Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 24, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- आप आलोचना कीजिए हम सुधार करेंगे- Rajasthan news today

Posted: 24 Jul 2022 07:50 AM PDT

जयपुर।
प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'प्राइड ऑफ राजस्थान' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के पत्रकारों से कहा कि आप तथ्यों के साथ आलोचना कीजिए, हम व्यवस्था में सुधार करेंगे। 

आलोचना से सुधार करने में मिलती है मदद
गहलोत ने कहा- अब पुराने वाला राजस्थान नहीं रहा है। प्रीमियर एजुकेशन इंस्टीट्यूट राजस्थान आ रहे हैं। तीन साल में 211 बालिका कॉलेज खोल दिए। पत्रकारिता में भी कई बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों के साथ आलोचना होती है तो उससे सरकार को सुधार करने में मदद मिलती है। 

कई बार हम शिकायत करते हैं कि मीडिया दबाव में है। आजकल सीबीआई, ईडी के छापे पड़ रहे हैं। सीजेआई को कहना पड़ा कि टीवी चैनल्स किस तरह का बिहैव कर रहे हैं। मीडिया की भूमिका से कोई इनकार नहीं कर सकता।

GWALIOR DHUMESHWAR MAHADEV- यहां हर साल पार्वती जी मिलने आती हैं, भक्तों का मेला लगता है

Posted: 24 Jul 2022 07:39 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला मुख्यालय से महज 70 किमी दूर बना प्राचीन धूमेश्वर महादेव मंदिर आज भी हजारों लोगों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। जहां रोजाना की तरह श्रावण माह में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर में विराजमान विशाल शिवलिंग अद्भुत है। हजारों साल पहले इस प्राचीन मंदिर को बनाया गया था। जिसकी कलात्मकता आज भी देखने लायक है। बेहतर चमत्कारी और कारीगरी से बनाया गया धूमेश्वर महादेव का मंदिर आज भी पहले की तरह ही नजर आता है। 

बताया जाता है कि मंदिर में विराजमान शिवलिंग पार्वती नदी के गर्भ से निकला था। इस शिवलिंग पर पार्वती का विशाल झरना अभिषेक करता था। सूर्यदेव की पहली किरण शिवलिंग पर पड़ती है। तेज बहाव के कारण करीब 500 फीट की ऊंचाई से पानी गिरने के कारण धूमेश्वर धाम नाम पड़ा था। यह मंदिर इतिहास की कड़ियों और श्रद्धा की माला की तरह जुड़ा हुआ है। हर साल पार्वती नदी में बहाव तेज हाेता है, जो धूमेश्वर धाम की चौखट काे छूकर ही शांत होता है। जबकि नदी के बहाव से मंदिर करीब 200 से 250 मीटर की दूरी पर है। मान्यता है कि इस प्रकार से माता पार्वती, महादेव से मिलने आती हैं। जहां दूर-दूर से लोग धूमेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। श्रावण माह में इस मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है। महाशिवरात्रि को मंदिर पर विशाल मेला आयोजित किया जाता है।

प्राचीन मंदिर के चारों तरफ नजर आने वाली मूर्तियां कई तरह के रहस्यों से जुड़ी हुई हैं। सैकड़ों सैलानी इस मंदिर की अद्भुत कारीगरी और रहस्यों को जानने के लिए पहुंचते हैं। बड़ी-शिलाओं से बना यह मंदिर आज भी लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बनता रहता है। जहां महामंडलेश्वर अनिरुद्धवन महाराज इस मंदिर के महंत हैं।

इतिहासकारों का मानना है कि धूमेश्वर मंदिर नागवंशियों के समय में बनाया गया था। बाद में ओरछा के राजा वीर सिंह देव ने वर्ष 1605-1627 के बीच जिसे बेहतर रूप से बनवाया। इसके बाद 1936-1938 में इस मंदिर का जीर्णोद्धार ग्वालियर के शासक महाराजा जीवाजी राव सिंधिया द्वारा करवाया गया था। धूमेश्वर मंदिर राजपुताना शैली में नजर आता है। पहले मंदिर का सिर्फ गर्भगृह था, जो अद्भुत कलाल्मकता के साथ बना हुआ है। जिसका अगला हिस्सा बाद में निर्मित कराया गया।

MP NEWS- सरकारी कॉलेज का प्रिंसिपल गिरफ्तार, 10 साल से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था

Posted: 24 Jul 2022 06:56 AM PDT

ग्वालियर
। जिले की सिरोल थाना पुलिस ने छतरपुर के लवकुश नगर सरकारी कॉलेज में पदस्थ प्रिंसिपल डॉक्टर अंगद सिंह दोहरे को गिरफ्तार कर लिया है। एक शादीशुदा महिला ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। बताया था कि पिछले 10 साल से प्रिंसिपल उसे ब्लैकमेल कर रहा है। दोनों छतरपुर के रहने वाले हैं परंतु संबंध बनाने के लिए प्रिंसिपल, छात्रा को ग्वालियर लेकर आता था ताकि किसी को कुछ पता ना चल पाए। 

लवकुशनगर थाना प्रभारी जयवंत सिंह काकोड़िया ने बताया कि लवकुश नगर डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ प्रिंसिपल डॉ अंगद सिंह दोहरे का अफेयर चल रहा था। किसी को कुछ पता ना चले इसलिए दोनों फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए ग्वालियर जाते थे। लड़की की शादी हो गई लेकिन प्रिंसिपल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। प्रिंसिपल के पास लड़की की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे। 

शादी के बाद जब लड़की ने प्रिंसिपल से मिलना जुलना बंद कर दिया तो उसने दोनों की आपत्तिजनक फोटो लड़की के ससुराल वालों तक पहुंचा दिए। यह फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। इसके बाद लड़की ने घटनास्थल थाना सिरौली क्षेत्र होने के कारण, वहीं पर मामला दर्ज करवाया। 

छतरपुर पुलिस ने यह भी बताया कि प्रिंसिपल डॉक्टर दोहरे के खिलाफ कई शिकायतें चल रही थी जिसके चलते उनका ट्रांसफर बड़ा मलहरा कर दिया गया था परंतु लवकुश नगर डिग्री कॉलेज छोड़कर जाने को तैयार नहीं थे। अपने ट्रांसफर के खिलाफ हाई कोर्ट से स्टे आर्डर ले आए थे।

GWALIOR KOTESHWAR MAHADEV- नागों ने घेरा शिवलिंग, सैनिकों को भगाया

Posted: 24 Jul 2022 06:31 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले पर स्थापित भव्य शिव मंदिर में तोमर राजवंश के राजा आराधना करते थे। 17 वीं शताब्दी में मुगल शासक औरंगजेब ने इस मंदिर को तोड़ा था, इस दौरान मंदिर में स्थापित शिवलिंग के चारों ओर नागों ने घेरा डाल दिया। नतीजतन औरंगजेब के सैनिकों ने घबरा कर शिवलिंग को तोड़ा नहीं। 

