दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 6, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


बच्चों के मानसिक विकास एवं तार्किक क्षमता बढ़ाने में शतरंज की भूमिका महत्वपूर्ण है-राज्यपाल

Posted: 06 Jul 2022 07:26 AM PDT

बच्चों के मानसिक विकास एवं तार्किक क्षमता बढ़ाने में शतरंज की भूमिका महत्वपूर्ण है-राज्यपाल 

पटना, 06 जुलाई, 2022:- ''बच्चों को मानसिक रूप से विकसित करने, उनकी तार्किक क्षमता बढाने, योजना बनाने तथा बेहतर ढंग से सोचने एवं कार्य करने की क्षमता का विकास करने में शतरंज महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।''-यह बातें महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने शतरंज ओलम्पियाड की मशाल के पटना आने के अवसर पर ज्ञान भवन, पटना में आयोजित कार्यक्रम में कही। 
उन्होंने कहा कि शतरंज की शुरूआत भारत में आज से हजारों वर्ष पूर्व हुई थी। ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल में इसका प्रादुर्भाव हुआ है। शतरंज को एक रणनीतिक एवं युद्ध कौशल का खेल होने के कारण इसे हमेशा से उच्च दर्जे का खेल माना जाता है। 
राज्यपाल ने कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत में विश्व शतरंज ओलम्पियाड का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। विश्व शतरंज महासंघ द्वारा 44वीं शतरंज ओलम्पियाड का आयोजन तमिलनाडु के चेन्नई में 
28 जुलाई से 10 अगस्त, 2022 तक किया जायेगा। इस उपलक्ष्य में ग्रैण्ड मास्टर श्री प्रवीण थिप्से की अगुआई में शतरंज ओलम्पियाड की मशाल भारत के 75 शहरों में जाने के क्रम में पटना आयी है। 
उन्होंने कहा कि शतरंज के इस महाकुंभ का आयोजन पहली बार इस खेल की जन्मभूमि भारत में किया जाना अत्यंत गौरव का विषय है। इस प्रतियोगिता में शतरंज के अब तक के इतिहास में सर्वाधिक टीम और देश भाग ले रहे हैं। अब तक पुरूष वर्ग में 187 एवं महिला वर्ग में 162 देशों की टीम के खेलने की पुष्टि हो चुकी है जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। राज्यपाल ने कहा कि भारत के सुपर ग्रैण्ड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने विश्व चैम्पियनशिप का खिताब सहित शतरंज का नोबेल जीतकर भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। आज भारत शतरंज जगत में 75 से अधिक गै्रण्ड मास्टर और 125 से अधिक इंटरनेशनल मास्टर के साथ  दुनिया की महाशक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में शतरंज अब सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। अखिल भारतीय शतरंज संघ और विश्व शतरंज संघ द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से आने वाले समय में शतरंज भारत के सभी विद्यालयों में खेला जानेवाला एक लोकप्रिय खेल बन सकता है। इससे इस खेल का भारत में और अधिक विकास होगा।   
कार्यक्रम को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री डाॅ॰ आलोक रंजन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री राॅबर्ट एल॰ चोंग्थू, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी एवं अपर सचिव श्री दीपक आनन्द, निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण श्री विनोद सिंह गंुजियाल, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्र शंकरन एवं निदेशक-सह-सचिव श्री पंकज कुमार राज, गै्रंडमास्टर 
श्री प्रवीण महादेव थिप्से, अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दिलजीत खन्ना एवं सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार तथा अन्य लोग उपस्थित थे। 
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सिक्किम कॉलेज के 100 छात्र नैरोबी से संक्रमित

Posted: 06 Jul 2022 07:05 AM PDT

सिक्किम कॉलेज के 100 छात्र नैरोबी से संक्रमित

सिक्किम से संवाददाता दीपक फुएल की खबर
गंगटोक: पूर्वी सिक्किम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के लगभग 100 छात्रों को नैरोबी मक्खियों के संपर्क में आने के बाद गंभीर त्वचा संक्रमण का सामना करना पड़ा, अधिकारियों ने मंगलवार को कहा।


उन्होंने कहा कि नैरोबी मक्खियाँ, पूर्वी अफ्रीका के मूल निवासी, मझीतर में सिक्किम मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान (SMIT) के परिसर में तीव्र गति से बढ़ रही हैं, उन्होंने कहा।


उन्होंने कहा कि एक छात्र जो हाल ही में मक्खियों से संक्रमित हुआ था, उसके हाथ की सर्जरी करनी पड़ी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मक्खियां देशी नहीं हैं, लेकिन प्रजनन के मैदान और पर्याप्त खाद्य आपूर्ति की तलाश में नए क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं


उन्होंने कहा कि ये मक्खियां आमतौर पर फसलों को नष्ट कर देती हैं और कीटों को खा जाती हैं।
अधिकारियों ने कहा कि ये मक्खियां काटती नहीं हैं, लेकिन अगर किसी की त्वचा पर बैठकर परेशान होती हैं, तो वे एक शक्तिशाली अम्लीय पदार्थ छोड़ती हैं, जिससे जलन होती है।


मक्खियों को धीरे से उड़ा देना चाहिए और परेशान या छुआ नहीं जाना चाहिए। जिस क्षेत्र में ये मक्खियाँ बैठती हैं, उसे साबुन और पानी से धोना चाहिए।


कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संक्रमित छात्रों की दवा चल रही है और वे ठीक हो रहे हैं. इसमें कहा गया है कि परिसर में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है और छात्रों को स्थिति से निपटने के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बद्रीनाथ धाम के सिंहद्वार में दरार नहीं पड़ी

Posted: 06 Jul 2022 07:01 AM PDT

बद्रीनाथ धाम के सिंहद्वार में दरार नहीं पड़ी

  • मंदिर समिति ने दिया स्पष्टीकरण

जोशीमठ। बद्रीनाथ धाम के सिंहद्वार में दरार पड़ने की खबर जंगल में आग की तरह फैली है। हालांकि मंदिर समिति ने इसे पूरी तरह अफवाह करार दिया है। दरअसल इन दिनों बद्रीनाथ धाम में एक ओर जहां केदारनाथ की भांति मास्टर प्लान का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मास्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ धाम में कई नए निर्माण कार्य हो रहे हैं। उसी बीच बद्रीनाथ धाम में सिंहद्वार में दरार पड़ने की खबर सामने आई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बद्रीनाथ धाम के सिंहद्वार पर पूर्व में भी दरारें पड़ी हुई थी। उन्हें ठीक करने के लिए बद्रीनाथ धाम में जियोलॉजिकल सर्वे कराया गया, जिसमें दरार को ठीक करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक योजना बनाई है। इस योजना की लागत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके तहत बद्रीनाथ मंदिर परिसर के पास सिंहद्वार पर पड़ी दरार को ठीक किया जाएगा। बद्रीनाथ धाम में जो मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है, उसके तहत भी बद्रीनाथ मंदिर परिसर का सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है। मंदिर परिसर के आसपास सभी स्थानों को सुरक्षित करने की योजना है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार ने बताया कि उनको भी दरार पड़ने की बात पूछी जा रही है, जो एक अफवाह है। यहां पुरानी दरारों को ठीक करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक योजना तैयार की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेण्डर

Posted: 06 Jul 2022 06:57 AM PDT

फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेण्डर

  • घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी
  • लखनऊ में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1091 रुपए हुई
  • 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी


नई दिल्ली। आज से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी हुई है। मुंबई-1053, पटना-1143, लखनऊ-1091, इंदौर-1081, कोलकाता-1079, चेन्नई-1069, आगरा-1066, गोरखपुर-1062, अहमदाबाद-1060, भोपाल-1059, जयपुर-1057 और पुणे में 1056 सिलेण्डर मिलेगा।

इससे पहले जून में खबर सामने आई थी कि अब नया रसोई गैस कनेक्शन लेना भी महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा किया था जिसके बाद नए ग्राहकों को गैस कनेक्शन लेने के लिए 2200 रुपए खर्च करने की बात सामने आई थी। पहले यही कीमत 1450 रुपये थी। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि 5 किलो के सिलेंडर की सिक्योरिटी अब 800 की बजाय 1150 कर दी गई है। गैस सिलेंडर की तरह ही इसका रेग्युलेटर भी महंगा हो गया था। पहले रेग्युलेटर के लिए आपको 150 रुपए कीमत चुकानी पड़ती थी लेकिन बाद में इसके लिए 250 रुपए अदा करने की बात सामने आई। महंगाई की मार प्रधानमंत्री का उज्जवला योजना के ग्राहकों पर भी पड़ी है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी ही होगी। हालांकि यदि उज्जवला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की राशि पहले वाली ही देनी होगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मोदी 7 जुलाई को वाराणसी आएंगे

Posted: 06 Jul 2022 06:49 AM PDT

मोदी 7 जुलाई को वाराणसी आएंगे

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र 'वाराणसी' का दौरा करेंगे और इस दौरान वह 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचों को दुरुस्त करने और जीवन को सुगम बनाने से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री अपराह्न दो बजे एलटी कॉलेज, वाराणसी में 'अक्षय-पात्र मध्याह्न भोजन रसोईघर' का उद्घाटन करेंगे। इसकी क्षमता एक लाख विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने की है।मोदी दो बजकर 45 मिनट पर 'इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर'- रुद्राक्ष- का दौरा करेंगे, जहां वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर 'अखिल भारतीय शिक्षा समागम' का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि उसके बाद शाम चार बजे प्रधानमंत्री सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम जाएंगे, जहां वह 1800 करोड़ रुपये से अधिक की बहुपरियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला भी रखेंगे। पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री ने वाराणसी में बुनियादी ढांचों पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया है और इसके परिणामस्वरूप शहर का परिदृश्य बदल गया है। इस प्रयास का मुख्य मकसद लोगों के जीवन को सुगम बनाना है। इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मोदी डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 590 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें वाराणसी स्मार्ट सिटी और शहरी परियोजनाओं के तहत कई पहल शामिल हैं, जिनमें स्नान घाट के निर्माण के साथ-साथ पहले चरण में नमो घाट का पुनर्विकास, 500 नावों के डीजल और पेट्रोल इंजनों का सीएनजी में रूपांतरण, पुरानी काशी के कामेश्वर महादेव वार्ड का पुनर्विकास और गांव हरहुआ, दासपुर में 600 से अधिक ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण, लहरतारा-चैका घाट फ्लाईओवर के तहत तैयार किया गया नया वेंडिंग जोन और अर्बन प्लेस, दशाश्वमेध घाट पर पर्यटन सुविधा और बाजार परिसर निर्माण आदि शामिल हैं। पीएम मोदी जिले में सीवरेज और जलापूर्ति में सुधार से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन की जाने वाली विभिन्न सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र का द्वितीय चरण, महगांव में आईटीआई, रामनगर में सरकारी बालिका गृह, दुर्गाकुंड में सरकारी महिला वृद्धाश्रम में थीम पार्क आदि शामिल हैं।प्रधानमंत्री डॉ भीम राव अंबेडकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बड़ा लालपुर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट और सिंधौरा में गैर-आवासीय पुलिस स्टेशन भवन सहित विभिन्न पुलिस और सुरक्षा अग्नि परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

म्यूनिख में मोदी-मोदी की गूंज

Posted: 06 Jul 2022 06:47 AM PDT

म्यूनिख में मोदी-मोदी की गूंज

(डॉ दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
मोदी-मोदी की गूंज भारत तक सीमित नहीं है। नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। विश्वस्तरीय सर्वेक्षण में यह तथ्य प्रमाणित हुआ है। मोदी की विदेश यात्राओं में इसकी झलक भी मिलती है। वह जी 7 सम्मेलन में शामिल होने जर्मनी यात्रा पर गए थे। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने यूरोप के अनेक देशों से भारतीय पहुँचे थे। यहां भी वही चिरपरिचित दृश्य। सभा स्थल मोदी मोदी के उद्घोष से गूंज रहा था। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उपस्थित नेताओं के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इस संगठन का विशेष महत्त्व है। क्योंकि इसमें सभी विकसित देश शामिल है। जी 7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका शामिल हैं।जर्मनी के विशेष आमन्त्रण पर नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल हुए।इसके सदस्य देशों ने विकास तो बहुत किया लेकिन इनकी सभ्यता और विरासत में वसुधा और मानव मात्र के कल्याण का चिंतन नहीं रहा है। इसलिए इन देशों को विकास की कीमत चुकानी पड़ रही है। पर्यावरण का संकट बढ़ रहा है। आतंक और युद्ध की समस्या है। नरेन्द्र मोदी ने यहां भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रकृति के संरक्षण और विश्व शांति का संदेश दिया। शिखर सम्मेलन में मोदी के विचारों को बहुत महत्त्व दिया गया। विकसित देशों को अपनी सामाजिक और पर्यावरण संबन्धी समस्या से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। भारतीय चिंतन से ही इनका समाधान सम्भव है। कुछ दिन पहले ही इन देशों में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। यह भी मानव कल्याण की भारतीय धरोहर है। जिसके प्रति दुनिया में आकर्षण बढ़ रहा है।

नरेन्द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन रोकने की दिशा में किए जा रहे भारतीय प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने सम्मेलन के जलवायु ऊर्जा और स्वास्थ्य से जुड़े सत्र को संबोधित किया। कहा कि हरित विकास,स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उर्जा हासिल करना केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं बल्कि एक गरीब परिवार का भी ऊर्जा पर बराबर का हक है। यह धारणा गलत है कि गरीब देश और गरीब लोग पर्यावरण को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। भारत का हजारों वर्षों का इतिहास इस सोच का पूर्ण रूप से खंडन करता है। प्राचीन भारत ने अपार समृद्धि का समय देखा है। फिर हमने आपदा से भरी गुलामी की सदियां भी सहा है। आज स्वतन्त्र भारत पूरे विश्व में सबसे तेजी से विकास करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन इस पूरे कालखंड में भारत ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रत्ती भर भी कम नहीं होने दिया। भारत में विश्व की सत्रह प्रतिशत आबादी रहती है। इसके बावजूद विश्व में कार्बन उत्सर्जन में भारत की भागीदारी केवल पांच प्रतिशत है। इसका मूल कारण हमारी जीवनशैली है। यह शैली प्रकृति के साथ सह-सस्तित्व के सिद्धांत पर आधारित है। शिखर सम्मेलन में शामिल नेता यूक्रेन युद्ध,खाद्य सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके पहले नरेन्द्र मोदी का जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने स्वागत किया। नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन स्थल पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात की। नरेन्द्र मोदी सम्मेलन के मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात कर रहे थे। उसी समय वहां अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पहुंचे थे। उस समय मंच पर दुनिया के कई देशों के प्रमुख मौजूद थे, किन्तु बाइडेन सबको पीछे छोड़कर मोदी के पास पहुंचे। बाइडेन ने पीछे से मोदी के कंधे पर हाथ रखा तो मोदी ने ट्रूडो से हो रही बातचीत को अल्पविराम दिया और पीछे मुड़कर देखा। इसके बाद बाइडेन व मोदी ने गर्मजोशी से एक दूसरे से हाथ मिलाया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ और खूब वायरल भी हुआ। इससे पहले जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। शिखर सम्मेलन में दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के नेताओं ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण, खाद्य सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबले सहित विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन स्थल पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयन के साथ द्विपक्षीय संवाद किया। गत माह जापान में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और बाइडन के बीच मुलाकात हुई थी। जर्मनी में भी दोनों नेताओं के बीच उपयोगी वार्ता हुई। नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने वैश्विक हितों के लिए द्विपक्षीय मित्रवत संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी रणनीतिक साझेदारी को गति प्रदान करने को लेकर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने चाय पर विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापार और निवेश, खाद्य सुरक्षा,रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की आवश्यकता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन से मुलाकात के दौरान व्यापार,निवेश, प्रौद्योगिकी और जलवायु कार्रवाई में भारत यूरोपीय संघ के सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के तरीकों पर चर्चा की।

नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के म्यूनिख में भी प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में आज एक मजबूत सरकार है। ऐसी सरकार निर्णायक फैसले कर सकती है। देशवासियों में भरोसा है कि उनका पैसा देश की विकास यात्रा में ईमानदारी से खर्च हो रहा है। आज भारत विश्व की चुनौतियों का रोना नहीं रोता। भारत चुनौतियों के समाधान करने में योगदान करता है। भारत की इसी क्षमता और सामथ्र्य का परिणाम है कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। मोदी ने भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया। अतीत में पीछे रहने के बावजूद चैथी क्रांति में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। आज भारत का लगभग हर गांव,सड़क मार्ग से जुड़ चुका है। आज भारत के निन्यानवे प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है। आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। भारत ने दिखाया है कि इतने विशाल और इतनी विविधता भरे देश में डेमोक्रेसी कितने बेहतर तरीके से डिलिवर कर रही है। करोड़ों भारतीयों ने मिलकर अभूतपूर्व लक्ष्य हासिल किए हैं। यहां से नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात पहुँचे। वहां के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक व्यक्त किया। पिछले महीने उनका निधन हो गया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मोबाइल का दुरुपयोग

Posted: 06 Jul 2022 06:44 AM PDT

मोबाइल का दुरुपयोग

(मोहिता स्वामी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

  • बेटे ने मोबाइल पर खेला गेम।
  • पिता के खाते से निकल गये 39 लाख रुपये।

'विधि प्रपंच गुन-अवगुन साना...' अर्थात जहां अच्छाइयां हैं, वहां कुछ न कुछ बुराइयां भी होंगी। संचार के क्षेत्र में मोबाइल को लेकर भी यही कहा जा सकता है। अभी हाल ही खबर पढ़ी कि एक बच्चे ने मोबाइल पर गेम खेला। इसके कारण उसके पिता के खाते से 39 लाख रुपये कट गये। सिंगापुर जैसे देशों में इस तरह की ठग कम्पनियां हैं जो आनलाइन गेम खिलाती हैं। माता-पिता भी पहले शौक में बच्चों को मोबाइल खेलने के लिए देते हैं लेकिन बाद में बच्चे इसके आदी बन जाते हैं। कोरोनाकाल में आनलाइन पढ़ाई ने बच्चों को आनलाइन पढ़ने की दक्षता ही नहीं दी बल्कि आनलाइन बहुत कुछ करने की राह दिखा दी है। बच्चों के लिए मोबाइल लाभकारी की जगह हानिकारक ज्यादा हो गया है। कुछ बच्चों ने तो इसके चलते अपराध तक किये हैं। इस बीमारी को कैसे समाप्त किया जाए, यह गंभीर समस्या बन गयी है। सबसे पहले तो हमें बच्चों को ही इसके लिए समझाना होगा। संभव हो तो आनलाइन गेम खिलाने वाली कंपनियों पर भी रोक लगायी जाए।
अब एक नजर इस खबर पर। आगरा में एक बेटा अपने पिता के मोबाइल में गेम खेल रहा था, जिस कारण पिता के खाते से 39 लाख रुपये कट गए। पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी शिकायत साइबर साइबर रेंज में की। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दरअसल आगरा के खंदोली क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत फौजी ने एक महीने पहले साइबर रेंज में एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके खाते से फ्रॉड करके 39 लाख रुपये निकाल लिये गए हैं। इतनी मोटी रकम कैसे निकली इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने इसे लेकर बैंक से भी संपर्क किया, जहां से पता चला कि पहले रकम पेटीएम से कोड़ा पेमेंट में गई, उसके बाद सिंगापुर के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। रकम सिंगापुर के जिस बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है, वह खाता क्रॉफ्टन कंपनी का है। यह वही कंपनी है जो कि बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नाम से ऑनलाइन गेम खिलाती है, जो कि भारत में भी काफी प्रचलित हुआ था। इस संबंध में कंपनी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगरा शहर में बैंक खाते से रकम का अपने आप ट्रांसफर हो जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले प्रकाश में आए हैं, जिसमें मोबाइल पर गेम खेलते समय बैंक खाते से मोटी रकम कट गई। बीते दिनों हरिपरवात क्षेत्र के एक व्यापारी के खाते से भी 30 लाख रुपये कट गए थे। उनका बेटा अपने पिता के मोबाइल में गेम खेलता था। इसके अलावा कई अन्य व्यापारियों के खाते से भी रकम कट गई है, जिसके संबंध में व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसमें जांच चल रही है। इन मामलों को लेकर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को नहीं पता रहता है कि ऑनलाइन गेम के साथ ही आज कल ऑनलाइन पेमेंट का ट्रांसजैक्शन बहुत आसान हो गया है। कई बार गेम में सुविधाएं बढ़ाने के लिए रुपयों की मांग भी की जाती है। जब बच्चे गेम में सुविधाएं बढ़ाने के लिए ओके करते हैं तो,अपने आप ही रकम कटने लगती है। यही कारण है कि खाते से बड़ी मात्रा में रकम कट जाती है।

इससू पूर्व टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (टप) ने भारत में गेमिंग के प्रति उत्साही लोगों के लिए घरेलू गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ साझेदारी में टप ऐप पर 'टप गेम्स' लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस करार के तहत वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर के लिए गेमिंग सेवाएं शुरु करेगी। टप गेम्स के नाम से शुरु होने वाली इस गेमिंग सर्विस के तहत 1400 से ज्यादा एंड्रॉयड और एचटीएमएल5 आधारित मोबाइल गेम उपलब्ध होंगे। इसमें फ्री और पेड दोनों तरह के मोबाइल गेम होंगे। कंपनी ने कहा था कि उसकी गेम ऑफरिंग में शुरुआत में कैजुअल गेम ही होंगे। धीरे-धीरे इनका विस्तार होगा और फिर इसमें सोशल गेम और ई-स्पोर्ट्स गेम भी शामिल होंगे। इस बारे में हुई एक प्रेस ब्रीफ्रिंग में वोडाफोन आइडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा कि ये सेवा शुरुआत में सिर्फ टप के प्रीपेड और पोस्टपेड सब्सक्राइबरों के लिए होगी। बाद में इस सेवा को दूसरे सब्सक्राइबर के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इस बारे में उन्होंने और जानकारी नहीं दी। ये सेवा टप फ्लैगशिप ऐप के जरिए 2 अलग-अलग प्लान के तहत मिलेगी। गोल्ड पास पोस्टपेड के लिए 50 रुपये मंथली फीस और प्रीपेड के लिए 56 रुपये मंथली फीस पर उपलब्ध होगी। इसके तहत 30 प्रीमियम गेम मिलेंगे। यह भी कहा गया था ऐसे पोस्डपेड यूजर जो 499 रुपये या उसके ऊपर का प्लान लेंगे, उन्हें हर महीने 5 फ्री गोल्ड गेम मिलेंगे। वहीं प्लेटिनम पास प्लान प्रति डाउनलोड भुगतान के आधार पर काम करेगा, जिसके तहत सब्सक्राइबर कोई एक एक्सक्लूसिव और सुपर प्रीमियम गेम 25 रुपये (पोस्ट पेड ) 26 रुपये में डाउनलोड कर सकेगा। टप ने ये भी बताया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर 250 से ज्यादा एड -सपोर्टेड फ्री गेम भी उपलब्ध कराएगी। ये ऐलान उस समय हुआ था जब भारत में कोरोना महामारी के चलते लोगों के घरों में बंद रहने के दौरान मोबाइल गेमिंग कारोबार में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सच यह है कि मोबाइल गेम का एडिक्शन ही इतना खतरनाक होता है कि इसे खेलने वाले लत में कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये गेम्स टीनेजर्स के दिमाग को कैप्चर कर लेते हैं और इसकी लत में वे अपना अच्छा-बुरा भी भूल जाते हैं। थाइलैंड के एक लड़के के साथ भी ऐसा ही हुआ। 18 साल का लड़का गेम के चक्कर में रात-रात भर जागता रहता था। उसके माता-पिता को भी लड़के की इस आदत के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था, हालांकि वे ये जरूर जानते थे कि बेटे को ऑनलाइन गेम का खासा शौक है। वो अपने कमरे के अंदर गेम खेलता रहता था। लड़के के माता-पिता को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका बेटा रात में जागकर गेम खेलता है। लड़के की मां का कहना है कि उन्हें अपने बेटे के गेम एडिक्शन को लेकर कभी चिंता नहीं होती थी। हालांकि उनका बेटा ज्यादातर वक्त मोबाइल फोन में गेम खेलता रहता था। कभी कम्प्यूटर तो कभी मोबाइल पर उसके गेम्स चलते रहते थे।
इसी बीच एक दिन लड़के ने रात में अपना फोन भी नहीं उठाया, न ही उसके कमरे का दरवाजा खुल रहा था। जब पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो वो बिना शर्ट बेसुध पड़ा हुआ था। उसके पास ही उसका मोबाइल भी पड़ा था। पुलिस का कहना है कि चूंकि लड़का ज्यादा सोता नहीं था और उसके शरीर को रेस्ट नहीं मिल रहा था। ऐसे में संभव है कि उसकी मौत नींद की कमी से दिल का दौरे पड़ने के चलते हुई। इससे पहले भी थाइलैंड में दो साल पहले एक लड़के की मौत गेम एडिक्शन से हो चुकी थी। हमारे आसपास भी ऐसे दृश्य दिखाई पड़ते हैं जब टीन एजर मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अखिलेश का राजनीतिक लक्ष्य

Posted: 06 Jul 2022 06:40 AM PDT

अखिलेश का राजनीतिक लक्ष्य

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भले ही 2022 में सरकार नहीं बना पायी लेकिन उसने भाजपा से अच्छा मुकाबला किया है। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अपने बेटे की पीठ नहीं थपथपाई थी बल्कि यूपी में भाजपा के विरोध में उभरते नेता को बधाई दी थी। अखिलेश यादव ने छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को जोड़कर 125 विधायक जुटा लिये। यह भाजपा की बढ़ती ताकत को देखते हुए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। चुनाव नतीजे आने से पहले तो ऐसा माहौल बन गया था कि भविष्य बताने से बड़े-बड़े चुनावी पंडित भी कतराने लगे थे। बहरहाल, अखिलेश यादव विपक्ष के नेता बने लेकिन आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को रोकने में असफल साबित हुए। आजमगढ़ में तो सपा और बसपा के बीच वोटों का जिस तरह बंटवारा हुआ, उसे यदि अखिलेश यादव रोक पाते तो प्रदेश की राजनीति में एक नया संदेश जाता। फूलपुर और गोरखपुर के संसदीय उपचुनावों का सबक अखिलेश यादव भूल गये थे। ये बातें इसलिए याद आ रही हैं क्योंकि 5 जुलाई को अखिलेश यादव का एक बयान सामने आया है। इससे पूर्व उन्होंने अपनी पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। संगठन को नया स्वरूप देने का प्रयास किया गया। इसी के साथ पार्टी के नये सदस्य बनाए जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक महत्वपूर्ण बात यह कही है कि लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होना जरूरी है। इस एकजुटता के बारे में उन्हांेंने खुलकर नहीं कहा है लेकिन संकेत दिया कि गैर भाजपा-गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाना चाहते हैं। इसीलिए एक तरफ अखिलेश ने यूपी में भाजपा सरकार की कुछ कार्यक्रमों, मुद्दों को लेकर आलोचना की, वहीं यह भी कहा कि कांग्रेस जब दिल्ली में थी, तब वो विपक्ष के पीछे ईडी, सीबीआई लगाती थी, उसी रास्ते पर भाजपा है। जाहिर है कि अखिलेश कांग्रेस को साथ में नहीं रखेंगे लेकिन बसपा प्रमुख मायावती उनके साथ रहेंगी नहीं, तब भाजपा से वे कैसे लड़ पाएंगे?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर राजधानी लखनऊ में पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बताया कि यह सदस्यता अभियान यूपी के तमाम जनपदों, मंडलों और तहसील स्तर पर चलेगा। सपा प्रमुख ने इस दौरान योगी सरकार के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें 5 साल 100 दिन की उपलब्धि बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार आज भी समाजवादी पार्टी के कामों का फीता काट रही है, जो भी उद्घाटन हो रहा वह भी आधा अधूरा ही है। उन्होंने यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए कहा 'अधिकारी इनके डिप्टी सीएम की बात नहीं मानते हैं, बिना पूछे ट्रांसफर हो गया। यही डिप्टी सीएम सबसे ज्यादा छापेमारी करते है।' इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार को कोई पीछे से चला रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके साथ ही कहा, 'कांग्रेस जब दिल्ली में थी तब वह विपक्ष के पीछे ईडी, सीबाअई लगाती थी और उसी रास्ते पर भाजपा है। महाराष्ट्र में उन्होंने (भाजपा ने) स्वीकार कर लिया कि वहां ईडी सरकार है। ईडी सरकार मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी है। भाजपा इन संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।'

