सुल्तानपुर टाइम्स |
- राजीव श्रीवास्तव बने काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के नगर उपाध्यक्ष
- लुटेरी दुल्हन,शादी के दूसरे दिन जेवर लेकर फरार
- सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत मामले में हाथरस एसपी पर गिरी गाज
- रविवार को बंद पड़ा कुड़वार का सामुदायिक प्रसाधन
- विधवा पेंशन और वृद्धावस्था योजना का लाभ लेने वालों को करना होगा ये काम
- सपने में दिखाई दिए महादेव तो मुस्लिम युवक 'फैज' बन गया शंकर
- चलती ऑटो में पत्नी की गला घोट कर हत्या, फिर नदी किनारे दफनाया शव
- सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए जरूरी होगी परिवार आईडी
| राजीव श्रीवास्तव बने काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के नगर उपाध्यक्ष Posted: 24 Jul 2022 08:12 AM PDT
सुल्तानपुर काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष रवि सोनी व नगर वरिष्ठ महामंत्री अम्बरीश मिश्रा के प्रस्ताव पर जिला अध्यक्ष अशोक कसौधन व जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता की स्वीकृति से राजीव श्रीवास्तव को नगर उपाध्यक्ष पद से मनोनीत किया गया।जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता ने सम्बोधित किया कि आगामी व्यापारी समारोह में राजीव श्रीवास्तव का भव्य सम्मान किया जाएगा।जैसा कि राजीव श्रीवास्तव नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है । मंच के द्वारा व्यापारी हित में किए जा रहे कार्य को देखकर उन्होंने मंच की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने कहा की व्यापारियों के हित, मान सम्मान के लिए मैं 24 घंटे उपस्थित रहूँगा।कोर कमेटी के पदाधिकारी बलदेव सिंह,अरविंद दिवेदी, सुधीर गुप्ता, अशोक दिव्या ,विजय टंडन,हरि शंकर गुप्ता, राजेश माहेश्वरी,अश्विन वर्मा,मनोज जैन,मानिक लाल आदि ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए राजीव को बधाई दी। |
| लुटेरी दुल्हन,शादी के दूसरे दिन जेवर लेकर फरार Posted: 24 Jul 2022 05:41 AM PDT
लखनऊ ललितपुर में एक लुटेरी दुल्हन सामने आई है। शादी के एक दिन बाद ही पति को दिन दहाड़े धोखा देकर दौड़ लगाकर भाग गई। शादी के नाम पर युवक से दुल्हन के फर्जी रिश्तेदारों ने एक लाख रुपए नगद व दलाल ने 20 हजार रुपए लिए थे।कोतवाली महरौनी के गांव सिलावन निवासी 40 वर्षीय विष्णु तिवारी पिछले वर्ष मार्च 21 में हाईकोर्ट के निर्देश पर रेप व हरिजन एक्ट मामले में निर्दोष साबित होकर जेल से रिहा होकर घर आए थे। रिहा होने के बाद लोगों ने उनका स्वागत कर पैसे देकर मदद की थी।एक साल से घर में अकेले रह रहे विष्णु तिवारी ने अपना घर बसाने की सोची। एक सप्ताह पूर्व गांव के एक युवक ने पांच हजार लेकर विष्णु की शादी करवाने का वादा किया। एक लड़की की फोटो भेजी व एक युवक से विष्णु तिवारी की बात कराई।युवक ने उससे शादी के लिए एक लाख रुपए लड़की के माता-पिता को देने देने की बात कही। 20 हजार रुपए अलग से दलाल को देने के लिये मांगे। मामला तय होते ही 22 जुलाई शुक्रवार को लड़की को लेकर तीन-चार लोग ललितपुर आ गए।विष्णु तिवारी भी अपने गांव के कुछ लोगों व पंडित को लेकर शादी के लिए ग्राम डोंगरा कलां स्थित एक मंदिर में गए। जहां दोनों की शादी हुई व वरमाला के साथ अन्य कार्यक्रम हुए। रात 11 बजे विष्णु तिवारी दुल्हन लेकर घर पहुंचा और अगले दिन शनिवार को अन्य रीति रिवाज के साथ कार्यक्रम होने थे।घर में तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन ने कहा कि उसे उसकी मां से मिलने जाना है, जो ललितपुर में तुवन मैदान में आ रही है। दलाल ने विष्णु तिवारी को कोर्ट में भी शादी करने को कहा तो विष्णु अपनी दुल्हन के साथ शनिवार दोपहर को ललितपुर आ गया।कोर्ट में दुल्हन ने बताया कि उसकी मां तुवन मैदान में है। जब विष्णु पत्नी को तुवन मैदान में लेकर गया तो दुल्हन ने विष्णु से पानी की बोतल मंगवाई। विष्णु दुकान पर बोतल लेने गया और लौट तो देखा कि उसकी दुल्हन दौड़कर युवक साथ जा रही थी। उसने दौड़ लगाकर दोनों को पकड़ना चाहा लेकिन पकड़ नहीं पाया। उस दौरान शादी में दिलाए गए जेवर वह पहने हुई थी।विष्णु तिवारी ने बताया कि उसने जानकारी की तो पता चला कि लड़की का नाम राजकुमारी है और वह ललितपुर की रहने वाली है। वह पहले भी तीन चार लोगों को धोखा दे चुकी है। उसने बताया कि वह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। |
| सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत मामले में हाथरस एसपी पर गिरी गाज Posted: 24 Jul 2022 05:52 AM PDT
लखनऊ सड़क हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत की गाज हाथरस के पुलिस अधीक्षक पर गिरी। उन्हें हटा दिया गया है। विकास कुमार वैद्य अभी हाथरस के एसपी थे। उनका तबादला कर उन्हें सेनानायक, मिर्जापुर के पद पर भेजा गया है।उनकी जगह देवेश कुमार पांडेय की तैनाती हुई है। बता दें कि बीते दिन हुए एक सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी जिस पर एसपी को हटाया गया है। शुक्रवार रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे कुछ कांवड़ियों को अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर ने रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने आगरा और ग्वालियर में जाम लगाया। |
| रविवार को बंद पड़ा कुड़वार का सामुदायिक प्रसाधन Posted: 24 Jul 2022 04:40 AM PDT सुलतानपुर क्षेत्र में अधिकांश सामुदायिक प्रसाधनों के बंद रहने से ग्रामीणों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। जिम्मेदार अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैए से केयर टेकर बिना ड्यूटी मानदेय ले रहे हैं।अधिकतर केयर टेकर रविवार को सार्वजनिक छुट्टी के चलते प्रसाधन बंद रखते हैं। बिकास खंड कुड़वार की 75 ग्राम पंचायतों में अधिकतर सामुदायिक प्रसाधन केयर टेकरों की मनमानी पर निर्भर हैं।बहुबरा,कुड़वार, सरकौड़ा, देवलपुर, माधवपुर आचार्य ग्रामपंचायतों में मनमानी का आलम है। प्रभारी सहायक पंचायत अधिकारी संतोष पाल ने बताया कि सामुदायिक प्रसाधनों को सुबह से शाम तक प्रतिदिन खोलने का आदेश है। आदेश का पालन न करने वाले केयर टेकरों पर जांच कर संविदा समाप्त की कार्रवाई की जाएगी। |
| विधवा पेंशन और वृद्धावस्था योजना का लाभ लेने वालों को करना होगा ये काम Posted: 23 Jul 2022 10:40 PM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश के 56 लाख विधवा और वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है। किसान सम्मान निधि योजना की तरह इन लाभार्थियों को भी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए अपने खाते की ई-केवाईसी करवानी अनिवार्य कर दी गई है। इसके बाद लाभार्थी को तिमाही की जगह हर महीने पेंशन दी जा सकेगी। दरअसल किसान सम्मान निधि में बड़ी तादाद में अपात्र लाभार्थी सामने आने के बाद कृषि विभाग द्वारा शुरू करवाई गई E-KYC को अब समाज कल्याण और महिला कल्याण विभाग ने भी अपना लिया है।इन दोनों विभागों की वृद्धावस्था और निराश्रित/विधवा महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों की E-KYC करवाई जा रही है।E-KYC पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कितने अपात्र लाभार्थी हटाए गये और कितने नये लाभार्थी जुड़े। समाज कल्याण विभाग की ओर से तो जिलों में प्रचार वाहन को घुमाकर वृद्वास्था पेंशन के लिए लाभार्थियों को E-KYC करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस प्रक्रिया के तहत लाभार्थी के आधार कार्ड और बैंक खाते को जोड़ा जा रहा है। यही नहीं समाज कल्याण विभाग तो इसके साथ ही लाभार्थी के जीवित होने का 'जीवन प्रमाण-पत्र' भी लगवा रहा है। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना में अभी करीब 56 लाख लाभार्थी हैं जिनके बैंक खातों में अप्रैल से जून की पहली तिमाही की पेंशन की राशि एक हजार रुपये प्रतिमाह प्रति लाभार्थी की दर से भेजी जाने लगी है।विभाग के अफसरों के मुताबिक E-KYC पूरी होने के बाद पूरी तरह सही व सम्यापित आंकड़े सामने आ जाएंगे तब लाभार्थियों को हर महीने वृद्धावस्था पेंशन राशि दी जाएगी। उधर, महिला कल्याण निदेशक मनोज राय ने बताया कि उनके विभाग की निराश्रित/विधवा पेंशन योजना में E-KYC के साथ दर्ज लाभार्थियों के निधन के सत्यापन का कार्य शहरी इलाके में एसडीएम और ग्रामीण इलाके में विकास खंड अधिकारी द्वारा करवाया जा रहा है। इन लाभार्थियों को भी अप्रैल से जून की पहली तिमाही की पेंशन उनके बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस योजना में अभी करीब 32 लाख लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई लाभार्थी महिला गांव छोड़ कर चली गयी हो, या उसने दूसरी शादी कर ली हो तो उसे योजना के लिए अपात्र मान लिया जाता है। |
| सपने में दिखाई दिए महादेव तो मुस्लिम युवक 'फैज' बन गया शंकर Posted: 23 Jul 2022 09:04 PM PDT
लखनऊ सनातन परंपरा में हिंदुओं की आस्था की प्रतीक कावड़ यात्रा में देश भर से लाखों की संख्या में शिव भक्त मां गंगा का जल लेने उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर की मिट्टी से ताल्लुक रखने वाले मुस्लिम युवक फैज मोहम्मद भी भोले बाबा के भक्त बनकर कावड़ लेकर जा रहे है।फैज ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व बाबा भोलेनाथ ने उन्हें सपने में दिखाई दिए। इसके बाद से वह महादेव के भक्त बन गया जो निरंतर भोलेनाथ के नाम से कांवड़ लेने जाते है। फैज कहते हैं कि आस्था जाति-धर्म का बंधन नहीं है। मेरी शिव में आस्था है। यह मन और मोहब्बत का तालमेल है।इस बार वो शिवरात्रि को पूरा महादेव पर जलाभिषेक करेगा।बता दें कि मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव कढ़ली व हाल पता मेरठ बाइपास पर रहने वाले फैज मोहम्मद एक प्राइवेट फार्म में श्रमिक हैं। शुक्रवार को खतौली गंगनहर पटरी पर त्रिवेणी शुगर मिल के कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे तो कांवड़ियों के साथ आयोजकों ने उसको गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पांच बार कांवड़ लाने के बाद उसने अपने नाम के आगे फैज मोहम्मद उर्फ शंकर लिखना शुरू कर दिया। पहले वह अकेला कांवड़ लाता था लेकिन इस वर्ष उसके गांव का विशंबर भी साथ है।फैज का कहना है कि वह जाति-धर्म में विश्वास नहीं रखता। वह भगवान शंकर का भक्त है। उनके आर्शीवाद से कांवड़ लेकर आ रहा है।वे मेरठ के काली पलटन औघड़नाथ मंदिर में हरिद्वार से पांच साल से गंगाजल लाकर चढ़ा रहे हैं। इस वर्ष छठीं कांवड़ शिवरात्रि के दिन बागपत के पुरा महादेव में चढ़ाएगा।वे कहते हैं कि कुछ लोग राजनीति के लिए धर्म का बंटवारा करते हैं और नफरत फैलाते हैं। उन्हें ऐसे लोगों से कोई वास्ता नहीं है. फैज ने भाईचारे के साथ सौहार्द का संदेश देने की पहल है। |
