Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 7, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Small Bussiness idea- 50000 की मशीन से 30000 महीने की इनकम

Posted: 07 Jul 2022 03:19 PM PDT

यदि आप स्माल स्केल पर कोई बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, तो एक ऑप्शन यह होता है कि आपको किसी ऐसे प्रोडक्ट पर काम करना चाहिए जिस की डिमांड लगातार बढ़ रही हो, और जिसका प्रोडक्शन आसान हो। हम आपको आज एक ऐसे ही स्टार्टअप के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Plant Pots made from Recycled Plastic

इन दिनों इनडोर प्लांट्स का फैशन चल पड़ा है। लोग अपने पूरे घर को हरा-भरा रखना चाहते हैं। इसमें एक छोटी सी प्रॉब्लम यह होती है कि उन्हें अच्छे डिजाइन वाले गमले चाहिए होते हैं परंतु बाजार में इनकी उपलब्धता बहुत कम है। इसलिए काफी महंगे दामों पर बिकते हैं। यदि आप इस प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हैं तो आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। 

प्लास्टिक के कचरे से गमले बनाने की मशीन लगभग ₹50000 में मिल जाती है। कई देशी-विदेशी इकॉमर्स वेबसाइट पर कई विकल्प मौजूद है। आप अपने लिए सबसे बेहतर चुन सकते हैं। इसके माध्यम से आप आसानी से प्लास्टिक के गमले बना सकते हैं। बाजार में एक छोटे से गमले की कीमत ₹200 के आसपास होती है जब की लागत ₹50 भी नहीं होती। 1 दिन में 10 कमरे बेचने का टारगेट बड़ा नहीं है।

क्योंकि प्लास्टिक के गमले फैशन में है इसलिए लोग हर नए पौधे के साथ नए डिजाइन वाला गमला खरीदना पसंद कर रहे हैं। यदि आप अपने शहर की नर्सरी वालों से डील कर सकते हैं तो आपकी इनकम काफी बढ़ जाएगी। फिर आप बड़ी मशीन भी लगा सकते हैं।

बादल कितने प्रकार के होते हैं, मसूराकार बादल की विशेषता क्या है- GK in Hindi

Posted: 07 Jul 2022 02:00 PM PDT

हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जब फ्रिज ( रेफ्रिजरेटर ) में रखी किसी वस्तु को बाहर निकालते हैं तो आपने देखा होगा कि उसकी सतह पर पानी की कुछ बूंदे दिखाई देती हैं। इस प्रक्रिया को संघनन या कंडेंसेशन (Condensation) कहा जाता है। चूँकि रेफ्रिजरेटर के अंदर का तापमान (temperature) कम होता है और बाहर का तापमान अधिक होता है तो वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प (water vapour) ठंडी सतह से टकराकर, जल की बूंदों के रूप में दिखाई देने लगती हैं। 

बादल कैसे बनते है / How do clouds form

जिस प्रकार रेफ्रिजरेटर से बाहर निकालने पर वस्तुओं की सतह पर जल की बूंदें दिखाई देती हैं जिसे संघनन कहते हैं। ठीक उसी प्रकार की प्रक्रिया बादलों के बनने और बारिश होने में भी होती है। हमारे वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प के कण बादल के रूप में  संघनितत (condense) हो जाते हैं और जब किसी गर्म सतह जैसे - गर्म हवाएं,  पहाड़ या ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से टकराते हैं तो बरसने (वर्षण, presipitation) लगते हैं। 

बादलों के प्रकार / Types of clouds

आकार, आकृति और रंग के अनुसार बादल कई प्रकार के होते हैं जैसे- गोलाकार, बेलनाकार, ऊन के आकार के, कोमल रेशेदार, भूसे के ढेर के समान, काले, धूसर, सफेद आदि जो कि वायुमंडल के विभिन्न स्तरों पर पाए जाते हैं।

मसूराकार या लेंटिकुलर क्लाउड्स / Lenticular Clouds or Lenticulars

लेंटिकल (Lenticle) शब्द का अर्थ है  "लेंस का आकार" (Lence shaped) चूँकि  इन बादलों का ऊपरी तल ऊपर की ओर उठा होता है जबकि निचला तल फ्लैट या चपटा  होता है, जो कि गोलीय लेंस (Spherical lence) की आकृति बनाते हैं, इस कारण इन्हें लेंटिकुलर क्लाउड्स कहा जाता है। Lenticular cloud एक प्रकार के स्थिर (Stationary, स्टेशनरी क्लाउड) है जो कि मुख्य रूप से वायुमंडल के क्षोभमंडल (Troposphere layer) में बनते हैं। 

Lenticular  clouds Vs UFO

अगर आप मसूर की दाल को ध्यान से देखेंगे तो उसका आकार भी कुछ इसी तरीके का दिखाई देगा इस कारण इन्हें मसूराकार बादल भी कहा जाता है। यह लेंटिकुलर क्लाउड्स एक प्लेट या डिस्क के Shape की तरह होते हैं इसलिए इन्हें कई बार यूएफओ (UFO, Unidentified Flying Objects) की साइट (Sight) भी समझ लिया जाता है।