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सभी युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय तथा राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। ऐसे में माना जा रहा कि सपा इस सदस्यता अभियान के पूरा होने के बाद अपनी कार्यकारिणी का नए सिरे से विस्तार करेगी। बहरहाल, अखिलेश यादव पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी में दिख रहे हैं। उन्होंने सपा के यूपी

अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय तथा राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

दरअसल यूपी के हालिया विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की उम्मीदों के मुताबिक नतीजे न आने के बाद से ही सपा की कार्यकारिणी भंग किए जाने का अनुमान जताया जा रहा था। अब खबर है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर शुरुआत में होने वाले सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद नए सिरे से सपा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अखिलेश यादव के इस कदम को यूपी चुनाव में सपा को मिली हार के नतीजे के रूप में देखा जा रहा है। यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे अखिलेश यादव को चुनाव नतीजों में महज 111 सीटों से संतोष करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव के इन नतीजों को लेकर कई नेताओं और सियासी जानकारी ने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाया था और उन्हें बस अपनी किचन कैबिनेट से घिरे रहने का आरोप लगाया था। ऐसे अखिलेश यादव द्वारा सपा की सभी संगठनों और प्रकोष्ठों को भंग करने को वर्ष 2024 में होने वाले संसदीय चुनाव की तैयारी से जोड़कर बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की पराजय के बाद पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। गाजीपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने दम पर नहीं बल्कि अपने पिता मुलायम सिंह यादव की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ था मगर ताज अखिलेश के सिर सजा। उन्होंने अखिलेश की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए कहा, अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2022 में लोकसभा व विधानसभा के जो भी चुनाव हुए, सभी में सपा पराजित हुई। उपचुनाव व विधान परिषद के चुनाव में भी सपा हारी है। अखिलेश यादव स्वयं स्पष्ट करें कि अभी तक एक भी चुनाव में उन्हें जीत क्यों नहीं हासिल हुई। राजभर ने अखिलेश यादव को वातानुकूलित कमरों से निकलकर क्षेत्र में काम करने की सलाह देते हुए पूछा, अखिलेश यादव बताएं कि उन्होंने अभी तक धरातल पर क्या कार्य किया है। उन्होंने अभी तक कितने गांवों में बैठक की है। हाल के लोकसभा उपचुनाव में सपा मुखिया चुनाव प्रचार में नहीं गए थे। ऐसे में पार्टी कैसे चुनाव जीतेगी? वर्ष 2024 में भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने की संभावना संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के रवैये में बदलाव नहीं आया तो भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीट जीत सकती है। जाहिर है कि अखिलेश के रवैये से उनके राजनीतिक साथी भी संतुष्ट नहीं हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मोदी ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की बधाई

Posted: 06 Jul 2022 06:37 AM PDT

मोदी ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरू दलाई लामा के 87वें जन्मदिवस पर आज उन्हें टेलीफोन करके बधाई दी और उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी ने आज फोन पर दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दलाई लामा की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "धर्मगुरु दलाई लामा को आज फोन पर 87वें जन्मदिन की बधाई दी। हम उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।"
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

भारत के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिण सूडान में यूएन मिशन के फोर्स कमांडर

Posted: 06 Jul 2022 06:34 AM PDT

भारत के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिण सूडान में यूएन मिशन के फोर्स कमांडर

न्यूयॉर्क। भारत के लिए आज गौरव का दिन है। भारत के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिण सूडानमें संयुक्त राष्ट्र मिशन के फोर्स कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को इसकी घोषणा की। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम भारत के लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनिकर का स्थान लेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम 36 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने मध्य भारत में जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मिलिट्री रीजन (ऑपरेशनल एंड लॉजिस्टिक रेडीनेस जोन) के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने सेना की परिचालन और रसद तैयारियों में योगदान दिया। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम के पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक विज्ञान में दो मास्टर ऑफ फिलॉसफी डिग्री हैं। तमिल के अलावा उनकी अंग्रेजी और हिंदी में अच्छी पकड़ है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय (सेना) (2019-2021) के एकीकृत मुख्यालय में खरीद और उपकरण प्रबंधन के लिए अतिरिक्त महानिदेशक, स्ट्राइक इन्फैंट्री डिवीजन (2018-2019) के डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया। इन्फैंट्री डिवीजन (2015-2016), एक माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर (2013-2014) भारतीय सशस्त्र बलों के भीतर अन्य नियुक्तियों के बीच। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम ने वियतनाम, लाओस और कंबोडिया (2008-2012) में भारत के रक्षा अताशे के रूप में और 2000 में सिएरा लियोन में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ एक कर्मचारी अधिकारी के रूप में कार्य किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

उज्बेकिस्तान हिंसा के मामले में शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत: अमेरिका

Posted: 06 Jul 2022 06:30 AM PDT

उज्बेकिस्तान हिंसा के मामले में शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत: अमेरिका

वाशिंगटन।अमेरिका ने उज्बेकिस्तान के कराकल्पकस्तान क्षेत्र में हाल ही में हुई हिंसा की घटना पर चिंता व्यक्त की है और सभी पक्षों से इन तनावों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान ढूंढ़ने और हिंसा से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा, ष्हम लोकतांत्रिक सुधारों को लागू करने के उज्बेकिस्तान के प्रयासों का समर्थन करते हैं। हम संबंधित अधिकारियों से उज्बेकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों और प्रतिबद्धताओं के अनुरूप शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति सहित सभी मौलिक अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा, श्हम अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप उत्कृष्ट तरीकों से हिंसा की पूर्ण, विश्वसनीय और पारदर्शी जांच करने का आग्रह करते हैं। उज्बेकिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अमेरिका अपना समर्थन देना जारी रखेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

ब्रिटेन में बोरिस जानसन पर पद छोड़ने का दबाव और बढ़ा

Posted: 06 Jul 2022 06:26 AM PDT

ब्रिटेन में बोरिस जानसन पर पद छोड़ने का दबाव और बढ़ा

लंदन। ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सरकार इन दिनों मुश्किल भरे दौर से गुजर रही है। गत 5 जुलाई रात को ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा दे दिया। दोनों ही पीएम जॉनसन के करीबी माने जाते हैं। इसके बाद पहले से ही विवादों में घिरे ब्रिटिश च्ड बोरिस जॉनसन पर भी पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सवाल ये कि क्या आने वाले दिनों में अगर बोरिस जॉनसन को भी पद छोड़ना पड़ता है, तो क्या ऋषि सुनक उनकी जगह लेंगे? वैसे दोनों मंत्रियों के हटने के बाद जॉनसन ने नादिम जाहवी को नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है। वहीं, ब्रिटिश कैबिनेट के चीफ ऑफ स्टाफ स्टीव बार्सले को स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी दी है। आइए जानते हैं अगर बोरिस जॉनसन को इस्तीफा देना पड़ा, तो कौन ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें कई नाम सामने आए हैं, जिनमें ऋषि सुनक का नाम सबसे पहले है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूज कंजर्वेटिव पार्टी की वो नेता हैं, जिन्हें जमीनी स्तर पर लोग खासा पसंद करते हैं। वेबसाइट कंजर्वेटिव होम द्वारा किए गए पार्टी सदस्यों के चुनावों में वो हमेशा ही टॉप पर रहती हैं। ट्रूस ने धीरे-धीरे अपनी छवि को बदलना शुरू किया है और वह लोगों के बीच फेमस भी हैंदबाव के बीच ब्रिटिश मीडिया में कहा जा रहा है कि अगर बोरिस पद छोड़ते हैं तो उनकी जगह पर भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक देश के पीएम बन सकते हैं। सुनक ने मंगलवार को ही वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। जॉनसन के हटने की सूरत में प्रधानमंत्री पद के लिए ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने की सबसे अधिक संभावना है55 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट का नाम भी प्रधानमंत्री बनने की रेस में है। 2019 में कंजर्वेटिव पार्टी की लोकप्रिय नेताओं की वोटिंग में वो जॉनसन के बाद दूसरे नंबर पर थे। माना जा रहा है कि बोरिस जॉनसन के उथल-पुथल भरे कार्यकाल के बाद अगर हंट के हाथ में सत्ता की कमान आती है, तो वह अधिक गंभीरता के साथ नेतृत्व कर सकते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

7 जुलाई 2022, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 06 Jul 2022 06:13 AM PDT

7 जुलाई 2022, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
7 जुलाई 2022, गुरूवार का दैनिक पंचांग


श्री गणेशाय नम:

!! दैनिक पंचांग !!

🔅 तिथि अष्टमी 02:04 PM

🔅 नक्षत्र हस्त 08:10 AM

🔅 करण :

                विष्टि 07:45 AM

                बव 07:45 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग परिघ 10:38 AM

🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:14 AM

🔅 चन्द्रोदय 12:05 PM

🔅 चन्द्र राशि कन्या

🔅 सूर्यास्त 06:46 PM

🔅 चन्द्रास्त +00:03 AM

🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 01:40 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत आषाढ

🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:26:53 - 12:21:35

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:37 AM - 10:32 AM

🔅 कंटक 03:05 PM - 04:00 PM

🔅 यमघण्ट 05:58 AM - 06:53 AM

🔅 राहु काल 01:36 PM - 03:19 PM

🔅 कुलिक 09:37 AM - 10:32 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:55 PM - 05:49 PM

🔅 यमगण्ड 05:04 AM - 06:46 AM

🔅 गुलिक काल 08:29 AM - 10:11 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

🌹विशेष ~ महिषघ्नी व्रत (देवी भगवत)। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 7 जुलाई 2022, गुरूवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): मांगलिक कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों के साथ हर्षोल्लास से समय बीतेगा। विवाह योग्यों को बेहतर प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन धनधान्य कारक। त

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): प्रभावशीलता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। सृजन एवं स्मरण को बल मिलेगा। दाम्पत्य में शुभता रहेगी। मित्र विश्वस्त रहेंगे।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): कला प्रियता और दक्षता बढ़ेगी। परफार्मर अच्छे प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। दिखावे पर जोर बना रह सकता है। चापलूसों से दूर रहें। दिन खर्चीला और सुखकर।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

कर्क (Cancer): लाइफ स्टाइल से जुड़े कारोबारी ज्यादा अच्छा करेंगे। आर्थिक अवसरों को भुनाने पर जोर दें। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष हितकर रहेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): सभी का सहयोग और कुछ कर दिखाने की ललक बड़े प्रयासों में तेजी लाएगी। भाग्य का सहयोग बना रहेगा। सुख संसाधन बढ़त पर रहेंगे। दिन उन्नतिकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखेंगे। समय प्रबंधन ध्यान दें। भटकाव की आशंका है। दिन भाग्यवर्धक। करियर संवार पर रहेगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 8

तुला (Libra): दिखावे और बड़प्पन की अपेक्षा काम निकालने की नीति अपनाना बेहतर होगा। अपने सहयोगी रहेंगे। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य फलकारक। आकस्मिकता बनी रह सकती है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): निजी जीवन में शुभता का संचार बना रहेगा। जीवनसाथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। तेजी बनाए रखें। आवश्यक कार्य आज ही कर लेने की कोशिश करें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आत्मविश्वास और अहम् भाव के अंतर को पहचानें। विपक्ष की सक्रियता बढ़ सकती है। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर बनें। दिन खर्चीला। रुटीन पर जोर दें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष उम्मीद से अच्छा रहेगा। लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले परिजनों की सुनें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): भव्य भवन वाहन के प्रयासों में सक्रियता आएगी। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। साहस पराक्रम बढ़त पर बना रहेगा। बड़ों से आशीष लेना न भूलें। दिन शुभकर।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मीन (Pisces): शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। सामाजिकता में रुचि रहेगी। आलस्य से बचे रहेंगे। वाणिज्यिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। दिन उत्तम फलकारक।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया लोकार्पण, इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आपात नंबर 112 का किया लोकार्पण

Posted: 06 Jul 2022 06:06 AM PDT

मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया लोकार्पण, इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आपात नंबर 112 का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री के वक्तव्य के मुख्य बिन्दु:-

  • आपात नंबर 112 के वाहनों को पटना जिले के सभी निर्धारित स्थलों और अन्य जिलों के जिला मुख्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों को तैनात करने की समुचित व्यवस्था करें।
  • गाड़ियों के अलावे 500 मोटरसाईकिलें भी रखी जाएँ, जिससे कार्यक्षमता और दक्षता और बेहतर हो सकेगी।
  • आपात नंबर 112 के कॉल सेंटर में कार्यरत सभी कर्मी महिलाएं हैं, जो दक्षता के साथ सभी कार्यों को सकुशल तरीके से हैंडल कर रही हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि आज महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ गया है।
  • यह अत्यंत खुशी की बात है कि हर गाड़ी में 3 से 4 पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं, जिससे समस्याओं का समाधान और बेहतर तरीके से हो सकेगा।
  • किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे अपराध की घटना, आगजनी, वाहन दुर्घटना की स्थिति या महिला, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित बात हो तो बिहार के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति एकल नंबर 112 पर निःशुल्क कॉल कर सकता है।
  • आपात नंबर 112 का व्यापक प्रचार प्रसार करते रहें।
  • वरीय पदाधिकारी इस व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
  • इसके सफल क्रियान्वयन से लोगों का पुलिस और प्रशासन पर भरोसा और बढ़ेगा।

पटना, 06 जुलाई 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार पुलिस रेडियो कैंपस स्थित नवनिर्मित इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्य प्रणाली की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों ने इस प्रणाली के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे अपराध की घटना, आगजनी, वाहन दुर्घटना की स्थिति या महिला, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित बात हो तो बिहार के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति एकल नंबर 112 पर निःशुल्क कॉल (फोन/मोबाईल से) कर सकता है। सभी कॉल पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्राप्त होंगे और आवश्यकतानुसार पीड़ित व्यक्ति को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 15-20 मिनट के अन्दर इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन / गाड़ी घटना स्थल पर भेज दिये जायेंगे।
पटना स्थित उच्चस्तरीय केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इस कंट्रोल सेन्टर में प्रत्येक पाली (शिफ्ट) में 90 महिला पुलिसकर्मी कॉल रिसीव करने वाले, 24 ऑफिसर कॉल के बाद आगे की कार्रवाई करने के लिए तथा 2 अधिकारी कॉल सेन्टर को सुपरवाईज करने के लिए रहेंगे। प्रत्येक पाली 8 घंटे की होगी। प्रत्येक इमरजेंसी वाहन में एक पुलिस पदाधिकारी सहित 3-4 सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। इन वाहनों का कार्यक्षेत्र (जोन) निर्धारित किया गया है जिससे कि वे अपने क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी घटना होने पर अधिकतम 20 मिनट में स्थल पर पहुँच सकें। यानि इन वाहनों को वैसे चिन्हित स्थलों पर प्रतिनियुक्त किया गया है जहाँ इसकी उपयोगिता अधिकतम हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी सुविधा मिल सके। प्रत्येक गाड़ी में आधुनिक कैमरे, जी०पी०एस० इत्यादि लगाये गये हैं जिससे घटनास्थल पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का फोटोग्राफ एवं वीडियो लेने का प्रावधान किया गया है एवं इसे पटना स्थित कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में भेजा जाता है। प्रत्येक घटना के निष्पादन के उपरांत पटना स्थित कमांड सेंटर के सुपरवाईजर द्वारा पीड़ित व्यक्ति से फीडबैक भी लिया जायेगा। गंभीर घटनाओं की सूचना वरीय पदाधिकारियों को भी दी जायेगी। इसके अलावा पटना के कंट्रोल सेन्टर से सभी वाहनों के लोकेशन (वाहन की स्थिति) की मॉनिटरिंग की जायेगी।
पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रथम चरण में 400 इमरजेंसी रिस्पॉन्स गाड़ियाँ क्रय की गई है। इन गाड़ियों से पटना जिले के सभी निर्धारित स्थलों और अन्य जिलों के जिला मुख्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गाड़ियों को तैनात करने की व्यवस्था की गयी है। इस परियोजना के प्रथम चरण पर 176 करोड़ रूपये की लागत आयी है। अगले चरण में बिहार के सभी क्षेत्रों को कवर किये जाने की योजना है जिस पर कार्य भी शुरू हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इसकी शुरुआत हो रही है, यह अत्यंत खुशी की बात है। आपातकालीन स्थिति के लिए इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों की सेवाएं आम नागरिकों के लिए शुरु की जा रही हैं, इन वाहनों के लिए 112 नंबर जारी किया गया है। इन वाहनों को पटना जिले के सभी निर्धारित स्थलों और अन्य जिलों के जिला मुख्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गाड़ियों को तैनात करने की समुचित व्यवस्था करें।
दूसरे चरण के लिए जितनी अतिरिक्त गाड़ियों और मानव बल की आवश्यकता है उसकी अविलंब व्यवस्था कराएं। साथ ही गाड़ियों के अलावे 500 मोटरसाईकिलें भी रखी जाएँ, जिससे कार्यक्षमता और दक्षता और बेहतर हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पुलिस मुख्यालय द्वारा एक गाड़ी में दो पुलिस बल का प्रस्ताव किया गया था, उस वक्त हमने कहा था कि हर गाड़ी में तीन से चार पुलिस बल रहें। यह अत्यंत खुशी की बात है कि हर गाड़ी में 3 से 4 पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं, जिससे समस्याओं का समाधान और बेहतर तरीके से हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपात नंबर 112 के कॉल सेंटर में कार्यरत सभी कर्मी महिलाएं हैं, जो दक्षता के साथ सभी कार्यों को सकुशल तरीके से हैंडल कर रही हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि आज महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे अपराध की घटना, वाहन दुर्घटना, आगजनी या अन्य कोई आपदा हो तो इस सबमें एकल नंबर 112 पर निःशुल्क कॉल कर इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है। आपात नंबर 112 का व्यापक प्रचार प्रसार करते रहें। यह काफी अच्छी व्यवस्था है इसमें आने वाले समय में काफी संख्या में कॉल आएंगे, यह और लोकप्रिय होगा। अतः इस बात का ध्यान रखा जाए कि सभी कॉल्स का सही तरीके से निर्धारित समय में निष्पादन हो और लोगों को ससमय सहायता मिले। इससे लोगों का पुलिस और प्रशासन पर भरोसा और बढ़ेगा। वरीय पदाधिकारी इसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। लगातार मॉनिटरिंग से यह व्यवस्था और अच्छी तथा सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसके सफल क्रियान्वयन की शुभकामनायें देता हूं साथ ही इसकी शुरुआत करने के लिए पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को धन्यवाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपातकालीन स्थिति में सभी इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन बिहार के लोगों की सहायता के लिए अच्छे ढंग से कार्य करेंगे।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग से आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता के लिए इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पटना जिले के सभी निर्धारित स्थलों एवं अन्य जिलों के जिला मुख्यालयों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल, अपर मुख्य सचिव गृह श्री चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, सचिव गृह श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पुलिस महानिदेषक, प्रषिक्षण श्री आलोक राज, पुलिस महानिदेषक-सह-बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेषक श्री विनय कुमार, ए0डी0जी0 पुलिस मुख्यालय श्री जे0एस0 गंगवार, ए0डी0जी0 स्पेषल ब्रांच श्री सुनील कुमार, ए0डी0जी0 सी0आई0डी0 श्री जितेन्द्र कुमार, आई0जी0 मुख्यालय-सह-आई0जी0 वायरलेस एवं तकनीकी सेवा श्री गणेश कुमार, जिलाधिकारी, पटना श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

