Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 8, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Small Bussiness idea- 50 हजार महीना कमाने नौकरी क्यों करना, यह मशीन खरीद लीजिए

Posted: 08 Jul 2022 02:40 PM PDT

बहुत सारे स्टूडेंट्स, जब उन्हें उनकी डिग्री और नॉलेज के अकॉर्डिंग जॉब नहीं मिलता तो किसी कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करने लगते हैं। फैमिली का प्रेशर बहुत होता है। एक मिनिमम सैलरी का टारगेट बन जाता है। हम आपको बताते हैं कि ₹50,000 महीना कमाने के लिए कोई नौकरी करने की जरूरत नहीं है। मात्र ₹25000 की मशीन से आप अपना छोटा सा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। 

New Startup ideas- रेडियम कटिंग मशीन और आपकी क्रिएटिविटी

Radium cutting machine के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ऑनलाइन सर्च करेंगे, 20 से 25 हजार रुपए की बीच में मिल जाएगी। किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करके आसानी से चला सकते हैं। इसके माध्यम से रेडियम सीट को किसी भी डिजाइन में काटा जा सकता है। कुछ भी लिखा जा सकता है। रेडियम शीट अंधेरे में एक विशेष प्रकार की रोशनी देती है। इसलिए इसकी अपनी एक डिमांड होती है। 

पैसा कमाने के लिए क्या क्रिएटिव कर सकते हैं

ज्यादातर लोग रेडियम कटिंग मशीन से टू व्हीलर अथवा फोर व्हीलर वाहनों पर नंबर, नाम या डिजाइन बनाते हैं। कुछ लोग घरों की नेमप्लेट भी बनाते हैं, लेकिन इस मशीन से बहुत सारे काम किए जा सकते हैं। 

इंटीरियर डेकोरेशन पर लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं। आपने देखा होगा कुछ घरों में बेडरूम की छत पर चांद सितारे होते हैं जो रात के अंधेरे में चमकने लगते हैं। वह इसी मशीन से काटे जाते हैं। आप कस्टमाइज कर सकते हैं। छत पर बच्चे का नाम या फोटो भी दिखा सकते हैं। 

इंटीरियर डेकोरेशन में आजकल इनडोर प्लांट लगाने लगे हैं। उनके गमलों पर डिजाइन बना सकते हैं। रात के अंधेरे में जब चमकेंगे तो आपको पड़ोसी का आर्डर भी मिल जाएगा। 

शादी पार्टी और तमाम तरह के इवेंट्स में कई प्रकार के स्टीकर की जरूरत होती है। लोगों के पास समय नहीं होता। यदि आप जाकर उनसे कांटेक्ट करेंगे तो आपको आर्डर आसानी से मिल जाएगा। 

कुल मिलाकर यदि सेल्समैन का जॉब करना है तो अपने प्रोडक्ट के लिए कीजिए। अपना टारगेट खुद सेट कीजिए। लोगों से मुलाकात कीजिए और आर्डर कलेक्ट कीजिए। आपका अपना बिजनेस इस्टैबलिश्ड हो जाएगा। 1-2 साल बाद आपका नाम एक ब्रांड बन सकता है। फिर आप अपनी सेल्स टीम हायर कर सकते हैं। हमेशा याद रखिए, winners don't do different thing, did you think differently

गर्म खाना खाने से फायदा होता है या नुकसान- GK in Hindi

Posted: 08 Jul 2022 01:23 PM PDT

गरमा-गरम खाना खाना भला किसे अच्छा नहीं लगता? सर्दी का मौसम हो, चाहे बारिश का मौसम, गरमा-गरम खाना तो हम सभी की पहली पसंद होता है परंतु क्या आपने कभी सोचा है कि इस गर्म खाना खाने से हमें कोई फायदा होता है या नुकसान। तो चलिए आज एक मिनिट से भी कम समय यही पता लगाने की कोशिश करते हैं:- 

Why Should We Eat Hot or Warm-food

एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का तापमान 36.5 से 37 डिग्री सेंटीग्रेड (97.7 से 98.6 डिग्री फेरन्हाईट) होता है और उसके वातावरण का तापमान भी लगभग 20 से 30 डिग्री के बीच ही होता है। जब हम गर्म या गुनगुना खाना खाते हैं तो उसका तापमान भी लगभग इसी बीच होता है। इस खाने को पचाने लिए हमारे आमाशय (Stomach) और हमारी आँतों (Intestine) को बहुत ज्यादा effert नहीं लगाना पड़ता। चूँकि हमारे पाचन तंत्र में उपस्थित एंजाइमस् एक निश्चित तापमान पर ही काम करते हैं, ना उस तापमान से नीचे और ना ही उससे ऊपर। इसी कारण हमें अपने शरीर के अनुकूल टेंपरेचर वाला खाना ही खाना चाहिए जोआसानी से पच जाए।

गर्म खाना खाने के पीछे का वैज्ञानिक कारण 

चूंकि मनुष्य एक गर्म खून वाला (Warm blooded), स्तनपाई (mammal) जीव है,  जिसके रक्त या ब्लड का तापमान स्थिर या नियत रहता है और इन्हें अपने खाने से ही एनर्जी मिलती है। इसलिए हमें उसी तरह का खाना चाहिए खाना, जो हमारे शरीर के तापमान के अनुकूल हो क्योंकि ठंडा या बासा खाना पचने में काफी समय लेता है और जो एनर्जी हमेँ दूसरे कामों के लिए लगानी चाहिए वह खाने को पचाने में लग जाती है।

MP karmchari news- जीपीएफ अकाउंट स्टेटमेंट चेक कीजिए, स्लिप अपलोड हो गई है

Posted: 08 Jul 2022 01:02 PM PDT

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश शासन के नियमित कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। उनके GPF (GENERAL PROVIDENT FUND, हिंदी में- सामान्य भविष्य निधि) अकाउंट की स्लिप ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है। कर्मचारी अपने जीपीएफ अकाउंट का स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। 

मध्यप्रदेश शासकीय कर्मचारी जीपीएफ बैलेंस कैसे चेक करें

कर्मचारी अपना जीपीएफ अकाउंट स्टेटमेंट चेक करने के लिए Accountants General, Madhya Pradesh की ऑफिशल वेबसाइट agmp.nic.in पर विजिट करें। HOME PAGE पर ही click here to know your GPF balance लिखा हुआ दिखाई देगा। क्लिक करने पर NEW TAP में पोर्टल ओपन हो जाएगा। इस पोर्टल पर GPF Series, Account Number और Password सबमिट करके अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। 

GPF अकाउंट का Password कैसे पता करें

पासवर्ड आपके अकाउंट नम्बर व जन्म दिनांक से बना होता है। यदि आपका GPF Account Number 34325 तथा जन्म दिनांक 04/10/1986 है तो पासवर्ड होगा 34325041086 
(जन्म तिथि से केवल दिन, माह और वर्ष के अंतिम दो अंक - DDMMYY)
किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अकाउंटेंट जनरल के ऑफिस के फोन नंबर 0751-2317359 पर संपर्क कर सकते हैं। 

राज्य सरकार कब जेल में बंद कैदियों को पेशी पर ले जाने पर रोक लगा सकती है जानिए- CrPC- 268

Posted: 08 Jul 2022 12:50 PM PDT

दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 267 के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को आपराधिक मामलों में यह आदेश देने की शक्ति प्राप्त है कि जेल में बंद कोई भी व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश होकर साक्षी के तौर पर गवाही दे या पेशी के लिए हाजिर हो। लेकिन राज्य सरकार धारा 268 के अनुसार न्यायालय के इस आदेश को परास्त कर सकती है जानिए किन परिस्थितियों में।

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 268 की परिभाषा:-

जब कोई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किसी कारागार (जेल) में बंद व्यक्ति को पेशी के लिए न्यायालय के समक्ष हाजिर होने का आदेश देता है तब राज्य सरकार निम्न परिस्थितियों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगा सकती है:-

1. अगर कोई ऐसा व्यक्ति जेल में बंद है जिसने कोई जघन्य अपराध किया है और वह बाहर आये तो भीड़ उस पर आक्रमण कर सकती है।
2. ऐसा व्यक्ति जेल में बंद हो जिसके बाहर आने से लोक शांति में बाधा उत्पन्न होगी तब।
3. राज्य सरकार को ऐसा प्रतीत होगा कि अगर जेल में बंद व्यक्ति न्यायालय तक पहुंचने से पहले ही अगवा कर लिया जाएगा तब।

अर्थात सामान्य शब्दों में कहे तो राज्य सरकार ऐसे जेल में बंद व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश होने पर रोक लगा सकती है जिसके कारण लोकशान्ति, लोक-व्यवस्था भंग होने की संभावना हो, राज्य सरकार के आदेश के बाद न्यायालय का आदेश प्रभाव-हीन हो जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665

इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

CM RISE SCHOOLS की समय सारणी केन्द्रीय विद्यालय के समान करने की मांग

Posted: 08 Jul 2022 12:25 PM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की म.प्र.सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के लगभग 275 स्कूलों को सीएम राईज योजना के तहत उन्नयन किया गया। उक्त योजना में जबलपुर जिले के हिस्से 10 स्कूल उन्नत हुए हैं। 

सीएम राईज स्कूल तो खोल दिये गये हैं जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों हेतु शाला का समय 8 घण्टे सुबह 10 बजे से सांय 05.00 बजे तक निर्धारित है। बोर्ड परीक्षा तथा JEE, JEE एडवांस, NEET, कृषि, आदि के परीक्षा पास करने हेतु छात्रों को अतिरिक्त विषय विशेषज्ञ का सहारा लेना पड़ता है इस कारण अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को सीएम राईज विद्यालय में न पढाकर केन्द्रीय विद्यालय व डमी छात्र के रूप में अध्यापन कराने मजबूर हैं। 

मध्य प्रदेश शासन द्वारा सीएम राईज विद्यालय केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर खोले गये हैं तो इनकी समय सारणी भी केन्द्रीय विद्यालय के समान सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 होनी चाहिए। जिससे विद्यार्थी शाला की पढाई के साथ-साथ डाक्टर एवं इंजीनीयर बनने की पढाई भी कर सके। 

संघ के योगेन्द्र दुबे अर्वेन्द्र राजपूत , अवधेश तिवारी अटल उपाध्याय , मुकेश सिंह , मन्सूर बेग , आलोक अग्निहोत्री , चन्दु जाउलकर , योगेन्द्र मिश्रा , शंकर वानखेडे , मस्तराम राय , बिट्टू आहलूवालिया , उमेश पारखी , शकील , श्यामनारायण तिवारी , नितिन अग्रवाल , गगन चौबे , आन्नद रैकवार , मनोज सेन , धीरेन्द्र सोनी , मो ० तारिख , नितिन शर्मा , विष्णु पाण्डे , प्रणव साहू , महेश कोरी , विवेक तिवारी , संतोष तिवारी , नीमेष नेमा , सोनल दुबे , देवदत्त शुक्ला आदि ने माननीय मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल से मांग की है कि सी.एम. राईज विद्यालयों का समय केन्द्रीय विद्यालयों के समान सुबह 7 . 30 से दोपहर 1.30 बजे तक किया जावे। 

मध्य प्रदेश शिक्षक वर्ग 3 भर्ती हाई कोर्ट के निर्णय के अधीन- MP ROJGAR NEWS

Posted: 08 Jul 2022 12:15 PM PDT

जबलपुर
। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में बीएड डिग्री वाले उम्मीदवारों के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की गई है। 

प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह की युगलपीठ ने नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन, एनसीटीई के चेयरमैन, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय, व्यावसायिक परीक्षा मंडल के चेयरमैन व अन्य से जवाब तलब किया है। साथ ही इस परीक्षा के तहत होने वाली नियुक्तियों को याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया है।

MPTET-3 में BEd वाले उम्मीदवारों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका

जबलपुर निवासी रोहित चौधरी व केशरी नंदन साहू ने याचिका दायर कर बताया कि हाल ही में सम्पन्न हुई वर्ग तीन की पात्रता परीक्षा में बीएड डिग्री धरियों को भी शामिल किया गया है जबकि उक्त अभ्यार्थियों को छह माह का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर व विनायक प्रसाद शाह ने कोर्ट को बताया आज तक देश मे ब्रिज कोर्स कैसे होगा, उसका पाठ्यक्रम क्या होगा, इसका निर्धारण नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में बीएड डिग्री धरियों को चयनित किया जाता है तो डीएलएड डिप्लोमा धारकों के विधिक अधिकारों का उल्लघन होगा। उन्होंने कहा कि उक्त कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का शिक्षा के अधिकारों का उल्लघन होगा।

दलील दी गई कि शासन द्वारा अपने गई प्रक्रिया असंवैधानिक है।

अधिवक्ताओं ने अपनी दलीलों के समर्थन में राजस्थान हाई कोर्ट सहित सुप्रीम कोर्ट के कुछ फैसलों का हवाला भी दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा और उसके परिणाम के तहत की जाने वाली भर्तियों को इस याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया। 

इस मामले में अंतिम सुनवाई के बाद कोई ठोस निर्णय सामने आएगा। इसके बाद ही याचिकाकर्ताओं को राहत मिलेगी या झटका लगेगा।इसे लेकर दोनों पक्ष पूरी मेहनत कर रहे हैं। खुद को सही साबित करके दूसरे को अनुचित दावे की तरफ धकेला जा रहा है। इससे फैसला हक में आएगा। साथ ही राहत मिलेगी। ऊंट किस करवट बैठता है, यह देखने लायक बात होगी।

MP NEWS- ओमकारेश्वर के निर्माण कार्यों पर हाईकोर्ट की रोक

Posted: 08 Jul 2022 08:17 AM PDT

जबलपुर
। पर्यटन के नाम पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओमकारेश्वर की पहाड़ी (ओंकार पर्वत) पर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। सरकार से सवाल किया है कि संरक्षित क्षेत्र में निर्माण कार्य क्यों कराए जा रहे हैं। 

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने प्रमुख सचिव, संस्कृति कार्य विभाग, उप संचालक, आर्कियोलाजी स्कल्पचर एंड म्यूजियम विभाग, कलेक्टर खंडवा के अलावा एसडीओ व डीएफओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने अंतरिम आदेश के तहत आगामी सुनवाई तक उक्त क्षेत्र में किसी भी तरह की निर्माण संबंधी गतिविधि पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त को निर्धारित की गई है।

याचिकाकर्ता इंदौर की लोकहित अभियान समिति की ओर से अधिवक्ता डीके त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि ओंकारेश्वर के खसरा क्रमांक दो, तीन व नौ की करीब 35 हेक्टेयर का क्षेत्र संरक्षित घोषित किया गया है। वर्ष 2005 में इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी की है। पिछले नोटिफिकेशन को निरस्त किए बिना यहां कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता। 

इसके बावजूद संस्कृति विभाग के जरिए ओंकारेश्वर ट्रस्ट बनाकर यहां पर्यटन स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत परिसर में म्यूजियम, पार्किंग, स्टेचू, टूरिस्ट सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए लगभग चार हजार पेड़ भी काटे जाने हैं। स्थानीय स्तर पर इसका बहुत विरोध हुआ। हस्ताक्षर अभियान के तहत करीब एक लाख लोगों ने साइन किए। संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। 

मध्यप्रदेश मान्यूमेंट्स साइट्स एंड रिमेन्स एक्ट 1964 के तहत ओंकारेश्वर को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। नियमानुसार उक्त एक्ट की धारा तीन ( चार) के तहत पूर्व में जारी किए गए नोटिफिकेशन को निरस्त किए बिना संरक्षित क्षेत्र का स्वरूप हर्गिज नहीं बदला जा सकता।

MP NEWS- कमलनाथ इधर-उधर की बात मत करो, ये बताओ कि वोट क्यों नहीं दिया: मुख्यमंत्री

Posted: 08 Jul 2022 08:03 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ बिल्कुल नए किस्म के नेता हैं। नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उनका विधानसभा में इंटरेस्ट नहीं था। हाल ही में बताया कि नगर निगम नगर पालिका चुनाव में उनका इंटरेस्ट नहीं है, और आज मतदान नहीं करके एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि उनका मतदान में भी इंटरेस्ट नहीं है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी ही विनम्रता के साथ कमलनाथ से सवाल किया है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें आतंकवादी जैसा करार दिया था। कमलनाथ ने अपने बयान में लिखा था कि, शिवराज जी, आप मुझे कितना भी कोसिए, कितना भी भला बुरा कहिए, आपका स्वागत है ! मुझे मेरे मध्यप्रदेश के हितों को पाने, उन्हें सुरक्षित और संवर्धित करने के लिए आपका दिया हर विष स्वीकार है। 

इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि, कमलनाथ जी, आपको कोई नहीं कोस रहा और विषपान का तो सवाल ही नहीं उठता है। आपके लिए ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप शतायु हो, दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें लेकिन इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला?। 

शिवराज सिंह ने लिखा कि, मतदान तो लोकतंत्र के प्राण है, आप जगह-जगह जनता से कह रहे हैं, कांग्रेस को वोट दीजिए, लेकिन आप खुद वोट नहीं डाल रहे। क्या आपका लोकतंत्र से विश्वास खत्म हो गया ? 

आप तो बड़े आदमी है कमलनाथ जी, वोट डाले तो जनता डालें, गरीब डाले किसान डालें, माताएं बहने डालें लेकिन आप बड़े आदमी हैं सिर्फ राज करेंगे। 

आप इधर उधर की बात मत करो, ये बताओ कि वोट क्यों नहीं दिया , और अपने खुद नहीं दिया तो लोग आपकी पार्टी को वोट क्यों दें ?

वोट न डालकर लोकतंत्र का अपमान किया है, कमलनाथ जी आपने।

JU GWALIOR को स्टूडेंट्स ने रिजेक्ट किया, 11500 सीटें खाली TODAY NEWS

Posted: 08 Jul 2022 07:59 AM PDT

ग्वालियर
। एक जमाने में मध्य भारत की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, जीवाजी विश्वविद्यालय के घटिया मैनेजमेंट का नतीजा सामने आ गया है। स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी को रिजेक्ट कर दिया है। एडमिशन लेने नहीं आ रहे। एडमिशन के दौरान कंप्लीट हो जाने के बाद भी 11500 सीटें खाली हैं। कुलपति के लिए यह शर्मसार करने वाला क्षण है।

कॉलेज यूजी पीजी खाली सीटों की संख्या

केआरजी कॉलेज 2203 1112
एमएलबी कॉलेज 1294 0584
एसएलपी कॉलेज 1651 3681
झलकारी बाई कॉलेज 0169 0043
भगवत सहाय कॉलेज 0417 0115
साइंस कॉलेज 1257 0453 

उल्लेख करने की जरूरत नहीं है कि इनमें से कुछ कॉलेज तो ऐसे हैं जहां 4 साल पहले तक एडमिशन के लिए बड़ी बड़ी सिफारिश लगानी पड़ती थी। एडमिशन फॉर्म प्राप्त करने के लिए मारामारी होती थी। आज हालत यह है कि क्षेत्र के विद्यार्थी जीवाजी यूनिवर्सिटी के बजाय किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना पसंद कर रहे हैं। कम से कम समय पर परीक्षा और रिजल्ट जारी होंगे।

Amarnath latest breaking news live- अमरनाथ- हादसे संबंधित समाचार

Posted: 08 Jul 2022 01:05 PM PDT

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में पानी बह रहा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।


जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बचाव अभियान जारी है। वहां बादल फटने की सूचना है। अब तक दो लोगों की मृत्यु हुई है। 


जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ गुफा की निचली पहुंच में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। NDRF, SDRF और अन्य संबद्ध एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: संयुक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष, पहलगाम 


मैंने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से अमरनाथ गुफा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के संबंध में बात की है। NDRF, SDRF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य कर रहे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

काफी देर से बारिश हो रही थी तभी गुफा के ऊपरी हिस्से से पानी आने लगा और धीरे-धीरे पानी आना तेज़ होने लगा। हमने तुरंत ही सभी एजेंसी को अलर्ट किया। इस बार हम पहले से अलर्ट थे। वहां श्रद्धालुओं के टेंट लगे थे और सुरक्षा बलों के भी टेंट लगे हुए थे। सभी को अलर्ट किया गया। काफी लोगों को वहां से निकाला गया जिससे कई लोगों को बचाया भी गया है। हमने अभी स्थिति को देखते हुए यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है: विवेक कुमार, PRO, ITBP

अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने से अब तक 3 महिलाओं और 2 पुरुषों सहित 5 लोगों के मृत्यु की खबर है: जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

हमारी 1 टीम गुफा के पास तैनात रहती है, वो टीम तत्काल बचाव कार्य में जुट गई थी। 2 टीम पास में है जिसमें से 1 वहां पहुंच कर काम पर लग गई है,1 टीम शामिल होने वाली है।वहां मौजूद हमारे लोगों के मुताबिक 10 लोगों के मौत की खबर है और 3 को वहां से जीवित निकाला गया है। वहां पर और भी कई संस्थाओं की टीमें जैसे ITBP, आर्मी, लोकल पुलिस मौजूद है। वहां ढलान काफी ज्यादा है इसलिए पानी काफी तेजी से आता है। बहाव के चलते टेंटों को नुकसान पहुंचा है। आशा है कि बहाव और कम हो जाएगा लेकिन हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं: अतुल करवाल, DG NDRF

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा से बात की और स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत अभियान जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।"

अब तक, 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हमने यहां घायलों के लिए सभी इंतजाम किए हैं। अभी तक यहां कोई मरीज नहीं आया है। यहां 28 डॉक्टर, 98 पैरामेडिक्स, 16 एंबुलेंस और SDRF की टीमें भी मौजूद हैं: डॉ. ए शाह, CMO गांदरबल, जम्मू-कश्मीर

GWALIOR NEWS- ब्रेकअप के बाद ब्लैकमेल करने वाले बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

Posted: 08 Jul 2022 07:26 AM PDT

ग्वालियर
। 19 साल की एक लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड आयुष सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया है। बताया कि दोनों के बीच अफेयर था। आयुष ने शादी कर ली इसलिए ब्रेकअप हो गया। 6 महीने बाद उसने पुराने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया और जबरदस्ती संबंध बनाए। 

