सुल्तानपुर टाइम्स |
- असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर आवेदन शुरू
- राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए नेताओं की बैठक आज
- यूपी में 11 जिले संवेदनशील
- डीएम व एसपी ने नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
- डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस में थाना कोतवाली देहात में सुनी जन समस्याएं
- RML में एक रुपए के पर्चे की जगह अब 100 रुपए से होगा रजिस्ट्रेशन
- पुलिसकर्मियों के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग के लिए अनुबंध
| असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर आवेदन शुरू Posted: 09 Jul 2022 09:24 PM PDT लखनऊ उच्च शिक्षा में नौकरी की राह देख रहे प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम डेट 10 अगस्त रखी गई है।उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग यह भर्ती प्रदेश के 194 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों के लिए करने जा रहा है। इनमें सहशिक्षा महाविद्यालय के 756 पद और महिला महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 161 पद शामिल होंगे।आयोग को भेजे गए रिक्त पदों के विवरण के अनुसार गृह विज्ञान 10, चित्रकला 9, दर्शनशास्त्र 10, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान 5, प्राचीन इतिहास 19, प्राणि विज्ञान 33, भूगोल 47, भौतिक विज्ञान 40, मनोविज्ञान 17, मानव शास्त्र 4, राजनीति विज्ञान 44, वनस्पति विज्ञान 48, वाणिज्य 49, विधि 8, अंग्रेजी में 62, अर्थशास्त्र 60, इतिहास 25, उद्यान विज्ञान 3, उर्दू 8, एशियन कल्चर 1, कृषि अर्थशास्त्र 3, गणित 24, शारीरिक शिक्षा 13, शिक्षा शास्त्र 25, संगीत गायन 10, संगीत तबला 3, संगीत सितार 4, संस्कृत 43, समाजशास्त्र 42, सांख्यिकी 2 और सैन्य विज्ञान में 21 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को शपथ पत्र भी देना होगा जिसका प्रारूप आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में उपलब्ध है।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2022।ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2022।ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त।सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2 हजार निर्धारित किया गया है।एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार निर्धारित किया गया है। |
| राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए नेताओं की बैठक आज Posted: 09 Jul 2022 09:23 PM PDT
नई दिल्ली राष्ट्रपति चुनाव और मानसून सत्र से पहले आज एनडीए नेताओं की एक बैठक दिल्ली में होगी। आज शाम होने वाली बैठक में एनडीए के दोनों सदनों के सांसद भाग लेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान एनडीए नेताओं की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी।सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान सांसद राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे और चुनाव की पूरी प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी करके सदस्यों को दिखाया जाएगा। वहीं सूत्रों ने बताया कि एनडीए सांसदों की बैठक के बाद रात्रि भोज होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। द्रौपदी मुर्मू भारत के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। |
| Posted: 09 Jul 2022 09:22 PM PDT लखनऊ आज बकरीद है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके लिए जिलों के अफसरों को सेक्टर स्कीम लागू कर प्रबंधन करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ साथ संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि बकरीद को देखते हुए 11 जिले अतिसंवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश के जिले भी शामिल हैं। यहां विशेष रूप से केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 28260 मस्जिदों और ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर सभी जिलों के पुलिस अफसरों को लगातार भ्रमणशील रहने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश के कुल 1500 थाना क्षेत्रों में 2167 स्थल संप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं, जहां खास नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने के लिए 2422 सेक्टर बनाए गए हैं और 1539 क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीएसी की 152 कंपनी पुलिस मुख्यालय स्तर से उपलब्ध कराई गई है।इसके अलावा रेंज और जोन स्तर से भी फोर्स जिलों को उपलब्ध कराई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमणशील रहने के लिए कहा गया है। जिलों के पुलिस कप्तानों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न होने पाए। इसके लिए क्षेत्र के थानेदार जिम्मेदार होंगे। |
| डीएम व एसपी ने नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च Posted: 09 Jul 2022 06:05 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा शनिवार को आगामी त्यौहार बकरीद व श्रवण मास के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च । फ्लैग मार्च शाहगंज चौकी, चौक घण्टा घर सहित नगर के अन्य प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च कर जनपद में कानून एवं शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा जनपदवासियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित पर्याप्त संख्या पुलिस बल उपस्थित रहे। |
| डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस में थाना कोतवाली देहात में सुनी जन समस्याएं Posted: 09 Jul 2022 05:35 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शनिवार को जनपद सुलतानपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली देहात में पहुंचकर थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिया। उन्होंने थाना कार्यालय तथा ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर सम्बन्धित से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण उपस्थित रहे। |
| RML में एक रुपए के पर्चे की जगह अब 100 रुपए से होगा रजिस्ट्रेशन Posted: 09 Jul 2022 04:53 AM PDT लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान में आज से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब तक फ्री में मरीजों का उपचार कर रहे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब मरीजों को फ्री उपचार की सुविधा नहीं मिलेगी।संस्थान प्रशासन की दलील है कि यह बदलाव शासन के निर्देश पर किया गया है। इसके लागू होने से संस्थान में लागू फी-स्ट्रक्चर एक जैसा हो पाएगा। इस बदलाव का सीधा असर संस्थान में रोजाना आने वाले 2500 से ज्यादा मरीजों पर पड़ेगा।संस्थान में OPD समेत इलाज के लिए मरीजों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यह नियम संस्थान के शहीद पथ के पास बने मातृ और शिशु रेफेरल यूनिट में भी लागू होगा। बड़ी बात यह है कि OPD के अलावा IPD यानी मरीज को भर्ती करने पर भी अब शुल्क देना पड़ेगा।अभी तक संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में भर्ती होने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज मिल रहा था। महज एक रुपए के पर्चे पर OPD में डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। बदलाव के बाद अब OPD के लिए 100 रुपये का पहला रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि, इमरजेंसी में मरीजों को अभी भी फ्री उपचार की सुविधा मिलना जारी रहेगी अब ओपीडी से भर्ती होने वाले मरीजों को शुरुआत में 2500 रुपये जमा करने होंगे। इलाज के दौरान इसमें रोजाना के हिसाब से रुपये की कटौती होती रहेगी। अभी मरीजों की MRI जांच 2500 रुपये में हो रही है। एक्सरे, सिटी स्कैन जांच मुफ्त है। खून की जांच भी फ्री हो रही है।लोहिया संस्थान का अस्पताल में साल 2019 में विलय हुआ था। अभी तक हॉस्पिटल ब्लॉक में मरीजों को मुफ्त इलाज मिल रहा था। जबकि संस्थान के सुपर स्पेशियालिटी ब्लॉक में इलाज का शुल्क चुकाना पड़ रहा है। शासन ने दोनों संस्थानों में इलाज और शुल्क की व्यवस्था एक करने के निर्देश दिए थे। संस्थान प्रशासन के इस फैसले का असर रोजाना OPD में आने वाले करीब 2500 से ज्यादा मरीजों पर पड़ेगा।लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ ए.जैन ने बताया इस कदम से संस्थान के नियमों में एकरुपता आने के अलावा मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में भी मदद मिलेगी। इमरजेंसी सेवाओं और प्रसूति सेवाओं को निशुल्क ही रखा गया है।ओपीडी 100,बेड शुल्क 250,सीटी स्कैन 1000 से 6000,एमआरआई 3500 से 9000,एक्सरे 150 से 600,CBC 165,विटामिन डी 800,विटामिट बी-12 -- 330,एलएफटी 125,थायराइड 360,यूरिन कल्चर 250 |
| पुलिसकर्मियों के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग के लिए अनुबंध Posted: 09 Jul 2022 04:52 AM PDT लखनऊ पुलिसकर्मियों के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दिलाने के लिए शुक्रवार को अनुबंध किया गया। इसके लिए यूपी पुलिस और अनएकेडमी ग्रुप के बीच अनुबंध पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। गोमती नगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय के कमेटी हाल में यूपी पुलिस की ओर से आईजी भवन एवं कल्याण एसके भगत तथा अनएकेडमी ग्रुप की ओर से सुमंत डे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान डीजीपी डॉ. डीएस चौहान, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी स्थापना संजय सिंघल और एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव समेत पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। एमओयू के दौरान बताया गया कि अनएकेडमी ग्रुप द्वारा विद्यालयीय एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में ऑनलाइन-ऑफलाइन रूप से कक्षाएं चलाई जाती हैं। एमओयू का मुख्य उद्देश्य यूपी के सभी पुलिसकर्मियों के कक्षा नौ से स्नातक तक के बच्चों को शिक्षा एवं प्रतिर्स्पधात्मक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है। इसके तहत कुल 1000 छात्राओं एवं अन्य 2500 छात्र/छात्राओं को अनएकेडमी की शिक्षोदय योजना के तहत निःशुल्क सब्सक्रिप्शंस में शामिल किया जाना है। इसमें शामिल छात्रों को एनडीए, यूपीएससी, एसएससी, नीट तथा आईआईटी-जेईई आदि विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के शेष बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट भी प्रस्तावित की गई है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