6 जुलाई 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 05 Jul 2022 07:32 AM PDT

6 जुलाई 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

6 जुलाई 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग
श्री गणेशाय नम:
!! दैनिक पंचांग !!


🔅 तिथि सप्तमी 02:46 PM

🔅 नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी 07:58 AM

🔅 करण :

                गर 07:44 AM

                वणिज 07:44 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग वरियान 11:42 AM

🔅 वार बुधवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:14 AM

🔅 चन्द्रोदय 11:09 AM

🔅 चन्द्र राशि कन्या

🔅 सूर्यास्त 06:46 PM

🔅 चन्द्रास्त 11:30 PM

🔅 ऋतु वर्षा

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 01:40 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत आषाढ

🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:26 AM - 12:21 PM

🔅 कंटक 04:55 PM - 05:49 PM

🔅 यमघण्ट 07:47 AM - 08:42 AM

🔅 राहु काल 11:54 AM - 01:36 PM

🔅 कुलिक 11:26 AM - 12:21 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 05:58 AM - 06:53 AM

🔅 यमगण्ड 06:46 AM - 08:28 AM

🔅 गुलिक काल 10:11 AM - 11:54 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

🌹विशेष ~ विवस्वान् व्रत सप्तमी, सूर्य पूजन, पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि 08:38 से सुवृष्टियोग, पूरब दिशा में बुध का अस्त। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 6 जुलाई 2022, बुधवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आपके सभी कार्यों में उत्साह और उमंग छलकता दिखेगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बिताएंगे। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट-उपहार मिलने से आनंद में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले भी आपको चिंतित करेंगे। आपकी उग्र वाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़े का कारण बनेगी। परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा। गलतफहमी से बचने की सलाह है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। आय वृद्धि की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ और पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उतावलेपन में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। नौकरी धंधा के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाहर के खाने से तबीयत खराब हो सकती है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन शस्त्र का इस्तेमाल करें। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित कर सकते हैं। आग और पानी से बचें। अनैतिक प्रवृत्तियां आफत खड़ी न करें इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर है आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ होगा। सुंदर वस्त्र-आभूषणों की खरीददारी करेंगे। दांपत्य सुख और वाहन सुख मिल सकता है। तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आज आप अनिश्चितता और सुख-शांति के साथ घर में समय बिताएंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आपका यथोचित खर्च आपके टेंशन नहीं बढ़ाएंगे।

शुभ रंग = पींक

शुभ रंग : 5

धनु (Sagittarius): यात्रा-प्रवास का आयोजन स्थगित रखने की सलाह है। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। अगर क्रोध को नियंत्रण में रखें तो बात बिगड़ेगी नहीं। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या होगी। संतान के मामले में चिंता होगी। धन-प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): प्रतिकूलताओं का सामना करने की चेतावनी देते हैं। परिवार में क्लेश मन को व्यथित करेगा। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश, मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगा। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। स्त्री वर्ग से नुकसान होने का भय है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगी। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और परिजनों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ और भाग्य वृद्धि का योग है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): आपको खर्च, क्रोध और जीभ पर संयम रखने की सलाह है। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे। उन्हें पूरा करने का प्रयत्न करें। खाने-पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

आदि कैलाश पर्वत के निकट फैल रही गंदगी

Posted: 05 Jul 2022 07:24 AM PDT

आदि कैलाश पर्वत के निकट फैल रही गंदगी

पिथौरागढ़। विकास की अगर सबसे बड़ी कीमत कोई चुकाता है तो वो है पर्यावरण। कुछ ऐसा ही इन दिनों चीन सीमा के करीब मौजूद आदि कैलास और ओम पर्वत में देखने को मिल रहा है। इन इलाकों तक रोड बनने के बाद भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं, लेकिन ग्लेशियरों के करीब लगातार बढ़ रहा मानवीय हस्तक्षेप बड़े खतरे को भी आमंत्रित कर सकता है। आदि कैलास और ओम पर्वत तक रोड कट गई है। रोड कटने के बाद पहली बार यहां सैलानियों का तांता भी नजर आया। सैलानियों की बढ़ती तादाद भले ही पर्यटन कारोबार को परवान चढ़ा रही हो, लेकिन इससे ग्लेशियर सीधे प्रभावित हो रहे हैं। हालात ये हैं कि पार्वती ताल, ओम पर्वत और आदि कैलास में सैलानियों से पर्यावरण की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। अनछुए दुर्लभ स्थलों में जहां प्लास्टिक पहुंचा है, वहीं पार्वती ताल सैलानियों के कपड़े से पटी है। यहां एक महीने में 6000 से अधिक सैलानी पहुंच चुके हैं। यही नहीं पूजा की सामग्री से भी ये अतिसंवेदनशील इलाके पटे हैं। इन इलाकों में लंबे समय से शोध कार्यों में जुटे वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ। सचिन बोहरा का कहना है कि ग्लेशियर के करीब जरूरत से अधिक इंसानी हरकत पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। बेहतर होगा कि प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम उठाए। इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन ने भी ऊंचे इलाकों में बढ़ रहे मानवीय हस्तक्षेप पर चिंता जाहिर की है। आदि कैलास जहां 19,500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है, वहीं ओम पर्वत 18 हजार फीट पर मौजूद है। इस साल सिर्फ गर्मियों में 6 हजार से अधिक सैलानी आदि कैलास और ओम पर्वत पहुंच चुके हैं। लेकिन इन सैलानियों के लिए कोई भी नियम अब तक नहीं बने हैं। यही वजह है कि गंदगी से कोसों दूर के ये ग्लेशियर अब गंदे होने लगे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल के लिए विशेष ट्रेन

Posted: 05 Jul 2022 07:20 AM PDT

यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल के लिए विशेष ट्रेन

नई दिल्ली। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये 05193-05194 बलिया-पनवेल- बलिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। इस ट्रेन के परिचालन से यूपी-बिहार, वेस्ट बंगाल का सफर होगा और आसान आसान होगा। 05193 बलिया-पनवेल ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 06 जुलाई, 2022 को बलिया से 16.50 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 18.05 बजे, वाराणसी से 20.20 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 23.40 बजे, दूसरे दिन सतना से 02.25 बजे, कटनी से 03.37 बजे, जबलपुर से 05.10 बजे, इटारसी से 09.00 बजे, भुसावल से 14.25 बजे, नासिक से 17.43 बजे तथा कल्याण से 20.23 बजे छूटकर पनवेल 21.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05194 पनवेल-बलिया ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 07 जुलाई, 2022 को पनवेल से 23.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कल्याण से 00.03 बजे, नासिक से 02.30 बजे, भुसावल से 06.10 बजे, इटारसी से 11.40 बजे, जबलपुर से 16.20 बजे, कटनी से 17.40 बजे, सतना से 19.30 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 23.50 बजे, तीसरे दिन वाराणसी से 02.30 बजे तथा गाजीपुर सिटी से 03.55 बजे छूटकर बलिया 04.55 बजे पहुंचेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

फिल्म काली के ट्रेलर के विरोध में लखनऊ में एफआईआर दर्ज

Posted: 05 Jul 2022 07:18 AM PDT

फिल्म काली के ट्रेलर के विरोध में लखनऊ में एफआईआर दर्ज

लखनऊ। फिल्म 'काली' के ट्रेलर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में फिल्म की निर्माता लीना मनीमेकलाई खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। एक अधिवक्ता वेदप्रकाश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने निर्माता लीना, आशा एसोसियेट और एडिटर श्रवण ओनाथन के खिलाफ आपराधिक साजिश, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, भड़काने और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। हजरतगंज पुलिस जांच में जुटी है। आरोप है कि फिल्म के पोस्टर में आपत्तिजनक तरीके से मां काली को दिखाया गया है, जिसके वजह से करोड़ों हिन्दुओं की आस्था आहत हुई है। उधर अयोध्या के साधु-संतों ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के ट्रेलर में देवी मां को धूम्रपान करते दिखाए जाने के बाद अयोध्या के संतों ने नाराजगी व्यक्त की है। संत समाज ने इसको सनातन धर्म का अपमान बताते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लेकर आपत्ति जताते हुए फिल्म का विरोध किया है। साथ ही सेंसर बोर्ड से मांग किया है कि ऐसी फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने फिल्म की निंदा करते हुए प्रतिबंध लगाए जाने के साथ ही गृहमंत्री से मांग की है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई हो।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सेवा व सुशासन की कसौटी पर सौ दिन

Posted: 05 Jul 2022 07:14 AM PDT

सेवा व सुशासन की कसौटी पर सौ दिन

(डॉ दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

सरकार के लिए सौ दिन का रिपोर्ट कार्ड जारी करना चुनौती पूर्ण होता है। क्योंकि इस अल्प अवधि में उनके पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ खास नहीं होता है। योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले कार्यकाल में भी सौ दिन का रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। दूसरे कार्यकाल में भी उन्होंनें अपने द्वारा स्थापित परम्परा का निर्वाह किया। दोनों बार उन्होंने दिखा दिया कि संकल्प शक्ति हो तो सौ दिन भी कम नहीं होते। अधिकांश सरकारों के लिए तो यह अवधि विजय जश्न की खुमारी मिटाने की होती है। उसी अंदाज में उनके कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रदर्शित होता है। योगी आदित्यनाथ ने इस परम्परा का समापन कर दिया। उन्होंने सत्ता को दायित्व निर्वाह के रूप में स्वीकार किया। मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं तक यही संदेश गया। शपथ ग्रहण करने के बाद ही योगी आदित्यनाथ संकल्प से सिद्धि की साधना में लग गए। यही कारण था कि मतदाताओं ने लगातार दूसरी बार उनको सरकार चलाने का जनादेश सौपा। चार दशक बाद किसी मुख्यमन्त्री को यह प्रतिष्ठा मिली है।

योगी आदित्यनाथ के अनुसार उनका मुकाबला अपनी ही पिछली सरकार से है। पिछले पांच वर्षों के मुकाबले अगले पांच वर्षों में अधिक कार्य करके दिखाना है। उपलब्धियों के स्तर पर सपा बसपा के संयुक्त कार्यकाल को बहुत पीछे छोड़ दिया गया है। ऐसे में उसकी प्रतिस्पर्धा अब उन सरकारों से संभव ही नहीं है। सुदृढ़ व्यवस्था के आधार पर ही दूसरे कार्यकाल के सौ दिन में ही तीसरी अभूतपूर्व ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन सम्भव हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा चैदह सौ से अधिक अस्सी हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया। दशकों बाद उत्तर प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बना है। देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है।इसमें उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए विभिन्न विभागों को दस सेक्टर में विभाजित कर राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने की कार्य योजना बनायी है। विभिन्न सेक्टर्स के लिए सौ दिन,छह माह, एक वर्ष दो वर्ष तथा पांच वर्ष की कार्य योजना तैयार की गयी है। गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य तेजी से चल रहा है। बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य भी आगे बढ़ रहा है। अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, म्योरपुर तथा श्रावस्ती में विकसित हवाई अड्डों के संचालन एवं प्रबन्धन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया से एमओयू किया गया है। अगले कुछ महीनों में यह एयरपोर्ट संचालित होने जा रहे हैं। पांच वर्ष पहले योजनाओं के क्रियान्वयन में राष्ट्रीय स्तर पर यूपी का कोई स्थान नहीं रहता था। अब पचास योजनाओं में यूपी नम्बर वन है। विकास के कई बिंदुओं पर तो योगी सरकार का एक कार्यकाल सत्तर वर्षों पर भारी है। दूसरी पारी की शुरुआत में ही योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सुशासन संबन्धी दिशा निर्देश दिए थे। सरकार ने अपना मन्तव्य स्पष्ट कर दिया। कानून व्यवस्था की सुदृढ़ रखने के साथ ही विकास कार्यों में तेजी कायम रखी जायेगी। सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश सरकार राज्य में सुशासन,सुरक्षा, विकास एवं राष्ट्रवाद को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव के पहले जारी लोक कल्याण संकल्प के सभी संकल्प बिन्दुओं को आगामी पांच वर्षों में लक्ष्यवार एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। बेहतर कानून व्यवस्था, इक्कीस सेक्टरवार नीतियां लागू करने, निवेश एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ। पांच वर्ष में राज्य की जीडीपी में दोगुनी वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय में भी लगभग दोगुने की वृद्धि दर्ज की गयी है। राज्य का बजट दो गुना बढ़ गया है। लोक कल्याण संकल्प पत्र के संकल्पों में से अधिकांश को वर्तमान बजट में सम्मिलित किया गया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना प्रदेश को एक्सपोर्ट का हब बना रही है। राज्य से इस वर्ष डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ है। दशकों से लम्बित बाणसागर, अर्जुन सहायक, मध्य सरयू नहर परियोजनाओं सहित एक दर्जन सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण कर प्रदेश में इक्कीस लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित की गयी है। प्रोक्योरमेन्ट पॉलिसी के अन्तर्गत किसानों से सीधी खरीद एवं लागत का डेढ़ गुना मूल्य प्रदान करने का

कार्य किया गया। गन्ना किसानों को करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।

किसान सम्मान निधि प्रदेश के ढाई करोड़ किसानों को हस्तान्तरित की गई। विगत दो वर्ष में प्रदेश के चैतीस लाख परिवारों को घरौनी वितरित की जा चुकी है। प्रदेश में ग्राम सचिवालय की परिकल्पना साकार हो रही है। ग्राम सचिवालय को बेहतरीन इण्टरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। बैंकिंग कॉरेस्पॉण्डेण्ट से गांव में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। वर्तमान में नौ एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। दस पर कार्य चल रहा है। दिमागी बुखार पर नियंत्रण करने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश को कालाजार नियंत्रण के लिए भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। दिमागी बुखार से पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित राज्य के अड़तीस जनपद प्रभावित थे। भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश में इस पर प्रभावी नियंत्रण किया जा चुका है। ई-विधान लागू कर विधान सभा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने वाला पहला राज्य बना है। पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-पेंशन की व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था को लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। धर्म स्थलों से स्वतःस्फूर्त भाव से करीब सवा लाख लाउडस्पीकर हटाये गये अथवा उनका वॉल्यूम कम किया गया। ऐसा पहली बार हुआ। वर्तमान में सड़कों पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होते। अलविदा की नमाज, ईद, रामनवमी के कार्यक्रम सड़कों पर प्रदर्शन के माध्यम से नहीं शालीनता से सम्पन्न हुए। उत्तर प्रदेश डाटा सेन्टर नीति के अन्तर्गत चार नये डाटा सेन्टर पार्क स्थापित हो रहे हैं। वृहद ऋण मेले के माध्यम से करीब दो लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं उद्यमियों को सोलह हजार करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। सौ दिन के कार्यकाल में सत्रह लाख से अधिक युवाओं को टैबलेट स्मार्टफोन वितरित किये जा चुके हैं। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली व दीपावली के अवसर पर एलपीजी सिलेण्डर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए। वृद्धावस्था निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन पेंशन को एक हजार रुपये किया गया है। सौ दिनों में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों की संख्या में एक लाख की वृद्धि हुई है। सौ दिन में गन्ना किसानों को बारह हजार करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। आठ कृषकों को चार हजार करोड़ रुपये से अधिक का फसली ऋण वितरित किया गया है। अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के सभी गांवों में पचहत्तर पचहत्तर वृक्ष लगाने की योजना है। राज्य सरकार का इस वर्ष कुल पैंतीस करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बिहार में एनडीए का चेहरा

Posted: 05 Jul 2022 07:12 AM PDT

बिहार में एनडीए का चेहरा

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
महाराष्ट्र में राजनीति ने जिस तरह से नाटकीय मोड़ लिया और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया, उससे बिहार की राजनीति गर्म हो गयी। बिहार में भाजपा के ज्यादा विधायक हैं लेकिन कम विधायकों वाले जद(यू) के नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। जद(यू) के नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने गत 2 जुलाई को एक बयान दिया। उन्हांेने कहा कि यहां तो नीतीश कुमार ही एनडीए हैं और एनडीए ही नीतीश कुमार हैं। इसका मतलब सीधा है कि बिहार में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे। राज्य में केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजनाओं को लेकर विरोध हो रहा है। इस मामले में जद(यू) भी मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ खड़ा है। जद(यू) के नेता खुलकर बयानबाजी भी कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हैं। इसी माहौल में उपेन्द्र कुशवाहा का बयान आया तो कुछ लोग कहने लगे कि क्या बिहार में भी महाराष्ट्र की कहानी दोहराई जाने वाली है। दरअसल, महाराष्ट्र में पिछले दिनों जो भी हुआ है, उसको दो तरह से देखा जा रहा है। पहला यह कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार को गिरा दिया गया। दूसरा यह कि राज्य की प्रमुख पार्टी शिवसेना को तोड़ दिया गया। बिहार में जद(यू) भी एक ऐसी ही पार्टी है जिसके समर्थन से ही वहां सरकार बनने की अभी संभावना है। भाजपा वहां तभी सरकार बना पाएगी जब जद(यू) बिखर जाए। उस हालत में शिवसेना के टूटे हुए गुट की तरह जद(यू) का गुट भी भाजपा के पूरी तरह से अधीन होगा। इस रणनीति से नीतीश कुमार भी बेखबर नहीं हैं। भाजपा और जद(यू) पहले भी सरकार चला चुके हैं और अब भी सरकार में हैं लेकिन दोनों की वैचारिक सोच अलग-अलग है। यह भी ध्यान देने की बात है कि उपेन्द्र कुशवाहा भी नीतीश कुमार की समता पार्टी से अलग होकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बना चुके हैं। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का जद(यू) में विलय कर लिया।

जनता दल यूनाईटेड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के साथ बिहार में अपने दल के गठबंधन को लेकर 2 जुलाई को एक बड़ा बयान दिया। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जबतक एनडीए एक प्रबल शक्ति रहेगा तब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसका चेहरा रहेंगे। राष्ट्रीय जनता दल के साथ किसी भी प्रकार के गठजोड़ की अटकलों को खारिज करते हुए कुशवाहा ने हालांकि माना कि दोनों दलों की 'विचारधारा' एक जैसी है, लेकिन राजद के सिद्धांतों को आचरण में उतारने में विफल रहने पर ही जद(यू़) और भाजपा में गठजोड़ हुआ, जबकि दोनों के नजरिए नहीं मिलते हैं। कहा, 'बिहार में नीतीश कुमार एनडीए हैं और एनडीए नीतीश कुमार है। जब से यह गठबंधन राज्य में अस्तित्व में आया तब से वह इसकी अगुवाई कर रहे हैं। यहां जब तक एनडीए रहेगा तबतक वह ऐसा करते रहेंगे।' वह केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के हाल के इस बयान के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे कि नीतीश कुमार अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेंगे। प्रधान ने हाल की अपनी पटना यात्रा के दौरान भाजपा के साथ मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया था। कुशवाहा ने थोड़ा तल्ख अंदाज में कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई बीजेपी नेता क्या कहता है।'

दरअसल, अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में राजद और जेडीयू एक साथ दिख रही हैं। दोनों का कहना है कि यह योजना छात्रों के हित में नहीं है। जेडीयू नेता इस योजना के विरोध में खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद चुप्पी साधे हुए हैं। इसे देखते हुए चर्चा है कि बिहार में एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है। पांच दिन तक चले मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष ने अग्निपथ योजना समेत कई अन्य मुद्दों पर सदन में जमकर हंगामा किया। सदन तक स्थगित करना पड़ा। कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ नहीं बोले। नीतीश की चुप्पी को समझने के लिए सियासी जानकार उसे अग्निपथ योजना से भी जोड़कर देख रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बड़बोलेपन से भी नाराज हैं। बता दें, हाल ही में विजय सिन्हा ने कहा था कि विधायकों को जिला मुख्यालय परिसर में और ब्लॉक कार्यालय में ऑफिस दिया जाएगा। यह घोषणा नीतीश कुमार करते तो बात कुछ और होती। नीतीश कुमार के नाराज होने की खबर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीधे सीएम आवास पहुंचे और नीतीश से घंटों बातचीत की। यहां तक कि धर्मेंद्र प्रधान ने नीतिश कुमार को अपना सर्वमान्य नेता तक बता दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। प्रधान ने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार एनडीए के नेता हैं। वहीं जेडीयू संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा कि नीतीश कुमार को लेकर किसी के मन में कोई शंका है तो उसको निकाल दें। बिहार में जब से एनडीए है नीतीश कुमार ही उसका चेहरा हैं और बिहार में जब तक एनडीए को रहना है नीतीश कुमार ही उसका चेहरा होंगे।

बता दें कि कुशवाहा ने कुछ साल पहले नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत करके एक अलग पार्टी बना ली थी, लेकिन पिछले साल उन्होंने अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जेडीयू में विलय कर दिया। उन्होंने बीजेपी के नेताओं को कुमार के उत्तराधिकारी का प्रश्न उठाकर 'कार्यकर्ताओं के मन में कोई भ्रम नहीं पैदा करने' की सलाह दी। जब कुशवाहा से पूछा गया कि क्या बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी उथल-पुथल की संभावना है, तो उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र की स्थिति बिहार की स्थिति से बिल्कुल भिन्न है। उस राज्य में ऐसा जान पड़ता है कि उन दो दलों में दोबारा सुलह हुई जो हिंदुत्व के प्रति कटिबद्धता के प्रश्न पर वैचारिक रूप से एक हैं। बिहार में बीजेपी का कोई वैचारिक सहकर्मी नहीं है। वैचारिक रूप से समान धरातल पर नहीं होने के बाद भी हम सहयोगी हैं।' हालांकि सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) में चल रहे शीत युद्ध के बाहर आने के बाद अब कार्यकर्ताओं में पार्टी बिखरने का डर सताने लगा है। पार्टी नेतृत्व की ओर से जिस तरह केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह और उनके समर्थकों को साइड लाइन किया जा रहा है, उससे कार्यकर्ताओं में पार्टी में टूट का भय भी उत्पन्न हो गया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि पार्टी में कभी आरसीपी सिंह दूसरे नंबर के नेता रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी भी माने जाते थे। ऐसे में पार्टी पर इनकी अपनी पकड़ को नकारा नहीं जा सकता है। जिस तरह, आरसीपी सिंह को पहले राज्यसभा का टिकट काटा गया और उसके बाद फिर पटना स्थित उनके सरकारी आवास से बेदखल किया गया, उससे उनके समर्थकों में नाखुशी है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

भारत के विमान की पाकिस्तान में आपात लैंडिंग

Posted: 05 Jul 2022 07:10 AM PDT

भारत के विमान की पाकिस्तान में आपात लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की एसज-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इस मामले पर बयान जारी करते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान संचालन उड़ान एसजी-11 (दिल्ली-दुबई) को एक इंडिकेटर लाइट की खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को नाश्ता कराया गया है। एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है, जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमान को लेकर कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइसजेट के विमान को खराब के चलते फिर से दिल्ली लौटना पड़ा। दरअसल, जब विमान 5000 मीटर की फीट की ऊंचाई पर था तभी केबिन में अचानक से धुआं फैलने लगा। इसके चलते दिल्ली में विमान की लैंडिंग करानी पड़ी। इसके कुछ देर बाद दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर ले जाया गया। वहीं इस घटना से पहले भी पटना में स्पाइसजेट का विमान पक्षी से टकरा गया था, जिसके चलते एक इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए ने बयान जारी करते हुए कहा कि चालक दल ने बाएं टैंक से ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी देखी। प्रासंगिक गैर-सामान्य चेकलिस्ट की गई, हालांकि ईंधन की मात्रा घटती रही। एटीसी के सहयोग से विमान को कराची भेजा गया। उड़ान के बाद निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बाएं मुख्य टैंक से कोई रिसाव नहीं देखा गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

चीन व अमेरिका ने आर्थिक मुद्दों पर की बातचीत

Posted: 05 Jul 2022 07:08 AM PDT

चीन व अमेरिका ने आर्थिक मुद्दों पर की बातचीत

बीजिंग। चीन के उप प्रधानमंत्री लियू हि और अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने मंगलवार को व्यापक आर्थिक स्थिति और वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक स्थिति और वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता जैसे विषयों पर व्यावहारिक और स्पष्ट विचारों का आदान-प्रदान किया। बातचीत के दौरान श्री लियू ने चीन पर अमेरिकी प्रतिबंध, अतिरिक्त शुल्क और चीनी उद्यमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत, 30 घायल

Posted: 05 Jul 2022 06:38 AM PDT

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत, 30 घायल

काठमांडू। नेपाल के रामेछाप जिले में आज सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले 2 जून को नेपाल के रूपनदेही जिले में एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। हादसा रूपन्देही के भैरहवा-परासी मार्ग खंड पर उस समय हुआ जब बस रोहिणी नदी पर बने पुल से गिर गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी नदी पर बने पुल से बस के गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और आठ पुरुष शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में राबर्ट ई क्रीमो गिरफ्तार

Posted: 05 Jul 2022 06:35 AM PDT

शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में राबर्ट ई क्रीमो गिरफ्तार

वॉशिंगटन। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी मामले में 22 साल के संदिग्ध हमलावर रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रीमो एक रेपर है, वह हमला करने के बाद भागने की फिराक में था। इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की घटना में 6 लोगों की मारे गए थे, जबकि 57 लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉबी ने हाईलैंड पार्क के पास एक इमारत की छत से अंधाधुंध गोलियां दागी थीं। इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हो गए थे। अचानक गोलीबारी से परेड मैदान में अफरातफरी मच गई थी। दहशत के मारे लोग भाग खड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक, परेड स्थल से जान बचाकर निकले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने खून से सनी कई लाशें देखी हैं। शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी और इसके मात्र 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई थी। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने हाईलैंड पार्क में गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी के रूप में की। उससे पूछताछ जारी है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर उसने गोलीबारी क्यों की?
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जापानी जलक्षेत्र में फिर घुसे दो चीनी जहाज

Posted: 05 Jul 2022 06:31 AM PDT

जापानी जलक्षेत्र में फिर घुसे दो चीनी जहाज

टोक्यो। चीन के दो जहाजों के पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप समूह से जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की घटना सामने आयी है। जापान के तटरक्षक बल ने आज यह जानकारी दी। एनएचके वल्र्ड ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि चीनी जहाजों ने सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 04.30 बजे उत्सुरी द्वीप से जापानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया और एक मछली पकड़ने वाली नाव से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि सुबह 04.50 बजे तक चीनी जहाज उत्सुरी द्वीप से लगभग 19 से 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जापानी जलक्षेत्र में नौकायन कर रहे थे। इस साल यह 12वीं बार है, जब चीनी सरकारी जहाजों को द्वीपों से जापानी जल में प्रवेश करते देखा गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages