सुल्तानपुर टाइम्स |
- रेलवे में नौकरी के लिए दिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
- यूपी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को दी मंजूरी
- रोजगार मेले का आयोजन 21 जुलाई को
| रेलवे में नौकरी के लिए दिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर Posted: 19 Jul 2022 05:30 AM PDT
लखनऊ आगरा में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कोचिंग संचालक दो भाइयों ने 200 से अधिक युवाओं से 20 करोड़ रुपए की ठगी की है।कोचिंग संचालक ने हर बेरोजगारों से 6 से 12 लाख रुपए लिए। इतना ही नहीं संचालक ने बेरोजगार युवाओं को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर 3 महीने की ट्रेनिंग रेलवे की वर्कशॉप देहरादून, दिल्ली और भुवनेश्वर में कराया।मंगलवार को करीब 40 बेरोजगार युवाओं ने एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की।बेरोजगार युवाओं ने बताया कि आंवलखेड़ा में विवेक शर्मा और रिंकू शर्मा दोनों भाई रेलवे की कोचिंग चलाते है। आरोपी कोचिंग संचालकों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 20 करोड़ रुपए ठग लिए है।गाजियाबाद से आगरा पहुंची अंजलि सिसौदिया ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी के नाम पर किसी से 6 लाख रुपए तो किसी 12 लाख रुपए लिए थे।पैसा देने वाले युवा इनकी बातों पर भरोसा कर लें। इसलिए कोचिंग संचालकों ने अपने नाम की चेक बुक से उनके द्वारा दिए गए पैसों को भर कर देते थे। संचालकों ने यह रुपए चेक के जरिए लिए थे।देशभर के कई शहरों से करीब 200 युवक-युवतियों से आरोपियों में इसी तरह ठगी की है। अभय शर्मा नाम का व्यक्ति रेलवे अफसर बनकर मिला था।उन्होंने ही भुवनेश्वर रेलवे हॉस्पिटल में मेडिकल मेडिकल कराया था। इसके बाद मैनुअली फर्जी ज्वाइनिंग लेटर युवाओं थमा दिया। जब वेतन नहीं मिला तो पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी हैं।पीड़ित युवाओं ने बताया कि ठगी का यह सिलसिला 2014 से शुरू हुआ था जो अब तक चल रहा है। पीड़ितों को आरोपी अब तक नौकरी दिलाने के नाम पर टहलाता रहा है।रेलवे में छोटे पदों पर नौकरी देकर बाद में प्रमोशन कराने का आश्वासन भी ठगों ने युवाओं को दिया था। आरोपियों से रुपए लौटाने को कहा गया तो आरोपी मिलना बंद कर दिए। आरोपियों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के साथ चेकबुक भी दी थी।एसएसपी ने मामले में आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। |
| यूपी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को दी मंजूरी Posted: 19 Jul 2022 05:28 AM PDT लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत 100 महत्वाकांक्षी विकास खण्डों के 100 शोधार्थियों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से फेलोशिप दी जाएगी। उन्हें एक टैबलेट भी दिया जाएगा। बैठक में 18 नई नगर पंचायतों के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा, लालगंज, प्रतापगढ़, मानिकपुर, भगवंत नगर, उन्नाव, मलिहाबाद, लखनऊ, रायबरेली, अमरोहा नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार करने का निर्णय लिया गया। |
| रोजगार मेले का आयोजन 21 जुलाई को Posted: 19 Jul 2022 05:17 AM PDT सुलतानपुर जिला सेवा योजना अधिकारी संदीप ने बताया कि जिला सेवा योजन कार्यालय, सुलतानपुर के तत्वाधान में 21 जुलाई, 2022 को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर सुलतानपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी कम्पनियों द्वारा ऐसे बेरोगार इच्छुक अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई0टी0आई0 अथवा किसी भी वर्ग से स्नातक उत्तीर्ण हो तथा 18 से 35 वर्ष की आयु के मध्य हो ऐसे अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रतिभाग कर सकते हैं। इस हेतु कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |


