सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 5, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सुलतानपुर में विभिन्न विभागों को आवंटित कुल लक्ष्य 30,96,194 के सापेक्ष 31,16,221 पौधरोपण किया

Posted: 05 Jul 2022 07:25 AM PDT


सुलतानपुर शासन के मंशानुरूप वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंगलवार को मुख्य अतिथि  सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गाँधी, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. आर.ए. वर्मा, मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या नवदीप रिणवा, एडीजी/प्रिन्सिपल पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर अमहट, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र अमहट में पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया ।  वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत  सांसद द्वारा हरिशंकरी (पीपल, बरगद व पाकड़) का पौधरोपण कर अभियान की शुरूवात की गयी। इसी प्रकार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक-एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा शक्ति वन, खाद्य वन, बाल वन व युवा वन के अन्तर्गत किया गया पौधरोपण।

सांसद द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि जितना पौधरोपण करना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा ध्यान उनके रख रखाव पर देना चाहिये। उन्होंने कहा कि वृक्षों में मानव की तरह ही संवेदनाएं होती हैं। जैसे इंसान हर दुःख-दर्द को महसूस करता है, वैसे ही वृक्ष भी महसूस करते हैं।  जिलाधिकारी ने सांसद  व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन को सुखी, समृद्धि व संतुलित बनाये रखने के लिये वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया जाना चाहिये। डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद की तरफ से  सभी जनप्रतिनिधियों /वरिष्ठ अधिकारियों को चन्दन के पौधे भेंट किये गये। इसी प्रकार समस्त सरकारी विभागों/गैर सरकारी संस्थाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने तथा मानीटरिंग हेतु विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी, जिसके तहत कुल 23 विभागों द्वारा यथा- वन विभाग, ग्राम विकास, राजस्व, पंचायतीराज, कृषि, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, उद्यान आदि विभागों द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुरूप जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। जनपद सुलतानपुर में विभिन्न विभागों को आवंटित कुल लक्ष्य 30,96,194 के सापेक्ष 31,16,221 पौधरोपण किया गया।  

पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा

Posted: 05 Jul 2022 05:03 AM PDT


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे।  मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे।  मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। यहां प्रशासनिक अफसरों ने  मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए और पूजा की। फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। यहां से सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।  मुख्यमंत्री योगी ने यहां का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री सात जुलाई को वाराणसी में 1800 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वीडियो वायरल-घरेलू हिंसा मामले में थाने पहुंचे युवक ने पुलिस पर ही बोला हमला

Posted: 05 Jul 2022 05:01 AM PDT


लखनऊ मैनपुरी जिले में घरेलू विवाद के बाद समझौते के लिए थाने पहुंचे शख्स ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इस बीच दूसरे पुलिसकर्मी साथी पुलिसकर्मी के समर्थन में आए और उसे लॉकअप में बंद कर दिया।पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद समझौते के लिए पहुंचे पति ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। महिला थाने में सिपाही ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी मारपीट पर उतर आया। पुलिस कर्मियों ने बचाव करते हुए उसे लॉकअप में बंद करा दिया। सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। मामला शहर के महिला थाने से जुड़ा है। 10 जून को मुकेश तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी थी कि उनकी पुत्री दिव्या की शादी फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बमरारा निवासी विष्णु दीक्षित के साथ हुई थी। तीन वर्ष पूर्व हुई इस शादी के बाद ससुरालीजनों ने दिव्या को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाने में पहले इस मामले की सुनवाई 17 फिर 22 जून को हुई। लेकिन बात नहीं बनी। 4 जुलाई को सुनवाई के लिए फिर दोनों पक्ष पहुंचे तो आरोपी महिला थाना प्रभारी सविता सेंगर की मौजूदगी में ही ससुरालीजनों से अभद्रता करने लगा। आरोपी ने अभद्रता शुरू की और पीड़िता से समझौता न करने की बात कही तो एसओ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए। इसक बाद सिपाही इंद्रपाल उसे हॉल में ले आया और समझाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान विष्णु ने सिपाही पर हमला बोल दिया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर लॉकअप में डाल दिया। सिपाही इंद्रपाल की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा पीड़ित पत्नी की तहरीर पर भी मामला दर्ज किया गया। 

Post Bottom Ad

Pages