Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 10, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


DAVV NEWS- परीक्षा में गड़बड़ी, दूसरे कोर्स का पिछले साल का पेपर करवाया

Posted: 10 Jul 2022 08:34 AM PDT

इंदौर
। मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में परीक्षा को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बीसीए की परीक्षा में एमसीए का पेपर बांट दिया, वह भी पिछले साल का। जब स्टूडेंट्स ने ऑब्जेक्शन उठाया दो उन्हें डांट कर बिठा दिया गया। पेपर पूरा होने के बाद सभी विद्यार्थियों से 100 पेज का असाइनमेंट करवाया गया और फिर दोबारा पेपर भी करवाया गया।

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट द्वारा बीसीए सेकंड सेमेस्टर का पेपर जून महीने के थर्ड वीक में हुआ था। 60 स्टूडेंट्स परीक्षा कक्ष में उपस्थित थे। इन्हें एमसीए सेकंड सेमेस्टर डाटा एनालिसिस एंड एल्गोरिद्म का पेपर सॉल्व करने के लिए दिया गया। 1 घंटे तक स्टूडेंट्स को समझ ही नहीं आया। फिर कुछ स्टूडेंट्स ने आपत्ति उठाई तो ड्यूटी प्रोफेसर ने डांट कर सब कुछ चुप करा दिया। बेचारे विद्यार्थी पेपर देते रहे। 

पेपर खत्म होने के बाद शिक्षकों को समझ में आया कि गलती हो गई है। विद्यार्थियों से 100 पेज का असाइनमेंट लाने के लिए कहा गया। 1 सप्ताह बाद जब विद्यार्थी असाइनमेंट लेकर पहुंचे तो हेड ऑफ डिपार्टमेंट ने कहा कि पेपर दोबारा होगा। फिर दोबारा पेपर कराया गया। 

नोट करने वाली बात तो यह है कि यूनिवर्सिटी में इतना बड़ा कांड हो गया और कुलसचिव अनिल शर्मा को पता ही नहीं है। पत्रकारों के सवाल करने पर कहते हैं कि यदि ऐसा हुआ है तो बिल्कुल गलत है। हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और टीचर्स से पूछताछ करेंगे। नोटिस देंगे, जानकारी लेंगे।

सवाल यह है कि, यूनिवर्सिटी है या मजाक। यदि परीक्षा ही आयोजित नहीं कर सकते तो विश्वविद्यालय किस काम का। समाचार लिखे जाने तक जिम्मेदार प्रोफेसरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

INDORE NEWS- व्यापारियों में आक्रोश, बिजली बिल वसूली के लिए प्रतिष्ठित कारोबारी पुलिस हिरासत में

Posted: 10 Jul 2022 08:19 AM PDT

इंदौर
। व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि बिजली बिल की वसूली के लिए पुलिस ने एक प्रतिष्ठित कारोबारी विनीत गर्ग (डायरेक्टर कल्याण ग्रुप) को हिरासत में ले लिया है। कनाडिया पुलिस थाने के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ। पुलिस का कहना है कि विनीत गर्ग के खिलाफ वारंट जारी हुआ था परंतु पुलिस अधिकारी जारी हुआ वारंट दिखा नहीं पाए।

बिजली बिल वसूली के लिए कारोबारी को अपराधी की तरह पकड़ कर ले गए

दोपहर करीब डेढ़ बजे कनाड़िया थाने के करीब आधा दर्जन सिपाही कल्याण ग्रुप के डायरेक्टर विनीत गर्ग के पीपल्याहाना स्थित आफिस पहुंचे। बताया कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। उन्हें किसी अपराधी की तरह पकड़ कर थाने ले जाया गया। इस दौरान पुलिस और कारोबारी के परिवार के सदस्यों के बीच बहस भी हुई।

मौके पर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे, एसआइ माधवसिंह भदौरिया सहित स्टाफ मौजूद था। स्वजन का कहना था कि सिपाहियों ने अभद्रता की है। पेशेवर अपराधी की तरह व्यवहार किया है। हम कारोबारी हैं, अपराधी नहीं। विवाद बढ़ने लगा दो थाना प्रभारी वरिष्ठ अफसरों से मिलने की बात कह कर थाने से चले गए।

पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट नहीं बताया 

कल्याण ग्रुप के डायरेक्टर सुधीर गर्ग का कहना है कि विनीत गर्ग ग्रुप में डायरेक्टर हैं, उन्होंने गिरफ्तारी वारंट के संबंध में पूछा, लेकिन पुलिस वाले बताने को तैयार नहीं थे। पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल छीन लिया, उन्हें बात भी नहीं करने दी और थाने ले आए। पुलिसवालों का व्यवहार आपत्तिजनक था। 

उन्होंने कहा कि हमारा ग्रुप समाजसेवा में हमेशा आगे रहता है। हम कोई पेशेवर अपराधी नहीं हैं। 2014 का मामला बताया जा रहा है, जिसमें बिजली कंपनी का बिल बकाया होने की बात सामने आई है। बिल की राशि जमा कर देंगे। उधर, डीसीपी संपत उपाध्याय का कहना है कि विनीत गर्ग के नाम से बिजली कंपनी के बकाया बिल का मामला है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी वारंट प्रदर्शित नहीं किया गया था।

JABALPUR के मुख्य शिव मंदिर, सावन में सुबह से भक्‍तों का लगता है मेला

Posted: 10 Jul 2022 08:16 AM PDT

जबलपुर। 
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में कई शिव मंदिर हैं जहां भक्‍त भोले का अभिषेक करने पहुंचते हैं। लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जहां सुबह से रात तक भक्‍तों का मेला लगता है। कचनार सिटी के बड़े शंकर जी हों या फिर स्‍वयं भू गुप्‍तेश्‍वर महादेव। 

शहर के विजय नगर क्षेत्र में 76 फीट ऊंचे भगवान शंकर की प्रतिमा है। जहां सावन के महीने के अलावा महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्‍या में भक्‍त पहुंचते हैं। 6 एकड़ में बनी कालोनी में मंदिर के लिए भी स्‍थान छोड़ा गया है। वर्ष 2005 में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा की गई थी। मंदिर तैयार होने में तीन साल लग गए थे। यहां विशाल प्रतिमा के नीचे गुफा है। जहां 12 ज्‍योतिर्लिंग हैं। जहां भक्‍त अभिषेक करते हैं। गुफा के अंदर एक गर्भ ग्रह है जहां पर भगवान आत्मलिंगेश्वर शिवजी, माता पार्वती, गणेश जी एवं कार्तिकेय जी की प्रतिमा स्थापित हैं। यहां सुबह से रात तक मेला भरता है।

मंदिर में स्‍वयं भू महादेव भगवान विराजमान हैं। यहां सुबह से लेकर रात तक धार्मिक अनुष्‍ठान होते हैं। गुप्‍तेश्‍वर महादेव रामेश्‍वरम के उपलिंग हैं। जो गुफा में विराजे हैं। स्‍वामी डॉ. मुकुंददास महाराज ने बताया कि त्रेता युग में भगवान राम की उत्‍तर से दक्षिण तक की यात्रा काल का वर्णन पुराणों में आता है। तब भगवान ने यहां महादेव की स्‍थापना की। इसका उल्‍लेख नर्मदा पुराण और शिव पुराण के साथ ही कोटि रूद्र संहिता में मिलता है। यहां महाशिवरात्रि में सुबह से रात तक भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है। इसके अलावा सावन में भगवान की शाही सवारी भी निकाली जाती है। 

मध्यप्रदेश में सिर्फ 20000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 40 हजार पद रिक्त रह जाएंगे- MP ROJGAR NEWS

Posted: 10 Jul 2022 07:40 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में 20000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 40000 पद रिक्त रह जाएंगे। यानी कि सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों के विरुद्ध अस्थाई अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने को भी तैयार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट में कुल 100000 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इनमें से 40000 पदों पर पहले से ही अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। जिन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया है। इस समायोजन के बाद भी 60000 पद रिक्त रहते हैं। नियमित शिक्षक वर्ग 3 की नियुक्ति वर्तमान शिक्षा सत्र में संभव नजर नहीं आ रही। माना जा रहा है कि 2023 चुनाव से पहले नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। 

फिलहाल 20000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। जिन्हें इस शर्त पर भर्ती किया जा रहा है कि यदि बीच सत्र में नियमित शिक्षकों की भर्ती हुई तो उन्हें बिना कारण हटा दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग में हर साल 5000 शिक्षक रिटायर हो रहे हैं। पिछले 6 सालों में 30,000 शिक्षक रिटायर हो चुके हैं। 

कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 100% बच्चों को मध्यान्ह भोजन का वितरण होगा। सरकारी कार्यक्रमों में 100% बच्चे उपस्थित होंगे परंतु 100% विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 100% शिक्षक नहीं होंगे।

MP NEWS- चुनाव ड्यूटी से लौट रहे 2 पीठासीन अधिकारियों की मौत

Posted: 10 Jul 2022 07:30 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी पूरी करके वापस घर लौट रहे 2 पीठासीन अधिकारियों का एक्सीडेंट हो गया। दोनों की मृत्यु हो गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उनके परिजनों को 8-8 लाख रुपए अनुग्रह राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। 
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि शहडोल,जनपद पंचायत गोहपारू एवं बुढार में पंचायत चुनाव कराने व मतदान सामग्री जमा कराने के बाद स्वयं के वाहन से घर जाते वक्त जयसिंहनगर के पास पेड़ से टकराने पर दो पीठासीन अधिकारियों की मृत्यु दुर्घटना स्थल पर हो गई। 

साथ ही दो मतदान अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।दुर्घटना में श्रीकांत बहेलिया मतदान केन्द्र 108 केषवाही जनपद बुढार और श्री लक्ष्मीकांत पटेल पीठासीन अधिकारी मतदान केन्द्र 102 धनौरा जनपद बुढार की मृत्यु हुई है।

SAWAN 2022- सावन माह के व्रत एवं त्यौहार, पढ़िए लिस्ट

Posted: 10 Jul 2022 07:10 AM PDT

जबलपुर।
 सावन महीना शिव भक्तों के लिए यह महीना काफी खास माना जाता है इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने का खास प्रावधान है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई से शुरू हो रही है। सावन महीना 12 अगस्त तक चलेगा। हिंदू धर्म में सावन का महीना महादेव को समर्पित होता है

सावन माह के शुरू होते ही हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार की शुरुआत हो जाती है। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजन-अर्चन की जाती है। सावन माह में भगवान शिव का पूजन करने से विशेष फल मिलता है। भगवान शिव की पूजन स्त्री तथा पुरुष दोनों बड़े श्रद्धा भाव से करते है। साथ ही सभी मनोकामनाएं की पूर्ति होती है।

सावन माह की व्रत और त्योहार की पूरी सूची

14 जुलाई, गुरुवार, कांवड़ यात्रा
15 जुलाई, शुक्रवार, जया पार्वती व्रत जागरण
16 जुलाई, शनिवार, जय पार्वती व्रत समाप्त, कारक संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी
20 जुलाई, बुधवार बुध अष्टमी व्रत, कालाष्टमी
24 जुलाई, रविवार वैष्णव कामिका एकादशी, कामिका एकादशी, रोहिणी व्रत
25 जुलाई, सोमवार प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत
26 जुलाई, मंगलवार मासिक शिवरात्रि
28 जुलाई, गुरुवार अमावस्या, हरियाली अमावस्या
31 जुलाई, रविवार, हरियाली तीज
01अगस्त, सोमवार, चतुर्थी व्रत, सोमवार व्रत
02 अगस्त, मंगलवार, नाग पंचमी
03 अगस्त, बुधवार, षष्ठी
05 अगस्त, शुक्रवार, दुर्गा अष्टमी व्रत
08 अगस्त, सोमवार, श्रवण पुत्रदा एकादशी
09 अगस्त, मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत
11 अगस्त, गुरुवार, पूर्णिमा व्रत, श्री सत्यनारायण पूजा, रक्षा बंधन, श्री सत्यनारायण व्रत
12 अगस्त, शुक्रवार, नराली पूर्णिमा, पूर्णिमा, वरलक्ष्मी व्रत

सावन सोमवार

सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त 

बंसल हॉस्पिटल में आराम नहीं मिला, महापौर प्रत्याशी के बीमार पति दिल्ली रवाना- BHOPAL NEWS

Posted: 10 Jul 2022 07:09 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित बंसल हॉस्पिटल में भर्ती हुए कांग्रेस की महिला नेता एवं भोपाल नगर निगम चुनाव में महापौर पद की प्रत्याशी विभा पटेल के पति भुवनेश पटेल को आराम नहीं मिला। बेहतर इलाज के लिए वह दिल्ली रवाना हो गए हैं। अपोलो हॉस्पिटल में जाकर इलाज कराएंगे।

पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार को नगर निगम चुनाव मतदान के 1 दिन पहले उनके सीने में अचानक दर्द उठा था। उन्हें तत्काल बंसल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। सीने में दर्द का कारण नहीं पता चल पा रहा था। 

पूर्व मंत्री पटेल ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल में उनका इलाज कराया जाएगा। वहां उनकी बीमारी के कारणों का पता लगाया जाएगा। भुवनेश पटेल को रेगुलर फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया है।

INDORE NEWS- किराए के कमरे में चल रहा है पुलिस थाना, आरोपी हथकड़ी सरका कर भागा

Posted: 10 Jul 2022 06:54 AM PDT

इंदौर
। यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। यह मध्य प्रदेश की सबसे डेवलप स्मार्ट सिटी है। यहां करोड़ों का कारोबार होता है और कारोबारियों की रक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है परंतु पुलिस के पास लोगों की रक्षा करने के लिए जरूरी संसाधन नहीं है। हालात यह है कि राऊ का पुलिस थाना किराए के कमरे में चल रहा है। लॉकअप तक नहीं है। हथकड़ी भी ऐसी है कि आरोपी आराम से हाथ निकालकर सरक गया।

TI नरेन्द्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक यहां से सरफराज पुत्र मुस्ताक अंसारी हथकड़ी निकालकर फरार हो गया था। आरोपी को संतरी ने कमरे में बिठाया और कुछ काम में लग गया। थाने में लॉकअप नहीं हाेने से आरोपी ने इसका फायदा उठाया और हथकड़ी निकालकर भाग निकला। संतरी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागा, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। 

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आरोपी हथकड़ी तोड़कर नहीं भागा है। आरोपी हथकड़ी समेत भी नहीं भागा है। वह हथकड़ी निकाल कर भाग गया है। यानी कि पुलिस की हथकड़ी ऐसी है जिसमें से हाथ आसानी से निकाला जा सके। 

मध्य प्रदेश मानसून- 23 जिलों में भारी बारिश, बज्रपात का खतरा- MP WEATHER FORECAST

Posted: 10 Jul 2022 06:26 AM PDT

भोपाल
। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आम नागरिकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में बज्रपात का खतरा बना हुआ है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- MP WEATHER FORECAST

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सीहोर, रायसेन, उज्जैन, धार, नीमच, मंदसौर, डिंडोरी, अनूपपुर, सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर जिलों में भारी वर्षा होगी। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 115 मिलीमीटर (लगभग 5 इंच) तक बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में पानी भर जाएगा। बरसाती नदी नालों में बाढ़ आ सकती है। 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की चेतावनी

उपरोक्त सभी जिलों के लिए मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा उज्जैन, रतलाम, शिवपुरी, गुना, आगर, खण्डवा, खरगौन, बुरहानपुर, सागर, दमोह जिलों में बारिश के अलावा बज्रपात का खतरा बना हुआ है। याद रखिए इस सीजन में अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि पिछले साल पूरे सीजन में 165 लोगों की मृत्यु हुई थी। कृपया सावधान रहें। 

भारी वर्षा एवं गरज चमक के समय सावधानियाँ

1. इलेक्ट्रानिक और बिजली के उपकरणों को उपयोग करने से बचे / अनप्लग कर दें। 2. दो पहिया वाहनों के उपयोग से बचे और पेड़ों के नीचे आश्रय ना ले।
3. बज्रपात के समय अगर आप पानी मे हैं तो तुरंत बाहर आ जाए।
4. भारी वर्षा के दौरान रेन कोट और छाते का उपयोग करें। 
5. भारी वर्षा के दौरान निचले हिस्सों में जलभराव की संभावना ।

मध्य प्रदेश मौसम की रिपोर्ट 

पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के भोपाल नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानो पर सागर, शहडोल, ग्वालियर चंबल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानो पर तथा रीवा संभाग के जिलों में कही कही वर्षा दर्ज की गई।

वर्षा के प्रमुख आंकडे (सेमी मे) :- 
सौसर 22, नवीबाग, शमशाबाद 14, भोपाल एयरपोर्ट 13, श्यामपुर 12, चाचौडा, मोहखेडा 11, रेहटी 10, ग्यारसपुर, भोपाल शहर 8 बेगमगंज, कुंभराज, कोलार, हर्राई 7, अमरवाडा, इछावर, विदिशा, नलखेडा, पिछोर, सीहोर, नरसिंहगढ 6 सेमी।

छत्तीसगढ़ में गरीबों के राशन से भरा ट्रक माचिस की डिबिया की तरह बह गया


GURU PURNIMA 2022- DATE, MUHURT, POOJA VIDHI, गुरु पूर्णिमा की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

Posted: 10 Jul 2022 06:35 AM PDT

भोपाल।
आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था।  मानव जाति के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उनके जन्मोत्सव को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

महर्षि वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए इन्हें प्रथम गुरु की उपाधि दी जाती है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। गुरु का भारतीय सभ्यता में विशेष महत्व है। गुरु व्यक्ति को सही दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं। गुरु की कृपा से ही व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है। गुरुओं के सम्मान में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है।

गुरु पूर्णिमा की पूजन विधि

इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। जो लोग पवित्र नदियों में स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं वे नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें। नहाते समय सभी पावन नदियों का ध्यान कर लें। नहाने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। 

पूर्णिमा के पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना का विशेष महत्व होता है। इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी करें। भगवान विष्णु को भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को भी शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें। 

गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास जी की पूजा-अर्चना करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन अपने- अपने गुरुओं का ध्यान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु कृपा से व्यक्ति का जीवन आनंद से भर जाता है।पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा अवश्य करें। चंद्रमा को अर्घ्य देने से दोषों से मुक्ति मिलती है। इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें। अगर आपके घर के आसपास गाय है तो गाय को भोजन जरूर कराएं। गाय को भोजन कराने से कई तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

पूर्णिमा तिथि 

प्रारम्भ - जुलाई 13, 2022 को 04:00 AM 
समाप्त - जुलाई 14, 2022 को 12:06 AM

वायरल वीडियो- 8 वर्षीय बच्चे की गोद में 2 वर्षीय मासूम की कफन में लिपटी लाश - MP NEWS

Posted: 10 Jul 2022 06:37 AM PDT

भोपाल
। यह फोटो मध्यप्रदेश के मुरैना में स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय परिसर का है। 8 साल के बच्चे की गोद में उसके 2 साल के मासूम भाई की डेड बॉडी है जो कफन में लिपटी हुई है। पिता सरकारी एंबुलेंस के लिए, सिस्टम के सामने गिड़गिड़ाने गया हुआ है। समाज आक्रोशित है और सरकार चुनाव प्रचार में लगी हुई। 

सूचना मिलने पर कोतवाली TI योगेंद्र सिंह जादौन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलशन की गोद से राजा का शव उठवाया। दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां गुलशन का पिता पूजाराम भी आ गया, उसके बाद एम्बुलेंस से शव काे बड़फरा भिजवाया गया।


वायरल वीडियो- कोई फर्क नहीं पड़ता वोट ना दें, लेकिन सबक सिखाओ 

यह वायरल वीडियो रतलाम का बताया जा रहा है। महापौर पद के प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। कह रहे हैं कि यदि कांग्रेसी झंडे लगाने हैं तो क्यों भारतीय जनता पार्टी की सुविधाएं ले रहे हो। जितने भी घर पर झंडे लग रहे हैं ना कांग्रेस के, पार्षद जी आप को कह रहा हूं, सबके फोटो खींचो, सारी सुविधाएं बंद करो इनकी, कोई फर्क नहीं पड़ता 5-10 घर वोट नहीं दे तो लेकिन सबक सिखाओ। 


वायरल वीडियो- नकुल नाथ ने कहा वोट तो जनता देती है 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के घोषित सीएम कैंडिडेट एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव में मतदान नहीं किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में सवाल उठाए। कमलनाथ के चिरंजीव एवं सांसद नकुल नाथ से जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के सवाल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वोट तो जनता देती है। 

Post Bottom Ad

Pages