Short Motivational story- सफलता का पहला सूत्र चिड़िया से सीखिए

Posted: 07 Jul 2022 01:32 PM PDT

पढ़ाई हो या करियर, सफलता के लिए कोशिश सभी करते हैं लेकिन ज्यादातर लोग एक छोटी सी गलती करते हैं और बाकी बची जिंदगी न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए न्यूनतम सफलता हेतु संघर्ष करते हुए बिता देते हैं। इस छोटी सी कहानी से समझिए सफलता का पहला और अनिवार्य सूत्र क्या है।

चिड़िया और शैतान आदमी की कहानी  / Story of a Sparrow  and demon man

एक चिड़िया रोज अपना घोंसला बनाने के लिए तिनके इकट्ठा करती थी और वह शैतान आदमी रोज उस चिड़िया का घोंसला तोड़ देता था। ऐसा कई महीनों तक चलता रहा परंतु चिड़िया ने घोंसला बनाना बंद नहीं किया लेकिन उस शैतान आदमी ने आखिर थक हार कर चिड़िया का घोंसला तोड़ना बंद कर दिया और फिर कुछ ही दिनों में चिड़िया ने  अपने घोसलें में अंडे दिए। जिनमें से प्यारे-प्यारे चिड़िया के बच्चे बाहर आए। 

उन नन्हें-नन्हें प्यारे बच्चों को देखकर वह आदमी भी बहुत खुश हुआ, उनकी देखभाल करने लगा, उनके लिए दाने डालने लगा। एक दिन उसने चिड़िया से पूछा कि मैं तो तुम्हारा घोंसला रोज तोड़ देता था परंतु तुमने अपना काम करना बंद क्यों नहीं किया, तो चिडिया ने कहा कि भैया आप अपना काम कर रहे थे और मैं अपना।

MORAL OF THE STORY

इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि यदि सफलताओं या परेशानियों से हताश होकर हम अपना काम करने की आदत छोड़ देंगे तो जिस दिन हमारी किस्मत अच्छी होगी उस दिन भी हमें सफलता नहीं मिल पाएगी, क्योंकि सफलता के लिए करते रहना जरूरी है। 

सेकंड मोरल ऑफ द स्टोरी यह है कि जब आपका दुश्मन आपसे ज्यादा ताकतवर हो तो उससे लड़ना नहीं चाहिए बल्कि उसे इग्नोर करके अपना काम करते रहना चाहिए। एक वक्त ऐसा आता है उसका हृदय परिवर्तन हो जाता है। फिर वही दुश्मन हमारा मददगार बन जाता है।

कर्मचारियों ने खुद के खर्चे पर चुनाव कराए, मानदेय का इंतजार- MP karmchari news

Posted: 07 Jul 2022 01:07 PM PDT

जबलपुर
। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि पंचायतों और नगर निगम के चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों को आज भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। 

कर्मचारियों ने अपना पैसा लगा कर दो समय का खाना खाया, अपने किराये से सामग्री स्थल तक गए, टोल नाकों में टेक्स दिया और निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न करवाया। इस कार्य में लगे मतदान दल के रिजर्व कर्मी मतदान लेखा दल, एवं अन्य दल के कर्मचारी जो मतदान कार्य में संलग्न है को चुनाव होने के पश्चात भी मानदेय नहीं दिया गया है। 

व्यवस्था के अनुसार मात्र चुनाव कार्य में लगे मतदान दल के कर्मचारियों को ही मानदेय दिया जाना है। जबकि अतिरिक्त रूप चुनाव मतदान दल के कर्मचारियों, कार्यालयों में डाक देने वाले, सामग्री संकलित करने वालों, सामग्री वितरित करने वालों,वाहन चालकों, चौकीदारों, चपरासियों और अन्य चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को मानदेय देने के निर्देश नहीं है। 

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर संरक्षक योगेन्द्र दुबे ,जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, मुकेश चतुर्वेदी, प्रसांत सोंधिया, संजय गुजराल, धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम, ,रविकांत दहायत, देव दोनेरिया, एस के बांदिल, प्रदीप पटेल,अजय दुबे,के जी पाठक,योगेंद्र मिश्रा,दुर्गेश पांडेय, ,आसुतोष तिवारी,मनोज रॉय, जवाहर केवट ने चुनाव कार्य में  लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मानदेय देने की मांग की है।

शिक्षक भर्ती चयन सूची में उम्मीदवारों के नाम की पुनरावृत्ति ना हो, ज्ञापन सौंपा- BHOPAL NEWS

Posted: 07 Jul 2022 12:51 PM PDT

भोपाल
। शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने गुरुवार को आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय के नाम ज्ञापन पत्र सौंपकर स्थाई शिक्षक भर्ती 2018 को निष्पक्ष रुप से पूर्ण कराने की मांग की है। 

ज्ञापन पत्र में प्रमुख रूप से शिक्षक भर्ती के लिए द्वितीय काउंसलिंग में पूर्व से चयनित अभ्यर्थियों के नामों की पुनरावृत्ति ना होने की मांग को प्रमुखता से दर्शाया गया है। प्रथम चरण में देखा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय विभाग द्वारा एक ही अभ्यर्थी का नाम दोनों वर्गों में एवं दोनों विभागों में सम्मिलित कर दिया गया जिससे वेटिंग व अन्य पात्र अभ्यर्थियों को खामियाजा उठाना पड़ा। 

ज्ञात हो कि स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजाति विभाग द्वारा उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पिछले 4 वर्षों से धीमी गति से चल रही है।

रंजीत गौर,प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद कुमार शर्मा, श्रवण विश्वकर्मा,अरविंद सिंह,अजय धुर्वे सहित अन्य अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपने के बाद बतलाया कि  विभाग के अधिकारियों द्वारा हर बार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है परंतु अभी तक शिक्षक भर्ती का दूसरा चरण शुरू नहीं किया गया है अत: हमारी मांग है कि पदवृद्धि के साथ द्वितीय काउंसलिंग करते हुए शेष पात्र अभ्यार्थियों को भी शीघ्र नियुक्तियां प्रदान की जाएं। 

ज्ञापन पत्र में समस्त विषयों को समान रूप से महत्व देते हुए शिक्षक भर्ती पूर्ण कराने की मांग भी प्रमुखता से की गई है। समय पर मांगें पूर्ण ना होने पर पात्र अभ्यर्थियों द्वारा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में मुख्यमंत्री निवास एवं विधानसभा भवन घेराव करने की चेतावनी भी दी गई है।

क्रिमिनल केस के लिए कोर्ट कितने प्रकार के होते हैं, जानिए- Legal General Knowledge

Posted: 07 Jul 2022 12:43 PM PDT

बहुत से लोगों को यह जानकारी नही होती कि न्यायालय कितने प्रकार के होते हैं। आज हम आपको सरल हिंदी भाषा में बताएंगे कि भारत में एकीकृत न्यायालय पालिका होती है एवं सर्वोच्च न्यायालय एक ही होता है। उच्चतम न्यायालय के नीचे राज्यों में उच्च न्यायालय होते हैं। जब उच्च न्यायालय के निचले स्तर पर देखे तो हम तीन प्रकार के न्यायालय को देखते हैं (1). जिला न्यायालय, (2). सत्र न्यायालय एवं (3) राजस्व न्यायालय। 

जिला न्यायालय में सिविल मामलों की सुनवाई की जाती है एवं यह सुनवाई जज द्वारा होती हैं एवं सत्र न्यायालय में आपराधिक मामलों की सुनवाई की जाती है यह सुनवाई मजिस्ट्रेट द्वारा होती हैं तथा राजस्व मामलों में भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा होती है। यह मजिस्ट्रेट सरकार द्वारा नियुक्त होते हैं जैसे DM, ADM, SDM (शांति व्यवस्था के लिए), SDO (भूमि संबंधित मामलों के लिए) आदि ।

यहाँ हम सिर्फ आपराधिक न्यायालय की बात कर रहे हैं जिसका वर्गीकरण इस प्रकार हैं जानिए:-
• दण्ड न्यायालय में सबसे निचले स्तर पर द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, विशेष न्यायिक एवं महानगर मजिस्ट्रेट होते हैं। मजिस्ट्रेट को एक वर्ष के कारावास या पांच हजार रुपए तक जुर्माना या दोनों से दण्डित करने की शक्ति प्राप्त होती है।

• इसके बाद प्रथम वर्ग के न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं महानगर मजिस्ट्रेट आते हैं इनको अधिकतम तीन वर्ष के कारावास या दस हजार रुपए जुर्माना या दोनो से दण्डित करने की शक्ति प्राप्त है।

• प्रथम वर्ग के मजिस्ट्रेट के ऊपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट होता है इनको अधिकतम सात वर्ष की कारावास एवं जुर्माना से दण्डित करने की शक्तियां प्राप्त होती है।

• मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के ऊपर होता है सहायक सत्र न्यायालय जिसे अधिकतम दस वर्ष की कारावास एवं जुर्माना से दण्डित करने की शक्ति प्राप्त है।

• सहायक सत्र न्यायालय से ऊपर होता है सत्र या सेशन न्यायालय आपराधिक मामलों के यह न्यायालय सभी प्रकार की सजा देने का अधिकार रखता है लेकिन मृत्यु की सजा देने से पहले यह उच्च न्यायालय की पुष्टि करना आवश्यक समझता है।

इनके ऊपर हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट होते हैं जिनको राजस्व मामले, आपराधिक मामले एवं सिविल मामलों एवं न्यायालयों का अपीलीय न्यायालय कहा जाता है। इन न्यायालय को विधि द्वारा सभी प्रकार के दण्डादेश देने की शक्ति प्राप्त होती है।  

सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट में डायरेक्ट किसी मामले का विचारण नहीं किया जाता। इनमें सिर्फ आदेशो, निर्णय, डिक्री के लिए पुनः निरीक्षण, पुनः विचारण ,पुनः अवलोकन आदि के लिए अपील की जाती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665

इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP NEWS- ग्रेसियस कॉलेज की छात्राओं को वाहन ने कुचला, 2 की मौत, 2 घायल

Posted: 07 Jul 2022 08:51 AM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश के बालाघाट में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो छात्राओं की मौत का मामला सामने आया है। छात्राएं सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहीं थी कि तभी चार छात्राओं को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो छात्राएं घायल हो गईं हैं।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। छात्राएं बालाघाट-वारासिवनी मार्ग पर ग्रेसियस नर्सिंग कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई करती हैं। छात्राएं निशा ठाकरे, साक्षी धामड़े, प्रिया पंचेश्वर और मनीषा राहंगडाले कॉलेज से छूटने के बाद यात्री प्रतीक्षालय पहुंचकर घर जाने के लिए बस का इंतजार करने लगीं। इसी दौरान चार पहिया वाहन चालक ने निशा पिता राधेश्याम ठाकरे (20) निवासी ग्राम सिकंदरा और साक्षी पिता हेमराज धामड़े (20) निवासी ग्राम चिखला को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रिया और मनीषा राहंगडाले को मामूली चोट आई है। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतका निशा ठाकरे ग्राम सिकंदरा निवासी थी। वह बालाघाट में किराए के कमरे में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वहीं, साक्षी धामड़े बालाघाट स्थित अपने बड़े पिता के घर में रहती थी। घायल प्रिया और मनीषा बदहवास और घबराई हुई नजर आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए मृतकों के पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

मध्यप्रदेश में गलत बिजली बिल सुधारने टोल फ्री नंबर- MP NEWS

Posted: 07 Jul 2022 08:06 AM PDT

जबलपुर
। अब से पहले तक यदि बिजली का बिल गलत आ गया है तो उसे सुधार लाने के लिए बिजली कंपनी के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे परंतु मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली बिल संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। 

ऐसे उपभोक्ता जिन्हें उनके बिजली बिल में किसी प्रकार का संशोधन करवाना है, वे अब कंपनी के हेल्पलाइन कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1912 पर अपना IVRS नंबर बताकर बिल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।  बिजली उपभोक्ताओं को अपना बिल सुधरवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

कंपनी द्वारा बिल से संबंधित शिकायत के निराकरण की अधिकतम सीमा 15 कार्य दिवस तय कर दी गई है। शिकायत के निराकरण की सूचना संबंधित उपभोक्ता को एस एम एस के माध्यम से दी जाएगी।

इसके पूर्व बिजली बिल में सुधार कार्य करवाने के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालयों एवं अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब कंपनी प्रबंधन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए बिजली बिल में संशोधन संबंधी शिकायतों के निराकरण की अधिकतम सीमा निश्चित कर दी गई है, जिससे उपभोक्ता कंपनी की आंतरिक सुधार प्रक्रिया से मुक्त होंगे तथा उन्हें घर बैठे शिकायत के निराकरण की सूचना प्राप्त हो जाएगी।

बीमार मां की सेवा के लिए ट्रांसफर निरस्त करें, हाई कोर्ट के निर्देश- MP NEWS

Posted: 07 Jul 2022 07:55 AM PDT

जबलपुर
। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक कर्मचारी का ट्रांसफर इस आधार पर निरस्त करने का निर्देश दिया है, क्योंकि उसकी मां बीमार है और घर में सेवा करने के लिए कोई दूसरा सदस्य नहीं है। हाईकोर्ट ने 60 दिन के भीतर मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता नर्मदापुरम निवासी संजय लुटारे की ओर से अधिवक्ता शंकर प्रसाद सिंह ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता पूर्व में नगर पालिका परिषद, नर्मदापुरम में स्वच्छता निरीक्षक के रूप में पदस्थ था। आठ फरवरी, 2021 को उसका स्थानांतरण नगर पालिका परिषद, सिवनी मालवा कर दीया गया। 

15 अप्रैल, 2022 को याचिकाकर्ता ने उप नगर पालिका अधिकारी, सिवनी मालवा के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किया, जिसमें अवगत कराया गया कि मां लकवाग्रस्त है। घर में सेवा के लिए कोई बड़ा सदस्य नहीं है। मां नर्मदापुरम में निवास करती है, इसलिए सिवनी मालवा से नर्मदा पुरम स्थानांतरण किया जाए। 

सभी दस्तावेजों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी अभ्यावेदन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसीलिए हाई कोर्ट आना पड़ा। हाई कोर्ट ने पूरे मामले पर गौर करने के बाद व्यवस्था दे दी कि याचिकाकर्ता 15 दिन के भीतर नए सिरे से अभ्यावेदन प्रस्तुत करेगा। जिस पर विचार कर 60 दिन के भीतर शिकायत दूर की जाएगी।

कर्मचारी मामले में मुख्यमंत्री ने कमलनाथ को आतंकवादी जैसा बताया- MP NEWS

Posted: 07 Jul 2022 07:39 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के सीएम कैंडिडेट कमलनाथ को आतंकवादी जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ आजकल अधिकारियों कर्मचारियों को लगातार धमका रहे हैं। 

सीधी जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आजकल तो कमलनाथ जी भी आतंकवादी जैसे हो गए हैं। वह धमका रहे हैं। कल भी धमकाया अधिकारी कर्मचारियों को। मैं देख लूंगा, कल के बाद परसों आता है, मैं निपटा दूंगा, तुम भारतीय जनता पार्टी का साथ दे रहे हो। 

अरे कमलनाथ दादा, जब तुम मुख्यमंत्री थे तब भी चमकाते और धमकाते थे। उन को अपमानित करने का काम करते थे। अब मुख्यमंत्री नहीं हो। रस्सी जल गई, बल नहीं गया। मैं देख लूंगा, मैं निपटा दूंगा। अरे तुम्हें तो जनता नहीं निपटा दिया। तुम क्या निभाओगे कमलनाथ। 

पहले कमलनाथ जी ने जनता को निपटाया। और जैसे ही मौका मिला उपचुनाव में, जनता ने कांग्रेस और कमलनाथ को निपटा दिया। मैं कहना चाहता हूं, कर्मचारी और अधिकारी, पुलिस और प्रशासन, उनका भी इज्जत और सम्मान होता है। धमकियां देने की कोशिश मत करो कमलनाथ जी, यह धमकियां आपको बहुत महंगी पड़ेगी। 

JU ADMISSION NEWS- मेरिट लिस्ट काउंसलिंग शेड्यूल जारी

Posted: 07 Jul 2022 07:02 AM PDT

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन 2022- 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि First प्रोविंशियल मेरिट लिस्ट 12 जुलाई 2022 दोपहर को डिसप्ले की जाएगी जबकि 13 से 15 जुलाई 2022 के बीच डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन एवं फीस डिपॉजिट की जाएगी। Second  प्रोविंशियल मेरिट लिस्ट 16 जुलाई 2022 को प्रदर्शित की जाएगी। जिसके लिए डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन एवं फीस जमा करने की डेट 18 जुलाई से 20 जुलाई 2022 के बीच निर्धारित की गई है।

यदि Second Counselling Round के बाद भी सीटस् खाली रहती हैं तो उन्हें फर्स्ट कम- फर्स्ट सर्व के बेसिस पर भरा जाएगा। जिसके लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग 23 जुलाई 2022 से प्रारंभ की जाएगी।

MP TODAYs IMPORTANT NEWS- मध्य प्रदेश आज के महत्वपूर्ण समाचार

Posted: 07 Jul 2022 08:19 AM PDT

पंचायतों से छीने दिव्यांग, कल्याणी, अविवाहिता पेंशन स्वीकृत करने के अधिकार

भोपाल। राज्य शासन ने दिव्यांग, कल्याणी, अविवाहिता पेंशन स्वीकृत करने के अधिकार ग्राम पंचायतों से छीन लिए हैं। अब ग्राम पंचायत प्रस्ताव तैयार कर जनपद पंचायत को भेजेंगी और मुख्यकार्यपालन अधिकारी (सीइओ) जनपद पंचायत पेंशन प्रकरणों को मंजूर करेंगे। पेंशन प्रकरण स्वीकृति में देरी और गड़बड़ी के चलते शासन ने यह निर्णय लिया है। सामाजिक न्याय एवं निश्शक्तजन कल्याण विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

पटवारी जितेंद्र सिंह राणावत गिरफ्तार 

लोकायुक्त पुलिस ने एक छापामार कार्रवाई के दौरान उज्जैन जिले की नागदा तहसील में पटवारी जितेंद्र सिंह राणावत को गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया है कि आरोपी पटवारी कृषि भूमि के सीमांकन रिपोर्ट तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने के बदले ₹7000 की रिश्वत ले रहा था। रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

छिंदवाड़ा में किसान दंपति की वज्रपात से मौत

छिंदवाड़ा के ग्राम पटनिया में बारिश से बचने के लिए खेत में पेड़ के नीचे खड़े पति-पत्नी पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दंपति अपने खेत में दवा का छिड़काव करने के लिए गए थे। मौसम विभाग एवं भोपाल समाचार लगातार अपील कर रहा है कि बारिश से बचने के लिए किसी भी पेड़ के नीचे शरण नहीं लें। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नि के खिलाफ मध्यप्रदेश में मामला दर्ज

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नि आलिया सिद्दीकी के खिलाफ 31 लाख की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। उज्जैन के बड़नगर पुलिस थाने में हुई शिकायत दर्ज। आलिया के एकमात्र प्रॉडक्शन वेंचर 'होली काउ' की को-प्रड्यूसर और क्रिएटिव मंजू गहरवाल ने आलिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

RDVV NEWS- पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाएं स्थगित 

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा पंचायत चुनाव के कारण कुछ परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यह सूचना परीक्षा नियंत्रक द्वारा दिनांक 7 जुलाई 2022 को अधिसूचना क्रमांक 158 के माध्यम से जारी की गई। 

रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के कारण रिवाइज्ड प्रोग्राम ऑफ द एम कॉम, फोर्थ सेमेस्टर एग्जामिनेशन 2022 को स्थगित किया जाता है। यह परीक्षा दिनांक 9 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इस दिन कंज्यूमर बिहेवियर, कॉस्ट एडमिनिस्ट्रेशन एंड कंट्रोल अथवा बिजनेस टैक्सेशन का पेपर था। यह पेपर आज दिनांक 14 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा। 

INDORE ACP के सामने पुलिस वालों की वर्दी फाड़ी पथराव किया

इंदौर के लसूड़िया इलाके में पांच युवकों ने, गश्त कर रहे एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) आशीष पटेल के सामने पुलिस की एफआरवी (डायल 100) में मौजूद सिपाहियों के साथ मारपीट की एवं वर्दी फाड़ दी। पुलिस वाहन पर पथराव किया गया। TI संतोष दूधी के मुताबिक सिपाही निखिल जाट की शिकायत पर लभी पुत्र सीके खरे निवासी भवानीपुर कॉलोनी, करण पुत्र स्वरण सिंह धारीवाल निवासी अजय बाग कॉलोनी, मुवेद सिंह पुत्र दिनेश कृष्णकुज कॉलोनी खंड़वा रोड,देव पुत्र हेमन्त चौहान निवासी अन्नपूर्णा रोड और अमित पुत्र मनोज परमार निवासी प्रिकांको कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। 

राज्यमंत्री का पंचायत सचिन भाई चुनाव प्रचार कर रहा है

शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेशी से सरपंच पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रामबाबू तोमर ने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के भाई मस्तराम धाकड़ पर आरोप लगाए हैं। ग्राम पंचायत बेशी से सरपंच पद के उम्मीदवार रामबाबू तोमर ने बताया कि मस्तराम धाकड़ ग्राम पंचायत उपसिल में सचिव के पद पर पदस्थ हैं। मस्तराम धाकड़ सरकारी मुलाजिम होने के बाद भी पंचायत चुनाव में प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं।

मध्यप्रदेश में इंडस्ट्रियल कारिडोर

जबलपुर। देश में 11 इंडस्ट्रियल कारिडोर बन रहे। मध्य प्रदेश से निकलेगा नागपुर इंडस्ट्रियल कारीडोर, यह कारीडोर मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, गुना, भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल से होकर निकलेगा। उल्लेखनीय है कि जिन इलाकों से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर निकलेगा उन इलाकों में व्यापारिक विकास की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएंगी, क्योंकि इन इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन बहुत आसान और सस्ता हो जाएगा।

कमलनाथ से रूठे नरेंद्र सलूजा वापस लौटे 

कमलनाथ से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले नरेंद्र सलूजा वापस लौट आए हैं। उन्हें एक बार फिर उनके पुराने पद मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष के साथ कमलनाथ के मीडिया समन्वयक का भी जिम्मा दिया गया है। नरेंद्र सलूजा, मीडिया विभाग के चेयरमैन बनना चाहते थे।

मध्यप्रदेश में वज्रपात से 10 से अधिक लोगों की मौत

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर, छतरपुर, शिवपुरी, श्योपुर और भिंड जिले सहित प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से नागरिकों की हुई असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।

मध्यप्रदेश में घर-घर मतदाता पर्ची बांटने के आदेश 

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में 13 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में मतदान होना है, वहाँ शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित करें। उन्होंने कहा है कि मतदाता पर्ची का वितरण कर आयोग को सूचित भी करें। दूसरे चरण में 13 जुलाई को 214 नगरीय निकाय में मतदान होगा। इनमें से 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद हैं।

उज्जैन जेल के कर्मचारी जेलर की हत्या की साजिश कर रहे हैं

उज्जैन में एक ट्रैक्टर जेल अधीक्षक ऊषा राज के बंगले की दीवार तोड़कर घुस गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। जेल अधीक्षक ऊषा राज ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं अच्छा काम कर रही हूं, इसलिए जेल के कर्मचारी हत्या की साजिश रच रहे हैं।

ग्रेसियस नर्सिंग कॉलेज बालाघाट की छात्राओं का एक्सीडेंट, मौत

बालाघाट-वारासिवनी मार्ग पर ग्रेसियस नर्सिंग कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही छात्राएं निशा ठाकरे, साक्षी धामड़े, प्रिया पंचेश्वर और मनीषा राहंगडाले कॉलेज से छूटने के बाद यात्री प्रतीक्षालय पहुंचकर घर जाने के लिए बस का इंतजार करने लगीं। इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दो छात्राओं की मृत्यु हो गई जबकि तीसरी गंभीर रूप से घायल है। वाहन का पता नहीं चला है। सीसीटीवी रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं।

MP BOARD NEWS- कक्षा 10 और 12 में 58 नए सब्जेक्ट

Posted: 07 Jul 2022 12:31 PM PDT

भोपाल
। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए 58 न्यू सब्जेक्ट लिस्ट किए हैं। फाइनल अप्रूवल के लिए पाठ्यचर्या कमेटी के पास प्रपोजल भेज दिया गया है। अप्रूवल मिलते ही स्टूडेंट्स के लिए लिस्ट ओपन कर दी जाएगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क(एनएसक्यूएफ) को समाप्त कर दिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया है कि 10वीं में 19 स्किल बेस्ड सब्जेक्ट और 12वीं में 39 सब्जेक्ट को शामिल किया जाएगा। कहा जा रहा है कि न्यू सब्जेक्ट के कारण एमपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के स्टूडेंट का ऑल राउंड डेवलपमेंट होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एक बार फिर से नए सत्र 2022-23 के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें, कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं सहित व्यावसायिक परीक्षाओं के प्रवेश और परीक्षा को लेकर नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

माशिमं की ओर से निर्देश के अनुसार सभी संस्थानों को आदेश की कार्रवाई पूर्ण करने के विशेष निर्देश प्रदान किए गए हैं। जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए गए हैं। इस पत्र के मुताबिक सभी छात्र-छात्राओं को भाषा विषय में हिंदी और अंग्रेजी लेना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा शेष भाषा में वे तृतीय भाषा के रूप में किसी एक भाषा का चयन कर सकेंगे। 

साथ में ही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि कौशल आधारित विषय का चयन तृतीय भाषा के स्थान पर किया जा सकेगा। इसके अलावा कौशल आधारित विषय का चयन करने वाले विद्यार्थियों को एक महत्वपूर्ण विषय का ध्यान रखना बेहद अनिवार्य है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आदेश जारी कर सभी मान्यता प्राप्त संस्थान को उपरोक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने सहित विशेष निर्देश का यथावत ध्यान रखने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

मध्य प्रदेश चुनाव- सैकड़ों BLO के खिलाफ कार्रवाई की मांग - MP TODAY NEWS

Posted: 07 Jul 2022 06:05 AM PDT

भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के उन सभी बूथ लेवल ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण नहीं किया। मीडिया ट्रायल के दौरान पता चला है कि नगर निगम नगर पालिका चुनाव में 50% से अधिक इलाकों में मतदाता पर्ची का वितरण नहीं हुआ। 

बीजेपी ने आरोप लगाया कि बूथ लेवल ऑफीसर (BLO) के ऊपर कोई कंट्रोल न होने के कारण उन्होंने वोटर्स को मतदाता पर्चियां नहीं बांटी। जबकि भारत निर्वाचन आयोग के यह निर्देश हैं कि हर मतदाता तक बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची पहुंचाई जाएं लेकिन जिन बीएलओ ने इस काम में लापरवाही की है। ऐसे बीएलओ को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने निर्देश कलेक्टरों को दिए जाएं। बीएलओ की लापरवाही के कारण ही मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। 

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में मात्र 61% मतदान हुआ। कम मतदान का मतलब होता है भाजपा को नुकसान। आंकड़े को देखकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की चिंता बढ़ गई। पूर्व सांसद आलोक संजर, हितेश वाजपेई, सुरजीत सिंह चौहान, राहुल कोठारी ने आयुक्त को ज्ञापन देकर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

MP NEWS- एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी पर उज्जैन में FIR

Posted: 07 Jul 2022 05:51 AM PDT

उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के खिलाफ क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में बड़नगर पुलिस थाने में शिकायत की है। पूरा मामला बड़नगर में हुई 'होली काउ' फिल्म शूटिंग से जुड़ा हुआ है। 

उज्जैन में ऋषि नगर के रहने वाले रुद्राक्ष फिल्म और मल्टी मीडिया के प्रॉपराइटर सुनील गढ़वाल ने बताया कि मुंबई निवासी बहन मंजू गढ़वाल के जरिए से आलिया से मुलाकात हुई थी। उन्होंने फिल्म बनाने की प्लानिंग बताई। हमारी बात आगे बढ़ी और 2019 में फरवरी और मार्च के बीच बड़नगर में फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। 

20 दिन तक फिल्म की शूटिंग चलने के बाद 53 लाख रुपए खर्च होने के बाद जब आलिया से राशि लौटाने की मांग की गई तो उन्होंने 22 लाख रुपए लौटा दिए, लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी 31 लाख रुपए अब तक नहीं लौटाए।

DAVV ADMISSION NEWS- 3 विभागों ने काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को बुलाया

Posted: 07 Jul 2022 05:48 AM PDT

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के तीन विभागों ने प्रवेश प्रक्रिया के दौरान काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया है। ऑफिशल वेबसाइट पर काउंसलिंग नोटिस अपलोड कर दिए गए हैं। मेरिट लिस्ट भी अपलोड कर दी गई है। 

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री स्कूल ऑफ केमिकल साइंस एवं स्कूल ऑफ सोशल साइंस द्वारा काउंसलिंग के नोटिस जारी किए गए हैं। स्कूल ऑफ सोशल साइंस में दिनांक 12 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। स्कूल ऑफ केमिकल साइंस ने भी लिस्ट जारी कर के विद्यार्थियों को 12 जुलाई को बुलाया है। 

स्कूल ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा दिनांक 13 से 15 जुलाई तक के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 


यहां क्लिक करके डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑफिशल वेबसाइट के पेज पर विजिट कर सकते हैं। PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। 

RDVV NEWS- पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाएं स्थगित

Posted: 07 Jul 2022 06:08 AM PDT

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर
द्वारा पंचायत चुनाव के कारण कुछ परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यह सूचना परीक्षा नियंत्रक द्वारा दिनांक 7 जुलाई 2022 को अधिसूचना क्रमांक 158 के माध्यम से जारी की गई। 

रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के कारण रिवाइज्ड प्रोग्राम ऑफ द एम कॉम, फोर्थ सेमेस्टर एग्जामिनेशन 2022 को स्थगित किया जाता है। यह परीक्षा दिनांक 9 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इस दिन कंज्यूमर बिहेवियर, कॉस्ट एडमिनिस्ट्रेशन एंड कंट्रोल अथवा बिजनेस टैक्सेशन का पेपर था। यह पेपर आज दिनांक 14 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा।

इसी के साथ M. Sc.,M.A. ( 4rt Semester) की 9 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है जो निम्न प्रकार से हैं-

M. Sc. 4th Semester Revised Exam Dates 

 M. SC. Botany  4 th Semestet Examination , Subject - biotechnology and genetic engineering paper 5th, 09 जुलाई 2022  के स्थान पर 15 जुलाई 2022 को आयोजित किया  जायेगा.

M. SC. 4th Semester Examination , Subject Organic Chemistry  का पेपर, 09 जुलाई 2022 के स्थान पर 21 जुलाई 2022 को आयोजित किया जायेगा.

M. Sc. 4th Semester Examination, Subject - Algebric Topology का पेपर 9 जुलाई  2022 के स्थान पर 25 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा.

M. Sc. 4th Semester Physics Examination, Subject -Physics and Laser Application paper 2 nd ,9 जुलाई  2022 के स्थान पर 15 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा.

M. Sc. Zoology 4th Semester Examinatio  2022,Subject -Animal Behaviour & Neurology 
9 जुलाई  2022 के स्थान पर 12 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा.

M. A. 4th Semester  Revised Exam Dates

M. A. Economics Examination - 2022 , Subject -Public Economics - 2nd, 9 जुलाई 2022  के स्थान पर 14 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा.

M. A. English Examination - 2022,Subject -English Language 
9 जुलाई  2022 के स्थान पर 14 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा.

M. A. Geography Examination 2022,Subject -Geography of Population 
9 July 2022 के स्थान पर 16 July 2022 को आयोजित किया जायेगा.

M. A. Hindi Examination 2022 , Subject - भाषा विज्ञान एवं भाषा एवं भाषा (पेपर 2)9 जुलाई 2022 के स्थान पर 14 जुलाई 2005 को आयोजित किया जाएगा.

M. A. Political Science Examination, Subject - 
Govt. & Politics of M. P., 9 जुलाई के स्थान पर के स्थान पर 14 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा.

M. A. History Examination 2022,Subject - Women in Indian History, 9 जुलाई  2022 के स्थान पर 19 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा.

M. A. Sociology Examination - 2022 , Subject - Sociology Of Change & Development, 9 जुलाई  2022 के स्थान पर 16 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा.

यहां क्लिक करके रिवाइज्ड प्रोग्राम ऑफ द एमए का ऑफिसियल नोटिस देखें। 
यहां क्लिक करके रिवाइज्ड प्रोग्राम ऑफ द BEd का ऑफिसियल नोटिस देखें।
PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।

MP Panchayat chunav news- तीसरे चरण की लिस्ट जारी

Posted: 07 Jul 2022 04:33 AM PDT

भोपाल
। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 8 जुलाई को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना की जायेगी। शांति पूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी है। तीसरे चरण के मतदान में 40 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है।

मध्य प्रदेश के 39 जिलों के 92 विकासखंड में होगा मतदान

तीसरे चरण में 39 जिलों के 92 विकासखंड की 6607 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। मतदान के लिए 20 हजार 608 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3 हजार 59 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 243, जनपद पंचायत सदस्य के 1955, सरपंच के 6607 और पंच के 1 लाख 5 हजार 293 पद है। 

इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन से जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद पंचायत सदस्य के 1916, सरपंच के 6408 और पंच के 22378 पद के लिए निर्वाचन होगा। पंच के 14 हजार 699 पदों पर कोई नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं है। तीसरे चरण में एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 58 लाख 36 हजार 623 पुरूष, 54 लाख 74 हजार 592 महिला एवं 264 अन्य मतदाता हैं।

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री सिंह ने जानकारी दी है किजिला राजगढ़ में विकासखंड नरसिंहगढ़, सारंगपुर, जिला रायसेन में साँची, औबेदुल्लागंज, जिला सीहोर में आष्टा, बुदनी, जिला विदिशा में कुरवाई, ग्यारसपुर, लटेरी, जिला खरगोन में भीकनगांव, कसरावद, गोगाँव, खरगोन, जिला खंडवा में पंधाना, छैगाँवमाखन, जिला धार में सरदारपुर, नालछा, धार, तिरला, जिला अलीराजपुर में सोंडवा, उदयगढ़, जिला बड़वानी में पाटी, बड़वानी, जिला गुना में आरौन, जिला शिवपुरी में पोहरी, करैरा, शिवपुरी, जिला अशोकनगर में मुंगावली, चंदेरी, जिला छिंदवाड़ा में मोहखेड़, जुन्नारदेव, चौरई, जिला सिवनी में केवलारी, छपारा, कुरई, जिला बालाघाट में बालाघाट, लालबर्रा, बिरसा, जिला मंडला में नारायणगंज, निवास, बीजाडांडी, जिला डिंडौरी में समनापुर, बजाग, करंजिया, जिला कटनी में बहोरीबंद, रीठी, जिला उज्जैन में महिदपुर, तराना, जिला नीमच में मनासा, जिला रतलाम में रतलाम, जावरा, पिपलोदा, 

जिला शाजापुर में शुजालपुर, कालापीपल, जिला आगरमालवा में सुसनेर, नलखेड़ा, जिला मंदसौर में गरोठ, मल्हारगढ़, जिला सागर में राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़, जैसीनगर, जिला छतरपुर में नौगांव, लवकुशनगर, बिजावर, जिला दमोह में तेंदुखेड़ा, बटियाँगढ़, पटेरा, जिला टीकमगढ़ में जतारा, जिला रीवा में सिरमौर, जवा, त्यौथर, जिला सिंगरौली में चितरंगी, जिला सीधी में सीधी, जिला सतना में रामपुर बघेलान, मैहर, जिला नर्मदापुरम में नर्मदापुरम, माखननगर, बनखेड़ी, जिला बैतूल में प्रभातपट्टन, भैंसदेही, भीमपुर, जिला शहडोल में पाली नं 1 गोहपारू, बुड़ार, जिला अनूपपुर में अनूपपुर, कोतमा, जिला भिंड में महगाँव, गोहद, जिला श्योपुर में विजयपुर और जिला मुरैना में विकासखंड सबलगढ़, कैलारस तथा पहाड़गढ़ में मतदान होगा।

Post Bottom Ad

Pages