Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- श्री हरसिद्धि परवरिया माता मन्दिर की कथा - dharti-Ke-Rang
- MP NEWS- हाईकोर्ट ने सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना के आदेश दिए
- JABALPUR मेडिकल यूनिवर्सिटी परीक्षा घोटाला- जांच रिपोर्ट में क्या लिखा है जल्द पता चलेगा- TODAY NEWS
- MPPSC NEWS- इंजीनियरिंग एवं डेंटल सर्जन परीक्षा की Provisional Answer Key जारी
- RGPV NEWS- 7 परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी
- INDORE NEWS- अनाज, दाल, मैदा, आटा आदि पर GST का व्यापारियों द्वारा विरोध
- GWALIOR NEWS- पिता से परेशान व्यापारी बेटे ने सुसाइड कर लिया
- BHOPAL NEWS- प्यार में धोखा देने वाले के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज
- BHOPAL NEWS- हाई प्रोफाइल स्कोडा कार ने एंबुलेंस को टक्कर मारी, मरीज की मौत
- INDORE NEWS- कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच गैंगवार, मंगल की रात से बुध की दोपहर तक चली
- JU GWALIOR NEWS- हद कर दी, एग्जाम हॉल में आंसर शीट बांटने के बाद पेपर कैंसिल
- बारिश में बिजली की चमक पहले दिखती है और आवाज बाद में आती है ऐसा क्यों, पढ़िए- GK in Hindi
- JABALPUR में भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली की सूचना- indian Army agniveer bharti Rally
- Small business ideas- मात्र 2 घंटे में ₹500 प्रतिदिन से लाखों के कारोबार की शुरुआत
- यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाए तो क्या अपराधी की सजा माफ हो जाती है, जानिए CrPC 1973
- ROJGAR SAMACHAR- महिलाओं को 20% आरक्षण, भारतीय नौसेना में भर्ती
- BHOPAL में 85 अधिकारी-कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई, नोटिस जारी
- DAVV NEWS- अतिथि विद्वानों की भर्ती, डीएमआरसी में वैकेंसी- MP ROJGAR NEWS
- MP chunav news- प्रत्याशियों के मतदाता सहायता केंद्र हेतु गाइडलाइन
- MP BOARD NEWS- 10th-12th स्टूडेंट्स के लिए आवश्यक सूचना
- MPPSC NEWS- राज्य सेवा परीक्षा 2021 रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई
- बुरहानपुर सहकारी बैंक घोटाला- मैनेजर को रिहा करने के आदेश- JABALPUR HC NEWS
- दिव्य IAS एकेडमी डायरेक्टर के विवादित वीडियो की जांच के आदेश - JABALPUR NEWS
- JABALPUR NEWS- 3 अधिकारी सस्पेंड, नशे में धुत थे पीठासीन अधिकारी
- 120 शिक्षकों की CM RISE पदस्थापना निरस्त, मूल स्कूल में वापस - MP karmchari news
| श्री हरसिद्धि परवरिया माता मन्दिर की कथा - dharti-Ke-Rang Posted: 06 Jul 2022 08:08 AM PDT मध्यप्रदेश में श्री हरसिद्धि माता मंदिर तरावली, उज्जैन एवं रायसेन में स्थित है। विदिशा और रायसेन के लोग माँ हरसिद्धि माता को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। इस कारण यहाँ के लोगों के लिए यह विशेष आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता चली आ रही है कि यदि कोई हिंदू परिवार का सदस्य हरसिद्धि माता का प्रसाद ग्रहण कर लेता है तो उसे हर साल देवी के दर्शन करने अपने परिवार सहित यहाँ आकर दरबार में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाना पड़ता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। रायसेन से करीब 14 किलोमीटर दूर परवरिया गांव में माँ हरसिद्धि माता के दरबार है। कहा जाता है कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य अपने वाहनों के कारवां के साथ बैलगाड़ी से हरसिद्धि माता की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। विदिशा से होकर जैसे ही उनके वाहनों का कारवां रायसेन जिले के परवरिया गांव पहुंचा तो एक किले के नजदीक नीम के पेड़ के नीचे हरसिद्धि माता की प्रतिमाएं लेकर वे रुक गए। सुबह जब रवाना होने लगे तो बैल गाड़ी के पहिये की धुरी टूट गयी। जिसे बदलने के बाद बैलगाड़ी चलाई तो बैलगाड़ी पलट गयी। जिसके कारण राजा विक्रमादित्य ने माता हरसिद्धि की तीन पिंडी रूपी प्रतिमाएं वहीं चबूतरे पर धार्मिक विधि-विधान, हवन पूजन कर विराजित कर दी। बस तभी से यह मंदिर प्रसिद्ध होता चला गया। यहाँ हर साल नवरात्रि वार्षिक महिला भी लगता है। जो करीब एक महीने तक चलता है और जिसे देखने विदिशा, रायसेन, भोपाल, सीहोर से लोग परिवार सहित माता के दरबार में पहुँचकर पूजा अर्चना करते हैं। कई लोग तो मंदिर परिसर में ही दाल-बाटी और लड्डू चूरमा का प्रसाद तैयार करके माता को भोग भी लगाते हैं। इस मंदिर की खास बात यह है कि मंदिर परिसर में बाटियाँ सेंकने के लिए एक अलग ही स्थान बना हुआ है जहाँ जाकर सभी श्रद्धालु अपनी बाटियाँ सेक लेते हैं। |
| MP NEWS- हाईकोर्ट ने सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना के आदेश दिए Posted: 06 Jul 2022 07:43 AM PDT जबलपुर। हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर को निर्देश दिए हैं कि चार दिन के भीतर ग्राम पंचायत मझगवां के सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना कराएं। न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने याचिकाकर्ता को आदेश दिए कि वह तत्काल इस आदेश की प्रति निर्वाचन अधिकारी को दें, ताकि उसका पालन हो सके। इस चुनाव में हाई कोर्ट का यह अपनी तरह का पहला आदेश है। याचिकाकर्ता शशि यादव की ओर से अधिवक्क्ता सुशील मिश्रा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि तीन जून को सरपंच पद के लिए नामांकन भरा था। चुनाव में कुल छह प्रत्याशी थे। मतदान 25 जून को हुआ और उसी दिन मतगणना भी हुई। पीठासीन अधिकारी ने रात 10 बजे मौखिक रूप से बताया कि शशि को 327 वोट मिले जबकि रंगोली रजक को 328 वोट मिले हैं। याचिकाकर्ता ने तुरंत रात में ही पीठासीन अधिकारी और अगले दिन निर्वाचन अधिकारी व चुनाव आयोग को पुनर्मतगणना के लिए आवेदन किया। इसके बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। यदि उम्मीदवार वजयी घोषित नहीं हुआ है और कोई उम्मीदवार मतगणना के दिन ही आवेदन पेश करता है तो मध्य प्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम की धारा 77 (दो) सहपठित नियम 80( एक) के तहत हाईकोर्ट को पुनर्मतगणना के आदेश का अधिकार है। सरपंच को जीत का प्रमाण पत्र 14 जुलाई को दिया जाना है। निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ ने कहा कि याचिकाकर्ता के आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। |
| JABALPUR मेडिकल यूनिवर्सिटी परीक्षा घोटाला- जांच रिपोर्ट में क्या लिखा है जल्द पता चलेगा- TODAY NEWS Posted: 06 Jul 2022 07:37 AM PDT जबलपुर। मेडिकल यूनिवर्सिटी परीक्षा घोटाले में जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के रिकॉर्ड पर ले ली गई। हाई कोर्ट के पूर्व निर्देश के पालन में मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर में परीक्षा घोटाले की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश कर दी गई थी। इसके बाद सीलबंद लिफाफ़ा खोला गया। उसे रिकार्ड पर ले लिया गया। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने इसे रिकार्ड पर लेकर इसकी प्रति याचिकाकर्ता के वकील को प्रदान करने के निर्देश दिए। हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति केके त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने यह रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। जबलपुर निवासी अंकिता अग्रवाल, अरविंद मिश्रा व अन्य की ओर से जनहित याचिकाएं दायर की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ, अमिताभ गुप्ता व आरएन तिवारी ने कोर्ट को बताया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर छात्रों को पास कराने के लिए रिश्वत ली गई। पास कराने के लिए छात्रों से आनलाइन रकम ली गई। परीक्षा का काम देख रही माइंड लाजिस्टिक कंपनी ने भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की। परीक्षा कराने वाली कंपनी को ई-मेल भेजकर नंबर बढ़वाए गए। घोटाले को उजागर करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया।मामले की गत सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए थे। |
| MPPSC NEWS- इंजीनियरिंग एवं डेंटल सर्जन परीक्षा की Provisional Answer Key जारी Posted: 06 Jul 2022 06:51 AM PDT Madhya Pradesh Public Service Commission Indore द्वारा State Engineering Service एवं State Dental surgeon examination के लिए प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार देख सकते हैं एवं अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021, एवं दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2022 की प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी की गई है। बताया गया है कि इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2021 जो 3 जुलाई 2022 को संपन्न हुआ, की उत्तर कुंजी जारी की जा रही है। उम्मीदवार सात दिवस के भीतर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी प्रकार डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 जिसका आयोजन 3 जुलाई 2022 को हुआ था, की प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी की जा रही है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD भी कर सकते हैं। दावे एवं आपत्तियों के लिए सात दिवस का समय दिया गया है। यहां क्लिक करके इंजीनियरिंग सर्विस एक्जाम 2021 की प्राविधिक उत्तर कुंजी देखें। यहां क्लिक करके डेंटल सर्जन एक्जाम 2022 की प्राविधिक उत्तर कुंजी देखें। |
| RGPV NEWS- 7 परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी Posted: 06 Jul 2022 06:37 AM PDT राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के अंतर्गत यूटीडी (UTD- University Teaching Departments) में BArch/BTech (CBCS) /M.Tech/ M. Pharma/PGCMB/MBA सेकंड सेमेस्टर (REGULAR), MBA Fourth Semestet (Regular) and PhDCourse Work First and Second Semestet Examination July 2022 का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। इन सभी परीक्षाओं का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। गौरतलब है कि B. Tech/ MBA, B. Arch., M. Tech. /M.pharma/ PGCMB Second Semester (Regular), MBA Fourth Semester (Regular) की परीक्षाएं आगामी 18 जुलाई 2022 से आयोजित की जाएंगी जबकि PhD Course Work 1st and 2nd Semester Regular/ Ex) की परीक्षाएं आगामी 25 जुलाई 2022 से आयोजित की जाएंगी। टाइम टेबल से जुड़ी विषयवार एवं दिनवार विस्तृत जानकारी के लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट rgpv.ac.in पर विजिट करें अथवा डायरेक्ट लिंक की के लिए यहां क्लिक करें। टाइम टेबल की PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। |
| INDORE NEWS- अनाज, दाल, मैदा, आटा आदि पर GST का व्यापारियों द्वारा विरोध Posted: 06 Jul 2022 06:27 AM PDT इंदौर। जीएसटी काउंसिल ने बीते सप्ताह हुई बैठक के बाद गैर ब्रांडेड यानी लेबल वाली खाद्य सामग्री को भी पांच प्रतिशत जीएसटी के दायरे में ले लिया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद हुई इस घोषणा का विरोध शुरू हो गया है। 18 जुलाई से नए नियम को लागू करने की बात कही गई है। हालांकि नए नियमों को लेकर अब भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। निर्णय के खिलाफ व्यापारी एकजुट हो गए हैं। मंगलवार को इंदौर व्यापारी संगठनों ने बैठक बुलाकर महंगाई बढ़ने पर चिंता जताई। जीएसटी में अब तक गैर ब्रांडेड खाद्य सामग्री को टैक्स के दायरे से मुक्त रखा जा रहा है। सीए भरत नीमा के अनुसार अब तक शर्त रखी गई थी कि खाद्य सामग्री जो अनब्रांडेड है, उस पर एक्शनेबल क्लेम नहीं लिया जाता, तो वह जीएसटी से मुक्त रखी जाएगी। इस निर्णय के बाद देश के तमाम अनाज, दाल, दलहन कारोबारी बीते पांच वर्षों से अपनी पैकिंग के नीचे एक्शनेबल क्लेम नहीं लेने की सूचना लिखवाकर टैक्स से छूट हासिल कर रहे थे। अब जीएसटी एक्ट में ब्रांडेड शब्द को बदलकर उसके साथ लेबल्ड फूड भी लिखा जा रहा है। इस नियम के लागू होने से हर तरह की अनाज, दाल, मैदा, आटा जैसे कृषि उत्पाद और सामग्री जीएसटी के दायरे में आ जाएगी। 10 से 15 फीसद महंगी हो जाएंगी जरूरत की वस्तुएंइंदौर चावल व्यापारी एसोसिएशन ने खाद्य सामग्री अनाज, दालों को जीएसटी के दायरे में लाने के विरोध में बैठक ली। एसोसिएशन ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया और कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेशभर के व्यापारियों का समर्थन मांग कर ज्ञापन दिल्ली भेजा जाएगा। दरअसल, पांच प्रतिशत टैक्स लगाने का असर होगा कि आम लोगों के लिए अनाज, आटा जैसी आम जरूरतों की वस्तुएं 10 से 15 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। एसोसिएशन ने कहा कि सरकार भले ही विलासिता की वस्तुओं पर भारी भरकर कर लगा दे, लेकिन आम लोगों का खाद्यान्ना महंगा न करें। ऐसी वस्तुओं पर कारोबार ही 1 से 2 प्रतिशत के मुनाफे पर होता है। जीएसटी के दायरे में आने पर ई-वे बिल की बाध्यता भी लागू हो जाएगा। ऐसे में कारोबार की मुश्किल बढ़ जाएगी। व्यापारियों का जीएसटी की कार्रवाई का खर्च भी टैक्स के साथ जुड़ जाएगा। |
| GWALIOR NEWS- पिता से परेशान व्यापारी बेटे ने सुसाइड कर लिया Posted: 06 Jul 2022 06:11 AM PDT ग्वालियर। दुनिया में बुजुर्ग लोगों की शिकायत होती है कि उनके बच्चे उनकी देखभाल नहीं करते परंतु इस मामले में उल्टा हुआ। एकलौता बेटा पिता की सेवा करना चाहता था परंतु पिता लगातार कुछ ना कुछ ऐसा करते थे जिससे समाज में बेटे की बदनामी हो। लाख समझाने के बाद भी जब पिता नहीं माने तो बेटे ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शहर के थाटीपुर स्थित यमुना नगर निवासी 25 वर्षीय भानू गुर्जर डेयरी व्यवसायी है। उसका अच्छा काम चलता है, लेकिन पिता भारत सिंह से परेशान था। घर में सभी सुविधाएं होने के बावजूद उसके पिता ₹400 दिहाड़ी पर काम करते हैं। भानु उन्हें लगातार समझाता था कि उनके कारण समाज में परिवार की बेइज्जती होती है परंतु वह किसी की बात नहीं मानते थे। आखिरी शब्द थे पिताजी बेइज्जती मत कराओबुधवार की सुबह पिता भारत सिंह का काम पर जा रहे थे तो पुत्र भानु सिंह ने उन्हें जाने से रोका। पिता नहीं माने और घर से निकल गए। तनाव इतना अधिक बढ़ गया था कि पुत्र भानु सिंह ताला बंद कमरे में रोशनदान से अंदर घुसा और उसमें रखी रिश्तेदार की बंदूक से खुद को गोली मार ली। जब तक परिवार के लोग ताला खोलकर कमरे में पहुंचे तब तक भानु सिंह गुर्जर की सांसें थम चुकी थी। |
| BHOPAL NEWS- प्यार में धोखा देने वाले के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज Posted: 06 Jul 2022 05:44 AM PDT भोपाल। पुलिस ने प्यार में धोखा देने के आरोप में अंकुर सेन नाम के एक युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 19 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि शादी के लिए प्रपोज करके संबंध बनाए और फिर ब्रेकअप कर लिया। पुलिस के मुताबिक, माता मंदिर इलाके में रहने वाली 19 साल की लड़की करीब पांच साल पहले 9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। वर्तमान में वह घर में ही रहती है। उसने पुलिस को बताया कि स्कूल में इलाके में रहने वाला अंकुर सेन 11वीं में पढ़ता था। उससे जान-पहचान थी। स्कूल छूटने के बाद दोनों नहीं मिले। इसी साल अंकुर से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। मार्च 2022 में अंकुर ने उसे मिलने के लिए हनुमानगंज इलाके में बुलाया। वह उसे बात करने के बहाने होटल राजदूत में लेकर पहुंचा। जहां, उसके साथ रेप किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसने शादी करने का वादा कर चुप करा दिया। इसके बाद लड़की की तबियत बिगड़ने लगी। तीन दिन पहले जब लड़की की मां ने उससे तबियत के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अंकुर के करतूतों के बारे में बताया। यह बात उसकी मां अंकुर के मम्मी-पापा को अपने घर बुलाकर बताई। इसपर अंकुर के मम्मी-पापा ने शादी से इंकार कर दिया। इसके साथ ही अंकुर भी मुकर गया। इस पर लड़की ने थाने में मामला दर्ज करा दिया। लड़की ने पुलिस को बताया अंकुर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। |
| BHOPAL NEWS- हाई प्रोफाइल स्कोडा कार ने एंबुलेंस को टक्कर मारी, मरीज की मौत Posted: 06 Jul 2022 05:28 AM PDT भोपाल। खबर आ रही है कि बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एक स्कोडा कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। एंबुलेंस में गंभीर मरीज की मौत हो गई। बताया गया है कि कार को एक रिटायर्ड अधिकारी का नाबालिक बेटा चला रहा था। यदि सीसीटीवी कैमरा में यह बात प्रमाणित हो जाती है तो हाई प्रोफाइल रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज होगा। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर तेज रफ़्तार कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ए्ंबुलेंस में सवार लोग मामूली घायल हो गए। एंबुलेंस में सवार एक महिला ने बताया कि हमने अपने पिता रामसिंह (निवासी आशापुरी) को उल्टी दस्त की समस्या के चलते आरकेडीएफ में एडमिट किया था। जब हालत नहीं सुधरी तो हमीदिया में भर्ती किया। सोमवार से उन्हें हमीदिया में वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह उनकी सांसे चलना बंद हो गईं हम लोग अस्पताल से घर ले जा रहे थे। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एक कार ने टक्कर मार दी। पिता जी अचानक उछलकर गिर गए। उनकी थोड़ी बहुत सांस चल रही थी वह टूट गई। हाई प्रोफाइल स्कोडा कार में सरकारी सिक्योरिटी गार्ड भी थाएंबुलेंस को जिस कार से टक्कर लगी उसे एक नाबालिग स्टूडेंट चला रहा था। कार चालक के साथ पुलिस का एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। कार चालक छात्र ने बताया कि उसके पिता लघु उद्योग निगम से रिटायर हो चुके हैं। कार वीआईपी होने के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस में सवार लोगों के परिजन और रिश्तेदार जुटने शुरू हो गए। कार चालक छात्र का कहना था कि एंबुलेंस की स्पीड़ ज्यादा थी उसने बगल से आगे के टायर में टक्कर मारी है। स्कॉडा कार चाणक्यपुरी (चूना भट्टी) निवासी विनीता सिंह पति पुष्पेन्द्र सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। |
| INDORE NEWS- कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच गैंगवार, मंगल की रात से बुध की दोपहर तक चली Posted: 06 Jul 2022 04:57 AM PDT इंदौर। नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग से पहले वाली रात में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपाइयों को जमकर पीटा और मतदान के दिन भाजपा के नेताओं ने कांग्रेसियों को खींच खींच कर पीटा। दो गुटों के बीच गैंगवार मंगलवार की रात से शुरू हुई और बुधवार की दोपहर तक चलती रही। INDORE TOODAY- आधी रात में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय पर हमला बोलाएडीशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक मंगलवार रात में गौरीनगर में बीजेपी के चुनाव कार्यालय पर कांग्रेसियों ने घुसकर मारपीट की थी। रात करीब साढ़े 12 बजे कांग्रेसी इकट्ठा होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और अपशब्द कहने लगे। भाजपाइयों ने जाने का कहा तो वे भीतर घुस गए और लट्ठ से हमला कर दिया। इतनी ही नहीं इस दौरान जमकर कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। लालच देकर वोटर तोड़ने का आरोपहीरानगर में 20 नंबर वार्ड में कांग्रेस नेता अमित पटेल की पत्नी यशस्वी पटेल चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने कमला ठाकुर प्रत्याशी हैं। कांग्रेसी यहां बीजेपी के नेताओं पर वोटरों को लालच देकर तोड़ने का आरोप लगा रहे थे। वहीं, बीजेपी समर्थक कार्यकताओं ने पूर्व से चली आ रही रंजिश को लेकर मारपीट की बात कही। मामले में 24 से ज्यादा लोगों पर पुलिस ने मारपीट और हमला करने का केस दर्ज किया है। जिनकी पहचान हो गई है, उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है। INDORE LIVE- सुबह भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को पोलिंग बूथ से खींच कर पीटावोटिंग के दौरान विधानसभा चार के लोधीपुरा वार्ड-69 में कांग्रेस प्रत्याशी शिखा मधुसुधन के समर्थक सुनील सोलंकी के साथ मतदान केंद्र में मारपीट की गई। आरोप है कि विधायक मालिनी गौड के बेटे एकलव्य के समर्थकों ने उन्हें पीटा है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि किस प्रकार से सुनील को जमीन पर पटक-पटककर पीटा जा रहा है। मामले में गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ता छत्रीपुरा थाने पहुंचे और हंगामा किया। मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी आवेदन दिया है। ईवीएम पर ब्लू निशान को लेकर विवादवार्ड नंबर- 25 की उम्मीदवार गुंजना रघुवंशी का आरोप है कि पिंक फ्लावर स्कूल में ईवीएम में कमल के फूल के आगे एक ब्लू निशान लगा हुआ है। उन्होंने कहा, मैं चेक करने गई तो पहले तो मुझे अंदर जाने नहीं दिया गया, जब मैंने विरोध किया तो जाने दिया। हालांकि तब तक वहां मौजूद लोग स्प्रिट से निशान को साफ करने लगे थे। इस दौरान मैंने मोबाइल से वीडियो बना लिया। मामले की शिकायत संबंधित से की है। |
| JU GWALIOR NEWS- हद कर दी, एग्जाम हॉल में आंसर शीट बांटने के बाद पेपर कैंसिल Posted: 05 Jul 2022 11:43 PM PDT ग्वालियर। स्टूडेंट के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ और इतना बकवास मैनेजमेंट शायद ही किसी यूनिवर्सिटी में देखने को मिले। जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में स्टूडेंट्स एग्जाम हॉल में पहुंच गए, उन्हें आंसर शीट बांट दी गई, आधे घंटे बाद बताया गया कि पेपर नहीं आया है इसलिए परीक्षा स्थगित की जाती है। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद पता चला कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी लगी हैजीवाजी यूनिवर्सिटी के परीक्षा भवन में मंगलवार को आयोजित परीक्षा में दो विषयों के पेपर नहीं पहुंचे। दोपहर 3 से शाम 6 बजे की पाली में हुई परीक्षा में शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका बांट दी। 30 मिनट तक परीक्षार्थी पेपर के इंतजार में बैठे रहे। इस दौरान यहां ड्यूटी देने वाले परीक्षकों के पास परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनिल श्रीवास्तव ने सूचना भिजवाई कि पेपर भेजने का काम जिस कर्मचारी की जिम्मे था, वह चुनाव में ड्यूटी है। ऐसे में एमजेएमसी चौथे सेमेस्टर कम्यूनिकेशन रिसर्च व एमए सोशलॉजी चौथे सेमेस्टर का पेपर स्थगित करना होगा। यह बात सुन विद्यार्थी हतप्रभ रहे गए। परीक्षकों ने ऐसे विद्यार्थियों से उत्तर पुस्तिका वापस लेते हुए कहा कि अब उक्त विषय का पेपर बाद में होगा। इसकी तारीख बाद में जारी की जाएगी। पेपर है या पापड़, जो कम पड़ गएएमए इंग्लिश लिटरेचर के पेपर भी कम पड़ गए। 13 परीक्षार्थियों के बीच में 10 पेपर थे। जिसके बाद 3 परीक्षार्थियों को पेपर के फोटो कॉपी कराकर दी गई। तब जाकर वह परीक्षा दे सके। सवाल यह है कि पेपर है या पापड़ जो कम पड़ गए। स्टूडेंट्स की संख्या को ध्यान में रखते हुए पेपर प्रिंट कराए जाते हैं। प्रिंट किए हुए पेपर चेक किए जाते हैं। कुछ एक्स्ट्रा पेपर भी होते हैं। कोई मैनेजमेंट इतना घटिया कैसे हो सकता है JU GWALIOR- परीक्षा नियंत्रक के जवाब को 10 में से कितने नंबर देंगे आपप्रो. अनिल शर्मा, परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि परीक्षा भवन में दो विषयों का पेपर इसलिए नहीं पहुंच सका क्योंकि जिस कर्मचारी की स्ट्रांग रूम से पेपर भिजवाने की जिम्मेदारी दी उसकी चुनाव में ड्यूटी लगी है। एमजेएमसी व एमए सोशलाॅजी चौथे सेमेस्टर का पेपर स्थगित करना पड़ी। सवाल यह है कि क्या उसकी अचानक चुनाव ड्यूटी लग गई थी। मैनेजमेंट को इतना भी पता नहीं है कि कितने कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है और उनकी जिम्मेदारी किसी दूसरे कर्मचारी को दी जानी है। अब उच्च शिक्षा विभाग और आम जनता को तय करना है कि परीक्षा नियंत्रक की इस जवाब को 10 में से कितने नंबर दिए जाएं। हम तो इसके लिए 00 भी ज्यादा मानते हैं। अयोग्यता प्रमाणित हो चुकी है। सेवाएं समाप्त कर दी जानी चाहिए। |
| बारिश में बिजली की चमक पहले दिखती है और आवाज बाद में आती है ऐसा क्यों, पढ़िए- GK in Hindi Posted: 05 Jul 2022 11:03 PM PDT Why the light seen first before the sound of a thunderstorm in Rainy seasonबरसात के मौसम में हम सभी देखते हैं कि आसमान में बिजली चमकती रहती है। यदि आप भोपाल समाचार डॉट कॉम के नियमित पाठक ने तो आपने देखा होगा कि आसमान में पहले बिजली की चमक दिखाई देती है और उसके तत्काल बाद आवाज सुनाई देती है। सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है। यह फिजिक्स की किताब से पता करते हैं:- प्रकाश और ध्वनि (Light and Sound) ऐसी दो ऊर्जा हैं जिनके कारण ही हम एक दूसरे को प्रत्यक्ष रूप से देख और सुन पाते हैं। प्रकाश की गति, ध्वनि की गति से अधिक होती है। इसी कारण बिजली चमकने पर हमें पहले रोशनी दिखाई देती है और बाद में उसकी गरज की आवाज सुनाई देती है मतलब "light Travels faster than sound" चूँकि प्रकाश की चाल निर्वात या वायु में सर्वाधिक होती है। जबकि ध्वनि की चाल माध्यम की सघनता के ऊपर पर निर्भर करती है। यानी जितना सघन माध्यम होगा उतनी ही ध्वनि तेज या ज्यादा सुनाई देगी। तो आसान शब्दों में कह सकते हैं कि प्रकाश को चलने के लिए हवा, एक suitable medium है जिसमें वह आसानी से चल सकता है। जबकि ध्वनि को चलने के लिए हवा एक प्रतिकूल माध्यम है जिसमें वह धीरे चलती है। इसी कारण बिजली चमकने पर पहले light दिखाई देती है और आवाज़ बाद में सुनाई देती है। |
| JABALPUR में भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली की सूचना- indian Army agniveer bharti Rally Posted: 05 Jul 2022 10:07 PM PDT जबलपुर। भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन की सूचना जारी की गई है। अग्नीपथ भर्ती योजना 2022 के तहत जबलपुर रिक्त भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा 15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक जबलपुर में प्रदेश के 14 जिलों के उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के अनूपपुर बालाघाट डिंडोरी जबलपुर कटनी मंडला नरसिंहपुर रीवा सतना सिवनी शहडोल सिधी सिंगरौली और उमरिया के पुरुष उम्मीदवारों के लिए (जनरल डयूटी), अग्निवीर (तकनीकी) अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी ट्रेड्समैन 10वीं पास तथा ट्रेड्समैन आठवीं पास की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर के भर्ती अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्नीपथ योजना ऑनलाइन पंजीकरण 05 जुलाई 2022 को 0001 बजे से 03 अगस्त 2022 शाम 05:00 बजे तक खुला रहेगा। 22 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022 तक अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने या उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड को ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे (भर्ती दिल्ली का स्थान भी एडमिट कार्ड से सूचित किया जाएगा)। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। |
| Small business ideas- मात्र 2 घंटे में ₹500 प्रतिदिन से लाखों के कारोबार की शुरुआत Posted: 05 Jul 2022 10:44 PM PDT कहते हैं कि बिजनेस हमेशा वह करना चाहिए, जिसे वक्त आने पर स्केल किया जा सके। आज हम आपको एक ऐसे स्टार्टअप आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जो मात्र ₹2000 की पूंजी से शुरू होता है। आपको प्रतिदिन केवल 2 घंटे देना है और ₹500 की कमाई शुरू हो जाएगी लेकिन असली कमाई 3 महीने बाद शुरू होगी। New Startup ideas- वेट मशीन से शुरू होता है लाखों का कारोबारइसके लिए आपके पास सुबह के 2 घंटे ही काफी है या आप चाहें तो शाम को भी 2 घंटे निकाल सकते हैं क्योंकि लोग मॉर्निंग वॉक पर यदि सुबह नहीं जा पाते तो फिर वो ऑप्शनल में शाम को चले जाते हैं। इसलिए आप भी दोनों ऑप्शन्स लेकर चल सकते हैं। इसके लिए बस आपको चाहिए एक Weighing Machine (वजन तौलने की मशीन) जिससे आप अपने बैग में बाइक पर Carry कर सके। कोशिश कीजिए कि जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोग मिलते हैं, आप वहां पर हो। मॉर्निंग वॉक से लौटकर अपना वजन तो हर कोई जानना चाहता है। लोग आपके पास अपना वजन नापने के लिए आने लगेंगे। यदि मात्र 100 लोग भी आए तो ₹500 आपके हुए लेकिन अपना टारगेट है नहीं है। धीरे-धीरे लोगों से रिलेशन बनने लगेंगे और आपको पता चल जाएगा कि इस इलाके में कितने लोग हैं जो वजन घटाने के प्रति गंभीर हैं और वह जिस प्रक्रिया का उपयोग कर रहे हैं क्या उसका रिजल्ट आ रहा है या नहीं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि डॉक्टर फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाते हैं। अब आप उन्हें उनकी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन (वजन घटाने वाली आयुर्वेदिक दवाइयां) आसानी से बेच सकते हैं। |
| यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाए तो क्या अपराधी की सजा माफ हो जाती है, जानिए CrPC 1973 Posted: 05 Jul 2022 09:25 PM PDT कोई भी मामला जब जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है तो उसमें अपराधी को दंडित किए जाने हेतु निवेदन किया जाता है। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाता है। ऐसी स्थिति में दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 265(घ) के अनुसार न्यायालय का पीठासीन अधिकारी समझौते की रिपोर्ट न्यायालय को प्रस्तुत करेगा। जानिए रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद न्यायालय उस मामले में क्या कर सकता है। क्या समझौते के कारण अपराधी की सजा माफ हो जाती है। दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 265 (ङ) की परिभाषा:-दोनो पक्षकारों की सौदेबाजी प्रक्रिया होने के बाद न्यायालय अपना अतिम निर्णय इस प्रकार देगा:- 1. न्यायालय पीड़ित व्यक्ति को प्रतिकर अधिनिर्णीत करेगा एवं दण्ड तौर पर आरोपी को अच्छे आचरण की चेतावनी देकर छोड़ देगा या कोई अपराध परिवीक्षा अधिनियम,1958 के अंतर्गत है तब उसे परख के आधार पर छोड़ दिया जाएगा। 2. अगर कोई अपराध ऐसा है जिसे कानून में लिखा की कम से कम अपराधी को 6 माह की कारावास देना आवश्यक है तब न्यायालय सौदेबाजी के आरोपी को 3 माह की कारावास पूरी करने का आदेश देगा अर्थात न्यूनतम सजा के आधे कारावास से दण्डित करेगा। 3. अगर किसी आरोपी का अपराध परिवीक्षा अधिनियम या न्यूनतम सजा के अंतर्गत नहीं है तब न्यायालय आरोपी को जो अधिकतम सजा होगी उसकी एक चौथाई सजा से दण्डित करेगा आर्थात अगर अपराध की सजा अधिकतम 5 वर्ष है तब न्यायालय सौदेबाजी के आरोपी को एक वर्ष पच्चीस दिन की सजा पूर्ण करने का आदेश देगा। साधारण शब्दों में अगर कहे तो अगर कोई आरोपी, पीड़ित व्यक्ति से समझौता कर भी लेता है तब उसे न्यायालय के दण्ड से माफ नहीं किया जाएगा पर न्यायालय उसे सिर्फ किसी अधिनियम के अंतर्गत छूट प्रदान कर सकता है। महत्वपूर्ण तथ्य:- • इस धारा का निर्णय न्यायालय खुली अदालत में देगा। • न्यायालय द्वारा दिया गया यह निर्णय अंतिम निर्णय होगा इस निर्णय की अन्य न्यायालय में अपील नहीं की जाती है लेकिन हाईकोर्ट में 136 के अंतर्गत अपील की जा सकती है एवं 226 के अंतर्गत रिट लगाई जा सकती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) |
| ROJGAR SAMACHAR- महिलाओं को 20% आरक्षण, भारतीय नौसेना में भर्ती Posted: 05 Jul 2022 08:31 AM PDT भारत की नौसेना सेना में महिलाओं को 20% आरक्षण की घोषणा की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है। दिनांक 15 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। समाचार लिखे जाने तक 10000 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। इस संख्या के सामने आने के बाद सेना के अधिकारियों ने आरक्षण की घोषणा की है। विशेष रूप से 1 जुलाई से इंडियन नेवी ने पहले बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें लगभग 10 हजार महिलाओं ने कथित तौर पर पंजीकरण कराया है। रजिस्ट्रेशन के बाद नौसेना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून से 30 जुलाई तक होगी। रिक्त पदों के विरुद्ध बड़ी संख्या में आवेदन के कारण अधिकारियों उत्साहित हैं। उन्हें योग्य उम्मीदवारों का चयन करने का उचित अवसर मिल रहा है। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पिछले महीने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अग्रिवीरों में महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, "नौसेना के पास वर्तमान में 30 महिला अधिकारी हैं। हमने तय किया है कि अग्रिपथ योजना के तहत हम महिलाओं की भी भर्ती करेंगे। उन्हें युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा। |
