सुल्तानपुर टाइम्स |
- जमीनी विवाद में 9 लोगो को पीटा, 7 का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, 2 लखनऊ रेफर
- सुल्तानपुर में एसपी ऑफिस के सामने शव रखकर प्रदर्शन
- वृद्धावस्था पेंशनर अनिवार्य रूप से करायें अपना आधार प्रमाणीकरण
- डीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम नवीनीकरण हेतु चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया
- युवती को बुलाया और धोखे से मांग में सिंदूर भरकर पहना दिया मंगलसूत्र
- फेसबुक की दुनिया में 10 साल रहे साथ, असल जिंदगी में 6 दिन नहीं टिका प्यार
| जमीनी विवाद में 9 लोगो को पीटा, 7 का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, 2 लखनऊ रेफर Posted: 13 Jul 2022 10:08 AM PDT सुल्तानपुर जिले में भू-माफिया का कहर सामने आया है।जमीनी विवाद में उसने अपने लोगो के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें एक पक्ष से 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जिसमें से दो लोगो को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना बंधुआ कला थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है। हसनपुर पश्चिम दरवाजा निवासी वली मोहम्मद ने बताया कि गांव के कमरुद्दीन जो की भू-माफिया है। वो विधायक का रिश्तेदार बताता है। हमारे बगल एक खाते की जमीन है उसी को यह लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। दो दिन पहले भी थोड़ा बातचीत हुई थी उस समय भी यह लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े थे लेकिन लोगो ने बीच बचाव कर दिया था। आज सुबह पंचायत हुई लेकिन उसमें कुछ तय नहीं पाया तो कहा गया शाम को बातचीत की जाएगी। वली मोहम्मद ने आगे बताया कि हमारे घर में काम लगा है हम काम करवा रहे थे। दोपहर में यह लोग लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी,लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। 2006 में भी इन लोगो ने ऐसे ही हम लोगो को मारा पीटा था। फिलहाल आज हुए हमले में ताज मोहम्मद, शाह मोहम्मद, वली मोहम्मद, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद दानिश, रियाजुद्दीन, मोईनुद्दीन, वाजिद और मोहम्मद साजिद घायल हुए हैं। जिसमें ताज मोहम्मद व एक अन्य को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई में जुट गई है। |
| सुल्तानपुर में एसपी ऑफिस के सामने शव रखकर प्रदर्शन Posted: 13 Jul 2022 06:44 AM PDT सुल्तानपुर में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने यहां एक किशोर का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया है। कल उक्त किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था।शव रखकर प्रदर्शन कर रहे मृतक किशोर के मामा अजय कुमार यादव ने बताया कि 2007 में दिल्ली में जीजा को फांसी देकर मार दिए। कल इस बच्चे को 12 बजे फांसी लग गई। थाने में हम लोग गए तो वहां से पुलिस वाले हमारी गाड़ी से बिना बताए शव लेकर सुल्तानपुर भाग आए। रात में कोतवाली पुलिस ने कूरेभार पुलिस से पता लगाया तो पता चला बॉडी पोस्टमार्टम हाउस में रखी है। पुलिस ने हमारी FIR नहीं लिखा है और अगली पार्टी से घूस खा लिया है। पुलिस मुलजिम के साथ घूम रही है। उसने यह भी कहा की जीजा के भाई और बाप मिलकर हमारे भांजे को मारे हैं। उसने विजय नाथ, सोमनाथ और पिता सियाराम पर मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के बरौला गांव का है। मंगलवार को यहां 15 वर्षीय अभय पुत्र स्व. अजय नाथ यादव का शव टीनशेडनुमा मकान में रस्सी के सहारे लटकता पाया गया था। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और किशोर के ननिहाल में दी थी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी बल्दीराय राजाराम चौधरी फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे थे पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम में भेजा गया था। क्षेत्राधिकारी ने पारिवारीनों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की। मृतक के मामा अजय कुमार यादव ने घर के ही सदस्यों पर प्रॉपर्टी की लालच में भांजे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। किशोर के पिता की करीब 16 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद अभय काफी दिनों तक ननिहाल में रहा। एक साल से वह अपने बाबा के साथ बरौला में रहता था। रविवार को वह ननिहाल से बरौला गया हुआ था। |
| वृद्धावस्था पेंशनर अनिवार्य रूप से करायें अपना आधार प्रमाणीकरण Posted: 13 Jul 2022 05:15 AM PDT सुलतानपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया है कि भविष्य में पेंशन राशि का भुगतान आधार बेस्ड (Adhar Based Payment) किया जाना है, ऑनलाइन आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से पेंशन की आगामी किश्त का भुगतान सम्भव नही हो सकेगा, जिस हेतु वृद्धावस्था पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण (ऑथण्टीकेशन) अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन वृद्धावस्था पेंशनरों द्वारा अभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है, उन्हें सूचित किया गया है कि पेंशन पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये लिंक पर दी गई व्यवस्था का पालन करते हुए आधार प्रमाणीकरण करा लें अथवा अपने सम्बन्धित विकास खण्ड पर सहायक विकास अधिकारी (स0क0)/ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) एवं ए0डी0ओ0 पंचायत/पंचायत सहायकों लेखपालों/सग्रह अमीनों से सम्पर्क कर, आधार प्रमाणीकरण करा लें। उक्त के अतिरिक्त जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन सुलतानपुर के प्रथम तल के कक्ष सं0 11 से अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नम्बर के साथ 03 दिवस के भीतर उपस्थित होकर अपना आधार प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में में लाभार्थी पेंशन से वंचित हो जायेंगे। |
| डीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम नवीनीकरण हेतु चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया Posted: 13 Jul 2022 04:57 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बुधवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवीनीकरण हेतु चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा स्टेडियम के बाउंड्रीवॉल, बैडमिंटन हॉल, स्विमिंग पूल आदि के कार्यों की गुणवत्ता परखी गयी तथा चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। अवर अभियन्ता द्वारा डीएम को अवगत कराया गया कि कार्यदायी संस्था उ0प्र0 लघु उद्योग विकास निगम (सिडको) द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, बैटमिंटन हाल के छत का कार्य पूर्ण हो गया है। फर्स का कार्य एक, दो दिन में प्रारम्भ कर दिया जायेगा। डीएम द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने स्विमिंग पूल के निरीक्षण के दौरान फर्श मोजैक पत्थर से न बनी होने तथा टाइल्स लगाने के बारे में संबंधित अवर अभियंता से पूछा, तो सम्बन्धित अवर अभियन्ता द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि मोजैक की लागत ज्यादा है टाइल्स की तुलना में इसलिए टाइल्स लगाया गया है। इससे जो पैसा बचेगा उससे स्विमिंग पूल के नाली आदि बनाने में व्यय किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य में ज्यादा समय लगने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी तथा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य कराते हुए त्वरितगति से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। |
| युवती को बुलाया और धोखे से मांग में सिंदूर भरकर पहना दिया मंगलसूत्र Posted: 12 Jul 2022 09:21 PM PDT लखनऊ सोनभद्र जिले में अनोखा मामला सामने आया है। यहां धोखे से युवती को बुलाकर एक युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और मंगलसूत्र पहना दिया। फिर सेल्फी लेकर उसे वायरल कर दिया। इससे युवती की शादी टूट गई। युवती की शिकायत पर मंगलवार को अनपरा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। इस बीच जान पहचान वाले एक युवक ने सोमवार को उसे मिलने के लिए बुलाया। धोखे से उसकी मांग में सिंदूर भरकर गले में मंगलसूत्र डाल दिया। युवक ने उसके साथ सेल्फी भी ली और उसे वायरल कर दिया। इससे उसकी शादी टूट गई। युवती के मुताबिक युवक दूसरे धर्म का है। उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए उसने ऐसा किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। |
| फेसबुक की दुनिया में 10 साल रहे साथ, असल जिंदगी में 6 दिन नहीं टिका प्यार Posted: 12 Jul 2022 09:20 PM PDT
लखनऊ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 10 साल का सफर असल जिंदगी के 6 दिन में ही खत्म हो गया।नौबत यह आ गई है कि अब प्रेमिका पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।मामला यूपी के कानपुर का है जहां मंगलवार को एक युवती कमिश्नरेट कानपुर में पुलिस कमिश्नर आवास पहुंची और उसने शिकायत की कि शैलेंद्र सिंह गौतम नाम के व्यक्ति ने 10 साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद 1 जुलाई 2022 को शादी की और 6 दिन बाद ही उसे छोड़कर फरार हो गया।पूरा मामला दरअसल कुछ यूं है कि 10 साल पहले फेसबुक के जरिए युवती की दोस्ती शैलेंद्र सिंह गौतम नाम के व्यक्ति से हुई थी। 10 साल की दोस्ती में प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें तक खाईं।इस दौरान दोनों के बीच कई बार मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 10 साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद दोनों ने 1 जुलाई 2022 को शादी की मगर शादी के 6 दिन बाद ही प्रेमी शैलेंद्र सिंह गौतम फरार हो गया। प्रेमी के प्यार में पागल युवती उसे ढूंढती रही लेकिन वह कहीं नहीं मिला।इसके बाद प्रेमिका ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी युवक शैलेंद्र सिंह को 10 जुलाई को ढूंढ निकाला लेकिन अब युवती कमिश्नर के पास यह शिकायत लेकर पहुंची है कि युवक शैलेंद्र और उसके घर वाले उस पर दहेज का दबाव बना रहे हैं जिसमें 25 लाख कैश और कार की डिमांड की जा रही है।लड़की ने प्रेमी पर यह भी आरोप लगाया है कि 10 सालों के रिश्ते के बीच आरोपी शैलेंद्र ने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया।शादी के लिए बार-बार दवाब बनाने के बाद शैलेंद्र ने रजिस्टर्ड मैरिज और आर्य समाज से शादी की थी और 6 दिन बाद ही गायब हो गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