शिवलिंग सहित मलबे को दुर्ग से नीचे फेंक दिया। मलबे में शिवलिंग कई सालों तक दबा रहा। बाद में सिंधिया राजवंश ने इस शिवलिंग को किले की तलहटी में बनवाए कोटेश्वर मंदिर में स्थापित करवाया। 17 वीं शताब्दी में मुगल शासक औरंगजेब ने ग्वालियर के दुर्ग पर कब्जा कर लिया और उसे जेल में तब्दील कर दिया। दुर्ग पर तोमर राजाओं का बनवाया एक भव्य शिव मंदिर था, जिसमें तोमर राजवंश के शासक आराधना करते रहे थे।

औरंगजेब ने इस मंदिर को तोड़ दिया, मंदिर में स्थापित मूर्तियों की तोड़फोड़ कर दी, लेकिन उसके सैनिक जैसे ही गर्भ गृह में स्थापित शिवलिंग तक पहुंचे, अचानक कहीं से कोबरा नागों का समूह आया और शिवलिंग को घेर का बैठ गया। औरंगजेब के सैनिक इतने सारे कोबरा नागों को देख कर घबराए और भाग खड़े हुए और बाहर से मंदिर को ही ढहा कर चले गए। सैनिकों के जाते ही नाग वहां से चले गए। मंदिर का मलबा बाद में किले से नीचे गिरा दिया गया, शिवलिंग भी उसी में दब गया।

यह शिवलिंग दुर्ग की तलहटी में 150 सालों तक झाड़ियों में पड़ा रहा। बाद में सिंधिया शासक जयाजी राव सिंधिया को इस शिवलिंग की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे खोजकर निकाला, और दुर्ग के पास ही एक मंदिर का निर्माण करवाया। जयाजी राव सिंधिया के सैन्य अफसर खांड़ेराव हरी ने यहां बनी बावड़ी के किनारे मंदिर बनवाया और इस शिवलिंग को स्थापित किया गया।

मंदिर की दीवारों व छत पर शिव की महिमा बताते हुए कई चित्र बनाए गए हैं। ये चित्र आज भी जीवंत बने हुए हैं और भगवान शिव की गाथा का वर्णन करते हैं। इस मंदिर का नाम कोटेश्वर महादेव इसलिए पड़ा, क्योंकि दुर्ग के परकोटे से ये प्रकट हुए हैं।

MP NEWS- सोशल मीडिया पर दी हत्या की सुपारी, बिहार से शिवपुरी आया था गैंग

Posted: 24 Jul 2022 06:04 AM PDT

ललित मुद्गल-शिवपुरी।
सोशल मीडिया के जरिए हत्या की सुपारी दिए जाने का मामला सामने आया है। पिछोर में एक युवक ने बिहार की एक गैंग को मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे की किडनैपिंग करने के लिए बुलाया। प्लान फेल हो गया तो पिता की हत्या करवा दी। 

पुलिस ने बताया कि पिछोर शहर की नगरिया कॉलोनी में 21 जुलाई की रात महेश गुप्ता की उन्हीं के घर में हत्या हो गई थी। वह तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। घरवालों ने किसी पर शक नहीं बताया इसलिए यह ब्लाइंड मर्डर का मामला हो गया था। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के बाद महेश गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में जो कहानी बताइए वह अपने आप बिल्कुल अलग है। 

पुलिस ने बताया कि अंकित गुप्ता क्रिमिनल एक्टिविटीज में इंवॉल्व था। पैसा कमाने के लिए अवैध शराब का धंधा करता था। उसका एक साथी नितिन लोधी खनियाधाना का रहने वाला है और लभेडा तिराहे पर रहता था। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर बिहार की एक गैंग को सुपारी दी। अपने इलाके के धनवान मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे को किडनैप करने का प्लान था। ₹100000 में डील फाइनल हुई थी और 10,000 एडवांस दिए थे। 

प्लानिंग के अनुसार बिहार का गैंगस्टर अंकित चौहान पिछोर आ गया। इधर मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे की किडनैपिंग का प्लान फेल हो गया। गैंगस्टर ने डील में फाइनल हुआ ₹100000 मांगा साथ ही ऑप्शन दिया कि वह चाहे तो कोई दूसरा क्राइम करवा सकता है। अंकित गुप्ता ने अपने पिता महेश गुप्ता की हत्या करवा दी। पुलिस अंकित गुप्ता की कॉल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर गैंगस्टर तक पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया। 

अंकित गुप्ता ने अपने पिता की हत्या क्यों करवाई 

पुलिस ने बताया कि अंकित गुप्ता का बड़ा भाई इंडियन आर्मी में था। वह शहीद हो गया था इसलिए उसके पिता को 10000000 रुपए मिले थे। अंकित की आदतें अच्छी नहीं थी इसलिए पिता ने उसे पैसे नहीं दिए बल्कि उसके बच्चों के लिए सुरक्षित रखे थे। पैसे प्राप्त करने के लिए अंकित ने अपने पिता की हत्या करवा दी।

मध्य प्रदेश मानसून- 7 जिलों में घनघोर, 16 में मूसलाधार बारिश होगी- MP WEATHER FORECAST

Posted: 24 Jul 2022 06:04 AM PDT

भोपाल
। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 7 जिलों में मूसलाधार से भी ज्यादा यानी जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर देने वाली आफत की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 16 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। उपरोक्त सभी जिलों में जलभराव और नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि सभी कार्यक्रम स्थगित करके स्वयं की एवं अपनी संपत्ति की रक्षा करें। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- किन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भोपाल विदिशा रायसेन सीहोर गुना आगर मालवा और शाजापुर जिलों में अति भारी से भी अत्यधिक भारी यानी आफत की बारिश होगी। इसके कारण आम जनजीवन प्रभावित होगा। बरसाती नदी नालों में बाढ़ आ सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कुछ स्थानों पर 115 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आम नागरिकों, यात्रियों एवं किसानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी अलर्ट की अवधि तक कृपया अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दें एवं स्वयं की और अपनी संपत्ति की रक्षा के प्रबंध करें। 

मध्य प्रदेश मौसम की भविष्यवाणी- किन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 

शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, शिवपुरी, श्योपुरकलॉ, नीमच, मंदसौर, खण्डवा छिंदवाडा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, नरसिंहपुर जिलों में भारी से अति भारी यानी मूसलाधार  होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ इलाकों में 204 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है। बरसाती नदी नालों में बाढ़ आ सकती है। आम जनजीवन प्रभावित होगा। 

