सुल्तानपुर टाइम्स |
- जल जीवन मिशन में नौकरी के नाम पर ठगे गए सैकड़ों युवा,दो आरोपी गिरफ्तार
- बीएड प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को,5 अगस्त को रिजल्ट
- प्रेमिका की बात से गुस्साये युवक ने की हत्या
- आशनाई के चक्कर में हुई थी मां-बेटी की हत्या ,पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
- दोहरे हत्याकांड में सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार
| जल जीवन मिशन में नौकरी के नाम पर ठगे गए सैकड़ों युवा,दो आरोपी गिरफ्तार Posted: 02 Jul 2022 11:29 PM PDT लखनऊ अखबार में विज्ञापन देखकर जल जीवन मिशन शक्ति में नौकरी करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इस योजना में नौकरी देने के नाम पर ऑफिसों में बैठे ठग आपको शिकार बना सकते हैं। ऐसा ही मामला शाहजहांपुर जिले से सामने आया है ।जहां पुलिस ने साउथ सिटी के ऑफिस में छापा मारते हुए दो ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है जो जल जीवन मिशन के तहत हजारों लोगों से नियुक्ति के नाम पर लाखों रुपए ठग चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से सैकड़ों जल जीवन मिशन की टी-शर्टें,डेस्कटॉप, प्रिंटर और फर्जी नियुक्ति के लेटरों के अलावा 2335 व्यक्तियों की सूची बरामद की है। सभी ठग लखनऊ के हजरतगंज में ऑफिस खोल कर दर्जनों जनपदों के युवाओं से 40 से 50 लाख की रकम ठग चुके हैं।शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम को कुछ युवाओं के जरिए पता लगा कि उन्हें जल जीवन मिशन के तहत फर्जी लेटर थमा कर उनसे हजारों रुपए ठग लिए गए हैं। इस बात की सूचना पर शाहजहांपुर की पुलिस ने सर्विलांस के जरिए लखनऊ के हजरतगंज में छापेमारी की तो पता लगा कि शाहजहांपुर के साउथ सिटी कॉलोनी में अभियुक्त छुपे हुए हैं जिसके चलते पुलिस ने बीती रात छापा मारते हुए ठग धर्मेश शुक्ला और मिथिलेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस छापेमारी में दोनों आरोपियों के पास से सैकड़ों जल जीवन मिशन की टी शर्टें, डेस्कटॉप, फर्जी मोहरें प्रिंटर और 2335 व्यक्तियों की सूची बरामद की है।एसपी ने बताया कि उन्नाव और प्रतापगढ़ के रहने वाले यह ठग शाहजहांपुर और लखनऊ के एड्रेस पर जल जीवन मिशन के तहत अखबारों में विज्ञापन निकाल कर फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। यह ठग बेरोजगार युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र के अलावा उन्हें जल जीवन मिशन की छपी हुई टी-शर्टे देकर नौकरी दे देते थे। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर पीलीभीत खीरी प्रतापगढ़ प्रयागराज लखनऊ जैसे 11 जिलों के युवा इन लोगों की ठगी का शिकार हो चुके हैं। |
| बीएड प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को,5 अगस्त को रिजल्ट Posted: 02 Jul 2022 11:25 PM PDT लखनऊ यूपी में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है।दरअसल यूपी बीएड एंट्रेंस 2022 का आयोजन 6 जुलाई 2022 को सभी 75 जिलों में किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड पहले ही आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड लेकर ही एग्जाम सेंटर पर जाएं। बता दें कि इस बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से किया जाएगा।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में स्थित सरकारी और सहायता प्राप्त और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में 2 वर्षीय शिक्षा स्नातक (बीएड) पाठ्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस साल इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी।बता दें कि यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 5 अगस्त 2022 को जारी किया जाएगा। जबकि 10 अगस्त से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इस बार शैक्षणिक सत्र 2022- 2024 में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 6.72 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।बीएड प्रवेश परीक्षा में इस बार 400 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के दो प्रश्नपत्र होंगे।दोनों प्रश्नपत्रों में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। पहले प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान भाषा से संबंधित 50-50 प्रश्न होंगे। दूसरे प्रश्नपत्र में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता के 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। एक प्रश्न गलत होने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। |
| प्रेमिका की बात से गुस्साये युवक ने की हत्या Posted: 02 Jul 2022 09:15 PM PDT
लखनऊ सिद्धार्थनगर जिले के उस्का थाना क्षेत्र के नटवाताल गांव में एक महिला की हत्या पुलिस ने खुलासा किया है। इसके साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे युवक से बात करने पर आरोपी ने महिला की हत्या की थी। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एस पी ने 15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कल सुबह नतवाताल गांव मे 32 वर्षीय महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जहां मृतका के बच्चों ने बताया कि बीती रात घर में विनोद साहनी आया था। वह अक्सर घर पर आता था। इसी जानकारी के आधार पर विनोद साहनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतका शैलेश से उसके प्रेम संबंध 6 वर्षो से थे।इस समय वह कई अन्य युवकों से बात करने लगी थी। जिसको लेकर घटना की रात बहस हुई। जिसके बाद उसने कहा कि आज मिल लो फिर नहीं मिलना। उसके बाद वह सो गई। मुझे नींद नहीं आई तो मैं सीढी पर बैठकर सोचते-सोचते गुस्से में पास रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार करके उसे मार दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी छिपाकर वहां से भाग गया। |
| आशनाई के चक्कर में हुई थी मां-बेटी की हत्या ,पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार Posted: 02 Jul 2022 07:11 PM PDT सुलतानपुर जिले में पांच दिन पूर्व मां-बेटी की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या के मामले में शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में एक बदमाश व पुलिस टीम के एक सिपाही को गोली लगी है, दोनों को इलाज के लिए CHC लंभुआ से जिला अस्पताल ले आया गया है। हत्या प्रेम प्रसंग में अंजाम पाई है।पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने घटना को लेकर जानकारी दी कि, बदमाश इरफान व शादान सगे भाई हैं और यह अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी शाबाज इनका दोस्त है जो लंभुआ का ही निवासी है। उन्होंने बताया कि इरफान लंभुआ में एक टेंट हाउस पर काम करता था। उसका मृत लड़की के साथ संबंध था। जिसको लेकर कुछ विवाद बढ़ा था।जिसको लेकर घटना से 15 दिन पहले ही हत्या की स्क्रिप्ट लिखी गई थी। 28 जून को इरफान उसका भाई व शाबाज दिनदहाड़े लंभुआ कोतवाली अंतर्गत कस्बे में स्टेशन रोड पर मृतका के घर पहुंचे। इन्हें देखकर बेटी चिल्लाई तो इरफान ने उसे मारा और शाबाज ने चाकू से गला काट दिया। बेटी की मां आई तो इन बदमाशों ने उसकी भी हत्या कर दी। आज जब इरफान को पकड़कर आला कत्ल बरामद कराने के लिए टीम लेकर जा रही थी तो उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। आत्म रक्षा में पुलिस ने गोलियां दागी। इस बीच बदमाश की गोली से सिपाही शैलेंद्र सिंह व पुलिस की कार्रवाई में बदमाश इरफान के पैर में गोली लगी है।पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या के स्तर से इस जघन्य अपराध का अनावरण करने वाले टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रूपये धनराशि के ईनाम की घोषणा की गयी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा मृतिकाओ के परिजनो से मिलकर सांत्वना दी गयी ।बता दें कि लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित स्टेशन रोड पर सब्जी बेचने वाले रामसुख की पत्नी शकुंतला (50) और उसकी पुत्री विजयलक्ष्मी (22) का घर के अंदर जमीन पर खून से लथपथ शव मिला था। मां-बेटी का धारदार हथियार से गला रेता गया था। रामसुख अपनी सब्जी की दुकान पर था उसे जब यह खबर मिली तो वो दौड़ते हुए घर पहुंचा, अंदर का मंजर देखकर उसकी भी आंखें छलक उठी थी। 44 घंटे बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया था। गौरतलब रहे कि मृतका विजय लक्ष्मी BSC की स्टूडेंट थी, शहर के जीएसपीजी कॉलेज से वो शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उधर रामसुख के दो पुत्र हैं बड़ा बेटा राजकुमार और छोटा बेटा आनंद। राजकुमार की पत्नी कोतवाली देहात के कन्हईपुर में ब्यूटी पार्लर चलाती है वो रोज उसे लेकर चला जाता है इसलिए वो घर पर था नहीं। हां उसकी तीन साल की बेटी दादी व बुआ के साथ घर पर थी। छोटा बेटा आनंद पीपी कमैचा ब्लॉक पर कंप्यूटर ऑपरेटर है और घटना के समय वो भी ड्यूटी पर। ले देकर तीन साल की बच्ची ही थी जो रोते हुए बाहर निकली तब पड़ोसियों को घटना की खबर हुई थी। पुलिस मीडिया सेल ने बताया |
| दोहरे हत्याकांड में सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Posted: 02 Jul 2022 09:57 AM PDT सुलतानपुर लंभुआ में मां-बेटी के डबल मर्डर का पुलिस टीम ने किया खुलासा। पुलिस ने घटना में शामिल अम्बेडकर नगर जिले के रहने वाले सगे भाइयों इरफान व सादान उर्फ नादान और लम्भुआ निवासी उनके दोस्त शाबाज को किया गिरफ्तार। गिरफ्तारी के बाद आलाकत्ल बरामदगी के लिये इरफान को ले गई थी पुलिस। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आलाकत्ल की जगह छिपाकर रखे असलहे से धोखे से इरफान ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला। घटना में सिपाही शैलेन्द्र सिंह गोली लगने से घायल, जवाबी कार्यवाही में इरफान के पैर में लगी गोली। दोनों घायलों का लंभुआ सीएचसी पर चल रहा इलाज। लंभुआ कोतवाली के दुर्गापुर रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास हुई मुठभेड़। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |







