सुल्तानपुर टाइम्स |
- सांसद वरुण गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरा
- सगी बहनों से गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
- 21 आईपीएस अफसरों का तबादला
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का ससमय निस्तारण करें सम्बन्धित अधिकारी - जिलाधिकारी
- दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ
- पीएम के खिलाफ फेसबुक पर की थी अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
| सांसद वरुण गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरा Posted: 02 Jul 2022 06:06 AM PDT
लखनऊ सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा-सरकार ने जरूरी दवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे इलाज महंगा हो गया है। महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी? सरकार को आत्ममंथन करने की जरूरत है।वरुण ने ट्वीट कर लिखा, "800 आवश्यक एवं आम उपयोग वाली दवाइयों के दामों में वृद्धि के बाद अब अस्पतालों में इलाज भी महंगा हुआ। रोटी महंगी, कपड़ा महंगा, मकान महंगा और अब इलाज महंगा हुआ। स्वास्थ्य और शिक्षा तो बुनियादी आवश्यकता हैं। महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी? आत्ममंथन की जरूरत है!यह कोई पहला मौका नहीं जब बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपने ही सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला हो। इससे पहले सांसद अग्निपथ स्किम का विरोध करने वाले छात्रों के समर्थन में खड़े नजर आए थे। सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि सरकार मुकदमे की धमकी से डरा रही है, इससे बातचीत के रास्ते बंद होंगे। कृषि कानून, बेरोजगारी जैसे तमाम जनता से जुड़े मुद्दे पर वरुण गांधी सरकार को कटघरे में खड़ा करते आ रहे हैं। बीजेपी सांसद लगातार अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ हमलावर नजर आते रहे हैं। |
| सगी बहनों से गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार Posted: 02 Jul 2022 04:46 AM PDT लखनऊ मऊ जिले में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दो नाबालिग सगी बहनों संग सामूहिक दुराचार के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया और बलुआ पोखरा के पास से आज सुबह पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दो नाबालिग सगी बहनें 30 जून की रात में आठ बजे के आस पास गांव के दक्षिण सिवान में शौच करने के लिए गई थी कि पहले से घात लगाये बैठे गांव के ही पांच लोगों ने दोनों को बाजरे के खेत में ले जाकर बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए विशाल, अरुण, सुदीन, जितेश एवं चंद्रकांत को बलुआ पोखरा से शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया। |
| Posted: 02 Jul 2022 04:45 AM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी तबादला जारी रहा है। शनिवार को योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है। योगी सरकार ने यूपी के 12 जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ 21 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोंडा, गोरखपुर, बिजनौर, मिर्जापुर, कासगंज, अमेठी, अयोध्या, प्रयागराज के पुलिस कप्तान भी बदले हैं।जिन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है उनमें अयोध्या के एसएसपी रहे शैलेश कुमार पांडेय को प्रयागराज, अजय कुमार को सीबीसीआईडी लखनऊ, रोहन पी बोत्रे को एसपी गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को एसएसपी अयोध्या, राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी कन्नौज, राम बदन सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, आकाश तोमर को एसपी गोंडा, विपिन टांडा को एसएसपी सहारनपुर, गोरव ग्रोवर को एसएसपी गोरखपुर, अभिषेक यादव को एसएसपी मथुरा, विनीत जायसवाल को एसएसपी मुजफ्फरनगर बनाया गया है।इसी तरह दिनेश सिंह को एसपी बिजनौर, इलाभारन जी को एसपी अमेठी, संतोष कुमार मिश्र को एसपी मिर्जापुर, बीबीजीटीएस मुर्थी को एसपी कासगंज, आदित्य लांग्हे को एसपी अमरोहा, अजय कुमार सिंह को वाराणसी पीएसी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, धर्मवीर को मेरठ में छठी वाहिनी का सेनानायक, संजीव त्यागी को अयोध्या में पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना, विजय ढुल को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में उपायुक्त, राहुल राज को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है। |
| Posted: 02 Jul 2022 04:34 AM PDT सुलतानपुर शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जुलाई माह के प्रथम शनिवार को तहसील जयसिंहपुर सभागार में जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सम्बन्धित एसडीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व/भूमि विवाद, पुलिस विभाग आदि के प्रकरणों पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को सुनकर कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस जयसिंहपुर में डीएम के समक्ष कुल 292 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 प्रार्थना पत्रों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निस्तारित कराया गया। इसी प्रकार जनपद की अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सम्बन्धित तहसीलों में तथा शेष 02 तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे। |
| दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ Posted: 02 Jul 2022 01:25 AM PDT सुलतानपुर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश किरन ने जनपद सुलतानपुर के दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अर्न्तगत दम्पत्ति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू0 15,000.00 व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू0 20,000.00 तथा युवक-युवती दोनो के दिव्यांग होने की दशा में रू0 35,000.00 निर्धारित है।उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना हेतु पात्रता शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो, युवती की उम्र 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हों, दम्पत्ति में कोई आयकर दाता न हों, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होगें जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हों। उन्होंने बताया कि दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांग दम्पत्ति आनलाइन http://divyangjan.upsdc.gov.in पर आवेदन करें। आनलाइन फार्म भरते समय आवेदक दम्पत्ति की दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो , रजिस्ट्रार द्वारा निर्गत विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र ,युवक एवं युवती का आयु का प्रमाण पत्र (जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो) मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र एवं युवक एवं युवती की आधार कार्ड की छायाप्रति आदि अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र आनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर करना अनिवार्य है, साथ ही आनलाइन सबमिट आवेदन पत्र का प्रिंट एवं वांछित प्रपत्रों की स्वप्रमाणित हार्डकापी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय,कक्ष सं0 22, विकास भवन, सुलतानपुर में जमा करायें। |
| पीएम के खिलाफ फेसबुक पर की थी अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Posted: 02 Jul 2022 12:23 AM PDT
लखनऊ बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली इलाके के रहने वाले एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सहसवान कोतवाली प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार की ओर से अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल में रहने वाले 30 साल के रेहान पर फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।युवक ने इस पोस्ट के जरिये अफवाह भी फैलाई।उन्होंने बताया कि आरोपी रेहान के विरुद्ध आईटी कानून की धारा 67 के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