मध्य प्रदेश मौसम समाचार- कहां कितना पानी गिरा 

पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के इंदौर, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानो पर तथा रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानो पर वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा वर्षा सीहोर जिले के रेहटी में 27 सेंटीमीटर, भीमपुर 19, हरदा 15, चिंचोली, सिवनीमालवा, खातेगांव, डोलरिया 14, सतवास, खिरकिया 13 श्यामपुर, बुधनी, कन्नौद 11, नसरूल्लागंज 10, इटारसी 9 बिछुआ, शाहपुर, भैंसदेही 8, शामगढ, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम प्रभातपट्टन एवं कालापीपल 7 सेमी पानी गिरा। 

MP NEWS- 20 जिलों में 1142 गांव हेतु 608 करोड़ की जल प्रदाय योजना स्वीकृत

Posted: 24 Jul 2022 05:17 AM PDT

भोपाल।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन में ग्रामीण नल-जल प्रदाय के लिए 20 जिलों के 1142 गांव के लिए 608 करोड़ 55 लाख 87 हजार रूपये की लागत की एकल जल-प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति जारी की है।

इन स्वीकृत जल-प्रदाय योजनाओं के कार्यों का लाभ नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, देवास, धार, बड़वानी, ग्वालियर, गुना, दतिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, उमरिया और अनूपपुर की ग्रामीण आबादी को मिलेगा। प्रस्तावित जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य पूर्ण होने पर इन जिलों में निवासरत ग्रामीण परिवारों को उनके घर पर ही नल कनेक्शन से जल मुहैया करवाया जायेगा।

मिशन में जारी इस स्वीकृति में कुल 1142 ग्रामों की एकल जल-प्रदाय योजनाएँ शामिल हैं। प्रदेश के करीब 51 लाख 20 हजार ग्रामीण परिवारों को उनके घर में ही जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। इसी तरह 5382 ग्राम ऐसे हैं, जिनके सभी परिवारों को पेयजल मुहैया करवाया गया है। मिशन में 23 हजार 700 से अधिक ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य 70 से 90 प्रतिशत पूरा होने को हैं और 7 हजार 300 से अधिक ग्रामों के लिए समूह और एकल जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य शुरू किये जा रहे हैं।

INDORE NEWS- ओंकारेश्वर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

Posted: 24 Jul 2022 02:31 AM PDT

इंदौर।
पश्चिम रेल मंडल ने सावन में महू से ओंकारेश्वर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ओंकारेश्वर के लिए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते यह ट्रेन चलाई जा रही है, जो 24 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगी। 

गाड़ी संख्या 09569 डॉ. अम्बेडकर नगर ओंकारेश्वर स्पेशल प्रतिदिन सुबह 9.15 बजे महू से चलकर पातालपानी (09.25/09.27 बजे), कालाकुंड (10.02/10.04), चोरल (10.19/10.21), मुख्तारा बलवाड़ा (10.55/10.56), बड़वाह (11.13/11.15) होते हुए 11.35 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेगी। 

इसी तरह ओंकारेश्वर से प्रतिदिन 3.55 बजे चलकर बड़वाहा (18.04/18.06), मुख्तारा बलवाड़ा (18.26/18.27), चोरल (18.53/18.54) कालाकुंड (19.09/19.19), पातालपानी (19.49/19.51) होते हुए रात 8.15 बजे महू पहुंचेगी।

MGM COLLEGE की जूनियर महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत

Posted: 24 Jul 2022 04:36 AM PDT

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एमवाय अस्पताल (MY HOSPITAL) में 25 वर्षीय जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जूनियर डॉक्टर अपूर्वा को बेसुध हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। अपूर्वा MGM मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रही थी। वह जीडी गर्ल्स होस्टल में रह रही थी। सूत्रों के मुताबिक अपूर्वा कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। पुलिस के मुताबिक जहर खाने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इंदौर में एमवाय अस्पताल की एक जूनियर डॉक्टर ने जिंदगी से हारकर सुसाइड कर लिया। वह तीन साल से एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप भी कर रही थी। मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने जिंदगी से हारने की बात लिखी है। साथ ही आई लव यू मम्पी-पापा भी लिखा है। दोस्तों के मुताबिक वह कई दिनों से डिप्रेशन में थी। वह मूल रूप से जबलपुर के नजदीक लखनादौन (सिवनी) की रहने वाली थी।

TI तहजीब काजी के मुताबिक एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी कि डॉ. अपूर्वा पुत्री सुदर्शन गुलानी को बेसुध हालत में उनके साथी रविवार सुबह सवा नौ बजे के लगभग एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अपूर्वा जावरा कंपाउड स्थित जेडी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह मूल रूप से सिवनी के आजाद वार्ड नंबर दो राम मंदिर के पास की रहने वाली थी।

पिता जबलपुर में वकील
अपूर्वा के पिता जबलपुर में वकील हैं। इसके साथ ही वह खेती किसानी का काम करते हैं। छोटा भाई भी कॉलेज की पढ़ाई के साथ परिवार के काम में हाथ बंटाता है। उसके हॉस्टल के कमरे से एनेस्थिसिया व अन्य ड्रग के इंजेक्शन मिले हैं। संभवत: ओवर डोज के चलते उसकी मौत हुई है।

पुलिस को मिली जानकारी में सामने आया है कि 8 बजे अपूर्वा की इमरजेंसी में ड्यूटी थी। लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। इसके चलते उसके साथी उसे लगातार कॉल कर रहे थे। पर वह रिसीव नहीं कर रही थी। काफी देर हो जाने पर साथी हॉस्टल में पहुंचे। यहां अपूर्वा बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी।

मध्यप्रदेश में सरकारी सर्किट और रेस्ट हाउस ऑनलाइन, कलेक्टर को भी किराया देना पड़ेगा - MP NEWS

Posted: 24 Jul 2022 06:58 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में नियमित रूप से दौरे पर जाने वाले अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए हमेशा आरक्षित रहने वाले सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस अब उपरोक्त दोनों श्रेणियों के लिए खाली नहीं रहेंगे। OYO की तरह आम नागरिकों के लिए किराए पर उपलब्ध रहेंगे।

मध्य प्रदेश के 50 सर्किट हाउस और 45 रेस्ट हाउस को होटल और ओयो रूम्स की तरह किराए पर देने का फैसला किया गया है। इससे पहले इन सभी भवनों का रिनोवेशन किया जाएगा जिस पर लगभग 550 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद ऑनलाइन ओपन फॉर ऑल कर दिया जाएगा। बताया गया है कि सर्किट हाउस का एक रात का किराया 2000 रुपए व रेस्ट हाउस का 800 रुपए होगा।

कलेक्टर को भी किराया देना पड़ेगा
बताया गया है कि सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस पूरी तरह से पेड हो जाएंगे। किसी भी वीआईपी के लिए फ्री में उपलब्ध नहीं होंगे। यदि किसी रेस्ट हाउस में कलेक्टर रुकते हैं तो उन्हें भी किराया देना पड़ेगा। सर्किट हाउस से मिला बिल लगाकर अपने डिपार्टमेंट से क्लेम ले सकते हैं। बताया यह भी जा रहा है कि यह पूरा कामकाज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम को दे दिया जाएगा।

चिदंबरम ने कॉलेज स्टूडेंट्स के उपकरण का मामला उठाया, जवाब में पंडित प्रदीप मिश्रा का वीडियो- Hindi News

Posted: 24 Jul 2022 12:48 AM PDT

नई दिल्ली।
कांग्रेस पार्टी के नेता पी चिदंबरम ने आज अपने बयान में कहा कि रिसर्च संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लिए आवश्यक वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी 5% से बढ़ाकर 12-18% किया गया। यह क्रूर हरकत विज्ञान मंत्रालय के बजट आवंटन में पिछले वर्ष की तुलना में 3.9% की कमी करने के बाद है।

उन्होंने कहा कि सरकार शायद यह मानती है कि हमारे लिए जरूरी सभी वैज्ञानिक ज्ञान को आकाश की ओर देखकर और अपने अतीत की फिर से कल्पना करके जुटाया जा सकता है। श्री चिदंबरम ने यह बयान 11:27 AM · Jul 24, 2022 को जारी किया और समाचार लिखे जाते समय 1:07 बजे तक किसी भी कांग्रेसी नेता नहीं उनके बयान का समर्थन नहीं किया था। अलबत्ता कुछ लोग उन्हें ट्रोल जरूर कर रहे थे। 

उपकरणों की क्या जरूरत है, मिश्रा जी की ट्रिक से पास हो सकते हैं

एक स्टूडेंट ने जरूर सीहोर मध्य प्रदेश के एक स्वयंभू संत प्रदीप मिश्रा का वीडियो अपलोड किया है जिसमें प्रदीप मिश्रा बता रहे हैं कि यदि साल भर पढ़ाई नहीं करते हैं तो बेलपत्र को किस प्रकार शिवलिंग पर चिपका कर बिना पढ़ाई के पास हुआ जा सकता है। साथ ही कहा है कि जब बेलपत्र चिपकाकर पास हो सकते हैं तो फिर वैज्ञानिक उपकरणों की क्या जरूरत है। 

BHOPAL का तालाब ओवरफ्लो हुआ, सड़कों पर पानी भरा, भारी बारिश का अलर्ट - NEWS TODAY

Posted: 24 Jul 2022 07:14 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का तालाब ओवरफ्लो हो गया है। तालाब का पानी सड़कों पर बहने लगा है। इधर मौसम विभाग ने भोपाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 

भोपाल एवं आसपास के इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण कलियासोत बांध के 5 गेट खोल दिए गए हैं।

भोपाल मंडल के बुदनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन का मनोहारी प्राकृतिक दृश्य।


राजधानी भोपाल के पॉश इलाके जलमग्न। घरों से निकल नहीं पा रहे अधिकारी। नगर निगम के कर्मचारी नहीं उठा थे फोन।



 
अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, हबीबगंज, अशोका गार्डन, पॉलिटेक्निक चौराहा, ऐशबाग और पुराने भोपाल की कॉलोनियों में कई जगह तीन-तीन फीट तक पानी भरा। 




JABALPUR NEWS- महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या, बॉयफ्रेंड कथित पत्रकार गायब

Posted: 24 Jul 2022 12:19 AM PDT

जबलपुर। 
मध्य प्रदेश में हाईवे पर नर्मदा के पुल पर कार में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कार की पिछली सीट पर अनिभा केवट (25) का रक्तरंजित शव मिला। अनिभा के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले। अनिभा केवट आइटी पार्क स्थित निजी कंपनी में टीम लीडर के पद पर कार्यरत थी।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो एक पिस्टल, एक कारतूस का खोखा, एक माइक आइडी जिसमें आज तक 24/7 लिखा है। प्रेस लिखा एक परिचय पत्र मिला, जिसमें बादल पटेल निवासी बिलपुरा अंकित है। कार से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कार के समीप नर्मदा पुल पर किसी पुरुष की चप्पलें पाई गईं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अनिभा को गोली मारने वाले ने पुल से नर्मदा में छलांग लगा दी। बादल फर्जी पत्रकारों के गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। पुलिस ने फर्जी पत्रकारों के गिरोह के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की थी। 

जांच में पता चला है अनिभा केवट का बादल पटेल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर बादल पटेल अनिभा के कार्यालय पहुंचा जहां से उसे घुमाने के लिए लेकर निकला। जिसके बाद शाम करीब छह बजे अनिभा की लाश मिली एवं बादल पटेल गायब है। अनिभा अपना मोबाइल कार्यालय में छोड़कर गई थी। कार से जब्त मोबाइल बादल का हो सकता है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि अनिभा को गोली मारने के बाद बादल ने नर्मदा में छलांग लगा दी। हालांकि इसके स्पष्ट प्रमाण नहीं मिल पाए हैं। संदेह के आधार पर पुलिस गोताखोरों के माध्यम से नर्मदा में बादल की तलाश कराएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिभा और बादल का पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन फर्जी पत्रकार प्रकरण में बादल के जेल जाने के बाद दोनों में अनबन चल रही थी। बादल की हरकतों से परेशान होकर अनिभा उससे दूर होना चाहती थी। बादल को लगा कि अनिभा की दोस्ती किसी और युवक से हो गई है जिसके कारण वह अक्सर उससे विवाद करने लगा था।

MP BOARD Question Bank कक्षा 9, 10, 11, 12 तक के सभी प्रश्न बैंक

Posted: 23 Jul 2022 11:56 PM PDT

भोपाल
। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 के लिए प्रश्न बैंक जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स इन ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ विद्वान शिक्षकों ने गूगल ड्राइव और DOWNLOAD PDF फाइल भी उपलब्ध कराई है। सभी माध्यम विश्वसनीय हैं परंतु किसी भी प्रश्न बैंक से पढ़ाई करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें। 

उल्लेखनीय है कि Madhya Pradesh Board of Secondary Education से संबंधित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए हर साल प्रश्न बैंक जारी किए जाते हैं। कहा जाता है कि प्रश्न बैंक एमपी एजुकेशन बोर्ड के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा बनाए जाते हैं एवं इसी के आधार पर फाइनल एग्जाम का क्वेश्चन पेपर तैयार किया जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि जिस विद्यार्थी को प्रश्न बैंक के सभी प्रश्न हल करना आता है वही विद्यार्थी टॉप करता है।

