हूं। इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए अपने 3 भाई और 2 बहनों के साथ मंगलवार रात 56 दुकान गई थी। लौटते समय गीता भवन चौराहे पर पहुंचे तो ट्रैफिक सिग्नल पर रुके। हम दो बहनें एक गाड़ी पर बैठी हुई थी। तभी वहां पर एक एक्टिवा पर सवार दो बदमाश पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश के हाथ में बियर की बॉटल थी। वह बियर पीते हुए हम पर कमेंट्स करने लगा। इस दौरान हमने और हमारे भाई ने उन्हें टोका। इस पर बदमाशों ने गालियां देना शुरू कर दिया। मेरे भाई ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच बदमाशों के दूसरे साथी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने हम बहनों को गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। यह विवाद चौराहे पर काफी देर तक चलता रहा। मैंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मंगलवार शाम को जब पुलिस को सौंपा तब जाकर अगले दिन FIR दर्ज की। छात्रा के इंजीनियर भाई ने बताया, वह बदमाशों को रोकने लगा तो बदमाश चिल्लाकर बहनों की तरफ बढ़ने लगे। तभी एक बदमाश ने बहन पर हमला करने का प्रयास किया। मैंने उस बदमाश का हाथ पकड़कर पीछे किया। इसके बाद सभी के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान एक्टिवा सवार बदमाश भागने लगे। पीछे बैठे बदमाश ने हम पर बियर उड़ेल दी। जाते-जाते वे हमें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंजीनियर भाई अपनी बहनों के साथ तत्काल तुकोगंज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत कर FIR करने का कहा। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने कहा अभी टीआई नहीं है। आप आवेदन दे दो। कल आपको बुलाकर FIR दर्ज कर लेंगे। जिसके बाद बुधवार को इस मामले में केस दर्ज किया गया। |
| JABALPUR MP NEWS- कांग्रेस विधायक के यहां आयकर के छापे Posted: 13 Jul 2022 09:50 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर निगम चुनाव के ठीक बाद और राष्ट्रपति चुनाव के पहले Madhya Pradesh Congress Party MLA Sanjay Sharma के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई (Income tax raid) कर दी है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि विधायक संजय शर्मा के जबलपुर स्थित आवास के अलावा कटनी, अनूपपुर, नरसिंहपुर एवं तेंदूखेड़ा में आयकर विभाग की टीम मौजूद है। उल्लेखनीय है कि संजय शर्मा तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। आयकर विभाग की टीम संजय शर्मा के यहां काले धन की तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग को पुख्ता जानकारी मिली है कि बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की गई। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और चुनावी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक के यहां छापामार कार्रवाई, राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताई जा रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि मध्य प्रदेश में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी शर्मनाक स्थिति बन गई है। इससे बचने के लिए एक तरफ प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाया गया और दूसरी तरफ भाजपा के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। |
| Small Business Ideas- मात्र 2 लाख की मशीन से हाई प्रॉफिट वाला कारोबार Posted: 13 Jul 2022 02:56 PM PDT यदि आप अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और सर्विसेस के बजाय प्रोडक्शन पर फोकस करना चाहते हैं। तो आपको हमेशा कोई ऐसा प्रोडक्ट चुनना चाहिए। मार्केट में जिस की डिमांड ज्यादा हो और प्रॉफिट मार्जिन भी ज्यादा हो। अपन आज एक ऐसे ही प्रोडक्ट के बारे में डिस्कस करेंगे। कस्टमाइज नोटबुक प्रोडक्शनNotebook का यूज़ तो सभी लोग करते हैं। जब भी जरूरत होती है स्टेशनरी स्टोर से खरीद लाते हैं। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कस्टमाइज नोटबुक का मार्केट कितना बड़ा है। आपके शहर में जितने भी कोचिंग इंस्टिट्यूट हैं। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हैं। अपने स्टूडेंट्स को कस्टमाइज नोटबुक (जिसमें उनका नाम फोटो या लोगो प्रिंट होना चाहिए) देना पसंद करते हैं। भारत में कई शहर आज भी ऐसे हैं जहां कस्टमाइज नोटबुक प्रोडक्शन के लिए एक भी ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। किसी बड़े शहर में जाना पड़ता है। नोटबुक बनाने की मशीन लगभग 1500000 रुपए की आती है और निश्चित रूप से यह बहुत महंगी है। इसलिए लोग छोटे शहरों में नहीं लगाते, लेकिन मात्र ₹200000 में भी फुली ऑटोमेटिक कस्टमाइज नोटबुक मेकिंग मशीन बाजार में उपलब्ध है। थोड़ा रिसर्च करेंगे तो आपको कई कंपनियां मिल जाएंगी। इस मशीन की प्रोडक्शन कैपेसिटी थोड़ी कम होती है लेकिन ₹5000 प्रतिदिन कमाने के लायक काफी होती है। यदि आपने अच्छी नोटबुक तैयार कर ली तो आपको अपने शहर में एक बड़ा ब्रांड बनने में देर नहीं लगेगी। इस कारोबार को करने से पहले कृपया अपने शहर में संचालित कोचिंग संस्थान और अन्य शिक्षण संस्थाओं से संपर्क अवश्य करें। |
| GK in Hindi- गोल्फ की बॉल पर डिंपल्स क्यों होते हैं Posted: 13 Jul 2022 10:00 PM PDT गोल्फ की बाल तो आपने भी देखी होगी। वह किसी भी दूसरी बॉल से बिल्कुल अलग होती है। उसमें बहुत सारे डिंपल्स होते हैं। सवाल यह है कि क्रिकेट, हॉकी, लॉन टेनिस और तमाम दूसरे खेलों में बॉल का उपयोग किया जाता है परंतु किसी में भी डिंपल्स नहीं होते। फिर गोल्फ की बॉल में डिंपल्स क्यों होते हैं। आइए पता लगाते हैं:- दरअसल गोल्फ की डिंपल्स वाली बॉल लंबी रिसर्च के बाद तैयार हुई है। इसमें फिजिक्स के सिद्धांतों का फायदा उठाया गया है। डिंपल्स के कारण बॉल के रास्ते में ड्रैग कम होता है जिसके कारण उसकी स्पीड बढ़ जाती है। यही डिंपल्स बॉल को लिफ्ट प्रदान करते हैं। यानी कि वह हवा में तेज गति से और ज्यादा ऊंचाई तक जाती है। इसका आविष्कार किसी लैब में नहीं किया गया। चौदहवीं शताब्दी में जब सबसे पहली बॉल बनाई गई थी तो वह बिल्कुल गोल और चिकनी हुआ करती थी। 17वीं शताब्दी तक कई परिवर्तन हुए लेकिन बॉल हमेशा चिकनी रही। 18वीं शताब्दी में खिलाड़ियों ने पाया कि नई बॉल की तुलना में पुरानी बोल ज्यादा दूर तक और ज्यादा तेजी से जाती है। थोड़ा और रिसर्च किया तो पता चला कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वॉल में कुछ डिंपल्स बन जाते हैं। बस तभी से गोल्फ की बॉल में डिंपल्स बनाए जाने लगे। |
| MPTET क्वालिफाइड अभ्यार्थियों को सीधे सीएम राइज स्कूल में नियुक्ति दी जाए - NEWS TODAY Posted: 14 Jul 2022 04:25 AM PDT भोपाल। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष से 275 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किये गए हैं जिनमें अन्य शासकीय स्कूलों में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों की ही पदस्थापना की जा रही हैं। नवीन पदस्थापना के बावजूद भी इन स्कूलों में अभी भी कई पद रिक्त हैं जिन पर नवनियुक्त उच्च एवं माध्यमिक शिक्षकों से विमर्श पोर्टल के माध्यम से नवीन आवेदन बुलवाए जा रहे हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा संघ के संयोजक रंजीत गौर ने सीएम राइज स्कूलों के शेष रिक्त पदों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यार्थियों से मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती कराने की मांग की है। जिससे कि इन स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति भी हो जायेगी साथ ही साथ अन्य पात्र अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए पदवृद्धि के साथ सेकंड काउंसलिंग एवं समस्त बैकलॉग पदों को समय पर भरने की मांग भी प्रमुख रूप से की गई है। |
| Caveat क्या है और आपको कानूनी चक्रव्यूह से बचाने कितनी उपयोगी है, पढ़िए CPC 148 Posted: 13 Jul 2022 01:09 PM PDT जब किसी पक्षकार को लगता है की उसे सुने बगैर न्यायालय एक तरफा निर्णय दे सकता है तब ऐसा पक्षकार निर्णय से पहले सूचना प्राप्त करने एवं सुनवाई के बिना निर्णय न दे तब सिविल न्यायालय में केवियट फाइल कर सकता है जानिए केवियट फाइल की क्या प्रक्रिया होती है। सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की धारा 148 (क) की परिभाषाकिसी व्यक्ति के हितों की ऐसे आदेश के विरुद्ध सुरक्षा की जा सके जिसे कार्यवाहियों किसी पक्षकार द्वारा दाखिल आवेदन पत्र पर पारित किया जा सकता है। केवियट दाखिल करने वाला ऐसा व्यक्ति ऐसे आवेदन पत्र का आवश्यक पक्षकार हो यह जरूरी नहीं है अपितु वह ऐसे आदेश द्वारा प्रभावित हो सकता है जो ऐसे आवेदन पत्र पर पारित किया जा सकता है। साधारण शब्दों में कहे तो यह धारा ऐसे पक्षकार को कोई एकपक्षीय आदेश पारित किए जाने के पूर्व सुने जाने के विषय में अवसर का उपलब्ध करता है जिसे सूचना दिए बगैर न्यायालय कोई निर्णय सुना देता है। जैसे की तलाक की कोई डिक्री कुटुंब न्यायालय द्वारा पारित हो जाती है एवं इसके विरुद्ध अपीलीय न्यायालय में कोई अपील की जाती है तब दूसरा अपीलीय न्यायालय में केवियट फाइल कर अपील की सुनवाई से पहले स्वयं की सुनवाई की मांग एवं सूचना प्राप्त की जानकारी प्राप्त कर सकता है। केवियट फाइल कौन लगा सकता है जानिए:-कोई भी पक्षकार जो न्यायालय से सुनवाई से पूर्व सूचना प्राप्त करना चाहता है या एकपक्षीय निर्णय होने से पहले स्वयं को सुनवाई का अवसर प्राप्त करना चाहता है वह केवियट फाइल कर सकता है। विशेष नोट:- 1. एक बार केवियट फाइल हो जाती है वह 90 दिनों तक सूचना के लिए वैध होती है। इसके बाद दोबारा केवियट फाइल करना होगा। 2. यह फ़ाइल सिर्फ सिविल वादों में एवं सिविल न्यायालय में लगाई जाती है,एवं निर्णय से पहले भी इस फाइल को लगा सकते हैं एवं अपील के बाद भी यह लगा सकते हैं। 3. सिविल प्रक्रिया संहिता,1908 की धारा 148 (क) के अंतर्गत केवियट फाइल करना एक अधिकार है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)