ग्वालियर के पिछोर थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि साल 2020 में उसकी मुलाकात शहर में रहने वाले आयुष सोनी से हुई थी। कुछ महीनों बाद इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती और फिर प्यार हो गया था। इसी दौरान प्रेमी ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाकर VIDEO भी बना लिए। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 6 महीने पहले युवती को पता चला कि उसके प्रेमी ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। इसके बाद उसने अपने प्रेमी से सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे।

2 दिन पहले उसके पुराने प्रेमी ने उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने कमरे पर बुलाया है। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रेमी ने उससे शादी का वादा कर दिया। युवती ने जब उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

VIT यूनिवर्सिटी और शिवराज सरकार के बीच तनाव- MP NEWS

Posted: 08 Jul 2022 06:56 AM PDT

भोपाल
। राजधानी के नजदीक सीहोर में संचालित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) यूनिवर्सिटी और शिवराज सिंह सरकार के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल के एक कमरे में विद्यार्थियों द्वारा किए गए हनुमान चालीसा के पाठ पर जुर्माना लगा दिया। इस बात से सरकार नाराज है। सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी किया है। 

यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों पर 5-5 हजारों रुपए का जुर्माना लगाया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि हॉस्टल में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का कार्यक्रम नहीं किया जा सकता। चाहे फिर वह कमरे के अंदर ही क्यों ना हो। गृहमंत्री का कहना है कि भगवान की प्रार्थना करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। और फिर हनुमान चालीसा का पाठ हॉस्टल के कमरे के अंदर किया गया। गृह मंत्री ने ऐलान किया है कि किसी भी छात्र से जुर्माना की वसूली नहीं की जाएगी। 

कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकेंड ईयर के 20 छात्रों ने हॉस्टल के रूम में एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया था। मैनेजमेंट ने छात्रों को नोटिस जारी किए हैं। मामला बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से भी एक्शन लिया जा सकता है।

मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की तारीख बदलेगी- MP NEWS

Posted: 08 Jul 2022 06:32 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में नगर पालिका चुनाव के चलते विधानसभा मानसून सत्र की तारीख बदली जाएगी। कांग्रेस पार्टी की ओर से तारीख बदलने का प्रस्ताव दिया गया है। शिवराज सिंह सरकार इस मामले में राज्यपाल को पत्र लिखकर तारीख बदलने की मांग करेगी। 

मध्यप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से घोषित किया गया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार के प्रवक्ता एवं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान ही जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष पदों के चुनाव होने हैं। 

डॉक्टर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष का सुझाव मिला है। वह चाहते हैं कि विधानसभा का मानसून सत्र, मध्य प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू किया जाए। डॉ मिश्रा ने बताया कि सरकार की तरफ से राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा के सत्र की तारीख बदलने की मांग करेंगे। 

क्योंकि मध्यप्रदेश में दोनों पार्टियां तारीख बदलना चाहती हैं इसलिए उम्मीद है कि विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख बदल जाएगी।

DAVV ADMISSION NEWS- 4 डिपार्टमेंट द्वारा काउंसलिंग का शेड्यूल जारी है

Posted: 08 Jul 2022 06:26 AM PDT

इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सस में एडमिशन के लिए कॉउंसलिंग नोटिस जारी कर दिए हैं इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग डेट 12 ,13 और 14 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।

जिन कोर्सेज के लिए के लिए Merit List & Counselling Schedule जारी किया गया है-

1.Department of Life Long Sciences
2.School of Commerce (M.Com(AFC) &M.Com.(BM)
3.School of Biochemistry(M.Sc.)
4.School of Statistics(M.A./M.Sc)

इसके अतिरिक्त B. Pharm. Lateral Entry Admission 2022 के लिए काउंसलिंग नोटिस जारी किया गया हैजिसकी काउंसलिंग डेट 12 जुलाई 2022 समय 11:30 बजे है इसमें जिन स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था उन्हें अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट लेकर उपस्थित होना है।

M. A. CLINICAL PSYCHOLOGY ( NON - CET PROGRAMME 2022- 23 ) के लिए एंट्रेंस टेस्ट

दिनांक 15 जुलाई 2022 को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें कुल 100 क्वेश्चन होंगे एवं 100 अंक होंगे इस टेस्ट के लिए 1 घंटे का समय दिया जायेगा।

RDVV NEWS- एग्जाम फॉर्म रजिस्ट्रेशन सबमिशन के लिए नोटिस जारी

Posted: 08 Jul 2022 06:13 AM PDT

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने MSW 2nd & 4th semester, May- June 2022, UTD CBCS Rept Jan Exam - 2022 ,UTD CBCS 2nd & 4th Semester May- June 2022 के एग्जाम फॉर्म रजिस्ट्रेशन सबमिशन के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र M. P. ONLINE के माध्यम से भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 11 जुलाई 2022 से 17 जुलाई 2022 तक निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क ₹100 के साथ 19 जुलाई 2022 तक जबकि विलंब शुल्क ₹750 के साथ 21 जुलाई 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।

गौरतलब है कि छात्र - छात्राएं विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए नामांकन / रोल नंबर के आधार पर एमपी ऑनलाइन के कियोस्क् के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान कर परीक्षा आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी एवं पूर्व परीक्षा की अंकसूची विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में जमा कराना अनिवार्य है।