MP BOARD Question Bank PDF DOWNLOAD 

  • सबसे पहले विमर्श, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, भोपाल, मध्य प्रदेश (vimarsh.mp.gov.in) ओपन करें। 
  • EXAM वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • एक नया वेब पेज ओपन होगा। (हम डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं, यहां क्लिक करके सीधे EXAM वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।)
  • इसमें Class Name का चुनाव करें। 
  • यहां आपको सभी विषयों के Question Bank और Blue Print प्राप्त हो जाएंगे। 
  • आप Click to View पर क्लिक करके ऑनलाइन पढ़ सकते हैं अथवा ओपन करने के बाद उसकी PDF FILE DOWNLOAD भी कर सकते हैं।

BHOPAL हमीदिया हॉस्पिटल में मरीजाें का खाना महंगा होगा, आउट सोर्स व्यवस्था होगी

Posted: 23 Jul 2022 11:23 PM PDT

भोपाल। 
राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मरीजाें के खाने की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन पहली बार खाने का जिम्मा निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में सुल्तानिया अस्पताल में सामग्री सप्लाई करने वाली फर्म यह काम कर रही है।

नई व्यवस्था कितनी कारगर होगी, इस पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि, शासन की ओर से एक मरीज के 24 घंटे के खाने (सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना) के लिए महज 48 रुपए बजट दिया जाता है। हमीदिया अस्पताल प्रबंधन इसी बजट में मरीजों को खाना देने वाली एजेंसी चाहता। आहार विशेषज्ञ डॉ. विवेक मालवीय का कहना है कि 20 रुपए में पाैष्टिक तो दूर पेट भर खाना मिलना भी मुश्किल है। मरीज को एक वक्त का पौष्टिक खाना देने के लिए कम से कम 100 रुपए का खर्चा आता है।

हमीदिया के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो नई व्यवस्था में खाने की पूरी व्यवस्था आउट सोर्स पर दी जाएगी। जो भी फर्म तय होगी उसे खुद सामान की खरीदी करके ना सिर्फ मरीजों के लिए खाना तैयार करना होगा, बल्कि उन तक पहुंचाना भी होगा। निगरानी प्रबंधन को करनी होगी। फर्म की ओर से सप्लाई किए जाने वाले खाने की क्वालिटी चैक करने के लिए अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था करेगा। इसके लिए अस्पताल की ओर से एक कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी का जिम्मा होगा कि वह महीने में दो से तीन बार औचक निरीक्षण कर खाने की क्वालिटी देखे।

UP NEWS- कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में BJP के झंडे मिले, वीडियो वायरल

Posted: 23 Jul 2022 11:21 PM PDT

लखनऊ
। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के झंडे रखे हुए हैं। 

बताया गया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद से बर्खास्त किए गए जीशान हैदर ने पोस्ट किया। ट्विटर पर लिखा अरे सुना कांग्रेस पार्टी के ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी के झंडे मिले हैं।

दूसरे पोस्ट में लिखा "उत्तर प्रदेश कांग्रेस का ऑफिस में तो लाल झंडे एक्सेप्ट कर रहा था।"सोशल मीडिया पर अलग अलग तरीके के वीडियो वायरल कर कर लोग सवाल कर रहे है । आख़िर कैसे भाजपा का झंडा कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गया। 

यूपी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा वीडियो वायरल होने का संज्ञान में आया है। कैसे झंडा आया, किसने झंडा यहां पर रखा है इसका पता लगाया जा रहा है।

MP NEWS- इंदिरा सागर डैम के 12 गेट खुले, भोपाल-नसरुल्लागंज रोड बंद , कई इलाकों में पानी भरा

Posted: 23 Jul 2022 11:04 PM PDT

भोपाल
। नर्मदा नदी में भारी जल प्रवाह के कारण इंदिरा सागर डैम ओवरफ्लो होने की स्थिति में आ गया और उसे बचाने के लिए 12 गेट खोल दिए गए। इसके कारण बाढ़ की स्थिति बन गई। भोपाल नसरुल्लागंज रोड भी बंद हो गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि नर्मदा किनारे के इलाकों में अपनी सभी यात्राएं स्थगित कर दें।

मध्य प्रदेश मौसम समाचार- नर्मदा किनारे के इलाकों में बिन बारिश बाढ़ की संभावना

नर्मदा नदी में बरसाती पानी का भारी मात्रा में प्रवाह होने के कारण नदी अपनी तटों को तोड़कर बाहर की तरफ निकलने लगी है। ओमकारेश्वर पावर स्टेशन स्थित बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ ने खंडवा खरगोन धार बड़वानी और देवास के कलेक्टर एसपी को अलर्ट किया है कि ओंकारेश्वर बांध तथा नर्मदा नदी के किनारे वाले इलाकों में आवश्यक इंतजाम करें। बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में किनारे के इलाकों में जलभराव की संभावना है। 

मध्य प्रदेश में 3 नदियों में बाढ़ 

मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी, शिप्रा नदी और ताप्ती नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। नदी का पानी अपने किनारों से आगे बढ़कर निचले इलाकों में भर रहा है। इंदिरा सागर बांध, राजघाट बांध, भदभदा डैम, ओंकारेश्वर बांध और तवा डैम सहित मध्य प्रदेश के कई बांधों के दरवाजे खोल दिए गए हैं। इसके कारण उन इलाकों में भी पानी पहुंच रहा है जहां पर बारिश नहीं हो रही। 

Small Business Ideas- 1 लाख रुपए की दुकान, 2000 डेली का मुनाफा

Posted: 23 Jul 2022 03:21 PM PDT

दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। लोग एक बार फिर किसी सरकार या कंपनी की नौकरी करने के बजाए आत्मनिर्भर होना पसंद कर रहे हैं। बाजार का मूड बदल रहा है। लोग BE और MBA चाय वाला की चाय ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को विश्वास है कि एक उच्च शिक्षित युवा क्वालिटी से समझौता नहीं करेगा। अपन को इसी अपॉर्चुनिटी का लाभ उठाना है। 

आज अपन एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में डिस्कस करेंगे जिसका मूल मंत्र है Winners dont do different things,they do things differently. अपन कुछ नया नहीं करेंगे लेकिन नए तरीके से करेंगे। दूध, दही, बटर मिल्क, घी, जूस, फ्रूट, वेजिटेबल्स, एनर्जी ड्रिंक्स और आइसक्रीम कुछ ऐसे प्रोडक्ट हैं जिनकी डिमांड हर मौसम में बनी रहती है। बाजार में इन दिनों ई-रिक्शा आ गए हैं जिनमें फ्रिज लगा हुआ है। 

इंडियामार्ट पर इनकी कीमत ₹70000 से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक है। बस यही अपनी दुकान है जो सुबह 6:00 बजे से 10:00 तक और रात को 7:00 बजे से 9:00 बजे तक कम से कम ₹2000 प्रतिदिन का मुनाफा दिलाएगी। 

पॉइंट टू पॉइंट- करना क्या है
  • आसपास की सबसे पॉश कॉलोनी में सुबह सबसे पहले फल एवं दूध की सप्लाई करना है। लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं, जिम जाते हैं, घर पर एक्सरसाइज करते हैं। जब उन्हें उनके दरवाजे पर या पार्क में ताजा फल और जूस मिलता है तो कोई भी अपने आप को रोक नहीं पाता। इसमें आपका प्रॉफिट मार्जिन 50% से अधिक होता है।

  • उसी पॉश कॉलोनी में सेकंड राउंड में दूध, दही, बटर मिल्क और घी की सप्लाई करना है। यदि आप अमूल और इसके जैसे अपने राज्य के लोकल ब्रांड के लिए काम करते हैं तो आपका प्रॉफिट मार्जिन 25% के आसपास होगा। यदि किसी लोकल डेयरी से कांटेक्ट करते हैं तो प्रॉफिट मार्जिन थोड़ा बढ़ जाएगा। 

  • उसी पॉश कॉलोनी में थर्ड राउंड वेजिटेबल्स के लिए। जब आप सब्जियों को फ्रिज में रख कर ले जाएंगे तो उनकी ताजगी आखरी समय तक बनी रहेगी और इसके कारण आपकी बिक्री किसी भी सब्जी वाले भैया से बहुत ज्यादा होगी। यदि साथ में एक वेजिटेबल चॉपर लेकर जाएं और सब्जी को चॉप करके पैकिंग के साथ देंगे तो बाजार मूल्य से 2 गुना तक दाम मिल सकते हैं। 

  • शाम को 7:00 बजे किसी भी ऐसी जगह पर जहां लोगों की भीड़ मिलती हो, आपका आइसक्रीम पार्लर ऑन द व्हील मोटी कमाई कर रहा होगा। कृपया याद कीजिए, आज भी आपकी कॉलोनी का आइसक्रीम वाला शाम को कम से कम ₹1000 का प्रॉफिट कमाता है। 


शिव की जलधारा के नजदीक क्यों नहीं जाते, साइंटिफिक रीजन पढ़िए- Amazing facts in Hindi

Posted: 23 Jul 2022 10:41 PM PDT

जब हम किसी भी भगवान की पूजा करते हैं तो उनकी परिक्रमा भी करते हैं परंतु शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद परिक्रमा को वर्जित बताया गया है। यहां तक की शिवलिंग से निकलने वाली जलधारा के नजदीक भी नहीं जाते। सवाल यह है कि शास्त्रों में इसे वर्जित क्यों किया गया है। क्या यूं ही किसी ने नियम बना दिया या फिर इसके पीछे कोई विज्ञान भी है। आइए जानते हैं:- 

शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव अंतरिक्ष के स्वामी हैं और अंतरिक्ष के रहस्यों का पता लगाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी नासा भी स्वीकार करती है कि शिव से जुड़े रहस्यों का पता लगाना संभव नहीं है। वैज्ञानिकों ने यह भी माना है कि पृथ्वी पर जितने भी ज्योतिर्लिंग मौजूद है सभी में एक विशेष प्रकार का रेडिएशन पाया जाता है। सभी ज्योतिर्लिंग एक न्यूक्लियर रिएक्टर की तरह होते हैं। इनमें रेडियोएक्टिव एनर्जी पाई जाती है। 

जब हम शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। उसका अभिषेक करते हैं तो शिवलिंग के संपर्क में आने के कारण पानी भी रेडियो एक्टिव एनर्जी से युक्त हो जाता है। यही कारण है कि शिवलिंग की वेदी से निकलने वाले पानी के नजदीक भी नहीं जाते और इसी कारण से शिवलिंग की परिक्रमा वर्जित बताई गई है। खास बात यह है कि जब यह पानी किसी नदी के पानी से मिलता है तो उस नदी का उपचार करता है। नदी के पानी को शुद्ध कर देता है। 

सीएम राइज में चयनित माध्यमिक शिक्षकों को वेतन के लाले- MP karmchari news

Posted: 24 Jul 2022 12:11 AM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की विकास खण्ड अंतर्गत माध्यमिक शाला शिक्षकों का विगत कई वर्ष से स्थानांतरित अथवा नवीन नियुक्त माध्यमिक शाला शिक्षकों का वेतन कर्मचारी कोल से न करते हुए र कार्ड से भुगतान किया जा रहा है। 

ऐसा इसलिए हो रहा है की शासन से नवीन संवा संविलियन शिक्षक के जो पोस्ट कोड IFMIS पर उपलब्ध कराये गये थे उसमें अधिकांश शहरी क्षेत्र की शालाओं में स्थानांतरण पर आये माध्यमिक शाला शिक्षकों को ज्वाइन करा भर दिया गया है। ऐसे में सीएम राइज विद्यालयों में अन्य जिलों एवं जिले के एवं अन्य विकास खण्डों से आये चयनित माध्यमिक शिक्षकों का वेतन कैसे आहरित हो यह समझ से परे है। 

सीएम राइज विद्यालयों में चयनित माध्यमिक शिक्षक जिनका माह मई 2022 का वेतन आहरित नहीं हुआ है वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पदों की स्वीकृत न बढने की स्थिति में यदि वेण्डर के माध्यम से इन शिक्षकों का वेतन आहरित किया जाता है तो उस स्थिति में शिक्षकों के NPS एवं बीमा राशि की कटौती नहीं हो पाये जिससे इन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पडेगा। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मन्सूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, सुरेन्द्र जैन, नितिन अग्रवाल, श्यामनारायण तिवारी, मनोज सेन, योगेन्द्र मिश्रा, गगन चौबे, शुभसंदेश सिंगौर, प्रमोद वर्मा, मो०तारिख, धीरेन्द्र सोनी, संतोष तिवारी, महेश कोरी, राकेश दुबे, गणेश उपाध्याय, मनीष लोहिया, महेश कोरी, विनय नामदेव, पवन ताम्रकार, प्रियांशु शुक्ला, आदि ने आयुक्त लोक शिक्षण म.प्र. भोपाल से मांग की है कि सी.एम राईज विद्यालयों में चयनित माध्यमिक शिक्षकों के वेतन में आ रही तकनीकी समस्या का निराकरण करते हुए शीध्र वेतन आहरित कराने के निर्देश दिये जावें तथा दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की जाये।

संस्था पर झूठा लांछन लगाना मानहानि का अपराध होगा या नहीं, जानिए- Legal Advice

Posted: 23 Jul 2022 01:15 PM PDT

भारत में बहुत से निकाय, संस्था, कम्पनी या संगठन आदि हैं जिनकी अपनी अलग ही पहचान एवं प्रतिष्ठा होती है। बहुत से लोग जाने अनजाने में इन पर गलग आरोप लगाते हैं जैसे किसी संगठन के बारे में बिना सोचे समझे उसकी कार्यप्रणाली पर गलत आरोप लगा देते हैं क्या ऐसा गलत आरोप लगाना मानहानि का अपराध होता है, जानते हैं इसका जबाब।

भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 499 (स्पष्टीकरण क्रमांक 02) की परिभाषा:-

किसी कंपनी, निकाय, निगम, संस्था या संगठन पर गलत लांछन लगाना,गलत आरोप लगाना जिससे उसकी प्रतिष्ठा में कमी आये या मान-सम्मान की क्षति हो तब यह मानहानि का अपराध होगा।

संस्था, संगठन आदि की मानहानि होने पर शिकायत करने का अधिकार कौन रखता है जानिए
कोई व्यक्ति कम्पनी, संस्था या संगठन या व्यक्तियों के समूह आदि पर झूठा लांछन लगाता तब ऐसे व्यक्ति के खिलाफ संगठन, संस्था, कंपनी या निकाय का कोई भी सदस्य न्यायालय में परिवाद दायर कर सकता है।

उधारानुसार वाद:- आर. के. कर्णाजेम के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एक निश्चित निकाय है जिसकी अपनी स्वतंत्र पहचान है। अतः इस संस्था के विरुद्ध लगाए गए लांछन मानहानि का अपराध होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665

इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

JABALPUR NEWS- सरकारी क्वार्टर में पानी भरा, लेंटर क्रेक हो गए

Posted: 23 Jul 2022 12:56 PM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि शंकर शाह नगर, मेडिकल कालोनी ब्यौहार बाग, महिला आईटीआई छात्रावास , शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के क्वाटर, वन, आईटीआई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बरगी हिल्स, स्वास्थ विभाग के सरकारी कर्मचारियों के रहने वाले क्वाटरों की छतों से बरसात का पानी टपक रहा है। 

कुछ सरकारी क्वाटरों के लेंटर क्रेक हो गए है, पानी की टंकियां सड़ चुकी है, पानी की लाइनें जाम है, जगह-जगह से लीकेज है, कालोनी में बॉउंड्री वाल नहीं है, क्वाटरों के प्लास्टर उखड़े पड़े है, लेट्रिन, बाथरूमों की लेंटरें गिर रही है, लेट्रिन सीटें टूटी हुई है, बिजली फिटिंग उखड़ी है, बिजली के जले बोर्ड को नही बनाया जा रहा है, कर्मचारियों के आवासो में वाहन रखने शेड नहीं है, कुछ कालोनियों में वर्षों से गेट पर चौकीदार नहीं है रात में असामाजिक तत्व घूमते रहते है। 

खम्बों में स्ट्रीट लाइट ना होने से अंधेरा बना रहता है। क्वाटरों में किराये से रहने वाले हजारों कर्मचारियों की मासिक तनखाह से किराया तो काट लिया जाता है लेकिन क्वाटरों की मरम्मत नहीं करवाई जाती है। मजबूर कर्मचारियों को भारी परेशानियों के पश्चात भी रहने मजबूत होना पड़ता है। 

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, प्रसांत सोंधिया ,रविकांत दहायत, नरेस शुक्ला, संतोष मिश्रा, संजय गुजराल, विश्वदीप पटेरिया, यू एस करोसिया,देव दोनेरिया,एस के बांदिल, प्रदीप पटेल,मुकेश मरकाम,धीरेन्द्र सिंह,अजय दुबे,योगेंद्र मिश्रा,आसुतोष तिवारी, नरेंद्र सेन,चंदू जाऊ लकर ,मंसूर वेग ने सभी विभागों के अधिकारियों से सरकारी आवासों की पूर्ण मरम्मत  करवाने की  मांग की है।

कांग्रेस के पास आखिरी मौका है अतिथि शिक्षक-विद्वान और संविदा का विश्वास जीतने का- Khula Khat

Posted: 23 Jul 2022 12:48 PM PDT

आदरणीय महोदय जी
, 25 जुलाई से शुरू होने जा रही विधानसभा के सत्र से कांग्रेस के पास आखरी मौका है कि जनहितैषी मुद्दों पर सरकार का ध्‍यानाकर्षण कर सके क्‍योंकि कांग्रेस पार्टी 2018 मे कई लोकलुभावन घोषणायों व कई वचन देकर सत्‍ता मे आयी थी परंतु 15 माह की सरकार मे उन्‍होनें संविदा, अतिथि शिक्षक एवं विद्वानों के लिए कुछ न किया। 

लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनावों मे भी जनता ने उन्‍हें नकार दिया इसका कारण है कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका भी सही ढंग से नहीं निभा पा रही है जबकि भाजपा विपक्ष मे बहुत जोरदार ढंग से जनता के मुद्दों पर मुखर होती है। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस को वर्तमान मे सफलता दिखाई नहीं देती है परंतु यदि मप्र कांग्रेस के दिग्‍गज नेता कमलनाथजी, जीतू पटवारी, सज्‍जन सिंह वर्मा, कुणाल जी, बाला बच्‍चन जी के पास इस विधानसभा सत्र मे मौका है कि वो अति‍थिशिक्षकों, अतिथिविद्वानों, संविदाकर्मियों के नियमितिकरण के साथ ही सरकार को 87500 रिक्‍त शिक्षक पदों को भरने के लिए विवश कर दें, जिनमे 51000 पद वर्ग 3 के हैं। 

यदि कांग्रेस इसमें सफल हो जाती है तो युवाओं के बीच मे उनकी पैठ बन जाएगी जो कांग्रेस पार्टी एवं युवा बेरोजगारों के हित मे है। इसके लिए उनकों शिवराज सिंह चौहान जी के अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण, विभागीय परीक्षा, संविदा नियमितिकरण और सिंधिया जी के अतिथि शिक्षक मु्द्दे पर सड़क पर उतरने वाले बयानों से हमला करना होगा। 

भाजपा मे प्रवक्‍ता कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के बयानों को जमीन तक ले जाते है परंतु कांग्रेस पार्टी मे कभी कभार जिक्र करके मुद्दों को छोड़ दिया जाता है। कांग्रेस पार्टी को जरूरत है जोर शोर से बार-बार कर्मचारी मुद्दों किसान मुद्दों बेरोजगारी व रिक्‍त पदों पर जल्‍द भर्ती करने संबंधी मुद्दों को उठाने की व बार-बार हो रहे परीक्षा घोटालों पर बात करने की। साथ ही वर्षों तक भर्ती प्रक्रिया को उलझाने वाली विसंगति पर बात करने की। 

जिस प्रकार भाजपा लगातार विपक्ष मे रहते आंदोलन यात्रायें निकालती है उसी तरह से शांति पूर्ण यात्राओं की कांग्रेस को भी जरूरत है जनता के बीच जाने की। विधानसभा के जरिये कांग्रेस जन मुद्दों पर भाजपा को घेर सकती है। इससे उसकी छवि मे भी सुधार होगा। इसलिए सभी बुजुर्ग व युवा कांग्रेसी विधायक एकजुटता से सदन मे मुद्दों पर हमलावर रहे। यह मौका है पार्टी पर भरोसा वापस कायम करने का।

सादर धन्‍यवाद
आशीष कुमार बिरथरिया
उदयपुरा जिला रायसेन म.प्र 

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

MP NEWS- बच्चों से भरी स्कूल बस नदी की बाढ़ में फंसी

Posted: 23 Jul 2022 12:40 PM PDT

भोपाल
। अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल तिलावाद शाजापुर की स्कूल बस बरसाती नाले में फस गई। यह कोई हादसा नहीं था बल्कि ड्राइवर ने जानबूझकर बस में सवार 25 मासूम विद्यार्थियों की जान खतरे में डाल दी थी। यहां याद दिलाना जरूरी है कि हाईकोर्ट के अनुसार स्कूल बस और उसमें सवार विद्यार्थियों की जिम्मेदारी स्कूल संचालक की ही होती है। चाहे वह स्कूल बस किसी ठेकेदार की क्यों ना हो। 

बताया गया है कि स्कूल बस बच्चों को लेकर बिकलांखेड़ी छोड़ने जा रही थी और नदी उफान पर आ गई थी। पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। नियम अनुसार ऐसी स्थिति में किसी भी यात्री वाहन को आगे बढ़ाना एक गंभीर अपराध है। बस के ड्राइवर ने नदी में बाढ़ होने के बावजूद बस को आगे बढ़ा दिया। बाढ़ के पानी में जाकर स्कूल बस फंस गई। 

पुलिस, पटवारी, कोटवार कोई नहीं था, ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया

जैसे ही उफनते नाले पर स्कूली बस बंद हुई, वैसे ही बस में बैठे बच्चों ने चिलाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर नाले के किनारे पर खड़े ग्रामीणजनों ने अपने तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने पहले रस्सी के सहारे स्कूल बस को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पानी का बहाव काफी तेज था। उसके बाद ट्रैक्टर की मदद से स्कूल बस को निकाला गया। 

रेस्क्यू ऑपरेशन में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान बस में सवार 25 बच्चों की जान खतरे में थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया था और ना ही कलेक्टर ने स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।

BHOPAL-BETUL-NAGPUR हाईवे पर बाढ़, दोनों तरफ ट्रैफिक जाम

Posted: 23 Jul 2022 12:42 PM PDT

भोपाल
। नेशनल हाईवे क्रमांक 69 की हालत किसी गांव की सड़क जैसी हो गई। जब भी बारिश होती है हाईवे पानी में डूब जाता है और बैतूल भोपाल का सड़क संपर्क टूट जाता है। एक बार फिर हाईवे पर बाढ़ आ गई है और दोनों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया है। इसी बारिश के कारण भोपाल नागपुर ट्रैफिक भी बंद हो गया है।

सतपुड़ा जलाशय के 14 गेट खोल दिए, तवा नदी में बाढ़

बैतूल जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि शाहपुर मे माचना नदी उफान पर आ गई। पुल पर पानी होने से आवागमन दोपहर तीन बजे से बंद हो गया। पारसडोह जलाशय के चार गेट खोलने से ताप्ती नदी भी उफान पर है। सारनी में सतपुड़ा जलाशय का जल स्तर बढ़ने के कारण 14 गेट खोल दिए गए हैं। इससे तवा नदी उफान पर आ गई है और पुनर्वास क्षेत्र को जोड़ने वाले नांदिया घाट के पुल पर पानी होने से आवाजाही बंद हो गई है। 

बैतूल में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश हो रही है

शुक्रवार रात से प्रारंभ हुई तेज वर्षा शनिवार शाम को भी जारी रही। लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों में उफान आ गया। बैतूल के पास से बहने वाली माचना नदी में बाढ़ के कारण बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे 59 ए पर करबला घाट की पर पुल पर से बाढ़ का पानी बहने से मार्ग बंद हो गया। गंज अंडरब्रिज में जल भराव से रास्ता बाधित रहा। शहर की निचली बस्तियों के घरों में पानी घुस गया।

इस सीजन में पांचवीं बार बंद हुआ है भोपाल बैतूल नेशनल हाईवे

शाहपुर से सचिन शुक्ला ने बताया कि माचना नदी में बाढ़ आने के कारण पांचवी बार बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे 69 पर आवागमन बंद हो गया। शनिवार को दोपहर तीन बजे माचना नदी में बाढ़ का पानी आने के कारण नदी पुल के ऊपर से बहने लगी। माचना नदी पर बना हुआ पुल पिछले 15 दिनों में पांचवीं बार पानी में डूब गया। 

पारसडोह जलाशय के चार गेट खोले

मुलताई तहसील के पारसडोह जलाशय में लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण शनिवार सुबह चार गेट खोल दिए गए। इससे ताप्ती नदी भी उफान पर चल रही है। 

सापना जलाशय फुल टैंक लेवल

बैतूलबाजार के समीप सोहागपुर में स्थित मध्यम सिंचाई योजना के प्रमुख सापना जलाशय में भी शनिवार की सुबह से हो रही तेज वर्षा के कारण पानी की भरपूर आवक हो रही है। 14.3 एमसीएम क्षमता का यह जलाशय दोपहर दो बजे छलक उठा। इसके दोनों वेस्ट वेयर से करीब एक फीट तक पानी बहने लगा। इससे सापना से सोहागपुर जाने वाले मार्ग के पुल पर पानी आ गया और आवाजाही करीब दो घंटे तक बंद रही। शाम को रिमझिम वर्षा होने से पानी की आवक कम हो गई।

भोपाल -नागपुर नेशनल हाइवे बंद

वर्षा के कारण अंभोरा नदी में बाढ़ आने से मुलताई, आठनेर मार्ग बंद हो गया। नदी के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, ताकि कोई भी बाढ़ के पानी को पार करते हुए नहीं निकले। अंभोरा नदी में ऊंची पुलिया नहीं होने के कारण बाढ़ के कारण हमेशा यातायात बाधित हो जाता है।

Post Bottom Ad

Pages