सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 17, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


बहू से परेशान ससुर ने थाने में लगाई गुहार

Posted: 16 Jul 2022 11:04 PM PDT

 


लखनऊ कुशीनगर जिले में एक कारोबारी ने अपनी बहू पर 20 लाख के जेवर और एक प्‍लॉट समेत कुल करीब 60 लाख रुपए की सम्‍पत्ति हड़प कर प्रेमी संग फरार हो जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पटहेरवा थाने में केस दर्ज कर बहू और उसके कथित प्रेमी की जांच शुरू कर दी है। मामला कुशीनगर के फाजिलनगर के धनौजी रोड क्षेत्र का है।कस्बा निवासी खुर्शीद आलम ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके लड़के की शादी मनतशा फलक पुत्री अफाक उर्फ मुन्ना निवासी नया किला सिवान, थाना नगर (बिहार) के साथ 2019 में हुई थी। लेकिन उसका प्रेम प्रसंग शादी के पूर्व से ही सिवान निवासी व्यक्ति से था। शादी के बाद उसकी बहू ने अपने प्रेमी व मायकेवालों को मिलाकर उसके पुत्र की संपत्ति ठगने के लिए योजना बनाई।उसके तहत उसके पुत्र से पहले बीस लाख के आभूषण बनवाए। फिर सिवान स्थित साठ लाख रुपये की आवासीय भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। लाखों रुपये की एलआईसी अपने नाम से खोलवाई। बहू की जिद उसकी खुशी के लिए पुत्र ने सब किया। वह और उसका पुत्र बिजनसमैन है। बहू एक हफ्ते पहले अपने मायके गई और ईद पर अपने चाचा रिजवान उर्फ लाडले के साथ वापस आई। जरूरी काम का हवाला देकर अपने चाचा को साढ़े सात लाख रुपये उधार दिलवाया फिर उन्हीं के साथ मायके लौट गई। उसके बेटे ने बहू को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन उसका लड़का अपनी ससुराल सिवान गया तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी गुलफाम जफर के साथ फरार हो गई है। इसका मुकदमा नगर थाना सिवान में दर्ज है। जब उसके लड़के ने उधार लिए रुपये वापस मांगे तो ससुरालवाले गाली और धमकी देने लगे। आरोप है कि उसकी बहू ने एक आपराधिक योजना के तहत गिरोह बनाकर गुलफाम जफर, इश्तेयाक अहमद, रिजवान उर्फ लाडले, रोशन फतामा व सिवान के ही चार अज्ञात लोगों को मिलाकर संपत्ति व नगदी ठगकर फरार हुई है।इसमें उक्त सभी संलिप्त हैं। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोप सिद्ध होने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में दस आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Posted: 16 Jul 2022 10:33 PM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर से आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। शासन ने 10 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। कई जिलों के पीएसी कमांडेंट का भी ट्रांसफर किया गया है।  सीतापुर पीटीसी के एसपी शफीक अहमद को वेटिंग में भेज दिया गया है।आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी दी गई है। भजनीराम मीणा को एडीजी रूल्स एंड मैनुअल का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, आईपीएस शफीक अहमद को सीतापुर पीटीसी के एसपी से हटाकर वेटिंग में भेज दिया गया है।  शासन ने कई पीएसी वाहिनियों के कमांडेंट भी बदल दिए हैं। इटावा के पीएसी 28वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी राधे मोहन भारद्वाज को सौंपी गई है। गाजियाबाद के पीएसी 41वीं वाहिनी कमांडेंट का जिम्मा शालिनी संभालेंगी। मुरादाबाद की पीएसी 23वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी हिमांशु कुमार को सौंपी गई है।

यूपी के 15 जिलों में दोपहर तक बरसात की उम्मीद

Posted: 16 Jul 2022 10:31 PM PDT


लखनऊ उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई की शाम को मानसून फिर से एंट्री करेगा। 30 जून से उत्तर प्रदेश में आया मानसून अब 17 दिन बाद फिर से सक्रिय होगा। सावन माह के तीसरे दिन रविवार लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं बीते 24 घंटे में लखनऊ, बरेली, फतेहपुर, आगरा में 1.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसमें आगरा शहर में सबसे ज्यादा 8.2 मिलीमीटर बारिश हुई।कुछ इलाके जैसे प्रतापगढ़, हमीरपुर, गोंडा,सुलतानपुर, में बारिश न होने से सूखा पड़ने के आसार हैं। यहां बारिश अब तक न के बराबर हुई है। इससे धान की रोपाई पर असर पड़ रहा है। 20 जिलों में अब तक 20 प्रतिशत बारिश भी नहीं हुई है, जिससे बुआई पीछे हुई है। दूसरी तरफ पेयजल का संकट भी पैदा हो सकता है।मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को उत्तर प्रदेश के बरेली, बहराइच, लखनऊ, फतेहपुर, संत कबीरनगर समेत 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां आज अच्छी बारिश हो सकती है।उत्तर प्रदेश में मानसून 30 जून को सक्रिय हुआ था। अब तक पूरे प्रदेश में 79.1 मिलीमीटर ही बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो अनुमान से 66% कम है। उत्तर प्रदेश में कम हुई बारिश को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते सप्ताह एक अहम बैठक बुलाई थी। जिसमें सभी जिले के अधिकारियों समेत संबंधित विभाग को किसानों के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए थे।मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई की शाम को एक बार फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा।

किशोरी से चार युवकों ने किया गैंगरेप,दो गिरफ्तार

Posted: 16 Jul 2022 10:28 PM PDT


लखनऊ बरेली के बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय सातवीं की छात्रा का आरोप है कि विशेष संप्रदाय के चार युवकों ने उसे स्कूल के पास से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे रात भर बंधक बनाकर गैंगरेप किया। शनिवार को उसे गलियों से होते हुए बारादरी थाना क्षेत्र के शाहदाना मजार के पास फेंककर भाग गए।इस दौरान राहगीरों की मदद से लड़की अपने घर पहुंची तो परिजनों को वारदात का पता चला। परिजनों का आरोप है कि घटना की तहरीर देने पर पुलिस ने सिर्फ दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया है। मामले में एसएसपी ने मुकदमे में धारा बढ़ाने के आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ के बाद दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि जब तहरीर दी थी, तो बेटी मिली नहीं थी। इसलिए अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के मिलने पर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल के आधार पर धारा बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने आरोपित उवैश और नदीम को गिरफ्तार कर लिया। अज्ञात दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।बरेली के बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शुक्रवार सुबह वह स्कूल गई, लेकिन दोपहर तक वह घर नहीं लौटी। परिजन उसे तलाशते हुए स्कूल पहुंचे, तो पता चला कि वह स्कूल के अंदर आई ही नहीं थी। काफी तलाश के बाद किशोरी का पता नहीं चला, तो परिजनों ने गुमशुदी दर्ज कराई।शनिवार को अचानक किशोरी घर पहुंची और बताया कि उवैश और नदीम के साथ दो अन्य युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया। उसे एक कमरे में बंधक बनाया गया और वहां उसके साथ चारों ने गैंगरेप किया और शनिवार उसे 10 बजे बारादरी थाना क्षेत्र के शाहदाना मजार के पास छोड़ गए। इसके बाद उसने राहगीरों की मदद से पिता को फोन किया।

अमेठी में पकड़ी गई अवैध असलहों की फैक्ट्री

Posted: 16 Jul 2022 06:06 AM PDT


अमेठी जिले में  एसओजी टीम व शिवरतनगंज पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने 10 अदद अवैध तमंचे व 10 जिन्दा कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में आज यह गिरफ्तारी हुई। उपनिरीक्षक अमरेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष शिवरतनगंज व उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा एसओजी प्रभारी  वांछित की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प सरैया सुल्तानपुर मोड़ के पास खण्डहर मकान के अन्दर अवैध शस्त्र बनाते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया।इनकी पहचाना कुलदीप तिवारी (27) पुत्र गिरधारी तिवारी निवासी जुगराजपुर थाना शिवरतनगंज व जिब्राइल (28) पुत्र कासिम निवासी कामापुर थाना मोहनगंज के रूप में हुई है।पुलिस ने कुलदीप तिवारी के कब्जे से 2 तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 3 तमंचा 8 जिन्दा कारतूस 12 बोर व अभियुक्त जिब्राइल के कब्जे से 5 तमंचा 315 बोर बरामद किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण 1 भट्ठी लोहा, 1 प्लास, 2 पेचकस, 15 कील, 2 लोहे की आरी, 2 ट्रैगर, 1 हथौडी, 1 सम्सी, 4 स्प्रिंग, 11 लोहे की नाल आदि बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों लोग अवैध शस्त्र फैक्ट्री लगाकर तमंचा तैयार कर अगल-बगल के जनपदों के अपराधियों को बेच देते हैं।

यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख बदली

Posted: 16 Jul 2022 06:05 AM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा अब 31 जुलाई को होगी। कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  लखनऊ ने परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब परीक्षा 31 जुलाई रविवार को होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां चयन आयोग की बेवसाइट पर अपलोड की जाएंगी।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोजन लखनऊ द्वारा 24 जुलाई को लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख तय की थी। लेकिन, 24 जुलाई को कांवड़ यात्रा के कारण परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में दिक्कत आ सकती थी। ऐसे में छात्र परीक्षा में बदलाव की मांग कर रहे थे।

अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों को बिना लाइसेन्स के संचालित करने पर विक्रेताओं को दिया कड़ा निर्देश

Posted: 16 Jul 2022 04:37 AM PDT


सुलतानपुर प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अनुभाग लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर के आदेश सं0 1326 दिनांक 5.11.2019 के द्वारा गठित टीम द्वारा जनपद सुलतानपुर के नगरीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मांस विक्रेताओं यथा- अन्नू चैराहा, रियाज अहमद पुत्र युसुफ, राहुल चैराहा, समस अहमद पुत्र जुबेर अहमद, राहुल चैराहा तौहीर पुत्र मुनावर मुस्तफा तथा दरियापुर इस्तिहाक पुत्र मो0 हफीज के यहाँ छापा डाला गया तथा मांस की दुकानों को बिना लाइसेन्स के संचालित न करने हेतु कड़ा निर्देश दिया । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, अधिशाषी अभियन्ता नगर पालिका सुलतानपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Post Bottom Ad

Pages