| चलती ऑटो में पत्नी की गला घोट कर हत्या, फिर नदी किनारे दफनाया शव Posted: 23 Jul 2022 09:01 PM PDT
लखनऊ प्रतापगढ़ जनपद में पिछले 10 दिनों से लापता विवाहिता का शव मिला है। विवाहिता की हत्या कर शव को सई नदी के किनारे दफना दिया गया था।पुलिस ने शनिवार को कब्र खोदकर विवाहिता का शव बरामद किया।विवाहिता सायमा की हत्या का आरोप उसके पति सलमान और उसके तीन दोस्तों पर लगा हैv पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।साथ ही विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।बता दें कि 12 जुलाई को सायमा अपने पति से मिलने को कह कर अपनी मां के घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद मां मुन्नी बेगम ने बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद 21 जुलाई को सिकंदर नामक व्यक्ति ने मृतक की मां को बताया कि आपके बेटी की हत्या कर उसका शव दफन कर दिया गया है।जिसके बाद मुन्नी बेगम ने सलमान, रुस्तम, नसीम, और सिकंदर के विरुद्ध बेटी की हत्या कर शव छुपाने की FIR दर्ज कराई। शनिवार शाम सीओ सिटी फ़ोर्स के साथ सायना को दफन करने वाली जगह को खुदवाया तो शव निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। |
| सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए जरूरी होगी परिवार आईडी Posted: 23 Jul 2022 09:00 PM PDT लखनऊ प्रदेश में प्रत्येक परिवार को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ दिलाने के लिए 'परिवार कल्याण योजना' के क्रियान्वयन की तैयारी तेज हो गई है। योजना के तहत प्रत्येक परिवार की आईडी बनाई जाएगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ लेने और प्रमाण पत्र बनवाने में यह पहचान पत्र जरूरी होगी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने शनिवार को योजना को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।परिवार के पहचान पत्र के डाटा के आधार पर रोजगार से वंचित परिवारों को चिह्नित कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन परिवारों के राशन कार्ड बने हैं, उनकी राशनकार्ड संख्या ही परिवार की आईडी होगी। जो परिवार राशन कार्ड के पात्र नहीं है उन्हें ऑनलाइन पोर्टल से निशुल्क परिवार आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के लिए सभी विभागों को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा। योजना के क्रियान्वयन में विभिन्न विभागों का डाटा परिवार ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इससे विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन करते समय वांछित अभिलेखों को स्कैन कर अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। योजना लागू होने जाति-निवास सहित अन्य प्रमाणपत्र आसानी से बन सकेंगे।योजना के लिए केंद्र सरकार की अनुमति लेकर लाभार्थियों का आधार कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। लाभार्थीपरक योजनाओं को शत-प्रतिशत आधार से जोड़ा जाएगा। लाभार्थियों के आधार न होने की दशा में उनके आधार नंबर प्राप्त करने और संबंधित विभाग की ओर से अभियान चलाकर 15 अगस्त तक आधार कार्ड बनवाया जाएगा। आय, जाति, जन्म-मृत्यु और निवास प्रमाण-पत्र समेत विवाह पंजीकरण को आधार से जोड़ा जाएगा। इन प्रमाण पत्रों में आवेदन के साथ ही राशन कार्ड संख्या, परिवार आईडी प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |








