Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP NEWS- सिवनी में पंचायत अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
- MPPEB NEWS- समूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा की संशोधित सूचना
- BHOPAL NEWS- सरकारी स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा से दरिंदगी - NEWS TODAY
- BHOPAL NEWS- भदभदा के गेट खुले, 5 साल पहले जुलाई में खुले थे
- MP NEWS- छतरपुर के व्यापारी ने टीकमगढ़ के व्यापारी का अपहरण किया
- DELHI में शिक्षक भर्ती सहित कई अन्य पदों पर वैकेंसी- GOV JOBS
- DAVV NEWS- UG सेकंड ईयर 4000 छात्र सकंट में, फर्स्ट ईयर में दाेबारा एडमिशन लेना होगा
- मध्य प्रदेश मानसून- 30 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी, बाढ़ का खतरा- MP WEATHER FORECAST
- कथित प्रगति पेट्रोल पंप भोपाल के वायरल VIDEO पर विश्वास नहीं, फिर से जांच होगी - BHOPAL NEWS
- MP EMPLOYEE NEWS- छिंदवाड़ा में 1 शिक्षक सस्पेंड, 6 को नोटिस जारी
- JABALPUR NEWS- रीवा-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 2 दिन के लिए रद्द
- INDORE NEWS- एलएलबी छात्रा के फोटो वीडियो वायरल, रीवा से पढ़ने आई थी
- MPTET वेटिंग वाले शिक्षक राजधानी में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में- NEWS TODAY
- VU UJJAIN- अतिथि विद्वान पीएचडी प्रवेश परीक्षा घोटाला
- मध्यप्रदेश में ब्राह्मण भी वोट बैंक है, नतीजे पलट देता है, सिंगरौली में साबित हुआ- MP NEWS
- GWALIOR के शिव भक्तों को डंपर ने कुचला, 6 की मौत, हरिद्वार से लौट रहे थे UP में हुआ हादसा- NEWS TODAY
- Small Business Ideas- घर के एक कमरे से ₹2000 प्रतिदिन की कमाई, ना मशीन, ना वर्क फ्रॉम होम
- महादेव ने बाघ की खाल को अपना आसन क्यों बनाया- Amazing facts in Hindi
- मृत व्यक्ति पर झूठा लांछन लगे तो क्या मानहानि का केस दर्ज कर सकते हैं- Legal Advice
- मध्यप्रदेश कर्मचारियों को महंगाई भत्ता वृद्धि का इंतजार - MP NEWS TODAY
- MP NEWS- युवक कांग्रेस की मीटिंग, सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी बुलाए
- Madhya Pradesh चुनाव तैयारी- सभी कॉलेजों से मंथली रिपोर्ट मांगी- NEWS TODAY
- CM RISE के प्राचार्यों को नेता, पत्रकार और असामाजिक तत्वों का सामना करना सिखाया- MP NEWS
- MPPPEB TET-2023- मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आदेश जारी
- MP NEWS- कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल के बेटे के तलाक पर हाईकोर्ट की मुहर
| MP NEWS- सिवनी में पंचायत अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार Posted: 23 Jul 2022 06:35 AM PDT सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को जिला चिकित्सालय के सामने एक रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ा है। अधिकारी सुमेर सिंह उईके को 15000 रुपए लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर टीम ने यह कार्रवाई की। सुमेर सिंह ने निर्माण कार्यों की राशि निकालने के बदले रिश्वत ली थी। लोकायुक्त टीम के निरीक्षक कमल सिंह उइके, ऑस्कर किंडो सहित अन्य ने सुमेर सिंह उईके को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिवनी जिले के गांव पोतलपानी निवासी सत्येंद्र सिंह राजपूत (53) की पत्नी जो ग्राम पंचायत सागर की सरपंच थी। उनके कार्यकाल में गांव पोतलपानी में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया गया था। इसका शेष बिल करीब 1 लाख 96 हजार रुपए का भुगतान करने के एवज में पंचायत समन्वय अधिकारी सुमेर सिंह उइके ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगे थे। इस मामले की शिकायत सरपंच पत्नी के पति सतेंद्र सिंह राजपूत ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। रुपए देने के लिए जिला अस्पताल सिवनी का स्थान तय किया जाने पर जब सत्येंद्र से 15 हजार रुपए जैसे ही लेकर पहुंचे, तभी लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों सुमेर उइके को गिरफ्तार कर लिया। |
| MPPEB NEWS- समूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा की संशोधित सूचना Posted: 23 Jul 2022 06:34 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा Revised Notice - Group-03 Sub Engineer, Draftsman and Other Post Combined Recruitment Test - 2022 जारी किया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की तारीख 1 अगस्त से लास्ट डेट 16 अगस्त 2022 तक घोषित की गई है। व्यापम समूह-3 सीधी एवं बैकलॉग भर्ती- ऑनलाइन परीक्षा पद्धति एवं समय सारणी
उम्मीदवार कृपया ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित सूचना को ध्यान पूर्वक पढ़ें। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके आप PEB MP की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित सूचना वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। जहां से सूचना को पढ़ सकते हैं एवं DOWNLOAD कर सकते हैं। |
| BHOPAL NEWS- सरकारी स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा से दरिंदगी - NEWS TODAY Posted: 23 Jul 2022 06:18 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके कोहेफिजा में स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 4 की अबोध लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी स्कूल की सफाई कर्मचारी महिला का पति है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है परंतु सरकारी स्कूलों में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने 6 दिन पहले ही इस स्कूल में एडमिशन लिया था। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे स्कूल के लंच टाइम में लड़की टॉयलेट गई थी तभी बदमाश पीछा करते हुए टॉयलेट में घुस गया और उसकी आंखें बंद करके दरिंदगी कर डाली। जब लड़की रोते हुए बाहर निकली तो स्कूल के दूसरे बच्चों ने टीचर को इसकी जानकारी दी। लड़की ने आरोपी की पीली टीशर्ट देख ली थी जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। स्कूल के CCTV कैमरे बंद क्यों, बाहरी व्यक्ति अंदर कैसे आयाटीआई विजय सिसोदिया ने बताया कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं परंतु सभी बंद है। पकड़ा गया आरोपी स्कूल का कर्मचारी नहीं है। इसके कारण स्कूल के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल के अंदर कैसे आया। बड़ा सवाल यह भी है कि स्कूल के एक टॉयलेट में अंधेरा क्यों था और क्या इस तरह की यह पहली वारदात है। या फिर पहले भी कुछ हुआ है जो पुलिस तक नहीं पहुंचा। |
| BHOPAL NEWS- भदभदा के गेट खुले, 5 साल पहले जुलाई में खुले थे Posted: 23 Jul 2022 05:47 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार से बारिश का दौर जारी है। बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में भी तेज बारिश हो रही है। तालाब का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को इसे गेट खोलने पड़े। वर्ष 2016 के बाद अब 2022 जुलाई में गेट खोलने पड़े। भदभदा डेम के गेट खोले गए. यह नजारा देखने डेम के आसपास हजारों सैलानियों की भीड़ जमा हो गई। शुक्रवार शाम 7 बजे तक की स्थिति में तालाब सिर्फ 0.20 फीट खाली है। बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से तालाब पूरा भर गया। तालाब फुल टैंक लेवल तक भरने के बाद भदभदा डैम के गेट खोल दिए गए। भोपाल के केरवा डैम का लेवल 1673 फीट है। अभी इसमें 1666.20 फीट पानी आ चुका है। छह फीट भरने के बाद केरवा के गेट भी खुल जाएंगे। गेट ऑटोमेटिक है। वहीं, कलियासोत डैम में अब तक 1644 फीट भर चुका है। इसका फुल टैंक लेवल 1659 फीट है। |
| MP NEWS- छतरपुर के व्यापारी ने टीकमगढ़ के व्यापारी का अपहरण किया Posted: 23 Jul 2022 06:37 AM PDT भोपाल। छतरपुर के बर्तन व्यापारी रोहित नायक को टीकमगढ़ के बर्तन व्यापारी हैप्पी नायक के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बल्देवगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी करके कार को रोका जिसमें रोहित नायक सहित 5 लोग सवार थे एवं हैप्पी नायक बीच वाली सीट पर पैरों में पड़ा हुआ था। टीकमगढ़ पुलिस की ओर से प्राथमिक जानकारी मिली है कि बाजार से बर्तन व्यापारी हैप्पी नायक का अपहरण हो गया था। एक काले रंग की कार में आए बदमाश उसे किडनैप करके ले गए थे। इसी के चलते एसपी टीकमगढ़ द्वारा नाकाबंदी करवा दी गई थी। बल्देवगढ़ पुलिस नाकाबंदी करके टीकमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान ब्लैक कलर की TATA Harrier नंबर MP16 CB 6772 के अंदर अपहृत व्यापारी हैप्पी नायक मिल गया। इस कार में छतरपुर के बर्तन व्यापारी रोहित नायक सहित 5 लोग सवार थे। इनके पास होगी एवं बेसबॉल आदि भी रखे हुए थे। हैप्पी नायक बीच वाली सीट पर पीली टीशर्ट में बदमाशों के पैरों में पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि हैप्पी के साथ मारपीट की गई है।
|
| DELHI में शिक्षक भर्ती सहित कई अन्य पदों पर वैकेंसी- GOV JOBS Posted: 23 Jul 2022 05:00 AM PDT DSSSB- दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा 500 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के अलावा कई अन्य पदों पर भी वैकेंसी ओपन की गई। ऑनलाइन एप्लीकेशन 28 जुलाई से प्रारंभ होगी और लास्ट डेट 27 अगस्त 2022 घोषित की गई है। Delhi Subordinate Services Selection Board Vacancy Details1. टीजीटी (स्पेशल एजुकेशन टीचर) - 364 पद 2. पीजीटी -142 पद 3. मैनेजर (अकाउंट) - 2 पद 4. डिप्टी मैनेजर (अकाउंट) - 18 पद 5. जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर - 7 पद 6. असिस्टेंट स्टोर कीपर - 5 पद 7. स्टोर अटेंडेंट - 6 पद 8. अकाउंटेंट - 1 पद 9. टेलर मास्टर -1 पद 10. प्रकाशन सहायक - 1 पद DELHI GOVERNMENT JOBS- शैक्षिक योग्याता1. टीजीटी (स्पेशल एजुकेशन टीचर)- ग्रेजुएट एवं एजुकेशन डिप्लोमा 2. पीजीटी - पोस्ट ग्रेजुएट एवं एजुकेशन डिप्लोमा 3. मैनेजर (अकाउंट) - CA,M.com 4. डिप्टी मैनेजर (अकाउंट) - B.com/M.com 5. जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर - 12वीं पास एवं अन्य 6. असिस्टेंट स्टोर कीपर - 10वीं एवं ITI 7. स्टोर अटेंडेंट - 10वीं पास 8. अकाउंटेंट- ग्रेजुएट 9. टेलर मास्टर- 8वीं पास और डिप्लोमा 10. प्रकाशन सहायक -डिप्लोमा/डिग्री अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर उपलब्ध VACANCY NOTICE ADVERTISEMENT NO.07/22 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके आप ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध जॉब नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। |
| DAVV NEWS- UG सेकंड ईयर 4000 छात्र सकंट में, फर्स्ट ईयर में दाेबारा एडमिशन लेना होगा Posted: 23 Jul 2022 01:25 AM PDT इंदौर। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजाें के जाे छात्र हाल ही में हुई यूजी सेकंड ईयर की परीक्षा में फेल हो गए हैं। अब इन्हें फिर से फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेना हाेगा।इन छात्राें काे कॉलेजाें से यह कहकर लाैटाया जा रहा है कि सेकंड ईयर में नई एजुकेशन पॉलिसी के सिलेबस से पढ़ाई हाेगी। ऐसे में पुराने छात्राें काे कैसे पढ़ाएं? BCOM और BSC के ही 2800 से ज्यादा छात्र फेल हाे गए हैं, जबकि बीए का रिजल्ट भी तैयार है। लगभग सभी को मिलाकर 4000 से ज्यादा छात्र नए सकंट में फंस गए हैं। इस बार संख्या उससे भी ज्यादा है। हालांकि रिजल्ट एक-दाे दिन में जारी हाेगा। उधर, निजी कॉलेज प्राचार्य एसाेसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार झालानी का कहना है हर दिन कॉलेजाें में ऐसे छात्र आ रहे हैं, जाे सेकंड ईयर में फेल हुए हैं। जब तक यूनिवर्सिटी काेई फैसला नहीं लेती, तब तक हम उन्हें दाेबारा सेकंड ईयर में प्रवेश नहीं दे सकते। छात्र अगर दाेबारा फर्स्ट ईयर पढ़ेंगे ताे फीस दाेबारा भरना हाेगी। वहीं साल भी खराब हाेगा। 2021-2022 में इंदाैर सहित प्रदेश में नई एजुकेशन पॉलिसी लागू हुई। इसकी शुरुआत यूजी फर्स्ट ईयर से हुई। जिन छात्राें ने इस सत्र में प्रवेश लिया था, उनकी परीक्षा इसी माह शुरू हुई है। ये छात्र रिजल्ट आने पर पास हाेकर सितंबर में सेकंड ईयर की क्लास अटैंड करेंगे। सेकंड ईयर की जाे परीक्षा मार्च 2022 में हुई और रिजल्ट हाल ही में आया है, ऐसे छात्राें का कॉलेज में प्रवेश 2020-21 के सत्र में हुआ था। तब नई एजुकेशन पॉलिसी लागू नहीं हुई थी। अब चूंकि सेकंड ईयर में भी इस साल से नई एजुकेशन पॉलिसी लागू हाे गई है ताे फेल हाेने वाले छात्राें की पढ़ाई नए सिलेबस से हाेगी। ऐसे में फेल हुए छात्राें काे कॉलेज कैसे पढ़ाएंगे, यह बड़ा सवाल है। इसी कारण उन्हें दाेबारा फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में उनका एक साल खराब हाेगा। एक साल पहले ही सेकंड ईयर में फेल हाेने की वजह से खराब हाे चुका है। |
| मध्य प्रदेश मानसून- 30 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी, बाढ़ का खतरा- MP WEATHER FORECAST Posted: 23 Jul 2022 04:29 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश के आसमान पर एक बार फिर काले घने बादल छा गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन में बताया है कि मध्य प्रदेश के 30 जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा है। यहां कुछ इलाकों में बाढ़ आ सकती है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है यानी इन इलाकों में सभी प्रकार की यात्राएं एवं गतिविधियां स्थगित कर दें। मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- कितने जिलों में ऑरेंज अलर्टमौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, छिंदवाडा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच एवं मंदसौर जिलों में भारी से अति भारी यानी मूसलाधार बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कुछ स्थानों पर 204 एमएम तक बारिश हो सकती है। इसके कारण बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी उपरोक्त जिलों के नागरिक यदि मौसम खराब नहीं है तब भी स्वयं को सुरक्षित करें। मध्य प्रदेश मौसम समाचार- कहां कितनी बारिश हुईपिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानो पर रीवा एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानो पर तथा इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा पानी गोरमी में 15 सेंटीमीटर, ब्यावरा 13 गंजबासौदा 12, चाचैडा 11 रैपुरा, मोहगाँव, खरगापुर, पठारी 9 श्योपुर छिंदवाडा 8, खुरई, छतरपुर, रेहली नौगॉव, विजयराघौगढ, कुंभराज, पचमढी एवं सबलगढ में 7 सेमी गिरा। |
| कथित प्रगति पेट्रोल पंप भोपाल के वायरल VIDEO पर विश्वास नहीं, फिर से जांच होगी - BHOPAL NEWS Posted: 23 Jul 2022 01:02 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित प्रगति पेट्रोल पंप से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बताया गया है कि मशीन को 2 लीटर पेट्रोल के लिए सेट किया गया लेकिन 1800 एमएल पेट्रोल निकला। इस वीडियो पर भारत पेट्रोलियम कंपनी और नापतोल डिपार्टमेंट में विश्वास नहीं किया। दोनों का कहना है कि हम अपने तरीके से जांच करेंगे। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि इस पेट्रोल पंप पर कोई डीलर नहीं है, इसका संचालन भारत पेट्रोलियम कंपनी स्वयं कर रही है। ₹200 के पेट्रोल में ₹40 की चोरी ?शिवाजी नगर के रहने वाले शुभांकर सिंह ने यह वीडियो वायरल किया है। दैनिक भास्कर के पेज क्रमांक 3 पर इससे संबंधित समाचार प्रकाशित हुआ है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि पेट्रोल पंप की मशीन में 2 लीटर फिक्स किया गया लेकिन जब पारदर्शी जार में पेट्रोल डाला गया तो 1800 एमएल था। यानी 20% पेट्रोल कम निकला। नापतोल विभाग के इंस्पेक्टर गोविंद रायकवार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। हम अपने तरीके से जांच करेंगे और यदि गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई करेंगे। Pragati Petrol Pump Bhopal पर भारत पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल बेचा जाता है और कानूनी रूप से कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वह पेट्रोल पंप के नियमानुसार संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सेल्स ऑफिसर प्रतीक गायकवाड का बयान छपा है। उनका कहना है कि केवल 5 लीटर के जार में होने वाली जांच को सही माना जाता है। इसलिए हम दोबारा जांच करेंगे। कितनी अजीब बात है, भारत पेट्रोलियम कंपनी के नियम अनुसार 5 लीटर से कम वाले जार में यदि पेट्रोल कम निकलता है तो कंपनी उसे गलत नहीं मानती। मशीन इलेक्ट्रॉनिक से और इसमें कुछ भी किया जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर मृदुल त्रिवेदी का कहना है कि इस बात की बिल्कुल संभावना है कि केवल 5 लीटर का आर्डर देने पर 100% डिलीवरी मिले और बाकी सब में कुछ और।
|
| MP EMPLOYEE NEWS- छिंदवाड़ा में 1 शिक्षक सस्पेंड, 6 को नोटिस जारी Posted: 23 Jul 2022 12:37 AM PDT छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सहायक आयुक्त एनएस बरकड़े ने सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर आधा दर्जन शिक्षकों को नोटिस भी जारी किया गया है। तथा एक शिक्षक को सस्पेंड किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्रई ब्लॉक के प्राथमिक शाला भैसाकला में पदस्थ शिक्षक मान सिंह डेहरिया के विरुद्ध पुलिस द्वारा धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। जिसकी सूचना मिलने पर सहायक आयुक्त बरकड़े द्वारा शिक्षक मान सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वही स्कूल से अक्सर गायब वाली पालाचौरई उमा विधालय की शिक्षिका माधवी बनर्जी को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। इसी तरह सालीवाड़ा प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक बलवंत उइके को शराब के नशे में स्कूल पहुंचने, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद से स्कूल नहीं पहुंचने के चलते नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। जुन्नारदेव ब्लॉक के प्राथमिक शाला पटेलीखेड़ा का अलग ही मामला प्रकाश में आया। यहां पदस्थ शिक्षिका शानू दुबे स्कूल नहीं पहुंचती है। शिकायत में बताया गया कि शिक्षिका शानू दुबे ने स्कूल में अध्यापन कार्य हेतु वनग्राम कन्हान से एक मजदूर को रख लिया गया है। जिसके सहारे विधार्थियों को शिक्षा के लिए छोड़ दिया गया है। ऐसे में विधार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत को लेकर सहायक आयुक्त शबरकड़े द्वारा शिक्षिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है । |
| JABALPUR NEWS- रीवा-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 2 दिन के लिए रद्द Posted: 23 Jul 2022 05:47 AM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश के पमरे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत रीवा से चलकर इतवारी जाने व लौटने वाली ट्रेन से रद्द कर दी गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेलवे स्टेशन में 25 से 27 जुलाई तक नॉन इंटरलॉकिंग व ऑटो सिग्नलिंग का काम होगा। इसके चलते इस रूट की 20 ट्रेनों को 24 से 28 जुलाई तक कैंसिल कर दिया गया है। वहीं कुछ गाडिय़ां बीच में ही समाप्त कर दी जाएंगी। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। जिसमे 25 जुलाई को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 26 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 11754 इतवारी-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। |
| INDORE NEWS- एलएलबी छात्रा के फोटो वीडियो वायरल, रीवा से पढ़ने आई थी Posted: 22 Jul 2022 11:39 PM PDT इंदौर। कानून की पढ़ाई कर रही एक लड़की के फोटो वीडियो वायरल हो गए। लड़की ने आरोप लगाया कि एक लड़के ने उसे ब्लैकमेल करके उससे शादी कर ली और मना करने के बावजूद फोटो वीडियो वायरल कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़का और लड़की दोनों रीवा के रहने वाले हैं। राजेंद्र नगर इंदौर में रहने वाली 25 वर्षीय एलएलबी स्टूडेंट ने बताया कि वह मूल रूप से रीवा की रहने वाली है और इंदौर में पढ़ाई करने के लिए आई थी। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान अंशुमान सिंह सेंगर से हुई। चैटिंग के बाद मीटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। लड़की ने बताया कि इसी दौरान एक दिन नशीली दवा पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। फिर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। लड़की का कहना है कि वह ब्लैक मेलिंग का शिकार थी। मर्जी नहीं थी फिर भी अंशुमान के कहने पर छिंदवाड़ा रही और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके कारण वह डिप्रेशन में चली गई। बाद में उसने अपने परिवार वालों को सब कुछ बता दिया। लड़की के परिवार वालों ने अंशुमान से फोटो वीडियो डिलीट करने के लिए कहा उल्टा उसके परिचितों को फोटो वीडियो भेजने लगा। यहां तक कि उसके पिता की फेसबुक वॉल पर भी फोटो अपलोड कर दिया। छात्रा की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने अंशुमान के खिलाफ 354 (क), 354 (घ), 451, 328 भादवि, 66 ई आईटी एक्ट के तह्त केस दर्ज किया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि एक यूट्यूब चैनल पर दोनों की अंतरंग फोटो और वीडियो अपलोड किए गए हैं। |
| MPTET वेटिंग वाले शिक्षक राजधानी में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में- NEWS TODAY Posted: 22 Jul 2022 11:22 PM PDT भोपाल। सन 2018 में शुरू हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है और डीपीआई के कमिश्नर ने नई शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी। इस बात से नाराज वेटिंग वाले आक्रोशित हो उठे हैं। 25 जुलाई को राजधानी भोपाल में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के डायरेक्टर को पत्र लिखकर बताया है कि अप्रैल 2023 में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। यह पत्र 30 जून 2022 को लिखा गया जो 22 जुलाई 2022 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शुरुआत में लगा कि यह आधिकारिक दस्तावेज नहीं है। डीपीआई की तरफ से प्रतिक्रिया का इंतजार किया गया। जब अथॉरिटी ने कोई बयान नहीं दिया और डिपार्टमेंट से कंफर्म हुआ कि दस्तावेज आधिकारिक है, तब भोपाल समाचार डॉट कॉम ने खबर प्रसारित की। उम्मीदवारों का कहना है कि 2018 में स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय विभाग से उच्च एवं माध्यमिक शिक्षकों के कुल 30,594 पदों की पूर्ति के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित हो चुकी है जिसमें से अभी मात्र 15,000 चयनित शिक्षकों को ही नियुक्ति पत्र मिले हैं। शेष पात्र अभ्यर्थी अभी भी अपनी नियुक्ति के इंतजार में हैं। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उच्च माध्यमिक के 3,000 एवं माध्यमिक शिक्षकों के 5,000 पद बढ़ाने का आश्वासन भी पात्र अभ्यर्थियों को दिया है और कहा है बढ़ाई गए पदों पर MPTET-2018 की वेटिंग लिस्ट से सेकंड काउंसलिंग कर के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया से पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए प्रक्रिया का शुरू करना, इंतजार कर रहे हैं नाराज उम्मीदवारों को आक्रोशित कर गया। शिक्षक पात्रता परीक्षा संघ के प्रदेश संयोजक रंजीत गौर एवं अन्य अभ्यार्थियों के अनुसार प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी है। अत: सरकार को उच्च एवं माध्यमिक शिक्षकों की पूर्ती के लिए द्वितीय काउंसलिंग कराते हुए शिक्षक भर्ती 2018 को पूर्ण करना चाहिए उसके बाद अगली पात्रता परीक्षा की बात करना चाहिए। |
| VU UJJAIN- अतिथि विद्वान पीएचडी प्रवेश परीक्षा घोटाला Posted: 22 Jul 2022 10:58 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की नंबर वन यूनिवर्सिटी, विक्रम विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों को पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा घोटाला सामने आया है। विक्रम विश्वविद्यालय की आईक्यूएसी के डॉ. प्रमोदकुमार वर्मा, एसओईटी के निदेशक डॉ. गणपत अहिरवार और शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. वायएस ठाकुर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की गई है। दावा किया गया है कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में जो अतिथि विद्वान फेल हो गए थे, दस्तावेजों की कूट रचना करके उन्हें पास किया गया है। विक्रम यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा घोटाला- शिकायतकर्ता और आरोपियों के नाममप्र युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बबलू खिंची ने इसकी शिकायत आईजी, एसपी और माधव नगर थाने में की है। इनके खिलाफ फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी, पद का दुरुपयोग करने, मूल दस्तावेजों में कांट-छांट करने, कूटरचना करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की गुहार लगाई गई है। ध्यान देने योग्य बिंदु है कि, बात का बतंगड़ बन जाने और विक्रम यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा पर दाग लग जाने के बावजूद प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय, कुलपति, विक्रम विवि का कहना है कि जब तक मुझे शिकायत नहीं मिलेगी मैं कार्रवाई नहीं करूंगा। विक्रम यूनिवर्सिटी पीएचडी प्रवेश परीक्षा घोटाला कैसे हुआस्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान (एसओईटी) में कोई शोध निदेशक नहीं है। यहां तक कि कोई प्रोफेसर भी नहीं है। पूरा डिपार्टमेंट गेस्ट फैकल्टी के भरोसे चल रहा है। ऐसी स्थिति में पीएचडी नहीं करा सकते थे लेकिन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से एमओयू साइन करके एडमिशन शुरू कर दिए। प्रवेश परीक्षा में नकल नहीं हुई। उत्तर पुस्तिका में भी ठीक प्रकार से जांच की गई परंतु इसके बाद सौदेबाजी शुरू हुई। फेल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट पता चल गया। बाद में आंसर शीट में ओवर राइटिंग की गई और उन्हें पास कर दिया गया। जिस अतिथि शिक्षक को 18 नंबर मिले थे उसके 45 कर दिए। एक अन्य महिला अतिथि शिक्षक को 26 नंबर मिले थे, उसके भी 45 कर दिए। यह सब कुछ रिजल्ट घोषित करने से पहले किया गया क्योंकि प्रवेश परीक्षा में रिटोटलिंग और रिवैल्युएशन का प्रावधान ही नहीं है। |
| मध्यप्रदेश में ब्राह्मण भी वोट बैंक है, नतीजे पलट देता है, सिंगरौली में साबित हुआ- MP NEWS Posted: 22 Jul 2022 10:31 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में अब तक माना जाता था कि ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या प्रभावशाली है लेकिन ब्राह्मण वोट बैंक नहीं है। ब्राह्मण किसी भी मुद्दे पर एकजुट नहीं होते और किसी भी कारण से एक साथ एक तरफा वोटिंग नहीं करते लेकिन सिंगरौली ने यह मिथक तोड़ दिया है। सिंगरौली में भाजपा क्यों हारी- सिर्फ एक कारणसिंगरौली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की हार की समीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। यहां भाजपा के चुनाव हारने का सिर्फ एक कारण है, ब्राह्मणों की नाराजगी। मध्य प्रदेश का चुनावी रिकॉर्ड गवाह है, ब्राह्मण कभी जातिवाद के आधार पर वोट नहीं करते, कैंडिडेट के ओबीसी होने से प्रॉब्लम नहीं थी। प्रॉब्लम कैंडिडेट से ही थी। वह कुछ जाति विशेष के वोट प्राप्त करने के लिए ब्राह्मणों के प्रति आपत्तिजनक बयान दे रहा था। वीडियो भी वायरल हुआ था, पार्टी ने उसे रोका नहीं। इसलिए ब्राह्मण नाराज हो गए। अभी भी नाराज है और विधायक राम लल्लू वैश्य का भविष्य खतरे में है। ब्राह्मणों ने 2018 में ही अपना स्टैंड क्लियर कर दिया थामध्य प्रदेश में ब्राह्मणों ने 2018 में ही अपना स्टैंड क्लियर कर दिया था। कोई माई का लाल और ब्राह्मण कहां जाएंगे जैसे बयान जब भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की तरफ से आए, तो ब्राह्मणों को एक तरफा वोटिंग करने के लिए बाध्य होना पड़ा। उस चुनाव में ब्राह्मणों ने भाजपा को वोट नहीं दिया। ज्यादातर वोट कांग्रेस को मिले, कुछ नोटा को, कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों को और एक बड़ी संख्या अनुपस्थित रही। आम आदमी पार्टी के रूप में ब्राह्मणों को भाजपा का विकल्प मिल गया है। |
| Posted: 22 Jul 2022 10:09 PM PDT ग्वालियर। पवित्र श्रावण मास में महादेव के लिए कांवड़ में गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे शिव भक्तों को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक ट्रक ने कुचल दिया। 7 लोगों की टोली में 6 शिव भक्तों की मृत्यु हो गई है। सभी कावड़िए ग्वालियर के उटिला के रहने वाले थे। घटना सुबह करीब 2:15 बजे की बताई जा रही है। सभी से भक्तों हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। सादाबाद मार्ग पर एक ढाबे पर भोजन कर रहे थे। तभी एक डंपर उनको कुचलता हुआ निकल गया। सात कावड़ियों का दल हादसे का शिकार हुआ। इसमें से पांच की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है और समाचार लिखे जाने से पूर्व एक श्रद्धालु की अस्पताल में मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर आ गए। हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। मौके पर मौजूद एक कांवड़िये ने बताया कि हम एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी ड्राइवर ने डंपर चढ़ा दिया। हादसा हाथरस में कोतवाली सादाबाद बढ़ार चौराहे पर हुआ। आगरा जोन के ADG राजीव कृष्ण ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर डंपर लेकर भाग निकला। 42 लोगों का जत्था एक साथ गंगाजल लेकर जा रहा था। हादसे में जबर सिंह (28), रनवीर सिंह (30), मनोज पाल सिंह (30), रमेश पाल (30), नरेश पाल (45) और विकास की मौत हुई है। हाथरस DM रमेश रंजन ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजन को 1-1 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। |
| Small Business Ideas- घर के एक कमरे से ₹2000 प्रतिदिन की कमाई, ना मशीन, ना वर्क फ्रॉम होम Posted: 22 Jul 2022 09:45 PM PDT किसी भी नए बिजनेस को शुरू करने से पहले और पुराने बिजनेस को बनाए रखने के लिए मार्केट रिसर्च बहुत जरूरी चीज है। यह जानना मोस्ट इंपोर्टेंट है कि पब्लिक का इंटरेस्ट क्या है। क्योंकि यह हमेशा बदलता रहता है। अपन आज पब्लिक के बदले हुए मूड से बिजनेस बनाने के प्लान पर डिस्कस करेंगे। Bed and Breakfast, इसके बारे में भारत में शायद ही कोई जानता हो परंतु इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और दूसरे कई देशों में यह एक मोस्ट पॉपुलर होम बिजनेस है। इसे समझने से पहले लोगों के मूड और उनकी प्रॉब्लम को समझते हैं। भारत में ज्यादातर मिडल क्लास फैमिली रहती है। 1BHK में दंपति किसी भी जगह पर लड़ सकते हैं परंतु क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए उनके पास कोई जगह नहीं होती। लोग आज भी अपनी पत्नी के साथ होटल जाने में हिचकिचाते हैं। Bed and Breakfast इसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है। उनके लिए एक खूबसूरत सा बेडरूम तैयार करना है। वह शाम को आएंगे और सुबह ब्रेकफास्ट के बाद चले जाएंगे। यहां बेडरूम का खूबसूरत होना बहुत जरूरी है। आप चाहे तो इवेंट और फेस्टिवल के हिसाब से इंटीरियर चेंज कर सकते हैं। कोई स्पेशल सा डिजाइन वाला बेड लगा सकते हैं। और भी बहुत कुछ क्रिएटिव किया जा सकता है। |
| महादेव ने बाघ की खाल को अपना आसन क्यों बनाया- Amazing facts in Hindi Posted: 22 Jul 2022 02:48 PM PDT भगवान शिव आदिदेव है, उन्होंने पृथ्वी पर जीवन का प्रसार किया। उनके गले में नाग, कार्तिकेय का वाहन मोर, उनका गण नंदी, श्री गणेश का वाहन मूषक इन सब के माध्यम से सबको जीवन का अधिकार का सिद्धांत स्थापित किया। फिर क्या कारण है कि उन्होंने बाघ की खाल को अपना आसन बनाया। आइए जानते हैं कि इसके पीछे कोई साइंटिफिक लॉजिक भी है क्या। महादेव ने बाघ की खाल को आसन बनाने की धार्मिक कथाजब भगवान विष्णु ने हिरण्याकश्यिप का वध करने के लिए नरसिंह अवतार धारण किया था तब वे आधे नर और आधे सिंह के रूप में में थे। जब नरसिंह अवतार का लक्ष्य पूर्ण हुआ तब उस प्रसंग को सदैव के लिए अमर कर देने हेतु भगवान विष्णु के सुझाव पर महादेव ने नरसिंह के चोले को धारण कर लिया। केवल आसन नहीं बनाया बल्कि अपने शरीर पर वस्त्र के समान धारण किया। यानी भगवान शिव का जो आसन है वह भगवान विष्णु के नर+सिंह का आवरण है। किसी जानवर की खाल नहीं है। भगवान शिव की बाघ की खाल के आसन का साइंटिफिक लॉजिकभगवान शिव का निवास हिमालय पर स्थित कैलाश पर्वत है और बाघ हिमालय को छोड़कर पूरे एशिया में पाया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि भगवान शिव अंतरिक्ष के स्वामी हैं। हर चीज से विज्ञान जुड़ा है। ऐसा विज्ञान जिसका अनुसंधान नासा और इसरो भी नहीं कर पाए हैं। बाघ की खाल ऊर्जा की सबसे अच्छी कुचालक है। भगवान शिव ने इसे आसन बनाकर इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। ऊर्जा के प्रवाह को रोकने के लिए किसी अविष्कार की आवश्यकता नहीं है। प्रकृति में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बाघ की खाल का उपयोग करके बताया कि कैलाश पर्वत जैसी अत्यधिक ठंडी जगह पर भी इस प्रकार की तकनीक का उपयोग करके उस की हानि से बचा जा सकता है। |
| मृत व्यक्ति पर झूठा लांछन लगे तो क्या मानहानि का केस दर्ज कर सकते हैं- Legal Advice Posted: 22 Jul 2022 09:46 PM PDT भारत संस्कार और संस्कृति का देश है। यहां किसी जघन्य अपराध में सजायाफ्ता अपराधी की मृत्यु के बाद उसे भी स्वर्गवासी कहा जाता है। यदि कोई जीवित व्यक्ति पर झूठे लांछन लगाता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाता है। सवाल ये है कि यदि किसी मृत व्यक्ति के ऊपर कोई झूठा लांछन लगाए तो क्या उसके खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज किया जा सकता है। भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 499 (स्पष्टीकरण क्रमांक 01) की परिभाषा:-किसी मृत व्यक्ति की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने वाले कथन भी मानहानि का अपराध होगा यदि लांछन इस प्रकार का हो कि उस व्यक्ति के जीवित रहने पर उसकी प्रतिष्ठा पर आघात पहुचाता। सरल हिंदी में कहे तो मृतक व्यक्ति के बारे में ऐसा बोलना जो एक जीवित व्यक्ति की मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा होता है। मृत व्यक्ति की ओर से शिकायत दर्ज कराने का अधिकार किसके पासकिसी मृत व्यक्ति की मानहानि होने पर उसकी पत्नी अथवा उसका उत्तराधिकारी, संतान (पुत्र अथवा पुत्री), नातेदार (सभी प्रकार के रिश्तेदार) न्यायालय में परिवाद दायर कर सकते हैं या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| मध्यप्रदेश कर्मचारियों को महंगाई भत्ता वृद्धि का इंतजार - MP NEWS TODAY Posted: 22 Jul 2022 01:37 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मंहगाई भत्ते में बढोतरी करते हुए 34 प्रतिशत कर दिया जा रहा है। जबकि राज्य के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत ही मंहगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जो केन्द्रीय कर्मचारियों से 03 प्रतिशत कम है। इससे पूर्व 01 अप्रैल 2022 में दिये गये 11 प्रतिशत मंहगाई भत्ते में पिछली तिथि के एरियर्स राशि का कोई उल्लेख नहीं किया है , जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि राज्य के कर्मचारी शासन से यह अपेक्षा कर रहे थे कि केन्द्र शासन द्वारा घोषित तिथियों से ही राज्य कर्मचारी को बढ़े हुए डी.ए का एरियर्स सहित भुगतान किया जावेगा। संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी , नरेन्द्र दुबे , अटल उपाध्याय , जवाहर केवट , मनोज राय ( द्वय ) शहजाद द्विवेदी , रजनीश पाण्डे , अजय दुबे , कैलाश शर्मा , लक्षमण परिहार , हर्षमनोज दुबे , के . जी . पाठक , हरिशंकर गौतम , अरूण दुबे , विनोद साहू , बलराम नामदेव , मुन्ना लाल पटैल , अजय राजपूत , मुकेश सिंह , मिर्जा मन्सूर बेग , योगेन्द्र मिश्रा , राजेश चतुर्वेदी , मनोज खन्ना , आलोक वाजपेयी , वीरेश शर्मा , आलोक अग्निहोत्री , दुर्गेश पाण्डे , ब्रजेश मिश्रा , श्याम नारायण तिवारी , मनीष लोहिया , मनीष शुक्ला , आदि ने माननीय मुख्यमंत्री मंत्री महोदय से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता तथा केन्द्र सरकार द्वारा घोषित तिथि से एरियर्स राशि का भुगतान किया जावे। |
| MP NEWS- युवक कांग्रेस की मीटिंग, सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी बुलाए Posted: 22 Jul 2022 01:33 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्षों, जिला उपाध्यक्षों की दिनांक 24 जुलाई 2022 को दोपहर 12.00 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी,शिवाजीनगर भोपाल के भूतल पर स्थित राजीव गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री अखिलेश यादव सह-प्रभारीद्वय श्रीमती पराग शर्मा एवं श्री राजीव पटनायक, मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से संगठन के प्रभारी डाॅ. महेन्द्रसिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहकर आमंत्रित प्रतिनिधियों को अपना मार्गदर्शन देंगे। बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ.विक्रांत भूरिया करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्तागण,युवा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय प्रकोष्ठ के चेयरमेन भी शामिल होंगे। बैैैठक में राज्य में पंचायत तथा स्थानीय निकाय के चुनाव संपन्न होने के उपरांत आगामी भूमिका तथा प्रदेश में वर्ष 2023 में होने वाले आम विधानसभा चुनाव के साथ ही मध्यप्रदेश में खरीद-फरोख्त कर बनाई गई भाजपा सरकार की तानाशाही, अराजकता एवं जनहित के विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ.विक्रांत भूरिया ने संगठन के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों,उपाध्यक्षों, प्रदेश प्रवक्ताओं तथा प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय चेयरमेन को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। |
| Madhya Pradesh चुनाव तैयारी- सभी कॉलेजों से मंथली रिपोर्ट मांगी- NEWS TODAY Posted: 22 Jul 2022 01:27 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सरकारी सिस्टम एक्टिवेट हो गया है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी सरकारी एवं प्राइवेट 1360 कॉलेज और 56 यूनिवर्सिटी से एक खास किस्म की मंथली रिपोर्ट मांगी है। इसमें बताना होगा कि कितने स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिली, लोन मिला और कितने स्टूडेंट्स ने अपना स्टार्टअप शुरू किया। स्वभाविक है इस डेटा का उपयोग विज्ञापन के लिए किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों से रोजगार, स्व-रोजगार, उद्यमिता और प्लेसमेंट प्राप्त विद्यार्थियों की जानकारी चाही गई है। यह जानकारी अभी तक केवल शासकीय महाविद्यालयों और कुछ विश्वविद्यालयों से ही प्राप्त होती थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के बहाने से उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं से प्रतिमाह उक्त जानकारियाँ चाही हैं। अब प्रदेश के सभी 56 विश्वविद्यालयों और 1360 कॉलेजों द्वारा प्लेसमेंट एवं रोजगार, स्व-रोजगार की जानकारी प्रतिमाह स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अधिकारिक ईमेल एड्रेस पर भेजना होंगी। पहले बेरोजगारों की जानकारी मांगते थेअब से पहले तक सरकारें बेरोजगारों की जानकारी मांगती थी, ताकि उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उनके स्वरोजगार के लिए योजनाएं बनाई जा सके। उनके लिए वर्कशॉप प्लान किए जा सके। सर्वे करके यह पता लगाया जा सके कि उनकी योग्यता क्या है और उन्हें किस तरह के रोजगार से जोड़ा जा सकता है। अब से पहले तक सरकारें चुनावी साल में कल्याणकारी योजनाएं युद्ध स्तर पर संचालित करती थी। पहली बार सरकार का पूरा फोकस समस्याओं के समाधान नहीं बल्कि पिछले प्रचार अभियान पर है। |
| CM RISE के प्राचार्यों को नेता, पत्रकार और असामाजिक तत्वों का सामना करना सिखाया- MP NEWS Posted: 22 Jul 2022 01:04 PM PDT भोपाल। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में सीएम राइज स्कूलों के नवनियुक्त प्राचार्यों के पाँच दिवसीय 'लीडरशिप एंड मैनेजमेंट' प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन साइकोलॉजिस्ट श्रीमती प्रिया सोनपर ने 'स्ट्रेस मैनेजमेंट' विषय पर जानकारी दी। स्ट्रेस मैनेजमेंट यानी तनाव की स्थिति का सामना करना। मध्यप्रदेश में एक स्कूल प्राचार्य को सबसे ज्यादा है स्थानीय नेता, पत्रकार और असामाजिक तत्व तनाव देते हैं। कभी-कभी वरिष्ठ अधिकारी या अधीनस्थ कर्मचारी भी तनाव का कारण बन जाते हैं। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्राचार्यों को 'वर्कलाइफ बैलेंस' और खुशहाल जीवन जीने के टिप्स दिए गए। श्रीमती सोनपर ने स्ट्रेस मैनेजमेंट सत्र के दौरान प्राचार्यों को बेहतर लाइफ जीने और स्ट्रेस के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की स्ट्रेस की छोटी-छोटी वजहों को इकट्टठा न करें, उनके निराकरण को टालें नहीं और ना ही ओवर थिंकिंग करें। इस अवसर पर प्राचार्यों से फील-गुड वाले अनाम लेटर्स भी लिखवाए गए। केस स्टडी के माध्यम से स्ट्रेस मैनेजमेंट्स के कई आसान टिप्स भी दिए गए। सत्र के बाद सभी प्राचार्यों को सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय शिवाजी नगर, सीएम राइज़ शासकीय विद्यालय बरखेड़ी और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (गुरुकुलम्) बावड़िया कलां का भ्रमण करवाया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राचार्यों में बेहतर लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल्स का विकास करना था, ताकि वे उसे सी.एम. राइज़ स्कूल में लागू कर परिणामों में सकारात्मक बदलाव ला सकें। इस अवसर पर संभागीय उपायुक्त सीमा सोनी व जेपी यादव उपस्थित रहे। |
| MPPPEB TET-2023- मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आदेश जारी Posted: 22 Jul 2022 12:39 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति नहीं होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 आयोजित करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अभय वर्मा कमिश्नर लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश शासन के हस्ताक्षर से संचालक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश भोपाल के नाम जारी आदेश क्रमांक 1409 दिनांक 30 जून 2022 के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विषयमान से उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए वर्ष 2018-19 में परीक्षा का आयोजन किया गया था। नवीन रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वर्ष 2023 पुनः परीक्षा आयोजित किए जाने पर विभागीय सहमति बनी है। अतः उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए 16 विषय माध्यमिक शिक्षक पद के लिए 7 विषयों हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित करने हेतु अपने वार्षिक कैलेंडर में जोड़कर डिपार्टमेंट को सूचित करें। कुल मिलाकर डीपीआई कमिश्नर ने एमपी पीईबी के डायरेक्टर को आदेशित किया है कि वह अपने वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम 2023 में अप्रैल के महीने में शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रकाशन करें। डीपीआई की तरफ से रिक्त पदों की सूची एवं निर्धारित नियम और निर्देश सहित कोई भी औपचारिकता पूरी नहीं की गई। यह एक प्रकार का वार्षिक कैलेंडर में रिजर्वेशन का पत्र है। |
| MP NEWS- कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल के बेटे के तलाक पर हाईकोर्ट की मुहर Posted: 22 Jul 2022 08:41 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के इतिहास के सबसे चर्चित मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पौत्र एवं विंध्य के कांग्रेसी नेता अजय सिंह राहुल के बेटे एवं बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह के तलाक पर हाईकोर्ट की भी मुहर लग गई है। न्यायमूर्ति सुजय पाल व न्यायमूर्ति पीसी गुप्ता की युगलपीठ ने उनकी कनाडियन पत्नी ली एल्टन की याचिका नामंजूर कर दी है। सन 2016 में दोनों की बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी। एक्टर अरुणोदय सिंह की शादी 2019 में टूट गई थीउल्लेखनीय है कि न्यूफाउंडलैंड, कनाडा निवासी डगलस एल्टन की पुत्री ली एनी एल्टन की ओर से हाई कोर्ट में अपील दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि 13 दिसम्बर 2016 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अरुणोदय सिंह के साथ भोपाल में विवाह पंजीकृत किया गया। विवाह के बाद वे मुंबई के खार इलाके में रहने लगे। इसी दौरान दोनों के झगड़े होने लगे। इससे तंग आकर 2019 में अरुणोदय ने ली एल्टन ने मिलना बंद कर दिया। भोपाल फैमिली कोर्ट ने तलाक का एकतरफा आदेश जारी कर दिया10 मई, 2019 को भोपाल के फैमिली कोर्ट में ली एल्टन के खिलाफ तलाक का केस दायर कर दिया। ली एल्टन इससे बेखबर थी। इसी दौरान ली एल्टन ने भी अरुणोदय के खिलाफ भरण-पोषण व वैवाहिक संबंधों की पुनर्स्थापना के केस मुंबई की फैमिली कोर्ट में दायर कर दिए। आगे चलकर ली एल्टन को तलाक के केस की जानकारी मिली तो उसने केस को मुंबई स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसके बावजूद भी 18 दिसम्बर 2016 को ली एल्टन की गैरहाजिरी में फैमिली कोर्ट ने तलाक का एकपक्षीय आदेश सुना दिया। मात्र 6 महीने में एकतरफा तलाक के आदेश पर सवालफैमिली कोर्ट, भोपाल के उक्त आदेश को अपील में चुनौती दी गई। ली एल्टन की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि ली एल्टन की जानकारी के बिना एकतरफा तलाक का आदेश पारित किया गया है, जो अवैध और निरस्त करने योग्य है। उन्होंने छह महीने के अंदर तलाक के मामले का एकतरफा फैसला होने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया। सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के बाद फैमिली कोर्ट ने आदेश जारी कियादूसरी ओर अरुणोदय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर श्रीवास्तव ने दलील दी कि ली एल्टन के ई-मेल से अरुणोदय के साथ न रहने की मंशा जाहिर होती है। ली ने सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर करने का आवेदन दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर 2019 को ली व अरुणोदय को मध्यस्थता के लिए बुलाया। अरुणोदय पहुंचे, लेकिन ली नहीं पहुंची। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आवेदन निरस्त कर दिया। इसके बाद ही फैमिली कोर्ट ने एकतरफा तलाक का आदेश पारित किया। महिला ने कोर्ट नोटिस का जवाब नहीं दिया इसलिए एकतरफा तलाक मंजूरहाई कोर्ट ने सभी तर्क सुनने के बाद अपील इस टिप्पणी के साथ निरस्त कर दी कि फैमिली कोर्ट द्वारा पर्याप्त अवसर देने के बावजूद ली एल्टन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया, इसलिए उसके खिलाफ पारित तलाक का एकतरफा आदेश उचित है। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)