JABALPUR NEWS- मतदान के बीच बूथ एजेंट को पीटा, FIR

Posted: 08 Jul 2022 06:07 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र में विनोवाभावे वार्ड के पंतगंज बूथ में मतदान के दौरान बूथ एजेंट को कक्ष से बाहर निकालकर पांच लोगों मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर हंगामा हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए बूथ एजेंट को छुड़ाया। पनागर पुलिस ने रिपोर्ट पर पांच आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पनागर पुलिस ने बताया कि बरझाई विनोवाभावे वार्ड निवासी जितेन्द्र कुमार कोल (28) विनोवाभावे वार्ड के पंतगंज मतदान केंद्र में बूथ एजेंट का काम कर रहा था। छह जुलाई को मतदान के दौरान दोपहर करीब दो बजे गेंदालाल कुशवाहा वहां पहुंचा और कालर पकड़ , कर जितेंद्र को कक्ष से बाहर ले आया। 

उसका बेटा दीपक कुशवाहा, पालीराम कुशवाहा भी आ गए और तीनों जितेंद्र के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिगत रुप से अपमानित किया और बोले तू बार-बार बूथ के अंदर-बाहर क्यों हो रहा है। तभी शिवम कुशवाहा एवं अंतू कुशवाहा भी आ गए। इसके बाद पांचों लोगों ने जितेंद्र के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाले पांचों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है।

MP TET-1 गणित के शिक्षकों के पदस्थापना आदेश, 11 जुलाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का एजेंडा

Posted: 08 Jul 2022 05:44 AM PDT

भोपाल
। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश ने MPPEB द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश गणित विषय के शिक्षकों के लिए जारी किए गए हैं। इस आदेश में कुल 72 शिक्षकों के नाम है। 

लोक शिक्षण संचालनालय के पदस्थापना आदेश के साथ नियम एवं शर्तें विस्तार पूर्वक प्रिंट की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ध्यान पूर्वक पढ़ ले। इसी दस्तावेज के साथ शपथ पत्र का प्रोफार्मा भी संलग्न किया गया है। जिसे भरकर आवेदन के साथ जमा करना है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले कृपया ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना, नियम एवं शर्तों का ध्यान पूर्वक अध्ययन करें। 

11 जुलाई को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का एजेंडा

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2022 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का एजेंडा जारी कर दिया गया है। सभी संभागीय संयुक्त संचालक, सभी जिला शिक्षा अधिकारी, सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सभी नोडल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकासखंड मुख्यालय एमपी एजुकेशन पोर्टल पर जाकर एजेंडा डाउनलोड कर लें एवं ध्यानपूर्वक पढ़ें। ताकि कॉन्फ्रेंसिंग के समय किसी भी प्रकार का व्यवधान उपस्थित ना हो।

CM RISE SCHOOLs में शेष बची रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित - MP TODAY NEWS

Posted: 08 Jul 2022 12:16 PM PDT

भोपाल
। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा सीएम राइज स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अवसर नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों को उपलब्ध कराया गया है।

डीपीआई से जारी विज्ञापन के अनुसार सीएम राइज विद्यालयों में परीक्षा के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक सवंर्ग के लोकसेवकों की पदस्थापना की गई है। पदस्थापना के उपरांत शेष बची रिक्तियों के लिए ऐसे नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं जो पूर्व से चयनित 275 सीएम राइज विद्यालयों में पदस्थ नहीं हैं।

इच्छुक नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक दिनांक 08.07.2022 से 13.07.2022 तक विमर्श पोर्टल पर विद्यालयों का चयन कर सकते हैं। विकल्प चयन उन्हीं नवनियुक्त शिक्षकों द्वारा किया जाए जो सीएम राइज विद्यालयों में कार्य करने के इच्छुक हों। सिर्फ विकल्प चयन के आधार पर पदस्थापना का दावा नहीं किया जा सकेगा। पदस्थापना पात्रता परीक्षा की मेरिट रैंक के क्रम में की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस नोट 

सीएम राइज स्कूलों में शेष बची रिक्तियों के लिए नव-नियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभय वर्मा ने बताया कि ऐसे नव-नियुक्त शिक्षक, जो पूर्व से चयनित 275 सीएम राइज विद्यालयों में पदस्थ नहीं है, वे पद-स्थापना के लिए 8 से 13 जुलाई तक विमर्श पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में पात्रता परीक्षा से स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक वर्ग के लोक सेवकों की सीएम राइज स्कूलों में पद-स्थापना की गई है। पद-स्थापना के बाद शेष बचे रिक्त पदों के लिए इच्छुक नव-नियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक से आवेदन चाहे गए हैं। सिर्फ विकल्प चयन के आधार पर पद-स्थापना का दावा नहीं किया जा सकेगा। शिक्षकों की पद-स्थापना, पात्रता परीक्षा की मेरिट रैंक के क्रम में की जाएगी।

INDORE NEWS- कक्षा 9 के सभी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स अनिवार्य

Posted: 08 Jul 2022 05:13 AM PDT

इंदौर
। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ,जिला इंदौर ने पत्र क्रमांक 4793 द्वारा ब्रिज कोर्स संचालन के लिए जिला स्तर पर विशेष शिक्षकों के प्रशिक्षण के संबंध में नोटिस जारी किया है।

समस्त प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/ हाई स्कूल ,जिला इंदौर को निर्देशित किया गया है कि अपने विद्यालय के जितने भी शिक्षक/ अतिथि शिक्षक कक्षा  नवीं में हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषय का अध्यापन करा रहे हों, उनको यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। अन्यथा प्रशिक्षण दिवस में अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा। 

यदि किसी स्कूल के प्राचार्य द्वारा किसी शिक्षक को प्रशिक्षण के लिए नहीं भेजा जाता है तो संबंधित प्राचार्य का भी उस दिन का वेतन काटने का आदेश इस कार्यालय से जारी कर राज्य स्तर पर सूचित किया जाएगा। अतः समस्त प्राचार्य इस प्रशिक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 -23 में ब्रिज कोर्स का संचालन दिनांक 20 जून से 31 अगस्त 2022 तक किया जाना है। उसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर समस्त शिक्षकों का जो कक्षा 9वी में हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित का अध्यापन कराते हैं , का ऑफलाइन प्रशिक्षण रखा गया है।

यह प्रशिक्षण दिनांक 12 ,13 एवं 14 जुलाई 2022 को क्रमशः हिंदी ,अंग्रेजी और गणित विषय के रखे गए हैं। जिनका स्थान-  शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती तबेला ,इंदौर है एवं समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

मध्य प्रदेश में मतदान स्थगित करने की मांग, भाजपा के नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह- MP NEWS

Posted: 08 Jul 2022 05:54 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। विचारधारा की दृष्टि से देखें तो बहुत गंभीर बात है। भाजपा के नेताओं को याद ही नहीं था कि गुरु पूर्णिमा कब है। चुनाव घोषित हुए और पहला चरण भी पूरा हो गया। 8 जुलाई को ज्ञापन दिया गया है कि 13 जुलाई का मतदान स्थगित किया जाए क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा है। 

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए लिखा कि, प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को घोषित किया गया है। इस दिन गुरु पूर्णिमा पर्व है एवं हिंदू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है, इस दिन अनेकों श्रद्धालु अपने गुरु स्थानों पर जाते हैं, जिससे मतदान प्रभावित होना निश्चित है और यह भारत निर्वाचन आयोग की मंशा (अधिकतम मतदान) के विपरीत है। अतः निवेदन है कि 13 जुलाई को होने वाले मतदान को अगले दिन अर्थात् 14 अथवा 15 जुलाई को निर्धारित किया जाना उचित होगा। 

चुनाव आयोग भी गजब, राष्ट्रपति चुनाव के दिन मतदान की तारीख घोषित कर दी

भाजपा के ज्ञापन में बताया गया कि नगरीय निकायों के दूसरे चरण के मतदान की मतगणना 18 जुलाई को की जाना है, 18 जुलाई को ही महामहिम राष्ट्रपति के निर्वाचन के मतदान का कार्यक्रम है। इसलिए राज्य मुख्यालय (भोपाल) पर मान सांसदगण एवं मान. विधायकगण का उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। महामहिम राष्ट्रपति का निर्वाचन प्रदेश के समस्त प्रशासनिक एवं राजनैतिक तंत्र के लिये सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। अतः आग्रह है कि 18 जुलाई को होने वाली नगरीय निकायों की द्वितीय चरण की मतगणना को 2 दिन पश्चात किया जाना सर्वथा उचित होगा। 

ताजा समाचार यह है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त ने भाजपा की मंशा के अनुसार दोनों तारीखों पर मतदान स्थगित करके नवीन तारीख घोषित करने का ऐलान किया है। मतगणना की तारीख 20 जुलाई घोषित कर दी गई है।

मध्य प्रदेश मानसून- 14 जिलों में भारी वर्षा, बाढ़ का खतरा- MP WEATHER FORECAST

Posted: 08 Jul 2022 04:44 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में गुना से रीवा तक के आसमान पर बादलों की रैली निकल रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बादलों को पानी की सप्लाई मिल रही है। हवा अच्छी चल रही है इसलिए बादल आसमान में यहां वहां उड़ रहे हैं। इस सबके चलते मध्य प्रदेश के 14 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई। 8 संभागों में सामान्य बारिश की उम्मीद जताई गई है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- 14 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार नर्मदा पुरम हरदा बैतूल छिंदवाड़ा सिवनी बालाघाट मंडला बुरहानपुर खंडवा बड़वानी अलीराजपुर झाबुआ देवास एवं मंदसौर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 115 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं। किसी भी स्थिति में बरसाती नदी नालों के आसपास ना जाएं। 

मध्य प्रदेश किसान मौसम बुलेटिन

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार इंदौर उज्जैन नर्मदा पुरम भोपाल चंबल ग्वालियर शहडोल एवं जबलपुर संभाग के सभी जिलों में और रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर सामान्य बारिश होगी।


आम नागरिकों से अपील की गई है कि वर्षा के समय रेनकोट अथवा छाते का उपयोग करें। यदि किसी नदी तालाब के निकट है तो दूर चले जाएं। मौसम खराब होता है तो पेड़ों के नीचे शरण ना लें। किसान भाई मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं। 

MP CHUNAV NEWS- रीवा में पीठासीन अधिकारी सहित 3 कर्मचारी सस्पेंड

Posted: 08 Jul 2022 04:36 AM PDT

रीवा।
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में रीवा की त्योंथर जनपद के घुसुरुम गांव में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। गांव के छोटे लाल जब वोट डालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से पहले ही वोट डाला जा चुका है। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ। 

रीवा में चुनाव कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। व्याख्याता हीरामणि शर्मा, पीठासीन अधिकारी महेश प्रसाद शर्मा और शिक्षक सुखेंद्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। हीरामणि शर्मा पर अपने भतीजे के पक्ष में अवैध तरीके से मतदान कराने का आरोप लगा था। महेश पर नशे की हालत में मतदान दल के अन्य सदस्यों से गाली-गलौज करने का आरोप है। 

वे त्योंथर जनपद के मतदान केंद्र क्रमांक 108 के पीठासीन अधिकारी थे। शासकीय हायर स्कूल पड़डी के शिक्षक सुखेंद्र सिंह पर अपनी माता के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप सही पाया गया।

कर्मचारी सजा के बाद अपील करे तो प्रोविजनल पेंशन का हकदार: हाई कोर्ट - MP NEWS

Posted: 08 Jul 2022 12:06 AM PDT

जबलपुर
। यदि कोई रिटायर्ड कर्मचारी किसी मामले में अपराधी घोषित हो जाता है और न्यायालय द्वारा उसे दंडित किया जाता है तो नियम अनुसार उसकी पेंशन बंद कर दी जाती है परंतु यदि वह न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध अपील करता है तो प्रोविजनल पेंशन का हकदार हो जाता है। यह फैसला हाईकोर्ट ने दिया। 

सेवानिवृत्त पटवारी कन्हैयालाल दामले विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन एवं होशंगाबाद कलेक्टर मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने फैसला सुना दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ओम शंकर पांडे एवं अंचन पांडे ने न्यायालय के समक्ष उनका पक्ष प्रस्तुत किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि रिटायरमेंट की कुछ दिन पहले एक साजिश के तहत याचिकाकर्ता को लोकायुक्त के ट्रैप में फंसा दिया गया था। 

वकीलों ने दलील दी कि पेंशन रूल्स के नियम 64 में प्रोविजनल पेंशन का प्रावधान है, लेकिन याचिकाकर्ता को 6 साल तक प्रोविजनल पेंशन के लाभ से वंचित रखा गया। शासन की ओर से प्रस्तुत हुए अधिवक्ता ने बताया कि होशंगाबाद की ट्रायल कोर्ट ने याचिकाकर्ता रिटायर्ड पटवारी को दोषी घोषित करते हुए दंडित किया है। याचिकाकर्ता के वकीलों ने बताया कि उन्होंने ट्रायल कोर्ट के डिसीजन के खिलाफ अपील की है। 

हाई कोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की एकल पीठ ने अपने डिसीजन में कहा कि यदि निर्णय के खिलाफ अपील कर दी गई है तो निर्णय स्थगित हो जाता है अतः सेवानिवृत्त कर्मचारी को नियमानुसार प्रोविजनल पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। उच्च न्यायालय ने मध्यप्रदेश शासन एवं होशंगाबाद कलेक्टर को आदेशित किया है कि वह याचिकाकर्ता की प्रोविजनल पेंशन शुरू करें।

RKDF के कारण 40 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज का ऑफ केंपस प्रपोजल अटका- MP NEWS

Posted: 07 Jul 2022 11:32 PM PDT

भोपाल
। आरकेडीएफ मामले के कारण मध्य प्रदेश की 40 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज का ऑफ कैंपस खोलने का प्रपोजल अटक गया है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई थी लेकिन शिक्षाविदों ने आरकेडीएफ का उदाहरण देते हुए इस प्रपोजल पर आपत्ति जताई है। 

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार अब यूनिवर्सिटीज अपने कैंपस से हटकर अपना सेंटर संचालित कर सकती हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमिशन ने ड्राफ्ट तैयार करके शासन को भेज दिया है। इसके अनुसार अब प्राइवेट यूनिवर्सिटी प्रदेश में अपने 4 से 5 सेंटर शुरू कर पाएंगी।

परंतु शिक्षाविद इस नए ड्राफ्ट पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी को बढ़ावा देने में आपत्ति नहीं है लेकिन इनकी निगरानी में सख्ती करनी होगी। यह बात इसलिए भी उठ रही है कि बीते एक साल में 02 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की फैकल्टी को फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इस मामले में हायर एजुकेशन के ऑफिसर्स का कहना है कि हमारे पास ड्राफ्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को अनुमति देना है या नहीं। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के ASC शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ऑफ केंपस सेंटर के ड्राफ्ट पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। यदि हमें लगेगा कि अनुमति देनी चाहिए तो ही हम देंगे। अभी मॉनिटरिंग का काम लगातार किया जा रहा है।

MPPEB NEWS- दिसंबर तक कोई परीक्षा नहीं कराएंगे, केंद्र संचालकों का अल्टीमेटम

Posted: 08 Jul 2022 04:20 AM PDT

भोपाल
। किराए की तकनीक और संपत्ति पर निर्भर Professional Examination Board, Bhopal द्वारा सन 2022 में दिसंबर तक शेड्यूल की गई 9 परीक्षाओं पर संकट आ गया है। एमपीपीईबी के चेयरमैन ने परीक्षा केंद्रों का पेमेंट रिलीज नहीं किया। केंद्र संचालकों ने अल्टीमेटम दे दिया है। जब तक पैसा नहीं मिलेगा अगली परीक्षा नहीं कराएंगे। 

कई बार तो ऐसा लगता है जैसे व्यापम का मैनेजमेंट कमीशन के लालच में उम्मीदवारों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ करता है। परीक्षाओं में देरी, रिजल्ट में देरी, पेमेंट में देरी हर प्रकार की देरी के पीछे गड़बड़ नजर आती है, क्योंकि उम्मीदवारों द्वारा समय पर पूरी फीस जमा की जाती है और उम्मीदवारों की फीस बोर्ड के निर्धारित खर्चों से ज्यादा होती है। बजट का संकट हो ही नहीं सकता। 

सन 2022 में 31 दिसंबर तक कुल 9 परीक्षाएं होनी है जिनमें स्टेनो- टाइपिस्ट और सब इंस्पेक्टर जेल जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी है। MPPEB ने परीक्षा कराने के लिए जिस एजेंसी के साथ अनुबंध किया है उस एजेंसी ने मध्य प्रदेश के 120 परीक्षा केंद्रों को उनके बिल का मात्र 25% ही भुगतान किया है। बोर्ड की जिम्मेदारी है कि वह ऐसी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करें परंतु चेयरमैन चुप है। नतीजा केंद्र संचालकों ने परीक्षा कराने से मना कर दिया।

Post Bottom Ad

Pages