| BHOPAL में 85 अधिकारी-कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई, नोटिस जारी Posted: 06 Jul 2022 04:39 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचने वाले 85 अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और पार्षद के लिए निर्वाचन बुधवार को होगा। सभी केंद्रों पर मतदान दल पहुंच गए है। प्रशासन ने अनुपस्थित 85 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मतदान कर्मी सामग्री के साथ सभी 2160 केन्द्रों पर पहुंच गए है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मानव क्षमता नगर पालिका निगम निर्वाचन 2022 जिला भोपाल ने बताया कि मतदान दल में सम्मिलित अधिकारियों, कर्मचारियों में अनुपस्थित 85 अधिकारियों, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। |
| DAVV NEWS- अतिथि विद्वानों की भर्ती, डीएमआरसी में वैकेंसी- MP ROJGAR NEWS Posted: 05 Jul 2022 08:13 AM PDT इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की ओर से (EMRC-Education Multimedia Research Centre) में विजिटिंग फैकल्टी की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 घोषित की गई है। गौरतलब है कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत डीएमआरसी में विजिटिंग फैकल्टी सत्र 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन M.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) इंटीग्रेटेड MBA (मीडिया मैनेजमेंट) प्रोग्राम के अंतर्गत आमंत्रित किए गए हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूम (मेंशनिंग स्पेशलाइजेशन) के साथ EMRC को 15 जुलाई 2022 तक भेज सकते हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में MBA (Executive) और MBA (Hospital Management) में सत्र 2022-24 की कॉउंसलिंग के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2022 है। |
| MP chunav news- प्रत्याशियों के मतदाता सहायता केंद्र हेतु गाइडलाइन Posted: 05 Jul 2022 08:05 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा पोलिंग बूथ के पास बनाए जाने वाले मतदाता सहायता केंद्र हेतु गाइडलाइन जारी की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो प्रत्याशी का सहायता केंद्र हटा दिया जाएगा। सचिव मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि अभ्यर्थियों को मतदान केन्द्र से 100 मीटर से अधिक दूरी पर मतदाता सहायता बूथ बनाने की अनुमति रहेगी। अभ्यर्थी द्वारा टेंट, कैनोपी और वर्षा से बचाव के लिए अन्य स्थानीय प्रबंध किये जा सकते हैं। जिसमें एक टेबल, दो कुर्सी एवं 2 फीट × 3 फीट का एक बैनर लगाया जा सके। एक ही स्थान में एक से अधिक मतदान केन्द्र की स्थापना होने पर भी एक ही मतदाता सहायता बूथ बनाये जाने की अनुमति अभ्यर्थी को होगी। इन नियमों का पालन न किए जाने पर ऐसे बूथ को हटाने का अधिकार सेक्टर अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को होगा। मतदान सहायता बूथ के लिए स्थानीय निकाय की अनुमति आवश्यक होगी और बूथ की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मतदान की गोपनीयता को बनाए रखने के उद्देश्य से मतदान केन्द्र के अंदर मतदाताओं द्वारा मोबाइल का उपयोग पूर्णता: प्रतिबंधित किया गया है। |
| MP BOARD NEWS- 10th-12th स्टूडेंट्स के लिए आवश्यक सूचना Posted: 06 Jul 2022 04:39 AM PDT भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा एक आदेश जारी करके शिक्षा सत्र 2022-23 में आयोजित होने वाली हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल एवं व्यवसायिक परीक्षाओं के एडमिशन एवं परीक्षा संबंधी मार्गदर्शी पुस्तिका के निर्देशों में संशोधन किया गया है।
परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश क्रमांक 2508 दिनांक 5 जुलाई 2022 के अनुसार समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाएं उपरोक्त अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा विशेष निर्देश यथावत रहेंगे। |
| MPPSC NEWS- राज्य सेवा परीक्षा 2021 रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई Posted: 05 Jul 2022 07:35 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसिडेंसी क्षेत्र, इंदौर ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 (State Service Examination-2021) के लिए शुद्धि पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में शुद्धि पत्र क्रमांक 06/10/2021 दिनांक 5 जुलाई 2022 के द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 14 पदों की वृद्धि की है, जिसके बाद अब विज्ञापित पदों की संख्या 290 हो गई है। उल्लेखनीय है कि वृद्धि किए गए सभी पद वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत है जिसमें जिला पंजीयक के 02 पदों तथा उप पंजीयक के 12 पदों की वृद्धि की गई है। इस प्रकार कुल 14 पदों की वृद्धि की गई है। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्व अनुसार ही रहेंगी। |
| बुरहानपुर सहकारी बैंक घोटाला- मैनेजर को रिहा करने के आदेश- JABALPUR HC NEWS Posted: 05 Jul 2022 07:29 AM PDT जबलपुर। जिला सहकारी बैंक बुरहानपुर के ब्रांच मैनेजर लखन लाल कैथवास को रिहा करने के आदेश जारी हो गए हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकल पीठ ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मामले की जांच पूरी हो गई है। न्यायालय में चालान पेश हो चुका है। इसलिए आवेदक को रिहा कर दिया जाए। कोर्ट ने आवेदक को कहा कि वह संबंधित पुलिस अधिकारी को अपने निवास का पता बताए और बिना अनुमति देश छाेड़कर नहीं जाए।आवेदक की ओर से अधिवक्ता एमके त्रिपाठी ने दलील दी कि 2015 से 2018 के बीच खाद बीच आपूर्ति में ओवर ड्राफ्ट कर घोटाला हुआ था। ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था। इस मामले मे आवेदक सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया था। दलील दी गई कि असिस्टेंट मैनेजर की गलती का खामियाजा प्रबंधक को भुगतना पड़ा। यह भी कहा गया कि आवेदक निर्दोष है और चालान भी पेश हो गया है, इसलिए उसे जमानत पर रिहा कर दिया जाए। |
| दिव्य IAS एकेडमी डायरेक्टर के विवादित वीडियो की जांच के आदेश - JABALPUR NEWS Posted: 05 Jul 2022 06:19 AM PDT जबलपुर। कलेक्टर ने दिव्य IAS एकेडमी के डायरेक्टर बीएस लोधी के विवादित वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि उन्होंने अपनी कक्षा में विद्यार्थियों को अनेकांतवाद का सिद्धांत समझाते हुए जैन समाज के मुनियों एवं भारतीय राजनीति के कुछ नेताओं का उदाहरण देते समय कुछ इस प्रकार के शब्दों का उपयोग किया है जिन पर आपत्ति दर्ज कराई गई। दिव्य आईएएस एकेडमी वाले डीएस लोधी ने नेताओं के बारे में क्या कहावीडियो में एकेडमी का डायरेक्टर डीएस लोधी वीडियो में बोल रहे है कि ममता बनर्जी, मायावती, अटल बिहारी, उमा भारती, रतन टाटा और हजारों उदहारण है। जो रोज जिस देश में जा रहे है, वहां रोज सूट बदल रहे है, ये लोग रोज अनंत आनंद ले रहे है। लेकिन ये किसी लोभ-माया में नहीं फंसते और आप लोभ-माया में फंस जाते हो, लटके रहो खूंटे से, पीसते रहो चक्की। 'मैं सत्य बता रहा हूँ' जिसको समझ आ जाए तो ठीक है... एकेडमी डायरेक्टर कहते है कि 'मैं सत्य बता रहा हूँ' जिसको समझ आ जाए तो ठीक है, जल्दी आ जाए तो और अच्छा है, देर से आया तो समय निकल जाएगा। अनंत दर्शन, अनंत ज्ञान सीमित आनंद में कन्वर्ट हो गया। लोभ-मोह-माया के कारण जो अनंत आनंद मिलने वाला था, वह सीमित आनंद हो गया। इसके बाद ही टीचर ने जैन समुदाय पर पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। लोकप्रियता के लिए लाइन क्रॉस कर रहे हैं कोचिंग संचालकपिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि लोकप्रियता के लिए कोचिंग संचालक अपनी मर्यादा लांघ रहे हैं। शासन व्यवस्था और राजनीति की समीक्षा करने लगते हैं। यूट्यूब पर खान सर की लोकप्रियता के बाद इस तरह की घटनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं। पिछले दिनों कुछ कोचिंग संचालकों के भड़काने पर मध्य प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। |
| JABALPUR NEWS- 3 अधिकारी सस्पेंड, नशे में धुत थे पीठासीन अधिकारी Posted: 05 Jul 2022 06:00 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में चुनाव के दौरान लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने चुनाव ड्यूटी में लगें 3 अधिकारियों की निलबिंत कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों की गंभीर लापरवाही मानी है। जबलपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इलैयाराजा टी ने बताया कि जानकारी मिली कि बरेला मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी शराब के नशे में धुत होकर घूम रहा है। इतना ही नहीं वह कार्य को भी प्रभावित कर रहे हैं, जिसकी सूचना तुरंत ही कलेक्टर ने बरेला थाना पुलिस को मेडिकल करवाने निर्देश दिए। पुलिस ने पीठासीन अधिकारी उपयंत्री किशन लाल कोरी जो कि नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 सिहोरा में पदस्थ है उनका मेडिकल करवाया और पाया कि वह शराब के नशे में है,लिहाजा कलेक्टर ने उन्हें निलबिंत कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के सख्त निर्देश थे कि चुनाव ड्यूटी में कोई भी कर्मचारी-अधिकारी लापरवाही ना बरतें उसके बावजूद भी 3 अधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की। जबलपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विजेंद्र सिंह और नर्मदा विकास संभाग में पदस्थ सुपरवाइजर शैल बिहारी कोसठा को भी निलबिंत किया है। |
| 120 शिक्षकों की CM RISE पदस्थापना निरस्त, मूल स्कूल में वापस - MP karmchari news Posted: 05 Jul 2022 09:29 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा सभी वर्गों में मिलाकर कुल 120 शिक्षकों की सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना निरस्त कर दी गई है। सभी शिक्षकों को उनके मूल स्कूल में वापस भेज दिया गया है। यह आदेश दिनांक 5 जुलाई 2022 को जारी किए। श्री ओ एल मंडलोई उप सचिव मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर से दिनांक 5 जुलाई 2022 को जारी आदेश में लिखा गया है कि सीएम राइज योजना अंतर्गत चयनित विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई थी। नियुक्त किए गए शिक्षकों के द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर विचार के उपरांत उनकी सीएम सनराइज स्कूलों में की गई पदस्थापना निरस्त करके उन्हें उनकी मूल पदस्थापना वाले स्कूल में यथावत पदस्थ किया जाता है। आदेश में 50 उच्च श्रेणी शिक्षक अथवा माध्यमिक शिक्षक, 62 व्याख्याता अथवा उच्च माध्यमिक शिक्षक, 8 प्राथमिक शिक्षक अथवा सहायक शिक्षक और 2 प्रधान अध्यापक शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। कुल 12 पेज की pdf file Download भी कर सकते हैं। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
